BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: अब 10 वी और 12 वी के बचे हुए पेपर नही होंगे

राज्य सरकार का बड़ा फैसला: अब 10 वी और 12 वी के बचे हुए पेपर नही होंगे

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं नहीं लेने का निर्णय लिया है। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर छात्रों को नंबर दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाल ही में 3 मई को हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की शेष परीक्षाएं एक बार फिर से स्थगित किया था। दरअसल लॉकडाउन के चलते माशिमं ने परीक्षा स्थगित किया था। वहीं अब सरकार के फैसले के बाद दोनों क्लास के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
 

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 लाख की चोरी करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 8 लाख की चोरी करने वाले शख्स को किया गिरफ्तार

रायपुर | लॉक डाउन के बीच राजधानी रायपुर के आज़ाद चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुट नगर में हुई लाखो की चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शख्स को राजधानी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज इस पुरे मामले का खुलासा किया है | 

आपको बता दे कि 15 अप्रैल को कंस्ट्रक्शन कंपनी संचालक सोहन ताम्रकार के मुकुट नगर स्थित कार्यालय से 7 लाख रुपये नगदी व 1 लाख के सोने-चांदी के सिक्के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। उक्त मामले में जांच के बाद पुलिस ने पता लगाया कि घर के ही ड्राइवर रूपदास मानिकपुरी ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की नगदी 3,89,500/- रूपये, 4 नग सोने का सिक्का, 10 नग चांदी का सिक्का तथा चोरी के रूपयों से खरीदी गई 1 नग निकोन कैमरा, 1 नग न्यू एक्टिवा वाहन, 1 नग एल.ई.डी. टी.व्ही., 1 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन एवं 1 नग फ्रीज जिसकी कीमत लगभग 7,39,500/- (सात लाख उन्तालीस हजार पांच सौ रूपये) जप्त किया गया है।

लॉकडाउन के बिच जीजा ने साली को दी जान से मारने की धमकी, जाने क्या है पुरा मामला

लॉकडाउन के बिच जीजा ने साली को दी जान से मारने की धमकी, जाने क्या है पुरा मामला

रायपुर। परिवार में विवाद विभिन्न मुद्दों को लेकर आये दिन होते रहते हैं। लॉकडाउन के चलते घरों में रहने के कारण कुछ लोगों का मानसिक तनाव इतना बढ़ गया है कि संबंधों की मर्यादा को त्यागकर आपस में लड़ाई झगड़ा कर एक दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुरानी बस्ती थाने से मिली जानकारी के अनुसार सुमन ठाकुर आयु 28 वर्ष पति लीलाधर धु्रव को उसके जीजा लीलाधर वर्मा निवासी अवधपुरी भाठागांव पुरानी बस्ती को अकारण गालीगलौज करते हुए न केवल प्रार्थिया साली की जमकर पिटाई की वरन उसे जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में थाने ने आरोपी लीलाधर वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 506 एवं 323 के तहत मामला कायम किया है। 
पुलिस अधीक्षक धमतरी ने प्रशासन द्वारा बनाए गए हॉल्टिंग स्टेशन व क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर लिया जायजा

पुलिस अधीक्षक धमतरी ने प्रशासन द्वारा बनाए गए हॉल्टिंग स्टेशन व क्वॉरेंटाइन सेंटर का निरीक्षण कर लिया जायजा

धमतरी। वैश्विक संक्रामक महामारी नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव हेतु शासन द्वारा घोषित लाकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर दूसरे राज्यों में फंसे व्यक्तियों की विभिन्न माध्यम से घर वापसी की कवायद शुरू होने पर इनके आवागमन एवं क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे जाने तथा आवश्यकता पडऩे पर आइसोलेशन के दौरान विशेष सतर्कता व सावधानी बरतने हेतु पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु द्वारा निर्देशित किया गया कि माइग्रेंट व्यक्तियों के धमतरी जिले के सरहदी चेक पोस्ट में आने पर विस्तृत जानकारी नोट कर तत्काल कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस अधिकारियों व सभी नाकेबंदी पॉइंट को सूचित करें, यदि ये लोग धमतरी से होकर अन्य जिला या राज्य जा रहे हों, तो उनकी सुविधा व सुगमता से आवागमन हेतु संबंधित थाना के पेट्रोलिंग वाहन उन्हें जिले की सीमा से बाहर छोड़ेंगे। यदि ऐसे माइग्रेंट व्यक्ति धमतरी आ रहे हैं तो सरहदी चेक पोस्ट में प्रशासन द्वारा बनाए गए हाल्टिंग स्टेशनों में भेजा जावे जहां उनके रूकने एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से उन्हें क्वॉरेंटाइन सेंटर में निर्धारित समयावधि तक निगरानी हेतु रखा जाकर चेकिंग किया जा सके। 

पुलिस अधीक्षक बी.पी. राजभानु ने धमतरी के सरहदी चेक पोस्ट के निकट ग्रामों में प्रशासन द्वारा बनाए गए हाल्टिंग स्टेशन का संबंधित थाना प्रभारी के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया तथा उक्त हाल्टिंग स्टेशनों में तैनात स्टाफ को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए सुरक्षा उपायों को अमल में लाते हुए स्वयं की संक्रमण से बचाव कर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हिदायत दिया गया। ये हाल्टिंग स्टेशन श्यामतराई चेकपोस्ट के पास स्थित शासकीय माध्यमिक शाला श्यामतराई, अंतर्जिला बॉर्डर माध्यमिक शाला कोड़ापार, दुर्ग रोड में माध्यमिक शाला आमदी, थाना नगरी अंतर्गत माध्यमिक शाला कोलियारी, थाना सिहावा अंतर्गत मानस भवन सांकरा, थाना केरेगांव अंतर्गत क्वारेंटाईन सेंटर पथर्रीडीह, कचना चेक पोस्ट के समीप स्थित माध्यमिक शाला में बनाया गया है, जहां पर प्रशासन द्वारा माइग्रेंट व्यक्तियों के आने पर स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात निर्धारित समयावधि तक ठहरने की व्यवस्था के साथ-साथ उनके भोजन आदि की व्यवस्था भी की गई है। दीगर प्रांत से आने वाले लोगों को लेकर धमतरी पुलिस खास सतर्कता बरत रही है, क्योंकि कुछ लोगों के रेड जोन से भी धमतरी आने की संभावना है, जिनके आने पर हाल्टिंग स्टेशनों में आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात उन्हें बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों व हाल्टिंग स्टेशनों में रखे जाने की तैयारी की गई है।

पुलिस अधीक्षक धमतरी लाकडाउन के शुरुआत से लेकर लगातार नाकेबंदी पॉइंट व चेक पोस्ट में पहुंचकर ड्यूटीरत् जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए उनका हौसला भी बढ़ा रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन व सभी पुलिस अधिकारियों के सतत मेहनत से ही धमतरी में परिस्थितियां नियंत्रण में है तथा अधीनस्थ सभी स्टाफ अपनी ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहे हैं। धमतरी पुलिस आम जनता से विनम्र अपील करती है कि जिले के बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति की जानकारी न छुपायें, ऐसी कोई भी जानकारी प्राप्त होने तत्काल सूचित करें, ताकि कोरोना के विरुद्ध इस जंग में हम सब मिलकर इस वैश्विक महामारी से निजात पा सकें। 
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय इस्पॉत मंत्री प्रधान को लिखा पत्र, जानिए क्या कुछ है खास

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय इस्पॉत मंत्री प्रधान को लिखा पत्र, जानिए क्या कुछ है खास

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय इस्पॉत मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखकर जनवरी 2020 में लौह अयस्क में की गई मूल्यवृद्धियो को तत्काल प्रभाव से वापस लेते हुए राज्य के लौह खनिज आधारित लघु उद्योगों एवं स्पंज आयरन उद्योगों को दीर्घकालिक रियायती दर पर लौह अयस्क उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के दंतेवाड़ा में लौह अयस्क की खदानें एनएमडीसी द्वारा संचालित है। इन खदानों में से चार खदानों का 20 वर्ष के लिए अवधि का विस्तार राज्य शासन द्वारा इस शर्त के आधार पर किया गया था कि यहां से राज्य के लौह एवं आयरन इस्पॉत उद्योग को उनकी आवश्यकता के अनुरूप लौह अयस्क की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एनएमडीसी द्वारा खनिज आयरन ओर लम्प (डीआरसीएलओ) के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि किए जाने के कारण प्रदेश के स्पंज आयरन एवं स्टील उद्योगों के संचालन में दिक्कत आ रही है जिसकी वजह से इस्पॉत का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। 

मुख्यमंत्री बघेल ने इस्पॉत मंत्री को इस संबंध में पूर्व में प्रेषित अपने पत्र का भी उल्लेख करते हुए कहा है कि एनएमडीसी द्वारा लौह अयस्क की मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लिए जाने के साथ ही राज्य के लौह उद्योगों को दीर्घकालिक रियायती दर पर लौह अयस्क की आपूर्ति हेतु विशेष पहल किए जाने का आग्रह किया था। इस संबंध में आपके द्वारा की गई कार्रवाई अपेक्षित है। 

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में खनिज आयरन ओर आधारित संयंत्र संचालित है जिन्हें एनएमडीसी की दंतेवाड़ा स्थित खदानों से लौह अयस्क निर्धारित दरों पर क्रय किया जाता है। प्रदेश के स्पंज आयरन एसोशिएसन, कॉफेडेरेशन ऑफ इंडियन इण्डस्ट्री (सीआईआई) एवं राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड द्वारा राज्य के लौह आधारित उद्योगों को सुगमता से संचालन हेतु आधारभूत आवश्यकताओं को उपलब्ध कराए जाने का आग्रह राज्य शासन से लगातार किया जाता रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्पंज आयरन एसोशिएसन के माध्यम से यह जानकारी मिली है कि एनएमडीसी द्वारा खनिज आयरन ओर लम्प (डीआरसीएलओ) के मूल्य में 470 रूपए प्रतिटन की वृद्धि की गई है। इस प्रकार खनिज आयरन ओर लम्प के बेसिक मूल्य में कुल 700 रूपए की वृद्धि की गई है। इस पर रॉयल्टी और अन्य कर को मिलाकर आयरन ओर की कीमत बढ़कर 875 रूपए प्रतिटन हो गई है। फलस्वरूप आयरन ओर के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण उत्पादित इस्पॉत का मूल्य बढ़कर 2000 रूपए प्रतिटन हो गया है। जिसके कारण प्रदेश के स्पंज आयरन एवं स्टील उद्योगों के संचालन में दिक्कत आने के साथ ही इस्पॉत का उत्पादन भी प्रभावित हुआ है। 

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में इस बात का भी उल्लेख किया है कि दंतेवाड़ा स्थित एनएमडीसी की चार लौह अयस्क की खदानों का 20 वर्ष हेतु अवधि का विस्तार इस शर्त के साथ राज्य शासन द्वारा किया गया है कि राज्य के लौह अयस्क आधारित उद्योगों को आवश्यकतानुसार लौह की आपूर्ति निरंतर करनी होगी। इस शर्त का पालन तभी संभव है जब एनएमडीसी द्वारा दीर्घकालिक उचित रियायत दर का निर्धारण किया जाए। 

मुख्यमंत्री ने वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के चलते लॉकडाउन से प्रभावित छत्तीसगढ़ के उद्योगों का हवाला देते हुए कहा है कि लौह अयस्क आधारित उद्योगों को रियायती दर पर लौह अयस्क की आपूर्ति नहीं होने के कारण इनके बंद होने की नौबत आ गई है, जिसके कारण बेरोजगारी एवं पलायन की स्थिति भी बनी है। उन्होंने केन्द्रीय इस्पॉत मंत्री से उक्त परिस्थतियों को ध्यान में रखते हुए राज्य के लौह अयस्क आधारित उद्योगों एवं स्पंज आधारित उद्योगों को दीर्घकालिक रियायती दर का निर्धारण कर उनकी आवश्यकता के अनुरूप लौह अयस्क की आपूर्ति सुनिििश्चत करने हेतु विशेष पहल के साथ कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है।

 

 छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन कार्य प्रारंभ, जाने इससे जुडी पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में पंजीयन कार्य प्रारंभ, जाने इससे जुडी पूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी पंजीयन कार्यालयों में आज से पंजीयन कार्य प्रारंभ हो गए है। हालांकि इस दौरान सभी पंजीयन कार्यालयों में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। 

राज्य सरकार ने 4 मई से रायपुर, कोरबा, कटघोरा और सूरजपुर के पंजीयन कार्यालयों को छोड़कर शेष सभी कार्यालय में दस्तावेजों के पंजीयन की अनुमति दी गई थी। अब राज्य शासन द्वारा शेष सभी पंजीयन कार्यालय में दस्तावेजों की पंजीयन की अनुमति दे दी गई है। 

इस संबंध में विभाग द्वारा संबंधितों को इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है । लॉक डाउन  के दौरान पंजीयन कार्यालय में अधिक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से केवल उन पक्षकारों का दस्तावेज पंजीयन कराने की अनुमति दी गई है जिन्होंने पहले से ही अपॉइंटमेंट बुक कराया हुआ है।

इसके साथ ही पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होने वाले पक्षकारों एवं गवाहों को कोरोना वायरस कोविड19 की रोकथाम हेतु शासन द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया गया है। पंजीयन के दौरान एक महत्वपूर्ण सुविधा भी प्रारंभ की गई है इसके तहत अब पक्षकार पंजीयन फीस एवं सेवा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सकता है। इससे पंजीयन कार्यालय में नगद राशि लेनदेन की आवश्यकता नहीं होगी इससे भी कोविड19 के प्रसार को रोकने में मदद मिलेगी। दस्तावेज पंजीयन हेतु इच्छुक पक्षकार विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करेंगे और उसी के आधार पर उनके द्वारा निर्धारित समय और स्थान में जाकर अपने दस्तावेज का पंजीयन कार्य कराएंगे। चाहे तो इ स्टेम्प भी ऑनलाइन क्रय कर सकते है, एवं पंजीयन के दौरान पंजीयन शुल्क एवं सेवा शुल्क ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
राजधानी में अवैध रूप से पान मसाला गुटखा, सिगरेट की बिक्री करते हुए दुकानदार गिरफ्तार

राजधानी में अवैध रूप से पान मसाला गुटखा, सिगरेट की बिक्री करते हुए दुकानदार गिरफ्तार

रायपुर। कोरोना वायरस के कारण इन दिनों प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित संपूर्ण प्रदेश में जिला कलेक्टरों द्वारा धारा 144 लगाई गई है। साथ ही लाकडाउन है बावजूद इसके नियम विरुद्ध गतिविधि संचालित करने में कुछ व्यापारी बाज नहीं आ रहे है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश में जर्दा, गुटखा बेचने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। कबीर नगर थाने से जानकारी मिली है कि हुमनलाल सिन्हा आयु 27 वर्ष पिता अभिमन्यु सिन्हा चंद्रशेखर सिन्हा आयु 26 वर्ष पिता अभिमन्यु सिन्हा द्वारा हीरापुर में जैन किराना स्टोर्स गोदाम में धारा 144 का उल्लंघन कर अवैध रूप से पान मसाला गुटखा, सिगरेट बिक्री करते हुए गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस ने आरोपियों से 3350 पैकेट सिगरेट 114 बोरी विमल पान मसाला, तीन बोरी राजश्री जर्दा मौके पर ही जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 188, 269 एवं 270 के तहत मामला कायम कर आरोपियों को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। 
अवैध रूप से शराब पिलाते हुए ठेला व्यापारी पकड़ाए, लोगो ने लगा रखी थी भीड़

अवैध रूप से शराब पिलाते हुए ठेला व्यापारी पकड़ाए, लोगो ने लगा रखी थी भीड़

रायपुर। लॉकडाउन की अवधि में शराब भट्टी खुलने के बाद भी अवैध शराब ठेला में पिलाकर नियम विरुद्ध काम करने वाले महेंद्र निषाद आयु 35 वर्ष पिता स्व.धनीराम निषाद निवासी बसस्टैंड के पास चिखली आरंग से थाना आरंग ने घटनास्थल पर पहुंचकर अवैध रूप से शराब पिलाते ठेला संचालक आरोपी को गिरफ्तार किया एवं आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36 सी के तहत मामला कायम किया है। वहीं ग्राम कुरुद आरंग निवासी कुमार निषाद आयु 21 वर्ष पिता पवन निषाद से अपने ठेले में अवैध रूप से लोगों को इकठ्टा कर शराब पिलाने के जुर्म में थाना आरंग ने मामला दर्ज करते हुए आबकारी एक्ट की धारा 36सी के तहत मामला कायम किया है। 
 नमक की कालाबाजारी करना शहर के एक दुकानदार को पड़ा भारी, निगम ने ठोका 25 हजार का चालान

नमक की कालाबाजारी करना शहर के एक दुकानदार को पड़ा भारी, निगम ने ठोका 25 हजार का चालान

रायपुर। एक ओर जहां पूरा देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है तो वही दूसरी ओर कुछ लोग कोरोना के कारन लगे लॉकडाउन का फायदा उठाते नजर आ रहे है। आपको बता दे की सरकार ने कोरोना वायरस के चलते पुरे देश भर में लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी थी जिसके बाद थोड़ी छूट दी गई है। इसी बिच कई लोग अफवाहों का भी शिकार हो रहे है जिनका सीधा फायदा दुकानदारों व्यपारियों को हो रहा है। इसी कड़ी में नमक की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगतार जारी है। प्रशासन ने आज कुम्हारी स्थित साहू किराना स्टोर पर दबिश देकर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक तय कीमत से अधिक दाम पर नमक बेच रहा ​था। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद निगम ने दुकान संचालक को 25 हजार रुपए का चालान किया है।

ये भी पढ़े-
आपको बता दे की राजनांदगांव कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि नमक पैकेट में अंकित विक्रय मूल्य से अधिक मूल्य पर नमक का विक्रय नहीं किया जाएगा। ऐसे लूज नमक पैकेट जिनमें विक्रय मूल्य अंकित नहीं है। उन्हें अधिकतम 10 रूपए प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। निर्धारित दर से अधिक दर पर नमक का विक्रय किए जाने पर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री अमरजीत भगत ने राशन दुकानों में मारा छापा, 5 को दिया नोटिस

मंत्री अमरजीत भगत ने राशन दुकानों में मारा छापा, 5 को दिया नोटिस

अंबिकापु। कोविड-19 के चलते इए गये लॉकडाउन के दौरान राशन दुकानों में लगातार गड़बड़ी की खबरें आ रही है। लॉकडॉउन अवधि में नागरिकों को सरलता से राशन पहुंचाने के बजाय दुकानों में गड़बड़ी की शिकायतें मंत्री भगत तक पहुंची थी। मंत्री अमरजीत भगत ने इस पर सख़्ती के निर्देश दिए थे इसके बाद भी शिकायत पहुंची तो बिफरे मंत्री ने खुद दुकानों पर पहुंचने का फ़ैसला लिया।

संभाग मुख्यालय अंबिकापुर की राशन दुकानों का खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने छापा मारा। इस दौरान शहर की 5 दुकानों को मौक़े पर ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मंत्री भगत ने अधिकारियों को सख़्त फटकार लगाते हुए प्रथम दृष्टया गड़बड़ी पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश देते हुए आगामी कार्यवाही के निर्देश दिए।

इस संबंध में अमरजीत भगत ने कहा-ऐसे मुश्किल समय में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। दुकान संचालक को इस समय का अनुचित लाभ नहीं दिया जा सकता। उचित कार्यवाही की जाएगी। 
लॉकडाउन के बिच एक युवक की हैवानियत: घर में अकेली युवती के साथ की छेड़छाड़, नाखून से पहुँचाया चोट

लॉकडाउन के बिच एक युवक की हैवानियत: घर में अकेली युवती के साथ की छेड़छाड़, नाखून से पहुँचाया चोट

पलारी। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच भी बदमासों की हरकतों में कमी नहीं आई है आये दिन कोई न कोई मामला सामने आ रहा है इसी कड़ी में एक खबर सामने आ रही है जहां आरोपी सूरज बंजारे पिता इंदल बंजारे उम्र 21 वर्ष ने अपने गांव की एक युवती को घर मे अकेला पाकर उसके घर मे जबरदस्ती घुसकर बेइज्जती करने की नियत से पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा, आरोपी के इस हरकत से पीड़िता ने विरोध किया विरोध करते देख आरोपी सूरज बंजारे पीड़िता के चेहरे, नाक, गले को नाखून से चोट पहुँचाया साथ ही पीड़िता के हाथ को दांतों से कई जगह को काट दिया, दूसरे ओर पीड़िता ने अपनी बचाव के लिये आरोपी के हाथ मे नाखून मारकर बचाव के लिए चिल्लाई तब पड़ोस की दो से तीन महिलाएं तुरंत पीड़िता के घर पहुँचे, जिन्हें आता देख आरोपी सूरज बंजारे पीड़िता को छोड़कर भाग गया।

पढ़िए पूरी खबर-
आपको बता डे की यह खबर पलारी थाना अंतर्गत ग्राम छेरकापुर का है इस मामले की रिपोर्ट पीड़िता ने सोमवार 05:40 बजे अपने पडोसियों के साथ पलारी थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से देखते हुये थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी के धारा 452,354 (a),323 तहत पंजीबद्ध कर लिया गया। प्रशांत ठाकुर पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सिद्धार्थ बघेल के कुशल निर्देर्शन में आज 12।05।2020 को थाना प्रभारी निरीक्षक सी।आर। चन्द्रा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 243 अमोल सिंह, आरक्षक 968 हरप्रसाद कैवर्त्य महिला आरक्षक 493 आशा बघेल द्वारा फरार आरोपी सूरज बंजारे की पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया हैा जिसको न्यायिक रिमांड में लेकर कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। ज्ञात हो की पीडिता के साथ आरोपी और गंभीर घटना को अंजाम दे सकता था लेकिन पडोसियों के तत्काल मदद के लिये पहुंचने से टल गया। आपको बता दे कि पीड़िता के माता-पिता जीवन व्यापन करने अपने पूरे परिवार के साथ छत्तीसगढ़ राज्य से दूसरे राज्य गए है, वही पीड़िता सिर्फ अपने घर मे अकेली रहती है। उसी का फायदा उठा कर आरोपी सूरज बंजारे ने इस घिनोनी घटना को अंजाम दिया है।
नमक की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्यवाही

नमक की कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर की गई कार्यवाही

दुर्ग। जिले के पाटन में खाद्य व विधिक माप विज्ञान विभाग का कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी चला, एसडीएम विनय पोयाम के निर्देश पर आज पाटन के बाजार में जाकर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापामार कार्रवाई किया गया। ग़ौरतलब हो कि कल दोपहर से ही नमक नही मिलने के खबर फैंलने से नमक खऱीदने वालो की लाइन दुकान में लग गई। 10 रुपये का नमक 20 से 50 रूपए तक बिका। आज भी अधिकारियों ने ब्लेक मार्केटिंग करने वालो की दुकानों पर दबिश दिया। एक दुकान में पुराना समान बेचते पकड़ा गया। वही दूसरे दुकानदारों पर भी कार्रवाई की गई। आज जिन दुकानों में कार्रवाई की गई उनमें हरीश किराना स्टोर्स पाटन, किसान बन्धु किराना स्टोर्स पाटन शामिल है।
बड़ी खबर : अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम जोगी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : अस्पताल में भर्ती पूर्व सीएम जोगी को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी को देखने अस्पताल पहुंचे | पूर्व मुख्यमंत्री अजीत  जोगी बीते 48 घंटों से ज्यादा वक्त हो चुका है, कोमा में हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर निजी अस्पताल के डॉक्टरों से चर्चा की है। अस्पताल में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी डॉ. रेणु जोगी और पुत्र अमित जोगी से भी चर्चा की।

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी का हौसला बढ़ाते हुए कहा है कि वे हर तरह की मदद के लिए पूरे समय तैयार हैं, जब जैसी आवश्यकता होगी, तत्काल वैसी व्यवस्था कराई जाएगी, किसी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है।
निजी अस्पताल के डॉक्टरों से हुई चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल को बताया गया कि इस वक्त पूर्व सीएम जोगी के मस्तिष्क में सूजन को कम करने का प्रयास किया जा रहा है, ऑक्सीजन नहीं पहुंचने की वजह से आई सूजन की वजह से वे कोमा में चल रहे हैं। उन्हें आज ऑडियो थैरेपी भी दिया गया है, उनके पसंदीदा गाने सुनाए गए हैं, हालांकि इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ई-पास के लिए मारामारी: आमजनों का आरोप अधिकारीगण बिना पढ़े आवेदन कर रहे रिजेक्ट

ई-पास के लिए मारामारी: आमजनों का आरोप अधिकारीगण बिना पढ़े आवेदन कर रहे रिजेक्ट

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में अब आवागमन के लिए ई-पास की मारामारी हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा अधिकांश आवेदनों को निरस्त किए जाने से आमजनों में आक्रोश पनप रहा है। वहीं जिला प्रशासन का दावा है कि आवश्यक सेवाओं के लिए आने वाले आवेदनों पर त्वरित निर्णय लेते हुए ई-पास जारी किया जा रहा है। 
 
छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण काफी हद तक नियंत्रित हैं। राज्य में वर्तमान में केवल गिनती के ही मरीज बचे हुए हैं, और इनका भी बेहतर उपचार एम्स रायपुर में चल रहा है। वहीं दूसरी ओर संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन के बीच आवश्यक कार्यों से आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा कोविड-19, ई-पास सेवा मोबाइल एप लांच किया गया था। इस एप के माध्यम से अब तक हजारों जरूरतमंदों को राहत मिली है और उन्हें घर बैठे ही मेडिकल इमरजेंसी के लिए एक शहर से दूसरे शहर और दूसरे राज्यों में जाने की अनुमति भी मिली है। इस सेवा के माध्यम से मेडिकल आपातकाल, अंत्यंत आवश्यक कार्य जैसे निकटतम परिजनों के गंभीर रूप से अस्वस्थ्य होने, मृत्यु होने पर क्रियाकर्म में शामिल होने, वृद्ध माता-पिता की देखरेख करने जैसे कार्यों के लिए तत्काल निर्णय लेते हुए ऑनलाइन आवागमन की अनुमति दी गई है। हाल ही में एक निजी सेक्टर में कार्य करने वाले व्यक्ति को भी इसी तरह की अनुमति प्रदान की गई थी। जिसमें अंबिकापुर में रहने वाले उनके वृद्ध माता-पिता के पास किसी भी परिजन के न होने के चलते एकलौते पुत्र को तत्काल अनुमति प्रदान किया गया था। इसी तरह मेडिकल इमरजेंसी में दूसरे राज्य के बड़े अस्पताल में जाने के लिए भी अनुमति दी जा रही है। वहीं आमजन जो इस लॉकडाउन में फंसे हुए हैं उन्हें भी उचित कारण बताने पर आवागमनन की अनुमति दी जा रही है। लेकिन अधिकांशजनों का आरोप है कि उनके आवेदनों को बिना पढ़े ही रिजेक्ट किया जा रहा है। दूसरी ओर जिला प्रशासन का दावा है कि आवेदनों में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। निर्धारित मापदंडों और नियम-शर्तों के अनुसार आवश्यक प्रतीक होने पर आवेदनों पर चार घंटे के भीतर ऑनलाइन अनुमति प्रदान की जा रही है। इधर जिला प्रशासन तक रोजाना हजारों की संख्या में ई-पास के लिए आवेदन पहुंच रहा है। अधिकारी आवेदनों में उल्लेखित आवागमन के कारण को पढऩे के पश्चात ही अनुमति दे रहे हैं।
बड़ी खबर: जोगी से मिलने सिंहदेव सहित कई बड़े नेता पहुंचे नारायणा अस्पताल

बड़ी खबर: जोगी से मिलने सिंहदेव सहित कई बड़े नेता पहुंचे नारायणा अस्पताल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता जोगी पार्टी के सुप्रीमो अजीत जोगी की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें देवेन्द्र नगर स्थित नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें सुबह नाश्ते करते समय सांस लेने में दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी खबर मिलते ही कई बड़े नेता उनसे मिलने पहुंचे। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी श्री नारायणा हॉस्पिटल पहुंचे हैं।

इस दौरान जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह पूर्व विधायक देवजी पटेल समेत कई वरिष्ठ नेता भी अस्पताल में मौजूद हैं। प्रदेश के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंचे हैं।

 अचानक सीने में तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर अजीत जोगी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसकी खबर मिलते ही अस्पताल में उनके शुभचिंतकों और समर्थकों का ताँता लग गया था। डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें कार्डियक अटैक आया था। फिलहाल उन्हें सघन चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है।

रविवार को मप्र के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अमित जोगी से फोन पर अजीत जोगी का हालचाल जाना और स्वस्थ होने की कामना की। वहीं कल सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भी जोगी से मिलने अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

राजधानी एवं आसपास के नेताओं के अलावा पेंड्रा और मरवाही के लोग भी अस्पताल पहुंचे। इसके पहले भी अजीत जोगी को सांस लेने में तकलीफ के चलते गुरुग्राम में स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 
हल्की बारिश के आसार, प्रकृति के साथ खिलवाड़ से बदला मौसम का मिजाज

हल्की बारिश के आसार, प्रकृति के साथ खिलवाड़ से बदला मौसम का मिजाज

महासमुंद। मई का दूसरा सप्ताह चल रहा है, तापमान अब 40 डिग्री पर है जबकि इन दिनों गत वर्ष 42 डिग्री था। हालांकि पिछले दो दिनों से मौसम साफ है लेकिन इसके पूर्व मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला था। आंधी तूफान के साथ बारिश भी हुई। इसकी वजह से इस बार लोगों को गर्मी का एहसास भी नहीं हो रहा है। मौसम के जानकारों की मानें तो प्रकृति से किए गए खिलवाड़ का ही नतीजा है, जिससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ा है। यही का कारण है कि जेठ की इस गर्मी में आषाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। मौमस में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर तो पड़ेगा। लेकिन इसका सबसे अधिक नुकसान किसानों को हो रहा है। बीते कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव के चलते बारिश और ओले की वजह किसानों की रबी फसल प्रभावित हुई है।  

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार अभी प्रदेश को प्रभावित करने वाले दो मौसमी तंत्र स्थित है। एक उत्तर राजस्थान से उत्तर छग तक द्रोणिका 0.9 किमी उंचाई पर स्थित है। दूसरी द्रोणिका दक्षिण विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडू तक स्थित है। प्रदेश में बहुत अधिक मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिसके अनेक स्थानों पर हल्की मध्यम वर्षा होने की संभावना है। हालांकि इससे तापमान में किसी तरह के परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। 
जिले में पैरोल पर छुटे बदमाशों ने की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिले में पैरोल पर छुटे बदमाशों ने की हैवानियत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 कोरबा | कोरोना के कारण पेरोल पर छोड़े गए अपराधियों ने नशे की अवस्था में एक बार फिर महिला को अपना शिकार बनाते हुए हैवानियत की हदें पार कर दी। महिला पर पहले बर्बरतापूर्वक हथौड़े से वार किया, साथ ही लूटपाट करते हुए दुष्कर्म की घटना को भी अंजाम दिया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ घंटों के अंदर ही फरार हो गए दोनों आरोपियों को खरमोरा से धरदबोचा।

एमपी नगर के अटल आवास में सोमवार की सुबह 10 बजे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब आसपास के लोगों ने घर के अंदर से एक महिला की कराहने की आवाज सुनी। बाहर से कुंडी लगा हुआ था। माजरा समझते देर नहीं लगा। कुछ लोग भाग कर दरवाजा खोल अंदर पहुंचे, तो देखा महिला खून से लथपथ थी और हाथ-पैर स्कार्फ से बंधे हुए थे। घर की सामग्री बिखरी हुई थी। किसी तरह महिला को मौके पर पहुंची 112 की टीम ने जिला अस्पताल भेजा। पुलिस को उसने बताया कि उसके घर के ऊपर रहने वाला कासिब खान व पवन चौरसिया रात को नशे की अवस्था में दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस आए और सीधे गला पकड़ कर रुपये व घर में रखे कीमती सामानों को मांगने लगे। मैंने कहा कि मेरे पास न तो रुपये हैं और न ही जेवर। इसके बाद भी वे नहीं माने और मेरी पिटाई करने लगे। पुलिस को दिए गए बयान में पीडि़ता ने बताया, कि उसके सिर पर हथौड़ा से वार करने के साथ घर में रखे स्कार्फ से उसका हाथ-पैर बांध दिया। कासिब ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बेहद गंभीर बात यह है कि केवल 150 रुपये व कुछ घरेलू सामान हाथ लगे, पर उसे भी लेकर आरोपित चंपत हो गए। अविवाहित पीडि़ता खुद किसी तरह एक दुकान में काम कर जीविका चलाती है। ऐसे में उस पर हमला कर घर से राशन, इंडक्शन व प्रेस लूट कर ले जाने की घटना ने सबको चौंका दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपितों की तलाश में जुट गई। पुलिस की मेहनत रंग लाई और शाम होते तक दोनों अपराधी पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि आरोपित नशे के लिए प्रतिबंधित दवा का इस्तेमाल करते हैं।
पीडि़ता के घर से दो पुराना मोबाइल भी चोर अपने साथ ले भागे थे। आरोपित कासिब खान दो मोबाइल उपयोग कर रहा था, जिसमें एक मोबाइल घर पर मिला। उसकी मां ने जानकारी दी कि एक अन्य मोबाइल उसके पास है। पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस किया और जैसे ही मोबाइल अपराधी ने शुरू की, लोकेशन खरमोरा दिखाया। बस फिर क्या था पुलिस की टीम खरमोरा क्षेत्र को खंगालने में जुट गई और एक स्थान पर छिपकर बैठे दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के परिवार की भी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।
अब होगी निगरानी 
जिला व उपजेल कटघोरा में निरुद्ध कुल 62 बंदियों को कोरोना संक्रमण की आशंका को मद्देनजर रखते हुए पेरोल पर रिहा किया गया है। इनमें ये दोनों आरोपित भी शामिल हैं। जिस ढंग से इन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है, उससे पेरोल पर छोड़े गए बंदियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि 31 मई को पेरोल अवधि समाप्त होगी, उसके बाद सभी को वापस जेल जाना होगा। पुलिस को पेरोल में छूटे बंदियों की विशेष निगरानी करनी होगी।
 
80 मजदूरों को लेकर रायपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन, रेलवे स्टेशन में चल रही स्क्रीनिंग

80 मजदूरों को लेकर रायपुर पहुंची स्पेशल ट्रेन, रेलवे स्टेशन में चल रही स्क्रीनिंग

रायपुर। देशभर में फंसे छत्तीसगढिय़ा मजदूरों को वापस लाने का अभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में आज एक स्पेशल टे्रन से करीब 80 मजदूरों को रायपुर रेलवे स्टेशन में उतारा गया है। 

हैदराबाद और दक्षिण भारत के विभिन्न क्षेत्रों में फंसे मजदूरों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन रवाना की गई थी। यह ट्रेन आज विभिन्न स्टेशनों से होते हुए आज राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस ट्रेन में सवार छत्तीसगढ़ के 80 मजदूरों को रायपुर में उतार लिया गया है। यहां सामाजिक दूरी के नियम और कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी दिशा-निर्देश और गाइड लाईनों का पालन करते हुए मजदूरों को स्टेशन में उतारने के बाद उन्हें 2-2 मीटर की दूरी पर खड़ा किया गया। इन मजदूरों को चाय-नाश्ता कराने के बाद बकायदा उनकी स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग के दौरान संक्रमण के हर लक्षण का बारीकी से परीक्षण किया गया। इसके बाद इन्हें क्वारंटाइन के लिए भेजा जाएगा। समाचार लिखे जाने तक स्टेशन में सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग जारी थी। 
पूर्व सीएम अजीत जोगी के मस्तिष्क को जागृत करने लिया जा रहा नैचुरल थैरेपी का सहारा, पढ़ें पूरी खबर

पूर्व सीएम अजीत जोगी के मस्तिष्क को जागृत करने लिया जा रहा नैचुरल थैरेपी का सहारा, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई हैं, उनके मस्तिष्क की कार्यप्रणाली काफी शून्य हो गई है, इसके चलते उनकी बॉडी भी दवाईयों का सही रिस्पांस नहीं दे पा रही है। 

श्री जोगी की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, अस्पताल से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार श्री जोगी का हृदय और ब्लड प्रेशर दवाईयों के असर से सामान्य बना हुआ है। यूरिन आउटपुट नियंत्रित है। उन्हें वर्तमान में वेंटीलेटर पर रखा गया है। लेकिन उनकी बॉडी अब दवाईयों के डोज दिए जाने के बाद भी सही रिस्पांस नहीं दे रहा है। यही नहीं उनके मस्तिष्क की गतिविधियां भी लगभग नहीं के बराबर हो गई है। चिकित्सकों के अनुसार यह बात काफी गंभीर है। मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार उनका उपचार जारी है और चिकित्सकों का दल उनके हालात पर लगातार नजर रखे हुए हैं। वर्तमान में उनके दिमाग को क्रियाशील करने हेतु तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत उनके कान में ईयरफोन लगाकर उनका मनपसंद गाना भी सुनाया जा रहा है। नेचुरल थैरेपी के तहत भी उनके मस्तिष्क को जागृत करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मेडिकल बुलेटिन में इस बात पर गंभीरता से प्रकाश डाला गया है कि तमाम उपायों के बाद भी उनकी स्थिति लगातार चिंताजनक और नाजुक बनी हुई है। 
 
लॉकडाउन में पुलिस ने छापेमारी कर लाखो का जर्दा गुटखा और गुड़ाखु किया जब्त

लॉकडाउन में पुलिस ने छापेमारी कर लाखो का जर्दा गुटखा और गुड़ाखु किया जब्त

रायपुर। विश्व व्यापी महामारी कोरोना के कारण इन दिनों देश एवं प्रदेश में तीसरी बार के लाकडाउन के तहत 17 मई तक तिथि बढ़ाई गई है। बावजूद इसके तंबाखू एवं उससे निर्मित उत्पादों पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। चोरी छिपे जर्दायुक्त गुटखा मसाला आदि बेचने की घटनाएं होती रहती है। इसी कड़ी में रायपुर के पंडरी स्थित मोवा इलाके से सोमवार को देर शाम 40 लाख का गुटखा एवं जर्दा पकडऩे में पुलिस प्रशासन को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पंडरी पुलिस ने सोमवार शाम कृष्णा विहार कालोनी मोवा निवासी राबिन गुरु बक्षाणी के घर पर सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस को घर में तलाशी के दौरान 40 लाख का गुटखा, गुड़ाखु, मसाला जर्दा, आदि थोक के भाव में कमरे में मिला। पुलिस उक्त मामले में विधिवत कार्रवाई जारी रखी है। 
राजधानी में पीलिया का प्रकोप जारी: 95 मरीज शासकीय व निजी अस्पतालों में भर्ती

राजधानी में पीलिया का प्रकोप जारी: 95 मरीज शासकीय व निजी अस्पतालों में भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पीलिया का प्रकोप घटने के बजाय और बढ़ रहे है, जिससे शहर के शासकीय और निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 95 जा पहुंची है। 

इनमें 52 मरीज शासकीय और 43 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती है, जिनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज शाम को जारी पीलिया प्रतिवेदन के अनुसार शहर में अब तक पीलिया हेतु 197 सत्रों का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत 20786 घरों की संख्या का परीक्षण किया गया। इनमें 3139 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया, जिनमें कुल 580 लोग वायरस हेपेटाइटिस मरीज पाये गये। वहीं शहर के शासकीय एवं निजी अस्पतालों में भर्ती पीलिया मरीजों की संख्या बढ़कर 95 पहुंच गई है। इनमें 52 मरीज शासकीय एवं 43 मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती है। ज्ञात हो कि शहर में पीलिया से अब तक 02 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। 
नापतौल विभाग द्वारा 276 संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण, अधिक कीमत पर नमक बेचने वाले दो संस्थानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

नापतौल विभाग द्वारा 276 संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण, अधिक कीमत पर नमक बेचने वाले दो संस्थानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज

रायपुर | राज्य शासन के नापतौल विभाग द्वारा 11 मई को राज्य के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़ और अम्बिकापुर जिले की 276 संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। नापतौल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुर्ग के दो संस्थानों में नमक के पैकेट में उल्लेखित मूल्य के अधिक कीमत पर नमक बेचने वाले दो संस्थानों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।

गौरतलब है कि राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और इसके बचाव के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अनेक प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग 56 लाख 56 हजार राशनकार्डधारी परिवारों को शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से नि:शुल्क नमक प्रदान किया जा रहा है। खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत के मार्गदर्शन में लॉकडाउन की परिस्थितियों में प्रदेश में खाद्य पदार्थों और आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता और आपूर्ति के साथ-साथ इनके बाजार मूल्यों की भी प्राईस मॉनिटरिंग सेल के माध्यम से सतत् निगरानी की जा रही है। 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में नमक और अन्य सभी आवश्यक खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में एवं समुचित दरों पर खुले बाजार में आम उपभोक्ताओं के लिए सहज रूप से उपलब्ध है। राज्य के खुले बाजार में प्रतिमाह लगभग 8 से 10 हजार टन के नमक की आवक होती है। लॉकडाउन के दौरान भी खुले बाजार में नमक की आवक निरंतर हो रही है। 

 
प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में भूपेश बघेल जी ने प्रदेश के लिए की ये पांच मांग,पढ़े ये खबर

प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में भूपेश बघेल जी ने प्रदेश के लिए की ये पांच मांग,पढ़े ये खबर

आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा में भूपेश जी ने निम्न मांगे रखीं हैं-


- राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों के संचालन के निर्णय का अधिकार राज्य सरकार को मिलना चाहिए

- कोरोना संक्रमण को लेकर रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन के निर्धारण का दायित्व राज्य सरकारों को दिया जाना चाहिए

- रेगुलर ट्रेन और हवाई सेवा, अंतर राज्यीय बस परिवहन की शुरुआत राज्य सरकारों से विचार विमर्श कर किया जाना चाहिए - मनरेगा में 200 दिन की मजदूरी दी जाए

-राहत और कल्याणकारी योजनाओं के संचालन के लिए 30 हजार करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए

इस अवसर पर स्वास्थ्य और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव, गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, मुख्य सचिव श्री आर. पी. मंडल, पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, सचिव स्वास्थ्य श्रीमती निहारिका बारिक सिंह, उप सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय सुश्री सौम्या चौरसिया सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल, पढ़ें पूरी खबर

बीजापुर में हुए नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल, पढ़ें पूरी खबर

बीजापुर | जिले के मिरतुर थाना क्षेत्र के हुर्रेपाल के जंगलो में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है। मुठभेड़ में आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों के हताहत होने या मारे जाने का दावा पुलिस कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार मिरतुर थाना क्षेत्र के हुर्रेपाल के जंगलों में नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया जिसमें  एक सीआरपीएफ का जवान बुरी तरह से घायल हो गया है। जवाबी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। नक्सली अपने आप को कमजोर पाते हुए जंगलों और पहाड़ी की आड़ लेते हुए भाग गए। सर्चिगं में घटनास्थल पर मिले खून के धब्बे के निशान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों के हताहत होने या मारे जाने का दावा पुलिस कर रही है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस पार्टी अभी वापस नहीं लौटी है लौटने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी उन्होंने एक जवान के घायल होने की बात कही है। 

 
150 बच्चों के परिजनों को रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने किया खाद्यान्न पैकेट का वितरण

150 बच्चों के परिजनों को रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने किया खाद्यान्न पैकेट का वितरण

रायपुर | कचहरी चौक स्थित बाल आश्रम परिसर में आज रायपुर ग्रामीण विधायक व समिति संरक्षक माननीय श्री सत्यनारायण शर्मा जी के करकमलों द्वारा 150 बच्चों के परिजनों को (कच्चे अनाज) खाद्यान्न पैकेट का वितरण किया गया | इस अनाज के पैकेट में 10 किलोग्राम चांवल, 5 किलोग्राम आटा, 2 किलोग्राम राहरदाल, 1 किलोग्राम नमक का पैकेट, 2 लीटर तेल, 3 नहाने का साबुन, 3 कपड़ा धोने का साबुन, सोयाबीन बड़ी, 2 किलोग्राम आलू सहित सामग्री सम्मिलित कर तैयार किया गया है | इसके अलावा बच्चों के परिजनों को मास्क, सेनिटाइजर इत्यादि समान भी उपलब्ध कराया गया है |
इस मौके पर बाल आश्रम समिति के संरक्षक माननीय श्री अजय तिवारी, अध्यक्ष श्री देवीचंद श्रीश्रीमाल, सचिव श्री रूपचंद श्रीश्रीमाल, कोषाध्यक्ष श्री विजय दानी, जिला बाल संरक्षक अधिकारी श्री नवनीत स्वर्णकार, श्री शिवराज भंसाली, श्री दीपक दुबे, श्री मदन लाल तालेड़ा, श्री सोहन लाल डागा, श्री गोकुल दास डागा, श्री प्रभाकरराव अंबिलकर आदि उपस्थित थे |