BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
कोविड अस्पताल में गूंजी किलकारी :  मेडिकल टीम ने कोरोना संक्रमित महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

कोविड अस्पताल में गूंजी किलकारी : मेडिकल टीम ने कोरोना संक्रमित महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

रायपुरएक अक्टूबर सुबह की पहली किरण कोरबा जिले में लॉकडाउन खुलने के साथ ही कोरबा की रजगामार निवासी 24 वर्षीय कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की जिंदगी में नई खुशियां लेकर आई। जिले के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया है। कोरोना महामारी के दौर में जिले के ईएसआईसी कोविड अस्पताल में मेडिकल टीम ने बडी उपलब्धि हासिल की है।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क हादसे में हुई मौत, शहर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर

कोविड अस्पताल के डाक्टरों ने कोरोना संक्रमित महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। कोरोना संक्रमित महिला ने प्रसव के दौरान लड़का को जन्म दिया जोकि पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। मेडिकल टीम द्वारा नवजात शिशु की देखभाल की जा रही है तथा महिला का कोरोना ईलाज जारी है। इएसआईसी कोविड अस्पताल कोरबा में किसी कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव का पहला मामला है।

पढ़ें : भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर

कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने शिशुवती माता को बधाई दी और कोविड अस्पताल के पूरे मेडिकल स्टाफ की तारीफ कर होैसला बढ़ाया है। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिला के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण सुरक्षित प्रसव कराना चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे डाक्टरों की टीम ने अच्छे ढंग से पूर्ण किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बनाए गये कोविड अस्पताल में ईलाज कराने वाले मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। कोविड अस्पताल में कुशल डाक्टरों और नर्सों की मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई गई हैं।

पीएम मोदी के लिए अमेरिका में तैयार विशेष विमान बोइंग 777 आज आ रहा है दिल्ली, पढ़ें पूरी खबर

पीएम मोदी के लिए अमेरिका में तैयार विशेष विमान बोइंग 777 आज आ रहा है दिल्ली, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका में तैयार विशेष विमान बोइंग 777 आज भारत में उतरने वाला है। अमेरिका के राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन जैसे क्षमताओं से लैस इस विमान में कई खूबियां हैं। विशेष विमान का प्रयोग पीएम के अलावा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी करेंगे। फिलहाल अभी तक मोदी ने एयर इंडिया-वन कॉल साइन से बोइंग-747 इस्तेमाल करते रहे हैं। सरकारी सूत्रों  के अनुसार आज किसी भी समय प्लेन भारत पहुंच सकता है।

पढ़ें : राजधानी में एक बार फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया, युवती ने आत्महत्या की

बख्तरबंद बोइंग 777 एक बार ईंधन भरने पर यह अमेरिका से भारत तक की लंबी उड़ान पर जा सकता है। सुपर वीआईपी प्लेन को आने वाले वक़्त  में एयर इंडिया नहीं, बल्कि एयरफोर्स आपरेट करेगी। सूत्रों के अनुसार इसका कॉल साइन एयरफोर्स-वन रखा जा सकता है।
इसमें तीन तरह के रंगों का प्रयोग किया गया है। इनमें से दो रंग अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन से मिलते-जुलते हैं। सूत्रों का कहना है कि इसमें हल्का नीला और सफेद रंगं का इस्तेमाल अधिक किया गया है और नारंगी रंग की हवाई जहाज के बीच में लाइन दी गई है। देखने में यह बहुत सुंदर  है।
 
 
विशेष विमान बोइंग 777 को एयरफोर्स के पायलट उड़ाएंगे। इन दोनों  विशेष विमानों की राशि करीब 8458 करोड़ रुपये है। बहुत सेफ इस जहाज के अगले हिस्से में जैमर लगा है जो दुश्मन के रेडार सिग्नल को जाम कर देता है। विमान पर मिसाइल हमले का भी असर नहींहोगा । खबरों के अनुसार इस विमान में हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता होगी। और साथ ही यह विमान एक बार में भारत से अमेरिका तक की दूरी के बीच उड़ान भर सकेगा।
 
 
इस विशेष विमान में बहुत सी खुबिया है जैसे  इसमें मिरर बॉल सिस्टम का भी प्रयोग किया गया है। यह आधुनिक इंफ्रारेड सिग्नल से चलने वालीं मिसाइलों को भी भ्रमित कर सकता है। विमान की कई फोटो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
राजधानी में एक बार फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया, युवती ने आत्महत्या की

राजधानी में एक बार फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण किया, युवती ने आत्महत्या की

रायपुर युवतियों से प्यार का नाटक कर शादी करने का वादा कर धोखाधड़ी करने वाले अपराधिक किस्म के युवाओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। नासमझ युवतियों के साथ लंबे चौड़े कर जहां उनका शारीरिक शोषण किया जा रहा है वहीं शादी  पर बात आने पर या तो तथाकथित प्रेमी फरार हो जाते हैं या फिर शादीशुदा निकलते हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क हादसे में हुई मौत, शहर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर 

इसी कड़ी में गुढिय़ारी थाने से मिली जानकारी के अनुसार रामनगर निवासिनी 22 वर्षीय पीडि़ता युवती के साथ फिरोज कुमार साहू जयहिंद चौक रामनगर गुढिय़ारी द्वारा जमकर प्यार कर प्रदर्शन कर उसका दैहिक शोषण किया गया। युवती द्वारा बार बार शादी नहीं करने पर जहर का सेवन कर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। नारायणा हास्पिटल देवेंद्र नगर में उपचार के दौरान पीडि़त युवती की मौत हो गई। उक्त मामले में गुढिय़ारी थाने ने आरोपी साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। 

BIG BREAKING : शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क हादसे में हुई मौत, शहर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर

BIG BREAKING : शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष की सड़क हादसे में हुई मौत, शहर कांग्रेस पदाधिकारियों में शोक की लहर

तिल्दा | राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात जोता गांव के पास बाइक से गिरने से घायल हो गई थी। वहीं उपचार के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष वंदना वर्मा अपने पति के साथ बाइक से रायपुर गई थी। वहीं देर रात जोता गांव के पास हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि वंदना बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे रात में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उपचार के दौरान म​हिला ने दम तोड़ दिया। शहर महिला कांग्रेस के सड़क हादसे में मौत की खबर मिलते ही कांग्रेसियों में शोक की लहर दौड़ गई। शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

राजधानी रायपुर में फिर IPL का सट्टा लगाते 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

राजधानी रायपुर में फिर IPL का सट्टा लगाते 3 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

रायपुरआईपीएल मैच के दौरान सट्टेबाजों द्वारा खुलेआम सट्टा लगाकर लोगों को गुमराह कर विभिन्न क्रिकेट टीमों के बीच जीत हार को लेकर सट्टेबाजी व्यापक पैमाने पर चल रही है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र से मिली जानकारी के अनुसार आशीष अग्रवाल पिता श्रीरामचंद्र अग्रवाल आयु 23 वर्ष आमिर अहमद हर्ष अग्रवाल एवं उनके साथियों द्वारा वेलकम हाइट न्यू शांतिनगर के रूम नंबर 403 में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों से क्रिकेट मैच का सट्टा लिखने वाली कापी, 8 नग मोबाइल फोन, टीवी, केलकूलेटर, सेटअप बाक्स सहित 10100 रुपये नगद जब्त किया। उक्त मामले में आईपीसी की धारा 4 क के तहत थाने ने अपराध दर्ज किया है। वहीं मोवा थाने से मिली जानकारी के अनुसार नितिन शर्मा, आयु 32 वर्ष पिता स्व. राजेंद्र शर्मा स्थान लोधीपारा पंडरी रायपुर में आईपीएल क्रिकेट मैच का खुलेआम सट्टा लगाते एक कमरे में गिरफ्तार किया गया साथ ही उस कमरे से मोवा थाने ने एक नग लेपटाप टीवी, चार नग मोबाइल फोन सेटअप बाक्स नगदी 20 हजार रुपये जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया है। दोनों ही थाना क्षेत्रों से संबंधित थाना को 30 हजार 100 रुपये की राशि जब्त करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी घटनास्थल से करने में सफलता मिली है। 

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज लेंगे विधायक दल की बैठक

मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आज लेंगे विधायक दल की बैठक

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम आज शाम 5 बजे विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कांग्रेस विधायल दल की बैठक लेंगे। इस बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पारित कराए गए कृषि बिल के विरोध को लेकर नई रणनीति बनाये जाने की संभावना है। बैठक में किसान सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। 

पढ़ें : भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर

ज्ञात हो कि कृषि बिल के विरोध में कांग्रेसी राजभवन तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन कर राज्यपाल को ज्ञापन सौंप चुके है। प्रदेश कांगे्रस ने इस बिल को काला कानून बताया है। मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने इस बिल को राज्य में लागू नहीं किए जाने की वकालत की है।  
 
भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर

भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर

बिलासपुर | कोटा थाना क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां मुंहबोले भाई ने अपनी नाबालिक मूक बधिर बहन के साथ दुष्कर्म किया, घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें : ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप 

जानकारी के मुताबिक कोटा थाना क्षेत्र के गाँव में रहने वाली 13 वर्षीय मूक-बधिर लड़की के परिवार के मुँहबोले भाई ने उसकी शारारिक अक्षमता का फायदा उठाया, और लगातार उसके साथ संबंध बनाता था, इस बीच लड़की की तबीयत बिगड़ी, जिसकी जानकारी उनके चाचा चाची और दुष्कर्मी के मां और पिता को हुई, तो वे उसे गनियारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया, कि लड़की गर्भवती है, और जब मामले में लड़की से जानकारी ली गई, तो उनके होश उड़ गए।
 
 
जिसके बाद सबने आपस में सलाह कर मामले को दबाने के लिए कोरबा से दवाई मंगा कर लड़की का गर्भपात करा दिया।  इधर मामले की जानकारी नाबालिग लड़की की माँ को हुई। जिसके बाद उन्होंने दुष्कर्म करने वाले एवं गर्भपात कराने वालों के विरुद्ध लिखित शिकायत कोटा थाने में दर्ज कराई है। जिस पर थाना कोटा में आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 313, 34, 6 पास्को एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने गाँव के ही आरोपी अजय सिंह, दशरथ मिंज, सियाराम मिंज, केलनतरी मिंज को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
 
मेरे विरूद्ध किया गया तंत्र-मंत्र, पर मैं भयभीत नहीं- अमित जोगी

मेरे विरूद्ध किया गया तंत्र-मंत्र, पर मैं भयभीत नहीं- अमित जोगी

रायपुर | जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा कि उसके विरूद्ध तंत्र-मंत्र किया गया है लेकिन वे इससे भयभीत नहीं है, क्योंकि उनके ऊपर लाखों गरीब लोगों का आशीर्वाद है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

अमित जोगी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि उनके विरूद्ध बिलासपुर के मोतिमपुर में तंत्र-मंत्र किया गया है। उन्होंने कहा कि इन सब बातों से वे भयभीत नहीं है क्योंकि उनके पिता स्व. अजीत जोगी कहते थे कि जिनके ऊपर गरीब लोगों का हाथ होता है वो कभी अनाथ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी के आशीर्वाद से मेरे परिवार के ऊपर लाखों गरीब लोगों का आशीर्वाद है। 
 
 
अमित जोगी ने आरोप लगाया कि जब मुझे फसाने में सरकारी तंत्र काम नहीं आया तो जोगी परिवार से लगाव रखने वाले सज्जन ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी चयन की आड़ में कल तंत्र-मंत्र कराया है |
एक बार फिर मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

एक बार फिर मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या

बीजापुर | छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर  जिले में लगातार नक्सलियों द्वारा पुलिस के मुखबिरी करने का आरोप लगाकर ग्रामीणों की हत्या कर रहे है । बीती रात भी जांगला थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी है ।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर 

बीती रात जांगला थाना क्षेत्र के बरदेला के पूर्व उप सरपंच धनीराम कोरसा और गोंगला के पंच गोपाल कुडियम पर नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए परिवार के सामने धार धार हथियार ने निर्ममता पूर्वक हत्या कर दिया है ।  नक्सलियों द्वारा जिले में अब तक मुखबिरी का आरोप लगा कर दर्जनों ग्रामीणों की हत्या कर चुके है, और वर्तमान में भी जारी है । लगातार हो रहे हत्याओं से जिले में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है ।
जानिए अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारों के सीजन में निपटा लें सभी जरूरी काम

जानिए अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारों के सीजन में निपटा लें सभी जरूरी काम

अक्टूबर महीने के शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का भी आगाज हो गया है. इस महीने काफी छुट्टियां पड़ने वाली हैं. 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से छुट्टियां शुरू हो रही हैं. इसके बाद इसी महीने दुर्गा पूजा भी जैसे बड़े त्योहार हैं, इस दौरान तमाम सरकारी संस्थान बंद रहेंगे. इस महीने करीब 14 दिन बैंक बंद रहेंगे.

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर 


पूरे देश में कब और कहां बंद रहेंगे बैंक
02 अक्टूबर, शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती
04 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
08 अक्टूबर, गुरुवार- चेहल्लुम स्थानीय छुट्टी
10 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार अवकाश
11 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
18 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा/महासप्तमी स्थानीय छुट्टी

पढ़ें : एक बार फिर मुखबिरी का आरोप लगा नक्सलियों ने की दो ग्रामीणों की हत्या


24 अक्टूबर, शनिवार- महाअष्टमी/महानवमी स्थानीय छुट्टी. त्रिपुरा, असम, तेलंगाना, इम्फाल, जम्मू, कोच्चि, पश्चिम बंगाल, बिहार और केरल में बैंक बंद रहेंगे. लेकिन इस दिन चौथे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे.
25 अक्टूबर, रविवार- साप्ताहिक अवकाश
26 अक्टूबर, सोमवार- दुर्गा पूजा (विजयादशमी)
29 अक्टूबर, गुरुवार- ईद-ए-मिलाद. पैगंबर मोहम्मद जयंती और दुर्गा पूजा के कारण सिक्किम, जम्मू, कोच्चि, कश्मीर और केरल में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

30 अक्टूबर, शुक्रवार- इस दिन ईद ए मिलाद का त्यौहार है. त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, इम्फाल, जम्मू, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे.

पढ़ें :  ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप 


31 अक्टूबर शनिवार-महर्षि वाल्मिकी व सरदार पटेल की जयंती. इस दिन गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा और शिमला में बैंक बंद रहेंगे.


बैंकों की ये सभी छुट्टियां अलग-अलग राज्य और अलग-अलग त्योहार के चलते हैं. जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा.


हालांकि बैंक बंद रहने के दौरान आपको दिक्कतें नहीं होंगी.सारी ऑनलाइन सेवा और एटीएम संबंधित सेवाएं जारी रहेंगी. इसके अलावा आरबीआई ने पहले ही बैंकों को आदेश दे दिया है कि छुट्टियों के दौरान एटीएम में कैश की किल्लत नहीं होनी चाहिए. 

 जानें Unlock 5 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, 10 बड़ी बातें

जानें Unlock 5 में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद, 10 बड़ी बातें

देश में 1 अक्टूबर यानि आज से अनलॉक 5 (Unlock 5) की शुरुआत हो गई है.गृह मंत्रालय ने बुधवार को अनलॉक 5 के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है. अनलॉक पांच में 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, थियेटर खोले जा सकते हैं. हॉल में 50 फीसदी सीट पर ही दर्शक होंगे. गाइडलाइन के मुताबिक, खिलाड़ियों के लिए स्विमिंग पूल खोले जाएंगे.

पढ़ें : जानिए अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, त्योहारों के सीजन में निपटा लें सभी जरूरी काम 


जानें अनलॉक-5 से जुड़ी 10 बड़ी बातें


1. कंपनियों के स्तर पर आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों को 15 अक्टूबर से आयोजित करने की अनुमति होगी, इसके लिए मानक संचालन प्रक्रिया वाणिज्य विभाग द्वारा जारी की जाएगी.


2. स्कूलों और कोचिंग सेंटर्स को खोलने को लेकर 15 अक्तूबर के बाद राज्य सरकारें अपने हिसाब से फैसला कर सकेंगी.


3. मनोरंजन पार्क और इसी तरह के स्थानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी, जिसके लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय परामर्श जारी करेगा.

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर


4. सिनेमा, थियेटर और मल्टीप्लेक्सों को उनके बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत के साथ खोला जा सकता है.


5. सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनैतिक और अन्य कार्यक्रमों में सिर्फ 100 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी. ऐ


6. भारत सरकार ने कंटेनमेंट जोन में जारी सख्त लॉकडाउन को 31 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है.


7. गृह मंत्रालय द्वारा स्वीकृत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के अलावा सभी प्रकार की अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर फिलहाल पाबंदी रहेगी.

पढ़ें : ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप 


8. राज्य के बाहर किसी व्यक्ति की किसी भी प्रकार की आवाजाही पर रोक नहीं होगी.


9. खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए उपयोग किए जा रहे स्विमिंग पूल को खोलने की अनुमति दी जाएगी.


10. 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों, दूसरी बीमारियों से पीड़ित लोग, गर्भवती महिलाओं और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को घर में रहने की सलाह दी गई है.

पढ़ें : रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत 


कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए 25 मार्च से लगाये गये लॉकडाउन के बाद से ये सभी गतिविधियां बंद थी. बयान में कहा गया है कि ये नये दिशा-निर्देश राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर हैं और इसके लिए संबंधित केन्द्रीय मंत्रालयों और विभागों के साथ व्यापक परामर्श किया गया. 

BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

BIG BREAKING : राजधानी में मॉर्निंग वाक पर निकले BJP नेता की गोली मार कर हुई हत्या, पढ़ें कहाँ की है यह खबर

पटना | बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी पटना में एक भाजपा नेता की गोली मार कर हत्या कर दी गई है | जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने जयंत मण्डल उपाध्यक्ष राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई |

पढ़ें : ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप 

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरूवार यानि आज सुबह करीब 6.30 बजे की है | भाजपा नेता राजू बाबा मॉर्निंग वॉक पर निकले थे | इस बीच प्रताप नगर में सीताराम उत्सव हाल के पास बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने राजू बाबा के कनपटी पर गोली मार दी | भाजपा नेता राजू बाबा का मौके पर मौत हो गई |

जानकारी के मुताबिक मृतक प्रोपर्टी डीलर का भी काम करते थे। हत्या की इस घटना को अपराधियों ने किस वजह से अंजाम दिया है इसका पता नहीं लग सका है लेकिन आशंका भूमि विवाद की जताई जा रही है।

पढ़ें : हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत 

वहीं सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी गई है | साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है | बता दें कि दो दिन पहले ही राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा बीजेपी में शामिल हुए थे |

पीड़ित परिवार से मुलाकात करने  आज हाथरस जाएंगे राहुल और प्रियंका

पीड़ित परिवार से मुलाकात करने आज हाथरस जाएंगे राहुल और प्रियंका

नई दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उत्तरप्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी आज पीड़ित परिवार से मिलने के लिए हाथरस जाएंगे। इससे पहले इन दोनों ने हाथरस की घटना को लेकर ट्वीट कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा भी मांगा था।

पढ़ें : भाई ने ही की मूक-बधिर बहन के साथ दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, जाने कहा की है यह खबर 


हाथरस जिले में बर्बर सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई 19 साल की युवती की दिल्ली के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गयी थी। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हाथरस की घटना ने सभी को निर्भया कांड की भयावहता याद दिला दी है।
 

चार दिनों में तीसरी बार गिरा सोना, चांदी हुई महंगी

चार दिनों में तीसरी बार गिरा सोना, चांदी हुई महंगी

नई दिल्ली, आज भारतीय बाजारों में सोने की कीमत कम हुई, वहीं चांदी की कीमत में वृद्धि दर्ज की गई। एमसीएक्स पर दिसंबर का सोना वायदा 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 50,305 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी वायदा 0.25 फीसदी बढ़कर 60,055 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में सोने में 0.6 फीसदी की गिरावट आई थी जबकि चांदी 4 फीसदी यानी 2,500 रुपये सस्ती हुई थी। सात अगस्त को 56,200 रुपये के सोने के उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद इसमें हाल के दिनों में गिरावट आ रही है। अगस्त में चांदी करीब 80,000 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंची थी, लेकिन अब इसमें भी काफी गिरावट आई है।

Also Read:- ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में कमजोर अमेरिकी डॉलर और कोरोना वायरस राहत पैकेज की घोषणा की उम्मीद सोने की कीमतों में आज थोड़ा बदलाव आया है। अमेरिकी निजी पेरोल के आंकड़ों के बढ़ने के बाद वैश्विक जोखिम धारणा में सुधार आया है। हाजिर सोना 1,884.67 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर था। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 0.2 फीसदी बढ़कर 23.25 डॉलर प्रति औंस हो गई, प्लैटिनम 0.4 फीसदी बढ़कर 891.95 डॉलर और पैलेडियम 0.2 फीसदी बढ़कर 2,309.07 डॉलर हो गया।
अमेरिकी सांसद दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्था के लिए एक नए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कर सकते हैं। हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी और ट्रेजरी सेक्रेटरी ने इस हफ्ते बातचीत की, जिसका उद्देश्य गतिरोध को तोड़ना है और दोनों ने कहा है कि वे आशावादी थे।

Also Read:- हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत 

अब तक 24 फीसदी बढ़ी कीमत
सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। हाल के मूल्य सुधारों के बावजूद, इस साल सोने में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो प्रमुख केंद्रीय बैंकों और सरकारों के मौद्रिक प्रोत्साहन द्वारा समर्थित है।
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।
 

ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप

ढोंगी बाबा की हैवानियत, भूत प्रेत का डर दिखाकर तीन युवतियों के साथ किया रेप

राजस्थान, देश भर में लगातार बढ़ रहे रेप मामलों से महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहीं है. हाथरस में गैंगरेप मामले को लेकर लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिल रहा है. मामला अभी ठंडा पड़ा ही नहीं कि जयपुर में ढोंगी बाबा ने तीन विदेशी युवतियों को भूत प्रेत का डर दिखाकर रेप किया.

Also Read:- रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत 
बताया जा रहा है कि मामले के सामने आने के बाद आरोपी बाबा को जयपुर पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि तांत्रिक बाबा ने अमेरिका, यूके और मलेशिया की तीन युवतियों को भूत प्रेत का डर दिखाकर रेप किया. पुलिस का कहना है कि केवल तीन नहीं, करीब एक दर्जन युवतियों के साथ ढोंगी बाबा रेप कर चुका है.

Also Read:- हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत
पुलिस के अनुसार दिल्ली में इस बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज है. उन्होंने बताया कि ये शख्स 12 तरह की भाषा जानता है, जिसका ये फायदा उठाकर युवतियों को अपने झासे में लेता रहा. बाबा के झांसे में फंसी एक पीड़िता का आरोप है कि वो 15 साल पहले बीमार होने के कारण एक इंद्रकुमार नाम के तांत्रिक बाबा के पास गई थी. उसने बताया कि बाबा ने उसे भूत प्रेत के डर के जाल में फंसा लिया और उसके साथ रेप किया. और इसी तरह से डरा कर उसके साथ रेप करता रहा.

Also Read:- आज दिनांक 1 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
पीड़िता ने पुलिस में बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा कि ये बाबा उसकी बेटी के साथ भी अश्लीलता करता है. वहीं पीड़िता के वकील का कहना है कि ये आरोपी बाबा हाई प्रोफाईल है. रसूखात के चलते पीड़िता को डरा धमका रहा है.

 

हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

हाथरस के बाद यूपी के बलरामपुर में छात्रा से गैंगरेप, कमर और पैर तोड़े, पीड़िता की मौत

बलरामपुर, यूपी के हाथरस के बाद अब बलरामपुर में एक 22 साल की छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. मामला मंगलवार को बलरामपुर के कोतवाली गैंसड़ी क्षेत्र का है. पीड़िता की मां के मुताबिक, दरिदों ने उनकी बेटी की कमर और पैर तोड़ दिए थे और वह खड़ी नहीं हो पा रही थी.

Read Also- BIG BREAKING : रायपुर में 544 समेत प्रदेश में 2947 मरीजो कि हुई पहचान, 16 कि हुई मृत्यु 
पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को करीब दस बजे कॉलेज में एडमिशन के लिए गई थी. तभी कुछ लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया. शाम तक न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया तो उसका फोन बंद आ रहा था. लड़की को एक रिक्शा वाला एक नाबालिग बच्चे के साथ बेहोशी की हालत में तकरीबन 7:00 बजे लेकर आता है. लड़की की हालत बेहद खराब थी और वो कुछ भी नहीं बोल पा रही थी. उसके हाथ पर ग्लूकोज चढ़ाने वालार ड्रिप लगा हुआ था.

Read Also-रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत 
परिजन उसे लेकर स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए लेकिन गम्भीर हालात देखते हुए उसने लखनऊ ले जाने को कहा. परिजनों के मुताबिक जिले के तुलसीपुर हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गयी. 

रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत

रायगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकप में भिड़ंत से 4 की हुई मौत

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र के छाल रोड पर भालुनारा के पास रात्रि 9.30 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रक व पिकप में आमने- सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिससे मौके पर दो लोगो की मौत हो गयी हैं तो वही गंभीर रूप से घायल दो लोग को अस्पताल ले जाते वक्त दोनो दम तोड़ दिये। मरने वाले सारे विद्युत विभाग के कर्मचारी थे जिसमें दो जूनियर इंजीनियर एक लाइनमैन और एक ड्राइवर है।
दुर्घटना कितना भयानक था इसका अंदाजा ठोकर खाई पिकअप और ट्रक के उड़े परखच्चे से लगाया जा सकता है आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों वाहन तेज गति में थी ट्रक क्रमांक C G 04 MF 4989 का चालक फरार है उसकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी अनुसार चारों व्यक्ति विद्युत लाइन ठीक करने देहजरी गए हुए थे तभी वहा से आते वक्त यह घटना घटित हुई है।
सुशील सिदार, जे.ई, खरसिया, विद्युत विभाग, उम्र करीब 42 वर्ष।
अमल एक्का, 30 वर्ष, जे ई टुरेकेला। निवासी कोरबा।
राजेन्द्र सिदार, 43 वर्ष, ग्राम परस्कोल, लाइन मेन ।
भार्गव वैष्णव, 28 वर्ष। पिकप चालक, खरसिया पुरानी बस्ती।
 

आज दिनांक 1 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 1 अक्टूबर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 1 अक्टूबर का राशिफल

मेष राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। नये कार्यों की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। बौद्धिक प्रवृतियों एवं चर्चाओं में दिन बीतेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। स्त्री मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें। धार्मिक आयोजनों में शामिल हो सकते हैं।

वृषभ राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अधिक परिश्रम से सफलता मिलेगी, लेकिन धनहानि और यशहानि होने की संभावना है, जिससे मन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में कलह और संबंधियों से अनबन के योग रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंता सताएगी। परिजनों के साथ घूमने जाएं और शांतिपूर्ण दिन व्यतीत करना बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। अपने रिश्ते में नई ताजगी का अनुभव करेंगे, लेकिन विवाद की स्थिति से बचना होगा।

मिथुन राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। नये कार्यों की शुरुआत करने के लिए अच्छा समय है। धनलाभ के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं, जो कि लाभदायक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। पुराने मित्रों और स्नेहीजनों से मुलाकात हो सकती है। छोटे प्रवास पर जाना हो सकता है। खान-पान पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने साथी के प्रति अत्यधिक लगाव की अनुभूति करेंगे।

कर्क राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। कारोबार अच्छा रहने से मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिवार के लोगों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण को हानी पहुंच सकती है। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। अपने साथी के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट दूर होगी। प्रेम के लिहाज से आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद में पड़ सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें।

सिंह राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। मित्रों के साथ सैर-सपाटे पर जा सकते हैं। दांपत्यजीवन सुखमय होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। आज ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो व्यापार में लाभ दिलाएंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

कन्या राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों में भी इजाफा होगा। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक धन खर्च हो सकता है। मानसिक व्याकुलता अधिक रहेगी। स्वजनों से दूर रहें, क्योंकि उनसे मनमुटाव हो सकते हैं। प्रॉपर्टी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपनी पुरानी यादों को ऐसे लोगों से साझा करेंगे, जिससे आपके रिश्ते बहुत गहरे हैं।

तुला राशि :-

आज का मिला-जुला रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ लाभ मिलेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। गैर-जरूरी बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। स्नेहीजनों, आत्मजनों एवं मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जो लाभदायक रहेगी। किसी रमणीय स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि :-

आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने के योग रहेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अपूर्ण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। पुराने पार्टनर से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। पार्टनर से मिलना लाभदायक रहेगा। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि :-

आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से काम सफल होंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। खान-पान का ध्यान रखें। ऐसी बातें बोलने से बचें, जिससे किसी को ठेस न लगे। परिवार में मामलू बात पर विवाद हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। मानसिक रूप से दुविधाओं और उलझनों में फंसे रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से चिंता रहेगी।

मकर राशि :-

आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार में अच्चा मुनाफा मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे। नये कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। परिजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। क्रोध से दूर रहने की कोशिश करें। अनैतिक विचारों पर संयम रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे। मानसिक अस्वस्थता रहेगी।

कुम्भ राशि :-

आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक जीवन में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में विवाद हो सकता है एवं कारोबार के क्षेत्र में भागीदारों के बीच मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने पार्टनर और परिवार के लोगों से भी प्यार मिलेगा। इसके चलते पूरे दिन प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। परिजनों के साथ यात्रा अथवा पिकनिक पर जा सकते हैं। इसलिए आज पूरे दिन का लुत्फ उठाएं। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खान-पान पर ध्यान दें।

मीन राशि :-

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। कारोबार में आर्थिक रूप से लाभ होगा और नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। आपके अनुरूप कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की परिस्थिति में सुधार आएगा। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। रोमांस के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। उस व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आपके प्रति आकर्षित है।

 

BIG BREAKING : रायपुर में 544 समेत प्रदेश में 2947 मरीजो कि हुई पहचान, 16 कि हुई मृत्यु

BIG BREAKING : रायपुर में 544 समेत प्रदेश में 2947 मरीजो कि हुई पहचान, 16 कि हुई मृत्यु

रायपुर | प्रदेश में आज कुल 2947 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है | जिसमे जिला रायपुर से सर्वाधिक 544 मरीज, दुर्ग से 301, राजनांदगांव से 143, बालोद से 67, बेमेतरा से 37, कबीरधाम से 51, धमतरी से 57, बलौदा बाजार से 75, महासमुंद व गरियाबंद से 51-51, बिलासपुर से 163, रायगढ़ से 240, कोरबा से 153, जांजगीर चांपा से 159, मुंगेली से 30, सरगुजा से 77, कोरिया से 88, सूरजपुर से 77, बलरामपुर से 31, जशपुर से 76, बस्तर से 120, कोंडागांव से 57, दंतेवाड़ा से 111, सुकमा से 29, कांकेर से 65, नारायणपुर से 25, बीजापुर से 69 मरीज शामिल है । आज प्रदेश में कुल 2836 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत अपने घर लौटे है | राज्य में आज कुल 16 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है | प्रदेश में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 30927 है |

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 30 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

न्यूज़ बुलेटिन : देखें आज 30 सितम्बर की दिन भर की बड़ी खबरें

सम्बंधित न्यूज़ को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए हेड लाइन पर क्लिक करें.......  

Unlock-5 की गाइडलाइन जारी, खुलेंगे सिनेमाघर, राज्य लेंगे स्कूल-कॉलेज पर फैसला

BIG BREAKING : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका अब परीक्षा केंद्र में भी होगी जमा, जारी हुआ आदेश 

बड़ी खबर: डेबिट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में आज रात से लागू होंगे ये नियम, पढ़िए RBI की इस नई गाडइलाइंस के बारे में 

राजधानी रायपुर में कल इन इलाकों से मिले संक्रमित मरीज, इन इलाकों को किया गया कन्टेनमेंट जोन घोषित 

BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में इस बार नहीं होगा रावण दहन एवं दशहरा उत्सव, पढ़ें पूरी खबर 

बाबरी विध्वंस Breaking: बाबरी मस्जिद विध्वंस पर बड़ा फैसला, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर समेत सभी आरोपी बरी 

 नशे के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान: लाखों रुपये के कोकिन के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

अब बीच सड़क पर लोगों को रोककर गाड़ियों के कागजात चेक नहीं कर सकेगी ट्रैफिक पुलिस 

बड़ी खबर : कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता का दिल का दौरा पडऩे से हुआ निधन, शोक की लहर 

बड़ी खबर: पत्रकार से मारपीट करने वाले जिला महामंत्री गफ्फार मेनन को पार्टी से किया गया निष्कासित 

बड़ी खबर रायपुर: आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते दो पकड़ाए, 21 हजार रुपयें नगदी सहित लेपटाप व सट्टा पट्टी जब्त

राज्य के दो एसपी का हुआ तबादला, आदेश हुआ जारी

राज्य के दो एसपी का हुआ तबादला, आदेश हुआ जारी

रायपुर, गृह विभाग ने दो आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक केएल ध्रुव को सुकमा एसपी बनाया गया है। वहीं शलभ कुमार सिन्हा अब कवर्धा के नए एसपी होंगे। 

Unlock-5 की गाइडलाइन जारी, खुलेंगे सिनेमाघर, राज्य लेंगे स्कूल-कॉलेज पर फैसला

Unlock-5 की गाइडलाइन जारी, खुलेंगे सिनेमाघर, राज्य लेंगे स्कूल-कॉलेज पर फैसला

नई दिल्ली। कोरोना महामारी में देशव्यापी लॉकडॉउन में अनलॉक का पांचवां चरण शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है।
- गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक अनलॉक-5 में सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत सीटों के साथ खोले जाएंगे।
- 15 अक्टूबर से सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, एंटरटेनमेंट पार्कों को खोला जाएगा।
- स्वीमिंग पूल्स को खिलाड़ियों की ट्रेनिंग के लिए खोला जाएगा।
- सिनेमा हॉल, थिएटर्स, मल्टीप्लेक्स को लेकर जल्द ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय गाइडलाइंस जारी करेगा।
- 15 अक्टूबर के बाद अनलॉक 5 में स्कूल और कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला राज्य सरकारों को दिया गया है। इसके लिए अभिभावकों की अनुमति भी जरूरी होगी।
- कंटेनमेंट जोन में पाबंदियां 31 अक्टूबर तक बढ़ाई गई
- सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक कार्य और अन्य सभाओं को पहले ही 100 व्यक्तियों के साथ अनुमति दी गई।

 

BIG BREAKING : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका अब परीक्षा केंद्र में भी होगी जमा, जारी हुआ आदेश

BIG BREAKING : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिका अब परीक्षा केंद्र में भी होगी जमा, जारी हुआ आदेश

रायपुर, लगातार छात्रो और छात्र संगठनों कि मांग के चलते अब पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के छात्र परीक्षा केंद्र में भी अपनी उत्तर पुस्तिका जमा कर सकते हैं|
आपको बता दें विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक पत्र जारी कर यह दिशानिर्देश किया है कि परीक्षार्थी परीक्षा समाप्ति के बाद 5 दिवस के अंदर समस्त उत्तर पुस्तिकाओं को एक साथ बंद लिफाफे में अपने परीक्षा केंद्र में स्पीड पोस्ट, डाक, कोरियर अथवा ईमेल के माध्यम से प्रेषित कर सकते हैं इस व्यवस्था में उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के तारतम्य में आंशिक संशोधन करते हुए अब परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्र में कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा निर्देशों का पालन करते हुए उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने की भी अनुमति होगी, इस आशय का पत्र विश्वविद्यालय ने जारी किया है|
देखे आदेश -


 

सर्वमंगल फाउंडेशन रायपुर द्वारा आनलाईन फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

सर्वमंगल फाउंडेशन रायपुर द्वारा आनलाईन फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रायपुर, सर्व मंगल फाउंडेशन ग्रुप के द्वारा इस कोरोना काल में फैंसी ड्रेस कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन किया गया जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर के भाग लिया कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती पूजा त्रिपाठी के द्वारा सरस्वती वंदना से की गई संस्था के संस्थापक श्रीमती अनीता दुबे ने बताया कि कोरोना काल में माहौल को बदलने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में प्रमुख संध्या मंडलोई ने नारद मुनि का किरदार निभाया सरिता दीक्षित ने किसान का सुनीता तिवारी ने मां का बबीता तिवारी ने छात्रा का संगीता दीक्षित ने जापानी गुड़िया का किरदार निभाया मंगला शुक्ला ने नशामुक्ति अनीता झा कवित्री बनी रानी लक्ष्मीबाई वाजपेई ने मोबाइल टीचर ,रेणुका शुक्ला सब्जी वाली बनी लीनो मिश्रा जापानी गुड़िया तो सुजाता शुक्ला जज बनी रंजना तिवारी समाचार पत्रिका शारदा शुक्ला छत्तीसगढ़िया एवं चंद्रशेखर आजाद के किरदार में दर्शना तिवारी एवं सुनीता पाठक पनिहारी ने गीतिका शाह बंगालन तनिष्का शर्मा प्राची तिवारी आदि प्रमुख सदस्यों ने बखूबी से अपना अपना किरदार निभाया एवं सबका मन मोह लिया सारे किरदार तारीफे काबिल रहे कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती बबीता तिवारी ने किया सर्वमंगल फाउंडेशन की अध्यक्ष अनीता दुबे ने पोषण युक्त भोजन करने का संदेश देते हुए सभी सदस्यों को अपना आशीर्वाद दिया । 

भाजपा में महिलाओं को बोलने का अधिकार नही एक भी महिला प्रवक्ता नही बनाया गया- विकास तिवारी

भाजपा में महिलाओं को बोलने का अधिकार नही एक भी महिला प्रवक्ता नही बनाया गया- विकास तिवारी

रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रवक्ता विकास तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी को रमन सिंह द्वारा बनाया गया मायाजाल बताया है और कहां की आरएसएस मुख्यालय के दबाव में आकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया विभाग में एक भी महिला नेत्री की नियुक्ति नहीं की है क्योंकि आरएसएस की विचारधारा में महिलाओं का को बोलने का अधिकार,समानता का अधिकार प्राप्त नहीं है इस कारण से भारतीय जनता पार्टी की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी के मीडिया विभाग में किसी भी महिला नेत्री को प्रवक्ता नहीं बनाया गया जबकि भाजपा और आरएसएस के नेता महिला सशक्तिकरण के नाम पर बड़ी-बड़ी डींगें हांकते हैं और शेखचिल्ली वाली भाषा बोलते हैं पर हकीकत में महिलाओं को आरएसएस और भाजपा में मुखर होकर बोलने का अधिकार प्राप्त नहीं है।


कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश इकाई में धनकुबेर ओ और पूर्ववर्ती रमन सरकार के कमीशन खोरो का दबदबा और जलवा है भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की गई है और धनकुबेर ओ कमीशन खोरो को बड़े पदों से नवाजा गया है जिसके की कारण मूल कार्यकर्ताओं में हताशा और निराशा छा गई है सोशल मीडिया में खुलकर भाजपा के युवा कार्यकर्ता अपने शीर्ष नेताओं को खरी खोटी सुना रहे हैं और अपनी उपेक्षा से मानसिक अवसाद से ग्रसित तक होने की बात कर रहे हैं।


कांग्रेस प्रवक्ता ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय से प्रश्न पूछते हुए कहां है कि किस कारण से भारतीय जनता पार्टी के मीडिया विभाग में महिला प्रवक्ता की नियुक्ति नहीं की गई क्या आरएसएस मुख्यालय से के दबाव में आकर महिला प्रवक्ता नहीं बनाया गया क्या भाजपा आज भी महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष नहीं समझते जिसके कारण उन्हें प्रवक्ता नहीं बनाया गया इस बात का जवाब छत्तीसगढ़ राज्य के महिलाएं भी चाहती है।