BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
मेला देख लौट रही 5 बच्चियों के साथ हैवानो ने किया गैंगरेप, जाने कहां की है यह घटना...

मेला देख लौट रही 5 बच्चियों के साथ हैवानो ने किया गैंगरेप, जाने कहां की है यह घटना...

 रांची। झारखंड से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर कुछ हैवानो ने 5 बच्चियों का रास्ता रोककर दुष्कर्म व छेड़छाड़ जैसी घटना को अंजाम दिया| बताया जा रहा है की खूंटी इलाके के काला माटी के पास पांच बच्चियों के साथ दुष्‍कर्म की शर्मनाक घटना हुई है। पांच बच्चियां रंग रोड़ी मेला से अपने गांव वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मेला से लौट रही छह किशोरियों में से दो बच्चियों से सामूहिक दुष्‍कर्म की बात सामने आई है। जबकि चार ने छेड़छाड़ के बाद किसी तरह भागकर अपनी अस्‍मत बचाई। सामूहिक दुष्‍कर्म यही घटना बुधवार रात की है। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश है।

 ST/SC का आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया पारित, जाने पूरी खबर...

ST/SC का आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव किया गया पारित, जाने पूरी खबर...

रायपुर| छत्तीसगढ़ विधानसभा का एकदिवसीय विशेष सत्र में आज रखे जाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सीएम हाउस में राज्य मंत्रिपरिषद की अहम बैठक हुई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में केंद्र अनुसूचित जाति व जनजाति आरक्षण संशोधन विधेयक और राज्यपाल के अभिभाषणा को मंजूरी दी गई।

आगे की खबर-
छत्तीसगढ़ विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में संविधान का 126वां संशोधन का अनुसमर्थन प्रस्ताव पारित हो गया है। सदन सर्वसम्मति से ये प्रस्ताव पारित कर दिया गया।  ST/SC का आरक्षण 10 साल के लिए बढ़ाने का प्रस्ताव है। करीब दो घण्टे के चर्चा के बाद प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
मनरेगा में लापरवाह तकनीकी सहायक और गलत जानकारी देने वाले एजेंसी पर कार्यवाही

मनरेगा में लापरवाह तकनीकी सहायक और गलत जानकारी देने वाले एजेंसी पर कार्यवाही

निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत और लापरवाह तकनीकी सहायक से किए गए 14 हजार वसूल

बैकुण्ठपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत कर्तव्य के प्रति लापरवाही करने वाले किसी भी अधिकारी कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा, साथ ही निर्माण कार्य एजेंसी भी यदि कार्य के प्रति लापरवाह पाई जाती है तो उनके विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही अनुशंसित की जाएगी। उक्ताशय के विचार व्यक्त करते हुए जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी तूलिका प्रजापति ने बताया कि जिले मे ंप्रत्येक शिकायत की गंभीरता से निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्यवाही के लिए महात्मा गांधी नरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक व कलेक्टर  डोमन सिंह के निर्देश व प्रतिबद्धता पूरी तरह स्पष्ट है। यदि कोई भी योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर दोषी पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही जरूर की जाएगी। इसी तरह के एक मामले में दोषी पाए जाने पर ग्राम पंचायत में पदस्थ तकनीकी सहायक और कार्य की निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत से दुरूपयोग की गई समस्त राशि की वसूली की गई है।
इस कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला पंचायत सीइओ तूलिका प्रजापति ने बताया कि खडग़ंवा जनपद पंचायत के निवासी आर के शर्मा द्वारा एक लिखित शिकायत प्रस्तुत कर अवगत कराया गया था कि महात्मा गांधी नरेगा के तहत स्वीकृत ग्राम पंचायत धवलपुर का निर्माणाधीन स्टापडेम जेसीबी की सहायता से बनाया जा रहा है। इस शिकायत पर कार्यक्रम अधिकारी ने मौके पर जाकर जांच की थी। जिला स्तर पर इस शिकायत केा संज्ञान में लेते हुए सभी संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर कार्यस्थल की जांच कराई गई। जांच के दौरान सभी के बयान आदि के बाद यह जांच दल ने यह पाया कि निर्माण स्थल पर निर्माण एजेंसी द्वारा जेसीबी चलवाया गया था। इसे व्यवस्थित करने के लिए बाद में निर्माण एजेंसी ने श्रमिकों के मस्टररोल में भी कांट-छांट कराई थी। उक्त निर्माण कार्य की जांच में 78 मानव दिवस के श्रम मूल्य की राशि 14 हजार 94 रूपए की वसूली योग्य पाया गया। कलेक्टर कोरिया  डोमन सिंह के निर्देश पर निर्माण एजेंसी रही ग्राम पंचायत धवलपुर के सरपंच सचिव व क्षेत्र के तकनीकी सहायक से पूरी राशि वसूल किया गया है। भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए उन्हे अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया है।  
चारा घोटाला मामला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए लालू, दर्ज कराया 313 का बयान

चारा घोटाला मामला: सीबीआई कोर्ट में पेश हुए लालू, दर्ज कराया 313 का बयान

रांची। बहुचर्चित चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की गुरुवार को सीबीआई कोर्ट में पेशी हुई| उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रिम्स से कोर्ट लाया गया. जहां उन्होंने न्यायाधीश एसके शशि की अदालत में अपना बयान दर्ज कराया| डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में लालू यादव भी आरोपी हैं. इस मामले में सीबीआई कोर्ट में आरोपियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं| अबतक 109 आरोपियों के बयान दर्ज हो चुके हैं. बीते रविवार को बिहार के तत्कालीन पशुपालन मंत्री विद्यासागर निषाद का बयान दर्ज हुआ था|

लालू प्रसाद के बयान दर्ज कराने को लेकर सीबीआई कोर्ट ने रांची के बिरसा मुंडा जेल प्रशासन को प्रोडक्शन वारंट जारी किया था हालांकि लालू प्रसाद के अधिवक्ता ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए सशरीर उपस्थिति से छूट की कोर्ट से मांग की थी. और रिम्स से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बयान दर्ज कराने का आग्रह किया था. लेकिन कोर्ट ने इस मांग को ठुकरा दिया|

बता दें कि चारा घोटाले के चार मामलों में लालू यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं. उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हैं. इसलिए जेल प्रशासन की देखरेख में उनका रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज चल रहा है| चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार (आरसी 47 ए/96) मामला 139 करोड़ रुपए की अवैध निकासी से जुड़ा हुआ मामला है. इसमें पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित 111 आरोपी ट्रायल फेस कर रहे हैं. इनमें पूर्व मंत्री, नौकरशाह और सप्लायर भी शामिल हैं. इस मामले में अबतक 109 आरोपियों के बयान दर्ज हो चुके हैं, जबकि दो अन्य आरोपियों का सीबीआई कोर्ट में 313 का बयान दर्ज होना बाकी है|
सुकमा के सीमावर्ती ओडि़शा में नक्सली मुठभेड़ जारी, जाने पूरी खबर...

सुकमा के सीमावर्ती ओडि़शा में नक्सली मुठभेड़ जारी, जाने पूरी खबर...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के धुर नक्सल प्रभावित इलाके सुकमा से लगे राज्य ओडि़शा में सर्चिंग पर निकली पुलिस पार्टी की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें अभी तक किसी भी प्रकार की अप्रिय दुर्घटना की खबर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि, बुधवार देर रात से मुठभेड़ रूक रूक कर जारी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस्तर संभाग के दक्षिणी इलाके सुकमा से लगे सीमावर्ती राज्य ओडि़शा के मलकानगिरी जिले के बोंडा घाटी इलाके में पुलिस की टीम सर्चिंग पर निकली थी इस टीम को स्वयं जिले के एसपी लीड कर रहे थे। बुधवार रात से चल रही ये मुठभेड़ रूक-रूक कर अभी तक जारी है। इस संबंध में सुकमा एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि उक्त मुठभेड़ में सुकमा पुलिस-फोर्स शामिल नहीं है। ओडि़शा राज्य की घटना होने से वहां की पुलिस इसमें शामिल होगी। पूरी वस्तुस्थिति की जानकारी ओडि़शा पुलिस से ही मिल पायेगी। 

विधानसभा सदन में एक बार फिर हुआ हंगामा, डायस पर लगे डिवाइस को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने जताई आपत्ति, जाने पूरी खबर

विधानसभा सदन में एक बार फिर हुआ हंगामा, डायस पर लगे डिवाइस को लेकर विपक्ष के सदस्यों ने जताई आपत्ति, जाने पूरी खबर

रायपुर | विधानसभा में आज उस वक्त एक बार फिर से हंगामा शुरू हो गया, जब सदस्यों के डायस पर लगे डिवाइस को लेकर विपक्ष ने अपनी गहरी आपत्ति जताई। 

आज एक बजे जब फिर से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सदस्यों ने डायर पर एक डिवाइस लगा देखा। इस पर विपक्ष के सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि सदन के नेता के डायस पर कौन सा डिवाइस लगाया गया है, इस डिवाइस को लगाने की अनुमति कब दी गई, कब नोटिफिकेशन जारी की गई? सदन में वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि सदन के भीतर डिवाइस का उपयोग नहीं हो सकता, यह कैसे हो गया है? वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह सुरक्षा का मसला है, विधायकों के लेटिट्युड और लॉंगीट्युड लोकेशन को बाहर भेजा जा रहा हो तो.. उन पर निगरानी रखी जा रही हो तो? विपक्ष के सदस्यों के टोंकाटांकी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पेपर लेस किए जाने की क़वायद के तहत यह मशीनें लगाई जा रही हैं, सभी सदस्यों के डायस पर लगेगी, इस डिवाइस पर सभी जानकारी उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन के बाद भी विपक्ष के सदस्य शांत नहीं हुए इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए फिर से स्थगित कर दिया। इधर इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के डायस पर लगे डिवाइस को हटा दिया गया। 
 
सबसे ज्यादा हवाई यात्रा कराने वाले शीर्ष पांच विमानतलों में रायपुर विमानतल दूसरे नंबर पर, जाने पूरी खबर

सबसे ज्यादा हवाई यात्रा कराने वाले शीर्ष पांच विमानतलों में रायपुर विमानतल दूसरे नंबर पर, जाने पूरी खबर

रायपुर | राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल देश के उन गिने-चुने विमानतलों में शामिल हो गया है जहां एक माह में हवाई यात्रियों की संख्या 2 लाख से अधिक हुई है। इसके अलावा वर्ष 2019 में यहां यात्रियों की संख्या 21 लाख से अधिक हुई है। 

एयरपोर्ट अथॉरिटी सूत्रों ने बताया कि रायपुर विमानतल में 3 साल के अंदर हवाई यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है। सबसे ज्यादा हवाई यात्रा करने वाले टॉप पांच एयरपोर्ट में रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल को दूसरा स्थान मिला है, वहीं अगरतला विमानतल को तीसरा और जम्मू विमानतल को चौथा स्थान मिला है। इस तरह यह राजधानी रायपुर के लिए उपलब्धि है। वर्ष 2019 में रायपुर से 21 लाख 25 हजार 872 यात्रियों ने सफर किया था। यह भी एक बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है। 
 
कश्मीर मामले में एक बार फिर साजिश रचने में नाकाम चीन और पाक...

कश्मीर मामले में एक बार फिर साजिश रचने में नाकाम चीन और पाक...

यूएनएससी में भारत के साथ आए अमेरिका और फ्रांस

वॉशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कश्मीर मुद्दा उठाने को लेकर समर्थन पाने की पाकिस्तान की कोशिश एक बार फिर नाकाम हो गई। चीन को छोड़कर किसी और देश ने पाकिस्तान का साथ नहीं दिया। यूएनएससी में भारत ने भी स्पष्ट किया कि द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने के लिए पाकिस्तान को कुछ अहम मसलों पर फोकस करना होगा। दरअसल, पिछली बार नाकाम रहने के बावजूद पाकिस्तान ने चीन के जरिए बुधवार को फिर से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश की थी। बैठक के दूसरे सदस्य देशों ने इसे भारत और पाकिस्तान के बीच का मुद्दा बता दिया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने इसे भारत के लिए बड़ी कामयाबी बताया है।
इस बैठक का आयोजन एक अफ्रीकी देश से संबंधित मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन चीन ने कश्मीर मुद्दे पर विचार-विमर्श करने का अनुरोध किया, लेकिन सदस्य देशों ने इसे द्विपक्षीय मुद्दा बताकर चर्चा करने से इनकार कर दिया। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस और रूस ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर यूएनएससी में चर्चा करने की कोई जरूरत नहीं है। इन देशों के मुताबिक कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मुद्दा है। चीन को छोड़कर किसी भी अन्य यूएनएससी सदस्य ने बैठक के समाप्त होने के बाद इस पर टिप्पणी नहीं की।

चीनी राजदूत झांग जुन ने कहा, हमने जम्मू-कश्मीर को लेकर बैठक की थी। मुझे पूरा भरोसा है कि आप सब लोगों को पता होगा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने सुरक्षा परिषद को चिट्ठी  लिख कहा है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर के मौजूदा हालातों पर गौर करना चाहिए। मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बातचीत के जरिए सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। बातचीत मददगार होगी और इससे सब हल हो सकता है।

अफ्रीकी देशों से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए सुरक्षा परिषद् की बंद कमरे में बैठक बुलाई गई। चीन ने कोई अन्य कामकाज बिंदु के तहत कश्मीर मुद्दे पर चर्चा का अनुरोध किया। इस पर फ्रांस का रुख नहीं बदला है और यह बहुत साफ है कि कश्मीर मुद्दे का हल अवश्य ही द्विपक्षीय तरीके से किया जाए। गौरतलब है कि पिछले महीने फ्रांस, अमेरिका, ब्रिटेन और रूस ने यूएनएससी की बंद कमरे में हुई एक बैठक में कश्मीर मुद्दा पर चर्चा कराने की चीन की कोशिश नाकाम कर दी थी। जम्मू कश्मीर का भारत द्वारा पुनर्गठन किया जाना चीन को नागवार गुजरा है।
गौरतलब है कि हाल ही में यूएन की बैठक में पाकिस्तान ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म किए जाने के बाद वहां के हालात सामान्य नहीं हैं। स्थानीय नेताओं को उनके घरों में कैद किया गया है। इंटरनेट सहित कई सेवाएं अभी भी बंद हैं। भारत कई सार्वजनिक मंचों से घाटी के हालात सामान्य बता रहा है। पाकिस्तान को जवाब देते हुए सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, दुनिया आपके झूठ से तंग आ चुकी है। सब आपका सच जानते हैं और अब हमारे खिलाफ झूठ फैलाना बंद करें। कोई भी आपकी बात मानने को तैयार नहीं है।
सरकार ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों को बेहतर जिन्दगी की रोशनी दी है-उइके

सरकार ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों को बेहतर जिन्दगी की रोशनी दी है-उइके

रायपुर | राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के पांचवी विधानसभा के नववर्ष 2020 में आयोजित प्रथम सत्र के अवसर पर कहा कि सरकार ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों को बेहतर जिन्दगी की रोशनी दी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अल्प समय में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली से जो गौरवशाली परम्पराएं स्थापित किए हैं, वह इस विधानसभा के इतिहास में सुनहरे पन्ने के रूप में दर्ज हुई हैं।
पढ़े : छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का विपक्षी दलों ने किया बहिष्कार
सुश्री उइके ने कहा कि आज इस विधानसभा में आने का मेरा पहला अवसर है, जिसकी सुखद अनुभूति मुझे भावुक भी कर रही है और एक नई ऊर्जा से ऊर्जित भी कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुझे विश्वास है कि हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ विधानसभा की कीर्ति-पताका को ऊंचा करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि आप सब प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप नवा छत्तीसगढ़ गढऩे में अपना योगदान पूरे मनोयोग से करें, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं।
राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि नये वर्ष में छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यकलापों की शुरूआत एक विशेष अवसर के रूप में हो रही है, जिससे हमें भारत के महान और पावन संविधान के प्रति अगाध निष्ठा, प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने का अवसर मिला है। इससे हमें संविधान के प्रति अपने कर्तव्य निभाने का अवसर मिला है। भारतीय संविधान में अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण की समय-सीमा बढ़ाये जाने के लिए जो निर्धारित प्रक्रिया है, उसे पूरा करने में आपकी भागीदारी दर्ज होना, निश्चय ही बड़े सौभाग्य का विषय है।
राज्यपाल ने कहा कि मुझे यह कहते हुए बहुत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है कि मेरी सरकार ने छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्गों को बेहतर जिन्दगी की रोशनी दी है। इन वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और इन्हें संविधान प्रदत्त अधिकारों से सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता ने मेरी सरकार के प्रति विश्वास के एक नये युग की शुरूआत की है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी परम्परा के अनुरूप लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने की चुनौती स्वीकार करेगी। राज्यपाल ने कहा कि आप सबकी सक्रियता और योगदान से ही लोकतंत्र का यह मंदिर जनता जनार्दन की आकांक्षाओं को पूरा करने में सफल होगा।

 

पूर्व कांग्रेस नेता की बेटी का अपहरण कर, प्रेमी ने फेंकी थी बिरकोना खार में लाश, जाने पूरी खबर...

पूर्व कांग्रेस नेता की बेटी का अपहरण कर, प्रेमी ने फेंकी थी बिरकोना खार में लाश, जाने पूरी खबर...

बिलासपुर। पूर्व कांग्रेस नेता शंकर माली की बेटी की लाश 12 दिनों के बाद कोनी अंतर्गत ग्राम बिरकोना खार में गुरुवार सुबह मिली। प्रेम प्रसंग के कारण मोहल्ले में रहने वाले युवक ने हत्या करने के बाद लाश खार में फेंकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस के अनुसार सिविल लाइन पुलिस के अनुसार मिलन चौक निवासी रीना उर्फ सीमा माली पिता स्व. शंकर माली (37 ) दो बच्चों के साथ रहती थी। बीते 5 जनवरी को शाम के समय वह चिकन लेने घर से निकली थी, और घर वापस नहीं आई। सडक़ पर सफाई करने वाले नगर निगम के सफाई कर्मचारी को 5 जनवरी को देर रात उसने मोबाइल पर कॉल कर सहेली के जन्मदिन पार्टी में जानकारी देते हुए बताया, कि वह रेलवे स्टेशन के करीब बुधवारी बाजार के पास है और आसपास अंधेरा है। उसने परिजनों को सुबह घर पहुंचने की जानकारी दी।
परिजन लगातार सीमा के मोबाइल पर कॉल करते रहे, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। 6 जनवरी को सफाई कर्मी घर पहुंचा, और सीमा का फोन आने की जानकारी दी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई। 6 जनवरी को शाम 4 बजे तक सीमा का मोबाइल ऑन था, और इसके बाद स्वीच ऑफ हो गया। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। मोबाइल कॉल लोकेशन से पुलिस को पता चला कि रीना उर्फ सीमा की मोहल्ले में रहने वाले प्रभात यादव से लगातार मोबाइल पर लगातार बातें होती थी। 5 जनवरी को भी सीमा और प्रभात के बीच बातचीत हुई थी।
पुलिस ने प्रभात को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने सीमा से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी देते हुए बताया, कि दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने सीमा की हत्या कर बिरकोना खार में लाश फेंक दी थी। पुलिस ने गुरुवार को बिरकोना खार से सीमा की सड़ी गली लाश बरामद की। घटना स्थल से उसका मोबाइल भी जब्त किया गया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
 
छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का विपक्षी दलों ने किया बहिष्कार, निकले सदन से बाहर, जाने पूरी खबर

छत्तीसगढ़ विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण का विपक्षी दलों ने किया बहिष्कार, निकले सदन से बाहर, जाने पूरी खबर

सभी विपक्षी दलों ने कहा-हम गलत परंपरा का हिस्सा नहीं बनेंगे

रायपुर । छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार विधानसभा में आज राज्यपाल के अभिभाषण का विपक्षी दलों ने बहिष्कार कर दिया। 
प्रदेश सरकार ने राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव एवं 126वां संशोधन विधेयक 2019 के अनुसमर्थन में प्रस्ताव को लेकर गुरूवार को एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र की शुरूआत आज प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके के अभिभाषण से होना था। सदन में पहुंचने के बाद राज्यपाल अपना अभिभाषण पढऩा शुरू करती उससे पहले ही प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने खड़े होकर कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हम राज्यपाल का सम्मान करते है लेकिन देश में कहीं भी ऐसी परंपरा नहीं रही है। उन्होंने कहा कि हमारे दल की ओर से पहले ही इस विशेष सत्र एवं राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, संसदीय कार्यमंत्री एवं विधानसभा सचिवालय में आपत्ति जता चुके है। उन्होंने कहा कि हम ऐसी किसी भी गलत परम्परा का हिस्सा नहीं बनना चाहते है इसलिए राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार कर सदन से बाहर जा रहे है।
भाजपा दल के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ एवं बसपा दल के सदस्यों ने भी राज्यपाल के अभिभाषण का बहिस्कार करते हुए सदन से बाहर चले गए।
इधर विपक्षी दलों के बहिस्कार कर सदन से बाहर जाने के बाद राज्यपाल सुश्री उइके ने अपना अभिभाषण पढ़ा। राज्यपाल का अभिभाषण खत्म होने के बाद सभी विपक्षी दलों के सदस्य सदन की कार्यवाही में पुन: भाग लिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने लोकसभा एवं राज्यसभा दोनों सदनों में पारित संविधान 126वां संशोधन विधेयक 2019 के अनुसमर्थन में प्रस्ताव पटल पर रखी गई। विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत ने इस दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के लिए आज अपरान्ह 3 बजे से समय निर्धारित करते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर 01 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद दोपहर 01 बजे सदन की कार्यवाही पुन: शुरू हुई। 
 

 

अवैध शराब बिक्री: भड़के डीजीपी ने आईजी से कहा 24 घंटे में करें कार्यवाही

अवैध शराब बिक्री: भड़के डीजीपी ने आईजी से कहा 24 घंटे में करें कार्यवाही

रायपुर। तिल्दा में अवैध शराब बिक्री की खबर एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित होने के बाद राज्य के पुलिस प्रमुख ने इसे गंभीरता से लिया है। डीजीपी ने तत्काल रायपुर रेंज के आईजी को पत्र लिखकर मामले की स्वयं जांच करने तथा दोषियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्यवाही करने का आदेश जारी कर दिया है। 

 
 
ज्ञात हो कि एक प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र में तिल्दा में खप रही हरियाणा और मध्यप्रदेश की शराब, कार्यवाही नहीं, नामक शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। अखबार में प्रकाशित इस खबर को राज्य पुलिस प्रमुख ने काफी गंभीरता से लिया है। डीजीपी डीएम अवस्थी ने रेंज के आईजी डा. आनंद छाबड़ा के नाम आदेश जारी कर आईजी श्री छाबड़ा को स्वयं मामले की जांच करने तथा 24 घंटे में जांच कर संबंधित पर आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा आईजी  को पूरे रेंज में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी रखने एवं कहीं भी इस प्रकार से अवैध शराब विक्रय न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिया है।
पुलिस भर्ती शारिरिक परीक्षा के दौरान महिला उम्मीदवार की मौत, जानिए आखिर कैसे हुई मौत...

पुलिस भर्ती शारिरिक परीक्षा के दौरान महिला उम्मीदवार की मौत, जानिए आखिर कैसे हुई मौत...

लखनऊ| उत्तर पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक खबर प्रकाश में आया है जहां एक 20 साल की युवती का पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मौत हो गई| बताया जा रहा है कि युवती उत्‍तर प्रदेश पुलिस भर्ती की शारिरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने आई थी। बताया गया कि युवती 2400 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद युवती को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है। खबर यह भी है कि इस दौरान एक और युवती बेहोश होकर गिर गई थी। फिलहाल उसकी हालत ठीक है और अस्पताल में इलाज जारी है। 
मिली जानकारी के अनुसार-
मृतक महिला अभ्यर्थी का नाम अंशिका सिंह है और वह बागपत जिले के फजलपुर गांव की रहने वाली है। बताया गया कि अंशिका 2400 मीटर दौड़ में शामिल हुई थी। उसने दौड़ तो पूरी कर ली, लेेकिन दौड़ पूरी करने के बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर गई। इस दौरान अंशिका के पिता रामवीर सिंह शारिरिक परीक्षा के लिए उसके साथ गए थे जो मौके पर मौजूद थे। उन्‍होनें बताया कि वह शारिरिक रूप से एकदम फिट थी।
कटक में माल गाड़ी से टकराई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 8 डिब्बे पटरी से उतरे, 40 से ज्यादा यात्री घायल

कटक में माल गाड़ी से टकराई लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, 8 डिब्बे पटरी से उतरे, 40 से ज्यादा यात्री घायल

कटक। घने कोहरे के कारण ओडिशा के कटक के नरगुंडी रेलवे स्टेशन के पास मुंबई-भुवनेश्वर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आज सुबह सात बजे पटरी से उतर गई है। यह हादसा एक ट्रेन के मालगाड़ी से टकराने के कारण हुआ। इस घटना में किसी की मौत की सूचना नहीं है। हालांकि 40 यात्री घायल हैं जिनमें 6 की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार ट्रेन की 8 बोगियां पटरी से उतरी हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची टीम ने राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया है। 

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे एक्सीडेंट मेडिकल वैन घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। हादसे के पीछे भीषण कोहरा कारण बताया जा रहा है। मौके पर लगी राहत टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया है। वीरवार सुबह-सुबह सलगांव और नेरगुंडी स्टेशन के बीच यह घटना सामने आई। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और ट्रेन चालक और टीटीई ने पुष्टि की है कि घटना में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत और बचाव का कार्य शुरू हो गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे दुर्घटना मेडिकल वैन घटनास्थल के लिए रवाना की गई। जो घटनास्थल पहुंच गई है। राहत एवं बचाव टीम का कहना है कि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे में 40 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं और छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायलों को एससीबी मेडिकल तॉलेज एंड हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि वह खतरे से बाहर हैं।रेलवे और अग्निशमन अधिकारी पहले से ही दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। (0764) 1072 या (0674) 1072 पर फोन करके यात्रियों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
 अज्ञात कार चालक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाने कहा की है यह घटना...

अज्ञात कार चालक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, जाने कहा की है यह घटना...

रायपुर। शहर में लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर वाहनों को टक्कर मारकर घायल करने की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में अज्ञात कार चालक द्वारा बाइक सवार रमाशंकर साहू आयु 24 वर्ष पिता रामु साहू निवासी ग्राम गुजरा फाटक एवं कोल्हान नाला निवासी को कार चालक द्वारा मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04 एमवी/8375 को तेज गति से टक्कर मारकर घायल किया गया।
 
घायल रमा शंकर को तत्काल इलाज के लिए आरंग अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उक्त मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 ए के तहत मामला कायम किया है। 
 सौतेले पिता ने किया अपने ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, रिश्ता हुआ शर्मसार

सौतेले पिता ने किया अपने ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, रिश्ता हुआ शर्मसार

रायपुर। रिश्तो को तार-तार कर शारीरिक शोषण करने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रिश्तों की मर्यादा लांघने से आपराधिक तत्व बाज नहीं आ रहे हैं इसी कड़ी में टिकरापारा की नाबालिग बच्ची के साथ उसके सौतेले पिता ने जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण किया। उक्त मामले में आरोपी सौतेले पिता रफीक खान के खिलाफ टिकरापारा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग का यौन शोषण करने के अपराधी के खिलाफ पास्को एक्ट की धारा 4 एवं आईपीसी की धारा 376 एवं 506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। 
 फ़िल्मी स्टाइल में टीवी टावर पर चढ़ गया सरफिरा आशिक और कहा- मेरी प्रेमिका को बुलाओ वरना कूदकर जान दे दूंगा..

फ़िल्मी स्टाइल में टीवी टावर पर चढ़ गया सरफिरा आशिक और कहा- मेरी प्रेमिका को बुलाओ वरना कूदकर जान दे दूंगा..

सारंगढ़| कोसीर मल्दा इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां एक सरफिरा आशिक खुदकुशी करने के बहाने टीवी टावर पर चढ़ गया| जिसके बाद लोगो की नजर उस युवक पर पड़ी तो वह कहने लगा की मेरी प्रेमिका को बुलाओ वरना कूद कर जान देदूंगा| वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस भी युवक को नीचे उतरने के लिए समझाने में लगी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला सारंगगढ़ के कोसीर मल्दा गांव का है। यहां बुधवार को एक युवक खुदकुशी करने के इरादे से मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लेकिन जब तक युवक वहां से कूदता इससे पहले लोगों की नजर उस पर पड़ गई। देखते ही देखते पूरा गांव वहां जमा हो गया और उससे नीचे उतरने की बात कहने लगे। लेकिन युवक नहीं माना और कहने लगा कि मेरी प्रेमिका को बुला दो नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा। घंटों मनाने के बाद भी जब युवक नहीं माना तो लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस युवक को समझाने का प्रयास कर रही है।
 बीच सड़क में वाहन खड़ा करने से मना करने पर डायल 112 के आरक्षक को दी गई जान से मारने की धमकी, जाने पूरी खबर

बीच सड़क में वाहन खड़ा करने से मना करने पर डायल 112 के आरक्षक को दी गई जान से मारने की धमकी, जाने पूरी खबर

रायपुर | नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से मना करने पर डायल 112 के कर्मियों के साथ गश्ती के दौरान आसिफ खान द्वारा नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा मैदान के पास आरक्षक 227 मुकेश बांधे आयु 28 वर्ष पिता रामचरण बांधे के साथ बीच सड़क में वाहन खड़ा करने से मना करने पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।

इसे भी पढ़े : कैबिनेट में राज्यपाल के अभिभाषण और 126 वें संविधान संशोधन प्रस्ताव को मिली मंजूरी

ज्ञातव्य है कि डायल 112 वेन में गश्ती के लिए प्रदेश के गृहविभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से नई सुविधा इजाद करायी है बावजूद इसके आरक्षक के साथ गाली गलौज करने से शासकीय कार्य में आरोपी खान द्वारा बाधा पहुंचाई गई है। उक्त मामले में मौदहापारा थाने में आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने के अपराध में आईपीसी की धारा 294, 506, 353, 186 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

 
राजधानी रायपुर: ओव्हरब्रिज से लगी सर्विस रोड में अंधकार के चलते वाहन चालक हो रहे हादसों के शिकार...

राजधानी रायपुर: ओव्हरब्रिज से लगी सर्विस रोड में अंधकार के चलते वाहन चालक हो रहे हादसों के शिकार...

रायपुर। शंकर नगर ओव्हरब्रिज से लगी सर्विस रोड में अंधेरा होने के कारण गीतांजलि नगर, गायत्री नगर एवं कचना की ओर से आने जाने वाले वाहन चालकों को इन दिनों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने बताया कि सर्विस रोड के दोनों तरफ बेरिकेट आधे रास्ते में लगे होने के कारण विपरीत दिशा से आने वाले वाहन अंधेरे में बेरिकेट नहीं देख पाते है रास्ता बंद होने की वजह से वापस लौटते हैं

इसे भी पढ़े : आज दिनांक 16 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

उसी दौरान अक्सर आपस में वाहन टकराकर चोटिल होने की घटनाएं घटती है। गीतांजलि नगर निवासी मनोज राठौर ने नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से उक्त मार्ग को तत्काल प्रभाव से स्ट्रीट लाइट से रौशन करने की मांग की है। 

 कैबिनेट में राज्यपाल के अभिभाषण और 126 वें संविधान संशोधन प्रस्ताव को मिली मंजूरी, जाने पूरी खबर...

कैबिनेट में राज्यपाल के अभिभाषण और 126 वें संविधान संशोधन प्रस्ताव को मिली मंजूरी, जाने पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में कल शाम को मुख्यमंत्री निवास में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण और 126वें संविधान संशोधन को अनुसमर्थन देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे एवं मोहम्मद अकबर ने बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में 16 जनवरी को एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण होना है और  सरकार सत्र के दौरान 126वें संविधान संशोधन समर्थन प्रस्ताव भी लाएगी। उन्होंने कहा कि इन दोनों प्रस्तावों को लेकर आज मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में दोनों प्रस्ताव पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई है।