BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 सावधान: चाइल्ड पोर्नोग्राफी डाउनलोड या शेयर करने पर हो सकती है जेल, चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने एजेंसी को सौंपी गई रिपोर्ट ...

सावधान: चाइल्ड पोर्नोग्राफी डाउनलोड या शेयर करने पर हो सकती है जेल, चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने एजेंसी को सौंपी गई रिपोर्ट ...

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर रोक लगाने के लिए एजेसियों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। यह एजेंसी भारत में कहीं भी ऐसी सामग्री ब्राउज, डाउनलोड या शेयर करने पर आरोपी व्यक्ति को पहचान निश्चित करेगी। इसी एजेंसी ने अल्मोड़ा उत्तराखंड में भी एक व्यक्ति पर पोर्नोग्राफी का पहला प्रकरण दर्ज किया है। 

साइबर क्राइम अधिकारी के अनुसार-
 नेशनल क्राइम फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लोइटिड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) देशभर में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से रिलेटिड कंटेट की शेयरिंग पर नजर रखती है। बीते दिनों एजेंसी ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से रिलेटिड कंटेट के संबंध में एक रिपोर्ट नेशनल क्राइम रिपोर्टिंग ब्यूरो (एनसीआरबी) नई दिल्ली को भेजी थी जिसमें अल्मोड़ा निवासी किशन सिंह का भी जिक्र था।

एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक-
क‍िशन स‍िंह ने बच्चों से संबंधित पोर्नोग्राफी का वीडियो इंटरनेट से डाउनलोड करके अपने साथियों को सोशल साइट पर भेजा था। इस पर एनसीआरबी ने देहरादून साइबर पुलिस स्टेशन को मामले की जांच करके आरोपित पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री डाउनलोड या शेयर करने पर आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट की धारा 67बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसमें 5 साल तक की जेल हो सकती है। गृह मंत्रालय ने पूरे देश के सभी साइबर क्राइम थानों को ऐसा कोई भी मामला सामने आने पर इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके अलावा एक एजेंसी को चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री का आदान-प्रदान और इस्तेमाल करने वालों को चिह्नित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। यह एजेंसी अपनी रिपोर्ट सीधे गृह मंत्रालय को भेजती है जहां से संबंधित राज्य को कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं।
 नाबालिग युवती से हैवानो ने किया सामूहिक बलात्कार, जाने कहां की है यह घटना...

नाबालिग युवती से हैवानो ने किया सामूहिक बलात्कार, जाने कहां की है यह घटना...

रीवा। एक बार फिर रीवा जिले में नाबालिग युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है जहां आरोपियों ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। गैंगरेप की शिकायत के बाद अब पुलिस सरगर्मी से आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपियों ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर पहले उसका अपहरण किया। इसके बाद उसे शहर से बाहर सूनसान जगह में लेकर कमरे में बंद करके उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। अभी नाबालिग लड़की का मेडिकल जांच करवाया जा रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस की ओर से कुछ भी बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर आरोपियों की तलाशी में जुट गई है।
 मां के साथ झगड़ते देख बीच बचाव करने गई बहन की पिटाई, जाने कहा का है यह मामला...

मां के साथ झगड़ते देख बीच बचाव करने गई बहन की पिटाई, जाने कहा का है यह मामला...

रायपुर। मां के साथ झगड़ रहे भाई को मना करने गई बहन के साथ मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार संतोषी नगर टिकरापारा निवासी शकीला बानो 21 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थियां का भाई शेख शफिक 24 वर्ष मां के साथ झगड़ा कर रहा था बीच बचाव करने पर मारपीट कर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
छत्तीसगढ़ के हर गांव में खुलेगा राजीव युवा मितान क्लब, जाने पूरी खबर...

छत्तीसगढ़ के हर गांव में खुलेगा राजीव युवा मितान क्लब, जाने पूरी खबर...

मुख्यमंत्री बघेल ने क्लब के लोगो का किया विमोचन 

युवा विकास गतिविधियों के लिए क्लब को हर माह मिलेंगे 10 हजार रूपए
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने युवा महोत्सव के समापन समारोह में छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में गठित होने वाले राजीव युवा मितान क्लब के लोगो का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह क्लब प्रदेश के हर गांव में गठित होगा। क्लब को युवा विकास की गतिविधियां चलाने के लिए हर महीने 10 हजार रूपए दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं से इस क्लब की सदस्यता लेने का आव्हान किया। उल्लेखनीय है कि समाज सुधारक, युगपुरूष और महान दार्शनिक स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी से आज 14 जनवरी तक तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया है। युवा महोत्सव में प्रदेशभर से 7 हजार से अधिक युवा कला, संस्कृति, खेल में हिस्सा लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष  मनोज मंडावी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  उमेश पटेल, कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, वन मंत्री  मोहम्मद अकबर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत, विधायक सर्व मोहन मरकाम, धनेन्द्र साहू, शिशुपाल सोरी, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, नगर निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर, मुख्य सचिव  आर.पी. मण्डल, पुलिस महानिदेशक  डी.एम. अवस्थी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक  राकेश चतुर्वेदी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। 
प्रदेश में तंबाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला व गुड़ाखु पर प्रतिबंध लगाने सिंहदेव ने वाणिज्यकर विभाग को लिखा पत्र

प्रदेश में तंबाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला व गुड़ाखु पर प्रतिबंध लगाने सिंहदेव ने वाणिज्यकर विभाग को लिखा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू पर प्रतिबंध लगाने के लिए वाणिज्यिक कर (जीएसटी) विभाग के सचिव को पत्र लिखा है।


पत्र में उन्होंने कहा है कि प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू की बाजार में अवैध बिक्री हो रही है। इसे खाकर बड़ी संख्या में लोग दंत रोगों, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शासन के स्वास्थ्य बजट पर भी इसका असर पड़ रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी लिखा है कि कई परीक्षणों से यह भी पुष्टि हुई है कि पान मसालों में अधिक मात्रा में मैग्नीशियम कॉर्बोनेट पाई गई है, जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इसलिए प्रदेश में तम्बाकुयुक्त गुटखा, पान मसाला एवं गुड़ाखू पर तत्काल प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने पत्र में खास तौर पर इस बात का उल्लेख किया है कि विधानसभा में भी इस पर चर्चा हुई थी और स्वयं विधानसभा अध्यक्ष ने तम्बाकू और गुटखा को प्रतिबंधित या नियंत्रित करने कहा था।
 फेसबुक पर टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा, दर्ज हुई FIR...

फेसबुक पर टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा, दर्ज हुई FIR...

कोरबा। शहर के राताखार निवासी एक व्यक्ति के फेसबुक पर गौतम चौहान ने एक सप्ताह पहले एक समाज के विरुद्ध टिप्पणी कर दी। इसके बाद से टिप्पणी वायरल हो गई। इस पर समाज के लोगों ने नाराजगी जताते हुए सिटी कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने मामले में कथित गौतम चौहान के खिलाफ एफ आईआर दर्ज कर ली है। वहीं प्रकरण की जांच शुरू कराई है। 
हाथ पाँव बंधे हुए बेहोशी की हालत में कमरे में बंद मिली एक किशोरी, जाने कहा की है ये घटना

हाथ पाँव बंधे हुए बेहोशी की हालत में कमरे में बंद मिली एक किशोरी, जाने कहा की है ये घटना

कोरबा | एक किशोरी व उसके चार साल का बुआ का लड़का एक मकान में बंद मिले। दोनों के हाथ पांव रस्सी से बंधे हुए थे। पुलिस पहुंची तो कुछ लोग दोनों को मकान से बाहर निकाल चुके थे। किशोरी बेहोशी की हालत में थी, उसे उपचार के लिए कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दो संदेही युवकों का नाम सामने आया है जिनसे पुलिस पूछताछ कर रहस्य सुलझाने में जुटी है।

यह घटना कटघोरा अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। यहां रहने वाले एक मूंगफली बेचने वाली की 16 वर्षीय पुत्री सोमवार की शाम मां की डांट से क्षुब्ध होकर घर में बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी। मंगलवार को वह सुबह वापस लौटी तो परिजनों ने उससे पूछताछ  किया, इसके बाद वह फिर गायब हो गई और करीब 11 बजे गांव के ही एक मकान में बेहोशी की हालत में मिली। बताया जा रहा है कि उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसे कमरे में बांध कर रखा गया है। यह खबर मिलते ही बस्ती में हड़कंप मच गया, कुछ लोग भाग कर बताए गए लोकेशन पर पहुंचे। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। किशोरी बेहोश अवस्था में पड़ी थी  उसके हाथ बंधे थे जबकि उसके चार साल का बुआ का लड़का सही सलामत था। उसका भी हाथ बंधा था। आनन.फानन में पुलिस कर्मियों ने किशोरी को अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
आज दिनांक 15 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 15 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 15 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आमतौर पर मंगलवार का दिन आप अध्ययन मनन और धार्मिक प्रवचन सुनने में बिताना चाहते हैं लेकिन काफी समय इस कार्यक्रम में ब्रेक लग रहा है। आज के दिन भी आपको अपने बुजुर्ग के आदेश पर चलना होगा। शाम के समय कुछ गेस्ट और पारिवारिक मित्र घर आ सकते हैं।

वृषभ:

आमतौर पर मंगलवार का दिन आपके लिए आराम का नहीं होता है। जब चारों तरफ आपकी जरूरत हो और सामाजिक दायरे में आप एक गणमान्य हस्ती बनना चाहते हैं तो शनिवार को घर बैठकर बर्बाद नहीं करें।

मिथुन:

आज का दिन आपके लिए एक नहीं बल्कि अनेक प्रकार के कार्यों को निपटान का हो सकता है लेकिन आमतौर पर आपकी नींद ही पूरी नहीं हो पाती है। आप मीडिया या सार्वजनिक सेवा से जुड़े हैं तो बिजनस पार्टी में जाना भी आपको आज जरूरी होगा।

कर्क:

मंगलवार का दिन हो और आपके पास कोई काम न हो ऐसा नहीं हो सकता है। आज के दिन जहां कई काम एक साथ निपटाने होंगे वहां अपने सुपिरियर बॉस आदि की सेवा में भी हाजिर होना पड़ सकता है। अपने कागजातों को पूरा रखें।

सिंह:

हो सकता है आज आपको अपने वाहन के मेंटिनेन्स का जिम्मा उठाना पड़े। वैसे तो यह छुट्टी को पहले ही बुक कर लेता है। यदि किसी सेवा जॉब सेक्टर में कार्यरत हैं तो हो सकता है कुछ ऑफिशियल इंगेजमेंट भी आपके आराम में खलल डाल सकती है।

कन्या:

हमेशा ही मंगलवार का दिन आपके लिए ज्यादा मशरूफियत का होता है। सवाल सिर्फ व्यस्तता का नहीं है बल्कि डोमेस्टि अफेयर्स आए दिन एक्स्ट्रा लीव लेकर भी पूरे करने होंगे।

तुला:

मंगलवार के दिन जहां आप ड्यूटी की टेंशन से मुक्त रहते हैं वहां अपने निजी अफेयर आड़े आते हैं। आपके दोस्तों प्रियजनो की शिकायत भी यही रही कि आप उनके घर पर नहीं मिलते हैं उनके बुलाने पर भी स्वयं गायब हो जाते हैं। आज उन सबकी शिकायत दूर हो जाती।

वृश्चिक:

आज के दिन आपकी चिंताएं और बढ़ जाती है। बहुत बिंदास अंदाज में आज आपको सजना संवरना होता लेकिन तत्काल ही कोई फोनकॉल आपके प्रोग्राम को बदल सकता है। घर के किसी सदस्य के लिए भी आपको कुछ खरीदना पड़ सकता है।

धनु:

आज के दिन घर के रखरखाव का सारा भार आपके कंधों पर आ सकता है, अभी आप ऐसे दिन को बर्बाद नहीं करना चाहते हैं जिसके बीच आप अपने सभी वस्त्र को सहेज सकें। जिम पार्लर आदि जाना हो तो बढ़ते व्यय का भी ध्यान रखें।

मकर:

आप व्यावसायिक अवसर का पूरा लाभ उठाना तो जानते हैं लेकिन कुछ वरिष्ठ अधिकारी आपको इस दिन ड्यूटी पर भी बुला सकते हैं। मन मारकर आप एक्स्ट्रा कार्य के लिए निकल चलते हैं वहां अचानक रास्ते में मिलने वाला प्रियजन भी अपनी शिकायत पेश कर सकता है।

कुंभ:

यदि आप किसी हल्के फुल्के रोजगार से संबंध हैं तो फिर आज की छुट्टी आपके लिए अपने करियर में नए कान्टैक्ट बढ़ाने के लिए उपयोगी है। सुबह से ही किसी चहेते के फोनकॉल से विचलित होने के बजाय आप हित पहले ध्यान में रखें।

मीन:

आज मंगलवार को घर पर बैठना आपके लिए बोरियत का सबब हो जाता है तो आप हफ्ते भर की थकान को नींद के जरिए मिटाते हैं। वैसे आजकल घर से निकलकर किसी बार रेस्तरों में बैठकर कुछ खना पीना भी भारी खर्चे का बोझ डाल लेता है।

यूनिसेफ ने दंतेवाड़ा के स्कूलों में चल रहे किचन-गार्डन बागवानी को सराहा, जाने पूरी खबर

यूनिसेफ ने दंतेवाड़ा के स्कूलों में चल रहे किचन-गार्डन बागवानी को सराहा, जाने पूरी खबर

रायपुर | अंतराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने अपने ट्यूटर एवं फेसबुक एकाउंट पर छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा जिले के प्राथमिक शाला बेंगलुरू में चल रहे किचन गार्डन बागवानी की सराहना की है। यूनिसेफ ने ‘फॉर एव्हरी चाइल्ड, न्यूट्रीशन‘ और ‘मन्डे मोटिवेशन‘ हैशटैग के साथ छात्रा की सब्जी लिये फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ की प्राथमिक शाला बेंगलूर में बच्चे पोषण और आहार के संबंध में अनूठे तरह से सीख रहे हैं। वे स्कूल के किचन गार्डन में अपने शिक्षकों के साथ खुद अपने लिए उत्पादन करते हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी यूनिसेफ की ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि लोगों के सहयोग से हम छत्तीसगढ़ से कुपोषण और एनीमिया दूर करने के लिए संकल्पित हैं। हमें विश्वास है कि निश्चित ही इसमें सफल होंगे। इसके पूर्व नीति आयोग ने भी अपने मुख्य पेज में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा को जगह दी थी। मुख्यमंत्री की कुपोषण मुक्ति की दिशा में किये गए प्रयासों का परिणाम है कि विगत दिनों देश के 115 आकांक्षी जिलों में से दंतेवाड़ा जिले को सुपोषण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि और नवोन्मेषी पहल के लिए नई दिल्ली में स्कॉच अवार्ड समारोह में सिल्वर अवार्ड से नवाजा गया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश से कुपोषण उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, इसके लिए विभिन्न विभागों द्वारा समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश के आकांक्षी और अधिक कुपोषण दर वाले जिलों में कुपोषण मुक्ति के लिए खास तौर पर ध्यान दिया जा रहा है। दंतेवाड़ा के ग्राम गंजेनार से ही सुपोषण अभियान की शुरूआत पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में की गई है। राज्य शासन के स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देर्शों के अनुरूप सभी स्कूलों में किचन गार्डन बनाए जा रहे हैं और बागवानी की जा रही है। दंतेवाड़ा के सभी स्कूलों में भी इसका पालन करते हुए सुचारु रुप से काम किया जा रहा है। बच्चें भी उत्साहित होकर बागवानी में हाथ बटाते हैं। इसका लाभ भी देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास हो रहा है। साथ ही बच्चों को किचन गार्डन में उत्पादित पोषक तत्वों से युक्त ताजी हरी सब्जियां खाने को मिल रही हैं।

पत्नी को मनाने ससुराल पहुँचे पति के उड़ गए होश, जब उसके पत्नी के निकले 6 पति , जाने पूरी खबर

पत्नी को मनाने ससुराल पहुँचे पति के उड़ गए होश, जब उसके पत्नी के निकले 6 पति , जाने पूरी खबर

पंजाब| पटियाला के थाना सदर नाभा इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पर पति के उस वक्त पैरो तले जमीन ही खिसक गई जब पता चला कि बीवी के 1 नहीं बल्कि 6 पति है। इसके बाद जब उसने पुलिस को यह बात बताई तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। युवक ने बताया कि बीवी को मनाने के लिए जब ससुराल गया था तब 6वीं शादी के बारे में पता चला। 


लुटेरी पत्नी-
यह मामला पंजाब के पटियाला के थाना सदर नाभा इलाके का है। पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ पांचवीं शादी की। वहीं, जब बीवी को मनाने के लिए गया तो पता चला कि उसने छठी शादी कर ली है। पीड़ित युवक ने बताया कि लुटेरी पत्नी 20 हजार रुपये कैश और कपड़े भी अपने साथ ले गई थी। वहीं इससे पहले शादी के 15 दिन बाद झगड़ा होने के बाद वह अपने मायके चली गई थी। 1 लाख रुपए में समझौता के बाद वापस लौटी थी। लेकिन इसके बाद वह फिर चली गई। मामले में पता चला है कि पीड़ित युवक के दो बच्चे हैं। वहीं, अपने साथ हुई ठगी का पता चलते ही उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी महिला, उसके भाई, मां और पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रेलवे के इतिहास में दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस में तीन वर्ष से अधिक बंद रहने का एक नया रिकार्ड बनाया, जाने पूरी खबर

रेलवे के इतिहास में दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस में तीन वर्ष से अधिक बंद रहने का एक नया रिकार्ड बनाया, जाने पूरी खबर

गदलपुर । छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल संभागीय मुख्यालय जगदलपुर से दुर्ग तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन नंबर-18211/18212 रेलवे के इतिहास में एक नया रिकार्ड जितने दिन चली नहीं उससे ज्यादा खड़ी रहने का बना रही है। कई नागरिकों ने राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस) को बताया कि सप्ताह में तीन दिन चलने वाली दुर्ग-जगदलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन पिछले करीब एक साल से बंद है। इसे दुर्ग स्टेशन में पिट लाइन निर्माण कार्य के लिए अस्थाई रूप से बंद किया गया है। राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस) को नागरिकों ने यह भी बताया कि दुर्ग से चलने वाली यही इकलौती यात्री ट्रेन है जिसे पिट लाइन निर्माण के लिए बंद किया गया है। रायपुर रेलमंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारी भी नहीं बता पा रहे कि यह गाड़ी आगे चलेगी भी या नहीं। जगदलपुर से इस ट्रेन को पहली बार प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और केन्द्रीय मंत्री रहे डॉ चरणदास महंत ने 10 अक्टूबर 2012 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस) को नागरिकों से मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर से कोरापुट होकर रायगढ़ा-महासमुंद के रास्ते रायपुर दुर्ग तक जाने वाली यह गाड़ी साढ़े छह सौ किलोमीटर का सफर करती थी। हरी झंडी दिखानें आए अतिथियों ने बस्तरवासियों को भरोसा दिलाया था कि इस गाड़ी को जो सप्ताह में तीन दिन चलती थी उसे नियमित किया जाएगा और इसकी समयसारिणी भी बदलवानें का प्रयास होगा पर रेलवे इस मामले पर भरोसे में खरे नहीं उतरे। पिछले सात सालों में यह गाड़ी करीब तीन साल से अधिक समय तक बंद रही है। वर्तमान में बंद चल रही है। अब तो यहां के लोग भी इस ट्रेन को भूलते जा रहे हैं। अब तो यह ट्रेन शुरू होने के बाद 1000 दिनों तक बंद रहने का रिकार्ड भी बना चुकी है। राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आरएनएस) को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमाशंकर शुक्ल ने चर्चा के दौरान कहा कि यह बस्तर का दुर्भाग्य है। रेलवे द्वारा की जा रही बस्तर की उपेक्षा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दोबारा रेलपटरी पर बैठकर आंदोलन करने का ही रास्ता बचा है।

 
 तबादला: पुलिस मुख्यालय से बड़ी संख्या में जारी हुआ तबादला आदेश, 57 सहायक उप निरीक्षक और 39 उप निरीक्षकों के तबादले..

तबादला: पुलिस मुख्यालय से बड़ी संख्या में जारी हुआ तबादला आदेश, 57 सहायक उप निरीक्षक और 39 उप निरीक्षकों के तबादले..

भोपाल। एक बड़ी खबर मिल रही है जहां पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादलें किए गए है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में 57 सहायक उप निरीक्षक और 39 उप निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। मध्यप्रदेश, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आदेश में इन अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी तौर पर स्थानान्तरित किया गया है। देखें पूरी लिस्ट..
 अनियंत्रित बाइक में लगी आग, बाइक सवार के आग में झुलसने से हालत नाजुक, जाने कहा की है यह घटना...

अनियंत्रित बाइक में लगी आग, बाइक सवार के आग में झुलसने से हालत नाजुक, जाने कहा की है यह घटना...

कोरबा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के बीच कोरबा नगर के इमलीडुग्गू क्षेत्र में हुई घटना में एक बाइक अनियंत्रित होने के साथ सड़क से उतरकर झाडिय़ों में घुस गई और अगले क्षण उसमें आग लग गई। बाइक चालक बुरी तरह झुलस गया। लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। स्थिति नाजुक देखते हुए पीडि़त को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के मस्तूरी का रहने वाला विजय रात्रे इस घटना का शिकार हुआ। कोरबा के इमलीडुग्गू क्षेत्र में गौमाता चौक के पास यह घटना पिछली रात 8 बजे के आसपास घटित हुई। जानकारी मिली कि रात्रे अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान इमलीडुग्गू से कुछ दूर आगे जाने पर एकाएक उसकी बाइक नियंत्रण से बाहर हो गई। रात्रे ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन वह नाकाम रहा। कुछ ही देर में उसकी बाइक मुख्य सड़क से उतरने के साथ बाएं तरफ, एसईसीएल मानिकपुर खदान की झाडिय़ों में जा घुसी। बात यहीं पर खत्म नहीं हुई। बाइक के यहां पहुंचने के साथ ही उसमें एकाएक आग लग गई। विजय रात्रे आग की लपटों से घिरकर बुरी तरह झुलस गया। उसकी बाइक का भी यही हाल हो गया। कुछ ही देर में बाइक के अवशेष यहां नजर आ रहे थे। इस मार्ग से आवाजाही कर रहे लोगों की नजर यहां पड़ीए जिन्होंने वस्तुस्थिति जानने का प्रयास किया। इसके बाद कंट्रोल रूम और डॉयल 112 को सूचना दी गई। पुलिस का च्कि रिस्पांस फ ोर्स यहां पहुंचा। उसने अपनी ओर से बचाव का प्रयास करते हुए युवक को झाडिय़ों से निकाला। प्राथमिक उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल पहंचाया गया। अपातकालीन व्यवस्था में 20 वर्षीय विजय रात्रे को चिकित्सा दी गई। कुछ घंटे बाद स्थिति में किसी तरह का सुधार नजर नहीं आया। आखिरकर डॉक्टर ने इस केस को रेफ र करने की कार्रवाई की और पीडि़त को सिम्स भेज दिया। स्थानीय पुलिस को इस बारे में अवगत कराया गया है। पुलिस के अनुसार घायल दुपहिया चालक का बयान लेने का काम नहीं हो सका है।

दुपहिया के चलने के दौरान उसमें आखिर आग कैसे लग गई। यह ऑटोमोबाइल क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए एक पहेली बना हुआ है। घटना को लेकर कई तरह की बात हो रही थी और तर्क दिए जा रहे हैं। विशेषज्ञों के स्तर पर ही इस मामले में आगे की जांच हो सकेगी और वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। ऑटो सेक्टर की ओर से सभी तरह के वाहन का उपयोग करने वाले लोगों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपनी गाडिय़ों का रखरखाव समयबद्ध ढंग से कराए। गाडिय़ों के प्लग, ऑयल और स्वीच सिस्टम का परीक्षण कराते रहने से खामियों का पता चलता है।
 लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने की एक ग्रामीण हत्या, जाने पूरी खबर...

लगातार दूसरे दिन नक्सलियों ने की एक ग्रामीण हत्या, जाने पूरी खबर...

दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने जिले के कुआकोंडा के दुगालीकरका गांव में ग्रामीण लछमन मंडावी की हत्या कर दी है। मृतक का भाई डीआरजी का जवान है। कटेकल्यान एरिया कमेटी के नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ज्ञात हो की इन दक्षिण बस्तर के नक्सल प्रभावित अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सलियों की गतिविधियां कुछ ज्यादा ही बढ़ गई कल की एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई थी आज फिर से एक ग्रामीण की हत्या करने से नक्सली आतंक का माहौल बनाने में कामयाब हो रहे हैं। किरंदुल एसडीओपी देवांश राठौर ने घटना की पुष्टी की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने युवक की हत्या करने के बाद उसके शव के पास कुछ पर्चे भी फेंके हैं। पर्चों में पूर्व में मारे गए नक्सली वर्गीस एवं लिंगा का बदला लेने की बात नक्सलियों ने लिखी है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 
चुनाव चिन्ह आबंटन के बाद किया निरस्त, प्रत्याशी हुए परेशान

चुनाव चिन्ह आबंटन के बाद किया निरस्त, प्रत्याशी हुए परेशान

दंतेवाड़ा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के गीदम ब्लॉक में चुनाव चिन्ह आबंटन के बाद निरस्त करने से प्रत्याशियों की परेशानी बढ़ गयी है। दरअसल मामला यह हैं कि गीदम ब्लॉक के हारम ग्राम पंचायत के प्रत्याशियो को चुनाव चिन्ह आबंटन करने के बाद उसे निरस्त कर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पुन: चुनाव चिन्ह दिया गया। इससे प्रत्याशी नाराज हैं। 


हारम के सरपंच पद की प्रत्याशी आनंदी प्रमिला सुराना ने बताया कि उन्हें 09 जनवरी को चुनाव चिन्ह का आबंटन किया गया था। इसी के आधार पर उन्होंने पाम्पलेट छपवाकर प्रचार भी शुरू कर दिया। लेकिन अचानक पता चला रिटर्निंग अधिकारी द्वारा उनका चुनाव चिन्ह कैंसल हो गया है। इसके बाद भी 04 दिन गुजर जाने के बाद भी चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। जिससे प्रचार काफी प्रभावित हो रहा है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीष सुराना ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर की गलती की सजा प्रत्याशी भुगत रहे हैं। 04 दिन हो गए प्रचार नहीं कर पा रहे। यदि चुनाव में नुकसान होता है तो इस मामले को कोर्ट लेकर जायेंगे। 

गीदम तहसीलदार व रिटर्निंग ऑफिसर प्रीति दुर्गम ने कहा कि दावा आपत्ति तक प्रत्याशी का चिन्ह कंफर्म नहीं होता है। दूसरे अभ्यर्थियों द्वारा उनके नाम को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दावा आपत्ति दर्ज की गयीं थी, जिस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपना निर्णय दिया है और शीघ्र ही अभ्यर्थियों का मतपत्र में नाम का नम्बर बदला जाएगा। आनन्दी प्रमिला सुराना ने शपथ पत्र के अलावा ऐसा कोई दस्तावेज नहीं दिया जिससे ये पता चले कि आनन्दी है। ऐसे में उनके नाम का नम्बर बदला जायेगा। आज यह प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। वही आनंदी प्रमिला सुराना का कहना हैं कि ब्लॉक रिटर्निंग अधिकारी को यदि मेरे नाम मे कोई आपत्ति थी तो 09 जनवरी को ही इस पर कार्यवाही की जानी थी। जबकि मैने शपथ पत्र प्रस्तुत किया था। अब इतने दिन बीतने के बाद अब इस मामले को पेंडिंग करने के कारण चुनावी प्रकिया प्रभावित हो रही हैं।
लोक नृत्य में कोंडागांव-नारायणपुर को मिला पहला स्थान, बीजापुर दूसरे स्थान पर

लोक नृत्य में कोंडागांव-नारायणपुर को मिला पहला स्थान, बीजापुर दूसरे स्थान पर

जगदलपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन खेल संचालनालय परिसर का खुला मंच बस्तर की सांस्कृतिक धरोहर बस्तरिया लोक नृत्य के अलग-अलग रंगों से सजा। 15 से 40 वर्ष और 40 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग में विभिन्न जिलों के कलाकारों ने रंग बिरंगी वेशभूषा में बस्तरिया लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। ऊंचे-ऊंचे पेड़ों, जंगल-झाडिय़ों के बीच प्रकृति के संग होने वाले बस्तरिया लोक नृत्यों को खुले मंच में देखना ज्यादा आनंददायक था। बस्तरिया लोक नृत्य के 15 से 40 वर्ष आयु वर्ग में कोंडागांव जिले ने पहला, धमतरी जिले ने दूसरा तथा नारायणपुर जिले ने तीसरा पुरस्कार जीता। 40 वर्ष से अधिक आयु समूह में नारायणपुर प्रथम और बीजापुर द्वितीय स्थान पर रहा।

 अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस, बस सवार 6 बच्चो सहित ड्राइवर जख्मी, जाने कहा की है यह घटना...

अनियंत्रित होकर पलटी स्कूली बस, बस सवार 6 बच्चो सहित ड्राइवर जख्मी, जाने कहा की है यह घटना...

मानपुर। राजनांदगांव जिले के मानपुर से एक खबर सामने आ रही है जहां एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलट गई बताया जा रहा है की इस घटना में बस में सवार 6 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए हैं| जिन्हे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से मानपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया है. घटना औंधी मुख्य मार्ग के कोहका गाँव के पास की है|

जानकारी के अनुसार सांदीपनि स्कूल की बस रोजाना की तरह सुबह यहां से तकरीबन 30 किमी दूर ग्राम सीतागांव से बच्चों को लाने मानपुर से निकली थी सीतागांव से 6 बच्चों को बैठाकर बस वापस मानपुर लौट रही थी. उसी दौरान कोहका से बच्चे लेते हुए कोहका से लगे महाराष्ट्र के सांवरगाँव से भी बच्चे लेकर मानपुर पहुंचना था लेकिन सीतागांव से करीब 15 किमी दूर कोहका के करीब बस पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई और इसके बाद पलट गई|

पेड़ उखड़कर धरासायी-
बस कितनी तेज रफ्तार में थी इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिस पेड़ से बस टकराई वह पेड़ उखड़कर धरासायी हो गया है| बस जहाँ पलटी उस जगह पर नाली नुमा गड्ढा खुदा हुआ है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस पलटने के बाद बच्चे बस से बाहर गड्ढे में जा गिरे कयास लगाया जा रहा है कि गड्ढे में गिरने के चलते बच्चे बस में ही फंस कर जख्मी होने से बच गए जिससे उन्हें गंभीर चोटें नहीं आई|


 
स्कूली बच्चों को गहरी चोटें नहीं आई है उनका उपचार चल रहा है| ड्राइवर के सिर में गंभीर चोटें आई हैं उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगाव रेफर किया गया है| बीईओ नरेंद्र निरापुरे का कहना है कि मैं इलेक्शन ड्यूटी में राजनांदगाव में हूं. मुझे घटना की सूचना मिली है. 6 बच्चे बस में थे ऐसा पता चला है|
बढ़ती महंगाई पर प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जानिए आखिर क्या कुछ कहा...

बढ़ती महंगाई पर प्रियंका ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, जानिए आखिर क्या कुछ कहा...

नईदिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुदरा महंगाई दर बढ़कर साढ़े पांच साल के उच्चतम स्तर 7.35 फीसदी पर पहुच जाने के बाद मंगलवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की जेब काटकर उनके पेट पर लात मारी है। प्रियंका ने ट्वीट किया, सब्जियां, खाने-पीने के सामान के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।


आधिकारिक आंकड़ों में सोमवार को यह दर्शाया गया कि खाद्य कीमतों में बड़े पैमाने पर वृद्धि के बाद भारत की खुदरा महंगाई दर नवंबर के 5.55 प्रतिशत से बढ़कर दिसंबर 2019 में 65 महीनों के उच्च स्तर 7.35 प्रतिशत पर पहुंच गई है। इसके बाद प्रियंका यह बयान आया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा पेश आंकड़ों के अनुसार, साल-दर-साल आधार पर, दिसंबर के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में अधिक रहा, जबकि पिछले साल खुदरा मुद्रास्फीति 2.11 प्रतिशत थी।
पुलिस को दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, जब्त करें वाट्सएप ग्रुप मेंबर्स के फोन: जेएनयू हिंसा मामला

पुलिस को दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश, जब्त करें वाट्सएप ग्रुप मेंबर्स के फोन: जेएनयू हिंसा मामला

नईदिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत को दिल्ली पुलिस ने मामले से जुड़े 2 वाट्सएप ग्रुप के 37 सदस्यों की पहचान किए जाने की जानकारी दी| दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि उसने जेएनयू हिंसा मामले में यूनिटी ऑफ लेफ्ट और फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस वाट्सएप ग्रुप के सदस्यों की पहचान की है| मामले से जुड़ी दूसरी छात्रा सुचेता से क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ करेगी. इस पर कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह इन दोनों वाट्सएप ग्रुट से जुड़े लोगों का फोन जब्त कर ले|


दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट और फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस वाट्सएप ग्रुप के लोगों के फोन जब्त करने के साथ-साथ इनसे जुड़े लोगों को तलब कर पूछताछ करने का भी आदेश दिया है. आपको बता दें कि जेएनयू में 5 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में इन दोनों ग्रुप का नाम सामने आया था. इस मामले में गूगल (त्रशशद्दद्यद्ग) को भी डाटा संरक्षित करने के लिए कहा गया है|

इधर, दिल्ली पुलिस ने जो तस्वीरें दिखाई हैं, जिनमें छात्राएं दिख रहीं हैं, इसी में से एक एमए की छात्रा सुचेता तालुकदार है, जिसे आज क्राइम ब्रांच की एसआईटी में अपना स्टेटमेंट देना है. इसी फोटो के आधार पर सुचेता को बुलाया गया है. पुलिस के मुताबिक लाल कपड़ों में सुचेता है|

इधर, सुचेता ने दिल्ली पुलिस की दिखाई तस्वीरों पर कहा कि दिल्ली पुलिस का कॉन्फ्रेंस था, उसमें एक फोटो दिखाकर कहा कि ये मैं हूं, मेरी समझ में नहीं आ रहा है कि क्यों? सुचेता ने कहा कि मैं स्टूडेंट रिप्रेजेंटेटिव हूं. अगर मैं यहां खड़ी हूं और कोई फोटो खींचकर भेज दे और कहे कि यह मेरी तस्वीर है? कब का फोटो है, किस डेट का है, मेरी समझ में नहीं आ रहा. उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को मुझे कई छात्रों का फोन आया था कि बहुत वॉयलेंस हो रहा है. मैं स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज पर खड़ी थी. जिसे मारा गया वो मेरे स्कूल का है. लोग आकर बोले कि बहुत को मारा गया है, मेरा फर्ज है वहां जाना|
राजधानी के कोर्ट परिसर में युवक ने वकील पर किया जानलेवा हमला, जाने पूरी खबर

राजधानी के कोर्ट परिसर में युवक ने वकील पर किया जानलेवा हमला, जाने पूरी खबर

रायपुर । रायपुर कोर्ट परिसर में एक युवक ने वकील पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में नोटरी कराने आए लोचन यादव, निवासी बोरियाखुर्द ने नोटरी कराने के दौरान वकील आदित्य तिवारी के साथ विवाद कर उनके पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। चोट लगने के चलते वकील आदित्य तिवारी की आंख के उपर गहरा चोट आया है। वहीं कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने युवक को हमला करता देख पकड़ लिया व घटना की सूचना पुलिस को देने पर उसे सिविल लाईन थाने में लाकर बंद कर दिया गया है।