नईदिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुदरा महंगाई दर बढ़कर साढ़े पांच साल के उच्चतम स्तर 7.35 फीसदी पर पहुच जाने के बाद मंगलवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीबों की जेब काटकर उनके पेट पर लात मारी है। प्रियंका ने ट्वीट किया, सब्जियां, खाने-पीने के सामान के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।
नईदिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई हिंसा के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अदालत को दिल्ली पुलिस ने मामले से जुड़े 2 वाट्सएप ग्रुप के 37 सदस्यों की पहचान किए जाने की जानकारी दी| दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को बताया है कि उसने जेएनयू हिंसा मामले में यूनिटी ऑफ लेफ्ट और फ्रेंड्स ऑफ आरएसएस वाट्सएप ग्रुप के सदस्यों की पहचान की है| मामले से जुड़ी दूसरी छात्रा सुचेता से क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ करेगी. इस पर कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह इन दोनों वाट्सएप ग्रुट से जुड़े लोगों का फोन जब्त कर ले|
रायपुर । रायपुर कोर्ट परिसर में एक युवक ने वकील पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट परिसर में नोटरी कराने आए लोचन यादव, निवासी बोरियाखुर्द ने नोटरी कराने के दौरान वकील आदित्य तिवारी के साथ विवाद कर उनके पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। चोट लगने के चलते वकील आदित्य तिवारी की आंख के उपर गहरा चोट आया है। वहीं कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने युवक को हमला करता देख पकड़ लिया व घटना की सूचना पुलिस को देने पर उसे सिविल लाईन थाने में लाकर बंद कर दिया गया है।
नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में आज निर्भया गैंगरेप केस में दो दोषियों के क्यूरेटिव पिटीशन पर सुनवाई होगी। जस्टिस एनवी रमना, जस्टिस अरुण मिश्रा, जस्टिस रोहिंटन फली नरीमन, जस्टिस आर. भानुमति और जस्टिस अशोक भूषण की पांच जजों वाली पीठ विनय शर्मा और मुकेश की ओर से दायर की गई याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। आपको बताते जाए कि पहले विनय शर्मा ने क्यूरेटिव पिटीशन दायर की थी। इसके बाद दोषी मुकेश ने भी पिटीशन दायर कर दी थी।
रायपुर। राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को मनाये जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पुलिस कर्मियों को परेड का रिहर्सल कराया जा रहा है। राजधानी में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य आयोजन की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। समारोह में पुलिस परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस मैदान में पिछले सप्ताह भर से पुलिस कर्मियों को परेड रिहर्सल कराया जा रहा है। यहां आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह सुबह 9 बजे से 11 बजे तक आयोजित होगा। समारोह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर भी तैयारियां की जा रही है।
रायपुर । टिकिट कलेक्शन का रकम एवं सोने के जेवरात आफिस का दिवाल तोड़कर किसी ने चोरी कर लिया। चोरी गये कुल रकम करीब 1लाख 20हजार रुपये आंकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार समता कालोनी आजाद चौक निवासी मुरारीलाल अग्रवाल 55 वर्ष ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी रेलवे टिकिट काउन्टर में काम करता है, आफिस डीएम टावर के बगल रावाभाठा में है 08 जनवरी को शाम 07 बजे दिन भर के कलेक्शन रकम एवं चिल्हर पैसे रखे करेंसी नोट एवं आफिस में काम करने वाली महिला का गिरवी रखा सोना का हार, अंगूठी, टाप को टेबल के दराज में रखकर लॉक कर आफिस बंद करके घर चला गया था। दूसरे दिन 09 जनवरी को सुबह 08.30 बजे आफिस आया शटर का ताला सही सलामत लगा था आफिस अंदर जाकर देखा अंदर कुंदा लगने वाला दिवाल टूटा था टेबल के काउंटर टूटा हुआ था व टेबल के काउन्टर दराज में रखे करेंसी नोट 100 रू का एक गड्डी 10 हजार व 50 का 05 गडडी 25 हजार रुपये , 20 का एक गडडी 2 हजार रुपये-, 10 रूपये का दस गडडी दस हजार रुपये कुल कलेक्शन रकम व चिल्हर 75 हजार रुपये एवं सोने का हार, अंगूठी, टाप करीब 1लाख 52 हजार रूपये को कोई अज्ञात चोर आफिस का दरवाजा तोड़कर आफिस अंदर प्रवेश कर चोरी कर लिया । घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आफिस के बाहर लगे केमरा का सीसी टीव्ही फुटेज को जांच में लिया है व अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

नईदिल्ली। दिल्ली के लॉरेंस रोड स्थित जूते-चप्पल बनाने की एक फैक्टरी में मंगलवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह 9:46 बजे के आसपास की है। सूचना मिलते ही दमकल की 26 गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई।
रायपुर। जिला न्यायालय परिसर में निर्माणाधीन शौचालय में केसरिया रंग के टाइल्स लगाने पर वकील भड़क गए। वकीलों ने जैसे ही यहां केसरिया टाइल्स देखा तो उनका आपा खो गया, कुछ अधिवक्ताओं ने हथौड़ा लेकर टाइल्स तोड़ दिया।
बेमेतरा। बेमेतरा जिले के पेंड्रीतराई इलाके में एक खेत में मिली हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। हत्यारा मृतका का प्रेमी निकला, जो शादी से बचने के लिए गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रीतराई इलाके 48 घंटे पहले एक युवती की लाश खेत में मिली थी। शव की शिनाख्ती के बाद पुलिस ने जब घटना की जांच शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला। इसके बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो घटना की पूरी सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने बताया कि मृतका शादी के लिए दबाव बना रही थी जब वो उससे शादी करना नहीं चाहता था। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन भी युवती उस पर शादी करने के लिए जोर डाल रही थी जिससे वो आवेष में आकर पहले उसका उसी के दुुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर लाश को घटना स्थल पर फेककर फरार हो गया।
सभी पंजीकृत किसानों का धान खरीदा जाएगा
आज 14 जनवरी का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
आज पंचम संतान भाव में चद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सायं 5 बजे तक कोई खास डील फाईनल हो जाएगी। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेगा इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी देवस्थान की यात्रा से मन को सकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम की वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है आज वहीं करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उस का फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात्रि में विवाह शादी में जाने का अवसर मिल सकता है।
सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।
कन्या:
आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आस पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नये प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक:
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठायें तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर:
आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। कई प्रकार क काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।
कुंभ:
आज आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।
मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
भक्ति योग वेदांत सम्मेलन तीन दिवसीय आज युगपुरुष स्वामी के द्वारा अपने ओजस्वी वाणी से गुरु तेग बहादुर भवन में लगभग 5०० श्रोतागढ़ को अमृतवाणी से समापन के अवसर पर महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी के मुखारविंद में आज
काल के माथे पग धरु
सतगुरु के उपदेश ना घर छोड़ो छोड़ो ना घर भूलो ऐसे रहो इस जंगल में जैसे रहता पानी कमल में कर्तव्य करो कर्म करो जैसे श्रीकृष्ण से अर्जुन को उपदेश दिया कर्तव्य तुम ईमानदारी में करो नारगी मंच संसार एक नाटकीय मंच है गुरु अपना रोल कर रहे हैं शिष्य अपना रोल करें जहां है कर्तव्य वही कर्तव्य कर्म करते हुए जगत विश्व शिव सदा है सत्य सत्य ही शिव है वही सुंदर
कॉल कर्मा मिथ्या दोष लगाएं अच्छाई बुराई वाला समय ईश्वर का ध्यान करें ना दुकान छोड़ो ना घर छोड़े कर्तव्य कर्म करें देखो मैं देह को मारना ही सबसे बड़ा पाप है आदि शंकराचार्य जी बोले है
दुख को अगर हम मेहमान मान लेंगे हानि हानि नहीं रहेगी स्वीकार न करने से दुख नहीं जाएगा बुढ़ापा नहीं मानने से नहीं आएगा
महामंडलेश्वर अनंत श्री विभूषित युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज अखंड परम धाम हरिद्वार
हमारा किया हुआ कर्मा हमें भोगना मैंने किया वह मेरे हिस्से में रहेगा कथा से कल्याण होगा वहां भी होगा
इस जन्म परमात्मा प्रसन्ना होते हैं तो संत से मिला देते हैं परमात्मा दुखी हो तो संसार दे देते हैं मैं हृदय में रहता हूं मंदिर में भी रहता हूं हृदय में भी रहता हूं तो मेरी चलती है मंदिर में पुजारी की चलती अविनाशी है अजन्मा है इसको जानने के लिए कथा है संसार सब जानते हैं विनाशिनी अविनाशी जो आज तक सोया नहीं वाह जागेगा कैसे
आध्यात्मिक कथा व्यास महामंडलेश्वर श्री स्वामी ज्योतिर्मयानंद जी के मुख से
जो तुलना ना करें सन्यासी जो तुलना करें गृहणी
इंद्र कहे ब्रह्मा सुखी ब्रह्मा कहे विष्णु सुखी तुलसीदास का है हरि भजन बिन सब
हमारी समझ बदल बदल जाए दृष्टि बदल जाए यह संतोष सबके लिए नहीं अभाव है वह कर्म करें तुलना वाला अभाव तुलना विहीन होना ही सुखी होना है
अगर गणित भूल जाओ जोड़ना घटाना
गरीब आदमी रोटी खा लेता है और कुछ नहीं चाहता
आय से व्यय जादा हो तो गरीबी होती है
उतना पाव पसारे आवश्यकता काम करो आनंद में रहो
आयोजक :अखंड परम धाम सेवा समिति रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर,नागरिकता संशोधन विधेयक यानी सीएए को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तेज होते विरोध के बीच बीजेपी युवा मोर्चा ने आज राजधानी रायपुर में मानव श्रृंखला बनाकर जनजागरण अभियान चलाया. युवा मोर्चा ने सीएए को देशहित में बताते हुए कांग्रेस और वाम दलों पर जनाक्रोश भड़काने का आरोप लगाया है.
बीजेपी प्रवक्ता और पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि सीएए के समर्थन में युवा मोर्चा ने मानव श्रृंखला बनाई है. हम सीएए का समर्थन करने यहां आए हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने यह कानून बनाया है. पड़ोसी देशों में रहने वाले अल्पसंख्यक जो अरसे से अत्याचार झेल रहे हैं, उन्हें नागरिकता लेने में 11 साल लग जाते थे. अब उन्हें 5 साल में नागरिकता मिलेगी. कांग्रेस यह भ्रम फैला रही है कि यह नागरिकता छिनने वाला विधेयक है. जबकि वास्तविकता यह है कि किसी की नागरिकता नहीं छिनी जाएगी. बीजेपी नेता छगन मूंदड़ा ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी देश में अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं. मुस्लिम समाज को भड़काने का काम कर रहे हैं. सच्चाई यह है कि सीएए किसी के खिलाफ नहीं है. यह नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता छिनने का कानून नहीं है. यह देशभक्ति को बढ़ाने वाला कानून है. पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित होने वाले नागरिकों को सुरक्षा देने का कानून है. यह किसी के खिलाफ नहीं है. यह देश का दुर्भाग्य है कि जनता को भ्रमित किया जा रहा है

इस मौके पर संजय श्रीवास्तव ,केदार गुप्ता,युवा मोर्चा के प्रदेश मिडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल,उमेश घोरमोड़े प्रमुख रूप से शामिल थे
नई दिल्ली। सरकार ने ड्रोन रखने वालों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया है तथा उसके बाद बिना पंजीकरण के ड्रोन रखने वालों पर अर्थदंड लगाने की चेतावनी दी है।
पंजीकरण के बाद प्रत्येकक ड्रोन को ‘ड्रोन एक्नॉलेजमेंट नंबर’ और प्रत्येमक ड्रोन मालिक को ‘ओनरशिप एक्नॉलेजमेंट नंबर’ जारी किया जाएगा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय ने हाल ही में ड्रोनों के नियमन के लिए ‘सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट्स’ के तहत नियम तय किए हैं। उसके संज्ञान में आया है कि नियम तय करने से पहले से ही देश में ड्रोनों का इस्तेमाल हो रहा है।
मंत्रालय ने ड्रोन के मालिकों तथा ऑपरेटरों को एक मौका देते हुए कहा है कि वे 31 जनवरी तक digitalsky.dgca.gov.in पर इन ड्रोनों के बारे में स्वैच्छिक घोषणा कर दें। पंजीकरण के बाद प्रत्येक ड्रोन को ‘ड्रोन एक्नॉलेजमेंट नंबर’ और प्रत्येसक ड्रोन मालिक को ‘ओनरशिप एक्नॉलेजमेंट नंबर’ जारी किया जाएगा।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण का मतलब यह नहीं है कि ये ड्रोन नए नियमों के अनुसार, उड़ान भरने की पात्रता भी रखते हैं। पुराने ड्रोनों के पंजीकरण के लिए ‘अनुमति नहीं तो उड़ान नहीं’ प्रणाली अनिवार्य नहीं है।
नए ड्रोनों में 250 ग्राम से कम वजन वाले ड्रोनों के लिए यह प्रणाली अनिवार्य की गई है। सूचना में यह भी कहा गया है कि 31 जनवरी तक पंजीकरण नहीं कराने पर ड्रोन रखना अवैध माना जाएगा तथा मालिकों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा महोत्सव के अवसर पर रायपुर के सांइस कालेज मैदान में रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आरिफ एच शेख की हथेलियों में भी लटटु ने अपना कमाल दिखाया और उनकी हथेलियों में भी घुम-घुम कर अपना जौहर दिखाया। उन्होंने भौरें को न केवल जमीन पर चलाया बल्कि हवा में उछालकर सीधे अपने हाथों में लेकर भी घुमाया।





















