रायपुर | रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक को फोन पर धमकी मिली है | जानकारी मिली है कि 11 जनवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे CSP सिविल लाइन नसर सिद्दीकी के सरकारी मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से टेक्स्ट मैसेज आया।
मिली जानकारी के अनुसार टेक्स्ट मैसेज में 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की बात लिखी हुई थी। इस पूरे मामले की शिकायत CSP सिविल लाइन ने थाना में दर्ज कराई है। इस मामले के सामने आने के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम मनीष झाबक (40) है जो लक्ष्मी नगर रायपुर का रहने वाला है। वह इससे पहले भी राष्ट्रपति और SC के चीफ जस्टिस को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 506,507 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर | राजधानी रायपुर के आजाद चौक थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर में आजाद चौक थाना क्षेत्र के रामकुंड इलाके में एक मकान मालिक ने अपने किरायेदार की लकड़ी से मार कर हत्या कर दी है |
जानकारी के अनुसार आजाद चौक पुलिस ने आज हत्या के मामले में अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने किरायेदार की लकड़ी से प्राणघातक वार कर हत्या कर दी है ।
पढ़ें : एक कुत्ते ने मजबूर कर दिया शेरनी को दम दबा के भागने के लिए, विडियो हुआ वायरल
पुलिस ने बताया, रेखा ध्रुव ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। जानकरी के अनुसार यह घटना उडियापारा रामकुण्ड आजाद चौक की है | जहाँ आरोपी परमानंद मरकाम ने मकान किराया की बात पर विवाद कर शिव कुमार ध्रुव की सेंट्रिग लकड़ी से सिर और कनपटी के पास मारकर हत्या कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर | राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के माना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है |
पढ़ें : रायपुर: बच्चों की अश्लील फोटों किया फेसबुक पर अपलोड,जांच के बाद अपराध दर्ज
जानकारी के अनुसार युवक का शव इलाके में खड़े एक मालवाहक के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था | मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है |
पढ़ें : बड़ी खबर रायपुर: निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर लाखों रुपये किये गबन, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम जगमोहन वर्मा है | इसकी उम्र 32 साल बताई जा रही है, जो अभनपुर का रहने वाला था | पुलिस ने बताया कि वह खुद गाड़ी चलाकर अभनपुर की ओर जा रहा था | शव में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं | पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है | फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है |
रायपुर, बच्चों से संबंधित अश्लील फोटों फेसबुक पर अपलोड करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आईटी 67 ए के तहत कानूनी कार्रवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चों से संबंधित अश्लील फोटों मोबाईल क्रमांक 9109135381 से फेसबुक पर अपलोड करने की जानकारी नई दिल्ली से प्राप्त साईबर टीप प्राप्त होने पर सरस्वतीनगर पुलिस ने जांच में आईपीडीआर प्राप्त कर विष्लेषण करने के बाद अपलोड आईपी में स्कूल स्टील चौबे कालोनी का होना पाया गया एवं उक्त आईपी में मोबाईल नंबर 26 मई से 29 मई 2020 के बीच 9109135381 संचालित होना पाया गया। जिसके बाद लोकनाथ साहु 28 वर्ष पिता बेदुराम साहु के खिलाफ अपराध दर्ज की गई है।
रायपुर, रायपुर के लाल बहादुर शास्त्री वार्ड के जनप्रतिनिधि द्वारा वार्ड के अनुसूचित जनजाति परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर , परिवार की महिलाओं से दादागिरी कर मारपीट करने, गाली गलौज करने व जान से मारने की धमकी देने व जातिसूचक गाली देने के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की रिपोर्ट ना लिखे जाने के विरोध में रायपुर जिला अध्यक्ष श्री चंद सुंदरानी के नेतृत्व में भाजपा रायपुर जिला कार्यकर्ताओ ने विशेष थाना का घेराव कर धरना दिया।
श्रीचंद सुंदरानी ने कहा जब से कांग्रेस सरकार आई है । रायपुर राजधानी में अपराध की बाढ़ आ गई है। 1 साल के अंदर रायपुर में 100 के लगभग हत्याएं हो चुकी है। छुरेबाजी, नशा खोरी, अवैध शराब बिक्री आम बात हो गयी है। अपराधी इतने दुःसाहसी हो गए हैं की हत्या कर उसका वीडियो जारी करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रशासन वही और पुलिस भी वही है परंतु सत्ताधारी लोगों के लगातार हस्तक्षेप के कारण आज कानून व्यवस्था चरमरा गई है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज की घटना है। यह लोकतंत्र की सबसे शर्मनाक बात है कि चुना हुआ जनप्रतिनिधि खुद अपराध में लिप्त हो जाए।
भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी के नेतृत्व में थाने का घेराव करने के पश्चात पुलिस प्रशासन ने पार्षद कामरान अंसारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की । सुंदरानी ने कहा ,हम लगातार जिले के पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे व जनता के लिए संघर्ष करेंगे ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर , प्रफुल्ल विश्वकर्मा,लता सुनील चौधरी, अवतार बागल ,अनुराग अग्रवाल, अमरजीत छाबड़ा, हरीश ठाकुर,गुंजन प्रजापति ,योगेंद्र वर्मा ,बजरंग ध्रुव,रितेश मोहरे,राहुल राय ,अर्पित सूर्यवंशी,बिट्टू शर्मा, कुशाल गिरी गोस्वामी ,दीपक ग्वाल ,आलोक शर्मा , प्रणय साहू ,गुड्डू वैष्णव, शुभम , सोनू यादव उपस्थित थे।
देखे विडियो
रायपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री की अध्यक्षता और छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष की उपस्थिति में 11 जनवरी को राज्य वीरता पुरस्कार 2020-21 के लिए जूरी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की जूरी समिति द्वारा राज्य वीरता पुरस्कार 2020-21 के लिए प्रदेश के तीन बहादुर बच्चों का चयन किया गया है।
इन बच्चों को राज्यपाल अनुसुईया उइके 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर राजधानी में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में नकद पुरस्कार राशि 15 हजार रूपए, प्रशस्ति पत्र व मैडल प्रदान कर सम्मानित करेंगी। पुरस्कृत बालक-बालिकाओं को नियमानुसार छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी। पुरस्कार के लिए चयनित बच्चों में रायपुर जिले की टिकरापारा निवासी 12 वर्षीय कुमारी उन्नति शर्मा, पिता डॉ. हेमन्त शर्मा, धमतरी जिले की कुरूद निवासी 12 वर्षीय कुमारी जानवी राजपूत पिता भारत भूषण राजपूत और दुर्ग जिले के खुड़मुड़ा गांव के रहने वाले चिरंजीव दुर्गेश सोनकर पिता स्वर्गीय रोहित कुमार सोनकर शामिल हैं।
बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक दिव्या उमेश मिश्रा, एनसीसी स्टेट सेल से ब्रिगेडियर कर्नल राकेश बुधनी, अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई, छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के महासचिव डॉ. अशोक त्रिपाठी और संयुक्त सचिव इंदिरा जैन उपस्थित थीं।

राज्य वीरता पुरस्कार 2020-21 के लिए चयनित साहसी बच्चों का परिचय और इनकी बहादुरी की कहानी :
कुमारी उन्नति शर्मा :
रायपुर के आरडीए कॉलोनी टिकरापारा निवासी डॉ. हेमन्त कुमार शर्मा की पत्नी डॉ. मीना शर्मा अपनी 11 वर्षीय पुत्री कुमारी उन्नति शर्मा और अपने ढ़ाई साल के पुत्र श्रीहान को साथ लेकर अपने भाई मनीष दुबे के वसुन्धरा विहार रायपुर स्थित घर गई थीं। 13 मार्च 2020 को कुमारी उन्नति के मामा-मामी नौकरी पर चले गए थे। उन्नति की मां डॉ. मीना शर्मा भी शिक्षिका होने के कारण स्कूल गई थीं। घर में उन्नति और उसका छोटा भाई श्रीहान ही थे। दोपहर में जब श्रीहान सो गया, उन्नति घर से बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते हुए बच्चों ने अचानक देखा कि उन्नति के मामा के घर से धुंआ निकल रहा है। धुंआ बहुत अधिक बढ़ गया था। घर के अन्दर से उन्नति के छोटे भाई श्रीहान के रोने की आवाज आ रही थी। बालिका उन्नति ने समय न गंवाते हुए घर के अन्दर जाकर बिजली के मेन स्वीच को बंद किया और दौड़ कर उस कमरे में गई जहां श्रीहान रो रहा था। वह अपने छोटे भाई को गोद में उठाकर बाहर आ गई और लगभग 200 मीटर दूर निवासरत अपने मौसा हितेन्द्र तिवारी को मोबाईल से सूचना देकर घर बुलाया। तब तक घर के किचन में आग फैल चुकी थी। पड़ोसी घर के अन्दर जाने में हिचक रहे थे। मौसा हितेन्द्र तिवारी के आने पर उन्नति ने उनके साथ मिलकर घर की आग बुझाई।
कुमारी उन्नति के सूझबूझ से एक बड़ी घटना टल गई। आग की लपटें बढ़ नहीं पाईं और घर के साथ ही कॉलोनी भी आग की लपटों से बच गई। किचन का समान पूरी तरह जल चुका था, लेकिन उन्नति ने अपने साहस से अपने छोटे भाई की जान बचा ली। विधायक पश्चिम रायपुर, डीडी नगर रायपुर के थाना प्रभारी, वार्ड पार्षद और शाला की प्राचार्य ने कुमारी उन्नति के साहस की प्रशंसा करते हुए वीरता पुरस्कार के लिए प्रस्ताव प्रेषित किया। रायपुर कलेक्टर के द्वारा कुमार उन्नति शर्मा के साहस, त्वरित निर्णय क्षमता और सूझबूझ को ध्यान में रखते हुए उसे वीरता पुरस्कार देने की अनुशंसा की गई।
कुमारी जानवी राजपूत :
धमतरी जिले के कुरूद के कारगिल चौक निवासी भारत भूषण राजपूत का 5 वर्षीय पुत्र चिरंजीव शिवांश राजपूत 15 अगस्त 2019 को सुबह 11.30 बजे अपने घर के छत पर खेल रहा था। छत की ऊंचाई 14.05 फीट है। खेलते हुए शिवांश छत से गुजरते बिजली तार के चपेट में आ गया। शिवांश को बचाने की कोशिश में उसकी मां और बहन भी बिजली के झटके से दूर गिर गईं। शिवांश बिजली के तार से चिपका तड़प रहा था। इसी समय शिवांश की 12 वर्षीय बड़ी बहन जानवी राजपूत ने त्वरित सूझ-बूझ से काम लेते हुए छत में रखे बांस को उठा लिया और तार पर जोर-जोर से मारने लगी। इससे शिवांश बिजली के तार से छूट गया लेकिन छत से नीचे गिरने लगा। बहन जानवी ने त्वरित निर्णय और हिम्मत दिखाते हुए शिवांश का हाथ पकड़कर उसे ऊपर खीचा और उसकी जान बचा ली।
वार्ड पार्षद और उसके शाला के प्रधान पाठक द्वारा कुमारी जानवी के साहस की प्रशंसा की गई तथा धमतरी जिले के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा कुमारी जानवी के साहस, सूझ-बूझ को ध्यान में रखते हुए उसे वीरता पुरस्कार प्रदाय किए जाने की अनुशंसा की गई।
चिरंजीव दुर्गेश कुमार सोनकर :
दुर्ग जिले के खुड़मुड़ा गांव के निवासी बाला सोनकर 21 दिसम्बर 2020 को अपने परिवार के साथ खेत में बने अपने मकान में सो रहे थे। रात में आरोपी द्वारा परिवार के बाला सोनकर, पत्नी दुलारी बाई उनके बेटे रोहित और बहु कीर्ति सोनकर की हत्या कर दी गई। रोहित का कक्षा पांचवी में अध्ययनरत 11 वर्षीय पुत्र चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जाग गया। किसी अनजानी आशंका के चलते दुर्गेश के बाल मन में अपने तीन छोटे भाईयों की सुरक्षा की चिन्ता हुई। उसने अपने भाईयों को सब्जी रखने के बोरे से ढ़क दिया, जिससे हत्यारे की नजर मासूमों पर नहीं पड़ी और सभी सकुशल बच गए।
इसके बाद मां की चीख सुनने पर दुर्गेश दौड़ते हुए अपनी मां के पास पहुंचा। मां को खून से लथपथ देख कर वह रोने लगा, तब आरोपी ने दुर्गेश को मारने के उद्देश्य से घर की दीवार से उसके सिर को दो बार जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दुर्गेश के सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। हत्यारे को लगा दुर्गेश की मौत हो गई है, इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी है। 22 दिसम्बर मंगलवार की सुबह घटना स्थल पर सब्जी लेने पहुंचे आटो वाले ने घटना की जानकारी गांव वालों और पुलिस को दी।
बालक दुर्गेश के सूझ-बूझ से उसके मासूम भाईयों की जान बच गई। उसके साहस को देखते हुए स्कूल के प्रधान पाठक और जिला कलेक्टर दुर्ग ने बालक दुर्गेश कुमार सोनकर को राज्य वीरता पुरस्कार प्रदान करने की अनुशंसा की।
रायपुर। केन्द्र सरकार के गलत नीति के कारण पेट्रोल-डीजल के बेतहाशा मूल्य से परेशान थे। अब खाद्य तेल के बढ़ती कीमतों से लोगों के सामने विकट समस्या खड़ी कर दी है। केन्द्र सरकार के महंगाई पर बेपरवाह रवैये से सब परेशान है। जब से केन्द्र मे भारतीय जनता पार्टी के सरकार है तब से महंगाई लगातार बढ़ती ही जा रही है। लोगों की बचत घटी है। महंगाई की सबसे ज़्यादा मार ग़रीबों पर पड़ी है और मध्यम वर्ग का भी जीवन बहुत मुश्किल हो गया है।
मोदी जी महँगाई से थोड़ी बहुत निजात दिलायेंगे यह सोचकर जब भी कोई महिला घर का बजट तैयार करती है परन्तु हर हफ्ते आवश्यक वस्तु के कीमतों में वृद्धि हो जाती है हर बार निराशा ही महिलाओं के हाथ लगती है।
प्रदेश वंदना राजपूत ने बताया कि बेलगाम महंगाई ना केवल चिंताजनक है अपितु यह देश को दिशाहीन लक्ष्य की ओर लेकर जा रही है, जहाँ सिवाय पछतावे के और कुछ नहीं है लेकिन प्रधानमंत्री जी ने ना कभी इस पर चिन्ता की और ना बढ़ती हुई महंगाई को रोकने आवश्यक कदम उठाए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते आर्थिक बदहाली से जूझ रहे आम उपभोक्ताओं पर महगांई की मार बढ़ती जा रही हैं। देश में बढ़ती महगांई को रोकने में केंद्र सरकार पूरी तरह से विफल रही हैं। मोदी जी ने 6 साल पहले से दस मिनट के भाषण में कितनी बार महगांई को कम करने की बात की है। जब से मोदी जी के हाथों में जनता ने केन्द्र की चाबी सौंपी है तब से महगांई बेलगाम होती चली जा रही हैं। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों ने जनता के जेब पर डाका डाला है। डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों का असर आवश्यक दैनिक वस्तुओं पर पड़ा है। आज महगांई आसमान छू रही है। और अब जब प्रतिदिन दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दामों में जब लगातार वृद्धि हो रही है केंद्र की सत्ता में बैठे लोग मूकदर्शक बन कर देख रहे हैं। पहले पैट्रोल-डीज़ल और अब लगातार बढ़ते हुए दामों के क्रम में खाद्य तेल भी शामिल हो गया है ।
मोदी सरकार की इस उपलब्धि के बारे में कभी खुलकर चर्चा की जाये तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। केंद्र की सरकार भारत की भोली भाली जनता के साथ किस प्रकार लूट खसोट कर रही है।
रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 12 जनवरी को महान दार्शनिक और विख्यात आध्यात्मिक संत स्वामी विवेकानंद की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि स्वामी जी ने दुनिया को संपूर्ण मानव जाति की सेवा का मार्ग दिखाया। स्वामी जी अपनी सारी चेतना और शक्ति को मानव के उत्थान में ही लगाने पर विश्वास करते थे और इसी की सीख देते थे। छत्तीसगढ़ सरकार भी स्वामी जी के उदार, व्यवहारिक और सुधारवादी मार्गदर्शी सिद्धांतों पर चल कर आगे बढ़ रही है। रायपुर को यह सौभाग्य प्राप्त है कि स्वामी जी ने यहां भी अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष व्यतीत किए। यह छत्तीसगढ़वासियों के लिए बहुत सम्मान और गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वामीजी की अमूल्य यादों को धरोहर के रूप में सहेजने और संवारने का काम कर रही है, जिससे आने वाली पीढ़ियों तक उनके व्यक्तित्व का प्रकाश पहुंच सके। रायपुर में स्वामीजी के निवास स्थान राय बहादुर भूतनाथ डे चेरिटेबल ट्रस्ट बूढ़ापारा के भवन को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जा रहा है। विवेकानंद की ध्यानमग्न मुद्रा में स्थापित मूर्ति से शोभामान बूढ़ातालाब, जो अब विवेकानंद सरोवर के नाम से जाना जाता है, को संवारा गया है। रायपुर स्थित हवाई अड्डे का नाम स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रखा गया है। स्वामी जी से जुड़े ये स्मारक रायपुर को विश्वपटल में एक विशेष पहचान देते हैं।
श्री बघेल ने कहा कि स्वामी जी के `उठो,जागो और तब तक नहीं रूको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये` जैसे उपदेश आज भी हजारों युवाओं में नया जोश भर देते हैं। बहुत कम उम्र में स्वामी जी विचारों की जो अतुल्य विरासत हमें सौंप गए हैं, वह आने वाली पीढ़ियों को मार्ग दिखाती रहेगी।
रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र अध्ययनशाला की वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. हेमलता बोरकर वासनिक द्वारा लिखित पुस्तक ’औद्योगिक समाजशास्त्र’ का कुलपति प्रो. केशरी लाल वर्मा ने विमोचन किया। इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. गिरीशकांत पांडेय सहित समाजशास्त्र अध्ययनशाला के विभागाध्यक्ष व सभी प्राध्यापकगण उपस्थित थे। कुलपति प्रो. केशरी लाल वर्मा ने सोमवार को यहां कुुलपति कक्ष में ’औद्योगगिक समाजशास्त्र’ पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने डॉ. हेमलता बोरकर वासनिक को शुभकामनााएँ देते हुए कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी। इसका लाभ शोधार्थियों को भी प्राप्त होगा। इसमें अनेक ज्ञानवर्धक तथ्यों का सामावेश किया गया है। कुलसचिव प्रो. गिरीशकांत पांडेय ने इसे सराहनीय प्रयास कहा। इस अवसर पर समाजशास्त्र अध्ययनशाला के अध्यक्ष डॉ. एल.एस. गजपाल ने अध्ययनशाला की अकादमिक उपलब्धियों से अवगत कराया जिस पर कुलपति एवं कुलसचिव ने हर्ष व्यक्त कर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहने की आशा व्यक्त की। विमोचन के अवसर पर समाजशास्त्र अध्ययनशाला के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. एन. कुजूूर, प्रबंधन अध्ययनशाला के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक डॉ. बंसो नुरुटी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। ’औद्योगिक समाजशास्त्र’ पुस्तक की लेखिका डॉ. हेमलता बोरकर वासनिक ने बताया कि औद्योगिक समाजशास्त्र, समाजशास्त्र की ही एक शाखा है जिसके अंतर्गत उद्योग का समाज एवं समाज का उद्योग पर प्रभाव का अध्ययन किया जाता है। इस पुस्तक में लेखिका ने पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के अनुसार विषय वस्तु को प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। ’औद्योगिक समाजशास्त्र’, एम.ए. चतुर्थ सेमेस्टर एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए लाभदायक साबित होगी। यह पुस्तक 22 अध्यायों में विभक्त है जिसके अंतर्गत औद्योगिक संबंध की अवधारणा, उद्योग और मानवीय संबंध, औद्योगिक संघर्ष, श्रम संघवाद, वैश्वीकरण, अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन, औद्योगिकरण एवं धर्म के मध्य संबंध सहित अनेक महत्वपूर्ण तथ्यों का समावेश किया गया है। यह पुस्तक विद्यार्थियों के दृष्टिकोण के अनुसार सरल भाषा शैली में लिखी गई है।
रायपुर । प्रधानमंत्री ने आज कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियों के सम्बंध में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की। इस कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल हुए। इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, प्रभारी मुख्य सचिव और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू,मुख्यमंत्री के सचिव सिद्दार्थ कोमल परदेशी, स्वास्थ्य विभाग के सचिव आर.प्रसन्ना,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला, नगरीय प्रशासन विभाग के एडिशनल डायरेक्टर सौमिल रंजन चौबे, मुख्यमंत्री सचिवालय में उपसचिव सौम्या चौरसिया उपस्थित थी।
रायपुर | देश के अनेक राज्यों में पाए गए मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू रोग की पुष्टि होने के बाद केन्द्र और राज्य शासन अर्लट हो गए है।
कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन ने रायपुर जिले के पशु चिकित्सा विभाग के सभी पशु चिकित्सालयों और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को रोग नियंत्रण के रोकथाम हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए है।
पढ़ें : हैवान युवकों ने महिला से किया दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में डाल दिया लोहे का सरिया, आरोपी गिरफ्तार
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं रायपुर डॉ देवेन्द्र नेताम ने बताया कि बर्ड फ्लू रोग पक्षियों का संकामक और घातक रोग है। जिससे बैकयार्ड पोल्ट्री पालन और पोल्ट्री व्यवसायों को अत्यधिक हानि होती है। यह रोग मनुष्यों को भी संक्रमित करता है। शीत ऋतु में राज्य के सीमा पार से बर्ड फ्लू रोग के प्रवेश रोकने और पक्षियों में असामान्य बीमारी व मृत्यु रोकने के लिए सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होनें इस दृष्टि से बर्ड फ्लू रोग के प्रवेश रोकने संबंधी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।
पढ़ें : बच्चो के ऑनलाइन क्लास व्हाट्सऐप ग्रुप में आ गया अश्लील वीडियो, मचा बवाल
उन्होंने बताया कि प्रवासी पक्षियों बर्ड फ्लू के प्रसारण की दृष्टि से महत्वपूर्ण होते है। अत: जिले के प्रवासी पक्षी की सभी शरण स्थली असामान्य मृत्यु हेतु सतत् निगरानी करें साथ ही वन विभाग के द्वारा प्रवासी पक्षी शरण स्थली स्थानों की सूची कार्यालय को उपलब्ध करावें।
पढ़ें : बड़ी खबर छत्तीसगढ़: पिकनिक मना कर वापस लौट रहा स्कार्पियों वाहन गिरा खाई में, पढ़े पूरी खबर
उन्होंने जिले के सभी विकासखण्ड और क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित है कि वे अपने क्षेत्र में कुक्कुट पक्षियों के असामान्य बीमारी और असामान्य मृत्यु के सबंध में सतत् सर्वेक्षण कर प्रतिवेदन व बीमार पक्षियों के शीरम नमुने जांच के लिए जिला रोग अन्वेषण प्रयोगशाला, रायपुर को भेजा जाना सुनिश्चित करें।
पढ़ें : अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया ने हुस्न है सुहाना पर किया कमाल डांस, वीडियो मचा रहा धमाल
जिले में बर्ड फ्लू रोकथाम के लिए जिला रोग प्रभारी रोग अन्वेषण प्रयोगशाला रायपुर को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। उनका दूरभाष कमांक 75871-57066 है। उन्होंने इसी तरह वाईल्ड लाईफ सेंचुरी, नेशनल पार्क-जल स्त्रोत जहां प्रवासी पक्षियों की शरण स्थली है, का निरीक्षण भी करने को कहा है।
रायपुर | वैश्विक महामारी और आर्थिक मंदी के दौर में छत्तीसगढ़ देश में टॉप 10 सर्वाधिक निजी निवेश प्राप्त करने वाला राज्य बन गया है। रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में अक्टूबर से दिसम्बर 2020 के बीच छत्तीसगढ़ को विनिर्माण के लिए 10228 करोड़ के निजी निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में पिछले दो सालों में 104 एमओयू हुए हैं। इनके माध्यम से प्रदेश में 42 हजार 714 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश प्रस्तावित है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ निवेशकों के लिए सर्वाधिक अनुकूल प्रदेश के रूप में उभरा है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद नई औद्योगिक नीति लागू की गयी है, जिसमें राज्य सरकार द्वारा नई सहूलियत और रियायतें देकर निवेशकों के अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। इस नई उद्योग नीति में पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर बल, कृषि आधारित उद्योगों को विशेष प्राथमिकता तथा औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आबंटन की दरों में 30 प्रतिशत की कमी की गई है। वहीं, परम्परागत कोर सेक्टर के अलावा रोबोटिक्स, आर्टिफिशयल इंटेलिजेन्स को बढ़ावा देने के लिए इसे प्राथमिकता श्रेणी में शामिल किया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने समावेशी विकास, आत्मनिर्भर और परिपक्व अर्थव्यवस्था वाले नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का लक्ष्य रखा है, जिसके क्रियान्वयन के रूप में कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत की है। यही वजह है कि इस आर्थिक मंदी के दौर में भी विनिर्माण के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सबसे अधिक निवेश प्राप्त करने के मामले में राज्यों की सूची में टॉप 10 में शामिल है। वित्तीय वर्ष के तीसरी तिमाही में छत्तीसगढ़ को प्रोजेक्ट के लिए कुल 10228 करोड़ का निजी निवेश प्राप्त हुआ है।
देश में तीसरी तिमाही के विनिर्माण में निजी निवेश प्रस्ताव में 102 फीसदी की वृद्धि हुई है। पहली तिमाही में जहां सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव तमिलनाडु को मिले थे, वहीं, दूसरी तिमाही में छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए। वहीं, तीसरी तिमाही में भी छत्तीसगढ़ विनिर्माण के क्षेत्र में निजी निवेश प्राप्त करने वाले टॉप दस राज्यों की सूची में शामिल है। ज्ञात हो कि भारत का सबसे बड़ा डेटाबैंक है, जिसमें भारत भर के सभी क्षेत्रों की नई और चल रही परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी इकठ्ठा की जाती है।
नक्सलियों ने फिर एक ग्रामीण को बेदम पीटा, पीडि़त ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया भर्ती
दंतेवाड़ा | जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के ग्राम टेटम में बीते दिनों नक्सलियों ने एक ग्रामीण भीमा मड़काम की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने पीडि़त ग्रामीण को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
जगदलपुर | बस्तर जिला मुख्यालय कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम आसना में पुलिस ने आज सुबह बाइक से अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए दो गांजा तस्करों शरद कुमार सोनी निवासी रायपुर और आनन्द कुमार निवासी इलाहाबाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है।

















