नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 राजधानी में सडक़ हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की हालत गंभीर

राजधानी में सडक़ हादसा: बस की चपेट में आने से बाइक सवार की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी में आज शारदा चौक पर एक सडक़ हादसा हुआ जिसमें एक पायल ट्रेवल्स की बस ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घायल बाइक सवार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आज सुबह इलाहाबाद से दुर्ग जा रही पायल ट्रेवल्स की बस ने शारदा चौक पार करते हुए एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगो ने गोलबाजार थाना पुलिस की मदद से बाइक सवार को इलाज के लिए मेकाहारा भिजवाया। और बस चालक ने खुद को पुलिस को सौंप दिया। गोलबाज़ार थाना पुलिस ने बताया कि बस में 3 लोग मौजूद थे जिसमें चालक मुनेश तिवारी बस चला रहा था। और दूसरा चालक सोया था। और एक हेल्पर था जो बस के चालक के साथ बैठा था। पायल ट्रेवल्स की पैसेंजर बस इलाहाबाद से दुर्ग जिले जा रही थी तभी ये हादसा हुआ। बाइक सवार की पहचान में पुलिस जुटी हुई है। मामले की विवेचना कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी।
बड़ी खबर रायपुर : प्रेम विवाह के बाद पत्नी को किराये के मकान में छोड़कर भागा युवक, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर : प्रेम विवाह के बाद पत्नी को किराये के मकान में छोड़कर भागा युवक, मामला दर्ज

रायपुर | आर्य समाज में शादी करने के कुछ दिन बाद किराये के मकान में पत्नी को छोड़कर चला गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच के बाद पति व सांस के खिलाफ धारा 294,34,498,506 के तहत अपराध कायम किया गया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के छः बड़े पार्कों में आगामी आदेश तक लटका ताला, जाने क्या है वजह

मिली जानकारी के अनुसार फेस-2 भाठागांव रायपुर निवासी श्रीमती आरती वर्मा 25 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थिया का विवाह संदीप मरकाम वर्तमान निवासी  लाल बहादुर शास्त्री परिसर पुलिस लाईन कोतवाली रायपुर से 2017 में आर्य समाज टिकरापारा रायपुर में हुआ था। संदीप मरकाम के द्वारा अपने घर में बिना बताए समाजिक रीति रिवाज के साथ के साथ 23 अगस्त 2020 को बोहरी माता मंदिर में शादी कर भाठागांव फेस 2 किराये के मकान में रखा था।
 
 
शादी के कुछ दिन बाद संदीप मरकाम की मां दानकी मरकाम उसे कॉल करके बार-बार पीडि़ता को छोडऩे का दबाव बनाने लगी। 14 नंवबर 2020 को बिना बताए दीपावली के दिन संदीप अपने घर चला गया फिर वापस नही आया बार-बार कॉल करे के बाद भी फोन नही उठाने पर पीडि़ता ने अपनी सांस दानकी मरकाम से संदीप के बार में पुछा तब वह उसे भूल जाने की बात कहते हुये गाली-गुप्तार कर जान से मारने की धमकी दिया व अपने बेटे की दूसरी जगह विवाह करने पर दहेज मिलने की बात कही। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने संदीप मरकाम व दानकी मरकाम के खिलाफ अपराध कायम कर मामल दर्ज कर लिया है। 
 
मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि इस वर्ष से कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाएगा। बीजापुर में आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की। उन्होंने बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा की।

पढ़ें : नाबालिग ने किया 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जाने कहाँ की है यह खबर

उन्होंने बीजापुर में किये जा रहे विकास कार्य लोहा डोंगरी, महादेव तालाब के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए सहित जिले के 12 तालाबों के गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने और जिले में 10 सड़कों के विकास तथा भैरमगढ़, आवापल्ली एवं मंदेर में बस स्टैण्ड निर्माण की घोषणा की। उन्होंने तोंगपल्ली और भद्रकाली में धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्र स्थापित किए जाने की मंजूरी दी।

पढ़ें : BIG BREAKING : पूर्व BJP विधायक ने की युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पूर्व विधायक की करी पिटाई, विडियो हुआ वायरल


    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि बस्तर संभाग के विकास कार्य के लिए कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बस्तर की संस्कृति-सभ्यता, यहां के लोगों के विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद को बढ़ावा देने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस्तर में प्रतिभा की कमी नहीं है, सिर्फ अवसर देने की आवश्यकता है। सरकार बस्तरवासियों की बेहतरी के लिए हरसंभव प्रयासरत एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

पढ़ें : बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन में स्थानीय लोगों को अधिकार देने के लिए शासन द्वारा वन अधिकार सामुदायिक व व्यक्तिगत पट्टा दिया जा रहा है। बस्तर में भूमिहीन लोगों को भूमि का अधिकार देने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में बिजली लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल हो चुकी है। इस क्षेत्र में बिजली पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

पढ़ें : दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर

सरकार द्वारा बंद स्कूलों को पुनः प्रारंभ किया गया है। स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर दिये गये हैं। डीएमफ की राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका देने के लिए किया जा रहा है। सरकार द्वारा कुपोषण से लड़ाई हेतु सुपोषण अभियान की शुरूआत की गयी, जिससे 77 हजार से अधिक बच्चे सुपोषित हो चुके है।

पढ़ें : बड़ी खबर : माँ और बेटी ने किया ज़हर का सेवन, सुसाइड नोट में लिखी इसकी वजह, जाने कहाँ की है यह खबर

52 प्रकार के लघु वनोपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य से खरीदा जा रहा है। कोरोनाकाल में ग्रामीणों द्वारा महुआ, इमली का भी संग्रहण किया गया। बीजापुर में बांस से जुड़े रोजगार व्यवसाय से 8 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बस्तरवासियों को रोजगार व्यवसाय से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना शासन की प्राथमिकता में शामिल है।

पढ़ें : राजधानी में विवाहिता को धमका कर ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज 

    इस अवसर पर राजस्व मंत्री एवं बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, सासंद बस्तर श्री दीपक बैज, विधायक बीजापुर श्री विक्रम शाह मण्डावी ने आमसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शंकर कुड़ियम, बस्तर कमिश्नर श्री जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी श्री पी.सुन्दरराज, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप एवं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।    
 

 
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फूलझाडू प्रसंस्करण केंद्र का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फूलझाडू प्रसंस्करण केंद्र का किया अवलोकन

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने नारायणपुर प्रवास के दूसरे दिन जिला मुख्यालय नारायणपुर में वन विभाग द्वारा संचालित फूलझाडू प्रोसेसिंग केन्द्र का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यहां स्थानीय आदिवासी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

पढ़ें : बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर 

इस दौरान उन्होंने वहां काम करने वाली महिलाओं से बड़ी आत्मीयता से मिले और उनसे झाडू निर्माण से लेकर उसके मार्केटिंग के संबंध में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से फूलझाड़ू के लिए कच्चे माल, मिलने वाली मजदूरी आदि के बारे में भी जानकारी ली।

पढ़ें : VIRAL VIDEO : चलती कार में स्टंट दिखाते लड़की का वीडियो हुआ वरयरल

मुख्यमंत्री श्री बघेल को महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा तैयार की गयी माड के फूलझाडू से छत्तीसगढ़ के अलावा 45 हजार फूलझाडू देश की राजधानी दिल्ली भेजी गयी है। माड़ की झाड़ू का योगदान देश की राजधानी दिल्ली को भी चकाचक करने में हो रहा है।

पढ़ें : नाबालिग ने किया 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जाने कहाँ की है यह खबर


    वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2019-20 में फूलझाडू़ निर्माण परियोजना अंतर्गत 315.45 क्विंटल कच्चा माल संग्रहण किया गया, जिसका 9.46 लाख रूपये का भुगतान संग्राहकों को किया गया।

पढ़ें : BIG BREAKING : पूर्व BJP विधायक ने की युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पूर्व विधायक की करी पिटाई, विडियो हुआ वायरल

प्रसंस्करण केन्द्र के माध्यम से स्व-सहायता समूह की महिलाओं को 2.29 लाख रूपये की मजदूरी एवं 3.81 लाख लाभांश का भुगतान भी किया गया। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 में राज्य शासन की एमएसपी के तहत 249.10 क्विंटल कच्चा माल फूलझाडू़ तैयार करने के लिए संग्रहित किया गया, जिसके लिए संग्राहकों को 12.45 लाख रूपये का भुगतान किया गया है।

बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

बर्ड फ्लू के चलते राजधानी रायपुर में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | बर्ड-फ्लू के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ एस.भारतीदासन ने जिले में पूरी सतर्कता और सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें : BIG BREAKING : पूर्व BJP विधायक ने की युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पूर्व विधायक की करी पिटाई, विडियो हुआ वायरल


इसी क्रम में आज संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवायें के निर्देशन में जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम ने जंगल सफारी, रायपुर का भ्रमण किया गया।

पढ़ें : नाबालिग ने किया 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, जाने कहाँ की है यह खबर

टीम के सदस्यों के साथ जंगल सफारी के पशु चिकित्सक और परिक्षेत्र अधिकारी ने जलीय पक्षियों के आवास क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्विलांस व जैव सुरक्षा उपायों पर चर्चा की गई। वर्तमान में जंगल सफारी रायपुर में तकरीबन 130 मस्कोवी बतखे व 16 मोर है, जो की सभी स्वस्थ हैं।

जिले में महिला समूह की जागरूकता से अवैध शराब जब्त, पढ़ें पूरी खबर

जिले में महिला समूह की जागरूकता से अवैध शराब जब्त, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | छत्तीसगढ़ में अवैध शराब के परिवहन और विक्रय पर कार्यवाही जारी है। इस में प्रदेश की महिलाओं की जागरूकता और सहभागिता का विशेष योगदान मिल रहा है।

पढ़ें : BIG BREAKING : पूर्व BJP विधायक ने की युवती से छेड़छाड़, परिजनों ने पूर्व विधायक की करी पिटाई, विडियो हुआ वायरल

इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिखलाकसा की महिला समूह ने जागरूकता एवं सामुहिक सहभागिता का परिचय देते हुए 23 ड्रमों में रखे हुए 560 किलोग्राम महुआ लाहन लावारिस मिलने की सूचना कलेक्टर एवं आबकारी विभाग को दी। जिसे नदी किनारे जमीन में गड़ा कर रखा गया था और मौके पर ही आबकारी विभाग की टीम तथा महिला समूह की सहायता से इसे नष्ट किया गया।

पढ़ें : देश का ये राज्य है कोरोना से होने वाली मौत के मामलों में टॉप पर 

अवैध मदिरा निर्माण के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जो पहल की की गई है, वह एक अच्छा उदाहरण है। जिससे अवैध मदिरा का निर्माण करने वालों पर बेहतर नियंत्रण किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन में सहायक आयुक्त आबकारी श्री नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध मदिरा निर्माण करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

साड़ी में आग लगने से महिला की मौत

साड़ी में आग लगने से महिला की मौत

धमतरी । नगरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कल्लेमेटा की लता कमार पति धनसिंग कमार 30 वर्ष की आग से जलने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक महिला लता एक जनवरी को अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के बरामदे में जलती अंगेठी के सामने सोई थी। करवट बदलते समय उनकी साड़ी में आग लग गई जिससे लता गंभीर रूप से झुलस गई थी। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था जहां रविवार को उसकी मौत हो गई।

आईजी डांगी ने नौकरी लगवाने के नाम पर हो रही ठगी से लोगो को किया सावधान

आईजी डांगी ने नौकरी लगवाने के नाम पर हो रही ठगी से लोगो को किया सावधान

 बिलासपुर । आईपीएस रतनलाल डांगी ने ट्वीट कर कहा- बिलासपुर रेंज के जिला बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुंगेली एवम जीपीएम में नौकरी लगाने के नाम से यदि किसी ने आपके साथ धोखाधड़ी किया है तो निकटतम थाने में एफआईआर दर्ज कराने का आवेदन दे दे। यदि कार्यवाही नहीं हो रही हो तो मुझे मोबाइल नं 9479193000 पर आवेदन वाट्सएप कर दें। प्रदेश में दिनों-दिन नौकरी लगवाने के नाम पर विभिन्न गिरोह द्वारा लाखों की ठगी की जा रही है। हालांकि कुछ गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़े और सलाखों के पीछे भी भेजे गए लेकिन यह कारोबार तेजी से फैल गया है और फल फूल रहा है।

मुख्यमंत्री हुए रोमांचित कहा, मलखंब अकादमी का प्रस्ताव केंद्र में विचाराधीन

मुख्यमंत्री हुए रोमांचित कहा, मलखंब अकादमी का प्रस्ताव केंद्र में विचाराधीन

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नारायणपुर प्रवास के दौरान मलखंभ के खिलाडि़यों द्वारा रोमांचक प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन करते हुए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मलखंभ का अनोखा प्रदर्शन किया गया था, जिसे देखने का अवसर मिला था। उन्होंने कहां कि मलखंभ अकादमी की स्थापना का प्रस्ताव केन्द्र सरकार के पास विचाराधीन है। यहां के खिलाड़ी केवल नारायणपुर का ही नहीं, बल्कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं। अबूझमाड़ के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मलखंभ का हैरत अंगेज प्रदर्शन देखकर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली। मोक्षिका ने मलखंभ खिलाडि़यों के लिए आवश्यक सामग्री सहित अन्य सुविधाओं की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मलखंभ खिलाडि़यों के लिए डीएमएफ से बेहतर डाईट की व्यवस्था की जायेगी। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तषिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग सहित जिला एवं पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे। गौरतलब है कि मलखंभ प्रशिक्षक मनोज प्रसाद द्वारा वर्ष 2017 से क्षेत्र के बच्चों को मलखंभ का विशेष अभ्यास कराया जा रहा है, जिससे यहां के बच्चे अन्य राज्यों में जाकर मलखंभ का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं, और अपने जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।

एआईसीसी प्रभारी पुनिया का दौरा जाने कहां

एआईसीसी प्रभारी पुनिया का दौरा जाने कहां

 रायपुर । एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया 11 जनवरी सोमवार को दिल्ली से विमान के माध्यम से रवाना होकर सुबह 11:00 बजे नागपुर पहुंचेंगे। पीएल पुनिया नागपुर से वर्धा सड़क मार्ग से जाएंगे और सेवाग्राम वर्धा में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी 41 कार्यकारिणी सदस्यों, 36 जिला कांग्रेस अध्यक्षों, युवक कांग्रेसी एनएसयूआई महिला कांग्रेस और सेवादल चारों मोर्चा संगठनों के प्रदेश प्रमुखों, कांग्रेस संचार विभाग के प्रदेश प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी और मुख्यमंत्री जी के दो सलाहकार विनोद वर्मा और राजेश तिवारी सहित 85 प्रशिक्षणार्थियों के लिये आयोजित शिविर में 11 जनवरी से 14 जनवरी तक भाग लेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया और एआईसीसी के छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव डॉ चंदन यादव भी भाग ले रहे हैं। डॉ चंदन यादव रायपुर से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्यों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बस द्वारा सड़क मार्ग से प्रस्तुत सेवाग्राम के लिए प्रस्थान करेंगे।

दो वर्षो में 46 हजार से अधिक युवाओं ने मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण में भाग लिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

दो वर्षो में 46 हजार से अधिक युवाओं ने मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण में भाग लिया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बिलासपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  अपनी रेडियोवार्ता लोकवाणी की 14 वी कड़ी में आज युवाओं से रूबरू हुए। इसका प्रसारण आज सुबह 10.30 बजे से 11 बजे के बीच आकाशवाणी एवं क्षेत्रीय समाचार चैनलो  के जरिए किया गया। मुख्यमंत्री ने युवाओं द्वारा रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से साझा किए गए विचारों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा कर युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

पढ़ें : दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दो वर्षो में 46 हजार से अधिक युवाओं ने मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण में भाग लिया है। जिले की रतनपुर निवासी श्रीमती अन्नू शुक्ला ने भी श्री बघेल से बातचीत की और मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण जैसी रोजगारपरक योजना के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

पढ़ें : BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, बोले-केंद्र से नहीं लेंगे कोरोना वैक्सीन, जाने क्या है वजह


          श्रीमती अन्नू शुक्ला ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण के तहत हेयर स्टाइलिस्ट का चार माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया और वे आज आत्मनिर्भर हैं। श्रीमती शुक्ला ने कहा कि हम जैसे बेरोजगारों के लिए यह योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2020 बहुत चुनौती पूर्ण था। छत्तीसगढ़ वासियों ने अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और सेवाभवना से कोरोना का मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि छ्तीसगढ़ के युवाओं ने हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के मंगल बाजार क्षेत्र में पति ने पत्नी को 50 रुपयों के लिए उतारा मौत के घाट, फिर पति ने की खुदखुशी की कोशिश

उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन का निर्णय लिया है।  मुख्यमंत्री की रेडियो वार्ता लोकवाणी को बिलासपुर के सरकंडा में भी युवाओं ने तन्मयता से सुना। श्री सुनील साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा युवाओं के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही है जिससे उन्हें  रोजगार मिल रहा है।

पढ़ें : VIRAL VIDEO : चलती कार में स्टंट दिखाते लड़की का वीडियो हुआ वरयरल 

सरकार द्वारा युवाओं  की बेहतरी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्री समयदास मानिकपुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को नए शिखर पर पहुंचाया है। श्री राजेन्द्र नरेश ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सुराजी गांव योजना सहित अन्य योजनओं से बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ा है। बिहान कार्यक्रम के तहत महिलाओं को भी आजीविका एवं स्वरोजगार से जोड़ा है।  श्री संजू कश्यप ने कहा कि युवा प्रतिभाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के अनेक अवसर सरकार द्वारा दिए गए हैं। इस दौरान श्री दिलीप कुमार यादव, श्री अमित शुक्ला, श्री सुनील साहू सहित अन्य लोगों ने भी लोकवाणी को सुना | 

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, बोले-केंद्र से नहीं लेंगे कोरोना वैक्सीन, जाने क्या है वजह

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान, बोले-केंद्र से नहीं लेंगे कोरोना वैक्सीन, जाने क्या है वजह

रायपुर | देश में कोरोना के टीकाकरण की तिथि घोषित होते ही वैक्सीन पर विवाद बढ़ता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, को-वैक्सीन ने तीसरे चरण का ट्रायल पूरा नहीं किया है। ऐसे में सामान्य जनों को लगाने के लिए भारत बायोटेक की इस वैक्सीन को अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

पढ़ें : राजधानी में विवाहिता को धमका कर ड्राइवर द्वारा दुष्कर्म का मामला आया सामने, आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज

सिंहदेव ने कहा, अगर केंद्र सरकार इस वैक्सीन को छत्तीसगढ़ भेजेगी तो हम मना कर देंगे। टीएस सिंहदेव ने कहा, भारत में दो वैक्सीन को अनुमति मिली है। इसमें एक ऑक्सफोर्ड में विकसित वैक्सीन कोविशील्ड है। जिसका ट्रायल वहीं हुआ है। उसके ट्रायल के सभी आंकड़े मौजूद हैं। यहां सीरम इंस्टीट्यूट इसको बना रहा है।

पढ़ें : दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर

दूसरा भारत बायोटेक की देश में ही विकसित को-वैक्सीन है। इसके दो चरण के ट्रायल हुए हैं। आपातकालीन इस्तेमाल मिलने की तारीख तक इसके ट्रायल का तीसरा चरण पूरा नहीं हुआ था। टीएस सिंहदेव ने कहा, अभी सामने आया है कि को-वैक्सीन का ट्रायल डोज लेने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इससे वैक्सीन के सुरक्षित होने के दावों पर सवाल उठ रहे हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के मंगल बाजार क्षेत्र में पति ने पत्नी को 50 रुपयों के लिए उतारा मौत के घाट, फिर पति ने की खुदखुशी की कोशिश

मंत्री सिंहदेव ने कहा, केंद्र सरकार को इस मामले में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। देश में कम से कम 500 से 700 दिन तक वैक्सीनेशन चलना है। ट्रायल के नतीजों के आधार पर फैसला होगा तो लोगों का भरोसा बढ़ेगा।

पढ़ें : BIG BREAKING : पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, लाश को सरसों के खेत में फेका, जाने कहाँ की है यह खबर

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, को-वैक्सीन को तीसरे ट्रायल में 28 हजार सैंपल लेने थे, लेकिन 23 हजार सैंपल ही लिए जा सके थे। ऐसे में उसके परिणाम संदिग्ध हैं। अगर बिना ट्रायल और सुरक्षा मापदंडों को पूरा किए वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई तो दूसरी कंपनियां भी अधूरे ट्रायल के साथ अनुमति लेने आ जाएंगी।

दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर

दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में मिला काले सिर वाला दुर्लभ तक्षक नाग, पढ़ें पूरी खबर

दंतेवाड़ा | जिले के माई दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में एक काले सिर वाले दुर्लभ तक्षक नाग मिला। दंतेश्वरी मंदिर के शक्तिपीठ परिसर में स्थित टेंपल कमेटी के दफ्तर के पास काले सिर वाला सांप देखा गया।

पढ़ें : VIRAL VIDEO : चलती कार में स्टंट दिखाते लड़की का वीडियो हुआ वरयरल

मंदिर के स्टाफ ने पहले तो इसे नाग का सपोला समझा और पकडऩे के लिए सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया। दंतेश्वरी मंदिर में सांप दिखने की सूचना पर स्नैक कैचर अक्षय मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने जब सांप को देखा तो वे भी दंग रह गए। 

पढ़ें : बड़ी खबर : माँ और बेटी ने किया ज़हर का सेवन, सुसाइड नोट में लिखी इसकी वजह, जाने कहाँ की है यह खबर

     सर्प विशेषज्ञ अक्षय ने सांप की पहचान दुर्लभ प्रजाति के डूमेरिल्स ब्लैक हेडेड स्नैक के रूप में किया। जानकारों की मानें तो इस प्रजाति के सांप विषहीन होते हैं और गिरगिट, छिपकिली और रेंगने वाले छोटे कीड़ों व छोटे सांपों का शिकार करते हैं। अन्य सांपों की तुलना में इसका आकार भी बहुत छोटा होता है।
 
 
ये देखने में काफी चमकीले होते हैं, यह कोबरा सांप की तरह फन नहीं निकाल सकते हैं। आमतौर पर ये सांप भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका में पाया जाता है। इसका सिर काले रंग का होता है, यह सर्प लोगों की पहुंच से दूर रहते हैं। ये सांप रात की अपेक्षा दिन में ज्यादा एक्टिव रहता है, सांपों की यह प्रजाति काफी दुर्लभ मानी जाती है। 
 
 
     प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा ही एक सांप हाल ही में ओडिशा में देखने को मिला था, जिसे वाइल्ड लाइफ के एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद किया था। ये सांप बहुत शर्मीले स्वभाव के होते हैं, और बहुत मुश्किल से देखने को मिलते हैं। बता दें कि दंतेवाड़ा के जंगल जैव विविधता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन शोध की कमी के चलते जिले की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर नहीं हो सकी है। बैलाडीला की पहाडिय़ों में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतुओं की भरमार है। यहां कुछ वर्ष पूर्व दुर्लभ तक्षक नाग देखा गया था, इसकी खोज सर्प विज्ञानी डॉ एचकेएस गजेन्द्र ने की थी।
 
हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विवि का चौथा दीक्षांत समारोह हुआ शुरू, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उपस्थित

हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विवि का चौथा दीक्षांत समारोह हुआ शुरू, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उपस्थित

रायपुर | छत्तीसगढ़ के नया रायपुर में स्थित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्विद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह चल रहा है। इस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद बोबडे और विवि के कुलपति व छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पी आर रामचन्द्र मेनन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधि मंत्री मोहम्मद अकबर, सुप्रीम कोर्ट के जज नवीन सिन्हा, हाई कोर्ट के जस्टिस प्रशांत मिश्रा, पीपी साहू, मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और अन्य गणमान्य अतिथि वर्चुअल माध्यम से उपस्थिति हैं।

बड़ी खबर : माँ और बेटी ने किया ज़हर का सेवन, सुसाइड नोट में लिखी इसकी वजह, जाने कहाँ की है यह खबर

बड़ी खबर : माँ और बेटी ने किया ज़हर का सेवन, सुसाइड नोट में लिखी इसकी वजह, जाने कहाँ की है यह खबर

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के सोनगंगा कॉलोनी में मां बेटी ने कीटनाशक पी का आत्महत्या कर ली है।

पढ़ें : बड़ी खबर : शहर के मंगल बाजार क्षेत्र में पति ने पत्नी को 50 रुपयों के लिए उतारा मौत के घाट, फिर पति ने की खुदखुशी की कोशिश

जानकारी के अनुसार जहर के सेवन से मां की मौत हो गई है वहीं बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया है, सुसाइड नोट में बीमारी की वजह से आत्महत्या करने का जिक्र किया गया है। सरकंडा थाना क्षेत्र की पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

बड़ी खबर : शहर के मंगल बाजार क्षेत्र में पति ने पत्नी को 50 रुपयों के लिए उतारा मौत के घाट, फिर पति ने की खुदखुशी की कोशिश

बड़ी खबर : शहर के मंगल बाजार क्षेत्र में पति ने पत्नी को 50 रुपयों के लिए उतारा मौत के घाट, फिर पति ने की खुदखुशी की कोशिश

भिलाई | पचास रुपये के लिए पति ने अपनी ही पत्नी को रॉड से वार कर उसे मौत की घाट उतारने का मामला प्रकाश में आया है। वही पति भी घटना को अंजाम देने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध कायम किया है।

पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में देर रात्रि दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, बलवा का मामला दर्ज 

जामुल पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम मंगल बाजार छावनी निवासी राजकुमार पटेल 42 वर्ष ने पत्नी अनीता पटेल 35 वर्ष 50 रुपये मांगे। लेकिन पत्नी ने रुपये देने से इनकार करने पर पति राजकुमार आक्रोश में आकर सामने पड़े रॉड से अपनी ही पत्नी अनिता को सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद पति मकान में फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पढ़ें : लोकवाणी : युवाओं की प्रतिभा को संवारने और आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के अभियान में नहीं होगी कोई कमी : सीएम बघेल

घटना की सूचना पुलिस को पड़ोसियों ने बताया। जामुल पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल राजकुमार पटेल को अस्पताल में उपचार बीके लिए दाखिल किया। मौके पर सीएसपी विश्वास चन्द्राकर और जामुल थाना प्रभारी विशाल सोन समेत टीम पहुची थी।


मासूम बेटी रहती है चाचा के घर :
जामुल पुलिस ने बताया कि दोनों पति-पत्नी मजदूरी का काम करते थे। मूलत: पाटन निवासी पटेल परिवार है। दोनो की एक बेटी भी है। जो अपने चाचा के यह रहती है। फिलहाल माँ की मौत की खबर सुन मासूम बेटी का रो रोकर बुरा हाल है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीआरजी पुलिस बल से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डीआरजी पुलिस बल से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान शनिवार को डीआरजी पुलिस बल के जवानों से मुलाकात कर उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उनका कुशलक्षेम पूछा तथा अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनकी हौसला आफजाई की। श्री बघेल ने पुलिस बल को नक्सल समस्या खत्म करने, नवयुवकों को मुख्यधारा में लाने, शिविर लगाकर ग्रामीणों को समझाईश देने, सहित अन्य विषयों पर चर्चा की।

जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने पुलिस बल द्वारा किये जा रहे कार्यो, उपलब्धियों एवं नक्सल उन्मूलन अभियान आदि के संबंधित संक्षिप्त उद्बोधन भी दिया गया। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री  और जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, राज्य सभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, विधायक नारायणपुर एवं छ.ग. हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चन्दन कश्यप, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, कमिश्नर बस्तर संभाग श्री जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी (इंटेलीजेंस) श्री आनंद छाबड़ा, बस्तर आईजी श्री पी सुंदरराजन, कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राहुल देव, जिला पुलिस बल, जिला महिला पलिस बल, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, आईटीबीपी, बीएसएफ सहित जिले के अन्य सुरक्षा बल भी उपस्थित थे।

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में देर रात्रि दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, बलवा का मामला दर्ज

बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में देर रात्रि दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, बलवा का मामला दर्ज

रायपुर | रास्ता घेर कर खड़े होने की बात पर विवाद में गाली-गलौच कर मारपीट करने की रिपोर्ट पर उरला पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज की है। 

पढ़ें : लोकवाणी : युवाओं की प्रतिभा को संवारने और आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के अभियान में नहीं होगी कोई कमी : सीएम बघेल 

मिली जानकारी के अनुसार गाजीनगर बीरगांव रायपुर निवासी विजय वैष्णव 46 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 09 जनवरी को रात 8.30 बजे ड्यूटी से वापस घर आते समय डाकेश किराना स्टोर्स के पास बीच रास्ते में सुफियान अपने साथियों के साथ रास्ता घेरकर खड़ा था। रास्ते से साईड होने की बात कहने पर आरोपी गाली-गलौच कर मारपीट करने लगे। मारपीट होता देख प्रार्थी का बेटा युवराज व पड़ोसी रविशंकर देवांगन, गणेश देवांगन बीच-बचाव करने लगे। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट किया।
 
 
कुछ देर बाद सुफियान, आसिफ खान, परवाज, राजा, हाफिज खान नामक युवकों ने घर में घुसकर गाली-गलौच करने लगे। इस पर पीडि़त की पत्नी संतोषी वैष्णव बीच-बचाव करने आयी तब उसके साथ भी आरोपियों ने मारपीट किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियेां के खिलाफ धारा 147, 294, 506, 452, 323, 341 के तहत बलवा का मामला दर्ज कर लिया है।
 
 
इसी तरह गाजीनगर बीरगांव रायपुर निवासी सुफियान खान 31 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 09 जनवरी को रात 8.30 बजे डाकेश किराना स्टोर्स के पास प्रार्थी अपने साथी जुनैद खान,सहबाज खान के साथ खड़ा था उसी समय मोहल्ले का विजय वैष्णव अपने मोटरसाइकिल से आ रहा था। विजय वैष्णव ने रास्ते में क्यों खड़े हो कहकर गाली-गलौच किया। इसका विरोध करने पर उसका बेटा युवराज वैष्णव आकर मारपीट करने लगा व विजय वैष्णव ने हेलमेट से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने विजय वैष्ण व युवराज वैष्णव के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
लोकवाणी : युवाओं की प्रतिभा को संवारने और आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के अभियान में नहीं होगी कोई कमी : सीएम बघेल

लोकवाणी : युवाओं की प्रतिभा को संवारने और आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के अभियान में नहीं होगी कोई कमी : सीएम बघेल

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपनी रेडियोवार्ता लोकवाणी की 14वीं कड़ी में आज युवाओं से रूबरू हुए। रेडियोवार्ता की यह कड़ी युवाओं को समर्पित रही। मुख्यमंत्री ने युवाओं द्वारा रिकार्डेड संदेश के माध्यम से साझा किए गए विचारों और सुझावों पर विस्तार से चर्चा की और युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने इस कड़ी में युवाओं को नए वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की तरूणाई नई अंगड़ाई लेकर उठ खड़ी हुई है। जो हम सबके सुरक्षित और सुखद भविष्य का संकेत है।

    श्री बघेल ने युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा को संवारने और उन्हें आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के राज्य सरकार के अभियान में किसी तरह की कोई कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ी युवा हर मंच पर छत्तीसगढ़ का झण्डा गाड़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उनकी प्रेरणादायक शिक्षाओं और सीख की चर्चा भी युवाओं के साथ की।

उन्होंने स्वामी विवेकानन्द के शब्दों को उद्यत करते हुए युवाओं से कहा कि ’एक विचार उठाओ, उसे अपना जीवन बना लो’ यह सफलता का मार्ग है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को देखकर यही लगता है कि उन पर गांधी-नेहरू-स्वामी विवेकानन्द का असर है। उन्होंने कहा कि बेहतर खेल अधोसंरचनाओं के विकास से खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के जरिए युवा साहित्यकारों और कलाकारों को सही मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलेगा।

छत्तीसगढ़वासियों ने अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और सेवा भावना से किया कोरोना का मुकाबला

    मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में कहा कि पिछला साल बड़ी चुनौतियों के साथ बीता है। वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के कारण दुनिया में अनेक परिवारों को अपने प्रियजनों से बिछड़़ना पड़ा। नौकरी, व्यापार, व्यवसाय तथा भिन्न-भिन्न आजीविका के साधनों पर कोरोना महामारी का बहुत घातक आघात रहा। छत्तीसगढ़वासियों ने अपने कठिन परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और सेवा भावना से कोरोना का मुकाबला किया। आप सबकी बदौलत ही छत्तीसगढ़ ने कोरोना काल में भी बहुत उपलब्धियां हासिल कीं, जिसके कारण राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को ख्याति मिली। हमारी उपलब्धियों के पीछे एक बहुत बड़ी ताकत हमारी युवा शक्ति है।

स्वामी विवेकानंद ने भारत को दुनिया में सर्वोच्च प्रतिष्ठा दिलाई

    श्री बघेल ने लोकवाणी में कहा कि मैं स्वामी विवेकानंद जी को, उनके जन्मदिन के अवसर पर, प्रदेश की जनता की ओर से नमन करना चाहूंगा। स्वामी विवेकानंद का मन मानव जाति की सेवा में रमा। बहुत छोटी-सी आयु में ही वे स्वामी रामकृष्ण परमहंस के शिष्य बन गए और वेदांत तथा आध्यात्मिक ज्ञान के शिखर की ओर बढ़ चले। 11 सितम्बर 1893 को शिकागो की धर्मसंसद में स्वामी विवेकानंद के व्याख्यान ने स्वयं उन्हें तथा भारत को दुनिया में सर्वोच्च प्रतिष्ठा दिलाई। स्वामी विवेकानंद को युवाओं का आदर्श माना गया। मुझे यह कहते हुए बहुत गर्व का अनुभव हो रहा है कि भारत में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ का आयोजन 12 जनवरी 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी के कार्यकाल में शुरू हुआ।

स्वामी विवेकानंद ने मानव उत्थान की सीख दी
 मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विभिन्न धर्मों की आपसी प्रतियोगिता व वैमनस्यता के खिलाफ कड़ा रूख अपनाया था। उन्होंने आडम्बरों का मुखर विरोध किया। वे अपनी सारी चेतना और शक्ति को मानव के उत्थान में ही लगाने में विश्वास करते थे और इसी की सीख दिए। शिकागो की प्रसिद्ध विश्व धर्मसंसद में स्वामी जी ने कहा था कि उन्हें ऐसे धर्म पर गर्व है, जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति दोनों सिखाई है। हम सभी धर्मों को सच मानते हैं। उन्हें एक ऐसे देश से संबंधित होने पर गर्व है, जिसने सभी धर्मों और पृथ्वी के सभी देशों के पीडि़तों और शरणार्थियों को शरण दी है। उन्होंने कहा वास्तविक शिक्षा वह है, जो किसी को अपने दम पर खड़ा करने में सक्षम बनाती है। छात्रों को चरित्र और मानवीय मूल्य सिखाती है। आज मैं स्वामी जी के शब्दों में ही युवाओं का आह्वान करता हूं-‘एक विचार उठाओ, उसे अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो, उसके सपने देखो, उस विचार पर जियो।

छत्तीसगढ़ के युवाओं ने हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

    मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में बताया कि रामकृष्ण मिशन, स्वामी विवेकानंद, स्वामी आत्मानंद मेरे मन में बचपन से बसे थे। गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कहा था कि यदि भारत को जानना है तो स्वामी विवेकानंद को पढि़ए। पंडित जवाहर लाल नेहरू कहते थे कि युवाओं को चाहिए कि वे विवेकानंद को बार-बार पढं़े, उनकी बुद्धिमत्ता, जोश और विवेक से नई पीढ़ी को काफी मदद मिलेगी। स्वामी विवेकानंद जी का छत्तीसगढ़ प्रवास हमें उस यश और गौरव से जोड़ता है, जो उन्होंने मात्र 39 वर्ष की उम्र में ही कमा लिया था। यही वजह है कि हम रायपुर में स्वामी जी की यादों को सहेजने का काम कर रहे हैं। हाल के दो वर्षों की बात करूं तो ऐसा पहली बार हुआ है कि हमारी बस्तर की एक बेटी नम्रता जैन यूपीएससी में देश में बारहवें स्थान पर रही हैं। बिलासपुर के वर्णित नेगी तेरहवें स्थान पर रहे। भिलाई की सिमी करण सहित उमेश गुप्ता, आयुष खरे, योगेश पटेल, प्रसून बोपचे जैसे युवाओं ने एक सिलसिला बना दिया है। वर्ष 2020 में दुर्ग के कल्पित अग्रवाल गेट की परीक्षा में टॉपर रहे तो रायपुर के तनय राज ने नीट में परचम लहराया।

‘छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद’ के माध्यम से युवा साहित्यकारों,
कलाकारों को मिलेगा सही मंच, मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन

 

    मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पहली बार छत्तीसगढ़ में ‘छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद’ के गठन का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत साहित्य अकादमी, कला अकादमी, आदिवासी और लोककला अकादमी, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग, छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी आदि संस्थाएं काम करेंगी। हमारा प्रयास है कि यह काम जल्दी से आगे बढ़े ताकि आप लोगों को सही मंच, मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन मिल सके। इसके अलावा साहित्यकारों, कलाकारों और उनके परिवारजनों को सहायता देने के अनेक प्रावधान भी हैं। हमने स्थानीय कला-संस्कृति को महत्व देते हुए यह कोशिश की है कि हमारे स्थानीय कलाकारों को भरपूर अवसर मिले।

‘खेलबो-जीतबो-गढ़बो-नवा छत्तीसगढ़‘

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी दीपेश कुमार सिन्हा, शिखर सिंह, आकर्षि सहित अन्य सभी खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मैंने नारा दिया था, ‘खेलबो-जीतबो-गढ़बो-नवा छत्तीसगढ़।’ हमें पता है कि विरासत में हमें बेहद कमजोर खेल अधोसंरचना मिली है, वहीं खिलाडि़यों को भी बहुत से अभावों से जूझना पड़ता था। इसलिए हमने ‘छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण’ का गठन किया। हॉकी, फुटबाल, बैडमिंटन, तीरंदाजी, वालीबॉल, कबड्डी आदि खेलों के निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा दी गई है। अब ‘खेलो इंडिया योजना’ के तहत रायपुर में राष्ट्रीय स्तर की आवासीय हॉकी अकादमी तथा बिलासपुर में तीरंदाजी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। बिलासपुर में तीरंदाजी, हॉकी और एथलेटिक्स की राज्य स्तरीय अकादमी, जगदलपुर में फुटबॉल तथा रनिंग सिंथेटिक टर्फ ग्राऊंड, अम्बिकापुर इंडोर हॉल की मंजूरी प्राप्त की गई है।

    प्रदेश के सभी नगरीय-निकायों तथा पंचायतों में ‘राजीव युवा मितान क्लब’ का गठन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास का कार्य किया जाएगा। हमारी योजना है कि प्रत्येक जिले में स्थानीय विशेषता के अनुसार प्रशिक्षण सुविधाएं विकसित की जाएं और उसमें उद्योगों की मदद भी ली जाए। मुझे तो विगत वर्ष मनाए गए युवा महोत्सव की याद आ रही है, जिसमें ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक युवाओं ने भाग लिया था और हजारों युवा साथी राज्य स्तरीय प्रदर्शन के लिए रायपुर आए थे। इस वर्ष कोरोना के कारण वैसा आयोजन नहीं हो पा रहा है, लेकिन हम प्रयास करेंगे कि भविष्य में कोई बड़ा आयोजन हो।

    मुख्यमंत्री ने लोकवाणी में आइफा अवार्ड विजेता सरगुजा के दो युवाओं युवा संगीतकार सौरव गुप्ता और वैभव सिंह सेंगर तथा इंडिया बेस्ट डांसर टीव्ही शो में फस्ट रनरअप मुकुल गाइन को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपके माध्यम से मैं उन सभी युवा प्रतिभाओं को बधाई देता हूं जिन्होंने छत्तीसगढ़ का नाम ऊंचा किया है। मैं चाहता हूं कि आप लोग इसी तरह लगातार काम करते रहें और सफलताएं हासिल करते रहें, इसके लिए मेरी शुभकामनाएं।

दो वर्षों में 46 हजार से अधिक युवाओं ने मुख्यमंत्री कौशल प्रशिक्षण योजना से बने हुनरमंद

 

    लोकवाणी में कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अनेक युवाओं ने अपने बारे में संदेश रिकॉर्ड करवाए जिसमें उन्होंने इस योजना को युवाओं के लिए उपयोगी बताते हुए इसे जारी रखने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया। श्री बघेल ने इन युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए केन्द्र सरकार की गाइडलाइन के तहत स्कूल, कॉलेज, कोचिंग तथा अन्य प्रशिक्षण संस्थानों पर रोक लगाई गई थी। कौशल विकास योजना को बेहतर ढंग से चलाने के लिए हमने नई गाइडलाइन जारी की, जिसके तहत बाजार की मांग और आधुनिक तकनीकी पर आधारित प्रशिक्षण शुरू किया गया। मुझे खुशी है कि दो वर्षों में 46 हजार से अधिक युवाओं ने प्रशिक्षण लिया है, जिसमें से लगभग 23 हजार युवाओं ने अपना काम शुरू कर दिया है। आपकी सहूलियत के लिए हमने ‘रोजगार संगी मोबाइल एप’ शुरू किया, जो प्रशिक्षित युवा और नियोक्ता के बीच पुल का काम कर रहा है। कोरोना के कारण जो प्रवासी श्रमिक वापस लौटे उनमें से 2 लाख 14 हजार लोगों की स्किल मैपिंग करके उनके प्रशिक्षण और रोजगार की व्यवस्था की जा रही है। जैसे ही कोरोना का असर कम होगा या इसकी गाइडलाइन इजाजत देगी, वैसे ही हम जल्दी से जल्दी कौशल प्रशिक्षण शुरू करने की व्यवस्था करेंगे।

युवाओं की प्रतिभा को संवारने और आजीविका के बेहतर अवसर दिलाने के अभियान में नहीं होगी कोई कमी

    मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जिन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं दी हैं, उनमें कहीं कोर्ट केस या प्रक्रियागत बाधाओं के कारण तकलीफें थीं, जिनका उचित ढंग से निराकरण किया जा रहा है। बहुत से प्रकरणों में तो मामला वेरीफिकेशन तक पहुंच गया है, हमारा प्रयास है कि जितनी जल्दी हो सके, नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएं। इस संबंध में मैंने विभिन्न विभागों को निर्देश दे दिए हैं। साथियों, मैं एक बार फिर यह कहना चाहूंगा कि आप लोगों ने जिस तरह से धैर्य बनाए रखा है, वह काबिले-तारीफ है। छत्तीसगढ़ में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है। मैं चाहूंगा कि आपकी प्रतिभा को संवारने और आपको बेहतर आजीविका दिलाने के हमारे अभियान में कहीं कोई कसर नहीं रहेगी।

दो वर्ष में 22 प्रतिशत से घटकर 2 से 4 प्रतिशत के बीच हुई बेरोजगारी दर

नए उद्योगों में ही 15 हजार लोगों को मिला रोजगार

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जमाना गया जब सिर्फ सरकारी नौकरी को ही रोजगार माना जाता था। अब तो बहुत से काम और बहुत सी नौकरियों को सरकारी नौकरी से बेहतर माना जाता है। यही वजह है कि हमने प्रदेश में ऐसे विकास कार्यों या योजनाओं को अपनाया है, जिसमें युवाओं की भागीदारी बड़े पैमाने पर हो। कृषि, वानिकी, इनके उत्पादनों का प्रसंस्करण, नई उद्योग नीति आदि के माध्यम से हमने सर्वांगीण विकास और चौतरफा विकास की रणनीति अपनाई है, ताकि छोटे-बड़े हर स्तर पर लोगों को काम मिले। अब देखिए कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना के कारण भी गांव-गांव में रोजगार के नए अवसर बने हैं। मुझे यह देखकर खुशी होती है कि हम एक रास्ता बनाते हैं तो उसमें से दस रास्ते लोग अपनी सोच, समझदारी और प्रतिभा से बना लेते हैं। गोबर हमारी पूरी कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केन्द्र में तो आ ही गया है, लेकिन अब इससे बनने वाले कलात्मक उत्पादों के लिए राज्य से लेकर दिल्ली तक मार्ट खुल जाना एक नई तरह की क्रांति है। क्योंकि ऐसा कोई भी काम होता है, तो उसमें रोजगार के अवसर समाहित रहते हैं। नई उद्योग नीति से नए उद्योग लगने की पहल हो रही है तो उसमें भी करीब 50 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना बन गई है। सिर्फ नए उद्योगों में ही लगभग दो साल में 15 हजार लोगों को रोजगार मिल गया है। गांव से लेकर सरकारी नौकरी और उद्योगों तक, जब हम समग्र रूप में देखते हैं तो पाते हैं कि प्रदेश की बेरोजगारी दर देश की बेरोजगारी दर की आधी भी नहीं है। दो वर्ष में 22 प्रतिशत से घटकर बेरोजगारी दर 2 से 4 प्रतिशत के बीच रही है।

बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने ई-श्रेणी पंजीयन योजना की शुरूआत

स्नातक इंजीनियर, डिग्रीधारी, डिप्लोमाधारी राजमिस्त्री को भी रोजगार

 

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने यह व्यवस्था की है कि बेरोजगार युवा यदि स्नातक इंजीनियर हैं तो इन्हें ई-श्रेणी में एकीकृत पंजीयन कर ब्लॉक स्तर पर 20 लाख तक के कार्य दिए जाएं। इन्हें एक वर्ष में अधिकतम 50 लाख रू. तक के कार्यों की पात्रता होगी। वहीं अनुसूचित क्षेत्रों में हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण युवाओं को भी ई-पंजीयन की सुविधा दी गई है, ताकि वे भी निर्माण कार्यों में सीधी भागीदारी निभा सकें। इसके अलावा बेरोजगार डिग्रीधारी/डिप्लोमाधारी/राज मिस्त्री को भी आसानी से रोजगार दिलाने के लिए पृथक से निविदा प्रक्रिया की व्यवस्था की गई है। जिसके तहत स्नातक इंजीनियरों को एक बार में 50 लाख तक और वर्ष में 2 करोड़ रू. तक का दिया जाएगा। डिप्लोमाधारी इंजीनियरों को एक बार में 25 लाख रू. तक तथा वर्ष में अधिकतम एक करोड़ रू. तक के कार्यों की पात्रता होगी। राज मिस्त्रियों को एक बार में 15 लाख रू. तथा वर्ष में अधिकतम 60 लाख रू. तक के कार्यों की पात्रता होगी।

 महिला समूह की जागरूकता व सहभागिता से अवैध शराब जप्त

महिला समूह की जागरूकता व सहभागिता से अवैध शराब जप्त

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम चिखलाकसा की महिला समूह ने जागरूकता और सामुहिक सहभागिता का परिचय देते हुए 23 ड्रमों में रखे हुए 560 किलोग्राम महुआ लाहन लावारिस मिलने की सूचना कलेक्टर और आबकारी विभाग को दी। जिसे नदी किनारे जमीन में गड़ा कर रखा गया था और मौके पर ही आबकारी विभाग की टीम तथा महिला समूह की सहायता से इसे नष्ट किया गया। 

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी टोपेश्वर वर्मा नेग्राम चिखलाकसा की महिला समूह के जनसहयोग से किए गए कार्य की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जनता की ओर से अपील करते हुए अवैध मदिरा निर्माण के लिए कड़ी कार्रवाई करने की जो पहल की की गई है, वह एक अच्छा उदाहरण है। जिससे अवैध मदिरा का निर्माण करने वालों पर बेहतर नियंत्रण किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा के निर्देशन में सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम की ओर से अवैध मदिरा निर्माण करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

सहायक आयुक्त आबकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि आबकारी विभाग राजनांदगांव द्वारा ग्राम मरकाकसा चिखलाकसा थाना डोंगरगांव में दबिश देकर कार्रवाई करने पर आरोपी बिंझवार मंङावी के रिहायशी मकान से 5-5 लीटर के तीन जरिकेन में 13 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। रमेश सिन्हा के रिहायशी मकान से 5-5 लीटर के तीन जरिकेन मे भरा 12 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। भुनेश्वर प्रसाद के रिहायशी मकान से प्लास्टिक के 20 लीटर क्षमता के जरिकेन में भरा 15 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। हमीद खान के रिहायशी मकान से एक 5 लीटर क्षमता के जरिकेन में भरा 3.5 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। यशोदा बाई के रिहायशी मकान से 5 लीटर क्षमता वाले जरिकेन में भरा 4 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59 (क) तथा 34 (1)(क) का प्रकरण दर्ज कर विवेचना किया जा रहा है। रेड कार्रवाई के दौरान निरूपमा लोन्हारे, सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त डोंगरगांव सीपी सिंह, आबकारी उपनिरीक्षक वृत राजनांदगांव (अ) जितेन्द्र उइके, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त अम्बागढ़ चौकी सविता वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त खैरागढ़, जीतेश्वरी आलेन्द्र, आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त घुमका तथा आबकारी आरक्षक निजाम शाह, राकेश दुबे, संतोष अहिरवार, कमल मेश्राम, लालसिंह राजपूत, मुख्य आबकारी आरक्षक दीपक गुप्ता, सहायक भोजनारायण उइके उपस्थित रहे।
 मुख्यमंत्री बघेल बीजापुर जिलेवासियों को देंगे 328 करोड़ लागत के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री बघेल बीजापुर जिलेवासियों को देंगे 328 करोड़ लागत के विकास कार्यों की सौगात

बीजापुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को बीजापुर प्रवास के दौरान जिलेवासियों को 328 करोड़ रुपए लागत के विकास कार्यों की सौगात देंगे। जिसमें 241 करोड़ 75 लाख रुपए लागत के 72 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 86 करोड़ 74 लाख रुपए लागत के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल बीजापुर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का लोकार्पण करेंगे। वहीं महादेव तालाब सहित लोहा डोंगरी पार्क और शहरी गौठान बीजापुर का अवलोकन करेंगे। 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों तथा युवाओं से भेंट कर चर्चा करेंगे। भूमिपूजन किये जाने वाले कार्यों में दूरस्थ अबूझमाड़ ईलाके के गांवों को जोडऩे के लिए 37 करोड़ 92 लाख रुपए बेदरे-लंका मार्ग पर इन्द्रावती नदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण सहित पिनकोण्डा तालनार मार्ग में मरी नदी पर 11 करोड़ रूपए की लागत से पुल निर्माण सम्मिलित है। इसके साथ ही कोएनार-एरमनार से तोयनार सड़क निर्माण, 5 करोड़ 96 लाख की लागत से टिकलेर से रेड्डी सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण, 34 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से 15 ग्रामीण सड़कों का निर्माण, 37 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से भोपालपटनम-तारलागुड़ा डामरीकृत सड़क निर्माण कार्य, 1 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से गुड़साकाल स्टापडेम निर्माण, 1 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से मोदकपाल एनीकट निर्माण 2 करोड़ 51 लाख रुपए की लागत से मूसालूर में 3.15 एमव्हीए 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण इत्यादि शामिल है। 

वहीं लोकार्पण किये जाने वाले प्रमुख विकास कार्यों में मुख्यमंत्री मंजरा-टोला विद्युतीकरण योजनातंर्गत 15 करोड़ 96 लाख रुपए की लागत से 72 ग्रामों के 160 बसाहटों में विद्युतीकरण कर 3859 परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन प्रदाय, 1 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से बीजापुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल उन्नयन सहित बीजापुर, भैरमगढ़ और भोपालपटनम ब्लाक में 15 करोड़ 64 लाख रुपए की लागत से अधिकारी-कर्मचारी आवास निर्माण, 2 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से 36 पुलिया निर्माण, 2 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से धान खरीदी केन्द्रों में चबूतरा निर्माण, 1 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से मद्देड़ में तेन्दूपत्ता गोदाम निर्माण, 2 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से भोपालपटनम में आईटीआई भवन निर्माण, 14 करोड़ 71 लाख रुपए की लागत से कुटरू-बेदरे डामरीकृत सड़क, 1 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से चेरपल्ली-यापला सड़क निर्माण इत्यादि कार्य सम्मिलित है।
साली के प्यार में जीजा ने की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

साली के प्यार में जीजा ने की थी पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

महासमुंद । साली के प्रेम में जीजा ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। मौत को स्वाभाविक मौत बताकर श्मशान घाट में दफना भी दिया। मृतिका के परिजनों ने कुछ गलत होने का अंदेशा जताते हुए इसकी शिकायत एसडीएम से की। मामले की जांच में जुटी पुलिस के सामने मौत के राज से एक-एक पर्दा उठा। पुलिस ने 19 दिन बाद कब्र खुदवाकर महिला का शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा, रायपुर भिजवाया। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। धारा-302, 201, 203 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

जीजा-साली के प्यार के बीच आ रही पत्नी को पति ने हटाने का मन बना लिया और 19 दिसंबर की दोपहर 3:30 बजे गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। टीआई ने कहा कि अंतिम संस्कार से पहले शव को नहलाया जाता है। नहलाने के दौरान ही परिवार वालों ने मृतिका के शरीर पर चोट के कई निशान दिखे। साथ ही उसके कान और मुंह में खून निकला हुआ था। गले पर भी दबाने के कारण नीला निशान बन गया था। इस पर परिजनों को बेटी के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ। हालांकि उस दिन उन्होंने कुछ भी नहीं बोला। संस्कार कार्यक्रम खत्म होने के बाद मृतिका की मौसी नेहरू चौहान ने एसडीएम से इसकी शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। एसडीएम के आदेश के बाद पुलिस इसकी जांच कर रही थी। शक गहरा होने पर 6 जनवरी को महिला का शव कब्र खोदकर निकला गया था।
 

 दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र और छात्रा की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेलर की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र और छात्रा की मौत

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक बड़े सड़क हादसे की खबर इस वक्त आ रही है। सकरी बायपास में बेकाबू ट्रेलर ने स्कूटी सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही नर्सिंग छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना दर्दनाक था, यह इसी से समझा जा सकता है कि युवक का शव बुरी तरह कुचल गया था और पहियों के बीच फंस गया था। मृतक युवक का नाम सूरज बंजारे बताया जा रहा है। मृतक के साथ उसकी महिला दोस्त स्कूटी में सवार थी। दोनों नर्सिंग का कोर्स कर रहे थे। मामले में पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
 
100 पक्के घोटुल का होगा निर्माण क्या खासियत है आखिर इसकी

100 पक्के घोटुल का होगा निर्माण क्या खासियत है आखिर इसकी

रायपुर । युवाओं के पारंपरिक चेतना केंद्र के रूप में प्रसिद्ध, किंतु अब लुप्त हो रही बस्तर की घोटुल परंपरा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा से पुनर्जीवन मिलने की उम्मीद बंधी है। आज नारायणपुर में श्री बघेल ने जिले में इस साल 100 घोटुलों के निर्माण की घोषणा की। साथ ही साथ उन्होंने यहां की सभी 104 पंचायतों में 9-9 लाख रुपए की लागत से देवगुड़ियों का विकास करने की भी घोषणा की। अपने नारायणपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बघेल द्वारा घोटुलों और देवगुड़ियों के संबंध में की गई घोषणाओं को बस्तर के सांस्कृतिक संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। श्री बघेल ने कहा बस्तर की घोटुल परंपरा को देखने समझने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। घोटुल हमारे युवाओं की सामाजिक गतिविधियों के केंद्र रहे हैं, वहां बैठकर वे अपने गांवों और क्षेत्र के विकास की चर्चा करते हैं। उन्होंने कहा कि नारायणपुर प्रवास के दौरान कुछ लोगों ने उनसे कहा कि शासन को घोटुलों का निर्माण भी करना चाहिए, साथ ही इस साल 50 घोटुल के निर्माण मांग भी की। मुख्यमंत्री ने इस मांग से सहमति प्रकट करते हुए कहा कि मैं इस साल 100 घोटुल के निर्माण की घोषणा करता हूं, इसमें चाहे 10 लाख रुपए लग जाए या 12 लाख, पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नये घोटुलों का स्ट्रक्चर भले ही पक्का हो, लेकिन उसकी डिजाइन और साज-सज्जा परंपरागत ही होनी चाहिए, ताकि हमारी प्राचीनता की पहचान बनी रहे। श्री बघेल ने जिले की सभी पंचायतों में देवगुड़ियों के विकास की घोषणा करते हुए कहा इन स्थलों पर शौचालय का निर्माण और पेयजल व्यवस्था भी की जाएगी। 

 बड़ी खबर: नदी में नहाने गए 10 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत

बड़ी खबर: नदी में नहाने गए 10 वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत

दंतेवाड़ा। जिले के गीदम थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम कारली में आज नदी में नहाने गये 10 वर्षीय बालक महादेव कश्यप के नदी में डूबने से मौत हो गई। 

घटना की सूचना पर गीदम पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव पीएम के लिए गीदम अस्पताल लाया गया। गीदम थाना प्रभारी गोविन्द यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक बालक का शव गीदम अस्पताल लाया गया है, पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।