मुंबई, महाराष्ट्र के मुंबई में एक हिला देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यह एक महिला ने अपनी बहू को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसे डर सता रहा था कि उसका बेटा बहू की वजह से उससे दूर हो रहा है। घटना मुंबई के वसई इलाके की है। यहां रहने वाली 55 साल की आनंदी माने ने अपनी बहू रिया माने की सोते वक्त हत्या कर डाली। आनंदी ने लोहे के गुलदस्ते से रिया पर तब तक वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। उसने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब पति और बेटे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से बाहर गए हुए थे। वारदात के वक्त रिया की 6 महीने की बेटी भी उसके पास सोई हुई थी।
बेटे से दूर करने के डर में कर डाली हत्या
हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी आनंदी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आनंदी ने हत्या करना कबूला है। इसकी वजह बताते हुए उसने बताया कि वह रिया से इस वजह से गुस्सा थी कि उसे लग रहा था कि वह उसके बेटे रोहन को उससे दूर कर रही है। आनंदी ने यह भी बताया कि उसकी बहू रिया उसे 6 महीने की बेटी के साथ भी खेलने नहीं देती थी। जितनी देर बच्ची आनंदी के पास रहती थी बहू रिया उसके आसपास ही रहती थी।
नईदिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय परिसर के बाहर सोमवार सुबह भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। परिसर के प्रवेश द्वार पर कुछ छात्रों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। तेज ठंड में इनमें से कुछ छात्र करीब दो घंटे तक ऐसे ही अर्धनग्न अवस्था में गेट के बाहर प्रदर्शन करते रहे। ये छात्र दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि पुलिस विश्वविद्यालय परिसर में बिना अनुमति के घुसी और यहां लाइब्रेरी में पढ़ रहे छात्रों को बाहर निकाल कर उन्हें पीटा गया। अर्धनग्न अवस्था में मौजूद इन छात्रों का साथ देने के लिए बड़ी संख्या में इनके अन्य साथी भी विरोध प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे।
नक्सलियों एवं गांजा तस्करों पर बढ़ते दबाव से मुखबिरी रोकने जारी किया है तुगलकी फरमान, अण्ड्रापाली के आरापदर गांव के नोटिस बोर्ड पर लिखा
रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए , जिला कलेक्टर, रायपुर ने 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तथा 24 दिसंबर को जिले के समस्त देसी, विदेशी मंदिर की फुटकर दुकानें, बार, होटल, क्लब आदि बंद रहेंगे ।
रायपुर | प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने आज पार्टी की ओर से संकल्प (घोषणा) पत्र जारी कर दिया। 40 पन्नों के संकल्प पत्र में 36 बिन्दू शामिल किये गये है।
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक को टिकटॉक वीडियो बनाने का शौक महंगा पड़ गया. दरअसल युवक टिक टॉक बनाने के दौरान चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था. इस कदम को असुरक्षित मानते हुए आरपीएफ़ ने युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की है. फिलहाल पुलिस ने युवक हिरासत में ले लिया है।
पुलिस विभाग ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
बैंकॉक | नशे की हालत में ऑटो में एक कपल का शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें महिला-पुरुष एक दूसरे के साथ इन्टिमेट होते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरसअसल यह घटना थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक की है। बैंकॉक की एक समाचार एजेंसी के मुताबिक यह घटना सुबह की बताई जाती है। पहले वीडियो में दिखता है कि ऑटो में 5 पैसेंजर हैं। 3 पुरुष और 2 महिलाएं। इसी दौरान एक महिला पुरुष के गोद में बैठी है। इस वीडियो को एक यूजर ने वीडियो को पोस्ट किया है। जिसे सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा है। हालांकि विवाद के चलते इस वीडियो को हटा दिया गया। कई लोग घटना की यह कहते हुए आलोचना कर रहे हैं कि बौद्ध संस्कृति वाले देश में इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए। बता दें कि थाइलैंड की राजधानी दुनियाभर के टूरिस्ट के बीच लोकप्रिय है। मामला पुलिस में जाने के बाद ड्राइवर ने कहा कि वे लोग नशे में थे और सिर्फ एन्जॉय कर रहे थे।
नईदिल्ली। चुनाव आयोग ने गिरिडीह में कांग्रेस के पृर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' सम्बन्धी बयान को लेकर झारखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।
नारायणपुर। मछली मारने नाला गया युवक का नाले में डूबने से मौत हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके में पहुँच मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।





















