BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वैन और ट्रैक्टर में हुई जोरदार टक्कर, कुछ बच्चों को आई गंभीर चोटे...

स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वैन और ट्रैक्टर में हुई जोरदार टक्कर, कुछ बच्चों को आई गंभीर चोटे...

उज्जैन| मंगलवार सुबह नागदा के ग्राम परमार खेड़ी के पास एक सड़क हादसा हो गया। सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकले बच्चों को क्या पता था कि हादसा हो जाएगा। घने कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने स्कूली बच्चों से भरी मैजिक वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कुछ बच्चों को गंभीर चोट आई है। यह हादसा नागदा के पास ग्राम परमार खेड़ी में हुआ है। 
 पूरी रात ठिठुरती सर्दी में खेत में पड़ी रही दो साल की मासूम, गांव वाले के देखते ही उड़े होस, मान रहे चमत्कार...

पूरी रात ठिठुरती सर्दी में खेत में पड़ी रही दो साल की मासूम, गांव वाले के देखते ही उड़े होस, मान रहे चमत्कार...

अलवर के किशनगढ़बास के ओदरा गांव से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है जहां दो साल की मासूम पूरी रात ठिठुरती सर्दी में बिना कपड़ों के खेत में पड़ी रही लेकिन उसे कुछ भी नहीं हुआ आपको बता दे की रविवार देर शाम दो साल की बालिका खेलते-खेलते खेत में जा पहुंची। रात में अंधेरा होने के कारण वो रास्ता भटक गई और वापस नहीं आ सकी। परिजन रात भर उसे ढूंढते रहे, लेकिन वो नहीं मिली, सुबह पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, परिजनों ने बच्ची को कई जगह ढूंढा लेकिन वो नहीं मिली। खेत में कोहरा होने के कारण परिजनों की नजर उस पर नहीं पड़ी। कुछ देर बाद खेत में काम कर रही महिलाओं की बच्ची पर नजर गई तो उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। गांव में यह बात चर्चा का विषय बन गई कि पूरी रात ठिठुरती सर्दी में बिना कपड़ों के दो साल की बालिका खेत में पड़ी रही, लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। ग्रामीण इसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे।

अस्पताल से लौटने के बाद  खिलखिलाने उठी बच्ची-
बच्ची मिलने के बाद परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती करवा दिया, जहां बच्ची को इलाज किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची की तबीयत बिल्कुल ठीक है। गांव में चर्चा है कि दो साल की बच्ची केवल टीशर्ट पहने हुए थी वो कड़ाके की सर्दी में खेत में रही, लेकिन ना तो बीमार हुई और ना ही कुछ और अनहोनी उसके साथ हुई। अस्पताल से लौटने के बाद बच्ची जब खिलखिलाने लगी तो परिजनों ने भी राहत की सांस ली।
 
मोबाइल टावर लगाने के नाम से वृद्धा से की 62 लाख की ठगी, सात आरोपी गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

मोबाइल टावर लगाने के नाम से वृद्धा से की 62 लाख की ठगी, सात आरोपी गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला

भिलाई | छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुर्सीपार की एक बुजुर्ग महिला से इस गिरोह ने ठगी की। पिछले तीन साल में अलग अलग कहानी व किस्से गढ़ते हुए बुजुर्ग महिला से इस गिरोह ने 62 लाख 2500 रुपए की भारी रकम ऐंठ ली थी। 2015 में शुरू हुआ यह किस्सा 2019 तक चलता रहा। कभी बीमा पॉलिसी के रुपए निकालने, तो कभी चालान बनाने तो कभी रुपए जारी कराने के नाम पर बुजुर्ग महिला से ठगी होती रही। इस मामले में पीडि़त महिला ने एक मीडिया कर्मी की मदद से एसपी के समक्ष जुलाई माह में शिकायत की थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस काफी सजगता के साथ अलग अलग शहरों से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 8 आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।उक्त

मामले का खुलासा करते हुए एसपी अजय यादव ने बताया कि दिल्ली के ठग गिरोह ने खुर्सीपार बुजुर्ग महिला को अपने जाल में ऐसा फंसाया कि उसने कई किस्तों में उनके बताए बैंक खातों में मुंहमांगी रकम जमा कराती रही। जबतक महिला को समझ में आया कि वह बड़ी ठगी की शिकार हो गई तो उन्होंनें अपने परिचित मीडिया कर्मी कमल शर्मा से संपर्क किया। पत्रकार कमल शर्मा की सहायता से मनोरमा जैन ने एसपी व आईजी के समक्ष शिकायत कर गुहार लगाई। शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों में अपूर्व गुप्ता नोएडा, मंजेश कुमार गाजियाबाद उत्तरप्रदेश, सैय्यद मोहम्मद जामिया नगर नईदिल्ली, ज्ञासुद्दीन अशोक नगर नई दिल्ली, कुंदन कुमार गाजियाबाद, सानू पाण्डेय गौतम बुद्ध नगर नोएडा, अर्जुन वर्मा नोएडा शामिल हैं। वहीं फरार आरोपियों में सोना उर्फ स्वर्णलता चौधरी, अंकित कुमार, कृष्णकांत गौतम, आदिल परवेस, मुस्तकीन, विजय कुशवाहा व विपिन शामिल हैं।
भिलाई के खुर्सीपार निवासी बुजुर्ग महिला मनोरमा जैन के मोबाइल नंबर पर दिल्ली से देवेन्द्र जैन नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उसने कहा कि घर की छत पर भारती और रिलायंस कंपनी का मोबाइल टावर लगवाने पर हर महीने 45 हजार रुपए किराया मिलेगा। लेकिन इसके लिए एचडीएफसी कंपनी का इश्योरेंस प्लान भी लेना होगा। पहली बार 96 हजार 890 रुपए भारती कंपनी और 88 हजार 435 रुपए रिलायंस कंपनी के नाम पर देवेंद्र ने खाते में जमा करवाया। वर्ष 2015 में ठगी का यह सिलसिला शुरू हुआ जो चार साल तक चलता रहा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दिल्ली के यह ठग पूरी कंपनी चला रहे थे। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में लैंड लाइन फोन, मोबाइल फोन, बीमा प्लान, एटीएम कार्ड, आईकार्ड, मोबाइल डेटा व लेखाजोखा जब्त किया गया। आरोपियों ने मनोरमा जैन के अलावा 500 लोगों को अलग अलग मोबाइल नंबरो से कॉल किया और इनसे भी रकम ठगी की है। एसपी ने बताया कि आरोपियों को पकडऩे में हमारी साइबर टीम ले लगातार काम किया। पीडि़ता मनोरमा जैन को आरोपियों के संपर्क में रखा और उनके द्वारा किए जा रहे कॉल को ट्रेस करते रहे। इस प्रकार हमारी टीम आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों द्वारा ठगी गई रकम करोड़ों में हो सकती है। एसपी यादव ने बताया कि फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि
मनोरमा जैन के साथ आरोपियों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में ठगी की। सबसे पहले भारती कंपनी का बीमा कराया जिसमें 96890 रुपए जमा कराए। रिलायंस कंपनी में 88435 रुपए जमा किया। साथ ही एचडीएफसी कंपनी की पॉलिीसी 14700 व 15215 पॉॅलिसी मनोरमा जैन ने ली। यहां से शुरू हुआ ठगी का खेल, इसके बाद से ही मनोरमा जैन को अलग अलग व्यक्तियों के फोन आने लगे। इस दौरान पहले एके माथूर मो 07065155698 से फोन आया और फाइल निकलने वाला है इंटरेस्ट के तौर पर कुछ पैसे देने की बात की। इस पर से दिनांक 15 जनवरी 2016 को आदित्य वशिष्ठ के खाता क्रमांक 706802010000687 में चेक क्रमांक 21011217 के माध्यम से 25000 रुपए मौर्या टाकीज के पास एचडीएफसी बैंक में जमा किया। इसके बाद 21 जनवरी 2016 को चेक क्रमांक 21011219 के माध्यम से 45000 रुपए यूनियन बैंक सुपेला में जमा किया। 05 फरवरी 2016 को 38000 रुपए आदित्य वशिष्ठ के खाते में जमा किया। 12 फरवरी 2016 को चेक क्रमांक 001316 के माध्यम से 90000 रुपए जमा किया। इसी प्रकार 19 मार्च 2016 को 150000 व 22 मार्च 2016 को 150000 रुपए जमा किया। इसके अलावा 02 अपे्रल 2016 को चेक क्रमांक 001317 के माध्यम से 1,23000 रुपए करूणा अस्पताल के सामने आईसीआईसीआई बैंक में जमा किया।
ठगी का यह कारोबार नहीं रुका इसके बाद मनोरमा जैन को कविता चौधरी के नाम से मोबाइल नंबर 7836964751 से फोन आया। फोन पर चालान के लिए पैसा लगेगा बोलकर रुपए की मांग की गई। इस पर मैने 03 अगस्त 2016 को आईएस शालुसन के खाता क्रमांक 3768201000105 में चेक क्रमांक 417177 के माध्यम से 15400 रुपए जमा किए। इसके बाद सनराइज इंडिया के खाता क्रमांक 6258201000005 में 01 दिसंबर 2016 करे चेक क्रमांक 443964 के माध्यम से 64000 रुपए जमा किया। इसके बाद फिर से कविता चौधरी का फोन आया और चालान का पैसा जमा करने में देरी होने के कारण 64834 रुपए फिर से जमा करना होगा बोला गया। इसके बाद 09 दिसंबर 2016 को चेक क्रमांक 443965 के माध्यम से 64835 रुपए जमा किए। इसके बाद 22 फरवरी 2017 को वीके सर्विस खाता क्रमांक 020863300000254 ओखला इंडस्ट्रीयल ब्रांच में चेक क्रमांक 443970 के माध्यम से 98236 रुपए जमा किए।
इस बीच मनोरमा जैन के मोबाइल 9424111444 पर 8528611601 से कुनाल नाम के व्यक्ति का फोन आया। कुनाल ने मेरे द्वारा निवेश किए गए फाइल व पॉलिसी के संबंध में जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद तमाम कंपनियों से रुपए वापस निकालकर देने की बात की। वह स्वयं को इंनकमटेक्स डिपार्टमेंट का इंसपेक्टर बताया। इसने एनओसी, चालान, जीएसटी व डीडी के नाम पर 26 जुलाई 2018 को चेक क्रमांक 21011186 के माध्यम से 288400 रुपए मुन्नादेवी के खाता क्रमांक 126501001891 में जमा किए। इसके बाद 06 सितंबर 2018 को चेक क्रमांक 21011187 के माध्यम से 56300 रुपए, 28 नवंबर 2018 को चेक क्रमांक 21011188 के माध्यम से 311960 रुपए, 31 दिसंबर 2018 को चेक क्रमांक 21011190 के माध्यम से 51900 रुपए जमा किया। इसी प्रकार रंजीत सिंह के खाता क्रमांक 756110110001839 में 01 अगस्त 2017 को चेक क्रमांक 443985 के माध्यम से 73831 रुपए एचडीएफसी बैंक मौर्या टाकीज में जमा किया। 19 अगस्त 2017 को चेक क्रमांक 000001 के माध्यम से 83466 रुपए, 07 अक्टूबर 2017 को चेक क्रमांक 000002 के माध्यम से 92342 रुपए, 07 अक्टूबर 2017 को ही चेक क्रमांक 000003 के माध्यम से 62052 रुपए, 01 सितंबर 2017 को चेक क्रमांक 000004 के माध्यम से 256590 रुपए, 03 जनवरी 2018 को चेक क्रमांक 000006 के माध्यम से 55000 रुपए, 01 फरवरी 2018 को चेक क्रमांक 000008 के माध्यम से 71000 रुपए,14 मार्च 2018 को चेक क्रमांक 000009 के माध्यम से 271000 रुपए, 13 अप्रेल 2018 को चेक क्रमांक 000010 के माध्यम से 297850 रुपए, 02 मई 2018 को चेक क्रमांक 000012 के माध्यम से 543430 रुपए, 06 जून 2018 को मुन्नादेवी के खाता क्रमांक 126501001891 में चेक क्रमांक 000014 के माध्यम से 110000 रुपए, 15 जून 2018 को चेक क्रमांक 000017 के माध्यम से 137095 रुपए जमा किए। इसी प्रकार 02 मई 2017 को आईटी सर्विस खाता क्रमांक 091611024132 देना बैंक लोधी रोड दिल्ली के ब्रांच में चेक क्रमांक 443972 के माध्यम से 38647 रुपए जमा किया। 07 अपे्रल 2017 को बिजेन्द्र सिंह के खाता क्रमांक 1147781360 एसबीआई फारूकाबाद ब्रांच में चेक क्रमांक 417180 के माध्यम से 98236 रुपए जमा किए। 19 अप्रेल 2017 को चेक क्रमांक 443971 के माध्यम से 30000 रुपए, 05 मई 2017 को चेक क्रमांक 443973 के माध्यम से 56905 रुपए, 11 मई 2017 को चेक क्रमांक 443977 के माध्यम से 27500 रुपए, 17 मई 2017 को चेक क्रमांक 443978 के माध्यम से 26731 रुपए, 16 मई 2017 को चेक क्रमांक 443976 के माध्यम से 97825 रुपए, 25 मई 2017 को चेक क्रमांक 443979 के माध्यम से 142378 रुपए, 30 मई 17 को चेक क्रमांक 443982 के माध्यम से 45684 रुपए जमा किया। इसके बाद अजीत मेहरा नाम के व्यक्ति ने वीजे फाइनेंस कंपनी का ऑफिसर बताकर मनोरमा जैन से कहा कि आपका फाइल नंबर एमएआर 332 राशि 7274344 रुपए आपको मिलने वाली है। इसके एवज में उसने कुछ राशि जमा करने कहा। इसके बाद आकाश सुहाग के खाता क्रमांक 1291001000014444 में 14 फरवरी 2019 को चेक क्रमांक 21011191 के माध्यम से 66500 रुपए जमा किया। 25 मई 2019 को चेक क्रमांक 901 के माध्यम से 66500 रुपए, 11 मई 19 को चेक क्रमांक 899 के माध्यम से 192000 रुपए, 29 मार्च 2019 को चेक क्रमांक 896 के माध्यम से 133700 रुपए जमा कराए। इसके अलावा 04 जून 2019 को चेक क्रमांक 6338940 के माध्यम से 8500 रुपए, 17 जून 19 को चेक क्रमांक 21011193 के माध्यम से 280000 रुपए जमा कराए। इसके बाद 19 जून 2019 को कुनाल कपूर नाम से फोन कर देवेन्द्र जैन के द्वारा आपकी फाइन निकलने वाली है इसके लिए कुछ रुपए और जमा कराएं। इसके बाद खाता क्रमांक 458610110012592 में 285500 रुपए जमा किया। इस प्रकार मेरे द्वारा अब तक इन अलग अलग खातों में लगभग 6202500 रुपए जमा किए जा चुके हैं।
काफी दबाव के बाद देवेंद्र जैन ने फोन करके बताया की उसने 6294500 रुपए का चेककोरियर से भेजा। कोरियर से प्राप्त चेक को 27 जून 2019 को मैंने यूनियन बैंक शाखा उत्तर गंगोत्री भिलाई के खाते नंबर 438102010006542 मैं जमा किया जो कि बाउंस हो गया हो गया। इसके पश्चात देवेंद्र जैन से फोन पर बात होने पर उसने मुझे एक डीडी जो कि केनरा बैंक 7268432 का था भेजा जिसे मैंने अपने आईसीआईसी बैंक नंदिनी रोड शाखा के खाता क्रमांक 490229003 मैं जमा किया वह बाउंस हो गया। इसके बाद फिर से देवेन्द्र जैन व उसके अन्य साथी 11 लाख 50 हजार रुपए खाते में जमा करने धमका रहे थे।
 
 आठ राज्यों में हिन्दुओं को अल्पसंख्यक लाभ देने की मांग करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया  खारिज...

आठ राज्यों में हिन्दुओं को अल्पसंख्यक लाभ देने की मांग करने वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज...

नईदिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को वह याचिका खारिज कर दी जिसमें कहा गया था कि हिन्दुओं को उनकी आबादी के आधार पर देश के 8 राज्यों में अल्पसंख्यकों के लाभ मिले| चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एसए बोबड़े की अगुवाई वाली पीठ ने भारतीय जनता पार्टी के नेता और सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी उपाध्याय की याचिका खारिज कर दी|

याचिका में मांग की गई थी कि पांच समुदायों- मुसलमानों, ईसाइयों, सिखों, बौद्धों और पारसियों को अल्पसंख्यकों का दर्जा देने वाली केंद्र सरकार की 26 साल पुरानी अधिसूचना की वैधता खारिज कर दिया जाय|

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस एस ए बोबडे की अगुवाई वाली पीठ ने भाजपा नेता एवं अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दायर याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया| इस याचिका में किसी समुदाय की राज्यवार आबादी के आधार पर अल्पसंख्यक का दर्जा देने के संबंध में दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया गया था|

अदालत ने कहा कि पहले के फैसलों में अल्पसंख्यक को भाषाई अल्पसंख्यक के रूप में परिभाषित किया गया है न कि राज्य-वार. राज्यों का गठन भाषाओं के आधार पर किया गया था| धर्म के साथ ऐसा नहीं है. धर्म का पूरे भारत में परिदृश्य है. यह निर्णय भौगोलिक सीमाओं के अनुसार नहीं किया गया है|
 
केंद्र सरकार की ओर से पेश हुएअटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने पिछले संविधान पीठ के फैसलों का हवाला दिया जिसमें भाषाई अल्पसंख्यक के बारे में बात की गई थी. उन्होंने याचिका का समर्थन नहीं किया|जस्टिस बोबडे ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कौन नहीं जानता कि कौन हिंदू है या मुसलमान या पारसी? दिशानिर्देशों की क्या आवश्यकता है? दिशा-निर्देश कैसे हो सकते हैं? मुझे नहीं लगता कि हमें इस पर विचार करना चाहिए|
 राजधानी में सट्टा-पट्टी लेते युवक गिरफ्तार...

राजधानी में सट्टा-पट्टी लेते युवक गिरफ्तार...

रायपुर।  सट्टा पट्टी लिखते पुलिस ने एक युवक गिरफ्तार कर उसके पास से नगदी रुपये व सट्टा -पट्टी जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्रनगर पुलिस ने मेडिसाईन अस्पताल के पास अमलीडीह में सौरव ज्ञानचंदानी आयु 25 वर्ष पिता नरेश ज्ञानचंदानी को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 सौ 70 रुपये व सट्टा -पट्टी जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 4 क के तहत कानूनी कार्रवाई किया गया है। 
 
 उधार में दिये रुपयों को ले कर युवक ने युवती से की मारपीट, हुआ मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

उधार में दिये रुपयों को ले कर युवक ने युवती से की मारपीट, हुआ मामला दर्ज, जाने कहा की है ये खबर

रायपुर। उधार में दिये रुपये की मांग कर युवती के साथ मारपीट किये जाने की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आम्रपाल चौक राजेन्द्रनगर निवासी कुमारी टिकेश्वरी 19 वर्ष पिता स्व.श्रीराम नेताम ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि भुपेन्द्र कुमार दुर्गासी प्रार्थिया के गृहग्राम नरहरपुर कांकेर का रहने वाला है 15 दिसंबर को उधार में दिये रुपये मांगने पर युवती द्वारा बाद में देने की बात कहने पर युवक विवाद कर हाथ-मुक्का से मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, एक साल से फरार था आरोपी...

नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार, एक साल से फरार था आरोपी...

कांकेर। जिले के थाना पखांजूर अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म करने के बाद लगभग 01 वर्ष से फरार आरोपी सुब्रत मण्डल को मुराहरिपल्ली हैदराबाद तेलंगाना से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है।


जानिए पूरी खबर-
प्रार्थीया ने थाना पखांजूर में दिनांक 19 जनवरी 2018 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी सुब्रत मंडल पिता सतीश मंडल उम्र 24 वर्ष निवासी पिव्ही 70 थाना पखांजूर पीडि़ता के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया है तथा आरोपी ने पीडि़ता को इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना पखांजूर में अपराध क्रमांक 08/18 धारा 376, 506 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। आरोपी सुब्रत मंडल घटना के बाद से फरार हो गया था, जिसकी पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी सुब्रत मंडल मुराहरिपल्ली हैदराबाद तेलंगाना में गिरफ्तारी से बचने के लिये छिप कर रह रहा है। पुलिस अधीक्षक कांकेर भोजराम पटेल (भापुसे) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राजेंद्र जायसवाल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु थाना पखांजूर से पुलिस टीम हैदराबाद तेलंगाना रवाना किया गया था। आरोपी सुब्रत मण्डल को मुराहरिपल्ली हैदराबाद तेलंगाना से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेज दिया गया है।
एक ही घर के दो सगी बहनों की कुंए में गिरकर हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना

एक ही घर के दो सगी बहनों की कुंए में गिरकर हुई मौत, जाने कहा की है ये घटना

कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। घर के पीछे बने कुएं के पास खेल रही दो सगी बहनें कुंए में जा गिरी, जिससे दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना कोरर थाना इलाके के ग्राम भोंडीया की है। 

थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल ने बताया कि भोंडीया निवासी मनोज विश्वकर्मा कोरर के साप्ताहिक बाजार गए थे और उनकी पत्नी घर के कामकाज में लगी थी। दोपहर 03 बजे जब बड़ी बहन स्कूल से वापस आई, तब अपनी दोनों बहनों के नहीं दिखने पर उसने ढूंढना शुरु किया। इसी बीच एक बहन का शव कुएं में ऊपर तैरता मिला। उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिस पर परिजनों ने एक शव को बाहर निकाला। फिर दूसरी बहन की गांव में पतासाजी की गई। उसका पता नहीं चलने पर कुएं के पूरे पानी को बाहर निकाला गया, तब दूसरी बहन का शव नीचे लकडिय़ों में फंसा मिला।
 
 नए साल से बंद हो रही है मोदी सरकार की यह योजना, अगर आप भी चाहते है योजना का लाभ उठाना तो पढ़िए पूरी खबर...

नए साल से बंद हो रही है मोदी सरकार की यह योजना, अगर आप भी चाहते है योजना का लाभ उठाना तो पढ़िए पूरी खबर...

नई दिल्ली।  आपको बता दे की मोदी सरकार कई सरकारी योजनाएं चला रही है। जिसमे से एक योजना को सरकार साल 2020 के पहले दिन ही बंद करने जा रही है। अगर आप इस योजना का फायदा उठाने चाहते है तो अभी पंजीयन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। 
 
 
सरकार ने साल 2019-20 में आम बजट के दौरान सबका विश्वास स्कीम की शुरुआत की गई थी। वित्त मंत्रालय ने अप्रत्यक्ष करों के लंबित विवादों निपटारा करने के लिए यह बनाई है, जिसमें करदाताओं को बकाया राजस्व भुगतान के लिए आसान मौके दिए जा रहे हैं। इसलिए अगर आप भी सर्विस टैक्स या एक्साइज ड्यूटी संबंधित विवाद से जुड़े हैं, तो यह योजना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। योजना से जुड़ने के बाद इसमें करदाताओं की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। देय राशि का भुगतान और विभाग के साथ संपर्क आदि पूरी तरह ऑनलाइन होंगे जिससे उत्पीड़न या शिकायत की आशंका नहीं रहेगी। योजना के तहत आवेदन काफी सरल है और इसे  https://www.cbic-gst.gov.in/ पर लॉगिंन कर भरा जा सकता है। 
 
योजना का लाभ-
वहीं, योजना के तहत खुलासा करने वाले करदाता के मामले का अधिकतम चार महीने में निपटारा हो जाएगा और उसे विमुक्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा। योजना का लाभ उठाने वाले व्यापारी और उद्योग जगत को महज 30 फीसदी भुगतान से ही दंड, ब्याज और मुकदमेबाजी से छुटकारा मिल सकता है।
 बंद प्लांट से चोरी के आरोप में 7 गिरफ्तार, जाने कहा का है मामला...

बंद प्लांट से चोरी के आरोप में 7 गिरफ्तार, जाने कहा का है मामला...

महासमुंद। तुमगांव स्थित बंद पड़े कालिंद्री पावर एंड स्टील लिमिटेड प्लांट में चोरी करते हुए छह आरोपी एवं चोरी का सामान खरीदने वाले एक व्यापारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।  थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने बताया कि कालिंद्री पावर प्लांट में चोरी करते हुए सोनडोंगरी कबीर नगर रायपुर निवासी मुन्नालाल निषाद पिता प्रभुसाय (44), वार्ड1 हीरापुर रायपुर निवासी राजेन्द्र पिता मंगलू यादव (38), रंजीत सिंह पिता ओमप्रकाश सिंह (29), करण पिता श्रीराम साहू (39), गुढिय़ारी रायपुर निवासी खिलावन पिता श्रीराम साहू (30), दिनेश पिता श्याम लाल बघेल (19) एवं चोरी के सामान खरीदने के आरोप में महोबा बाजार रायपुर निवासी मनोज पंचरिया पिता राधाकृष्ण को गिरफ्तार किया है। 12 दिसंबर को प्लांट के कर्मचारी लखन किल्लेकर ने थाने में आवेदन दिया था कि प्लांट में चोरी हो गई है और लगातार वहां अज्ञात चोर वहां घुसकर चोरी कर रहे हैं। शिकायत दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश में थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
डी मार्ट वारंटी के बाद भी इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियों को नहीं कर रहा एक्सचेंज, उपभोक्ता हो रहे परेशान, जाने पूरी खबर

डी मार्ट वारंटी के बाद भी इलेक्ट्रॉनिक सामग्रियों को नहीं कर रहा एक्सचेंज, उपभोक्ता हो रहे परेशान, जाने पूरी खबर

रायपुर | महानगरों की तर्ज पर इन दिनों छत्तीसगढ़ के कई बड़े शहरों में लोगों को विभिन्न सौगात एवं हर वर्ग के लोगों को अच्छी किफायती दरों में सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कई सारे आउटलेट्स खुल चुके हैं प्राया है यह आउटलेट राजधानी रायपुर भिलाई दुर्ग कोरबा रायगढ़ राजनंदगांव जैसे बड़े शहरों में खुले हुए हैं राजधानी रायपुर और भिलाई के विभिन्न मामलों में भी आउटलेट संचालित है लेकिन सबसे बड़ी दुविधा की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब इन आउटलेट से लिए सामग्रियों को निर्धारित गैरेंटी तिथि के आधार पर रिपेयर या फिर एक्सचेंज करने जाओ तो वह मना कर देते हैं जिसके कारण ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ ऐसी ही स्थिति डी मार्ट जैसे बड़े शॉपिंग कंपनियों से लिए सामग्रियों के लिए ग्राहकों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ में डी मार्ट के 2 आउटलेट्स है पहला रायपुर तथा दूसरा भिलाई के सूर्या ट्रेजर आइलैंड में स्थित है कुछ माह पहले एक उपभोक्ता ने वहां से इलेक्ट्रॉनिक स्त्री मशीन की खरीदी की डी मार्ट ने उसे 1 वर्ष के भीतर खराब हो जाने या फिर किसी प्रकार की परेशानी उत्पन्न होने पर एक्सचेंज देने की शर्त रखी थी आ कारणवश वह मशीन खराब हो गया उपभोक्ता बार-बार उसे ठीक कराने या फिर एक्सचेंज करने के लिए डी मार्ट जाता है लेकिन कंपनी द्वारा उसका निदान नहीं किया जाता हैं। कुल मिलाकर यह देखा जा रहा है कि डी मार्ट जैसी कंपनियां ग्राहकों को सिर्फ ठगने का काम कर रही है जिससे उपभोक्ता पूरी तरह परेशान हो चुके हैं।
 
माजदा और मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत, एक की मौके पर ही मौत, दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल, जाने कहा की है ये घटना

माजदा और मोटरसाइकिल में हुई भिड़ंत, एक की मौके पर ही मौत, दो बच्चे गम्भीर रूप से घायल, जाने कहा की है ये घटना

बेमेतरा। गोढ़ीकला गांव के पास माजदा और बाइक की भिड़ंत होने से हादसा हो गया। घायल एक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को गंभीर चोटें आई है। नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल मुंगेली रेफर किया गया है। हादसा नवागढ़ थाने के गोढ़ीकला गांव के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कूल छोडऩे जाते समय बाइक और माजदा में आमने—सामने भिड़ंत हो गई। गंभीर चोट लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। पत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोहरे की वजह से हादसा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

अपहरण और बलात्कार का आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से हुआ फरार, आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

अपहरण और बलात्कार का आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से हुआ फरार, आधा दर्जन पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

सूरजपुर | जिले के पुलिसकर्मियों द्वारा अनिमियता बरतने अपने कार्य मे लापरवाही बरते जाने का मामला आय दिन सुर्खियों में बने रहता है। ऐसे ही एक अपहरण बलात्कार के आरोपी को कोतवाली पुलिस के कस्टडी से तड़के शुबह भागने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। आरोपी के भागने के बाद ड्यूटी में तैनात जिले के पुलिस कप्तान ने एक एएसआई समेत 6 पुलिस कर्मियों निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अपहरण बलात्कार और पॉस्को एक्ट का आरोपी सूरज विश्वकर्मा को सूरजपुर जिला मुख्यालय के कोतवाली में देर शाम युवक को लाया गया था। युवक ने एक किशोरी को लेकर भाग गया था, पुलिस ने किशोरी को बरामद कर सखी सेंटर के सुपुर्द किया था। युवक के विरुद्ध अपहरण बलात्कार और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। युवक को 17 दिसम्बर आज न्यायालय में पेश किया जाना था। युवक तड़के कऱीब पौने पाँच पर थाने से भाग गया। आरोपी युवक की निगरानी के लिए 6 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है जिस वक्त युवक भागा उस वक्त पुलिस कर्मी गहरी निद्रा खर्राटे ले रहे थे।

मामले की जानकारी मिलने पर जिले के पुलिस कप्तान राजेश कुकरेजा ने डिवटी में तैनात ्रस्ढ्ढ शोभित पैकरा, हेड कॉन्स्टेबल विष्णु देव, आरक्षक भीमेश आर्मो,आरक्षक अनीश तिवारी, आरक्षक बृजलाल सिंह, आरक्षक मदन भगत को लापरवाही पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया है।
 
मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने कलेक्टर  निकले स्कूटी पर, जाने कहा की है ये खबर

मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने कलेक्टर निकले स्कूटी पर, जाने कहा की है ये खबर

कोरबा | छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय चुनाव 2019 अंतर्गत संचालित किये जा रहे जागव वोटर ''जाबो कार्यक्रम'' मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 16 दिसम्बर को कलेक्टोरेट परिसर से बाईक एवं स्कूटी रैली एनटीपीसी के सहयोग से आयोजित की गई है। बाईक स्कूटी रैली में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती किरण कौशल ने स्कूटी चलाकर अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश देते हुए मतदाताओं को प्रेरित किया। 

बाईक स्कूटी रैली में ए.डी.एम.श्री संजय अग्रवाल, जिला पंचायत के सी.ई.ओ.श्री एस.जयवर्धन एवं निगम आयुक्त श्री राहुल देव के साथ ही अपर आयुक्त श्री अशोक शर्मा, जाबो कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्री सतीश प्रकाश सिंह, अन्य कलेक्टोरेट कार्यालय, जिला पंचायत, नगर निगम कोरबा अधिकारी कर्मचारी के साथ एन.टी.पी.सी. के अधिकारी-कमचारी, विभिन्न महाविद्यालयों के युवा छात्र-छात्रा, स्वयंसेवी संगठन के पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए। बाईक स्कूटी रैली कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार से प्रारंभ कर कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक, घंटाघर, महाराणा प्रताप चौक, सी.एस.ई.बी.चौक एवं टी.पी.नगर से होते हुए पुन: वापस ओपन थियेटर घंटाघर परिसर में आकर समाप्त हुई। 
मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित बाईक स्कूटी रैली को देखकर कोरबा शहर के आम नागरिकों ने सराहना की। मतदाता जागरूकता में स्कूटी एवं बाईक में हेलमेट पहनकर जिले के उच्चाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न शासकीय-अशासकीय महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, प्राध्यापक, शिक्षक, पुलिस फोर्स के अधिकारी एवं जवान, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यगण, स्वीप कैम्पस एम्बेसडर, स्वीप जाबो टीम के युवा छात्र-छात्राएं सहित आम मतदातागण सम्मिलित हुए। कोरबा जिले में संचालित किए जा रहे जागव वोटर  ''जाबो कार्यक्रम'' के तहत मतदाताओं को मतदान दिवस 21 दिसम्बर को मतदान करने के लिए प्रेरित किए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 
पूर्व सीएम रमन सिंह करेंगे भाजपा के प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार, जाने पूरी खबर

पूर्व सीएम रमन सिंह करेंगे भाजपा के प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार, जाने पूरी खबर

रायपुर | निकाय चुनाव की वोटिंग में कुछ दिन ही शेष बचे हैं। विधानसभा चुनाव में करारी हर मिलने के बाद भाजपा के बड़े नेता नगरीय निकाय चुनाव में कोई गलती नहीं करना चाहते है | इसलिए सियासी दलों के बड़े नेताओं ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।पूर्व सीएम रमन सिंह भी अब चारों विधानसभा में चुनावी सभा कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की मांग करेंगे। रमन सिंह कबीर चौक रामनगर, मधु पिल्ले स्कूल, माना और टिकरापारा में सभा कर बीजेपी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे। पूर्व सीएम की सभा में विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल रहेंगे। 

आज दिनांक 17 दिसम्बर  का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 17 दिसम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

  आज 17 दिसम्बर का राशिफल

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। रात्रि का समय आमोद प्रमोद में बीतेगा।

वृषभ:

आज का दिन आप बहुत व्यस्त रहेंगे। ज्यादा भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेने की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:

आज आप फिजूल के खर्चे से बचें। यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीडि़त हैं तो आज कष्ट की वृद्धि हो सकती है। सामाजिक क्रियाकलापों में व्यवधान उपस्थित होगा। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रूचि सुदृढ़ होगी।

कर्क:

भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपके परिश्रम का फल अच्छा मिलेगा। संतान के प्रति आपका विश्वास और अधिक मजबूत होगा। आज ननिहाल पक्ष से प्रेम एवं विशेष सहयोग मिलने की संभावना है। माता-पिता का आज विशेष ध्यान रखें।

सिंह:

मानसिक अशांति, खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज नाराजगी के संकेत मिलेंगे, मधुरवाणी का प्रयोग करें, अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी।

कन्या:

आज आपमें निर्भीकता का भाव रहेगा तथा साहसपूर्वक अपने कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धनलाभ होगा।

तुला:

आज का दिन आपके लिए शुभकारक है। आपके अधिकार व संपत्ति में वृद्धि होगी। आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा भी करेंगे। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नए कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।

वृश्चिक:

आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सांयकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। यदि कोई वाद, विवाद राज्य में लम्बित है तो उसमें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना है।

धनु:

आज आपकी विद्या, ज्ञान की वृदि होगी। आपके अंदर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में रुचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर:

आज आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में आपका मन लगेगा एवं रूके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।

कुंभ:

आज का दिन बुद्धि विवके से नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिजनों से विश्वासघात होने की संभावना है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुखपूर्ण रूप से मिलेगा।

मीन:

बहुत समय से लटका हुआ संतान से संबंधित किसी विवाद का हल निकल आएगा। खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा।

 राजधानी में एक्टिवा हुई चोरी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

राजधानी में एक्टिवा हुई चोरी, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

रायपुर| आज सुबह 9:30 बजे अवन्ति विहार खम्हारडीह के पास से एक्टिवा स्कूटर चोरी हो गई जिसका नंबर  CG  04  LM 3409 है| वाहन मालिक ने बताया की गाड़ी खड़ा करके पांच मिनट अपने काम से गया था वापस आने पर वहा से गायब हो चूका था काफी तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं चला| घटना की सुचना प्रार्थी जयराम अडावन निवासी कुशालपुर ने संबंधित सुचना पुलिस थाने में दर्ज कराई|
 सहायक पंजीयक और निरीक्षक को धान खरीदी में लापरवाही के चलते किया गया निलंबित, जाने पूरी खबर...

सहायक पंजीयक और निरीक्षक को धान खरीदी में लापरवाही के चलते किया गया निलंबित, जाने पूरी खबर...

गरियाबंद। राज्य शासन सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत गरियाबंद जिले में पदस्थ सहायक पंजीयक भलेरियन टोप्पो को समर्थन मूल्य में धान खरीदी में लापरवाही बरतने तथा धान खरीदी से संबंधित वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित नहीं हुए थे। वहीं, सहकारी निरीक्षक तथा प्रभारी अधिकारी उपार्जन केंद्र तेतलखुंटी संजय कुमार गुप्ता को धान खरीदी केंद्र तेतलखुंटी में लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता बरतने के दोषी पाए गए हैं। इन दोनों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में संजय गुप्ता का मुख्यालय सहकारी संस्थाएं गरियाबंद में नियत किया गया है। वहीं, भलेरियन टोप्पो को संयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं रायपुर कार्यालय में नियत किया गया है। 

जीवन निर्वाह भत्ता पाने के पात्रता-
इन दोनों अधिकारियों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता पाने की पात्रता होगी। गौरतलब है कि कलेक्टर श्याम धावड़े द्वारा जिले के सभी 62 धान खरीदी केंद्रों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों में इन अधिकारियों द्वारा सतत मॉनिटरिंग किया जा रहा है।
मॉर्निंग वॉक के लिए गया था बेटा, मां ने बहू की कर डाली हत्या, सामने आई यह बड़ी वजह

मॉर्निंग वॉक के लिए गया था बेटा, मां ने बहू की कर डाली हत्या, सामने आई यह बड़ी वजह

मुंबई, महाराष्ट्र के मुंबई में एक हिला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यह एक महिला ने अपनी बहू को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे डर सता रहा था कि उसका बेटा बहू की वजह से उससे दूर हो रहा है। घटना मुंबई के वसई इलाके की है। यहां रहने वाली 55 साल की आनंदी माने ने अपनी बहू रिया माने की सोते  वक्त हत्या कर डाली। आनंदी ने लोहे के गुलदस्ते से रिया पर तब तक वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पति और बेटे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गए हुए थे। वारदात के वक्त रिया की 6 महीने की बेटी भी उसके पास सोई हुई थी।

बेटे से दूर करने के डर में कर डाली हत्या

हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी आनंदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आनंदी ने हत्या करना कबूला है। इसकी वजह बताते हुए उसने बताया कि वह रिया से इस वजह से गुस्सा थी कि उसे लग रहा था कि वह उसके बेटे रोहन को उससे दूर कर रही है। आनंदी ने यह भी बताया कि उसकी बहू रिया उसे 6 महीने की बेटी के साथ भी खेलने नहीं देती थी। जितनी देर बच्ची आनंदी के पास रहती थी बहू रिया उसके आसपास ही रहती थी।

 भिलाई में एक बार फिर हुआ युवती से दुष्कर्म, ट्यूशन जा रही युवती को आरोपी ने बनाया अपना शिकार...

भिलाई में एक बार फिर हुआ युवती से दुष्कर्म, ट्यूशन जा रही युवती को आरोपी ने बनाया अपना शिकार...

भिलाई| जामुल थाना क्षेत्र से एक बार फिर दुष्कर्म की घटना सामने आई है बताया जा रहा है पीड़िता शनिवार की शाम को ट्यूशन जा रही थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे रास्ते में रोका और बाइक पर बैठाकर जामुल के सुनसान क्षेत्र में ले गए। वहां पर एक आरोपित ने पीड़िता से दुष्कर्म किया।
 
बाइक पर बैठाकर ले गए आरोपी-
जामुल थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि दोनों आरोपित भी नाबालिग हैं। शनिवार की शाम को ट्यूशन जाने के दौरान आरोपितों ने उसे रास्ते में रोका और उन्हें बाइक पर बैठाकर ले गए। सुनसान क्षेत्र में ले जाने के बाद एक आरोपित ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। वहां से घर लौटी पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। इसके बाद वे थाने पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।