BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
8 शादियां कर चुकी लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, अब दूल्हों की हुई हालत खराब

8 शादियां कर चुकी लुटेरी दुल्हन निकली HIV पॉजिटिव, अब दूल्हों की हुई हालत खराब

नई दिल्ली। एक लुटेरी दुल्हन से जुड़ा मामला सामने आने के बाद 9 दूल्हों की तबीयत बिगड़ गई है। लुटेरी दुल्हन ने पैसों के लालच में 9 शादियां कर डालीं और बाद में वह एचआईवी संक्रमित पाई गई है, अब जिन लोगों की उससे शादी हुई, वो दूल्हे परेशान हैं और उनकी हालत खराब है। ये लुटेरी दुल्हन पैसों के लिए बार-बार शादी करती थी और फिर दूल्हे को ठगकर भाग जाती थी। मामला पटियाला के देवीगढ़ कस्बे का है। यहां एक लड़की ने अपने ही पति और घरवालों के साथ मिलकर ऐसी योजना बनाई, जिसे जानने के बाद पुलिस भी हैरान है। पुलिस को छानबीन में पता लगा कि ये लड़की, दुल्हन बनकर भोले-भाले लड़कों और उनके परिजनों को पहले अपने जाल में फंसाती थी और फिर उनका पैसा और गहने लेकर भाग जाती थी।
चौंकाने वाली बात तो ये है कि ये लुटेरी लड़की अपने पति के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देती थी और उसने अपने पति को अपना भाई बनाकर रखा था, जो हर मौके पर उसकी मदद करता था। इस लड़की के पहले से 3 बच्चे भी हैं। ये लुटेरी दुल्हन अपना पूरा गैंग लेकर चलती थी।
ये लड़की 8 फर्जी शादियां रचा चुकी है, लेकिन जब ये 9वीं शादी करने जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे गैंग समेत दबोच लिया। लेकिन अब दूल्हों की जिंदगी पर नया खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि ये पता लगा है कि ये लुटेरी दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव है।
 

बड़ी खबर : राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारीयों का तबादला आदेश किया जारी, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को भी हटाया

बड़ी खबर : राज्य सरकार ने 7 आईपीएस अधिकारीयों का तबादला आदेश किया जारी, डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को भी हटाया

लखनऊ राज्य सरकार ने आधा दर्जन आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इसी महीने करीब 7 आईपीएस के तबादले किए गए थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर फिर से तबादले किए गए हैं। इसे उत्तरप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले की कार्यवाही के रूप में देखा जा रहा है।

लखीमपुर के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल को हटा दिया गया है। हालांकि वे लखीमपुर बवाल को लेकर बनाई गई निगरानी समिति में बने रहेंगे। उन्हें देवी पाटन रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। संजीव गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।
अनिल राय को आईजी पीएसी सेंट्रल जोन लखनउ बनाया गया है। केपी सिंह आईजी अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि राजेश मोदक आईजी बस्ती रेंज और राकेश सिंह आईजी प्रयागराज रेंज बनाए गए हैं। गौरतलब है कि इसी महीने 7 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इनमें एसपी भदोही, बदायूं, गाजीपुर के साथ-साथ अपर पुलिस उपायुक्त कानपुर का तबादला हुआ था।

राजधानी में रात में बढऩे लगी है ठंड, दो दिन बाद पारा और बढऩे की संभावना

राजधानी में रात में बढऩे लगी है ठंड, दो दिन बाद पारा और बढऩे की संभावना

भोपाल | हवाओं का रुख बदलने से मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। बादल छंटने से धूप में तल्खी बढ़ गई है। जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। उधर, रात के समय हवा का रुख उत्तरी होने से न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने लगी है। इसी क्रम में राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

स्कूल से छुट्टी हो जाने के बाद नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूबे

स्कूल से छुट्टी हो जाने के बाद नदी में नहाने के दौरान 5 बच्चे डूबे

जमशेदपुर. झारखण्ड के जमशेदपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, सिदगोड़ा थाना इलाके के बाबूडीह लाल भट्टा बस्ती में स्वर्णरेखा नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए. हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से तीन बच्चों को बचा लिया गया. लेकिन दो बच्चे लापता हैं. उनकी तलाश जारी है. जिला प्रशासन गोताखोरों की मदद से लापता बच्चों की तलाश कर रहा है.


जानकारी के मुताबिक, पांचों बच्चे स्कूल से घर लौटने के क्रम में नदी में नहाने लगे. इसी क्रम में गहरे पानी में जाने से सभी डूबने लगे. नदी में स्नान कर रहे लोगों ने तीन बच्चों को किसी तरह बचा लिया, जबकि दो बच्चे पानी की बहाव में बह गए. लापता बच्चे बाबुडीह और भुइयांडीह के रहने वाले हैं. दोनों का नाम आशीष और नितिन बताया गया है. दोनों के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं. गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश जारी है. लेकिन अबतक उनका कोई अता पता नहीं मिल पाया है. इस बीच प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया है. एनडीआरएफ की टीम को भी बच्चों को ढूढ़ने में लगाया जाएगा.

घटना की जानकारी देते हुए सिदगोड़ा थाने की पुलिस ने बताया कि स्कूल से घर लौटने के क्रम में पांच बच्चे स्वर्णरेखा नदी में नहाने लगे. इसी दौरान पांचों बच्चे डूबने लगे. लेकिन तीन बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचा लिया. दो छात्र नदी में बह गये. दोनों की तलाश जारी है.

बाज़ार से घर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशो ने किया गैंगरेप, इसके बाद काटे महिला के बाल

बाज़ार से घर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशो ने किया गैंगरेप, इसके बाद काटे महिला के बाल

राजस्थान के नागौर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. श्री बालाजी थाना क्षेत्र में एक 35 साल की महिला से आरोपियों ने गैंगरेप किया और फिर उसके बाल भी काट दिए. आरोपियों ने महिला के साथ जमकर पिटाई की और उसे 6 घंटे बंधक बनाकर रखा. खबर के मुताबिक, पीड़ित महिला अपने छोटे बच्चों के साथ कहीं से आ रही थी. तभी तीन आरोपी बाइक पर आए और उसका रास्ता रोक लिया.


एक आरोपी ने महिला के पेट में लात मारी, जिस वजह से वह नीचे गिर गई. फिर आरोपी उसे घसीटते हुए पास में स्थित अपनी ढाणी में ले गए, जहां आरोपियों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और उसके बाल काट दिए. उसके बाद तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है. जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.


पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी बहन बुधवार को घर का सामान लेकर वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके पेट पर लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया. फिर वह लोग उसे घसीटते हुए अपनी ढाणी में ले गए जहां उसके साथ मारपीट की. उसके बाल काटे और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. सूचना मिलते ही नागौर CO विनोद सीपा मौके पर पहुंच गए. पीड़िता को JLN हॉस्पिटल नागौर में मेडिकल के लिए भेजा गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. उससे बाकी आरोपियों के बारे में पता किया जा रहा है.

कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म, हुई प्रेग्नेंट

कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म, हुई प्रेग्नेंट

केरल से एक शर्मनाक खबर सामने आई है, जहां एक पिता ने बार-बार अपनी बेटी का रेप किया और वह प्रेग्नेंट हो गई. इस मामले में केरल उच्च न्यायालय ने पिता को दोषी ठहराते हुए टिप्पणी की कि किसी महिला लड़की का यौन संबंध बनाने का आदी होना किसी व्यक्ति को बलात्कार के मामले से दोषमुक्त करने का कारण नहीं बन सकता. खासतौर पर जब एक पिता अपनी बेटी से ऐसा काम करे तो यह और भी ज्यादा बदतर हो जाता है.


पीड़िता के पिता ने कोर्ट में दावा किया था कि उसे फंसाया जा रहा है क्योंकि उसकी बेटी ने यह स्वीकार किया है कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से यौन संबंध था. लेकिन कोर्ट ने पिता की बेगुनाही के दावों को खारिज कर दिया. पीड़िता ने 2013 में एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसके डीएनए रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ कि पीड़िता का पिता ही उसके बच्चे का जैविक पिता है.


अदालत ने कहा- भले ही लड़की यौन संबंध बनाने की आदी है. लेकिन इससे आरोपी को बलात्कार के आरोप से दोषमुक्त नहीं किया जा सकता. अगर यह मान लिया जाए कि पीड़िता ने पूर्व में यौन संबंध बनाए तो भी यह कोई निर्णायक सवाल नहीं है. अदालत ने यह टिप्पणी की कि पिता का कर्तव्य पीड़िता की रक्षा करना था. लेकिन उसने ही उसका बलात्कार किया. पिता द्वारा अपनी बेटी का बलात्कार करने से बड़ा जघन्य अपराध और कुछ नहीं हो सकता. बता दें कि अदालत ने आरोपी पिता को 12 साल कैद की सजा सुनाई है.

बड़ी खबर: 60 मंजिली इमारत में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

बड़ी खबर: 60 मंजिली इमारत में लगी भयानक आग, मचा हड़कंप

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के लालबाग इलाके में एक निर्माणाधीन 60 मंजिला इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले 19वीं मंजिल पर लगी, जो फैलकर 17 से 25 मंजिल तक पहुंच गई है। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि इमारत से सिर्फ धुंए का गुबार निकलता दिखाई दे रहा है। जानकारी के तहत आग करी रोड इलाके में मौजूद अविघ्ना पार्क अपार्टमेंट में लगी है, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

बालकनी से नीचे गिरा शख्स
निर्माणाधीन इमारत होने के कारण इसमें फिलहाल कोई नहीं रह रहा था। हालांकि, इमारत में मजदूर मौजूद हो सकते हैं। दमकल विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक शख्स इमारत की बालकनी में लटका हुआ दिखाई दिया। खुद को बचाने के लिए शख्स काफी देर तक लटका रहा, लेकिन बाद में वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सनसनीखेज खबर: भैंस चराने गई महिला की निर्मम हत्या, पैर काटकर चांदी की पायल भी ले गए हत्यारे

सनसनीखेज खबर: भैंस चराने गई महिला की निर्मम हत्या, पैर काटकर चांदी की पायल भी ले गए हत्यारे

राजस्थान के जयपुर से एक दिल-देहला देने वाला मामला सामने आया है जहां खतेपुरा में एक महिला की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी. इस वजह से चारों तरफ सनसनी फैल गई. महिला की हत्या के बाद ग्रामीण धरने प्रदर्शन पर बैठ गए हैं और उसके शव का अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया.


मिली जानकारी के मुताबिक, महिला भैंस चराने गई थी. इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया. हमलावर महिला के पैर काटकर उसकी चादी की पायल भी चुरा ले गए. शुरुआती जांच में पुलिस को यह लूटपाट का मामला लग रहा है. पुलिस की 30 टीमें हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है.


इस घटना से ग्रामीण गुस्से में है और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने, मुआवजा और परिवार के सदस्य को नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. मृतक महिला का नाम गीता देवी है और उसकी उम्र 55 साल थी. ग्रामीण शव को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं. प्रशासन की तरफ से ग्रामीणों और परिजनों को समझाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन अभी तक मामला सुलझ नहीं पाया है.


बीजेपी के राज्यसभा सदस्य किरोड़ीलाल मीणा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को संबोधित करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- आपको महिलाएं उत्तर प्रदेश में ही असुरक्षित लग रही हैं. शर्मनाक तथ्य यह है कि देश भर में महिला अपराध में राजस्थान अव्वल है. उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य के मुखिया महिला सुरक्षा को नजरअंदाज कर केवल आपके यशोगान में ही व्यस्त हैं. इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधा.

मजाक-मजाक में दो पक्षों में जमकर मारपीट, हुआ पथराव, चली गोलियां

मजाक-मजाक में दो पक्षों में जमकर मारपीट, हुआ पथराव, चली गोलियां

हापुड़: यूपी के हापुड़ में दो पक्षो में मजाक करने को लेकर खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। जहां हंसी मजाक में दो पक्षो में जमकर पथराव और फायरिंग हो गई, जिमसें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की तरफ से करीब 7- 8 राउंड फायरिंग भी की गई जिसमें एक युवक को गोली भी लगनी बताई जा रही है। वही मामले की सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौक़े पर पहुंच गया और मामले की जांच में जुट गया।

दरअसल मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड का है। जहां बताया जा रहे है कि सलीम के घर पर कुछ रिश्तेदार बैठे हुए थे। तभी कुछ व्यक्ति बाहर से आए और मजाक करने लगे। इसी को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि बाहर से आये व्यक्तियों ने पथराव कर दिया और सरेबाजार फायरिंग भी की। बताया जा रहा है कि इस पथराव और फायरिंग में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए है जिसमे बताया जा रहा है की एक को गोली भी लगी है। वही पथराव और झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिसफोर्स मौके पर पहुंच गई और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच में जुट गई।

बड़ा हादसा: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, 5 की मौत, 6 गंभीर

बड़ा हादसा: भरभराकर गिरा कच्चा मकान, 5 की मौत, 6 गंभीर

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
शहर कोतवाली इलाके के बड़ी मस्जिद के पीछे मोहल्ला रोजा अर्जन में गुरुवार देर रात कच्चा मकान धराशायी हो गया। इस दौरान कई लोग मलबे में दब गए। रात करीब एक बजे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोगों के घायल होने की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों ने दी है। हालांकि, इसके बाद भी मलबे में तलाश की जा रही है। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

देर रात लगभग 11 बजे परिवार के कुछ सदस्य सो रहे थे तो वहीं कुछ लोग बैठकर बातें कर रहे थे कि इसी दौरान पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। जिसमें चांदनी (18), शन्नो (55), गयासुद्दीन (17), मोहम्मद असाउददीन ( 19), हेरा( 10) व स्नेहा (12), संजीदा (37), मोहम्मद कैफ (8), मिस्बाह (18) व पड़ोस के अजीमुल्लाह (68) दब गए। स्थानीय लोगों व जिला प्रशासन ने दबे लोगों को निकाल कर घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।


चिकित्सकों ने संजीदा पुत्री जमालुद्दीन, अजीमुल्ला पुत्र कतवारू, मोहम्मद कैफ पुत्र जमालुद्दीन, मोहम्मद सेफ पुत्र जमालुद्दीन व मिस्बाह पुत्री जमालुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की जानकारी होते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे।

हादसा होने के बाद जानकारी होते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। सीएमएस अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि घटना में कुल 11 लोग घायल हुए थे। जिनमें 5 लोगों की मौत हो चुकी है, घायलों की हालत गंभीर है।

गजब की खबर : पत्नी ने की 1 रात में 18 मर्दों के साथ सेक्स, पति ख़ुशी-ख़ुशी देता रहा कंडोम

गजब की खबर : पत्नी ने की 1 रात में 18 मर्दों के साथ सेक्स, पति ख़ुशी-ख़ुशी देता रहा कंडोम

नई दिल्ली | पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया में सबसे क्लोज होता है. इस रिश्ते में समर्पण के साथ एक-दूसरे की हर चाहत को पूरा करना शामिल होता है. लेकिन अगर दोनों में से किसी की चाहत धोखा देने की हो तो? भारत में ऐसे मामले सीधे कोर्ट पहुंच जाते हैं. लेकिन कुछ ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसे जानकर हैरानी होती है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला ने अपनी जो स्टोरी शेयर की, वो वाकई अजीब है. महिला का सपना था कि वो अपने पति के अलावा कई लोगों से संबंध बनाए. अपनी पत्नी की ये चाहत खुद उसके पति ने पूरी कर दी.

महिला की पहचान लुइस के तौर पर हुई. सिडनी (Sydney) में रहने वाली लुइस 30 साल की है. उसने खुलासा किया कि वो एक रात में 18 मर्दों के साथ संबंध बना चुकी है. लुइस ने ये खुलासा ऑस्ट्रेलियाई पॉडकास्ट सेक्स फाइल्स में किया. उसने बताया कि जब वो 18 लोगों के साथ रोमांस कर रही थी, उस वक्त उसका पति भी काफी बिजी था. वो लुइस को कमरे में कंडोम लाकर दे रहा था. इसके बाद तो मामला वायरल हो गया.

लुइस ने आगे बताया कि वो एक स्ट्रिक्ट कैथोलिक परिवार में पली-बढ़ी थी. इस कारन वो कभी जिंदगी को एन्जॉय नहीं कर पाई. काफी कम उम्र में ही उसकी शादी करवा दी गई. लेकिन धीरे-धीरे उसने खुद को एक्सप्लोर करना शुरू किया. उसने पाया कि वो अलग-अलग लोगों के साथ संबंध बनाना चाहती है. लेकिन वो अपने पति को धोखा नहीं देना चाहती थी. इस वजह से उसने में खुलकर बातचीत की. लुइस को तसल्ली हुई जब उसके पति ने उसका साथ देने का फैसला किया.

महिला के पति को बीवी के शौक पूरे करने की ख़ुशी है
एक बच्चे की मां लुइस ने बताया कि ये उसका पहला अनुभव नहीं था. इससे पहले भी वो 10 लोगों के साथ संबंध बना चुकी है. मामले को लेकर लुइस के पति ने कहा कि वो अपनी पत्नी को दूसरे मर्दों के साथ शेयर करता है. और इसमें इसे कोई दिक्कत नहीं है. वो भी अपनी पत्नी की ख़ुशी में खुश होता है. हालांकि, स्टोरी शेयर होने के बाद लोगों ने इसे शॉकिंग बताया. कई लोगों ने इसे अब तक का सबसे वीयर्ड अनुभव बताया.

सिद्धू का अमरिंदर पर पलटवार, कहा- कैप्टन ने ही तैयार कराए तीनों कृषि कानून

सिद्धू का अमरिंदर पर पलटवार, कहा- कैप्टन ने ही तैयार कराए तीनों कृषि कानून

पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पलटवार किया और उन्हें तीन कृषि कानूनों का 'वास्तुकार' बताया, जिनके विरोध में दिल्ली की सीमा पर किसानों का आंदोलन चल रहा है। पंजाब में किसान आंदोलन का काफी असर है और आगामी विधानसभा चुनाव में यह सबसे बड़ा मुद्दा हो सकता है।
सिद्धू की टिप्पणी सिंह के उस बयान के दो दिन बाद सामने आई कि कि जल्द ही वह अपना राजनीतिक दल बनाएंगे और उन्हें उम्मीद है कि यदि किसानों के हितों से संबंधित मुद्दे का हल निकाला जाता है, तो भाजपा के साथ सीट बंटवारे पर विचार किया जा सकता है। पिछले महीने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले सिंह ने यह भी कहा था कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे कि टूटकर बने अकाली समूहों के साथ गठबंधन पर विचार कर रहे है।
सिद्धू ने कृषि कानूनों के अमल में आने पर खेती-किसानी में बड़े उद्योगपतियों का दखल बढ़ने के किसानों के आरोपों के संदर्भ में ट्वीट किया, ''तीन काले कानूनों के वास्तुकार...जो अंबानी को पंजाब की किसानी में लाए...जिन्होंने एक-दो बड़े कॉर्पोरेट के लाभ के लिए पंजाब के किसानों, छोटे विक्रेताओं और मजदूरों को बर्बाद किया।'' सिद्धू ने इस ट्वीट में अमरिंदर सिंह का नाम तो नहीं लिया, लेकिन इसके साथ उनका एक वीडियो साझा कर उन्हें कृषि कानूनों का वास्तुकार बताया।

अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने सिद्धू के साथ सत्ता संघर्ष के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर पिछले साल 26 नवंबर से सैकड़ों किसान दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं। इनमें से अधिकतर पंजाब और हरियाणा से हैं।

 

मामूली रकम के लिए जीजा ने किया साले का कत्ल, क्राइम सीरियल देख रची थी साज़िश

मामूली रकम के लिए जीजा ने किया साले का कत्ल, क्राइम सीरियल देख रची थी साज़िश

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर से अपहरण कर हत्या का मामला सामने आया है, आज इस सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है. यहां 17 साल के किशोर की उसी के जीजा ने हत्या कर दी. जीजा ने फिरौती के लिए पहले साले का अपहरण किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया. अब जीजा दिनेश रावत सलाखों के पीछे है.


ग्वालियर में दो दिन पहले हुए 17 साल के पुष्पेंद्र रावत अपहरण और हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुष्पेंद्र का उसके रिश्ते के जीजा ने अपहरण कर मौत के घाट उतारा था.


हत्या के बाद फिरौती के लिए फोन
आरोपी जीजा ने पुष्पेंद्र को नरवर का किला दिखाने का लालच दिया और फिर उसे वहां न ले जाकर मड़ीखेड़ा डेम के पास सूनसान इलाके में ले गया. मौका पाकर पुष्पेंद्र की उसने वहीं हत्या कर दी. जीजा इतना पाशविक निकला की हत्या के बाद घरवालों को फोन करके उसके अपहरण की खबर दी और फिर पांच लाख की फिरौती मांगी. लेकिन वो फिरौती वसूल पाता उससे पहले ही पुलिस ने आरोपी जीजा को दबोच लिया. आरोपी कर्ज से दबा हुआ था. कर्ज पटाने के लिए उसने एक क्राइम सीरियल देखकर पुष्पेंद्र की हत्या की साजिश रची थी.

फिरौती के लिए आया फोन
ये जघन्य हत्याकांड 19 अक्टूबर का है. यहां के भितरवार इलाके से 17 साल के पुष्पेंद्र रावत का अपहरण किया गया था. पुष्पेंद्र अपने पिता रामाधार रावत की इकलौती संतान था. पुष्पेंद्र की मां बचपन में उसे और घर छोड़कर चली गई थी. लिहाज़ा घर में वो अपनी दादी और पिता के साथ रहता था. 19 अक्टूबर को वो अपनी दादी से कहकर निकला था कि जीजा दिनेश रावत ने उसे किसी काम से बुलाया है. उसके बाद पुष्पेंद्र नहीं लौटा. शाम के वक्त पिता रामाधार के पास पुष्पेंद्र के मोबाइल फोन से फोन आया. फोन करने वाला अंजान शख़्स था. उसने कहा पुष्पेंद्र उसके कब्जे में है. उसकी रिहाई के लिए पांच लाख रुपए देने होंगे.


क्राइम सीरियल देख रची थी साज़िश..
फिरौती के लिए फोन आने के बाद पुष्पेंद्र का मोबाइल फोन बंद हो गया. परिवार वालों ने भितरवार थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की. पुष्पेंद्र के मोबाइल की लास्ट लोकेशन शिवपुरी जिले के मड़ीखेड़ा डेम इलाके में मिल रही थी. उधर पुलिस ने पुष्पेंद्र के जीजा दिनेश रावत से पूछताछ की तो उसने बताया कि पुष्पेंद्र उसके पास आया था, लेकिन फिर वो अपने दोस्त के साथ चला गया था. आखिर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो जीजा दिनेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. दिनेश ने बताया कि उसने पुष्पेंद्र का अपहरण कर हत्या की है. वो कर्ज़ में दूबा है इसलिए उसने पुष्पेंद्र के अपहरण और हत्या के बाद फिरौती की रकम मांगी थी. वारदात की साजिश उसने क्राइम सीरियल देखकर रची थी.


किला दिखाने का लालच
पुष्पेंद्र के दादा विद्युत विभाग में लाइन मेन थे. विदिशा में नौकरी के दौरान हादसे में उनकी मौत हो गयी थी. उसका करीब 15 लाख रुपए का क्लेम मिला था. ये रुपए पुष्पेंद्र के एकाउंट में ही थे. दिनेश इस घर का भांजा दामाद था. उसका घर में लगातार आना जाना था और ये बात उसे पता थी. पुष्पेंद्र के साथ उसका दोस्ताना व्यवहार था. बस पैसा देखकर दिनेश की नीयत बदल गयी. उसने क्राइम सीरियल देखकर प्लान तैयार किया.


दुकानदार के फोन से किया कॉल
दिनेश रावत इतना शातिर था कि उसने अपने फोन से फोन नहीं किया बल्कि किसी दुकानदार के फोन से कॉल करके पुष्पेंद्र को घर से बुलाया. पुष्पेंद्र से कहा कि शिवपुरी के नरवर का किला घूमकर आते हैं. पुष्पेंद्र दिनेश के साथ चला गया. मड़ीखेड़ा के पास जंगल मे दिनेश ने पुष्पेंद्र की गला घोंटकर हत्या कर दी. फिर उसी के फोन से उसके पिता को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी. उसके बाद दिनेश अपने घर डबरा आकर सो गया.

दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में दंपति, 8 साल के बेटे समेत 4 की मौत

दर्दनाक हादसा: सड़क हादसे में दंपति, 8 साल के बेटे समेत 4 की मौत

विजयपुरा: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक दंपति और उनके बेटे समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शिक्षक मंजूनाथ मंडेवाड़ी, उनकी पत्नी सावित्री और उनके आठ वर्षीय बेटे आराध्या के रूप में हुई है। चौथा शिकार ट्रक चालक था, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।


पुलिस के अनुसार, मंडेवाड़ी और उनका परिवार गोवा से घर वापस जा रहे थे, जब वह बाबलेश्वर तालुका के होनागनहल्ली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-50 पर मरम्मत के लिए खड़े एक ट्रक से टकरा गए। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

होमवर्क नहीं करने पर 7वीं कक्षा के विद्यार्थी को टीचर ने लात-घूसों से पीटा, मौत

होमवर्क नहीं करने पर 7वीं कक्षा के विद्यार्थी को टीचर ने लात-घूसों से पीटा, मौत

जयपुर: राजस्थान के चूरू जिले के सालासर के गांव कोलासर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोलासर में एक निजी स्कूल के अध्यापक के कथित तौर पर 7वीं कक्षा के छात्र को पीटने से उसकी मौत हो गई। 13 साल के बच्चे का कसूर केवल इतना था कि उसने होमवर्क नहीं किया था, जिससे कथित तौर पर गुस्सा टीचर ने उसे जमकर पीटा जिसके बाद बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित किया गया। सालासर पुलिस के एसएचओ ने कोलासर निवासी ओमप्रकाश ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका बेटा गणेश कोलासर के निजी स्कूल मॉर्डन पब्लिक स्कूल का सातवीं कक्षा का छात्र था, जो दो-तीन महीने से स्कूल जा रहा था। गणेश ने अपने पिता को बीते 15 दिनों में तीन-चार बार शिकायत की थी कि उसका टीचर मनोज बेवजह उसके साथ मारपीट करता है।

बुधवार को भी गणेश स्कूल गया था। सुबह करीब सवा 9 बजे गणेश के पिता ओमप्रकाश को स्कूल के आरोपी शिक्षक मनोज का फोन आया कि गणेश होमवर्क करके नहीं लाया है, इसलिए उसकी पिटाई की गई है जिससे वह बेहोश हो गया है। खेत में काम कर रहे पिता ने आरोपी शिक्षक से पूछा कि वह बेहोश हुआ है या मर गया है? इसपर आरोपी शिक्षक ने कहा कि वो मरने का नाटक कर रहा है। कुछ समय बाद ओमप्रकाश स्कूल पहुंचा, जहां उसकी पत्नी पहले से ही मौजूद थी। स्कूल के बाकी बच्चे घबराए हुए थे।


क्लास के बच्चों ने बताया कि आरोपी मनोज ने गणेश के साथ बेरहमी से लात-घूसों से मारपीट की और जमीन पर पटक-पटक कर पिटाई की। इस बेरहमी से गणेश लहूलुहान हो गया। परिजनों के पहुंचने के बाद घायल बालक को सालासर के निजी अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने गणेश को मृत घोषित कर दिया।


एसएचओ संदीप बिश्नोई ने बताया कि मृतक गणेश के पिता ओमप्रकाश ने शिक्षक मनोज कुमार के खिलाफ धारा 302 में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ़्तार कर लिया है।

इन दो राज्यों में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, मुंबई में महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

इन दो राज्यों में ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, मुंबई में महिला हेरोइन के साथ गिरफ्तार

मुंबई: राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए, मुंबई पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक महिला को 7.20 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 21.6 करोड़ रुपये से अधिक है। घाटकोपर एएनसी इकाई की प्रमुख लता सुतार को मिली गुप्त सूचना के बाद मंगलवार को सायन इलाके में अभियान चलाया गया, जब आरोपी अमीना हमजा शेख उर्फ लल्ली (53) को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा गया।


राजस्थान के प्रतापगढ़ और चित्तौडग़ढ़ जिलों में आमतौर पर ड्रग्स माफिया से उत्पन्न होने वाले प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के हाल ही में ट्रेन या अंतर-राज्यीय बसों द्वारा मुंबई ले जाने के मामले सामने आए हैं।


आरोपी के बयान के अनुसार, जब्त खेप दो आपूर्तिकर्ताओं से देवलडी और प्रतापगढ़ जिले के नवगामा में खरीदी गई थी।


पुलिस ने कहा कि मुंबई में शेख और उसके सहयोगियों द्वारा प्रतिबंधित दवाओं को मुंबई में आपूर्तिकर्ताओं और पेडलर्स और उसके अन्य ग्राहकों को वितरित करने के लिए लिया गया था।


हिस्ट्रीशीटर, शेख को पहले 2015 में वर्ली की एएनसी इकाइयों और 2018 में घाटकोपर द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतिबंधित दवाओं से निपटने के लिए विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया था।


मुंबई पुलिस अब दोनों राज्यों में ड्रग माफिया के बीच उसके अन्य संबंधों की जांच कर रही है और उसके साथियों पर नजर रख रही है।

कुदरत का कहर जारी: ग्लेशियर क्षेत्र में 54 लोग फंसे, 4 पर्यटकों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ी

कुदरत का कहर जारी: ग्लेशियर क्षेत्र में 54 लोग फंसे, 4 पर्यटकों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ी

बागेश्वर: उत्तराखंड में गुरुवार को बागेश्वर जिले की सुंदरढूंगा घाटी में चार पर्यटकों की मौत की खबर मिली है। विगत दिनों आई आपदा में मृतकों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है।


जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के पिंडारी, सुंदरढूंगा व कफनी ग्लेशियर क्षेत्र में अभी भी 54 लोग फंसे हुए हैं। वहीं सुंदरढूंगा घाटी में मैकतोली, भानूटी ग्लेशियर के आस-पास ट्रेक पर गए चार पर्यटकों की मौत हो गई है और दो पर्यटक लापता हैं। यह जानकारी उनके साथ बतौर पोर्टर गए सुंदरढूंगा से सुरेंद्र सिंह पुत्र हरक सिंह ने दी है। कफनी ग्लेशियर ट्रेक में 20 गांव वाले भी फंसे हुए हैं। वहीं जिला सूचना अधिकारी कार्यालय ने भी इसकी पुष्टि की है।

पोर्टर सुरेंद्र ने बताया कि एक घायल समेत चार लोग खाती गांव वापस लौट आए हैं। वहीं देर से हरकत में आए जिला प्रशासन ने पिंडारी की तरफ दो टीमें राहत-बचाव के लिए भेज दी हैं। कपकोट के एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सुंदरढूंगा की तरफ भी एसडीआरएफ की टीम रवाना कर दी गई है। इसके अलावा मेडिकल टीम भी रवाना हो गई है।

उत्तराखंड में विगत 17 से 19 अक्तूबर तक बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। आपदा से गढ़वाल, कुमाऊं में अभी तक 62 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि बागेश्वर के जिला आपदा विभाग को दो दिन पहले कोलकाता से किसी महिला ने फोन कर बताया था कि उसके परिजन और उनके मित्र सुंदरढूंगा घाटी में ट्रेक पर गए हैं, जहां उनके साथ दुर्घटना होने की सूचना उन्हें मिली है। महिला ने आपदा विभाग से इस बारे में उनकी मदद करने की गुहार भी लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उक्त महिला ने देहरादून मुख्यालय से गुहार लगाई।

देहरादून मुख्यालय से कार्रवाई करने के निर्देश के बाद बागेश्वर जिला प्रशासन हरकत में आया और 20 अक्तूबर को देर शाम एक टीम को राहत-बचाव के लिए रवाना किया गया।

हालात गंभीर होते देख गुरुवार को राहत-बचाव करने के लिए जिला प्रशासन ने एक टीम फिर भेजी है और इसके साथ ही हेलीकॉप्टर से राहत-बचाव अभियान की कवायद भी शुरू कर दी गई है।

वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फिर भरी उड़ान, एमआई 17 भी मौर्चे पर
जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर के मुताबिक पिंडारी, सुंदरढूंगा व कफनी ग्लेशियर में 34 लोग फंसे हुए हैं। अतिवृष्टि के कारण पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक पर पड़ने वाले गांव द्वाली में 18 पर्यटक, 06 विदेशी और 10 गांव वाले फंसे हुए हैं।

वहीं कफनी ग्लेशियर ट्रेक में 20 गांव वाले और सुंदरढूंगा ग्लेशियर ट्रेक में कुल छह पर्यटक फंसे हुए हैं। सुंदरढूंगा में चार की मौत हो गई है और दो पर्यटक लापता हैं। जिलाधिकारी विनीत कुमार के निर्देशन में तहसील कपकोट से राजस्व विभाग, पुलिस और वन विभाग की दो टीम 20 अक्तूबर को रवाना की गई हैं। जबकि गुरुवार को दो और टीमों को रवाना किया गया है। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर से बचाव अभियान चलाए जाने का भी फैसला लिया गया है।

एमआई 17 हेलीकॉप्टर को भी अभियान में उतारा
वहीं गुरुवार को एक बार फिर वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने पिथौरागढ़ और कपकोट के लिए उड़ान भरी है। जहां आपदा प्रभावितों के लिए राहत-बचाव कार्य किया जाएगा। साथ ही वायु सेना ने एमआई 17 हेलीकॉप्टर को भी इस अभियान में उतार दिया है। जिसमें एनडीआरएफ के जवान प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव का कार्य करेंगे।

CRIME NEWS: लिफ्ट देने के बहाने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

CRIME NEWS: लिफ्ट देने के बहाने युवती को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

मध्यप्रदेश के श्योपुर के वीरपुर कस्बे से दुष्कर्म की खबर सामने आई है. श्योपुर के वीरपुर कस्बे में एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने आरोपी अपने साथ ले गया और फिर उसे 3-4 दिन तक बंधक बनाकर रखा और उससे दुष्कर्म किया. इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को मुरैना के सरायछोला के बावरखेड़ा में रहने वाले अपने दोस्त के हवाले कर दिया, जहां दोस्त ने भी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया.


किसी तरह युवती ने अपने परिजनों को जानकारी दी. परिजन पुलिस को लेकर बावरखेड़ा पहुंचे और महिला को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. महिला ने 2 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, अपहरण सहित कई गंभीर मामलों के तहत केस दर्ज करवाया है.


आरोपी युवक कल्ला केवट 19 सितंबर को अपनी बहन की ससुराल नितनवास जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसे 20 वर्षीय एक युवती मिल गई, जो खुद नितनवास जा रही थी. कल्ला ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने अपने बाइक पर बैठा लिया. लेकिन वह रास्ते में युवती को अपने गांव कलरघटी ले गया, जहां उसे तीन-चार दिन तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने महिला को मुरैना जिले में अपने दोस्त रविंद्र गुर्जर के हवाले कर दिया.


रविंद्र गुर्जर ने भी महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. किसी तरह युवती ने रविवार को अपने परिजनों को जानकारी दी, जिसके बाद परिजन पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचे. पुलिस के साथ परिजन मुरैना गए और महिला को मुक्त कराया और आरोपित रविंद्र गुर्जर को भी गिरफ्तार कर लिया. कल्ला केवट फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

बड़ी खबर: देश के इस राज्य में हुआ विमान क्रैश, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रवाना

बड़ी खबर: देश के इस राज्य में हुआ विमान क्रैश, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी रवाना

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड क्षेत्र में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) का एक विमान क्रैश हो जाने की खबर है, लेकिन पायलट बिल्कुल सुरक्षित है। विमान क्रैश होकर खेत में गिरा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। यह भिंड के देहात थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।


भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि भिंड में भारतीय वायुसेना का ट्रेनर विमान क्रैश हो गया, इस हादसे में पायलट घायल हो गया।


बता दें कि पायलट को घायल अवस्था में एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। वहीं मौके पर पुलिस अधिक्षक मौजूद हैं और मामले की जांच की जा रही है।

माँ ने अपनी ही ममता का गला घोटा: 1 दिन की बच्ची को तकिए से दबाकर मार डाला, कारण जानकर आप हो जाएंगे हैरान

माँ ने अपनी ही ममता का गला घोटा: 1 दिन की बच्ची को तकिए से दबाकर मार डाला, कारण जानकर आप हो जाएंगे हैरान

कोलकाता. बेटियां अपनी प्रतिभा और काबिलियत के दम पर सफलताएं प्राप्त कर रही हैं, लेकिन अभी भी समाज में कुछ ऐसे लोग है, जिन्हें बेटे की तमन्ना बनी रहती है और अपनी ख्वाहिश पूरी करने के लिए अपराध का दामन थाम लेते हैं. पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में बेटे की चाहत में ऐसी ही दो नवजात बच्चियों की हत्या का मामला सामने आया है. पहली घटना बांकुड़ा जिले की हैं, जहां बेटे की चाह में पिता ने अपनी नवजात दूसरी बेटी की हत्या कर दी, तो दूसरी घटना कोलकाता महानगर की इकबालपुर की है, जहां एक मां ने ही मानवता को शर्मसार कर एक दिन की नवजात को तकिया से दबाकर नर्सिंग होम में ही मार डाला.


पिछले 24 घंटे में दो नवजात की हत्या के बाद पश्चिम बंगाल के भद्र माने जाने वाले बंगाली समुदाय के लोगों में बेचैनी है. बुद्धिजीवी और समाजशास्त्र के बुद्धिजीवी इन हत्याओं को लेकर लगातार आलोचना कर रहे हैं और यह सवाल कर रहे हैं कि नवजागरण के अग्रदूत माने जाने वाले बंगाल के लोगों ने हैवानियत की यह राह कैसे पकड़ ली है.


एक दिन की नवजात बच्ची को तकिया से दबाकर मां ने की हत्या
मंगलवार को महानगर के इकबालपुर थाना इलाके ने एक मां ने अपनी एक दिन की नवजात बच्ची के मुंह को तकिये से दबा कर हत्या कर दी है. बच्ची का जन्म मंगलवार की सुबह 6.20 बजे हुआ था. प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबालपुर लेन स्थित नेताजी सुभाष नर्सिंग होम एंड डायग्नोस्टिक सेंटर में लवली सिंह (21) को भर्ती करवाया गया था, जहां लवली ने मंगलवार की सुबह बच्ची को जन्म दिया. ड्यूटी कर रही नर्सों का कहना है कि बच्ची के जन्म की बात सुनते ही लवली उदास हो गई. उसका पति अजय सिंह उसके साथ ही था. बुधवार की सुबह 5.30 –6.00 के बीच ड्यूटी कर रही आया उस बच्ची को देखने गई तो उसने उसे मृत पाया. उसने अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. चिकित्सकों ने बच्ची की जांच कर बताया कि उसकी नाक पर दबाव के निशान हैं. बच्ची के पिता ने कहा कि वह सुबह के समय चाय पीने के लिए केबिन से बाहर निकला था. बच्ची की मां से लंबी पूछताछ की गयी जिसमें उसने स्वीकार किया कि देर रात साढ़े 12 बजे के बाद उसने बच्ची का मुंह तकिया से दबाकर उसे मार दिया.


बांकुड़ा के छतना में 16 की बेटी की पिता ने की हत्या
दूसरी ओर दिल दहला देने वाली घटना बांकुड़ा के छतना थाना इलाके में घटी है. पिता को पुत्र की तमन्ना थी, लेकिन लगातार दो बेटियों का जन्म हुआ था. तो पिता पर अपनी 16 दिन की बेटी की हत्या कर उसे धान के खेत में दफनाने दिया. बुधवार को कोजागरी लक्ष्मी पूजा के दिन मात्र सोलह दिन की बच्ची का शव धान के खेत से बरामद हुआ था.पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक अश्विनीनाथ सोरेन लगातार दो बेटियां के जन्म से खुश नहीं थे. इस बीच अचानक एक बच्ची गायब हो गयी. बच्ची के नहीं मिलने पर मां को शक हुआ. वह पुलिस को शिकायत की. छतना थाने की पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर जांच शुरू की. उसके बाद बच्चे का शव धान के खेत से मिला. कथित तौर पर, उसके पिता ने उसे मार डाला और उसके शरीर को धान के खेत में छिपा दिया. पुलिस ने शव को बरामद करने के अलावा अश्विनीनाथ सोरेन गिरफ्तार कर लिया है.