नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण को लेकर फिरौती की मांग, बिहार के गैंग ने किया उद्योगपति प्रवीण को किडनैप

उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण को लेकर फिरौती की मांग, बिहार के गैंग ने किया उद्योगपति प्रवीण को किडनैप

रायपुर | उद्योगपति प्रवीण सोमानी के अपहरण को लेकर एक एक बड़ी खबर सामने आई है जहां बिहार के एक गैंग ने फिरौती के नाम पर उनका अपहरण कर उन्हें अज्ञात स्थान पर रखा हुआ है| बता दे की पुलिस ने 9 दिन बाद अंतत: अपहरणकर्ता गिरोह का पता लगा लिया है। प्रवीण को फिलहाल बिहार में एक अज्ञात स्थान पर रखा गया है, जहां वो सुरक्षित है। अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी को सुनिश्चित करने के लिए रायपुर के एसएसपी आरिफ़ शेख बिहार रवाना हो गए हैं। दोनों राज्यों की पुलिस की इंटरस्टेट टीम भी बनाई गई है। 
 
 
यह गैंग देता है अपहरण के कई वारदातों को अंजाम-
इस बीच उद्योगपति प्रवीण सोमानी के परिजनों को अपहरणकर्ताओं की ओर से फिरौती का फोन आने की खबर मिली है। हालांकि कितनी फिरौती मांगी, यह जानकारी नहीं मिल पाई। बिहार से ऑपरेट करने वाला यह गिरोह यूपी, बिहार और झारखंड में व्यापारियों और डॉक्टरों के अपहरण की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।  

इस अपराध में एक दर्जन लोग शामिल-
पुलिस सूत्रों के अनुसार इस साजिश में स्थानीय अपराधियों समेत तकरीबन एक दर्जन लोग शामिल थे। पुलिस ने पता लगा लिया है कि अपहरणकर्ता किस मार्ग से उद्योगपति प्रवीण सोमानी को लेकर छत्तीसगढ़ की सीमा के बाहर गए हैं। बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस की सक्रियता की वजह से ही अपहरणकर्ता उद्योगपति प्रवीण को किसी दूसरी पार्टी को बेचने में सफल नहीं हो पाए, हालांकि वे लगातार अपनी जगह बदल रहे हैं।

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती-
पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि कहीं ऐसा न हो कि धरपकड़ से ठीक पहले अपहरणकर्ता झारखंड या यूपी में प्रवेश कर जाएं। डीजीपी डी.एम. अवस्थी ने खुद बिहार, यूपी और झारखंड के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इस मामले में बात की है।
 

 

कमार और भुंजिया जनजाति के बच्चे ट्रेन और हवाई जहाज देख हुए रोमांचित, बच्चों के लिए रायपुर आना यादगार अनुभव रहा

कमार और भुंजिया जनजाति के बच्चे ट्रेन और हवाई जहाज देख हुए रोमांचित, बच्चों के लिए रायपुर आना यादगार अनुभव रहा

शैक्षणिक भ्रमण पर आए बच्चों के लिए रायपुर आना यादगार अनुभव रहा

रायपुर। प्रदेश के सुदूर अंचलो से आए कमार और भुंजिया विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों के लिए राजधानी रायपुर शैक्षणिक भ्रमण पर आना एक सुखद और हमेशा के लिए यादगार अनुभव रहा। शैक्षणिक भ्रमण पर आए विशेष पिछड़ी जनजाति के ये बच्चे पहली बार यहां का शहरी जनजीवन, चकाचौंध एवं रहन-सहन को देख कर काफी रोमांचित हुए और यह अनूठा अनुभव उनके स्मृति पटल पर हमेशा के लिए अंकित हो गया। छत्तीसगढ़ सरकार विशेष पिछड़ी जनजाति कमार तथा भुंजिया जनजाति के उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। धमतरी जिले में पाई जाने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति कमार तथा भुंजिया बच्चों के शैक्षणिक उत्थान के लिए धमतरी कलेक्टर श्री रजत बंसल तथा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी के मार्गदर्शन में धमतरी जिले के नगरी एवं मगरलोड विकासखंड के विशेष पिछड़ी जनजाति कमार एवं भुंजिया के 230 छात्र-छात्राएं दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर 16 जनवरी को रायपुर पहुंचे। ये 230 छात्र-छात्राएं विभिन्न शासकीय विद्यालयों तथा छात्रावास आश्रमों में कक्षा 6वीं से 8वीं तक अध्ययनरत तथा 10 से 14 वर्ष आयु वर्ग के हैं।
राजधानी रायपुर भ्रमण के प्रथम दिवस ये सभी बच्चे सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन गए, जिन बच्चो ने अभी तक ट्रेन केवल चित्रों में देखी थी, उनके लिए ट्रेन एवं रेलवे स्टेशन समक्ष में देखना किसी अजूबे से कम नही था। स्टेशन निदेशक श्री राव द्वारा सभी बच्चों को रेलवे इंजन, ऐसी कोच, जनरल कोच दिखाया गया तथा टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। बच्चों ने इस अवसर का भरपूर लाभ उठाते हुए ट्रेन एवं स्टेशन की कार्यप्रणाली के बारे में कई सवाल पूछे तथा अपनी जिज्ञासाओं के समाधान होने पर हर्षित हुए। प्रथम दिवस के दूसरे चरण में बच्चे आधुनिक जीवन की एक झलक पाने के लिए शॉपिंग मॉल भी गए। जहां विभिन्न प्रकार की प्रदर्शित वस्तुएं तथा मनोरंजन के साधनों का अवलोकन कर प्रसन्नता से भर उठे।
भ्रमण के दूसरे दिन बच्चों ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट का अवलोकन किया। टर्मिनल प्रभारी द्वारा बच्चों को अराइवल, डिपार्चर, सिक्योरिटी चेक आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। अभी तक जिस हवाईजहाज को बच्चों ने केवल दूर आकाश पर देखा था उसको अपने सामने रनवे पर उतरते देख बच्चे अभिभूत हो गए तथा कई बच्चों ने उसी समय बड़े होकर पायलट बनने का इरादा जाहिर कर दिया। टर्मिनल प्रभारी द्वारा हवाई जहाज की बनावट तथा आकाश में उडऩे के पीछे छिपे विज्ञान के रोचक तथ्य बच्चों से साझा किए गए। एयरपोर्ट से निकल कर बच्चों का अगला पड़ाव था अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम। खेल अधिकारी श्री प्रवेश जोशी द्वारा बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान, ड्रेसिंग रूम, वी.आई.पी. गैलरी आदि का अवलोकन करवाया गया तथा बच्चों ने इस दौरान मैदान में क्रिकेट खेलने का भी आनंद उठाया। भ्रमण की अगली कड़ी में बच्चे क्रेडा का ऊर्जा पार्क देखने पहुंचे जहां क्रेडा उप अभियंता श्री पद्माक्ष तिवारी द्वारा बच्चो को परम्परागत उर्जा स्त्रोतों से चलित विभिन्न उपकरणों के बारे में जानकारी दी गयी। उद्यान में बच्चों ने न केवल ज्ञानवर्धक बातें सीखी बल्कि झूलों का भी भरपूर आनंद लिया। शैक्षणिक भ्रमण के आखिरी पड़ाव में बच्चे पुरखौती मुक्तांगन पहुंचे जहां उन्होंने अपनी छत्तीसगढ़ी संस्कृति के जीवन शैली और परंपरागत लोक कलाओं का अवलोकन किया। इससे पूर्व 08 जनवरी को 80 छात्रावासी कमार बच्चों को धमतरी शैक्षणिक भ्रमण आदिवासी विकास विभाग द्वारा करवाया गया था।द्वितीय चरण में राजधानी का भ्रमण बच्चों के लिए अत्यंत रोमांचक व ज्ञानवर्धक रहा।
शंकर नगर में स्थित एक क्लिनिक में मिली डॉक्टर की लाश, इलाके में मचा हडकंप, जाने पूरी खबर

शंकर नगर में स्थित एक क्लिनिक में मिली डॉक्टर की लाश, इलाके में मचा हडकंप, जाने पूरी खबर

भिलाई | सुपेला के शंकर नगर में स्थिति एक ​क्लीनिक में डॉक्टर गजेंद्र वर्मा की लाश मिलने से हडकंप मच गया । सुबह घरवालों ने जब शटर खोला तो डॉक्टर की डेड बॉडी देखकर हैरान रह गए। लाश देखने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई । डॉक्टर का नाम गजेंद्र वर्मा बताया जा रहा है। वह बीती रात को पत्नी से बहस होने के बाद अपने क्लीनिक में ही सो गया था । वहीं आज सुबह जब क्लीनिक खोला गया तब उसके मौत के बारे में पता चला।

 

इधर डॉक्टर की क्लीनिक में मौत को लेकर इलाके में सनसनी फैल गई । पुलिस प्रारंभिक जांच में जुट गई है। मौत को लेकर परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं, बीती रात हुए बहस की वजह भी पुलिस तलाश रही है। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रेम-संबंध के चलते बेवफा पत्नी ने की पति की हत्या, जाने कहा की है यह घटना...

प्रेम-संबंध के चलते बेवफा पत्नी ने की पति की हत्या, जाने कहा की है यह घटना...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बाल्को नगर पुलिस थाना क्षेत्र के पंडरीपानी गांव में बेवफा पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह पंडरीपानी गांव के रामाधार उरांव का शव उसके घर में बरामद हुआ था। पुलिस ने मौका मुआयना किया तो मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। मृतक की पत्नी सीमा 30 वर्ष ;बदला हुआ नाम द्धसे पूछताछ करने पर वह बार.बार बयान बदलने लगी। पुलिस को उस पर संदेह हुआ। पुलिस ने मनो वैज्ञानिक दबाव बनाया तो सीमा टूट गई। उसने बताया कि पड़ोस के गांव के एक युवक से उसका प्रेम संबंध है। इस संबंध की खबर कुछ समय पूर्व उसके पति रामाधार उराँव को हो गई थी। इसके बाद से पति पत्नी के बीच रोज.रोज झगड़ा होने लगा था। इसी से नाराज होकर गुरुवार को झगड़े के बाद उसने रस्सी से गला घोट कर अपने पति की हत्या कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि सीमा की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी को बरामद कर जप्त कर लिया गया है। साथ ही शुक्रवार को आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने की स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता खत्म, राशन कार्ड से भी होगा उपचार

छत्तीसगढ़ सरकार ने की स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता खत्म, राशन कार्ड से भी होगा उपचार

रायपुर। राज्य सरकार ने अब प्रदेश के लोगों को सुविधा देते हुए इलाज के लिए सभी प्राथमिकता और अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवार को 5 लाख रुपए तक के उपचार का लाभ प्रदान किया है। शेष परिवारों को 50 हजार रुपए तक का उपचार लाभ मिलेगा।
राज्य सरकार की डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना को लेकर 17 जनवरी से बड़ा परिवर्तन किया गया है। अब पहचान पत्र के लिए योजना में शामिल राज्य के सभी परिवारों को स्मार्ट कार्ड पर निर्भर नहीं रहना होगा. अब मरीज व उनके परिजनों को पहचान पत्र के रूप में प्राथमिकता, अंत्योदय राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड अथवा कोई भी शासकीय पहचान पत्र साथ लेकर अनुबंधित अस्पतालों में जाना होगा।

पढ़ें : शंकर नगर में स्थित एक क्लिनिक में मिली डॉक्टर की लाश, इलाके में मचा हडकंप

सॉफ्टवेयर इन मरीजों की पहचान अब नए फार्मूले से करेगा। यह नया फार्मूला सॉफ्टवेयर में अपलोड किया जा चुका है, जिसने 17 जनवरी से काम करना भी शुरू कर दिया है। नई व्यवस्था के लागू होने के पूर्व ही राज्य नोडल एजेंसी ने पूरा समन्वय बना रखा है। सॉफ्टवेयर में हुए बड़े बदलाव के लिए सभी सॉफ्टवेयर इन्जीनियरों के मोबाइल नंबर अस्तपालों को पूर्व से ही मुहैया करा दिए गए हैं। अस्पतालों व मरीजों को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल मदद उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए राशनकार्ड के साथ कोई एक शासकीय पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है, साथ ही राशनकार्ड के अलावा समाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2011 के हितग्राहियों को योजना का लाभ पूर्ववत् मिलता रहेगा। 


डॉ. खूबचन्द बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना लागू होने से पूर्व ही आस्पतालों व कियोस्क केन्द्रों में ई-कार्ड बनाने का काम चल रहा था, जो कि अब भी यथावत् जारी है। पूर्व में बने हुए ई-कार्ड में किसी तरह की दिक्कत आने पर अस्पतालों व कियोस्क केन्द्रों में ई-कार्ड में बदलाव करते हुए नये कार्ड जारी कर दिये जाएंगे। 
मोटर गैरेज में लगी आग, बाईक समेत लाखों का सामान हुआ जलकर खाक, जाने कहा की है ये घटना

मोटर गैरेज में लगी आग, बाईक समेत लाखों का सामान हुआ जलकर खाक, जाने कहा की है ये घटना

बिलासपुर | लिंक रोड बुखारी पेट्रोल पम्प के सामने स्थित मोटर गैरेज में शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई, इस हादसे से दुकान में मरम्मत के लिए रखी कुछ गाडियां व अन्य सामान जलकर खाक हो गए, देर रात तक दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

राजकिशोर नगर निवासी रवि कश्यप और विक्की कश्यप फू ल का व्यवसाय करते हैं, इन्होने लिंक रोड के बुखारी पेट्रोल पम्प के सामने स्थित दुआ चाल में जमील खान की दुकान किराए में ली है। दुकान में गाडिय़ों की मरम्मत और बेल्डिंग का काम किया जाता है।
शुक्रवार की रात करीब 9 बजे दुकान बंद करके रवि कश्यप व कर्मचारी घर चले गए। रात करीब 10 बजे पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने देखा, कि इनकी गैरेज से धुआं निकल रहा है, और देखते ही देखते धुआं आग में बदल गया। इसकी सूचना गैरेज संचालक और दमकल को दी गई। सूचना मिलते ही तारबाहर पुलिस व 3 दमकल गाडियां मौके पर पहुंची, और करीब डेढ़ बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे से गैरेज में रखी कुछ गाडिय़ां, टायर, मरम्मत व बेल्डिंग की सामग्रियां, दरवाजा सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गई।
 
आज दिनांक 18 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 18 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 18 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज महत्वाकांक्षी प्रवृति वालों के लिए शुभफल दायक रहेगा। पहला दिन यात्रा में लाभप्रद रहेगा। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने पर कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा।

वृषभ:

आज जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़तापूर्वक रखने में कामयाब होंगे। रात्रि का समय सैर सपाटे तथा मौज मस्ती में व्यतीत होगा। नज़दीक की यात्रा सावधानीपूर्वक करें।

मिथुन:

आज नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी। कर्ज भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग हैं। विपरीत लिंग के मित्र से कटुता उत्पन्न होगी। नइ विधाएं सीखने के अवसर प्राप्त होंगे। व्यर्थ व्यय से बचें।

कर्क:

आज भौतिक सुख-समृद्धि का प्रादुर्भाव होगा। परिजनों, सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सायंकाल से रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। शुभ व्यय भी हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

सिंह:

आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आपके पुरूषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल से रात्रि का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा।

कन्या:

आज गत मास में रही अकारण शत्रु वृद्धि और निर्मूल विवादों से छुटकारा दिलाएगा। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। आपके सारे काम आज बन जाने से आपके आसपास के लोग ईर्ष्या करेंगे।

तुला:

जन्म राशि का चंद्रमा आज आपको उच्चता प्रदान करेगा। धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। रात्रि का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा।

वृश्चिक:

तुला राशि का चंद्रमा आज अकस्मात किसी महान अधिकारी या नेता से भेटवार्ता होगी। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। खान-पान पर विशेष नियंत्रण भी रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग सायंकाल तक बनेगा।

धनु:

आध्यात्मिक गूढ़ ज्ञान में आई बाधाएं दूर होंगी। पूजा पाठ सत्संग में रूचि बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएगी। आज आपको भाई-बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मकर:

तुला राशि का चंद्रमा दशम भाव में मानसिक चिंता व गुप्त शत्रुव्याप्ति कारक है। अपनी वाक्पटुता व कला कौशल से शत्रु के षडय़ंत्र को विफल करने का प्रयास करें। लेनदेन में सावधानी बरतें।

कुंभ:

आपके पुराने रूके हुए कार्य कुछ झंझटों व खर्चा करने के बाद पूर्ण हो जाएंगे। सामाजिक शास्त्र पढऩे में मन लगाएं। आज आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे। शत्रु पक्ष लज्जित होगा। सायंकाल किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिले तो लाभ उठाएं।

मीन:

आज आपकी राशि से दशम भाव में चंद्रमा कोष वृद्धि कारक है। नया वर्ष रजत पाद से प्रवेश कर रहा है। दशम भाव में बृहस्पति संतान पक्ष से हर्षदायक समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों में अधिक रूचि रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा।

रायपुर के महापौर ने कोपलवाणी सुन्दर नगर पहुंचकर मुकबधिर बच्चों का उत्साहवर्धन किया

रायपुर के महापौर ने कोपलवाणी सुन्दर नगर पहुंचकर मुकबधिर बच्चों का उत्साहवर्धन किया

रायपुर, नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने राजधानी शहर रायपुर के सुन्दर नगर में छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं समाज सेवा विभाग द्वारा मान्यता प्राप्त मुकबधिर स्कूल कोपलवाणी में पहुंचकर वहां अध्ययनरत बच्चों का उत्साहवर्धन किया एवं उनकी प्रतिभा को सराहा। इस दौरान महापौर के साथ नगर निगम के पार्षद सतनाम सिंह पनाग, पूर्व पार्षद राधेष्याम विभार, जसबीर सिंह ढिल्लन उपस्थित थे।
महापौर ढेबर ने कोपलवाणी का व्यवस्थित तरीके से संधारण संचालन छत्तीसगढ़ शासन की समाज हितकारी योजना के तहत किये जाने का शासन की लोककल्याणकारी मंषा व कार्य को सराहा। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेष बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन कोपलवाणी जैसी समाज हितैषी संस्थाओं को हर संभव व्यवहारिक तरीके से प्रोत्साहन व संरक्षण देने का कार्य पंचायत एवं समाज सेवा विभाग के माध्यम से करने कृत संकल्पित है।
महापौर ढेबर ने कोपलवाणी के षिक्षकों के कार्यो की सराहना की एवं कहा कि वे प्रतिभाषाली बच्चों को मजबूत बनाने का कार्य प्रण लेकर निरंतर समाज हित में करने जुटे रहे। महापौर ने कहा कि कोपलवाणी के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्हें समुचित प्रोत्साहन व स्नेह स्वरूप संरक्षण की आवष्यकता है जो छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें निरंतर प्राप्त हो रहा है। शिक्षकों द्वारा समुचित प्रषिक्षण प्राप्त होने से ये बच्चे बड़े होकर देश के श्रेष्ठ नागरिक बनकर देश व समाज के विकास व निर्माण में प्रत्यक्ष भागीदार अवष्य बन सकेंगे। ऐसा उन्हें पूर्ण विष्वास है।

गुरू घासीदास सेंट्रल युनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव, दो पूर्व छात्र नेताओं पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी के बाद मामला दर्ज

गुरू घासीदास सेंट्रल युनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव, दो पूर्व छात्र नेताओं पर घर में घुसकर जान से मारने की धमकी के बाद मामला दर्ज

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव की घोषणा के साथ ही छात्र राजनीति का मामला थाने पहुँच गया है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चुनाव न लड़ने का दबाव बनाते हुए धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने 2 पूर्व छात्र नेताओं पर ग़ैरजमानती धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
दरअसल, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने एक दिन पहले ही छात्र परिषद चुनाव का ऐलान किया है। चुनाव के लिए नामांकन की आज अंतिम तारीख थी। छात्र नामांकन फार्म भर रहे थे। बताया जा रहा है, इसी दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्ष पैनल के प्रत्याशियों पर ब्रदरहुड पैनल के पूर्व छात्र नेताओं ने घर में घुसकर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव बनाते हुए जान से मारने की धमकी दी।
जिसके बाद छात्रों ने मामले की शिकायत कोनी थाने में की। छात्रों के शिकायत पर पुलिस ने दो पूर्व छात्र नेता शुशांत शुक्ला और रोशन सोनी पर घर में घुसने, धमकाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में ग़ैरजमानतीय धारा 452, 294, 506बी और 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
 

अजजा नौनिहालों के भविष्य के प्रति उदासीन है कांग्रेस सरकार: उपासने

अजजा नौनिहालों के भविष्य के प्रति उदासीन है कांग्रेस सरकार: उपासने

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने ने बस्तर जिले में एनीमिया और कुपोषण को दूर करने में प्रदेश सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाया है। श्री उपासने ने कहा कि सालभर में बस्तर क्षेत्र में सैकड़ों बच्चों की मौत के बाद भी प्रदेश सरकार का यह रवैया संवेदनहीनता और राजनीतिक दुराग्रह की पराकाष्ठा है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री उपासने ने कहा कि आदिवासी इलाकों की चिंता का ढोंग कर रही प्रदेश सरकार आदिवासियों को लेकर जरा भी फिक्रमंद नहीं दिख रही है। पूर्ववर्ती भाजपा प्रदेश सरकार के शासनकाल में शुरू की गई योजनाओं के प्रति राजनीतिक दुराग्रह के चलते जिस प्रकार दुर्लक्ष्य किया जा रहा है, वह मौजूदा कांग्रेस सरकार के लिए शर्मनाक स्थिति है। मौजूदा प्रदेश सरकार अपनी ओर से कोई सुविचारित योजना और दृष्टिकोण लेकर आदिवासियों की भलाई करने की राजनीतिक इच्छा शक्ति से शून्य है, और अच्छी-भली चल रही योजनाओं को ठप करके वह प्रदेश के लोगों को एक खुशहाल जिंदगी देने में भी अपने संकुचित राजनीतिक नजरिये का परिचय दे रही है। श्री उपासने ने कहा कि बस्तर जिले में बच्चों में एनीमिया और कुपोषण दूर करने के लिए पूर्ववर्ती भाजपा प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत योजना पिछले तीन महीने से ठप पड़ी हुई है जिसके चलते बस्तर जिले के 30 हजार कुपोषित बच्चों को दूध तक नहीं मिल पा रहा है। श्री उपासने ने प्रदेश सरकार से बच्चों के प्रति संवेदनशील रवैया अख्तियार करने की मांग की है।
 

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां को दिल्ली में  मिलने जा रहा है  राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पढ़े उनकी बहादुरी की पूरी खबर

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां को दिल्ली में मिलने जा रहा है राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार पढ़े उनकी बहादुरी की पूरी खबर

रायपुर। अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की रक्षा करने का जज्बा बहुत कम लोगों में होता है, लेकिन बहुत से बच्चे ऐसे होते हैं जो छोटी सी उम्र में अपने अद्भुत साहस का परिचय देकर दूसरों की जिंदगी बचाने में कामयाब भी होते हैं। देश के ऐसे ही बहादुर और होनहार बच्चों का 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सम्मान होने वाला है। भारतीय बाल कल्याण परिषद नई दिल्ली द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार-2019 ग्रहण करने छत्तीसगढ़ की भी दो बच्चियां दिल्ली रवाना हो रही हैं। धमतरी की भामेश्वरी और सरगुजा की कांति वह साहसी बच्चियां हैं जिन्हें राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा अनुशंसा की गई थी। दोनों बच्चियां अपने पिता के साथ रायपुर से 18 जनवरी को दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
तैरना नहीं आने के बाद भी दो बच्चियों की जान बचाई
धमतरी जिले के कानीडबरी गांव में रहने वाली भामेश्वरी निर्मलकर (पिता श्री जगदीश निर्मलकर) ने 12 साल की उम्र में ही अपनी बहादुरी का परिचय देकर गांव की दो बालिकाओं को तालाब में डूबने से बचाया। कक्षा सातवीं की छात्रा भामेश्वरी ने 17 अगस्त 2019 में यह साहसिक कारनामा कर दिखाया। यह घटना उसे अक्षरश: याद है और बात करते समय पूरा घटनाक्रम जैसे उसकी आंखों के सामने से गुजरता चला जाता है।
वह बताती है कि गांव की दो बालिकाएं सोनम और चांदनी स्कूल से छुट्टी होने के बाद गांव के तालाब में नहाने गई थीं। वे दोनों खेलते-खेलते तालाब की गहराई से अंजान आगे बढ़ती गई और डूबने लगी। भामेश्वरी ने बताया कि वह तालाब में कपड़ा धोने के लिए पहुंची थी। दोनों बच्चियों को तालाब में न देखकर उसका मन आशंका से भर उठा और बिना इस बात की परवाह किए कि उसे तैरना तक नहीं आता है, उसने तालाब में छलांग लगा दी। किसी तरह वह उन्हें खींचकर बाहर ले आई।
जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त तालाब के आस-पास कोई और नहीं था। भामेश्वरी कहती है कि उस समय उसे कुछ सूझा नहीं, उसके मन में केवल दोनों बच्चियों की जान बचाने का ख्याल आया था। बाद में गांव की ही एक महिला की मदद से भामेश्वरी अचेत पड़ी उन बच्चियों की जान बचाने में सफल हो गई। गांव वालों की सहायता से सोनम और चांदनी को सुरक्षित उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से भामेश्वरी की बहादुरी की चर्चा पूरे प्रदेश में फैली और फिर उसका नाम राष्ट्रीय वीरता पदक के लिए चुना गया।
हाथियों को चकमा देकर बहन की जान बचाई
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चुने जाने वालों में सरगुजा जिले के मोहनपुर गांव की रहने वाली 7 साल की बालिका कांति सिंग (पिता विनोद सिंह) का नाम भी शामिल है। चौथी कक्षा में छात्रा कांति ने पिछले साल मात्र 6 साल की उम्र में अपनी जान की परवाह किये बगैर जंगली हाथियों के हमले से अपनी 3 साल की छोटी बहन की जान बचाई थी।
सरगुजा जिले का यह गांव काफी समय से जंगली हाथियों के आतंक से पीड़ित क्षेत्र है। आए दिनों यहां हाथी पहुंचते हैं और पूरे घरों के साथ-साथ खड़ी फसल को तहस-नहस करके चले जाते हैं। हाथी मवेशियों के अलावा लोगों पर भी हमला कर देते हैं और उन्हें मार डालते हैं। 17 जुलाई, 2018 को ऐसा ही नजारा गांव में देखने को मिला, जब जंगली हाथियों का एक बड़ा सा झुंड वहां पहुंच गया। गांव वाले जान बचाने के लिए अपने घरों से निकल कर भागने लगे। हाथी खोराराम कंवर के घर को तोड़ते हुए उसकी बाड़ी तक पहुंच कर वहां मक्के की फसल को बर्बाद करने लगे।
हाथियों के डर से पूरा परिवार बाहर भागने लगा, इस दौरान वे घर पर 3 साल की मासूम बच्ची को ले जाना भूल गए। बाद में उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ, लेकिन किसी की हिम्मत घर वापस जाने की नहीं हो रही थी। ऐसे में कांति ने न आव देखा न ताव, बस घर की तरफ दौड़ लगा दी। कांति जंगली हाथियों के बगल से फूर्ती से निकलती हुई घर पहुंची और अपनी छोटी बहन को हाथियों की नजरों से बचते-बचाते उसे परिवार वालों तक पहुंचाने में सफल हो गई।
उस रात हाथियों ने उसके पूरे घर के साथ-साथ आस-पास के घरों को काफी नुकसान पहुंचाया। कांति ने इस तरह अपनी सूझबूझ से अपनी बहन की जान बचा ली। उसने इस बात की भी परवाह नहीं कि उसके साथ कुछ अनहोनी भी हो सकती थी। पूरे गांव के लोगों ने इस साहस के लिए कांति की पीठ थपथपाई और कलेक्टर ने राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए उसके नाम की अनुशंसा की। कांति को अब यह सम्मान मिलने जा रहा है।
राज्य वीरता पुरस्कार भी मिल चुका है
वर्ष 2019 में कांति के इस साहसिक कदम की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी प्रशंसा कर चुके हैं। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के महिला और बाल विकास विभाग द्वारा कांति को राज्य वीरता पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया गया। इसका क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा किया गया था। 26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांति को यह सम्मान प्रदान किया था।
 

 हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, कई कलाकारों और एक्ट्रेस को कराया गया इस धंदे से आज़ाद..

हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, कई कलाकारों और एक्ट्रेस को कराया गया इस धंदे से आज़ाद..

मुंबई। मुंबई पुलिस ने छापा-मार कर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है बताया जा रहा है की थ्री स्टार होटल में यह देह व्यपार का धंदा चलाया जा रहा था| जिसमे से कई कलाकार और एक्ट्रेस को पुलिस द्वारा बचाया गया| खबर है की अंधेरी ईस्ट के एक थ्री स्टार होटल में छापामार कर हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को अंधेरी ईस्ट के एक थ्री स्टार होटल में सेक्स का धंधा चलाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने यहां छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने दो कलाकारों और एक 29 वर्षीय एक्ट्रेस को बचाया है। ऐसा बताया जा रहा है कि इनमें से एक टेलीवीजन के चर्चित क्राइम शो सावधान इंडिया की कलाकार है। 29 वर्षीय कलाकार के साथ एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने बचाया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छापे मारी में तीन लड़कियों को बचाया गया जिसमें से एक नाबालिग है। इनमें से एक सिंगर भी है। इन सभी को देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था।
 दो आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी, जाने पूरी खबर...

दो आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी, जाने पूरी खबर...

भोपाल। दो आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया गया है। कृष्णावेनी देसावतु को देवास पोस्टेड किया गया है। दीपक कुमार शुक्ला को मंडला का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 
कॉन्ट्रैक्ट पेपर गुम होने पर शख्स ने की मां,पत्नी और 3 बेटियों की हत्या, जाने कहा की है यह पूरी घटना..

कॉन्ट्रैक्ट पेपर गुम होने पर शख्स ने की मां,पत्नी और 3 बेटियों की हत्या, जाने कहा की है यह पूरी घटना..

मुंगेर। बिहार के मुंगेर में एक सनकी शख्स के अपने ही परिवार के पांच लोगों की गला दबाकर हत्या करने से हड़कंप मच गया है| हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भी छत से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की. हालांकि इस प्रयास में वो जीवित बच गया| मृतकों में आरोपी की मां, पत्नी और उसकी तीन बेटियां शामिल हैं. यह घटना हवेली खडग़पुर थाना क्षेत्र के कन्हैयापुर की है| पुलिस फिलहाल मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है|


जानकारी के अनुसार कन्हैया टोला निवासी भारत केसरी ने अपनी मां सावित्री देवी, पत्नी आशा देवी और तीन बेटियों- शिवानी कुमारी, सोनम कुमारी और सिमरन कुमारी की गला दबा कर हत्या कर दी. इसके बाद उसने छत से कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन वो बच गया| इसकी सूचना मिलने पर खडग़पुर पुलिस फौरन घटनास्थल पहुंची और उसने विवेचना शुरू की. अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी पोलस्त कुमार, थानाध्यक्ष मिंटू कुमार सिंह मामले की तहकीकात में जुटे हुए हैं|

बताया जा रहा है कि आरोपी भारत केसरी की नगर के मुख्य बाजार स्थित गौशाला मार्केट में घड़ी की दुकान है. गौशाला मार्केट में उसकी दुकान का कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने वाला था, जिसको लेकर वो काफी तनाव में था. इसके अलावा उसका कॉन्ट्रैक्ट पेपर कहीं गुम हो गया था, इस वजह से भी वो मानसिक रूप से काफी परेशान और आक्रोशित था. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है|
इमाम की बेगम निकली मर्द, जाने निकाह के बाद कैसे खुली सच्चाई...

इमाम की बेगम निकली मर्द, जाने निकाह के बाद कैसे खुली सच्चाई...

अफ्रीका| अगर आपको पता चले की आपकी निकाह जिससे हुई है वह महिला के रूप  में पुरुष है तो क्या होगा ठीक इसी तरह शादी से जुडी एक अजीबोगरीब वाक्या सामने आया है जहां एक इमाम  ने जिसे महिला समझ कर निकाह किया वह एक पुरुष निकला| जी हाँ यह मामला अफ्रीकी देश युगांडा का है| 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो- 
इमाम ने जिसे महिला समझ कर निकाह की थी वह एक पुरुष निकला जिसका खुलासा इमाम के पड़ोसी ने इस बात का खुलासा किया कि उसकी पत्नी कोई औरत नहीं बल्कि एक मर्द है। पड़ोसी का आरोप था कि इमाम की ‘पत्नी’ दीवार कूदकर उसके घर में घुसी और टीवी, कपड़े समेत कई सामान चुरा लिए। इसके बाद पड़ोसी ने इमाम को इस बारे में बताया और साथ ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

जाने पूरी खबर-
बाद में इमाम और उसकी ‘पत्नी’ को पुलिस स्टेशन ले जाया गया। उस समय महिला बने पुरुष ने हिजाब और सैंडल पहन रखे थे, इसलिए उसे जेल में डालने से पहले एक महिला पुलिसकर्मी से उसकी जांच कराई गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। वह महिला पुलिसकर्मी भी यह जानकर भौंचक्क रह गई कि जिसे महिला समझकर वो जांच कर रही थी, असल में वो एक मर्द था। जब इमाम को अपनी ‘पत्नी’ की सच्चाई पता चली तो वो भी हैरान रह गया। उसने सपने में भी ये नहीं सोचा था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा हो सकता है। दरअसल, इमाम को यह सच्चाई पहले इसलिए नहीं पता चली थी, क्योंकि उसकी ‘पत्नी’ ने उस समय उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दिया था। उसका कहना था कि अभी उसको पीरियड्स हैं।वहीं, गिरफ्तारी के बाद महिला बने पुरुष आरोपी ने बताया कि उसने इमाम से पैसों के लिए शादी की थी। इमाम ने बाद में बताया कि वह आरोपी से एक मस्जिद में मिला था और उसे देखते ही उससे प्यार हो गया था, जिसके बाद इमाम ने उसे शादी के लिए प्रपोज किया और हां का जवाब मिलते ही उससे शादी कर ली। इमाम का कहना था कि जब तक उनकी शादी नहीं होती, तब तक वो शारीरिक संबंध नहीं बना सकते थे। इस घटना के बाद इमाम को उसके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
  मुख्यमंत्री बघेल ने साधा राज्य सरकार पर सीधा निशाना, एनआरसी और एनएए बिल देश की जनता को बांट रहा

मुख्यमंत्री बघेल ने साधा राज्य सरकार पर सीधा निशाना, एनआरसी और एनएए बिल देश की जनता को बांट रहा

पुनिया-बघेल ने दी चुनकर आए जनप्रतिनिधियों को ऐतिहासिक जीत की बधाई

रायपुर। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित जनमत सम्मान समारोह में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर से राज्य सरकार पर सीधा निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने सीधे कह दिया कि एनआरसी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के बयान में विरोधाभास नजर आ रहा है। उन्होंने आम जनता को इससे सचेत रहने की अपील करते हुए यहां तक कह दिया कि नागरिकों से उनकी नागरिकता साबित किए जाने की बात कहना ही अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण हैं। भाजपा लोगों को गुमराह और भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे नागरिकों का क्या जिनके माता-पिता पढ़े-लिखे नहीं थे और न ही उनके पास जमीन था। ऐसे लोग अपने परिवार की जन्मतिथि अथवा निवास का प्रमाण पत्र कहां से और कैसे लाएंगे? यदि नहीं ला पाते तो क्या उन्हें इस देश का नागरिक नहीं माना जाएगा?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब वार्ड पार्षद का चुनाव नतीजा आया तो कांग्रेसजनों ने वार्डों में जश्र मनाया। महापौर के चुनाव नतीजे आए तो शहरों में जश्र मनाया गया और अब पूरा रिजल्ट आ गया है तो हम सब राजधानी में जनप्रतिनिधियों का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय निश्चित रूप से हमारी मेहनती कार्यकर्ताओं को जाता है। हमारे ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्षें को जाता है। प्रदेश के पदाधिकारियों को जाता है, पीसीसी प्रमुख को जाता है। हमारे मंत्रिमंडल और विधायकों, पूर्व विधायकों को श्रेय जाता है। सबसे ज्यादा श्रेय प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया को जाता है,  जिनके मार्गदर्शन में यह चुनाव लड़ा गया और कांग्रेस पार्टी को शानदार और ऐतिहासिक जीत भी मिली। 

बड़ी जीत के साथ मिली है बड़ी जिम्मेदारी : 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब बड़ी जीत मिली है तो अपेक्षा भी बड़ी है और जिम्मेदारी इससे भी बड़ी है। इस जिम्मेदारी का हम सब को एहसास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस जीत की गूंज न केवल छत्तीसगढ़ में है बल्कि देश में भी है। हम शत-प्रतिशत जीते हैं यह रिकार्ड बना है। सीएम श्री बघेल ने विजयी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि मेरी अपील है कि आप सब अपने मतदाताओं के बीच ही रहें। उन्होनें वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव की बातों का स्मरण करते हुए कहा कि श्री सिंहदेव ने पहले ही कह दिया है कि अन्य चुनावों की अपेक्षा पार्षद पद का चुनाव सबसे ज्यादा कठिन होता है। आप इस कठिन चुनाव को जीत चुके हैं, इसके लिए बधाई। उन्होने जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप अपने-अपने वार्डों में और क्षेत्रों में बच्चों के खेलकूद की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था, पर्यावरण, वृक्षारोपण, जलस्त्रोतों का संरक्षण के मुद्दे पर गंभीर रहकर काम करें। उन्होंने कहा कि आज राजनीति काफी प्रतिस्पर्धी और कठिन हो गई है। आप यदि सक्रिय नहीं रहे तो जनता आपको भूल जाएगी। इसीलिए सक्रिय रहकर जनभावनाओं के अनुरूप निरंतर काम करते रहें। उन्होने कहा कि समय-सीमा का ध्यान रखकर काम करना सबसे ज्यादा अच्छा होता है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पार्षदों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप पार्टी के प्रतिबिंब हैं, जैसा आपका काम होगा, व्यवहार होगा, पार्टी की छवि भी वैसी ही बनती है। इसीलए आप सभी से यह अपील है कि जनता से सीधे मुलाकात करें और उनके काम समय सीमा में पूर्ण कराएं। आपकी सक्रियता से जहां जनता आपके प्रति आश्वस्त होगी तो वहीं आपकी सक्रियता से पार्टी का आधार और विश्वास गहरा होगा। 

शासन की योजनाओं का दिलाएं लाभ :
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आप शासन की योजनाओं का अध्यन करें और अपने-अपने क्षेत्रों में हितग्राहियों और मतदाताओं को इसका लाभ पहुंचाए। उन्होंने कहा कि आप जब हितग्राहियों को लाभान्वित करते हैं, गरीबों का आंसू पोंछते हैं तो सबसे ज्यादा संतुष्टि आपको स्वयं मिलती है। यह काम सतत करते रहना है, शासन की योजनाओं की जानकारी आपको होना चाहिए उसका लाभ जनता को मिलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित जनप्रतिनिधि ही पार्टी का आधार हैं। आपका आचरण ही पार्टी की छवि बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा निवेदन है कि सरकार की छवि भी आपके हाथ निर्भर है, आप ब्रांड एम्बेसडर हैं। 

केन्द्र सरकार पर साधा निशाना : 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एनआरसी, एनएए का जिक्र  करते हुए कहा कि एक ओर छत्तीसगढ़ सरकार लोगों को जोडऩे का काम कर रही है तो वहीं केन्द्र सरकार लोगों को तोडऩे का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें समझना होगा कि आज देश में क्या स्थिति है? उन्होंंने कहा कि मेरा इशारा है पिछले पांच साल का है। पिछला पांच साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का था जिन्होंने नोटबंदी और जीएसटी लागू किया अब का समय गृहमंत्री अमित शाह का है। जिन्होंने पिछले 7-8 माह में धारा 370, 35-ए लाया और अब एनआरसी लाया है। उन्होंने कहा कि एनआरसी को लेकर पीएम श्री मोदी और श्री शाह के बयानों में विरोधाभास है। दोनों एक-दूसरे की बात को सही बताते हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर झूठ कौन बोल रहा है? उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसे निर्णय लेकर पहले श्री मोदी ने देशवासियों को परेशान किया और अब एनआरसी, एनएए के मुद्दे पर श्री शाह लोगों को परेशान कर रहे हैं। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय पुलवामा की घटना हुई थी तब पूरा देश इसके विरोध में उठ खड़ा हुआ था। हमने तब भी सवाल किया था कि जिस सड़क पर परिंदा पर नहीं मार सकता था वहां साढ़े  तीन सौ किलो आरडीएक्स कैसे पहुंचा? सवाल यह भी किया था कि जब हमारे वीर जवान शहीद हुए तब भारत सरकार ने जांच क्यों नहीं कराई? उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई, बेरोजगारी है, पर इसपर कोई चर्चा नहीं हो रही है। 

सबूत कहां से लाएं :
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 40 प्रतिशत जनसंख्या गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करती है। इनमें से अधिकांश परिवार ऐसे भी होंगे जिनके माता-पिता या दादा-परदादा पढ़े-लिखे नहीं थे और उनके पास जमीन भी नहीं थी। ऐसे में आज की पीढ़ी अपने परिवार से संबंधित रिकार्ड कहां से लाएगी, और यदि रिकार्ड नहीं दिखाते तो उन्हें देश का नागरिक नहीं माना जाएगा। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि देश के नागरिकों को नागरिकता का प्रमाण पत्र देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जागरूक रहने और भाजपा के झूठे प्रपंचों से सावधान रहना होगा। 

अभूतपूर्व-ऐतिहासिक जीत की सभी को बधाई : पुनिया 
सभी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस जीत को मैं शानदार कहूं, अभूतपूर्व कहूं या ऐतिहासिक जीत कहूं। हमें गर्व है कि हम कांग्रेस संगठन से जुड़े हैं हमें अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व हैं। जिनकी मेहनत से यह नतीजा सामने आया है। यह ऐतिहासिक भी है क्योंकि कांग्रेस को दस में से दस निकायों में शानदार जीत मिली है। उन्होंने कहा कि 38 नगर पालिका परिषद में 28 में जीत हुई। 103 नगर पंचायत में 60 में जीते हैं। 
इंटरनेट बंद किए जाने को गैर कानूनी घोषित करने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर, जाने पूरी खबर...

इंटरनेट बंद किए जाने को गैर कानूनी घोषित करने संबंधी याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर, जाने पूरी खबर...

नईदिल्ली। देश में इंटरनेट को बंद करने को असंवैधानिक करार देने संबंधी एक जनहित याचिका शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय में दायर की गई। 


वकील एहतेशाम हाशमी ने याचिका दायर करके कहा है कि देश भर में इंटरनेट शटडाउन को संविधान के अनुच्छेद 19 और अनुच्छेद 21 के उल्लंघन के रूप में घोषित किया जाना चाहिए और इस प्रकार, इसे असंवैधानिक और अवैध घोषित करना चाहिए। याचिका में प्रार्थना की गई है कि शीर्ष अदालत दूरसंचार सेवाओं (अस्थायी या सार्वजनिक सुरक्षा) के अस्थायी निलंबन के तहत सरकारी अधिकारियों द्वारा 'मनमाने ढंग से इंटरनेट शटडाउनÓ को रोकने के लिए दिशा-निर्देश दे। देश के विभिन्न हिस्सों में इंटरनेट और संचार सेवाओं को निलंबित करने के सरकार के कदम पर याचिकाकर्ता ने सवाल उठाये है। 
अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों पर ग्रामीणों किया हमला, 10 से अधिक वन कर्मियों को बनाया बंधक, जाने पूरी खबर

अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों पर ग्रामीणों किया हमला, 10 से अधिक वन कर्मियों को बनाया बंधक, जाने पूरी खबर

गरियाबंद/देवभोग । छैला जंगलो में अतिक्रमणकारीयों को हटाने गए वन अमले पर 70 से ज्यादा अतिक्रमणकारियों ने हमला बोल दिया है।सरकारी वाहन में तोड़ फोड़ करने के अलावा 10 से भी ज्यादा वन कर्मियों को बंधक बना लिया है।

छैला में हुए अतिक्रमण को दो माह पहले वन विभाग ने हटाया था,लेकिन घूमरापदर के शुकलाल कमार के नेतृत्व में वँहा के 30 से भी ज्यादा परिवार फिर से अतिक्रमण शुरू कर दिया था। छैला के ग्रामीणों ने वन विभाग को लिखित ज्ञापन देकर अतिक्रमीत स्थलों पर पौधा रोपण करने कि मांग किया था।ग्रामीणों की मांग पर विभाग पौध रोपण की तैयारी शुरू कर दिया था,कक्ष क्रमांक 1288 में 60 हेक्तव्यर भूमि पर पौध रोपण जारी था। लेकिन पखवाड़े भर से शुकलाल के नेतृत्व घूमरापदर के अतिक्रमण कारी इसका विरोध शुरू कर दिया था,आज जैसे ही देवभोग के प्रभारी रेंजर महादेव कन्नौजे वन व पुलिस के सयूक्तअमले के साथ छैला पहूँचे, और गढ्ढे का काम शुरू किया तो,पहले से 60-70की संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने पहले तो हंगामा किया फिऱ हमला करने पर उतारू हो गए।रेंजर के सरकारी वाहन पर भी तोड़ फोड़ किया गया है।10 से ज्यादा कर्मियों को रोपनी स्थल पर बंधक बना दिया गया है।सूचना मिलने पर अमलीपदर पुलिस मौके पर पहूँची है।अतिक्रमणकारी पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश किये हैं। रेंजर कन्नौजे ने कहा कि फिलहाल उनका पूरा अमला सुरक्षित स्थान पर पहूच गए है,मौके पर अमलीपदर पुलिस पहूँची है।। खबर है कि सशत्र बल के साथ आला अफसर मौके पर पहूँच रहे है।
मंत्री डॉ. शिव डहरिया सहित अध्ययन दल ने स्टॉकहोम में किया ‘न्यूमैटिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली से किए जा रहे ठोस अपशिष्ट एकत्रीकरण’ का अवलोकन

मंत्री डॉ. शिव डहरिया सहित अध्ययन दल ने स्टॉकहोम में किया ‘न्यूमैटिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली से किए जा रहे ठोस अपशिष्ट एकत्रीकरण’ का अवलोकन

रायपुर | नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया के नेतृत्व में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और आवास एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त दल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली के अध्ययन के लिए स्टॉकहोम गए हुए हैं। डॉ.शिव कुमार डहरिया सहित अध्ययन दल द्वारा आज स्टॉकहोम सिटी काउन्सिल के सहयोग से हेमरबी एवं ग्रोजमार्टर क्षेत्र में न्यूमैटिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम प्रणाली से किए जा रहे ठोस अपशिष्ट एकत्रीकरण कार्य का अध्ययन किया। इस प्रणाली के माध्यम से क्षेत्र में घरों से सीधे वेस्ट कलेक्शन सेंटर तक बिना मानव-बल के उपयोग से ठोस अपशिष्ट का परिवहन संभव हुआ है।
    अध्ययन दल द्वारा स्टॉकहोम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर किए जा रहे विभिन्न अभिनव प्रयोग जैसे सेन्सर बेस सिंगल इन्लेट स्मार्ट वेस्ट कलेक्शन, ठोस अपशिष्ट से बायो गैस उत्पादन एवं वैज्ञानिक रीति से ठोस अपशिष्ट के निपटान विषय पर चर्चा एवं अवलोकन किया गया। अध्ययन दल में सचिव नगरीय प्रशासन श्रीमती अलरमेलमंगई डी., सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग सुश्री संगीता पी. तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

1 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 गिरफ्तार, बीच जंगल में नक्सलियों की सुचना पर कार्यवाई...

1 लाख के ईनामी नक्सली सहित 3 गिरफ्तार, बीच जंगल में नक्सलियों की सुचना पर कार्यवाई...

जगदलपुर। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत कल कटेकल्याण क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चिकपाल व कलेपाल के बीच जंगल में नक्सलियों की आसूचना पर थाना कटेकल्याण एवं डीआरजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा एक ईनामी नक्सली सहित 03 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार नक्सलियों का नाम डीकेएमएस अध्यक्ष पाण्डू माड़वी, जनमिलिशिया सदस्य मुचाकी मुड़ा, सीएनएम सदस्य मुड़ाराम मरकाम उर्फ मुकेश को घेराबंदी करके पकड़ा गया है।