नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
वेतन नही मिलने से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खनिज विभाग में चालक के रूप में था कार्यरत...

वेतन नही मिलने से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, खनिज विभाग में चालक के रूप में था कार्यरत...

महासमुंद। अलग-अलग घटना में दो युवक ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि ग्राम बेमचा निवासी त्रिभुवन सेन पिता रोहित सेन (21) ने फांसी लगा ली। वहीं मौहारीभांठा निवासी शिवप्रसाद साहू पिता येधराम साहू (33) ने बुधवार को 3 बजे अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद खनिज विभाग में चालक था। नियमित वेतन नहीं मिलने से वह कुछ दिनों से परेशान था। इधर, शासकीय वाहन संघ ने खनिज विभाग पर आरोप लगाया है कि खनिज विभाग का बाबू कुछ समय से परेशान कर रहा था और उसका वेतन रोक रखा था। 

जनमत का सम्मान : इंडोर स्टेडियम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह शुरू, जाने पूरी खबर

जनमत का सम्मान : इंडोर स्टेडियम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह शुरू, जाने पूरी खबर

रायपुर । राजधानी रायपुर के इंडारे स्टेडियम में कांग्रेस द्वारा आयोजित जनमत का सम्मान कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विशेष रूप से उपस्थित हैं। 

अपने स्वागत उद्बोधन में प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया है, इससे स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता राज्य की कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल से संतुष्ट हैं और खुश हैं । श्री चौबे ने पीएल पुनिया  और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी बधाई देते हुए कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि जनता से सीधे जुड़े रहने वाले पार्षदों और जनप्रतिनिधियों का आज यहां कांग्रेस पार्टी सम्मान कर रही है।  श्री चौबे ने कहा कि पहले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना आशीर्वाद दिया और अब नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया है। वर्तमान में पंचायती राज चुनाव चल रहा इसमें भी पूर्ण विश्वास है कि जनता अधिकांश स्थानों पर कांग्रेस को अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने कहा कि यह इतिहास भी है कि राज्य के दस नगरीय निकायों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जीत कर आए हैं। कांग्रेस की लगातार जीत यह बताती है कि भूपेश सरकार के काम से जनता खुश है।
उन्होंन कहा कि अब सोचने का नहीं केवल काम करने का समय है। रायपुर के नवनिर्वाचित महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि नगर विकास के लिए 500 करोड़ की जरूरत होगी, तब सीएम ने कहा था कि विकास के लिए पैसों की कमी नहीं होने दी जाएगी। नगरीय निकाय अपना प्रोजेक्ट और योजनाएं तैयार करें, राज्य सरकार इसमें पूरा साथ देगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बड़े दिल के हैं, वो जो कहते हैं वो करते भी हैं। श्री चौबे ने कहा कि धान का समर्थन मूल्य, किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल हाफ जैसे निर्णय इस बात के सबूत हैं कि कांग्रेस अपने वायदों को लगातार पूरा करती जा रही है। 
टीएस सिंहदेव : सबसे कठिन चुनाव पार्षदों का होता है, निष्ठापूर्वक आपने जिम्मेदारी निभाया और जीता अब काम करने का समय है। राज्य सरकार और पार्टी का साथ आपके साथ हैं, सब का सम्मान करते हुए काम करना है, कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा है। सभी विजयी पार्षदों को मेरी ओर से बधाई और शुभकामनाएं। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव, प्रभारी सचिव डा. चंदन यादव, रविन्द्र चौबे, मनोज मंडावी, ताम्रध्वज साहू, प्रेमसाय सिंह, जयसिंह अग्रवाल, अमरजीत भगत, कवासी लखमा, अनिला भेडिय़ा, फूलो देवी नेताम, कन्हैया अग्रवाल सहित अन्य नेता उपस्थित हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर के नगरीय निकायों से जीत कर आए 151 निकायों के करीब 1300 पार्षदों, नगर निगमों के महापौर, सभापति और अन्य जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जा रहा है। 
 
चैन स्नेचिंग लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली, आरोपियों की तलाश जारी, जाने पूरी खबर...

चैन स्नेचिंग लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली, आरोपियों की तलाश जारी, जाने पूरी खबर...

महासमुंद। बुधवार दोपहर शहर के दो स्थानों में हुई चैन स्नेचिंग की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस इस मामले में सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। शहर के अंदर हुई दोनों घटनाओं में बाइकर्स ने वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाया। घटना के बाद से पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर लूट के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। हालांकि घटना के 24 घंटे  बाद भी पुलिस लुटेरों के संबंध में कोई सुराग नहीं जुटा पाई है।

पढ़ें : वेतन नही मिलने से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोतवाली थाना प्रभारी राकेश खुटेश्वर ने बताया कि लुटेरों की तलाश जारी है, जल्द ही लुटेरे उनकी हिरासत में होंगे। पहली घटना दोपहर 2.15 बजे स्वाध्याय भवन के पास डीजे बंगला के पास हुई जबकि दूसरी चेन स्नेचिंग बीटीआई रोड में बिजली ऑफिस के पीछे स्थित कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार क्लबपारा निवासी कुसुम पटेल (67) सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। वहां से ऑटो लेकर वे लौटीं और कचहरी चौक के पास उतरकर पैदल घर जाने के लिए निकली। दोपहर करीब 2.15 वो डीजे(डिस्ट्रिक्ट जज) बंगला के पास बरगद के पेड़ तक पहुंचीं थीं, तभी बाइक सवार 2 लोगों ने पीछे से उनकी चेन छीन ली और भाग गए। घटना के ठीक एक घंटे बाद इन्हीं बाइकर्स ने बीटीआई रोड में बिजली ऑफिस के पीछे एक कॉलोनी में घर के बाहर टहल रही वृद्धा रोहिणी साहू को निशाना बनाया। 


जिले भर में तलाश जारी-
शहर में हुई चेन स्नेचिंग की इन दोनों घटनाओं के बाद से पुलिस अलर्ट है। घटना की जानकारी मिलते ही शहर सहित जिलेभर में नाकेबंदी की गई। घटना के बाद से शहर में महिलाएं अधिक भयभीत हैं। आरोपियों के न पकड़े जाने से लोगों में और घटना होने का भय बना हुआ है।  

 

उन्नाव गैंगरेप केस: दोषी सेंगर की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, मुआवजे के लिए 60 दिन बढ़ाई मियाद

उन्नाव गैंगरेप केस: दोषी सेंगर की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, मुआवजे के लिए 60 दिन बढ़ाई मियाद

नईदिल्ली। उन्नाव गैंगरेप मामले में दोषी ठहराए गए विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने तीस हजारी कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी| शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सेंगर की याचिका पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने दोषी कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा 25 लाख रुपये मुआवजा देने की मियाद 60 दिन और बढ़ा दी है. लेकिन इस जमा पैसे में से 10 लाख रुपए किसी भी हालत में पीडि़ता तो बिना शर्त जारी हो जायेगी. इसके अलावा हाईकोर्ट ने सेंगर की याचिका पर सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है|

बता दें कि उन्नाव रेप मामले में दोषी ठहराए गए एमएलए कुलदीप सिंह सेंगर को पिछले महीने तीस हजारी कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी. साथ ही कोर्ट ने अपने फैसले में दोषी सेंगर को पच्चीस लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया था| कोर्ट ने मामले में विधायक कुलदीप सेंगर को अपहरण और रेप का दोषी पाया था| इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने बहस के दौरान कोर्ट से अधिकतम सजा की मांग की थी. 16 दिसंबर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सेंगर को धारा 376 और पॉक्सो के सेक्शन 6 के तहत दोषी ठहराया था. जबकि, 17 दिसंबर को सजा पर बहस की गई थी| इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि वह इस मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं देना चाहता, क्योंकि उन्नाव रेप कांड जघन्य साजिश, हत्या और दुर्घटनाओं से भरा हुआ है|

वहीं हाल ही में उन्नाव रेप केस की पीडि़ता के पिता का इलाज करने वाले डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी| बता दें कि डॉक्टर प्रशांत उपाध्याय ही वो डॉक्टर थे जिन्होंने उन्नाव रेप केस की पीडि़ता के पिता का इलाज किया था. वर्ष 2017 में उन्नाव गैंगरेप कांड का मामला सामने आने के बाद जब पीडि़ता के पिता को मारपीट के बाद जिला अस्पताल लाया गया था तब डॉक्टर प्रशांत ही इमरजेंसी में थे|
 इन्होंने ही पीडि़ता के पिता को जेल भेज दिया था. इसके बाद जब मामले की सीबीआई जांच शुरू हुई तो डाक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था और काफी समय बाद इनकी बहाली हुई थी|
 पैरोल पर जेल से बाहर आया मुंबई सीरियल ब्लास्ट का दोषी जलीस अंसारी लापता, कई बम धमाको में था शामिल...

पैरोल पर जेल से बाहर आया मुंबई सीरियल ब्लास्ट का दोषी जलीस अंसारी लापता, कई बम धमाको में था शामिल...

मुंबई। वर्ष 1993 में मुंबई धमाके का दोषी 68 वर्षीय जलीस अंसारी गुरुवार को लापता हो गया। वह पैरोल पर था. पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अंसारी यहां के अग्रीपाडा थाने के अंतर्गत मोमिनपुर का रहने वाला है और उम्र कैद की सजा काट रहा है। वह देश के विभिन्न हिस्सों में हुए कई धमाकों में सदिंग्ध है। उन्होंने बताया कि अंसारी को राजस्थान स्थित अजमेर केंद्रीय कारागार से 21 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया था और शुक्रवार को उसे जेल प्रशासन के समक्ष आत्मसमर्पण करना था।
अधिकारी ने बताया कि पैरोल की अवधि के दौरान अंसारी को रोजाना सुबह साढ़े दस बजे से 12 बजे के बीच अग्रीपाडा थाने आकर हाजिरी लगाने को कहा गया था लेकिन वह गुरुवार को निर्धारित समय पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि दोपहर को अंसारी का 35 वर्षीय बेट जैद अंसारी पुलिस थाने पहुंचा और पिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के मुताबिक जलीस अंसारी तड़के उठा और घरवालों से नमाज पढऩे की बात कहकर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा।

जैद की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा और महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने उसको पकडऩे के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है। गौरतलब है कि जलीस को डॉक्टर बम से भी जाना जाता है और आरोप है कि वह सिमी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़ा था और उन्हें बम बनाना सिखाता था।
प्रशासन से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार, जाने कहा की है यह खबर..

प्रशासन से नाराज ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव का किया बहिष्कार, जाने कहा की है यह खबर..

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के की वजह से सरपंच सचिव ने इस गांव से दूरी बना ली थी, जिसके चलते गांव के लोगों ने गांव का विकास करने के लिए सड़क निर्माण कर ली। विकास कार्यों की अनदेखी से गुस्साए ग्रामीणों ने पंचायत चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया है।

संवेदनशीलता का हवाला देकर सरकार ने भी इन इलाकों को भगवान भरोसे छोड़ दिया था। नक्सलियों के दखल वाले इलाकों में ग्रामीण श्रमदान कर गली-मोहल्ले में सड़क बनाने का काम कर रहे हैं. कोंटा विकासखंड के पालामडग़ु, जग्गावरम, कोलाईगुड़ा, दंतेशपुरम, डब्बाकोंटा समेत एक दर्जन से ज्यादा गांवों में ग्रामीण मिट्टी की सड़क बना रहे है।
  प्रत्यासी के घर आबकारी विभाग ने की छापे मारी, जब्त की गई 15 पेटी अवैध शराब, जाने पूरी खबर...

प्रत्यासी के घर आबकारी विभाग ने की छापे मारी, जब्त की गई 15 पेटी अवैध शराब, जाने पूरी खबर...

राजनांदगांव| त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जैसे-जैसे पास आती जा रही है वैसे ही प्रत्यासियो द्वारा अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब सहित अन्य समान बांटने की खबर सामने आरही है जिसके चलते राजधानी रायपुर के आबकारी विभाग की उडऩदस्ता टीम द्वारा गुरुवार को घुमका थानाक्षेत्र के एक प्रत्याशी के घर छामामार कार्रवाई कर 15 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।

बताया जा रहा है की-आबकारी उडऩदस्ता की टीम द्वारा छापे-मारी करके 15 पेटी शराब को अपने कब्जे में ले लिया है| बताया जा रहा है की प्रत्यासी द्वारा शराब को अपने घर में छिपा के रखा गया था उक्त शराब को आरोपी द्वारा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने डंप कर रखने की संभावना जताई जा रही है। 

आबकारी के कार्यप्रणाली पर खड़े हुए कई सवाल-
मिली जानकारी के अनुसार कलेवा निवासी एक सरपंच पद प्रत्याशी के घर रायपुर आबकारी उडऩदस्ता टीम गुरुवार को दबिश दी। जांच के दौरान प्रत्याशी के घर से 15 पेटी अवैध शराब बरामद की गई। शराब कहां से ला कर डंप रखा गया था। इसकी खुलासा नहीं हुआ है। रायपुर आबकारी की टीम यहां पहुंच कर अवैध शराब का मामला पकड़ रहीं है, लेकिन राजनांदगांव आबकारी विभाग ऐसे मामले पकडऩे गंभीरता नहीं दिखा रहा है। मामले को लेकर राजनांदगांव आबकारी के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिले में पड़ोसी राज्यों से रोजाना बड़ी मात्रा में शराब तस्करी कर यहां लाने का मामला पुलिस द्वारा पकड़ा जा रहा है, लेकिन राजनांदगांव आबकारी की कार्रवाई शून्य है।

सहायक आबकारी अधिकारी-
राजनांदगांव सहायक आबकारी अधिकारी दीपक गुप्ता ने कहा कि रायपुर आबकारी की टीम द्वारा कलेवा में छापामार कार्रवाई कर 15 अवैध शराब जब्त करने की जानकारी मिली है। इस संबंध में पूरी जानकारी मुझे नहीं है।
 
 विवादों में फसी शिरडी के साईं बाबा का जन्म स्थान, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला...

विवादों में फसी शिरडी के साईं बाबा का जन्म स्थान, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला...

मुंबई| आयोध्या में राम मंदिर के बाद अब शिरडी के साईं बाबा के जन्म स्थान को लेकर महाराष्ट्र में नया विवाद शुरू हो गया है| बताया जा रहा है की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बयान के चलते यह नया विवाद खड़ा हुआ है जिसके बाद अब शिरडी शहर को अनिश्चितकालीन के लिए बंद किया जा रहा है| 
दरअसल विवाद की पूरी वजह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का वह बयान हैं जिसमें उन्होंने साईं बाबा का जन्म स्थान परभणी जिले के पारथी गांव को बताया है| इसी बयान के बाद से शिरडी गांव के लोगों में गुस्सा है. इसी लिए शिरडी में साईं बाबा के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों को मंदिर में साईं बाबा के दर्शन तो मिलेंगे लेकिन शहर में रहने और खाने पीने की सुविधा नहीं मिलेगी| सीएम उद्धव ठाकरे ने ये बयान औरंगाबाद में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि परभणी जिले के नजदीक पारथी गांव में जिस जगह पर साईं बाबा का जन्म हुआ था, वहां 100 करोड़ रुपए का विकास काम करेंगे और पारथी गांव में इस प्रोजेक्ट को अमल में लाया जाएगा|

समाज द्वारा बैठक-
इस फैसले को अमल में लाने के लिए और आखिरी चर्चा करने के लिए शनिवार शाम को शिरडी ग्राम समाज की तरफ से एक बैठक आयोजित की गई है. इसके अलावा आज शुक्रवार के दिन शिरडी गांव के मुख्य पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीणों के साथ चर्चा की जा रही है | इस बंद में शहरी भाग से लेकर ग्रामीण भाग के सभी लोग शामिल हों इसका प्रयास किया जा रहा है| शिरडी आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना हो इसलिए 2 दिन पहले ही शिरडी बंद का संदेश पूरे देश भर में दिया जा रहा है |
 
24 साल से फरार स्थाई वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नाम बदलकर पुलिस को कर रहा था गुमराह...

24 साल से फरार स्थाई वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे, नाम बदलकर पुलिस को कर रहा था गुमराह...

कोरबा। कोतवाली पुलिस के द्वारा लगभग 24 साल से फरार चल रहे स्थाई वारंटी गोपाल उर्फ कोंदा यादव पिता होरीलाल निवासी संजय नगर कोरबा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है विदित हो कि उक्त वारंटी के विरुद्ध 24 वर्ष पूर्व चोरी के मामले दर्ज थे जिसमें जेल जाने के बाद जमानत होने पर लंबे समय से पेशी से अनुपस्थित था। इस दौरान वारंटी अपना नाम बदलकर और जगह बदल कर छिपकर रह रहा था।

पढ़ें : विवादों में फसी शिरडी के साईं बाबा का जन्म स्थान

कोतवाली पुलिस द्वारा लंबे समय से से इसकी तलाश की जा रही थी। दिनांक 16 जनवरी 2020 को मुखबिर से सूचना मिली कि वारंटी शादी ब्याह में कोरबा आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली केआरक्षक 27 विपिन बिहारी नायक,आरक्षक 685 चंद्रकांत गुप्ता द्वारा स्थाई वारंटी को पकडऩे में सफलता प्राप्त की गई और वारंटी को जेल दाखिल किया गया।

बलौदाबाजार में 22 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 36 पदों पर होगी भर्ती, जाने पूरी खबर

बलौदाबाजार में 22 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 36 पदों पर होगी भर्ती, जाने पूरी खबर

बलौदाबाजार | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा जिला के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 22 जनवरी बुधवार को बालौदाबाजार में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।यह कैम्प जिला रोजगार कार्यालय में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यमइस प्लेसमेन्ट कैम्प में निम्न कंपनियो द्वारा अपने अपने प्रतिष्ठान में रिक्त विभिन्न पदों की भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा। जिसमें नियोजक नवकिसान बायो प्लांटेक बिलासपुर द्वारा सेल्स आफिसर के 26 पद, योग्यता 12वीं पास, वेतन आठ हजार तीन सौ से पंद्रह हजार तक,एचआर आफिसर के 2 पद हेतु  योग्यता एमबीए उत्तीर्ण, वेतन बीस हजार तक एवं एग्रीकल्चर आफिसर के 2 पद, योग्यता बीएससी एग्रीकल्चर, वेतन दस से पंद्रह हजार तक देय होगा।  इनका कार्यक्षेत्र बिलासपुर होगा। नियोजक यूरेका फोबर्स लिमिटेड रायपुर द्वारा सेल्स ट्रेनी के दस  पद, योग्यता 12 वी पास वेतन आठ हजार तक देय होगा।इनका कार्यक्षेत्र रायपुर होगा। इच्छुक आवेदक समस्त प्रमाण,पत्र आधार कार्ड, परिचय पत्रआईडी कार्ड,दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित उपस्थित हो सकते है।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय बालौदाबाजार-भाटापारा में संपर्क भी कर सकते है।

 नशे की लत: सुलेशन नहीं देने पर चार आरोपियों ने युवक को किया आग के हवाले, जाने कहा का है यह मामला...

नशे की लत: सुलेशन नहीं देने पर चार आरोपियों ने युवक को किया आग के हवाले, जाने कहा का है यह मामला...

रायपुर। नशे की लत जब सर चढ़ कर बोलने लगता है तो वह नशे के लिए कुछ भी करने को उतारू हो जाता है ठीक इसी तरह एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है जहां चार युवको ने मिलकर एक युवक से सुलोसन( नशीली पदार्थ ) की मांग की युवक द्वारा मना करने पर उसे आग के हवाले कर दिया गया| बता दे की रायपुर से लगे धरसींवा इलाके के एक घर में सो रहे युवक को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है सांकरा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक किरन उर्फ कोल्हा सायतोड़े अपने घर में दोपहर सो रहा था।
इस दौरान वहां चार अज्ञात आरोपी आ धमके और युवक से सुलेशन की मांग करने लगे। आरोपियों में एक बालिग सहित तीन नाबालिग थे। सुलेशन नहीं होने की बात कहने पर आरोपियों ने जलती हुई माचिस की तीली युवक पर फेंक दी और वहां फरार हो गए। आग से घिरे युवक को देखकर पड़ोसी ने कंबल लपेटकर युवक को बचाया। युवक करीब पचास फीसदी जल चुका है। आग से झुलसे युवक को 108 के जरिए धरसींवा के सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विविध कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, जाने पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज विविध कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, जाने पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिन भर विविध कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के तय कार्यक्रम के अनुसार वे आज दोपहर राजधानी रायपुर के इंडारे स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। दिन भर यहां के कार्यक्रम में शिरकत करने के पश्चात वे शाम 4.15 बजे सड़क मार्ग से भिलाई के लिए रवाना हो जाएंगे। भिलाई-3 स्थित मंगल भवन पहुंचेंगे और वहां आयोजित राज्य स्तरीय गुरू घासीदास लोक कला महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 6 बजे मंगल भवन भिलाई-3 से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना हो जाएंगे। 

 
 नौकरी लगाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, दो के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

नौकरी लगाने के नाम पर युवती से दुष्कर्म, दो के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

रायपुर। नौकरी लगाने के लिये फोन करके बुलाया और युवती के साथ बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट सेजबहार थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आजाद चौक निवासी पीडि़ता 21 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि गुरुवार को स्वागत विहार डुण्डा रोड किनारे खाली प्लाट में ललीत यादव 36 वर्ष पिता श्रवण याद एवं संजय साहू 27 वर्ष पिता परदेशीराम साहु निवासी टेमरी माना रायपुर ने प्रार्थिया को नौकरी लगाने के लिये फोन कर बुलाया व डरा-धमका कर शारीरिक संबंध बनाया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 376,34 के तहत बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। 
 पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, जाने पूरी खबर...

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज, जाने पूरी खबर...

रायपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बिलासपुर जिले के मरवाही सदन में कार्यरत एक कर्मचारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर जोगी पिता-पुत्र के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।
मृतक के परिजनों ने अजीत जोगी और उसके बेटे अमित जोगी पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा मृतक कर्मचारी मनवा उर्फ संतोष पर चोरी का आरोप लगाकर उसे डराया-धमकाया जा रहा था। मृतक ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को भी दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जोगी पिता-पुत्र के द्वारा दी जा रही प्रताडऩा से तंग आकर मनवा ने खुदकुशी की है। परिजनों का बयान लेने के बाद पुलिस ने इस मामले में जोगी पिता-पुत्र के खिलाफ मनवा को आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है। मामले में पुलिस ने धारा 306, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। 
बड़ी खबर : सवारी बस पुल से नीचे गिरी, हादसे में लगभग 3 दर्जन लोग घायल, जाने कहा की है ये घटना

बड़ी खबर : सवारी बस पुल से नीचे गिरी, हादसे में लगभग 3 दर्जन लोग घायल, जाने कहा की है ये घटना

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के जराहडीह ओमकार नगर के पास आज सुबह एक सवारी बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई जिससे उसमें सवार लगभग तीन दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक-दो लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे यात्री बस चांदो से बलरामपुर की तरफ जा रही बस जैसे ही जराहडीह ओमकार नगर के पास पुल पर पहुंची तभी चालक का बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार करीब तीन दर्जन लोगों को चोटें आई है। इनमें एक-दो लोगों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें उपचार हेतु अंबिकापुर रेफर किया गया है।

विज्ञापनी दवाओं का बाजार मरीजों को कर रहा गुमराह, जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई

विज्ञापनी दवाओं का बाजार मरीजों को कर रहा गुमराह, जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई

घातक बीमारियों की दवा कोई साइड इफेक्ट नहीं कहकर बेची जा रही है, ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल लगे प्रतिबंध 

रायपुर। विभिन्न बीमारियों के लिए आसान इलाज के नाम पर कुछ दवा कंपनियों द्वारा घटिया स्तर की दवाओं का व्यापक मात्रा में सोशल मीडिया टीवी आदि के माध्यम से प्रचार कर गंभीर व्याधि से ग्रस्त मरीजों को ऑनलाइन दवा मंगाने के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। इस संबंध में जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेश चंद्र मिश्रा ने आरएनएस प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों से केंद्रीय एवं राज्य स्तर पर तत्काल प्रभाव से छापा मारी कर उक्त दवाओं को प्रतिबंधित करने की मांग की है। ज्ञातव्य है कि किडनी हार्ट लीवर, कैंसर एवं यौन रोगों से संबंधित दवाओं को प्राकृतिक दवा कोई साइड इफेक्ट नहीं बताकर ऑनलाइन एवं टीवी विज्ञापन के जरिए मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है जिसके चलते आए दिन  मरीजों की जान संकट में पड़ जाती है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि वे हाउसिंग बोर्ड कालोनी टाटीबंध के निवासी है।
विगत रविवार को उनके आवास में ऐसे ही एक मरीज दंपत्ति का आना हुआ जिन्होंने ऑनलाइन दवा मंगाकर हार्ट एवं किडनी से संबंधित बीमारी से मुक्ति पाने के लिए दवा का सेवन किया था। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने उक्त हीरापुर  निवासी मरीज दंपत्ति को तत्काल एम्स हास्पिटल रिफर किया। इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में भी टीवी में विज्ञापन देखकर दवा लेेने वालों को डॉक्टर चंद्रमणी तिवारी,डॉ. संगीता तिवारी, डॉ. संगीता  नागराज, डॉ. अशोक गुप्ता ने डॉक्टरों को बिना दिखाए मनमाने तरीके से दवा का इस्तेमाल न करने की सलाह आरएनएस प्रतिनिधि के माध्यम से दी है। साथ ही डॉ. योगेश चंद्र मिश्रा ने भी ड्रगिस्ट एवं केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष से बिना डॉक्टर की पर्ची देखे दवा दुकानदारों से घातक बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाएं बिक्री न करने के लिए रिटेलर मेडिकल स्टोर के संचालकों को तत्काल निर्देश देने की मांग की है। 
आज दिनांक 17 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 17 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 17 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

क्योंकि आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। किंतु आप अपने सद व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:

आज का दिन परिजनों के साथ सुखद बीतेगा। भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सांयकाल के समय चिर प्रतीक्षित अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन:

पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

कर्क:

राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का धनुराशीस्थ होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। सांयकाल से देर रात तक देव दर्शन का लाभ लें।

सिंह:

राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। सांयकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खान-पान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

कन्या:

राशि का स्वामी बुध मकर में गुरु व चंद्र आज तुला राशि में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।

तुला:

आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक:

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन सम्मान यश कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में सैर सपाटे मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा।

धनु:

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं जिसमें अंत में आपकी विजय हो जाएगी। आपके विरुद्ध षड्यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर:

आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सांयकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ:

राशि स्वामी शनि की मध्यम स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन:

वैवाहिक जीवन आनंददायक बीतेगा। आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रगति से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलैक्स होगा। माता-पिता की सलाह-आशीर्वाद उपयोगी सिद्ध होगी।

रिमिजियुस एक्का बने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग सचिव, पढ़े पूरी खबर

रिमिजियुस एक्का बने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग सचिव, पढ़े पूरी खबर

रायपुर | राज्य शासन द्वारा  रिमिजियुस एक्का संयुक्त सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सचिव छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पद पर पदस्थ किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से आज इस आशय के आदेश जारी कर दिया गया है। 

 

 

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ दुर्ग की महिला शाखा श्रमण संघ महिला मंडल दुर्ग का पहला स्थापना दिवस मनाया गया

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ दुर्ग की महिला शाखा श्रमण संघ महिला मंडल दुर्ग का पहला स्थापना दिवस मनाया गया

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ दुर्ग की महिला शाखा श्रमण संघ महिला मंडल दुर्ग का पहला स्थापना दिवस आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तालाब दुर्ग में हर्ष और उल्लास के वातावरण में मनाया गया कार्यक्रम के प्रारंभ में नवकार मंत्र नवकार महामंत्र की स्तुति के साथ जप अनुष्ठान किया गया जिसमें श्रमण संघ महिला मंडल की सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया प्रत्येक बुधवार को श्रमण संघ महिला मंडल की धार्मिक संस्कारशाला नियमित रूप से प्रारंभ है

गत चातुर्मास साध्वी श्री प्रिय दर्शना साध्वी रत्न ज्योति जी साध्वी डॉक्टर विचक्षण श्री साध्वी अर्पिता जीके प्रेरणा एवं आशीर्वाद से जैन समाज का महिला वर्ग धर्म ध्यान जब तप एवं धार्मिक एवं मानव सेवी कल्याणकारी कार्य में नियमित रूप से सेवाएं दी जा रही है श्रमण संघ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता श्री श्री माल के नेतृत्व में श्रमण संघ महिला मंडल धर्म ध्यान के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है इस पुण्य शाली कार्य को आगे बढ़ाने में सपना संचेती श्रीमती चंदा रुनवाल रोमा पारख रुचिका बाघमार आरती पारख माया सुराणा डॉ नम्रता काकरिया का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है  

 फेसबुक लेकर आया नया फीचर्स, जो चोरी होने से बचा सकता है आपका डेटा...

फेसबुक लेकर आया नया फीचर्स, जो चोरी होने से बचा सकता है आपका डेटा...

फेसबुक अपने यूजर्स के लिए नया फीचर लेकर आया है जो थर्ड पार्टी ऐप्स ऐक्सेस और लॉगइन को लेकर है. ये फीचर लॉग इन नोटिफिकेशन का है. यानी फेसबुक क्रेडेंशियल से अगर आप किसी थर्ड पार्टी ऐप्स में लॉग इन करते हैं तो फेसबुक आपको नोटिफिकेशन भेज कर इसकी जानकारी देगा| ये लॉग इन नोटिफिकेशन आपको ई-मेल के जरिए भी भेजा जा सकता है. इस नोटिफिकेशन में ये भी लिखा होगा कि किस तरह की जानकारियां थर्ड पार्टी ऐप के साथ शेयर की जा रही हैं. इससे यूजर को काफी फायदा होगा| इस नोटिफिकेशन के साथ आपको एक बटन दिखेगा डहां से आप ऐक्सेस को रिवोक भी कर सकते हैं. इस नोटिफिकेशन पर क्लिक करके आप उस थर्ड पार्टी ऐप से अपना फेसबुक का क्रेडेंशियल रिवोक कर सकते हैं| नोटिफिकेशन नहीं मिला है, लेकिन फिर भी आपको ये जानना है कि आपने अपने फेसबुक क्रेंडेंशियल के जरिए कौन से थर्ड पार्टी ऐप्स को ऐक्सेस किया है तो आप फेसबुक सेटिंग्स में जा कर प्राइवेसी चेकअप सेलेक्ट करके ये जान सकते हैं, अगर आप रिवोक चाहते हैं तो यह भी यहां से संभव है|
आम तौर पर कई ऐप्स या वेबसाइट फेसबुक के जरिए लॉग इन करने का ऑप्शन देते हैं. जैसे ही आप इन्हें ऐक्सेस देते हैं तो आपके फेसबुक का डेटा इन्हें दिया जाता है इस स्थिति में आपको लिए ये जानना जरूरी है कि आप किस तरह की जानकारी थर्ड पार्टी ऐप्स के साथ शेयर कर रहे हैं|