आज 16 जनवरी का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:आज 16 जनवरी का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:रायपुर, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के मुद्दे पर मुस्लिमों को भ्रमित करने का आरोप कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर लगाया है। डॉ. राज ने कहा कि मुस्लिम समाज को विपक्ष की संविधान विरोधी सियासत का मोहरा बनने से बचने की जरूरत है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राज ने कहा कि सीएए और एनआरसी का विरोध करके कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष मुस्लिमों को भ्रमित कर रहा है। मुस्लिम समाज के प्रबुध्द लोगों से सीएए को पूरा पढ़ने की सलाह देते हुए डॉ. राज ने कहा कि सीएए का नासमझी में विरोध न्यायसंगत नहीं है क्योंकि यह कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला कानून नहीं है, अपितु पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के प्रताड़ित उन हिन्दुओं को भारत की नागरिकता देने वाला कानून है जो शरणार्थी के रूप में यहां वर्षों से यातनापूर्ण और बिना नागरिक-सम्मान के जीवन जीने को विवश थे। उन्होंने कहा कि मुस्लिम धर्मगुरुओं को भी इस कानून का बारीकी से अध्ययन करना चाहिए ताकि वे अनुभव कर सकें कि सीएए शरणार्थियों को इंसानी जिंदगी देने वाला इंसानियत का कानून है। डॉ. राज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बार-बार सीएए को लेकर सब कुछ साफ-साफ देश को बता चुके हैं, बावजूद इसके विपक्ष इस मुद्दे पर भ्रम फैलाने की कोशिशों से बाज नहीं आ रहा है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राज ने यह भी कहा कि भारतीय मुस्लिम समाज को घुसपैठियों का समर्थन कतई नहीं करना चाहिए। इन घुसपैठियों की वजह से एक तो भारतीय मुसलमानों की प्रगति और कल्याण के मौके छिन रहे हैं, दूसरे इन घुसपैठियों की आतंकवादी गतिविधियों और उन्माद फैलाने में संलिप्तता के कारण भारतीय मुस्लिम समाज बदनाम हो रहा है। डॉ. राज ने कहा कि रोहिग्यां हो या अन्य घुसपैठिए दोनों ही भारत और भारतीय मुस्लिमों के लिए परेशानी का सबब हैं, अतः घुसपैठियों का देश से निकाले जाने पर किसी भी भारतीय मुस्लिम को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।
नई दिल्ली। रेलवे ने पश्चिम बंगाल, असम और बिहार में सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान उसकी संपत्ति को क्षति पहुंचाने व आगजनी के मामले में शामिल अब तक 21 शरारती तत्वों की पहचान की है। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
RPF के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि करीब 87.99 करोड़ रुपए की संपत्ति के नुकसान की भरपाई इसमें शामिल लोगों से की जाएगी।
संसद द्वारा नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) पारित किए जाने के कुछ दिन बाद देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों एवं पुलिस के बीच हिंसक झड़पें भी हुईं।
हिंसक प्रदर्शनों में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया गया और गिरफ्तार किया गया। नाराज प्रदर्शनकारियों ने बसों में आग लगाई, पटरियों पर अवरोधक डाले और ट्रेन के डब्बे भी जलाए।
अधिकारियों ने कहा कि अब तक राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 27 मामले, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 54 मामले दर्ज किए हैं तथा रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आगजनी एवं हिंसा के संबंध में 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरपीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया और कुछ लोगों की पहचान वीडियो फुटेज के जरिए की गई है।
तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान के लिए वीडियो को अब भी खंगाला जा रहा है जिससे गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।
गिरफ्तार लोगों में अधिकतर पश्चिम बंगाल से हैं। अधिकारी ने कहा कि संपत्ति की भरपाई के लिए वाणिज्यिक विभाग गिरफ्तार लोगों को नोटिस भेजेगा।
नई दिल्ली। केंद्र की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना का कार्यान्वयन करने वाली प्रमुख एजेंसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) ने आईटीसी ई-चौपाल के साथ एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि किसानों को इस कार्यक्रम के तहत लाभ दिलाने में मदद की जा सके।
इस एमओयू पर मंगलवार को हस्ताक्षर किए गए और इसके तहत आईटीसी 400 ग्राम स्वास्थ्य चैंपियन (वीएचसी) के जरिए प्रायोगिक आधार पर जागरूकता शिविर आयोजित करेगी। इसमें उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के 10 जिलों के 800 से अधिक गांवों को शामिल किया जाएगा। ये वीएचसी समूह बैठकों और घर-घर अभियानों के माध्यम से महिलाओं और किशोरों को कार्यक्रम के बारे में जागरूक करेंगे।
आईटीसी ई-चौपाल मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु सहित 10 राज्यों के 35,000 से अधिक गांवों में करीब 40 लाख किसानों का नेटवर्क है।
एनएचए के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. प्रवीण गेदाम और आईटीसी में कॉर्पोरेट मामलों के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल के राजपूत ने हस्ताक्षर किए। एनएचए द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
जांजगीर-चांपा। पंचायत चुनाव में मतदाताओं को लुभाने तथा बांटने के लिए भारी मात्रा में रखा गया शराब का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 35 लाख रूपए बताई जा रही है।
जंगल से भटक कर गांव आ पहुंचे एक चीतल को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रूप से बचाया है। लगभग 4 साल के नर चीतल को अपने कब्जे में लेकर विभाग की उड़न दस्ता दल ने नजदीक के जंगल में विचरण के लिए मुक्त कऱ दिया है। वन मण्डलाधिकारी श्री अरविन्द व्यास ने बताया कि बलौदाबाजार वन परिक्षेत्र में जंगल से भटक कर एक चीतल आज सबेरे ग्राम कोहरौद आ पहुंचा। लगभग 4 साल का नर चीतल गांव के आदिवासी किसान श्री रूपचंद पैकरा के निवास पर शरण लिये हुए था। श्री पैकरा ने जंगली जानवर को सुरक्षित रखकर वन विभाग तक इसकी सूचना पहुंचवाई। वन विभाग ने तत्काल हरकत में आते हुए रेंजर राकेश चौबे के नेतृत्व में टीम कोहरौद के लिए रवाना किया। टीम ने गांव पहुंचकर रूपचंद के कब्जे से चीतल अपने सुपुर्द में लिया। चीतल के स्वास्थ्य की जांच की गई। कहीं पर भी चोट के निशान नहीं पाये गये। बाकायदा इसका पंचनामा एवं फोटोग्राफी भी कराई गयी। चीतल के पूर्ण स्वस्थ होने का यकीन हो जाने के बाद इसे शासकीय वाहन से ले जाकर धाराशिव के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन मण्डलाधिकारी ने वन्य पाणी की सुरक्षा में किसान रूपचंद पैकरा के योगदान की सराहना की है और उन्हें सार्वजनिक कार्यक्रम में सम्मानित किये जाने की घोषणा की है।
सुकमा। जिले में तेंदूपत्ता बस्तर जन जागरण अभियान एवं पुलिस जनमित्र कार्यक्रम के तहत एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी के हमराह थाना प्रभारी केरलापाल शैलेन्द्र नाग, डीआरजी कमांडर उप निरीक्षक ब्रिज लाल भारद्वाज,उप निरीक्षक राम अवतार भारद्वाज ,थाना केरलापाल स्टॉप एवं डीआरजी टीम के साथ धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम परिया पहुँच कर ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों की समस्याओ के बारे में जानकारी लिया गया।
सुकमा। विश्व के सबसे बड़े आदिवासी समुदाय के श्रद्धालूओं का मेला होने का गौरव जिले से 120 किमी दूर तेलंगाना के मेड़ारम में 05 से 08 फरवरी तक आयोजित सुनिश्चित है। इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित 04 राज्यों के एक करोड़ से अधिक आदिवासी श्रद्धालु शामिल होने की संभावना प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी है। मेले की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। मेले के लिए नदी तट के आसपास 10 किमी के दायरे में अस्थाई गांव बनाया जा रहा है। इस इलाके में जंपनावागू नदी को श्रद्धालू पवित्र नदी मानते हैं। इसके तट पर सामक्का व समलक्का माता का मंदिर है। जिसकी पूजा अर्चना व इन्हें गुड़ का भोग चढ़ाने की पंरपरा का निर्वहान किया जायेगा। गुड़ को सोने का प्रतिक मानकर चढ़ाया जाता है। मंदिर में कई सौ च्ंिटल गुड़ का अर्पण किया जाता है।
दंतेवाड़ा। बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बचेली-पाढ़ापुर श्मशान घाट के पास अंधे मोड़ पर बस की चपेट में आने से एक स्कूटर सवार की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

बलौदाबाजार। जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के प्रगति वार्ड में आज एक युवक अपने घर के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रगति वार्ड में रहने वाला मृतक जिवेश पिता बहादुर सिंह खुंटे बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी है। बताया जा रहा है कि जिवेश अपने घर के कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाइट नोट भी मिला है जिसमें मृतक ने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। सुसाइट नोट के आधार पर पुलिस जांच की प्रथम दृष्टया में इसे आत्महत्या मानकर चल रही है हालांकि बताया जा रहा है कि फांसी पर लटके हुए युवक के दोनों हाथ पीछे की ओर रस्सी से बंधे हुए थे। जिसे देखकर पुलिस भी अचंभित है। बरहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है।
बेलेयर। टेक्सास के हाईस्कूल में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के कुछ घंटों बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ह्यूस्टन इंडिपेंडेंट स्कूल डिस्ट्रिक्ट की एक अधिकारी ग्रेनिटा लाथम ने गोलीबारी की घटना में घायल छात्र की मौत की पुष्टि की है। हालांकि उन्होंने इसके अतिरिक्त और कोई जानकारी नहीं दी। संदिग्ध को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद बुधवार को कक्षाओं के निलंबन की घोषणा की गई। गोलीबारी स्कूल परिसर के भीतर हुई है या बाहर, अभी यह भी पता नहीं चल पाया है।
