महासमुंद | इस बार नगरीय निकाय चुनाव में 49 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहे हैं जिन्होंने भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशियों के नाक में दम कर रखा है जिससे राष्ट्रीय पार्टियों का समीकरण बिगड़ता दिख रहा है। जानकारों की मानें तो निर्दलीय मैदान में उतरे बागी और नए चेहरे जनता का ध्यान अपनी तरफ खींचने में अब तक कामयाब होते नजर आ रहे हैं हालांकि निर्दलियों का कितना प्रभाव जनता पर पड़ेगा यह चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा पर शहर की सरकार बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक मासूम स्कूली छात्रा से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है दिलचस्प बात यह है कि दुष्कर्म का आरोपी बच्ची के साथ पढऩे वाले छात्र का पिता ही है।
कोरबा | छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) किरण कौशल एवं ए.डी.एम. संजय अग्रवाल, आयुक्त नगर पालिक निगम राहुल देव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय चुनाव 2019 अंतर्गत संचालित किये जा रहे जागव बोटर ''जाबो कार्यक्रम'' मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर पालिक निगम कोरबा, नगर पालिका परिषद कटघोरा एवं दीपका, नगर पंचायत पाली एवं छुरीकला क्षेत्र में महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक का मंचन कर मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
रायपुर | अनाचार एवं दुष्कर्म की घटनाएं राजधानी सहित पूरे प्रदेश भर में बढ़ रही हैं जिसके चलते बच्चियां, युवतियां एवं महिलाएं असुरक्षा के वातावरण में जीने पर विवश है इसी कड़ी में टिकरापारा निवासी इंद्रजीत भारती आयु 25 वर्ष पिता राजेश भारती स्वीपर कालोनी निवासी ने दस वर्षीय अबोध बच्ची के साथ अश्लील हरकत की उक्त मामले में टिकरापारा थाने ने आरोपी के खिलाफ आठ पास्कोएक्ट एवं आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
रायपुर | नकली सामान शहर में खपाने का काम जोरशोर से जारी है। इसी कड़ी में टाइटन कंपनी की फास्टे्रक ब्रांड मॉडल की 202 नग नकली हाथ घड़ी गोल बाजार पुलिस ने अब्दुल सलाम आयु 46 पिता अब्दुल रहमान निवासी कमासी पारा से बरामद कर जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार रहमानिया चौक स्थित राहुल नावेल्टी दुकान के संचालक राहुल रूपचंदानी आयु 27 वर्ष पिता विजय रूप चंदानी निवासी रविग्राम गली नंबर 7 तेलीबांधा रायपुर ने उक्त सामान पुलिस द्वारा जब्त किया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में कापीराइट एक्ट के तहत 51/63 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
रायपुर | भ्रूण हत्या के मामले एवं नवजात शिशुओं की हत्या लगातार शहर में बढ़ते जा रही है। स्वयं माता द्वारा अपने नवजात शिशु को नाली में फेंकने की जानकारी कोतवाली थाने से मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वीरभद्र नगर अज्ञात महिला द्वारा अपने नवजात शिशु उम्र करीब 9 माह के नवजात शिशु की नाली में फेंका गया है। उक्त मामले में पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 318 के तहत मामला दर्ज किया है।
रायपुर,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तहत आने वाले सभी महाविद्यालय में वार्षिक परीक्षा हेतु फार्म भरने की तिथि विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है जिसके तहत स्नातक स्तर के नियमित और स्वाध्यायी परीक्षार्थी अपने फॉर्म 23दिसंबर2019 से 7 जनवरी 2020 तक भर सकते हैं तथा संबंधित परीक्षा केंद्रों पर उसे 8 जनवरी 2020 तक जमा करना है
कब तक फार्म जमा करना है :-

कितनी फीस लगेगी देखे:-

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में 1-1 लाख रुपए के 2 इनामी नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारजूम जंगलपारा गांव के करीब पुलिस ने सुखराम पोडियाम (24) और सुकलु पोडियाम (35) को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों से 5 डेटोनेटर, 1 बैटरी, बिजली का तार तथा लोहे का स्पाइक बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कटेकल्याण थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब मारजूम जंगलपारा के करीब था तब सुरक्षा बलों ने दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों नक्सलियों के खिलाफ क्षेत्र में 2017 से 2019 के बीच पुलिस दल पर हमला करने, बारूदी सुरंग विस्फोट करने समेत कई नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। दोनों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था।
आज 18 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
आज षष्ठम शत्रु भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। सांय 5 बजे तक कोई खास डील निश्चित होने की संभावना है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। प्रात:काल 7 बजकर 30 मिनट पर चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेगा, इसके फलस्वरूप मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभव्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
वृषभ:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। कानूनी विवाद में सफलता, स्थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।
मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी, अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।
कर्क:
आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे।
सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं।
कन्या:
आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होने की संभावना है।
तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में आशंका है कि पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक:
आर्थिक हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: कार्यशील रहें। परिवार में सुख शान्ति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
धनु:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की उम्मीद है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।
मकर:
आज का दिन सामान्य है। भागीदारी में साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से परेशानी बढ़ सकती है।
कुंभ:
आज का दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।
मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।
भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल कल 18 दिसम्बर बुधवार को भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में दोपहर 1:00 बजे से रोड शो करेंगे ।
▪ दोपहर 1:00 बजे महंत लक्ष्मी नारायण दास वार्ड -- पुरानी बस्ती थाना चौक से प्रारंभ , गजराज चौक , अग्रसेन कॉलेज , कायस्थ पारा चौक , टूरी हटरी ,सोनार पारा , बंधवा पारा , मुसलमान मोहल्ला , पंकज गार्डन चौक , दंतेश्वरी चौक ,
▪दोपहर 2:00 बजे वामन राव लाखे वार्ड कुशालपुर -- दंतेश्वरी मंदिरचौक , संतोषी चौक , तिरंगा चौक , बंजारी नगर ,आदिवासी कॉलोनी , साहू पारा ,बाजार चौक , जानकी चौक , पीयूष नगर ,प्रोफेसर कॉलोनी होकर रिंग रोड
▪ दोपहर 3:00 बजे से डॉ खूबचंद बघेल वार्ड व भक्त कर्मा माता वार्ड चगोरा भाठा -- मैना बार चौक से बाजार चौक ,पुराना चगोरा भाठा , बाजार चौक ,विजय चौक , आदिवासी पारा , सीएसईबी चौक ,श्रीराम नगर , प्राथमिक शाला , शीतला मंदिर , झंडा चौक , शहीद वीर नारायण सिंह चौक , शिवनगर , ढेला बाई छात्रावास , बी एस यू पी कॉलोनी ,
▪ शाम 5:00 बजे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाटा गांव --- दंतेश्वरी चौक , खमरिया पारा , ठाकुर देव पारा ,सब्जी बाजार , पार्षद कार्यालय , अवधपुरी , होकर मठपुरैना क्षेत्र
▪सायंकाल 7:00 बजे आरडीए कॉलोनी चौक ( आदर्श चौक )
जल गृह मार्ग टिकरापारा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की सभा में भाग लेंगे ।
▪रात्रि 8:00 बजे ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड टिकरापारा -- , गरबा मैदान , आरडीए कॉलोनी ,जनता कॉलोनी , नूतन स्कूल , मनोकामना हनुमान मंदिर चौक , यादव मोहल्ला , श्री राम चौक , देवांगन मोहल्ला , झूलेलाल धर्मशाला तक रोड शो करेंगे
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी ने नगरीय निकाय के लिए जारी कांग्रेस के शहरी जनघोषणा पत्र को महज 'परिवार-भक्ति’ का दस्तावेज बताया है। श्री सुन्दरानी ने कहा कि 'खानदान-भक्त’ प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की विचारहीनता इस घोषणा पत्र में साफ नजर आ रही है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढि़हा का सालभर राग अलापने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत तमाम कांग्रेस नेता परिवार-भक्ति के मोहजाल में फंसे हुए हैं। उनके इस घोषणा पत्र में जितनी योजनाओं के प्रस्ताव की चर्चा हुई है, उनमें छत्तीसगढ़ के किसी भी महापुरुष के नाम पर कोई योजना नहीं है। इससे साफ होता है कि छत्तीसगढ़-छत्तीसगढिय़ा का राग आलापकर कांग्रेस नेता और सत्ताधीश छत्तीसगढ़ का भावनात्मक शोषण कर यहां के लोगों का सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल ही करते हैं और अवसर मिलते ही 'खानदान-वंदना’ करने में मशगूल हो जाते है। लेकिन प्रदेश का मतदाता अब समझदार हो गया है और वह कांग्रेस की इस झांसेबाजी का अब शिकार नहीं होगा।
भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय किए गए वादों से मुकरकर प्रदेश को बदहाली की ओर धकेलने वाली कांग्रेस के पास तो अब घोषणा पत्र जारी करने की नैतिकता ही नहीं रह गई थी। जिन लोगों ने गंगाजल हाथ में लेकर कसमें खाने के बावजूद छलावा-ठगी-झूठ फैलाकर वादाखिलाफी का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है, वे उम्मीद कैसे कर सकते हैं कि प्रदेश के निकाय चुनावों में लोग उनकी बातों पर भरोसा कर लेंगे? श्री सुन्दरानी ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ा करती, यह सामान्य-सी समझ कांग्रेस नेताओं को यह घोषणा पत्र जारी करने से पहले अपने भीतर विकसित कर लेनी थी। भाजपा प्रवक्ता श्री सुन्दरानी ने कहा कि कांग्रेस के पास तो नीयत, नीति और नेतृत्व है ही नहीं। यह विचारहीनता व दृष्टिकोण का अभाव कांग्रेस के इस नए घोषणा पत्र में साफ दिखाई दे रहा है। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जिस तरह का अलोकतांत्रिक आचरण प्रस्तुत किया है, वह भी कांग्रेस के दोहरे चरित्र को रेखांकित करता है और निकाय चुनावों में कांग्रेस को अपने किए की सजा के लिए तैयार हो जाना चाहिए जो प्रदेशभर के मतदाता उसे देने जा रहे हैं।
बिपिन रावत की लेंगे जगह
पत्रकारवार्ता में आईजी एवं पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को पकडऩे वाली टीम को 80-80 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
रायपुर। प्रदेश मे सूने मकानों से लगातार हो रही चोरियों को रोकने में अब तक असफल हुई पुलिस ने रायपुर, धमतरी, दुर्ग, बिलासपुर, बलौदाबाजार, रायगढ़, बालोद जिले सहित अन्य राज्यो में 80 से अधिक सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरराजीय पत्थर चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये भील जाति के अलीराजपुर के निवासी है। ये पहाडिय़ों पर घर बनाकर रहते है। लगातार गैंग बनाकर चार से पाँच लोग मिलकर चोरी करते है। इनकी मध्यप्रदेश के अनेक जिलों के थानों में चोरियों की वारदात किए जाने की शिकायत दर्ज की गई है। रायपुर पुलिस कर्मचारियों की टीम पर भी कार्यवाही करने के दौरान उक्त आरोपियों ने धनुष से हमला किया है। उक्त आरोपी अलीराजपुर के पोहा ग्राम के रहने वाले है। उक्त आरोपियों को मिली सफलता पर 80-80 हज़ार रूपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कन्ट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा एवं पुलिस अधीक्षक शेख आरिफ हुसैन ने की है।
कांग्रेस सरकार ने एक वर्ष पूर्ण होने पर अपनी उपलब्धियां गिनाई
बीजिंग। चीन के गुइझौ प्रांत में मंगलवार को एक कोयला खदान में हुए विस्फोट के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट मंगलवार तड़के डेढ़ बजे गुआनलोंग कोयला खदान में हुए। इस दुर्घटना के समय कोयला खदान में लगभग 23 श्रमिक काम कर रहे थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार सात श्रमिक घायल हो गया है जिन्हें बचा लिया गया है, जबकि दो श्रमिकों की तलाश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना अपराह्न करीब डेढ़ बजे हुई। बीटीटी ने कहा कि खोज और बचाव अभियान जारी है। यह पहली बार नहीं है कि चीन की कोयला खदान में विस्फोट हुआ हो। इससे पहले भी की बार चीन की कई खदान में विस्फोट हो चुका है। अभी पीछले महीने चीन के शांक्शी प्रांत में एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ था जिसमें 15 लोगों ने अपनी जानें गवा दी थी और नौ गंभीर रुप से घायल हुए थे। शांक्शी कोयला खदान सुरक्षा प्रशासन ने बताया था कि यह घटना उस समय हुई जब 35 खनिक पिंग्याओ काउंटी क्षेत्र के कोयला खदान में काम कर रहे थे। अचानक हुए विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया था कि उस दौरान 11 खनिक खदान में निकाले जाने में कामयाब रहे थे।
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से गिर कर 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई है| सोमवार सुबह हुई इस दुर्घटना से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक मुंबई से सटे डोंबिवली में चलती लोकल ट्रेन से युवती गिर गई जिससे उसकी जान चली गई| हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. युवती की पहचान चार्मी प्रसाद के रूप में हुई है|



















