रायपुर | राजधानी के भनपुरी इलाके में एक अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।
पढ़ें : BIG BREAKING : जिले के धान खरीदी केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी, केंद्र में मची अफरातफरी
रायपुर | राजधानी के भनपुरी इलाके में एक अगरबत्ती फैक्ट्री में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही खमतराई पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।
पढ़ें : BIG BREAKING : जिले के धान खरीदी केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी, केंद्र में मची अफरातफरी
जांजगीर-चांपा | जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है की जिले के धान खरीदी केन्द्र में रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या ली है। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम खुशलाल (25) है, जो ग्राम अड़भार जोरवा का रहने वाला है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलडीहा के धान खरीदी केन्द्र में काम करता था। मंडी कर्मचारियों को घटनाका पता लगते ही इसकी सूचना चंद्रपुर थाना को दी गई ।
पढ़ें : राजधानी रायपुर में फिर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला आया सामने, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। फिलहाल युवक के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
रायपुर | सूने मकान का ताला तोड़कर सोने,चांदी के जेवरात व नगदी सहित लेपटॉप चोरी कर लेने की रिपोर्ट मोवा थाने में दर्ज की गई है।
रायपुर | राजधानी रायपुर में रेप और छेड़छाड़ का मामला बढ़ता ही जा रहा है | आये दिन राजधानी में छेड़छाड़ की खबर सुनने को मिलती है | इसी बीच राजधानी रायपुर में एक बार फिर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
पढ़ें : मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, दिखाया अपने योग पार्टनर का अंदाज़, देखें विडियो
जानकारी के अनुसार यह घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है | जहाँ एक युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और शरीर के कई हिस्सों को गलत ढंग से छुआ है | मामले की जानकारी देते हुए खम्हारडीह थाना प्रभारी ममता शर्मा ने बताया कि अमन नगर, अवंति विहार निवासी 8 वर्षीय मासूम ने परिजनों के साथ थाना पहुंच शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी शिवा राव (27) पिता बपानी राव ने मासूम नाबालिग के साथ छेड़छाड़ और शरीर के कई हिस्सों को गलत तरीके से स्पर्श करते हुए अश्लील हरकत किया है जिस पर तत्काल FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 354 व पास्को एक्ट की धारा 8,10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
रायपुर | छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के विकास के लिए पिछले दो वर्षों में की गई कोशिशों को राष्ट्रीयस्तर पर लगातार सराहा जा रहा है। इस दौरान प्रदेश सरकार ने गरीबों को घर उपलब्ध कराने, वर्षा और भूजल को सहेजने, पंचायतों का सशक्तिकरण करने, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने, स्वच्छता सुनिश्चित करने, कुपोषण दूर करने, पिछड़े हुए क्षेत्रों का तीव्र विकास करने, सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादित करने, मनरेगा और आजीविका मिशन के तहत रोजगार उपलब्ध कराने, बच्चों से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने, ग्राम स्वराज अभियान का क्रियान्वयन करने, बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने समेत अनेक क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।

इन उपलब्धियों के लिए प्रदेश को पुरस्कृत किया गया है। हाल ही में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत छत्तीसगढ़ में संचालित किए जा रहे 'मोर जमीन मोर मकान' मॉडल की सराहना करते हुए, पुरस्कृत करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार 01 जनवरी 2021 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों छत्तीसगढ़ को एक वर्चुअल समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस तरह इन दो वर्षो की अवधि में राज्य को केंद्र सरकार तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से दो दर्जन से अधिक पुरस्कारों से नवाजा गया है।
पढ़ें : मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्यूट वीडियो, दिखाया अपने योग पार्टनर का अंदाज़, देखें विडियो
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत छत्तीसगढ़ के समावेशी मॉडल मोर जमीन मोर मकान के बेहतर क्रियान्वयन पर बधाई देते हुए इसकी सराहना की है। साथ ही डोंगरगढ़ को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगरपालिकाओं की श्रेणी में पुरस्कृत करने की भी घोषणा की गई है। इससे पूर्व नदी-नालों के पुनरुद्धार के लिए किए गए कार्यों के लिए बिलासपुर और जल-संरक्षण कार्यों के लिए सूरजपूर जिले को नेशनल वाटर अवार्ड 2019 के लिए किया चयनित किया गया था।

भारत सरकार आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के तहत छत्तीसगढ़ ने देश के बड़े राज्यों को पछाड़ते हुए देश के स्वच्छतम् राज्य होने का दर्जा प्राप्त कर पुरस्कार हासिल किया था। इसी तरह सर्वाधिक ओडीएफ प्लस गांव के लिए छत्तीसगढ़ को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के गंदगीमुक्त भारत अभियान के तहत दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ था।
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना और अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए तैयार की गई- मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाइट एवं मोबाइल एप को राष्ट्रीय स्तर पर “एलिट्स एक्सीलेंस अवार्डस-2020 से नवाजा जा चुका है। छत्तीसगढ़ को यह सम्मान देश के प्रतिष्ठित आईटी संस्थान एलिट्स टेक्नोमीडिया, नई दिल्ली ने ‘डिजिटल इंडिया पहल’ के अंतर्गत प्रदान किया। पंचायतों के सशक्तिकरण और विभागीय योजनाओं को लागू करने में सूचना व संचार तकनीक (ICT - Information & Communication Technology) के प्रभावी उपयोग के लिए छत्तीसगढ़ का चयन भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय ने ई-पंचायत पुरस्कार के लिए किया था। पंचायतों के कार्यों में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही लाने आईसीटी के उपयोग में छत्तीसगढ़ को पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।

भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना। बच्चों से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए कबीरधाम जिले के कवर्धा विकासखंड के कान्हाभैरा ग्राम पंचायत का चयन बाल मित्र पंचायत पुरस्कार के लिए किया गया। ग्रामसभा के प्रभावी आयोजन और इसके सशक्तिकरण के लिए रायपुर जिले के आरंग विकासखंड के बनचरोदा पंचायत को नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार से नवाजा गया, वहीं कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के भिलाई पंचायत को केन्द्रीय पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार के लिए चुना गया।
कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग को ई-गर्वनेंस अवार्ड से नवाजा गया। वर्ष 2020 की शुरुआत में बेमेतरा जिले को स्वच्छता दर्पण अवार्ड प्राप्त हुआ। यह अवार्ड भारत सरकार, जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) नई दिल्ली द्वारा प्रदान किया गया। माह जनवरी 2020 में ही देश के 115 आकांक्षी जिलों में से दन्तेवाड़ा को सुपोषण अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सिल्वर स्कॉच अवार्ड से नवाजा गया। छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया।
मनरेगा, आजीविका मिशन, आवास योजना और पीएमजीएसवाई में उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को 22 पुरस्कारों से नवाजा गया। प्रदेश को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की विभिन्न श्रेणियों में नौ, मनेरगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) में सात, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) में पांच और प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एक पुरस्कार से नवाजा गया। इनमें राज्य स्तर पर दिए जाने वाले 13, जिला स्तर पर दिए जाने वाले तीन, विकासखंड को एक और ग्राम पंचायतों को मिले चार पुरस्कार शामिल हैं। धान की दुर्लभ किस्मों के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ के आदर्श महिला समूह को पादप जीनोम सेवियर पुरस्कार से नवाजा गया। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण द्वारा यह राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2019 के तहत दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण के सामान्य श्रेणी में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के जनपद पंचायत नगरी और कबीरधाम जिले के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा को उक्त सम्मान से नवाजा गया। पंचायत सशक्तिकरण के लिए बेहतरीन कार्य करने पर कांकेर जिले को छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड 2019 के तहत प्रदेश के 11 जिला, जनपद और ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामसभाओं के सार्थक आयोजन और उत्कृष्ट कार्यों के लिए पंचायतों को ये पुरस्कार दिया गया। भारत सरकार के पंचायतीराज मंत्रालय द्वारा बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के कुटरु ग्राम पंचायत को वर्ष 2019 के बाल मित्र ग्राम पंचायत पुरस्कार के लिए चुना गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत कांकेर जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने व महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। लिंगानुपात में निरंतर वृद्धि के लिए रायगढ़ जिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बी.पी. मण्डल सामाजिक न्याय रत्न से सम्मानित करते हुए उनका अभिनंदन किया गया। श्री बघेल को छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाने के फैसले के लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। पोषण अभियान में उल्लेखनीय कार्य के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए।छत्तीसगढ़ ने दो श्रेणियों के तहत उत्कृष्टता पुरस्कारों में दूसरा स्थान हासिल किया। राज्य को आईसीडीएस-सीएएस कार्यान्वयन और क्षमता निर्माण, अभिसरण,व्यवहार परिवर्तन और सामुदायिक जुटाव श्रेणियों में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ को जिला, ब्लॉक और पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम स्तर पर तीन पुरस्कार और नेतृत्व एवं अभिसरण के लिए एलएस स्तर भी मिला।
रायपुर। रायपुर पुलिस को मेडिकल उपकरण सप्लाई करने के नाम पर धोखाधड़ी करने नाम पर आरोपी को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। आरोपी ने मेडिकल उपकरण के नाम पर लोगों से लाखों रूपये लेकर निम्न गुणवत्ता व कबाड़ मेडिकल उपकरण की सप्लाई की है। आरोपी मूलतः इंदौर (म.प्र.) का निवासी है। आरोपी नरेश कटारिया ने मेडिकल उपकरण सप्लाई करने के नाम पर 54 लाख 90 हजार 400 रूपये की ठगी किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजनांदगांव के थाना कोतवाली में भी अपराध क्रमांक 03/20 धारा 420 भादवि. और रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 402/2019 धारा 420 भादवि. दर्ज है।
उन्होंने जानकारी दी कि डाॅ. पार्थ स्थापक ने थाना न्यू राजेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया। पार्थशील हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड रायपुर छग का संचालक है। यह संस्थान अपने क्षेत्र का एक प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान है और इस संस्थान के संचालक डॉ. सुशील शर्मा भी हैं। नरेश कटारिया वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस अस्पताल बायो मेडिकल इक्युपमेंट एण्ड एसेसरिज फ्लैट नं.-101 क्लासिक होम रिद्धी-सिद्धी कालोनी खजाना रोड इंदौर मप्र और सभी संचालक वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस अस्पताल बायो मेडिकल इक्युपमेंट एण्ड एसेसरिज फ्लैट न-101 क्लासिक होम रिद्धी सिद्धी कालोनी खजाना रोड इंदौर मप्र मेडिकल उपकरणों और मशीनों को बेचने का कार्य करते हैं।
नरेश कटारिया से पार्थ स्थापक और वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस इंदौर के द्वारा मेडिकल उपकरणों एवं मशीनों के विक्रय और मशीनों को पार्थशील हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड में इंस्टालेशन करने के संबंध में बातचीत किया और विश्वास में किया कि वे लोग बहुत अच्छा और ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हैं। उच्च गुणवत्ता के उपकरण एवं मशीनों की सप्लाई करते हैं। उनके बातों से प्रभावित होकर अपने अस्पताल अनंत साई अस्पताल में कुछ मेडिकल उपकरणों को लगाने का कार्य नरेश कटारिया को दिया। जिस संबंध में नरेश कटारिया की ओर से मशीनों को शीघ्र प्रदान करने और उन्हें स्थापित करने का वचन दिया गया। मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति के लिए मूल्य सूची भी दी गई जिस पर भरोसा किया। मूल्य सूची के अनुसार कैथ लैब मशीन का मूल्य 84 लाख रूपये की है, उपलब्धता 60 दिनों के अंदर करायी जाने की बात नरेश कटारिया ने की जबकि यह बात 27 मई 2019 की हैं। नरेश कटारिया की बात पर भरोसा कर अनुबंध की आंशिक पालन में प्रार्थी ने नरेश कटारिया को राशि का भुगतान किया। यह बात तय हुई थी कि एडवांस में 20 लाख रूपये देगें और शेष राशि मशीन इंस्टालेशन के बाद एवं बाकि की राशि 8 किश्तों में देनी होगी, जिसके लिए पार्थ स्थापक तैयार हो गया।
इस प्रकार नरेश कटारिया को कुल 54 लाख 90 हजार 400 रूपये का भुगतान कर दिया गया, परन्तु नरेश कटारिया ने मशीन उपलब्ध नहीं कराई और न ही मशीनों को लगवाया। नरेश कटारिया और अधिक राशि प्राप्त करने के लिए कुछ कबाड़ जैसा सामान जो की कैथ लैब मशीन का कबाड हैं। नरेश कटारिया ने कहा कि और पैसा दो तो वह मशीन का इंस्टालेशन करा देगा।
नरेश कटारिया ने यह बताया कि सामान 16 अक्टूबर 2019 को लक्ष्मी ट्रान्सपोर्ट के द्वारा भेजा रहा हैं तथा 05 अक्टूबर 2019 को वैष्णवी सेल्स एवं सर्विेसेस की तरफ सें ई-मेल भी प्राप्त हुआ था, जिसके अनुसार कैथ लैब मशीन 25 अक्टूबर 2019 तक अस्पताल में इंस्टालेशन की बात कही गयी थी। जो कि पूरी तरह से गलत और झूठी थी क्योंकि बिल 05 नवम्बर 2019 को जारी किया गया था, कैथ लैब मशीन का कबाड़ 09 नवम्बर 2019 को रायपुर पहुँची। जब नरेश कटारिया को मशीन इंस्टालेशन के लिये कहा गया तो उनके द्वारा कहा गया कि और अधिक राशि दी जावें तब हम मशीन इंस्टालेशन करेंगे तथा नरेश कटारिया की ओर से न तो सही गुणवत्ता का सामान भेजा गया और ना ही उन्हें इंस्टालेशन किया गया तथा और अधिक राशि की मांग की जा रही हैै।
इस प्रकार नरेश कटारिया ने आवेदक के साथ धोखाधडी कर 54 लाख 90 हजार 400 रूपये की राशि ले लिया तथा और अधिक राशि का मांग कर रहा था। जबकि उसके द्वारा उचित सामान भी नहीं भेजा गया है। नरेश कटारिया ने सही उपकरण और सही मशीन को नहीं भेजी एवं मशीनों का इंस्टालेशन नहीं किया गया तथा झूठ बोलकर और धोखा देकर आवेदक सें 54 लाख 90 हजार 400 रूपये ले लिया। जिस पर आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 402/19 धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके रायपुर स्थित निवास में विधायक श्री विक्रम मण्डावी के नेतृत्व में बीजापुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण सहित राज्य शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य शासन द्वारा वितरित पट्टे की भूमि पर किये जा रहे कृषि कार्यों की जानकारी उनसे ली। साथ ही उन्हें फलदार पेड़ आम, काजू, कटहल के अलावा हल्दी, तीखुर जैसी वनोपज भी लगाने का सुझाव दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत बीजापुर की सदस्य श्रीमती सन्त कुमारी मण्डावी ने ग्राम पंचायत जांगला में सहकारी बैंक प्रारंभ करने का आग्रह करते हुए बताया कि जांगला धान खरीदी केन्द्र से लगभग 14 ग्राम पंचायत सम्बद्ध हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा हेतु जांगला स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में नियमित चिकित्सक एवं एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
पढ़ें : पिता की शर्मनाक हरकत: हैवान पिता ने बनाया नाबालिग बेटी को अपने हवश का शिकार, मामला दर्ज
ग्राम पंचायत जांगला के सरपंच श्री बुधराम पोयाम ने मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति वन अधिकार मान्यता पत्र वितरण कार्यक्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जांगला, कोंडोजी, टिंडोडी, माटवाड़ा ग्राम पंचायत के कुछ गांव भैरमगढ़ अभ्यारण्य क्षेत्र में आने के कारण वहां के ग्रामीणों को वन अधिकार मान्यता पत्र नहीं मिल पाया है। उन्होंने क्षेत्र को सामान्य क्षेत्र घोषित कर वन अधिकार पत्र प्रदान करने का आग्रह किया ।
जनपद सदस्य श्री सुधोराम मण्डावी ने जांगला विकासखंड भैरमगढ़ में रिक्त पड़े मिनी पोटाकेबिन भवन को बालक-बालिका छात्रावास हेतु उपयोग में लाने का निवेदन किया जिससे वहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के लिये बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जनप्रतिनिधियों को उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य, सरपंच और ग्रामीण उपस्थित थे ।
रायपुर | ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गांवों के विकास और आम जन के सुविधाओं के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी राशि निकालने, पैसा ट्रान्सफर करने, जैसे कामों के लिए अब बैंकों में लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ती। जांजगीर-चांपा जिले में कार्यरत 190 बैंक सखियों के द्वारा दूर-दराज के क्षेत्रों में पहुंचकर ढाई से तीन करोड़ रूपये का भुगतान प्रतिमाह किया जा रहा है |
पढ़ें : छत्तीसगढ़: घाटी में पलटी गैस सिलेंडर से भरी ट्रक, चपेट में आने से 2 बाइक सवार की हालत गंभीर
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में काम करने वाले मजदूरों को पैसे के लिए अब बैंकों का चक्कर लगाना नहीं पड़ता। उनकी मजदूरी का भुगतान एनआरएलएम की बीसी सखी सेतु (‘सेतु’-एसएचजी -इम्पावरिंग, ट्रांसफारमिंग एण्ड अर्बनाइजिंग विलेजेस) से जुड़ी महिलाएं कार्यस्थल पर ही जाकर कर रही हैं।
पढ़ें : जनरल स्टोर की दुकान में लगी भीषण आग: 10 लाख का समान जलकर खाक
इसके अलावा बुजुर्ग और विधवा पेंशन का लाभ, गैस पर मिलने वाली सब्सिडी का भुगतान, जनधन खाते में आई राशि का भुगतान, टीवी का रिचार्ज से लेकर मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल का भुगतान एवं अन्य बैंकिंग सुविधाएं बैंक सखी सेतु के माध्यम से मुहैया कराया जा रहा है। एनआरएलएम के माध्यम से जिले के विकासखण्डों में ऑनलाइन कियोस्क लेपटाप के माध्यम से समूहों की महिलाएं बैंकिंग की सुविधाएं गांव-गांव जाकर दे रही हैं। इसके अलावा पे-प्वाइंट मोबाइल उपकरण के माध्यम से भी महिलाएं घर-घर जाकर बैंकिंग की सुविधा मुहैया करा रही हैं।
रायपुर | पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव रेडियो पर 27 दिसम्बर को प्रसारित होने वाले 'हमर ग्रामसभा' कार्यक्रम में श्रोताओं के सवालों के जवाब देंगे। वे शाम साढ़े सात बजे से आठ बजे तक आकाशवाणी रायपुर से प्रसारित इस विशेष कार्यक्रम में व्हाट्सएप के माध्यम से श्रोताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देंगे। श्री सिंहदेव कार्यक्रम में राज्य शासन की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी करेंगे। कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
रायगढ़। रायगढ़ पुलिस को एक बार फिर से प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी से शाबासी मिली है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के महत्वपूर्ण दिशा निर्देश के बाद गुरूवार की शाम से जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के रैरूमाखुर्द चौकी अंतर्गत किडनैप हुए 12 वर्षीय बालक को टीम ने रेस्क्यू कर 12 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
मामले में तीनों अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए रायगढ़ पुलिस को लगातार बधाई मिल रही है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने भी पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह और एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा व पूरी टीम को बधाई देते हुए इस पूरे कार्यवाई की तारीफ की है।
पढ़ें : अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो और खाई में जा गिरी, हादसे में दो युवको की मौत एक घायल
कल के टेस्ट में कोरोना निगेटिव आने के बाद, अभी-अभी मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जितने भी लोग मुझसे संपर्क में रहें हैं अपना ध्यान रखें।
— Brijmohan Agrawal (@brijmohan_ag) December 25, 2020
रायपुर | फिल्म और टीवी कलाकार संजय बत्रा पर उनकी पत्नी ने राजधानी के कबीर नगर थाना में अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा मारपीट करने, धमकी और प्रताड़ना की भी शिकायत की है।
रायपुर कबीर नगर थाना के टीआई एलपी जायसवाल ने कहा कि संजय बत्रा कि पत्नी रीना वर्मा ने गुरूवार को शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा है संजय उनके साथ अप्राकृतिक कृत्य करते थे इसके साथ ही पीड़िता ने मारपीट और गाली-गलौज करके प्रताड़ित का भी आरोप लगाया है।
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न हेतु प्रशासन ने जारी की नयी गाइड लाइन, देखें आदेश

मामले में एक्टर के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य व अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस ने जब मामले में संजय बत्रा से संपर्क किया तो उनका कहना है किदोनों के बीच ऐसा विवाद होते ही रहता है।
बता दें मामले में आरोपी संजय बत्रा रायपुर का ही रहने वाले है और लंबे समय से रंगमंच, टीवी और फिल्मों में एक्टर के तौर पर कार्य कर रहे है। अधिकांश समय वे मुंबई में ही रहते हैं। रायपुर में उनकी पत्नी रह रही है।
दुर्ग | पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर दुर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दुर्ग (शहर) रोहित झा एवं सीएसपी दुर्ग विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में जियो खुलकर नशामुक्ति अभियान के तहत शहर में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब के कारोबार पर नियंत्रण व अंकुश लगाने लगातार अभियान कार्यवाही चलाया जा रहा है।
पढ़ें : बड़ी खबर : राजधानी रायपुर में नए साल के जश्न हेतु प्रशासन ने जारी की नयी गाइड लाइन, देखें आदेश
इसी क्रम में बिती रात्रि 1.45 बजे पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि- सर्कल लांज, बाईपास रोड, बघेरा के संचालक द्वारा युवाओं को अवैध रूप से हुक्का के माध्यम से धुम्रपान कराने एवं शराब पीलाने की व्यवस्था करा रहा हैं।
सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विवेक शुक्ला के नेतृत्व में सर्कल लांज, बाईपास रोड, बघेरा में दबिस देकर रेड कार्यवाही की गई। मैनेजर मंदीप सिंह भाटिया युवाओं को अवैध रूप से हुक्का से धुम्रपान कराते एवं शराब पिलाते मिला जिसे गिरफ्तार कर 7 नग हुक्का व 7 नग हुक्का पाईप कीमती करीबन 10 हजार रूपए एवं 2 बॉटल शराब जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश बागड़े थाना प्रभारी दुर्ग, निरीक्षक बृजेश कुशवाहा थाना प्रभारी मोहन नगर एवं आरक्षक प्रदीप ठाकुर, जावेद खान, धीरेन्द्र यादव, राहुल दुबे तथा वाहन चालक सवाबउद्दीन की विशेष भूमिका रही।