BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
महिलाएं होती हैं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा फिट

महिलाएं होती हैं पुरुषों के मुकाबले ज्यादा फिट

आमतौर पर ऐसा माना जाता है और लोगों के बीच धारणा भी यही होती है कि पुरुष, महिलाओं से ज्यादा फिट होते हैं। जिम में भी वह ज्यादा समय देते हैं। वेट लिफ्टिंग करते हैं, मसल्स बनाते हैं, जिम में पसीना बहाते हैं और यह सब करने वाले पुरुषों की संख्या महिलाओं से ज्यादा होती है। हालांकि एक नई स्टडी में जो दावा किया गया है कि उसे जानकर पुरुषों को जलन महसूस होने वाली है और वो इसलिए क्योंकि इस स्टडी की मानें तो महिलाएं पुरुषों से ज्यादा फिट होती हैं।

 
महिलाएं जल्दी ऑक्सिजन को प्रोसेस करती हैं
 
जब बात वर्कआउट की आती को ऐसा माना जाता है कि पुरुषों के शरीर के साइज, स्ट्रेंथ और स्पीड की वजह से उनके पास महिलाओं की तुलना में ज्यादा एडवान्टेज होता है। हालांकि जर्नल ऑफ अप्लाइड फिजियोलॉजी, न्यूट्रिशन ऐंड मेटाबॉलिज्म नाम की पत्रिका में प्रकाशित नई रिसर्च की मानें तो एक पहलू जिसमें महिलाएं, पुरुषों की तुलना में बेहतर परफॉर्म करती हैं वो ये है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा जल्दी ऑक्सिजन को प्रोसेस कर पाती हैं।
 
ट्रेडमिल पर वॉकिंग कर हुई रिसर्च 
 
यूनिवर्सिटी ऑफ वॉटरलू में हुई इस रिसर्च में 9 महिलाएं और पुरुषों को ट्रेडमिल पर चलने के लिए कहा गया। इस स्टडी में शामिल प्रतिभागियों को ट्रेडमिल पर पहले खड़े रहने और फिर चलने के लिए कहा गया। इस दौरान अनुसंधानकर्ताओं ने नोटिस किया कि सभी प्रतिभागियों ने कितनी ऑक्सिजन का इस्तेमाल किया और उन्हें उस ऐक्टिविटी के अनुरूप बनने में कितना समय लगा। 

वर्कआउट मोड में आने में महिलाओं को लगा कम समय 

स्टडी में सामने आया कि पुरुषों को इस वर्कआउट मोड को अपनाने में करीब 42 सेकेंड का वक्त लगा तो वहीं महिलाएं 30 सेकेंड में ही आराम से इसे करने लगीं। यह भी पता चला कि महिलाएं करीब 30 प्रतिशत ऑक्सिजन से अपनी मांसपेशियों को जल्दी चार्ज कर लेती हैं और सांस लेने में उन्हें कम परेशानी होती है। पुरुषों में इससे जुड़ी समस्याएं ज्यादा पाई गईं।
 
 
 शादी डॉट काम से हुई दोस्ती,मीठी मीठी बातो की जाल में फसा कर युवक से ठग लिए 28 लाख

शादी डॉट काम से हुई दोस्ती,मीठी मीठी बातो की जाल में फसा कर युवक से ठग लिए 28 लाख

शादी डॉट काम के जरिए लड़की के संपर्क में आकर छत्तीसगढ़ के एक मोदी ने अपना लाखों रुपए गंवा बैठा। लड़की ने खुद को लंदन की रहने वाली बताकर युवक को अपने झांसे में लिया और उसके साथ 28 लाख 6 सौ रूपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया। धोखाधड़ी का शिकार युवक ने आज मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की हैै।। जानकारी के अनुसार जांपा निवासी ठेकेदार गुलाब मोदी ने बताया कि शादी डॉट काम के माध्यम से जिस लड़की से संपर्क हुआ था वह लड़की लन्दन की रहने वाली बताई जा रही है। लड़की ने खुद को लन्दन की बड़ी एग्रो कम्पनी से जुड़ना बताया था। वहीं, 1 हजार डॉलर के बीज खरीदने पर 28 सौ डॉलर की कमाई का झांसा दिया था। ठेकेदार, उस लड़की से बात करते झांसे में आ गया और 28 लाख गंवा बैठा। पुलिस की जांच के बाद सभी स्थिति स्पष्ट होगी कि आखिर लड़की लन्दन की है या फिर कहीं और की। ठेकेदार ने झांसे में आकर 4 किस्तों में अलग-अलग बैंकों में राशि जमा किया था। 

दरअसल चांपा के ठेकेदार गुलाब मोदी आज थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई की है कि उसने शादी डॉट काम पर अपना प्रोफाईल बनाया था। जिसे देखकर उसके पास एक युवती का फोन आया और उसने खुद को लंदन मे रहने वाली बताया। एक बार बात होने के बाद बातों का सिलसिला शुरू हो गया और फिर एक दिन युवती ने ठेकेदार गुलाब मोदी को बताया कि वह किसी एग्रो कंपनी मे काम करती है। साथ ही, बीज (सिड्स) के बिजनेस के बारे मे बताया। उसने बताया कि भारत में मिलने वाले एक बीज है, जिससे दवाई बनती है। इस बीज का डिमांड विदेश में बहुत ज्यादा है, जिससे चौगुना मुनाफा कमाया जा सकता है।

युवती की बात पर विश्वास करके ठेकेदार गुलाब मोदी ने उसके बताए बैंक अकाउंट में पहली किश्त 10 लाख रू आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किया, जिसके बाद बीज की डिलीवरी आई। इसके साथ ही दिल्ली का एक क्लांईट भी एक्टिव हो गया, जो गुलाब मोदी से खरीदी मूल्य से काफी ज्यादा मूल्य पर उसका बीज खरीदी करने तैयार हो गया, मगर उसने गुलाब मोदी के पास मौजूद स्टाक से काफी ज्यादा स्टाक की डिमांड की, जिसके बाद गुलाब मोदी ने तकरीबन 28 लाख 6 सौ रूपये का बीज खरीदा।

पीड़ित ठेकेदार ने बताया कि बीज आया, मगर खरीददार और उस लड़की का नंबर बंद हो गया। लगातार छानबीन के बाद कुछ हाथ नहीं लगा, तब पीड़ित ठेकेदार गुलाब मोदी ने चाम्पा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
भूपेश की सोच 50 साल पुरानी, 21 वीं सदी की जनता के लिए क्या काम करंगे : डॉ रमन सिंह

भूपेश की सोच 50 साल पुरानी, 21 वीं सदी की जनता के लिए क्या काम करंगे : डॉ रमन सिंह

रायपुर, प्रदेश के पूर्व मुख्य्य्मंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्योत्सव के दूसरे दिन पत्रकार वार्ता करते हुए भूपेश सरकार पर जोरदार हमले किये हैं। नगरीय निकाय चुनाव में बैलेट पेपर से मतदान करने के सरकार के निर्णय पर कहा की भूपेश की सोच ही जब 50 साल पुरानी है तो वो आज के 21वीं सदी की जनता के लिए क्या काम कर सकेंगे। भूपेश अपनी पुरानी सोच जनता पर जबरदस्ती थोप रहे हैं। वहीं पार्षदों द्वारा महापौर के चुनाव को लेकर कहा की भूपेश बघेल देसी छत्तीसगढिय़ा बनने का दिखावा कर जनता को देसी भाव से जोडऩे का प्रयास जो कर रहे हैं उसमे कितनी निष्ठां है ये उनके इस एक निर्णय से ही दीखता है की महापौर चुनाव में उन्होंने जनता से उसका अधिकार ही छीन लिया है। पहले जनता सीधे तौर पर अपना पसंदीदा महापौर चुनती थे लेकिन अब भूपेश अपनी पसंद का महापौर बनाने के लिए ये सब कर रहे हैं। 

 तीन हैवानो ने किया पति-पत्नी पर हमला,जिसमे पति हुआ घायल और पत्नी की हुई मौत,मामला दर्ज

तीन हैवानो ने किया पति-पत्नी पर हमला,जिसमे पति हुआ घायल और पत्नी की हुई मौत,मामला दर्ज

रायपुर। छह महीने पहले ही कृष्णा की शादी हुई थी। वह दीपावली के बाद गृहग्राम जुनवानी (धमतरी) से अपनी पत्नी तर्पणा के साथ रायपुर लौट रहा था। रास्ते में तीन हैवान मिले और दोनों पति-पत्नी को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जब पति को होश आया तो वह अपनी नवविवाहिता पत्नी को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का अपराध भादवि की धारा 302 के तहत दर्ज कर विवेचना कर रही है। पीएम रिपोर्ट से ही समूचे मामले का खुलासा होने की उम्मीद पुलिस को है।

पुलिस के अनुसार घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरेंगाभांठा की है। गुरूवार की देर शाम कृष्ण कुमार ऊर्फ कृष्णा साहू (23) पिता ईश्वर लाल साहू निवासी गृहग्राम जुनवानी, भखारा जिला धमतरी से अपनी पत्नी तर्पणा साहू को वर्तमान निवास काली मंदिर के पास लालपुर थाना टिकरापारा रायपुर लेकर आ रहा था। रात करीब साढ़े सात बजे भरेंगाभांठा नर्सरी के पास नहर पार पगडंडी रोड से अपनी मोटरसाइकिल से गुजर रहे थे। तभी तीन अज्ञात जवान लड़के आए और हमला कर दिया।

इनमें से एक आदमी ने राड से बांये पैर के घुटना, सीना व सिर में वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। करीब तीन घंटे बाद रात साढ़े दस बजे जब कृष्णा को होश आया तो पत्नी भी बेसुध हालत में पास में पड़ी थी। डायल 112 को फोन किया और उसकी मदद से रात 11 बजे शासकीय अस्पताल अभनपुर पहुंचे। जहां डाक्टर ने उसकी पत्नी तर्पणा साहू को मृत घोषित कर दिया।

वह बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर में वार्ड ब्वाय का काम करता है। करीब छह महीने पहले 14 अप्रैल को इनकी शादी समाजिक रीति रिवाज से हुई थी। वह अपनी पत्नी के साथ काली मंदिर के पास लालपुर में किराए का मकान लेकर रह रहा था।
भाजपा नेताओं ने राज्योत्सव से बनाई दूरी, नहीं पहुंचे सांसद सुनील सोनी और नेता प्रतिपक्ष

भाजपा नेताओं ने राज्योत्सव से बनाई दूरी, नहीं पहुंचे सांसद सुनील सोनी और नेता प्रतिपक्ष

 रायपुर: एक ओर जहां छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आयोजित राज्योत्सव में पूरा प्रदेश जश्न में डूबा हुआ है वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बनाए हुए हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की ओर से रायपुर सांसद सुनील सोनी और नेता प्रतिपक्ष का नाम तो आमंत्रण में छापा गया था, लेकिन सूत्रों के मुताबिक पता चला है की  कार्यक्रम में ससम्मान आमंत्रण नहीं देने व वर्तमान सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं पूर्व प्रधानमन्त्री स्व अटल बिहारी बाजपाई जी की अनदेखी की वजह से नाराज थे इस कारण उन्होंने पुरे कार्यक्रम से दुरी बना ली.

 घर की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर नौकरानी ने किये हाथ साफ,जानिए कहा की है यह घटना...

घर की डुप्लीकेट चाबी बनवा कर नौकरानी ने किये हाथ साफ,जानिए कहा की है यह घटना...

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में आए दिन चोरी की वारदातों की खबरें मिलती हैं। इस बार ऐसी ही एक चोरी की वारदात में नौकरानी को गिरफ्तार किया गया है। यह घर वालों की गैर हाजिरी में घर के सामानों पर हाथ साफ किया करती थी। रिसाली के शक्ति विहार में 19 अक्टूबर को चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने चंद्रिका गंधर्व नाम की महिला को गिरफ्तार किया है। इस वारदात में डेढ़ लाख रुपयों के सोने के जेवर चोरी हुए थे, पुलिस ने महिला के पास से इन्हें भी बरामद कर लिया है। 

थाने में अभिषेक कोसरिया नाम के शख्स ने शिकायत की थी कि उनके मकान में चोरी हुई है। जब वह परिवार के साथ दिवाली की शॉपिंग करने गए तो पीछे से किसी ने घर में दाखिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जांच में पता चला कि इस घटना को घर की नौकरानी चंद्रिका ने ही अंजाम दिया था। चंद्रिका ने इस मकान के लॉक की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी। घटना के दिन इसी चाबी से वह घर में घुसी थी। 
संस्कृति विभाग ने जारी किया आदेश नए निविदा होते तक वर्तमान समिति ही करेगी संचालित करेगी गढ़कलेवा

संस्कृति विभाग ने जारी किया आदेश नए निविदा होते तक वर्तमान समिति ही करेगी संचालित करेगी गढ़कलेवा

रायपुर,संस्कृति विभाग द्वारा संचालित गढ़ कलेवा छत्तीसगढ़ी व्यंजन के लिए प्रसिद्ध है जिसे शासन ने 31 अक्टूबर को बंद करने की घोषणा तो कर दी थे लेकिन संस्कृति विभाग ने आज 1 नवम्बर से प्रदेश के लोगों के लिए फिर से खोल दिया है. जब तक नए टेंडर की प्रकिया शुरू नहीं हो जाती, तब तक इसे वर्तमान के महिला स्व सहायता समूह के द्वारा ही संचालित किया जायेगा।

सूत्रों के मुताबिक गढ़कलेवा से सरकार को कोई खास फायदा नहीं है इसलिए संस्कृति विभाग ने इसे बंद करने की योजना बना ली थी, परंतु just36news और छत्तीसगढ़ी व्यंजन की चाह रखने वाले लोगों ने जब इस फैसले के खिलाफ मुहिम छेड़ दी थी. शहर के बीचों बीच स्थित महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के परिसर में स्थित गढ़कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपलब्ध रहते हैं. प्रतिदिन सैकड़ों ग्राहक यहां आते हैं. इस स्वाद केंद्र पर मुख्यतः छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन जैसे चीला, फरा, खुरमी, चौसेला, बरा इत्यादि व्यंजन नाश्ते के रूप में मिल जाते हैं. इसी तरह छत्तीसगढ़ भोजन भी सस्ते दर पर उपलब्ध है.

 

संस्कृति विभाग के उप संचालक जे आर भगत ने बताया कि राज्योत्सव होने के कारण टेंडर निकालने की प्रकिया में विलम्ब हुआ है लेकिन एक महीने के भीतर जल्द ही टेंडर निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि जब टेंडर निकलेगा तब कोई भी महिला स्व सहायता समूह इस पर भाग ले सकती हैं। इसके साथ ही जब तक टेंडर पास नही हो जाता तब तक मोनिषा महिला स्व सहायता समूह ही गढ़ कलेवा को संचालित करेंगे

 पाखंडी तांत्रिक ने प्रेमी की आत्मा को शरीर में प्रवेश कराने का झांसा देकर,युवती से किया दुष्कर्म

पाखंडी तांत्रिक ने प्रेमी की आत्मा को शरीर में प्रवेश कराने का झांसा देकर,युवती से किया दुष्कर्म

दुर्ग| कुलगांव थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद के शरीर में प्रेमी की आत्मा का प्रवेश होने का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही किशोरी से पांच हजार रुपए भी मांगे। मांग पूरी करने के लिए किशोरी ने अपनी मां का मंगलसूत्र आरोपी को थमा दिया। किशोरी के प्रेमी की मौत एक सड़क हादसे में हो चुकी है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद किशोरी की ओर से आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। 
प्रेमी की मौत के कुछ दिन बाद ही किया था कॉल
 
मुंगेली निवासी हेमराज सोनवानी ने खुद को तांत्रिक बताया। आरोप है कि हेमराज ने किशोरी को उसके मृत प्रेमी चिराग बंजारे की आत्मा का उसके शरीर में प्रवेश करने की बात कहकर झांसा दिया। उससे 5 हजार रुपए की भी मांग रखी। आरोपी हेमराज व चिराग के दोस्त होने के चलते किशोरी उसकी बातों में आ गई और अपनी मां का मंगलसूत्र उसे थमा दिया। इसके बाद आरोपी हेमराज ने किशोरी से दुष्कर्म किया। 

चौकी प्रभारी एनु देवांगन ने बताय कि करीब सालभर से क्षेत्र के ही चिराग बंजारे से किशोरी का प्रेम संबंध था। 11 सितंबर को उसकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आरोपी हेमराज की चिराग से दोस्ती थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी ने कुछ दिन बाद किशोरी से फोन पर संपर्क किया और उसके शरीर में चिराग की आत्मा का प्रवेश होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि 5 हजार रुपए भी उसने खर्च किए और वह भी मांगे। 
पत्नी ने की अपने ही पति का गला रेतकर हत्या,प्रेम संबंधों की खुल गई थी पोल...

पत्नी ने की अपने ही पति का गला रेतकर हत्या,प्रेम संबंधों की खुल गई थी पोल...

शादी के पहले अफेयर होने की बात पति को पता लगी तो वो रोज ताने मारने लगा। पति-पत्नी के बीच अक्सर इसे लेकर झगड़े होते रहते थे। इस सब से तंज आकर पत्नी ने आखिरकार अपने ही पति का सरेराह गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। मामला गुजरात के महिसागर जिले का है जहां एक अजीबोगरीब घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पति की हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के अनुसार दीपावली के बाद विक्रम संवत वर्ष की शुरुआत के दिन खानपुर तहसील के लवाणा गांव के निर्जन रास्ते से 56 वर्षीय कालूभाई वालाभाई मछार का शव बरामद हुआ था। किसी धारदार शस्त्र से उसका सिर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।

इस मामले की तफ्तीश पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। हत्या के कारणों की गुत्थी सुलझ नहीं रही थी। कालूभाई इतने अमीर भी नहीं थे कि लूटने के इरादे से भी उनकी हत्या हुई हो। उनकी किसी व्यक्ति के साथ दुश्मनी भी नहीं थी। इस मामले में हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस आकाश-पाताल एक कर रही थी।

मामले की जांच के लिए पुलिस मृतक के घर गई। वहां देखा तो पुत्र और पुत्रवधू विलाप कर रहे थे। कालूभाई की बेटी का भी रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं कालूभाई की पत्नी घर के एक कोने में बैठी थी। उसके चेहरे पर चिंता की शिकन भी नहीं थी। उसे देखकर यह माननाबहुत मुश्किल था कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी थी।

पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की। इससे पता चला कि कालूभाई की पत्नी शांता का गांव के एक व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध थे। इसे लेकर कालूभाई और उनकी पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। फिर क्या था पुलिस के लिए इतना सुराग ही काफी था। पुलिस ने शांता से पूछताछ की शुरुआत की। शुरू में तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, किन्तु सख्ती करने पर वह टूट गई। उसने कबूल कर लिया कि उसी के हाथों उसके पति की हत्या हुई है। कबूलात के आधार पर पुलिस ने शांता को गिरफ्तार कर लिया।
 
हार के बाद भी भाजपा ने नहीं लिया सबक,स्थानीय नेताओ की लगातार हो रही है अनदेखी,बैठक में हुआ हंगामा

हार के बाद भी भाजपा ने नहीं लिया सबक,स्थानीय नेताओ की लगातार हो रही है अनदेखी,बैठक में हुआ हंगामा

छत्तीसगढ़ में 15 साल की सत्ता गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी में कई बार बिखराव के हालात देखने को मिले हैं। शनिवार की दोपहर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पार्टी के दफ्तर एकात्म परिसर में बैठक चल रही थी, कि अचानक चींखते हुए पूर्व पार्षद धमेंद्र तिवारी नीचे की तरफ आते दिखे। वह कह रहे थे कि स्थानीय नेताओं को दुत्कारा जा रहा है, पार्टी में व्यापारी किस्म के लोग नेता बने हुए हैं। कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं है। कोई कुछ समझ पाता इतने में चींखते हुए नेता जी यहां से चले गए।  


पार्टी कार्यालय में यह हंगामा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह और सभी वरिष्ठ नेताओं के सामने हुआ। फिल्हाल कोई भी इस पर कुछ कहने से बच रहा है। धर्मेंद्र तिवारी ने सोशल मीडिया में भी कई तरह की पोस्ट पार्टी के खिलाफ लिखे हैं, जिनमें निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की बजाए नेताओं को भी पार्टी द्वारा हर तरह का फायदा देने की बात को समझा जा सकता है। दिवाली मिलन के नाम पर आयोजित बैठक में नेता संठन के मंडल स्तर के चुनाव और आगामी निगम चुनावों को लेकर चर्चा कर रहे थे। 
 
वॉट्सऐप के लिए जल्द शुरु होने वाली है खास सर्विस, ज़करबर्ग ने किया ऐलान

वॉट्सऐप के लिए जल्द शुरु होने वाली है खास सर्विस, ज़करबर्ग ने किया ऐलान

नई दिल्ली , वॉट्सऐप के पेमेंट सर्विस का काफी समय से जारी इंतज़ार अब जल्द ही खत्म हो सकता है। फेसबुक के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने कहा कि जल्द ही वॉट्सऐप पेमेंट सर्विस भारत में लॉन्च की जाएगी। एनालिस्ट्स से सवाल जवाब सेशन के दौरान उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि फेसबुक भारत में सर्विस की टेस्टिंग कर रहा है और जल्दी ही एक इन-ऐप पेमेंट सर्विस लॉन्च की जाएगी। हालांकि, इसके लिए किसी समय सीमा की घोषणा नहीं की गई है। इस साल की शुरुआत में वॉट्सऐप के ग्लोबल हेड विल कैथकार्ट ने भारत में विजि़ट के दौरान भी इस बात को कन्फर्म किया था। वॉट्सऐप इस वक्त भारत में करीब 10 करोड़ यूज़र्स के साथ अपने इस पेमेंट सर्विस की टेस्टिंग कर रहा है। पूरी दुनिया में वॉट्सऐप के 1.5 बिलियन यूज़र्स हैं जिनमें से भारत में 40 करोड़ यूज़र्स हैं। इसके साथ ही भारत वॉट्सऐप के लिए सबसे बड़ी मार्केट है। बता दें कि वॉट्सऐप अभी बीटा मोड में है लेकिन डेटा प्रोसेसिंग को लेकर इसके ऊपर अभी भारत सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से स्क्रुटिनी चल रही है। सरकार का कहना है फाइनेंशियल डेटा को देश के भीतर ही स्टोर करना होगा और अगर यह देश के बाहर प्रोसेस किया जाता है तो 24 घंटे के अंदर इसे देश के भीतर लाना होगा। रेग्युलेटर्स ने वॉट्सऐप क्लॉज़ को लेकर चिंता व्यक्त की थी इसी वजह से पेमेंट सर्विस को भारत में लॉन्च करने में देरी हुई। भारत डिजिटल पेमेंट की बहुत बड़ी मार्केट है। नोटबंदी के बाद से भारत में डिजिटल पेमेंट काफी बढ़ा है। इन्वेस्टमेंट बैंकिंग फर्म क्रेडिट सुइस के मुताबिक साल 2023 तक भारत की मोबाइल पेमेंट मार्केट एक ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी।

विवादों के चलते रविश कुमार का कल राज्योत्त्सव में छत्तीसगढ़ आना टल सकता है

विवादों के चलते रविश कुमार का कल राज्योत्त्सव में छत्तीसगढ़ आना टल सकता है

इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य उत्सव के दौरान दिए जाने वाले राज्य अलंकरण में पंडित माधव राव सप्रे सम्मान के लिए एनडीटीवी के वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार जी का चुना है लेकिन इस नाम को चुनने पर काफी विवाद होता नजर आ रहा है सोशल मीडिया में भी इसकी खूब चर्चाएं हैं शायद इन्हीं सब को देखते हुए रवीश कुमार जी स्वयं कल के कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ आना नहीं चाह रहे हैं ,सूत्रों के मुताबिक वे इस सम्मान को पा कर काफी प्रसन्न है और उसे जरुर ग्रहण करेंगे लेकिन कल होने वाले कार्यक्रम में आने में असमर्थ होने की बात कही लेकिन सम्मान समारोह में ना आना किसी अन्य बातो को बल देता है जो सोशल मीडिया में लगातार चल रही है

रायपुर के अब्दुला टॉवर में लगी आग, दमकल की गाड़ी मौके पर

रायपुर के अब्दुला टॉवर में लगी आग, दमकल की गाड़ी मौके पर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मौदहापारा इलाके में अब्दुला टॉवर में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब उसके दूसरे मंजिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखे सामान जल कर राख के ढेर में तब्दील हो गई। गोदाम से आग का धुंआ उठता देख आसपास के लोगों ने गोदाम के मालिक को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

 

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह मौदहापारा थाना के अंतर्गत अब्दुला टॉवर के दूसरे इलाके में एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में अचानक आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। गोदाम में लगी आग की खबर मिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। फिलहाल दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट हैं। इस आगजनी में कितना नुकसान इस अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची मौदरापारा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 
 बाल संप्रेषण गृह से चारदीवारी फांदकर तीसरी बार भागे अपचारी बालक पकड़ाए

बाल संप्रेषण गृह से चारदीवारी फांदकर तीसरी बार भागे अपचारी बालक पकड़ाए

महासमुंद ,बाल संप्रेषण गृह से तीसरी बार भागे अपचारी बालकों को पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही दो बालकों को ढूंढ लिया। एक बालक को गुरुवार सुबह बलौदाबाजार से तथा दूसरे को बुधवार शाम गरियाबंद से पकड़ लिया गया। बरोंडाबाजार स्थित बाल संप्रेषण गृह की चारदीवारी फांदकर मंगलवार रात 3 अपचारी बालक फरार हो गए। बुधवार सुबह जब अधिकािरयों को इसकी जानकारी लगी तो उनके होश उड़ गए। क्योंकि दो महीने के भीतर बच्चों के भागने की यह तीसरी घटना है। सितंबर महीने में ही दो बार अपचारी बालक यहां से भाग चुके हैं। उसके बाद ही यहां सुरक्षा बढ़ाई गई थी। पहले संप्रेषण गृह में 8 सीसीटीवी कैमरे थे, जिसे बढ़ाकर 16 कर दिए गए हैं। बावजूद इसके सुरक्षा में चूक हो रही है। इस मामले में जिला महिला बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोंदले का कहना है कि बीते माह हुई घटना के बाद बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा बढ़ाई थी। हालांकि बल की कमी के लिए अब भी वे जूझ रहे हैं। जिला प्रशासन से दो और नगर सैनिक की मांग की गई है, जो अभी तक नहीं मिले हैं। 
 अब प्रधानमंत्री मोदी तीन दिनों के बैंकॉक प्रवास पर हुए रवाना,कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

अब प्रधानमंत्री मोदी तीन दिनों के बैंकॉक प्रवास पर हुए रवाना,कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा, सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के थाइलैंड दौरे के लिए आज सुबह 10 बजे रवाना हो गए है। थाइलैंड में पीएम मोदी आसियान-भारत, पूर्वी एशिया और आरसीईपी सम्मेलनों में शिरकत करेंगे। पीएम 4 नवंबर तक वहां रहेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा, कनेक्टिविटी समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी शनिवार दोपहर लगभग 1.50 बजे बैंकॉक के रॉयल थाई एयरफोर्स बेस पहुंचेंगे। शाम 6 बजे वह बैंकॉक में नेशनल स्टेडियम प्रवासी भारतीयों के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी तमिल क्लास्कि तिरुक्कुरल का थाई अनुवाद भी जारी करेंगे। पीएम मोदी थाइलैंड के पीएम प्रयुत चान-ओ-चा के साथ 3 नवंबर को 16वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। 

 
अपने प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 16वें आसियान-भारत सम्मेलन, 14वें आसियान एशिया सम्मेलन और तीसरे क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) सम्मेलन सहित अन्य कई संबंधित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। बैंकॉक में आरसीईपी से संबंधित लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है। दरअसल, नानथाब्यूरी में होने वाले आसियान सम्मेलन से पहले सबकी निगाहें आरसीईपी व्यापार समझौते पर टिकी हुईं है। बताया जा रहा है कि यदि इस समझौते को अंतिम रूप देने में कामयाबी मिलती है तो विश्व का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाया जा सकेगा।
फिर हुआ धोखाधड़ी ऑनलाइन मोबाईल मंगाने किया 10 हजार का पेमेंट लेकिन नहीं आया मोबााईल,मामला दर्ज

फिर हुआ धोखाधड़ी ऑनलाइन मोबाईल मंगाने किया 10 हजार का पेमेंट लेकिन नहीं आया मोबााईल,मामला दर्ज

रायपुर। ऑनलाइन साइड से मोबाईल मंगाने के लिए हजारों रुपये का पेमेंट किया लेकिन मोबााइल फोन नहीं आया। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र नगर थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार एवेन्यु 144 न्यू राजेंद्र नगर निवासी शिशिर रायजादा 51 वर्ष पिता महेंद्र कुमार रायजादा ने रिपोर्ट करायी है कि 25 अक्टूबर को एमआई शॉप ओआरजी कंपनी से ऑनलाइन रेडमी नोट -8 मोबाईल फोन खरीदने के लिए आर्डर किया था। जिसके एमआई शॉप ओआरजी कंपनी को अपने क्रेडिट कार्ड से 9 हजार 9 सौ 99 रुपये का भुगतान किया। उसके बाद कई दिनों तक इंतजार करने के बावजूद मोबाईल कंपनी ने मोबाईल नहीं भेजकर धोखाधड़ी किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने ऑन लाइन कंपनी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर युवती को होटल में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध,मामला दर्ज

फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर युवती को होटल में ले जाकर बनाया शारीरिक संबंध,मामला दर्ज

बलात्कार का मामला दर्ज 

रायपुर| फेसबुक के माध्यम से प्रेम प्रसंग होने पर युवक ने शादी का प्रलोभन देकर युवती को होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया। घटना की रिपोर्ट गंज थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार बांसटाल गोलबाजार निवासी युवती 22 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 24 अक्टूबर 2018 से 21 जून 2019 तक विनय बघेल पिता सुरेश बघेल ने फेसबुक के माध्यम से दोस्ती होने पर शादी का प्रलोभन देकर राजधानी के एक होटल ले जाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा व बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर धारा 376 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
टोल प्लाजा पर अब यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा अपनी बारी का इंतजार,जानिए वो कैसे...

टोल प्लाजा पर अब यात्रियों को नहीं करना पड़ेगा अपनी बारी का इंतजार,जानिए वो कैसे...

छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल प्लाजा पर यात्रियों को अब अपनी बारी का इंतजार कर समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा। एनएचएआई ने टोल प्लाजा पूरी तरह से कैशलेस करने जा रहा है। शनिवार दो नवंबर को इसका ट्रायल होगा। ट्रायल के बाद इसे एक दिसंबर से सभी टोल प्लाजा पर लागू कर दिया जाएगा। यात्रियों की समस्या को देखते हुए टोल प्लाजा पर फास्टैग ईटीसी लगा दिया गया है। यात्री फास्टैग की चिप खरीदकर बिना रुके टोल प्लाजा क्रास कर सकेंगे। चिप सीधे वाहन मालिक के खाते से जुड़ी रहेगी। खाते से खुद-ब-खुद पैसा कट जाएगा।


ज्ञात हो कि 14 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय राज्य प्राधिकरण मंत्री ने अधिकारियों की बैठक ली थी। बैठक के बाद प्रदेश में स्थित सभी टोल प्लाजा को कैशलेस करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी थी। प्रदेश के सभी टोल प्लाजा, जिसमें ढाख टोल प्लाजा, दुमदुमा नाका, ठाकुर टोल प्लाजा, लाखौली टोल प्लाजा, छुई पाली टोल प्लाजा में शनिवार को ट्रायल लिया जाएगा। टोल प्लाजा को कैशलेस और परेशानी रहित बनाने के लिए एनएचएआई द्वारा सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग ईटीसी लगा दिया गया है।
 
चिल्हर को लेकर अब नहीं होगी किचकिच
 
टोल प्लाजा पर अक्सर गाड़ियों की लंबी कतार देखने को मिलती है। वाहन संचालक अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इसके साथ ही अक्सर छुट्टे पैसे को लेकर विवाद की स्थिति भी निर्मित होती है। इन समस्याओं को देखते हुए एनएचएआइ टोल प्लाजा पर पीओएस से फास्टैग नामक चिप दे रहा है। यात्री फास्टैग चिप खरीदकर अपने वाहन में लगाना अनिवार्य है। इससे यह सहूलियत होगी कि टोल प्लाजा पर वाहन पहुंचते ही स्कैनर चिप को स्कैन करेगा। इसके बाद खुद-ब-खुद टोला प्लाजा का गेट खुल जाएगा। वाहन मालिक के खाते से पैसा कट जाएगा, कैश नहीं देना पड़ेगा। एनएचएआइ द्वारा इस पर ढाई प्रतिशत कैश बैक भी दिया जा रहा है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
एक बार फिर हो सकता था आख फोड़वा काण्ड सजगता से बची लोगो की जान दोषियों पर कब होगी कार्यवाही ....

एक बार फिर हो सकता था आख फोड़वा काण्ड सजगता से बची लोगो की जान दोषियों पर कब होगी कार्यवाही ....

रायपुर, राजधानी के मेकाहारा अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन से ठीक पहले आईवी फ्लूड में फंगस मिलने पर जब जांच की गई तो गोदाम में रखे सभी आईवी फ्लूड में फंगस पाए गए हैं। गोदाम से ही मेकाहारा में ये सप्लाई किया जा रहा था। सीजीएमएससी अब कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में है।

बता दें अंबेडकर अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन से ठीक पहले आईवी फ्लूड की जांच में फंगस निकले थे। अगर ये आईवी फ्लूज मरीजों की आंखों मे डाले जाते तो एक और आंखफोड़वा कांड सामने आ जाता है।

गनीमत रही डॉक्टरों की सजकता से एक बड़ी घटना होने से टल गई। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी इस घटना के जांच के आदेश दिए थे। जांच में गोदाम में रखे सभी आईवी फ्लूड में फंगस मिले हैं। सीजीएमएससी दवा कंपनी के खिलाफ अब कार्रवाई करने की बात कह रहा है।

बस चालक की लापरवाही ने फिर ली एक जान बीमार पत्नी से मिलने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

बस चालक की लापरवाही ने फिर ली एक जान बीमार पत्नी से मिलने जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

शुक्रवार शाम को राजधानी ट्रेवल्स की बस ने एक बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामलें में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर बस जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार खरोरा नीलजा निवासी दिनेश मंडावी अपने बीमार पत्नी से मिलने रायपुर आ रहा था। तभी लगभग शाम 7 बजे सेमरिया के पास बलौदाबाजार से रायपुर आ रही राजधानी टे्रव्लस की तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दिनेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची विधानसभा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही बस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है।