BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
शिरडी हावड़ा एक्सप्रेस के एसी बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप

शिरडी हावड़ा एक्सप्रेस के एसी बोगी में लगी आग, मचा हड़कंप

रायगढ़, हावड़ा मुंबई मुख्य रेलमार्ग के रायगढ़ जंक्शन के समीप रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप की स्थिति देखी गई जब वहां से गुजर रही शिर्डी हावड़ा एक्सप्रेस के एसी बोगी में अचानक आग लग गई आगजनी की घटना के बाद फौरन मोर्चा संभालते हुए जीआरपी और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिरडी से हावड़ा जाने वाली सुपर फास्ट साप्ताहिक ट्रैन धड़धड़ाते हुए रायगढ़ रेलवे स्टेशन क्रॉस कर ही रही थी कि अचानक धुंआ निकलने की वजह से ट्रेन की चाल पर ब्रेक लगाना पड़ा। एक बार के लिए यात्रियों में धुंआ निकलने से हड़कम्प मच गया।

ट्रेन रोककर जब धुंवा निकलने की जगह पर जांच किया गया। तब पता चला कि ज्वाइंट की जगह पर पाइप ढीली हो गई है जिसे टाइट कर दिया गया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक शिरडी-हावड़ा सुपरफ फास्ट आउटर पर खड़ी रही। लूज पाइप टाइट करने के बाद रवाना किया गया बता दे कि शिरडी हावड़ा एक्सप्रेस का रायगढ़ में स्टॉपेज नही है।

बड़ी खबर-शिवसेना का दावा, 170 विधायकों का समर्थन हमारे पास,मुख्यमंत्री तो शिवसेना से ही बनेगा : संजय राउत

बड़ी खबर-शिवसेना का दावा, 170 विधायकों का समर्थन हमारे पास,मुख्यमंत्री तो शिवसेना से ही बनेगा : संजय राउत

मुंबई ,महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना और भाजपा के बीच खींचतान जारी है। इसी खींचतान के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के पास अभी 170 विधायकों का समर्थन है और यह संख्या 175 के पार भी हो सकती है। संजय राउत ने दावा किया कि  महाराष्ट्र में इस बार शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होगा। सरकार का गठन पहले बनी सहमति के आधार पर होना चाहिए। यह इस आधार पर नहीं होना चाहिए कि सबसे बड़ा एकल दल कौन सा है। मालूम हो कि राज्य में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से दोनों गठबंधन साझीदारों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर गतिरोध बना हुआ है। इस चुनाव में 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना ने 56 और भाजपा ने 105 सीटों पर जीत दर्ज की। राज्यसभा के सदस्य राउत ने कहा, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने किसी शिव सैनिक (शिवसेना के सदस्य) को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया था और अब इसका समय आ गया है। शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे लगातार यह कह रहे हैं कि बीजेपी ने चुनाव से पहले 50-50 फॉम्र्युले की बात कही थी। यानी ढाई-ढाई साल का सीएम। दूसरी तरफ भाजपा प्रमुख अमित शाह इस मुद्दे पर अब तक चुप हैं।

 गैस सिलेंडर की कालाबजारी का फुटा भांडा,छापा मारकर 17 भरे एवं 36 खाली सिलेंडर जब्त किए

गैस सिलेंडर की कालाबजारी का फुटा भांडा,छापा मारकर 17 भरे एवं 36 खाली सिलेंडर जब्त किए

रायपुर, शहर में कृत्रिम रूप से गैस की कमी पैदा कर आए दिन गैस कंपनी के वितरकों द्वारा अपने ग्राहकों को अभी सिलेंडर नहीं है कहकर बाद में आकर सिलेंडर रिफिल ले जाने को कहा जाता है जबकि वितरकों के पास ही सिलेंडर भरे हुए रखे होते हैं। उक्त मामले में देवेंद्र नगर थाना ने दो नवंबर को संपत यादव आयु 40 वर्ष पिता डोमारी लाल यादव के कब्जे से इंडियन कंपनी एवं एचपी कंपनी के 17 नग भरे एवं 36 खाली सिलेंडर कीमत 2 लाख रुपये अवैध रूप से पाए जाने पर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने से मिली जानकारी के अनुसार सिलेंडरों की अफरा तफरी की जानकारी पिछले कुछ दिनों से थाने को बराबर मिलती रही। पाइंटर द्वारा सूचना  देने पर आरोपी के आवास में छापा मारकर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

चाकू की नोक पर दंपत्ति द्वारा बच्चे के अपहरण की कोशिश, लूट कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाकू की नोक पर दंपत्ति द्वारा बच्चे के अपहरण की कोशिश, लूट कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर, खमतराई थाना क्षेत्र के भनपुरी में दंपत्ति ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल  पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनो एक ही कॉलोनी के रहने वाले है। परिचित आरोपी टी सुंदर राव और पत्नी टी गायत्री राव घर में घुसकर उधारी दस हजार रूपए मांग रहे थे। किंतु पैसे नहीं देने पर चाकू की नोंक पर आरोपी ने बच्चे को ले जाने की  धमकी दी और फिर पैसे की मांग की।

महिला ने बहादुरी का परिचय देते हुए अपने बच्चे को आरोपी के हाथ से छीन लिया। बच्चे को बचाते समय आरोपी दंपत्ति ने गले से मंगलसूत्र और झुमका लूटकर फरार हो गया।  वारदात के बाद पीडि़ता ने थाने में जाकर मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की खोजबीन कर गिरफ्तार कर  लिया।

हैदराबाद में मिला 2000 के नकली नोटों का जखीरा

हैदराबाद में मिला 2000 के नकली नोटों का जखीरा

हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में 2,000 रुपए का नकली नोट देकर ठगी करने के आरोप में 54 वर्षीय एक कारोबारी और चार अन्य को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकली नोटों का खजाना बरामद किया है। इन नोटों पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडियाछपा था।

खम्मम के पुलिस आयुक्त तफसीर इकबाल ने शहर में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आरोपियों के पास से नोटों के करीब 350 बंडल जब्त किए गए।अधिकारी ने बताया कि शेख मदार का दूध और कुक्कुट का कारोबार था। वह पिछले 20 साल से नकली नोट के वितरण में शामिल था। कारोबारी भोले भाले लोगों से असली मुद्रा लेकर उन्हें नकली नोट थमा देता था।

 

उन्होंने बताया कि मदार ने लोगों से कहा था कि सरकार 2,000 रुपए के नोट पर प्रतिबंध लगाने जा रही है और एक असली मुद्रा के बदले वह उन्हें पांच नोट देने की पेशकश करता था।

अधिकारी ने बताया कि मदार की पत्नी और उनका बड़ा बेटा फरार है, वे इस धोखाधड़ी में उसकी मदद करते थे जबकि उसका भतीजा, ड्राइवर और दो अन्य भी इस फर्जीवाड़े में शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, राज्य स्थापना दिवस मनाया धूम धाम से, जानिए पूरी खबर

छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, राज्य स्थापना दिवस मनाया धूम धाम से, जानिए पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य 20वां स्थापना दिवस 1 नवंबर को राज्य के हर जिलों में मनाया जाता।
राजधानी रायपुर में राज्य स्थापना दिवस प्रतिवर्ष राज्योत्सव के रुप में मनाया जाता है जहां छत्तीसगढी संस्कृति की छटा बिखरी रहती है।वहीं रायपुर में एक ऐसा वार्ड हैं जहां युवाओं ने एकत्रित होकर स्थापना दिवस का जश्न मनाया साथ ही आतिशबाजी कर वार्ड और राहगीरों को मिठाईयां भी खिलाई बता दें कि पं सुंदरलाल शर्मा वार्ड 42 के भाजपा से पार्षद पद के लिए दावेदारी कर रहे शशांक रजक ने युवाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया जिससे पूरा सुंदर नगर वार्ड छत्तीसगढ़ महतारी के जय कारों से गुंजायमान हो उठा।
शशांक रजक ने बताया कि छत्तीसगढ़ हमारी पहचान है हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समस्त वार्ड वासियों, युवाओं के साथ मिलकर बड़े हर्षोल्लास के साथ राज्य के स्थापना दिवस को मनाया गया , साथ ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे बढ़ने के लिए युवाओं ने जन जन को जानकारी देकर मिठाई बांटी।
अब रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे हेल्थ ATM

अब रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे हेल्थ ATM

ई दिल्ली। भारतीय रेलवे अब रेलवे स्टेशनों पर लगाने की तैयारी कर रहा है। इसे रेल यात्री स्टेशन पर ही अपना हेल्थ चेकअप करा सकेंगे। इतना ही नहीं, उन्हें रिपोर्ट भी तुरंत मिल जाएगी। भारतीय रेल अपने यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए विभिन्न स्टेशनों पर ‘हेल्थ एटीएम कियोस्क’ लगा रहा है। इसमें यात्री बेहद कम समय में और मामूली कीमत पर अपने स्वास्थ्य से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण मापदंडों की जांच करवा कर तुरंत रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।

रेल मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस जानकारी के साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया गया है जिसमें इस योजना के बारे में विस्तार से बताया गया है।
 
बताया जा रहा है कि इस कियोस्क पर बीपी, शुगर, पल्स आदि की जांच की जा सकेगी। इससे उन रेल यात्रियों को बड़ा फायदा होगा, जिनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

 

सोशल मीडिया पर रेलवे की इस योजना पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोगों इसे रेल विभाग का सराहनीय प्रयास बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि रेलवे ट्रेन को समय से चलवा ले वही बहुत है। स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान भारत योजना है ना।
 

 

लगातार 36 घंटे की व्रत के बाद उगते सूरज को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं, छठ घाट पर उमड़ी भीड़

लगातार 36 घंटे की व्रत के बाद उगते सूरज को अर्घ्य देने पहुंची महिलाएं, छठ घाट पर उमड़ी भीड़

छठ महापर्व की शुरूआत नहाय खाय से होती है। यह पर्व 4 दिनों तक चलती है। जिसमें दूसरे दिन व्रती शाम में खरना करती हैं और प्रसाद खाने के बाद उनका 36 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं। तीसरे दिन डूबते सूरज को व्रती महिलाएं अर्घ्य देती हैं। फिर अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व संपन्न हो जाता है।

छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में छठ का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। 36 घंटे के व्रत के बाद महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों के साथ उगते सूरज को अर्घ्य देने पहुंची हैं। सुबह 4 बजे से ही लोग घाट में उगते सूरज को अर्घ्य देने पहुंचे हैं। ऐसा माना जाता है कि उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद ही यह व्रत पूरा होता है। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में भी महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। बता दें कि कल व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मनोकामना की थी।

ऐसा माना जाता है कि छठ व्रत को करने से स्कंद माता व कुमार कार्तिकेय प्रसन्न होते हैं। पुराणों में भी इस बात का उल्लेख है कि षष्ठी देवी यानी छठी मइया सृष्टि के विधाता भगवान ब्रम्हा की पुत्री हैं, जिनका नाम देवसेना है। देवसेना का विवाह भगवान शिव के बड़े पुत्र कार्तिकेय के साथ हुआ है। स्कंद कुमार कार्तिकेय का दूसरा नाम है। कार्तिकेय के साथ अंक 6 बहुत ही अद्भुत संयोग है। इनका जन्म षष्ठी तिथि को हुआ था। इनके मुख भी छह है। इनका पालन पोषण भी 6 कृतिकाओं ने मिलकर किया है। इससे इनकी माता की संख्या भी मानी जाती है। यही वजह है कि छठ पूजा से कुमार कार्तिकेय प्रसन्न होते हैं।

 21 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है भूपेश सरकार,ऐसा क्यों पढ़िए पूरी खबर

21 हजार करोड़ का कर्ज लेने जा रही है भूपेश सरकार,ऐसा क्यों पढ़िए पूरी खबर

रायपुर, प्रदेश के किसानों से 85 लाख टन धान खरीदने के लिए सरकार 21 हजार करोड़ कर्ज लेगी। धान खरीदी के साथ ही सरकार ने किसानों को इस बार बोनस देने का भी निर्णय लिया है। धान खरीदी के लिए मार्कफेड के माध्यम से 15 हजार करोड़ कर्ज लिया जाएगा, जबकि बोनस देने के लिए सरकार 6000 करोड़ देगी। आरबीआई के बजाय सरकार राष्ट्रीयकृत बैंक से कर्ज लेगी, जिससे कम ब्याज पर कर्ज मिल सके। 

केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ का चावल लेने से इंकार कर दिया है। सीएम भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री व केंद्रीय खाद्य मंत्री से  केंद्रीय पूल के लिए 32 लाख टन चावल खरीदने के साथ बोनस देने की मांग रखी है, लेकिन केंद्र ने बोनस देने की स्थिति में चावल न लेने का शर्त रख दी है। केंद्र के रवैए को ध्यान में रखकर सरकार ने अपने स्तर पर धान खरीदी की तैयारी कर ली है। इस साल 85 लाख टन धान खरीदने की तैयारी है।

वित्त विभाग के अफसरों के अनुसार धान खरीदी व बोनस देने में 21 हजार करोड़ का खर्च आएगा। इसके लिए कर्ज लेने की तैयारी शुरू कर दी है। कैबिनेट ने कर्ज लेने की मंजूरी दे दी है। एक माह पहले मार्कफेड को बारदाना खरीदने व धान खरीदी की अन्य तैयारियों के लिए 900 करोड़ दिए थे। वहीं नान को पीडीएस के लिए चावल व अन्य जिन्सों की खरीदी के लिए 5 हजार करोड़ की क्रेडिट लिमिट की भी मंजूरी दे दी है। धान खरीदने के बाद किसानों के खाते में रुपए भी जमा किए जाते हैं। माना जा रहा है कि इन तैयारियों के कारण ही धान खरीदी में की तारीख आगे बढ़ाई गई है।

 

मौसम के लगातार बदले मिजाज से हो रहे है लोग बीमार

मौसम के लगातार बदले मिजाज से हो रहे है लोग बीमार

रायपुर, नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में भी चक्रवात के प्रभाव के चलते आ रही नमी के कारण प्रदेश में इन दिनों तापमान में वैसी गिरावट दर्ज नहीं की जा रही है। जैसी की नवंबर माह में देखी जाती है। दिन में तीखी धूप और रात में हल्की ठंड के कारण लोगों के स्वास्थ्य में विपरीत असर पड़ रहा है। तापमान में घटाव बढ़ाव के कारण मेकाहारा जिला अस्पताल एम्स एवं निजी चिकित्सा संस्थानों में मरीजों की कतार में सर्दी बुखार आदि के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले समय में महातूफान के विशाखापट्नम तट पर टकराने से अभी कुछ दिन और मौसम ऐसा ही रहने की संभावना व्यक्त की गई है। अगले सप्ताह से हवा की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आने के संकेत है।

एक बार फिर राजधानी में  तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मारी, बच्ची घायल, मामला दर्ज

एक बार फिर राजधानी में तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मारी, बच्ची घायल, मामला दर्ज

रायपुर, तेज रफ्तार वाहन चलाकर लोगों को क्षतिग्रस्त जानबूझकर करने की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। इसी कड़ी में कार क्रमांक सीजी 04 एलजेड 5326 के चालक द्वारा चंद्र कुमार शर्मा 40 वर्ष पिता स्व. रामशरण शर्मा को ठाकुर होटल के पास डीडी नगर सत्यम विहार कालोनी निवासी को तेज गति से लापरवाहीपूर्वक कार चलाकर स्कूटी क्रमांक सीजी 04 केई/6080 को पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया। प्रार्थी की पुत्री 12 वर्षीया कामाक्षी शर्मा को गंभीर चोट लगी। उक्त मामले में डीडी नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सदर द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाकर जानबुझकर स्कूटी सवार आवेदक को टक्कर मारी गई है। उक्त मामले में थाने में धारा 279 एवं 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

दो दिन पहले हुए कुम्हारी थाने में पत्थरबाजी प्रकरण में कांग्रेस नेता, नपा अध्यक्ष समेत 15 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो दिन पहले हुए कुम्हारी थाने में पत्थरबाजी प्रकरण में कांग्रेस नेता, नपा अध्यक्ष समेत 15 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई. रायपुर में हुई सड़क दुर्घटना के विवाद को लेकर दो दिन पहले कुम्हारी थाना में पथराव करने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष स्वप्निल उपाध्याय समेत 20 से ज्यादा लोगों को रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ बलवा का अपराध दर्ज किया है। आरोपियों में उपाध्याय के अलावा कांग्रेस पार्षद धनेश पटेल, सर्वेश वर्मा, बीरू पटेल, भूपेंद्र पटेल, तामडू़ू, देवेंद्र साहू, देवप्रकाश सोनकर, रवि, कमल शर्मा व 30 अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा-147, 148,186, 294, 353, 506 बी, 34 व लोकसंपत्ति का नुकसानी निवराण अधिनियम 1984 की धारा 3 के तहत जुर्म दर्ज किया है।

 पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने 30 व 31 अक्टूबर की दरम्यानी रात थाने में घुसकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व गाली गलौज करते हुए पथराव किया। थाने का गेट भी बंद कर दिया था। पथराव करने से खिड़की का कांच टूटा और अंदर बैठे प्रधान आरक्षक रोहित भू-आर्य और आरक्षक हरीश मंडावी को चोट लगी। तब आरक्षक शत्रुघन महतो व बीरेंद्र यादव सेफ्टी स्टूमेंट के साथ खिड़की के पास पहुंचे। उधर टीआई आशीष यादव समझाते रहे पर पत्थरबाजी करने वालों ने नहीं सुनी। जब पुलिस लाइन से बल बुलाया गया तब सभी थाने में ही धरने पर बैठ गए। कुम्हारी पुलिस ने बताया कि अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी आए और समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे भी गालीगलौज की।

थाने के सीसीटीवी में कैद है पूरी तस्वीर

पुलिस ने बताया कि कुम्हारी थाने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। थाने में हंगामा और पथराव की घटना कैमरे में कैद है। फुटेज देखने के बाद एसपी प्रखर पांडेय के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ दो दिन बाद अपराध दर्ज किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दागा एक सवाल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने दागा एक सवाल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनौती दी है। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में शनिवार को संवाददाताओं से चर्चा में उन्होंने कहा आजादी के बाद गांधी जी का विचार था, कांग्रेस की भूमिका खत्म हो गई। एक राजनीतिक दल के रूप में अब इसको खत्म कर देना चाहिए। अगर भूपेश बघेल और उनके नेता महात्मा गांधी को मानते हैं तो कांग्रेस को खत्म करें। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी की बात मानकर पहले कांग्रेस को खत्म करें, फिर कोई और बात करें।

31 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था, अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटेल को मानते हैं तो पहले आरएसएस पर प्रतिबंध लगाएं।

INDVsBAN: दिल्ली में भारी प्रदूषण के बीच आज खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच

INDVsBAN: दिल्ली में भारी प्रदूषण के बीच आज खेला जाएगा भारत-बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला टी-20 मैच

दिल्ली आज शाम सात बजे से भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली में भारी प्रदूषण के बीच खेला जाएगा. फैंस इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि मैच पर प्रदूषण के कारण कोई संकट न आए.

बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो और भारत के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने कहा कि प्रदूषण की समस्या पर दोनों टीमें कुछ नहीं कर सकती हैं और जो वो कर सकती हैं वह है खेल पर ध्यान देना. बांग्लादेश के लिए यह सीरीज इसलिए भी मुश्किल है क्योंकि उसे अपने स्टार हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब और तमीम की गैरमौजूदगी में खेलना है. अगर बीते दो-तीन साल की बात की जाए तो यह दोनों टीम की अहम कड़ी रहे हैं. टीम के कार्यवाहक कप्तान महमुदुल्लाह ने शनिवार को ही कह दिया था कि उनकी टीम के बल्लेबाजों को निरंतरता बनाए रखनी पड़ेगी और गेंदबाजों को भारतीय बल्लेबाजों को तहस-नहस करने का मौका देना होगा.

       मेहमान टीम के पास हालांकि मुस्ताफिजुर रहीम जैसे शानदार गेंदबाज हैं जिन्होंने पहले भी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया है. अगर बांग्लादेश के बल्लेबाज अच्छा स्कोर करने में सफल होते हैं तो उनके पास रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को रोकने का मौका है. रोहित इस मैच में भारत की कप्तानी कर रहे हैं. चयन समिति ने नियमित कप्तान विराट कोहली को इस सीरीज के लिए आराम दिया है. इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेली थी जो 1-1 से बराबर रही थी. भारत की कोशिश इस सीरीज में जीत हासिल करने की है.

      राष्ट्रीय राजधानी में जब भी मैच होता है तब स्टेडियम की पिच पर भी सभी की नजरें होती हैं. अगर इसका इतिहास देखा जाए तो यह धीमी पिच रही है. रविवार को होने वाले मैच से एक दिन पहले विकेट पर हल्की घास देखी गई है. अब देखना होगा कि रविवार को पिच किस तरह की रहती है.


टीमें (संभावित)-


भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, क्रूणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चहर, दीपक चहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दूल ठाकुर.



बांग्लादेश- महमुदुल्लाह (कप्तान), मोहम्मद नइम, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, अनिमुल इस्लाम, लिटन दास, मुश्फीकुर रहीम, अराफत सनी, अल अमिन हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, शाइफुल इस्लाम, अबु हैदर रोनी, मोहम्मद मिथुन, ताइजुल इस्लाम.

 

रायपुर एम्स न्यूनेटोलॉजी वार्ड में नवजात शिशु के लिए एक नयी सुविधाएं शुरु

रायपुर एम्स न्यूनेटोलॉजी वार्ड में नवजात शिशु के लिए एक नयी सुविधाएं शुरु

रायपुर, राजधानी में डॉ.अंबेडकर अस्पताल और जिला अस्पताल के बाद एम्स रायपुर के न्यूनेटोलॉजी (नवजात शिशु गहन चिकित्सा ईकाई) में आज मौली का शुभारंभ किया गया। इस विभाग के विस्तार होने से चिकित्सकों द्वारा जन्म के बाद लो बर्थ वेट और प्री मेच्योर नवजात शिशुओं को इलाज की व्यवस्था मिल सकेगा। शुभारंभ अवसर पर एम्स अस्पताल के अध्यक्ष डा. जॉर्ज ए. डिसूजा एवं एम्स निदेशक, प्रोफेसर डॉ. नितिन म. नागरकर शामिल हुए। शिशु रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अनिल गोयल ने बताया, अस्पताल में 30 बिस्तर वाले एनआईसीयू ईकाई में आने वाले समस्त बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए सुविधाएं शुरु की जा रही है।

एम्स में नवजात शिुशु गहन चिकित्सा ईकाई के प्रभारी डॉ. फाल्गुनी पाढ़ी ने बताया, अस्पतालों में समयपूर्व पैदा हुए बच्चों की देखभाल के लिए खास इकाई की जरुरत होती है। इन नवजात चिकित्सा इकाइयों में वार्मर , डीएसपीटू (डबल स्टेंड फोटो थेरपी ) होते हैं जिससे बच्चों में होने वाली पीलिया रोग से बचाया जा सकता है। वार्ड में आधुनिक मशीनों से सही मात्रा में हवा, गर्मी और नमी दी जाती है। इन इकाइयों में इन बच्चों को दूध पिलाने की भी खास व्यवस्था होती है। मॉं का दूध भी निकाला जाता है और बच्चे को बड़े ध्यान से पिलाया जाता है। नवजात गहन चिकित्सा इकाई के नियंत्रित वातावरण में सही गर्मी और संक्रमण की कम गुंजाइश होती है। इसलिए यहॉं बच्चे के जि़ंदा रह पाने की संभावना ज़्यादा होती है। बच्चों को कुछ हफ्तों के लिए इन इकाइयों में रखा जाता है। उसके बाद वो बाहर की परिस्थितियॉं झेल पाने लायक हो जाते हैं। यह बदलाव धीरे-धीरे लाया जाता है।

ये बच्चे तापमान के प्रति संवेदनशील होते हैं और नवजात गहन चिकित्सा इकाई तक ले जाए जाने के बीच संक्रमित हो सकते हैं। नवजात गहन चिकित्सा इकाइयों में यह सुनिश्चित हो जाता है कि बच्चे में होने वाले शिशु मृत्यु दर में कमी लाया जा सकता है। वहीं बच्चों की निगरानी करने के लिए शिशु रोग विशेषज्ञ 24 घंटे तैनात रहते हैं। यहां शिशुओं में होने वाली समस्याओं को गहन तकनीक से जांच कर इलाज किया जाता है। कार्यक्रम में एम्स अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. करन पीपरे ने अस्पताल में वर्तमान में उपलब्ध प्रदाय की जा रही सुविधाओं एवं लाभ प्राप्त कर रहे मरीजों की संख्या, उपलब्ध मरीज बिस्तर संख्या सहित अस्पताल में उपलब्ध होने वाले सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर नीरेश शर्मा, उपनिदेशक (प्रशासन), बी. के. अग्रवाल वित्तीय सलाहकार, डॉ. प्रो. सरिता अग्रवाल, डॉ. आलोक चंद अग्रवाल, डॉ. रिपु दमन अरोरा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, लेखा अधिकारी, सहायक परीक्षा अधिकारी, ए एन एस, नर्सिंग अधिकारी एवं चिकित्सालय के अन्य प्रशासिनिक अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

आज दिनांक 3 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 3 नवम्बर का राशिफल,कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज तीन नवम्बर का राशिफल 

इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा 

मेष

धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। बुद्धि का प्रयोग करें। प्रमाद से बचें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

वृष

चोट व दुर्घटना से हानि तथा पीड़ा का योग बनता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें, क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक शिथिलता रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न उठाएं।

मिथुन

कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता, उत्साह व संतुष्टि रहेंगे। कुसंगति से बचें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

कर्क

स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई कारोबारी बड़ा सौदा लाभ दे सकता है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। जल्दबाजी न करें।

सिंह

शत्रु परास्त होंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन हो सकता है। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ प्राप्त होगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। काम में मन लगेगा। नौकरी में कोई नया काम कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

कन्या

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। उत्साह में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। दौड़धूप अधिक रहेगी। घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। अपने काम पर ध्यान दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी।

तुला

व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी मे प्रभाव बढ़ेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उत्साह वृद्धि होगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। धनार्जन सुगम होगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृश्चिक

घर में मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। नए मित्र बनेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न लें।

धनु

आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति के योग हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। अच्छी खबरें प्राप्त होंगी।

मकर

वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से हानि होगी। बड़ों की सलाह मानें, लाभ होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। हड़बड़ी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुंभ

यात्रा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह तथा प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यस्तता रहेगी। जीवन सुखमय बीतेगा।

मीन

मित्रों तथा संबंधियों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। नए लोगों से परिचय होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार की चिंता रहेगी।

 

भाजपा ने जारी की नगर पंचायत चुनाव हेतु प्रभारियों की नियुक्ति,श्याम सुंदर बने माना पंचायत चुनाव के प्रभारी

भाजपा ने जारी की नगर पंचायत चुनाव हेतु प्रभारियों की नियुक्ति,श्याम सुंदर बने माना पंचायत चुनाव के प्रभारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश ने नगर पंचायत चुनावों के मद्देनजर पूरे प्रदेश में नगर पंचायत के संगठन चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। जो आसन्न निकाय चुनाव के नगर पंचायत चुनाव में अपने दायित्व को निभाएंगे।
रायपुर शहर जिला के नगर पंचायत माना -श्यामसुंदर अग्रवाल, रायपुर ग्रामीण जिला के नगर पंचायत  अभनपुर- हृदयराम साहू, खरोरा राम पंचवानी, कुंरा अभिनेष कश्यप, बलौदाबाजार जिला के नगर पंचायत  भटगांव- सियाराम कहार, बिलाईगढ़ श्रीमती श्यामबाई साहू, टुण्डरा सुभाष जलान, कसडोल-डॉ. अजय राव, लवन-अनिल गुप्ता, पलारी-अनिल पाण्डेय, सिमगा राकेश तिवारी, गरियाबंद जिला के नगर पंचायत  राजिम- अशोक राजपूत, फिंगेश्वर- संतोष उपाध्याय, छुरा- संदीप शर्मा, महासमुंद जिला के नगर पंचायत पिथौरा- येतराम साहू, बसना-छत्तर सिंह नायक, तुमगांव- संजय शर्मा, धमतरी जिला के नगर पंचायत  आमदी-शशि पवार, नगरी विकल गुप्ता, मगरलोड प्रवीण चन्द्राकर, कुरूद-श्याम साहू, भखारा-रामस्वरूप साहू, दुर्ग जिला के नगर पंचायत  धमधा-शिव चन्द्राकर, पाटन- कांतिलाल बोथरा, उतई- राजेश ताम्रकार, बेमेतरा जिला के नगर पंचायत  नवागढ़-ओमप्रकाश जोशी, बेरला-सुनील राजपूत, थानखम्हरिया-रघुनंदन तिवारी, साजा- नरेन्द्र वर्मा, देवकर-अवधेश चंदेल, परपोड़ी- विकासधर दीवान, बालोद जिला के नगर पंचायत डौंडी-विरेन्द्र साहू, डौंडीलोहारा- कृष्णकांत पवार, चिखलाकसा-नंदकिशोर शर्मा, गुरूर- मोहन जैन, गुण्डरदेही- यज्ञदत्त शर्मा, अर्जुन्दा- प्रीतम साहू, राजनांदगांव जिला के नगर पंचायत चौकी- चंद्रिकाप्रसाद डडसेना, छुरिया- दिनेश गांधी, डोंगरगांव- सुरेश भीमनानी, छुईखदान- भरत वर्मा, गंडई- कोमल सिंह राजपूत, कवर्धा जिला के नगर पंचायत बोड़ला- अनिल सिंह, पिपरिया-शिवकुमार चंद्रवंशी, स. लोहारा भगवानी साहू, पंडरिया- संतोष पटेल, पांडातराई- अशोक साहू, कांकेर जिला के नगर पंचायत  चारामा- महेश जैन, भानुप्रतापपुर- सतीश लाटिया, पखांजूर- विजय कुमार मंडावी, अंतागढ़-रवि तिवारी, कोण्डाकांव जिला के नगर पंचायत  केशकाल- प्रवीर बदेशा, फरसगांव- सेवकराम नेताम, बस्तर जिला के नगर पंचायत  बस्तर- मनीराम कश्यप, दंतेवाड़ा जिला के नगर पंचायत  बारसूर-चैतराम अटामी, गीदम-मुकेश शर्मा, सुकमा जिला के नगर पंचायत  दोरनापाल- हुंगाराम मरकाम, बिलासपुर जिला के नगर पंचायत  बिल्हा- रजनीश सिंह, बोदरी- गुलशन ऋषि, कोटा कृष्णकुमार कौशिक, गौरेला- किशोर राय, पेण्ड्रा -हर्षिता पाण्डेय, मल्हार मोहित जायसवाल, मुंगेली जिला के नगर पंचायत  लोरमी- रामेश्वर बंजारा, पथरिया-नरेन्द्र शर्मा, सरगांव-निश्चल गुप्ता, जांजगीर चांपा जिला के नगर पंचायत  बलौदा- अमर सुल्तानिया, शिवरीनारायण- रामअवतार अग्रवाल, खरौद- कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, राहौद- ओमकार सिंह, सारागांव-ओमप्रकाश सोनी, नया बाराद्वार- जय शुक्ला, अड़भार- डॉ. खिलावन साहू, चन्द्रपुर- कैलाश साहू, डभरा-श्री प्रीतम गबेल, जैजैपुर- प्रदीप नामदेव, नवागढ़- गुलाब सिंह चंदेल, कोरबा जिला के नगर पंचायत  छुरी- राजकुमार अग्रवाल, पाली- पवन गर्ग, रायगढ़ जिला के नगर पंचायत  बरमकेला- अजेश अग्रवाल, सरिया-विकास केडिय़ा, पुसौर- विवेकरंजन सिन्हा, किरोड़ीमल नगर-कमल गर्ग, घरघोड़ा- श्रीकांत सोमावार, धरमजयगढ़- सतीश बेहरा, लैलूंगा- अरूणधर दीवान, जशपुर जिला के नगर पंचायत  पत्थलगांव- मुकेश शर्मा, कुनकुरी- नरेश नंदे, कोतबा- सुनील अग्रवाल, बगीचा- शिवशंकर साय, सरगुजा जिला के नगर पंचायत  लखनपुर- अभिमन्यु गुप्ता, सीतापुर-ललन प्रताप सिंह,  सूरजपुर जिला के नगर पंचायत  प्रतापपुर- विजय तिवारी, विश्रामपुर मुरली मनोहर सोनी, भटगांव- राजेश अग्रवाल, जरही- अनूप सिन्हा, बलरामपुर जिला के नगर पंचायत  रामानुजगंज- रामजनक कुशवाहा, वाड्रफनगर-संजय सिंह, राजपुर- गोपाल कृष्ण मिश्रा, कुसमी-ओमप्रकाश जायसवाल, कोरिया जिला के नगर पंचायत  खोंगापानी- जवाहरलाल गुप्ता, नई लेदरी- कृष्णबिहारी जायसवाल, झगराखाण्ड-जमुना पाण्डेय। 

 

बड़ी खबर-राज्योत्सव की तिथि अब 2 दिन और बढ़ी

बड़ी खबर-राज्योत्सव की तिथि अब 2 दिन और बढ़ी

 रायपुर आज चल रहे राज्योत्सव कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल महोदया ने आयोजन को 5 दिन बढ़ाने का अनुरोध किया  जिसे मंच से ही प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी ने 2 दिन और बढ़ाने की घोषणा कर दी इस तरह राजधानी के लोग अब 2 दिन ज्यादा कार्यक्रम का आंनद ले सकेंगे

छत्तीसगढ़ स्तरीय श्रमण संघीय महिला अधिवेशन कल

छत्तीसगढ़ स्तरीय श्रमण संघीय महिला अधिवेशन कल

छत्तीसगढ़ स्तरीय श्रमण संघीय महिला अधिवेशन अभ्युदय संगठन समर्पण सृजन का आयोजन साध्वी श्री प्रिय दर्शना श्री जी महाराज के सानिध्य में आनंद मधुकर रतन भवन बांधा तलाब दुर्ग में 3 नवंबर को आयोजित हो रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से श्रमण संघ की महिला प्रतिनिधि हिस्सा लेंगी श्रमण संघ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सरिता श्री श्री माल एवं मंत्री सपना संचेती ने बताया प्रातः 8:30 बजे से प्रारंभ होने वाले एकदिवसीय महिला अधिवेशन अभ्युदय नवकार महामंत्र की स्तुति एवं साध्वी श्री प्रियदर्शनी श्री जी के मंगल पाठ के साथ अधिवेशन प्रारंभ होगा इस अधिवेशन में अतिथि वक्ता के रूप में श्रीमती रितु जी जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन रायपुर एवं जैन कॉन्फ्रेंस महिला मंडल की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बसंती जी संचेती विशेष रुप से इस अधिवेशन का हिस्सा बनने जा रही है आओ पारस्परिक सौहार्द बढ़ाएं श्रमण संघ और हम एवं श्रमण संघ के प्रति हमारा दायित्व जैसे विषय पर इस अधिवेशन में मुख्य विषय बिंदु होंगे

साध्वी श्री रत्न ज्योति एवं साध्वी डॉ विचक्षण श्री का प्रेरक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद भी इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ क्षेत्र के विभिन्न अंचलों से आए श्रमण संघ के महिला प्रतिनिधियों को प्राप्त होगा श्रमण संघ के अध्यक्ष निर्मल बाफना एवं मंत्री टीकम छाजेड़ ने इस अधिवेशन में छत्तीसगढ़ क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों को हिस्सा लेने का अनुरोध किया है इस अधिवेशन में हिस्सा लेने महिलाएं दुर्ग रायपुर भिलाई धमतरी कवर्धा राजनांदगांव साजा डौंडीलोहारा बीजा गुंडरदेही बालाघाट सहित कई विभिन्न क्षेत्रों से इस अधिवेशन में श्रमण संघ की महिलाएं हिस्सा लेगी

राज्योत्सव में संस्कृति विभाग का नया कारनामा अपनी संस्कृति को छोड़ पाश्चात्य संस्कृति अपनाई

राज्योत्सव में संस्कृति विभाग का नया कारनामा अपनी संस्कृति को छोड़ पाश्चात्य संस्कृति अपनाई

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस राज्योत्सव का मुख्य थीम छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं यहां के रीति-रिवाजों को लेकर है लेकिन ठीक इसके विपरीत संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने अपने अधिकारियों को एक जैसा सूट बूट पहनाकर छत्तीसगढ़ी संस्कृति से अलग कार्य करने की कोशिश की है

     [एक जैसे परिधान में मंच पर नजर आये संस्कृति विभाग के अधिकारी ]

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़िहा वाद को बढ़ावा देने तथा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को आगे ले जाने के प्रयासों को  संस्कृति विभाग पूरी तरीके से पानी फेरने का काम कर रही है

सूत्रों के मुताबिक ऐसा पहली बार हुआ है कि संस्कृति विभाग अपने अधिकारियों के लिए एक विशेष तरीके का ड्रेस कोड राज्योत्सव के दौरान लागू किया है इस ड्रेस कोड में उन्हें छत्तीसगढ़िया संस्कृति को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ परिधानों को बढ़ावा देना चाहिए था ऐसा ना करते हुए उन्होंने पाश्चात्य सभ्यता के हिसाब से अपने परिधान बनवाए हैं यहाँ यह जानना भी लाजिमी होगा की इस पर होने वाले व्यय किस मद से किये गए है क्या यह फिजुल खर्ची नहीं है