नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के बाद अब छाया बाढ़ का खतरा, जाने पूरी खबर...

ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग के बाद अब छाया बाढ़ का खतरा, जाने पूरी खबर...

सिडनी। बारिश और आंधी तूफान ने पूर्वी आस्ट्रेलिया के जंगलों में लंबे समय से लगी आग को काफी हद तक बुझा दिया है लेकिन इससे कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने की आशंका पैदा हो गई है। देश के दक्षिण और दक्षिण-पूर्व के क्षेत्रों के जंगलों में भीषण आग का प्रकोप जारी है क्योंकि यहां अब तक बारिश नहीं हुई है।

पढ़ें : अश्लील हरकत कर रहे कपल का वीडियो बना कर लड़को ने कर दिया वायरल

इसमें दक्षिणी तट के कंगारू द्वीप पर स्थित वन्यजीव-बहुल वन भी शामिल हैं।संकट की मार झेलने वाले देश के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य की दमकल सेवा ने कहा कि 75 जगहों पर शनिवार को भी आग जलती रही, जबकि कुछ दिन पहले तक यह संख्या 100 से अधिक थी। राज्य की ग्रामीण दमकल सेवा ने कहा कि आग वाली जगहों पर बारिश लगातार हो रही है। बारिश और तापमान कम होने से बनी अनुकूल स्थिति शेष स्थानों पर लगी आग को नियंत्रित करने के प्रयासों में मदद दे रही है।

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर दर्ज 313 नक्सल मामलों को वापस लेने की सिफारिश, पढे पूरी खबर...

छत्तीसगढ़ में आदिवासियों पर दर्ज 313 नक्सल मामलों को वापस लेने की सिफारिश, पढे पूरी खबर...

रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के सेवा निवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए.के.पटनायक के नेतृत्व में गठित समिति ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित आठ जिलों में आदिवासियों पर दर्ज मामलों की समीक्षा शुरू कर दी है। इस समिति का गठन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र के अनुरूप किया गया है।

पढ़ें : अश्लील हरकत कर रहे कपल का वीडियो बना कर लड़को ने कर दिया वायरल

आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस) को बताया कि समिति ने पहली बैठक में 313 मामलों को वापस लेने की सिफारिश की थी। इनमें से बस्तर संभाग के जिलों में अब तक 215 मामले वापस लिए जा चुके हैं। राजनांदगांव जिले के 98 मामले फिलहाल अदालतों में प्रक्रियाधीन हैं। समिति की आगामी बैठक जल्द होने वाली है जिसमें 197 मामलों पर निर्णय लिया जाएगा। 

 अश्लील हरकत कर रहे कपल का वीडियो बना कर लड़को ने कर दिया वायरल, फिर जानिए क्या हुआ आगे...

अश्लील हरकत कर रहे कपल का वीडियो बना कर लड़को ने कर दिया वायरल, फिर जानिए क्या हुआ आगे...

 बिहार| अक्सर प्रेमी जोड़े अपनी हरकतों के चलते किसी न किसी तरह से चर्चो में बने रहते है इसी तरह का एक व्याख्या सामने आया है जिसमे एक प्रेमी जोड़े का अश्लील हरकत करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया में खाफी वाइरल हो रहा है| बता दे की एक गांव के पुराने खंडहर में लव-कपल को गांव के लड़कों ने न सिर्फ रंगे हाथों पकड़ा, बल्कि चोरी छिपे दोनों की अश्लील हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। वहीं, लव कपल को पकड़कर जमकर पीटा और डराया धमाकाया। दरअसल यह मामला बिहार के गया जिले का है। जानकारी के अनुसार जिन लव कपल को गांव वालों ने पकड़ा है दोनों अक्सर इसी पुराने खंडहर में मिलते थे। बताया जा रहा है कि दोनों वहां आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस दौरान उनकी हरकतों को देखने के बाद लड़कों ने उसका वीडियो बना लिया। दोनों जब तक संभल पाते तब तक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया था। 

 लव कपल का बयान- 
इधर जैसे ही अश्लील हरकत की खबर फैली तो तुरंत ही आस-पास के अन्य गांव के लड़कों ने वहां पहुंच गए। उन्हें घेर लिया और डरा धमकाने लगे। अश्लील हरकत के बाद लड़कों ने दोनों के साथ मार पीट की। वहीं दोनों का कहना है कि वो अपनी मर्जी से वहां आए थे और जो भी कर रहे थे अपनी मर्जी से कर रहे थे।
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत, जाने पूरी खबर

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत, जाने पूरी खबर

रायपुर। बहन के साथ छेड़छाड़ करने से नाराज लड़के ने एक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर थाने का घेराव कर दिया। टिकरा पारा पुलिस ने बताया की आरोपी आकाशदीप ने संतोषी नगर निवासी अब्दुल कदीर की चाकू मार कर हत्या कर दी |

 मिली जानकारी के अनुसार संतोषीनगर बाजार चौक के पास आरोपी की बहन के साथ छेड़छाड़ को लेकर कुछ दिनों से आरोपी व मृतक के बीच पहले भी कई बार मारपीट हुआ था। इसी बात को लेकर आज फिर मृतक व आरोपी के बीच मारपीट होने लगा इसी बीच आरोपी ने अपने साथियों के साथ मृतक से चाकू छीनकर ताबड़तोड़ चाकू से मृतक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात में शामिल सभी आरोपी नाबालिग है व घटना के बाद फरार हो गये है। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्ती कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मृतक के मोहल्लेवासी शहर के बीचो बीच हत्या जैसी वारदात होने पर पुलिस के कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुये थाने का घेराव कर दिए है । लोगों का कहना है कि राजधानी में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। इसके बावजूद भी पुलिस की पेट्रोलिंग टीम क्षेत्र में नजर नही आती। जिसके वजह से ऐसी घटाएं हो रही है। 

 
मोदी सरकार में शामिल हो सकते हैं ब्रिक्स बैंक के चेयरमैन कामत और दासगुप्ता, जाने पूरी खबर

मोदी सरकार में शामिल हो सकते हैं ब्रिक्स बैंक के चेयरमैन कामत और दासगुप्ता, जाने पूरी खबर

नईदिल्ली। ब्रिक्स बैंक के चेयरमैन के.वी. कामत और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकते हैं। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ बैंकर कामत वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं और समय के साथ उनकी भूमिका बढ़ाई जा सकती है। कामत आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के चेयरमैन रह चुके हैं और भारतीय तंत्र से अच्छी तरह परिचित हैं।

 

दक्षिणपंथी विचारधारा के दासगुप्ता मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय में जूनियर मंत्री के रूप में शामिल किए जा सकते हैं। सभी प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालयों के परिसरों में अस्थिरता के कारण एचआरडी मंत्रालय की घेराबंदी की गई है। दक्षिण भारत के मामले देख रहे एक अन्य विशेषज्ञ को भी मंत्रिपरिषद में शामिल किया जा सकता है। सरकार ने अगर मंत्रिमंडल में विशेषज्ञों को शामिल करने पर जोर देने का निर्णय लिया तो वह नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत को भी मंत्रिपरिषद में शामिल कर सकती है।
 
पूर्व में वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय तथा रेल मंत्रालय संभाल चुके सुरेश प्रभु भी मोदी सरकार में वापसी कर सकते हैं। विशेषज्ञों को मंत्रिमंडल में शामिल करने की प्रक्रिया के तहत मोदी ने हरदीप सिंह पुरी, के.जे. अल्फोंस और एम.जे. अकबर को मंत्रिपरिषद में शामिल किया था। वित्त मंत्रालय में कामत का जाना बहुत बड़ा संकेत माना जाएगा क्योंकि मोदी सरकार के अंतर्गथ नॉर्थ ब्लॉक में सिर्फ राजनेता ही पहुंचे हैं। गिरती अर्थव्यवस्था और सुधार की कोई उम्मीद नहीं दिखने के बीच सरकार विशेषज्ञों के सहारे इसे बचाना चाहती है।
राजधानी रायपुर के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास युवक ने लगाई फांसी, जाने पूरी खबर

राजधानी रायपुर के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास युवक ने लगाई फांसी, जाने पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद में निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास एक युवक ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जानकारी मिली है कि मंदिर हसौद थाना पुलिस के द्वारा युवक की पहचान मोवा पंडरी निवासी दिनेश यादव 25 वर्ष के रुप में की गई है । मृतक अकाउंटेंट का काम करता था । पुलिस ने बताया कि खुदकुशी का कारण अभी अज्ञात है । मंदिर हसौद थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिये चीरघर भिजवा दिया है ।

निर्भया के दोषी पवन को नाबालिग साबित करने के चक्कर में फंसे वकील एपी सिंह, बार काउंसिल ने दिया नोटिस

निर्भया के दोषी पवन को नाबालिग साबित करने के चक्कर में फंसे वकील एपी सिंह, बार काउंसिल ने दिया नोटिस

नईदिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बार काउंसिल ने निर्भया गैंगरेप मामले में दोषियों के वकील एपी सिंह को नोटिस जारी किया है. बार काउंसिल ने उनसे दो हफ्ते के भीतर जवाब मांगा है|

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली हाईकोर्ट से जुड़े एक मामले में बार काउंसिल एपी सिंह को यह नोटिस जारी की है| दिल्ली हाईकोर्ट ने हाल ही में दिल्ली बार काउंसिल से सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था. हाईकोर्ट ने सिंह पर 25000 रुपये का जुर्माना भी लगाया था. सिंह पर आरोप है कि समन के बाद भी वह अदालत में मौजूद नहीं थे|
 
 
बता दें निर्भया गैंगरेप केस में अपने मुवक्किल दोषी पवन गुप्ता को बचाने के चक्कर में एपी सिंह फर्जीवाड़ा कर बैठे| उन पर आरोप है कि पवन को नाबालिग साबित करने के लिए जो कागजात पेश किए थे, वे फर्जी थे| हाईकोर्ट ने एक ओर जहां पवन की याचिका खारिज कर दी थी, वहीं सिंह पर जुर्माना लगाया था| हाईकोर्ट ने दोषी के वकील एपी सिंह को याचिकाकर्ता के फर्जी आयु प्रमाण लगाने और अदालत का समय बर्बाद करने के लिए फटकार लगाई थी कोर्ट ने दिल्ली बार काउंसिल को वकील एपी सिंह से 25 हजार रुपया जुर्माना वसूलने और उनकी खिलाफ कार्रवाई का आदेश जारी किया था|
आईसीआईसीआई बैंक ने लॉन्च किया नया सिस्टम, अब आईडी और पासवर्ड भूलने की टेंशन खत्म

आईसीआईसीआई बैंक ने लॉन्च किया नया सिस्टम, अब आईडी और पासवर्ड भूलने की टेंशन खत्म

नईदिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में पासवर्ड याद रखना बहुत बड़ा काम है| इंटरनेट बैंकिंग करते समय आईडी और पासवर्ड याद नहीं होने से काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है लेकिन अब आईसीआईसीआई बैंक ने इसे कस्टमर के लिए आसान बना दिया है अब उन्हें इंटरनेट बैंकिंग के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड याद करने या कहीं नोट करने की जरूरत नहीं होगी|

पढ़ें : हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 वीं की छात्रा हुई गर्भवती, होस्टल वार्डन ने चोरी छुपे कराया छात्रा का प्रसव

आईसीआईसीआई बैंक अब ओटीपी बेस्ड लॉग इन की सुविधा लाया है, जिसके तहत कस्टमर्स अब बैंक के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ओटीपी और डेबिट कार्ड पिन के जरिए लॉग इन कर पाएंगे| हालांकि कस्टमर आईडी और पासवर्ड से भी लॉग इन करने की सुविधा उन्हें मिलती रहेगी. इसे बैंक ने ऑप्शनल तौर पर पेश किया है| आईसीआईसीआई बैंक के अनुसार वह ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करता है इसके तहत समय समय पर बैंक अपने प्रोडक्ट्स व सर्विसेज को बेहतर करने में लगा रहता है जिससे ग्राहकों के लिए बैंकिंग अधिक सुविधाजनक बन सके| इसी कोशिश में बैंक ने ये पहल शुरू की है यह सुविधा लॉग-इन करने की पारंपरिक प्रक्रिया की तरह की सुरक्षित और मजबूत है, क्योंकि इसमें टू फैक्टर ऑथेन्टिकेशन की प्रक्रिया शामिल है|
आधार में नाम, पता और जन्मतिथि बदलवाने के लिए यूआईडीएआई ने जारी किए नए नियम, जाने पूरी खबर..

आधार में नाम, पता और जन्मतिथि बदलवाने के लिए यूआईडीएआई ने जारी किए नए नियम, जाने पूरी खबर..

नईदिल्ली। आधार हर भारतीय के जीवन का महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट है. इसलिए जरूर है कि आप अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को सही रखें| अगर आप भी आधार में कोई जानकारी अपडेट या बदलना चाहते हैं और नहीं कर पा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है|

पढ़ें : रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी में एक युवक की मौत

आधार जारी करने वाली कंपनी यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार अपडेशन के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए यूआईडीएआई ने कुछ शहरों में आधार सेवा केंद्र शुरू किए हैं जहां पर जाकर लोग आधार में बदलाव कर सकेंगे. बता दें कि आप इन सेंटर्स पर नया आधार भी बनवा सकते हैं साथ ही पता, नाम और जन्मतिथि में बदलाव या अपडेट करने की स्थति में भी इस सर्विस का लाभ उठाया जा सकता है|

राजधानी के दिनेश वायर्स एंड स्टील कंपनी से 11 नग डाई मशीन चोरी, जाने पूरी खबर...

राजधानी के दिनेश वायर्स एंड स्टील कंपनी से 11 नग डाई मशीन चोरी, जाने पूरी खबर...

रायपुर। मैत्रीनगर डीडी नगर निवासी निखिल श्रीमाली 33 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 2 जनवरी को मेटल पार्क रोड जीबीआर पेट्रोल पंप के सामने रावांभाठा स्थित प्रार्थी की कंपनी दिनेश वायर्स एंड स्टील से किसी अज्ञात चोर ने प्रवेश कर 11 नग डाई मशीन चोरी कर लिया। चोरी गए डाई मशीन की कीमत करीब 50 हजार रुपये आंकी गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

कांग्रेस- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा और उसकी बी टीम शराब का दुरूपयोग कर रही, जाने पूरी खबर...

कांग्रेस- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा और उसकी बी टीम शराब का दुरूपयोग कर रही, जाने पूरी खबर...

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा और भाजपा की बी टीम शराब का दुरूपयोग कर रही है। यह आरोप शनिवार को कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने लगाए है। 


नितिन त्रिवेदी आज राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस को राज्य की जनता ने जनादेश है जो पांच वर्षों के लिए है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने चुनावी घोषणाओं में कई वादों को पूरा कर चुकी है, वहीं शराबबंदी का वादा भी पूरा करने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। भूपेश सरकार ने इस दिशा में दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ कदम भी उठाये है। शराब बंदी के लिए समितियां भी गठित की गई है। 

उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी शराब नीति बनाने के लिए काम कर रही है ताकि शराबंदी होने की स्थिति में अवैध शराब और शराब तस्करी जैसी घटनाओं से निपटा जा सके। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि पंचायत चुनावों में भाजपा और भाजपा की बी- टीम शराब का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि इस नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा और भजपा की बी टीम शराब का जोरदार तस्करी किया हैं। शराब तस्करी को प्रोत्साहन देना भाजपा और भाजपा की बी टीम का काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा और जनता कांग्रेस के लोग शराब की तस्करी पर उतर गए है।
हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 वीं की छात्रा हुई गर्भवती, होस्टल वार्डन ने चोरी छुपे कराया छात्रा का प्रसव, जाने कहा की है ये खबर

हॉस्टल में रहने वाली कक्षा 9 वीं की छात्रा हुई गर्भवती, होस्टल वार्डन ने चोरी छुपे कराया छात्रा का प्रसव, जाने कहा की है ये खबर

दंतेवाड़ा | जिले के पातररास कन्या शिक्षा परिसर स्थित हॉस्टल से कक्षा 9 की छात्रा का प्रसव कराने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है की हॉस्टल अधिक्षीका ने गुपचुप तरीके से छात्रा का प्रसव कराया और उसे परिजनों का सौंप दिया। मामले की जानकारी प्राप्त होने पर प्रशासन ने हॉस्टल की वार्डन हेमलता नाग को निलंबित कर दिया है। इस मामले की एसडीएम और तहसीलदार जांच कर रहे हैं।

पढ़ें : ड्राईविंग लाइसेंस बनाने के लिए पुरानी व्यवस्था होगी लागू

मिली जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार का है। पातररास कन्या छात्रावास की अधिक्षीका हेमलता नाग ने यहां र​हकर कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा की तबीयत खराब बताकर दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने छात्रा का प्रसव कराया, लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। इसके बाद हेमलता नाग ने छात्रा के परिजनों को मामले की सूचना दी और उन्हें अस्पताल बुलाया। हेमलता ने मामले की जानकारी देते हुए छात्रा को परिजनों को सौंप दिया।

जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 70 हजार 2 सौ 80 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त..

जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, नगदी 70 हजार 2 सौ 80 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त..

रायपुर। नेवरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर आठ जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 70 हजार 2 सौ 80 रुपये व ताश की 52 पत्ती जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम नकटी में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने 17 जनवरी को ग्राम नकटी नर्सरी मैदान के पास कुछ व्यक्ति संध्या होने से मोमबत्ती जलाकर 52 पत्ती ताश पर रूपये पैसे के दांव लागाकर जुआ खेलते मिले जिन्हे पुलिस नेे घेरा बंदी कर पकडा जिनका नाम पता पुछताछ करने पर रामचंद्र वाधवानी पिता जीवनमल उम्र 40 वर्ष सा0 सिंधी कैंप तिल्दा, दिलीप कुमार वाधवानी पिता चेलाराम उम्र 35 वर्ष सा0 सिधीं कैंप तिल्दा,नरेश कुमार विधानी पिता सुन्दर दास विधानी उम्र 52 वर्ष सा0 सिंधी कैंप तिल्दा, किशोर कुमार पिंजवानी पिता गोपीचंद पिंजवानी उम्र 46 साल सिंधी कैंप तिल्दा, नीरज गिडलानी पिता किशोर कुमार उम्र 22 वर्ष सिंधी कैंप तिल्दा, शिव तुरकाने पिता स्व0 मदन उम्र 47 वर्ष सा0 वार्ड क्रमांक 13 केसदा थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, दिलीप गेलानी पिता मनोहर गेलानी उम्र 32 वर्ष वार्ड क्रमांक 16 तिल्दा, अशोक कुमार ज्ञानचंदानी पिता उधमदास उम्र 52 वर्ष वार्ड क्रमांक 12 सिंधी कैंप तिल्दा सभी साकिनान थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर छ.ग. का होना बताये जिनके अधिपत्य से  क्रमश: 1. रामचंद्र वाधवानी से फड से 8500/रू पास से 2000/रू  जुमला 10500/रू 2. दिलीप कुमार वाधवानी से फ ड से 10000/रू पास से 1500/रू  जुमला 11500/रू 3. नरेश कुमार विधानी से फ ड से 5800/रू पास से 1250/रू  जुमला 7050/रू 4. किशोर कुमार पिंजवानी से फड से 8800/रू पास से 2300/रू  जुमला 11100/रू 5. नीरज गिडलानी से फड से 11000/रू पास से 1500/रू  जुमला 12500/रू 6. शिव तुरकाने से फ ड से 6 हजार 5 सौ रुपये पास से 2000/रू  जुमला 8500/रू 7. दिलीप गेलानी से फड से 5 हजार रुपये  पास से 1130/रू  जुमला 6130/रू 8. अशोक कुमार से फड से 2 हजार रुपये  पास से 1 हजार रुपये कुल 70 हजार 2 सौ 80 रुपये एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है

छत्तीसगढ़ की राजधानी से आया हनी ट्रैप का मामला, युवती ने अश्लील वीडियो के आधार पर युवक से ऐंठ लिए लाखो रूपये...

छत्तीसगढ़ की राजधानी से आया हनी ट्रैप का मामला, युवती ने अश्लील वीडियो के आधार पर युवक से ऐंठ लिए लाखो रूपये...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक हनी ट्रैप का मामला सामने आया है। बता दे की शादीशुदा युवक को प्रेमजाल में फंसाकर युवती द्वारा ब्लेकमेल किये जाने की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार डंगनिया निवासी अजय चौरे 32 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि शादीशुदा है व एक बच्चे का बाप है। वर्तमान में डंगनिया में रहकर वकालत की पढाई कर रहा है। शादी समारोह में ग्राम बोरतला डोंगरगढ़ निवासी कुमारी झाडे से युवक की जान पहचान होने के बाद युवती ने प्रार्थी के साथ वीडियो व फोटोग्राफ खींचकर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। वहीं युवक द्वारा शादी से मना करने पर वीडियो व फोटो परिवार वालों को भेजने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये की मांग किया। युवक द्वारा रुपये देने के कुछ समय के बाद फिर से डेढ़ लाख रुपये की मांग करने पर घटना की जानकारी युवक ने अपने परिवार वालों को दिया इसके बाद घटना की रिपोर्ट डीडी नगर थाने में दर्ज कराने पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से युवती को रुपये लेते समय गिरफ्तार कर लिया।  

 
नियमों की धज्जियां उड़ा रहीं पार्टियों पर चुनाव आयोग सख्त, उठाया बड़ा कदम..

नियमों की धज्जियां उड़ा रहीं पार्टियों पर चुनाव आयोग सख्त, उठाया बड़ा कदम..

नईदिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सुची भी जारी कर दी है। वहीं इस दौरान चुनावी मैदान में जहां राजनैतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। वहीं राजनीतिक पार्टियां नियमों का उल्लंघन करने से भी नहीं कतरा रही हैं। फिर चाहे वह भाजपा हो, कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी। 

दिल्ली चुनाव कार्यालय की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आचार संहिता के उल्लंघन पर तीनों ही पार्टियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक आम आदमी पार्टी के खिलाफ सर्वाधिक नौ मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं जबकि कांग्रेस पर चार और भाजपा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा इन तीनों ही पार्टियों की डीडी एंट्री भी दिल्ली पुलिस ने की है। 

 
चुनाव कार्यालय की ओर से 6 जनवरी से हर दिन आचार संहिता के सख्ती से पालन कराने का निर्देश दे रखा है। लगातार आयोग की ओर से निकायों और दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिए जा रहे हैं। बावजूद इसके राजनैतिक पार्टियों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। जनता के बीच खुद को स्वच्छ बताने और विपक्षी पार्टी को दोषी बताने का ये खेल नियमों की परवाह भी नहीं कर रहा। 

दिल्ली चुनाव कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता की पार्टियों को भलीभांति जानकारी है। इसके बाद भी राजनीतिक दल इसका उल्लंघन कर रहे हैं। चुनाव कार्यालय ने राजनैतिक पार्टियों व अन्य लोगों 111 मुकदमे अब तक दर्ज करवाये हैं। वहीं 98.93 लाख रुपये की नकदी और 127 किलोग्राम से ज्यादा नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।
आतंकियों के सहयोगी डीएसपी देवेंद्र सिंह पर एनआईए ने कसा शिकंजा, यूएपीए के तहत केस दर्ज, जाने पूरी खबर

आतंकियों के सहयोगी डीएसपी देवेंद्र सिंह पर एनआईए ने कसा शिकंजा, यूएपीए के तहत केस दर्ज, जाने पूरी खबर

श्रीनगर। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी ने जम्मू और कश्मीर के डीएसपी देवेंद्र सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ रखने और यूएपीए की कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह पर यूएपीए की धारा 18,19,20, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। यूएपीए की धारा 38 तब लगाई जाती है, जब किसी व्यक्ति के किसी आतंकी संगठन से जुडऩे की बात सामने आती है। यूएपीए एक्ट धारा 39, भी देवेंद्र सिंह और आतंकियों के ऊपर लगाई गई है। यह धारा आतंकी संगठनों को सहायता पहुंचाने पर किसी व्यक्ति के खिलाफ लगाई जाती है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने की स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता खत्म, राशन कार्ड से भी होगा उपचार

बता दें कि हिजबुल के दो आतंकियों की सहायता करने पर देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए एनआईए की एक और टीम सोमवार को जम्मू और कश्मीर रवाना होगी। आवश्कता होने पर डीएसपी देवेंद्र सिंह को दिल्ली लाकर गहन पूछताछ की जाएगी। सूत्रों ने दावा किया है कि डीएसपी देवेंद्र सिंह की कार और घर से मिले एके-47, हैंड ग्रेनेड, पिस्टल और मोबाइल फोन की जांच भी फोरेंसिक टीम करेगी। एनआई की टीम डीएसपी के साथ पाकिस्तानी आतंकियों के लिंक के संबंध में भी पूछताछ करेगी।
चेन स्नौचिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा...

चेन स्नौचिंग मामले में एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा...

महासमुंद। शहर में हुए चेन स्नैचिंग के एक आरोपी को पुलिस ने खरियार रोड से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद ओडिशा खरियाररोड में छिपा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है। वहीं दूसरी आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दूसरा आरोपी अपचारी बालक है। कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। तभी पता चला कि आरोपी खरियाररोड स्थित ईरानी डेरा का रहने वाला है। सूचना पर टीम ने शुक्रवार को खरियार रोड पहुंची। उसी दौरान पता चला कि वह ट्रेन से भागने के लिए स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर टीम ने रेलवे स्टेशन में घेराबंदी कर धोबीपारा खरियारोड ओडिशा निवासी सलमान अली पिता अहमद हुसैन (20) को गिरफ्तार किया गया। वहीं अपने साथी को गिरफ्तार होता देख दूसरा आरोपी वहां से फरार हो गया। इधर, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चैन व घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त की है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक विनोद शर्मा, हर्ष कुमार धुरंधर शामिल थे। 

पढ़ें : राजधानी रायपुर के निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास युवक ने लगाई फांसी

ऐसे दिए घटना को अंजाम -
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी की दोपहर 1 बजे अपने साथी के साथ लूट व चोरी करने के लिए बिना नंबर की बाइक से महासमुंद आया था। दो बजे वह गुरुद्धारा रेलवे स्टेशन की ओर से आ रहे थे, तभी एक एक बुजुर्ग महिला के गले में सोने की चैन देखा। स्वाध्याय भवन के पास बरगद पेड़ के पास जैसे ही वृद्धा पहुंची गले से चैन खींचकर रायपुर रोड की ओर भागे। थोड़ी देर बाद खरियार रोड जाने के लिए महासमुंद आए। तीन बजे बीटीआई रोड की ओर गए जहां फिर से एक बुजुर्ग महिला के गले से चैन खींचकर खरियारोड की ओर फरार हो गए।  
ड्राईविंग लाइसेंस बनाने के लिए पुरानी व्यवस्था होगी लागू, एक बार फिर अस्थाई बोर्ड की अनुशंसा जरुरी

ड्राईविंग लाइसेंस बनाने के लिए पुरानी व्यवस्था होगी लागू, एक बार फिर अस्थाई बोर्ड की अनुशंसा जरुरी

जिले में अस्थाई बोर्ड गठित करने का परिवहन विभाग को मिला आदेश, प्रदेश स्तर पर होगी सूची जारी   

अस्थाई कमेटी के अनुशंसा के बाद ही होगा ड्राइविंग लाइसेंस जारी 
महासमुंद। ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए फिर से पुरानी व्यवस्था लागू होने वाली है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आए आवेदनों की अनुशंसा शासन द्वारा गठित अस्थाई लाइसेंस बोर्ड करेगा। इसमें दो से तीन सरकार द्वारा नियुक्त किए हुए सदस्य होंगे। सदस्यों की अनुशंसा के बाद ही आवेदक को ड्राइविंग लाइसेंस जारी होगा। यह बदलाव आने वाले दिनों में होने जा रहा है। इसके लिए परिवहन आयुक्त ने आदेश भी जारी कर दिया है। यह कमेटी शासकीय अिधकारियों के साथ ड्राइविंग टेस्ट से लेकर लाइसेंस जारी करने की अनुशंसा करेगा।
 
 
जिला परिवहन अिधकारी मोहन साहू का कहना है कि इसके लिए आदेश आ चुका है, लेकिन टीम में कौन-कौन है नाम नहीं आया है। अब ड्राइविंग टेस्ट के लिए अस्थाई कमेटी की अनुशंसा आवश्यक होगी। जानकारी के अनुसार लाइसेंस बनाने में लगातार आ रही शिकायत के मद्देनजर सरकार ने यह फैसला लिया है। कमेटी गठन का आदेश अफसर के पास पहुंच चुका है। इस कमेटी का गठन प्रदेश स्तर पर होगा। कमेटी गठन के बाद ड्राइविंग लाईसेंस बनाने के लिए इसी प्रक्रिया से गुजरना होगा, तभी लाईसेंस जारी होगा। यह प्रक्रिया पूर्व में चल रही थी, जिसे बंद हुए 10 वर्ष हो गए हैं। अब यह प्रक्रिया फिर से प्रारंभ हो रही है। 
 
बिना टेस्ट के जारी हो चुके हैं हजारों लाइसेंस -
वर्तमान में लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया इतनी सरल है कि कोई भी परिवहन कार्यालय आकर लाइसेंस बनाकर चला जा रहा है। अिधकारी न तो टेस्ट ले रहे हैं और ना ही ट्रॉयल। वहीं दलाल भी परिवहन कार्यालय में हावी है। अिधकारियों को चढ़ावा देकर जिसे वाहन चलाने नहीं आता उसके लिए भी लाइसेंस जारी करा रहे हैं। ड्राइविंग टेस्ट व ट्रॉयल नहीं होने के कारण लाइसेंस बनाने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अभी तक जिले में हजारों लाइसेंस जारी हो चुके है। इसमें से अिधकतर लाइसेंस बिना ट्रॉयल व टेस्ट के बने हैं।

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की ऐसेे होगी प्रक्रिया -
ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन को सारथी-4 सॉफ्टवेयर के माध्यम से इकठ्ठा किया जाएगा। इसके बाद आरटीओ अफसरों द्वारा शासकीय लाइसेंस कमेटी को सूचना दी जाएगी। आवेदनों की संख्या के के हिसाब से टेस्ट का समय निर्धारित किया जाएगा। निर्धारित तिथि को आरटीओ अिधकारी, कर्मचारी आवेदनों को कमेटी के पास रखेंगे। यहां कमेटी के सामने आवेदों का बारी-बारी से टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में पास होने वाले ही आवेदकों के फार्म में कमेटी अनुशंसा करेगी। 

अब लर्निंग व परमानेंट लाइसेंस के लिए देना होगा टेस्ट -
लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मोटरयान अिधनियम और ट्रैफिक संकेतों का ऑनलाइन टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद 10 प्रश्नों का ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा। इसमें पास होने के लिए आवेदक को कम से कम 6 प्रश्नों के सही उत्तर देना होगा। यह सारी प्रक्रिया अफसर व कमेटी के सामने होगी। इसके बाद ही गठित कमेटी उस पर अनुशंसा करेगी तब जाकर लाइसेंस जारी होगा। इसी प्रकार परमानेंट लाइसेंस के लिए आवेदक को अफसर व कमेटी के सामने वाहन चलाकर दिखाना होगा। 

लाइसेंस बनाने के लिए लगेगा समय -
प्रक्रिया में बदलाव आने के बाद अब ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए आवेदकों को पहले से ज्याद समय लगेगा। पहले आवेदक ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद सेम डे में कार्यालय पहुंचकर आवेदन जमा कर देता था। उसके 15 दिनों के अंदर लाइसेंस जारी हो जाता था। अब आवेदन जमा करने के बाद उन्हें अनुशंसा के लिए इंतजार करना होगा, क्योंकि कमेटी हफ्ते में दो या तीन दिन ही बैठेगी। प्राप्त आवेदन पर कमेटी की अनुशंसा के बाद ही लाइसेंस जारी होगा। इस प्रक्रिया में समय लगेंगा। 

 

प्लाटून कमांडर के खाते से 16 हजार पार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

प्लाटून कमांडर के खाते से 16 हजार पार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर। प्लाटून कमांडर के खाते से दो बार में 16 हजार रुपये किसी ने निकाल लिया। घटना की रिपोर्ट सिविल लाईन थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय सिविल लाइन स्थित प्लाटून कमांडर हरिशचंद्र सिन्हा 52 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 16 जनवरी को प्रार्थी के मोबाईल पर एसएमएस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि भारतीय स्टेट बैंक शाखा चारामा जिला कांकेर के खाता क्रमांक 11514919521 से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल 16000 रूपये का आहरण कर मेरे साथ धोखाधडी किया गया है। जिसके संबंध में लिखित शिकायत आवेदन सिविल थाने में दर्ज की गई है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध कायम कर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। 

 अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज

अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज

रायपुर। सड़क हादसे में अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोमा मुजगहन निवासी कृपाल रात्रे 32 वर्ष पिता ब्रम्हानंद रात्रे को टीवीएस एक्सल से जाते समय अज्ञात कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने की स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता खत्म, राशन कार्ड से भी होगा उपचार

इसी तरह विधानसभा थाना क्षेत्र में मांढर निवासी पुलिस टंडन 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का भाई कैलाश टंडन 26 वर्ष पिता रामप्रसाद टंडन 16 जनवरी को शाम पांच बजे अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल तर्रा जा रहा था इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डोमेश्वरी वर्मा के  प्रचार व पोस्टर चिपकाने के लिए लगाया गया टाटा एस वाहन चालक ने तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने टाटा एस वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 279, 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं गोबरापारा सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार प्रेमलाल साहू 24 वर्ष पिता संतूराम साहू निवासी शीतलापारा नवापारा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गोबरापारा निवासी शंकरलाल साहू 18 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 17 जनवरी को ग्राम पिपरौद के पास नवापारा में प्रेमलाल साहू 24 वर्ष को मोटरसाइकिल से जाते समय तेज रफ्तार सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04 एलएम 4852 के चालक ने सामने से टक्कर मार दिया जिसके चलते मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोटरसाइकिल के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।