नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 8 जनवरी भारत बंद: 228 किसान संगठनों सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया हड़ताल का ऐलान, जाने पूरी खबर...

8 जनवरी भारत बंद: 228 किसान संगठनों सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया हड़ताल का ऐलान, जाने पूरी खबर...

रायपुर। देश वासियों के लिए एक बड़ी खबर है बुधवार 8 जनवरी को भारत बंद रहेगा। जी हाँ बताया जा रहा है की दस केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने नरेंद्र मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के विरोध में 8 जनवरी को 'भारत बंद' का ऐलान किया है। साथ ही यूनियनों ने दावा किया है कि आठ जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे। 

बैंकों की कई शाखाएं रह सकती हैं बंद-
ट्रेड यूनियनों इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, यूटीयूसी सहित विभिन्न संघों और फेडरेशनों ने पिछले साल सितंबर में आठ जनवरी, 2020 को हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। बैंक कर्मचारी और अधिकारियों के बैंक हड़ताल में शामिल होने से बैंकिंग सेवाओं पर काफी असर पड़ सकता है। बुधवार को बैंकों की कई शाखाएं बंद रह सकती हैं, क्योंकि बैंक यूनियनों ने कर्मचारियों को चाबियां स्वीकार नहीं करने को कहा है। इसको लेकर कई स्थानों पर एटीएम सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं, लेकिन नेट बैंकिंग सामान्य रूप से कार्य करने की संभावना है। क्योंकि NEFT ऑनलाइन स्थानान्तरण अब 24x7 उपलब्ध है। 


SBI और सरकारी क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक-
वहीं भारत का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने बैंक हड़ताल का सेवाओं पर असर कम उम्मीद किया है जबिक बैंक ऑफ बड़ौदा को डर है कि हड़ताल से संचालन पर असर पड़ सकता है। एसबीआई ने एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हड़ताल में भाग लेने वाले यूनियनों में हमारे बैंक कर्मचारियों की सदस्यता बहुत कम है, इसलिए बैंकों के ऑपरेशन पर हड़ताल का असर कम से कम होगा।"
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा कि यह हड़ताल के दिन सुचारू कामकाज के लिए आवश्यक कदम उठा रहा है, लेकिन अगर हड़ताल में सुधार होता है, तो इसकी शाखाओं और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हो सकता है। वहीं सरकारी क्षेत्र के सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने 8 जनवरी को श्रमिक संगठनों की प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर अपने ऑपरेशन को सामान्य बनाए रखने के लिए जरूरी उपाय करने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ में 228 किसान व भूमि अधिकार से जुड़े संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन-
बैंक यूनियन के आलावा अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति और भूमि अधिकार आंदोलन सहित अनेक साझे मंचों से जुड़े देश के 228 किसान संगठनों ने मिलकर कल 8 जनवरी को देशव्यापी ग्रामीण भारत बंद का आह्वान किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में भी किसानों और दलित-आदिवासियों से जुड़े 25 से ज्यादा संगठनों ने प्रदेश में इस बंद को सफल बनाने का आव्हान करते हुए ग्रामीणों से अपील की है कि इस दिन वे अपनी खेती-किसानी का कोई काम न करें, अपना काम-धंधा बंद रखकर सब्जी, दूध, अंडा, मछली जैसा अपना कृषि उत्पाद न बेचे, न ही कोई सामान खरीदे, कृषि उपज मंडियों को बंद रखें और जगह-जगह रास्ता रोको आंदोलन और धरना-प्रदर्शन-रैली करें और केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की भूपेश सरकार की कृषि व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करें।
 
 10 हजार ऊंटों को गोली मारने का आदेश हुआ जारी, जानिए कहां और क्यों..

10 हजार ऊंटों को गोली मारने का आदेश हुआ जारी, जानिए कहां और क्यों..

ऑस्ट्रेलिया से एक बड़ी खबर सामने आरही है जहां सरकार के आदेश पर तकरीबन दस हजार ऊंटों को गोली मार दी जाएगी| बता दे की वहां सूखग्रस्त इलाको में पिने के पानी को बचाने के लिए ये आदेश जारी किया गया है| वहीं, आदिवासी समुदायों ने भी मामले की शिकायत की है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले आदिवासी समुदायों ने ऊंटों की शिकायत करते हुए कहा कि ऊंट पानी की तलाश में उनके इलाके में आते हैं और उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके बाद अब ऊंटों को मारने का फैसला लिया गया है। इसमें करीब पांच दिनों का समय लग सकता है।

दोगुनी आबादी-
इसके साथ ही पशु ग्लोबल वार्मिंग में भी अपना योगदान दे रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय जंगली ऊंट प्रबंधन योजना का दावा है कि अगर ऊंटों को लेकर कोई रोकथाम योजना नहीं लाई गई तो यहां जंगली ऊंटों की आबादी हर नौ साल में दोगुनी हो जाएगी।

कार्बन डाइऑक्साइड-
कार्बन फार्मिंग विशेषज्ञ रेजेनको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम मूर का कहना है कि एक लाख जंगली ऊंट प्रति वर्ष जितनी कार्बन डाइऑक्साइड के बराबर मीथेन का उत्सर्जन करते हैं, वह सड़क पर चलने वाली अतिरिक्त चार लाख कारों के बराबर है। ऐसे में यहां ऊंटों की बढ़ती आबादी भी चिंता का विषय बना हुआ है।
अब Whatsapp पर गलती से डिलीट हुए जरुरी मेसेज पा सकते है वापस, जाने कैसे..

अब Whatsapp पर गलती से डिलीट हुए जरुरी मेसेज पा सकते है वापस, जाने कैसे..

नई दिल्ली। अगर आपका भी कोई जरूरी मेसेज वॉट्सऐप से डिलीट हो गया है तो अब डरिए मत वॉट्सऐप लेकर आया है अपने यूजर्स के लिए वॉट्सऐप डिलीट मेसेज फीचर| अब अपने खोए हुए या डिलीट किए हुए मेसेज वापस वापस रिकवर सकते है| हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि अगर यह मेसेज आपके बैकअप लेने के बाद आया है तब यह रिकवर नहीं हो सकेगा।
 
लोकल स्टोरेज के जरिए- यह तरीका सिर्फ ऐंड्रॉयड यूजर्स के लिए काम करता है, iOS यूजर्स के लिए नहीं। सबसे पहले अपने फाइल मैनेजर को ओपन करें। यहां WhatsApp फोल्डर में जाएं, फिर Database पर क्लिक करें। इस फोल्डर में वॉट्सऐप की सभी बैकअप फाइल रहती हैं। msgstore.db.crypt12 नाम की फाइल पर थोड़ी देर प्रेस करें और नाम को एडिट करें। नया नाम msgstore_backup.db.crypt12 रख दें। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि यह नई फाइल से रिप्लेस न हो जाए। अब सबसे लेटेस्ट बैकअप फाइल का नाम msgstore.db.crypt12 रख दें। अब गूगल ड्राइव में जाएं और अपने वॉट्सऐप बैकअप को डिलीट कर दें। अब वॉट्सऐप को अनइंस्टॉल करने के बाद फिर से इंस्टॉल करें। फिर से वॉट्सऐप चालू करने पर यह लोकल स्टोरेज से बैकअप लेने के लिए पूछेगा। यहां msgstore.db.crypt12 फाइल को सिलेक्ट करने के बाद Restore पर टैप करें। अब आपका मेसेज आपको मिल जाएगा।
 
Google Drive या iCloud के जरिए- इस तरीके का इस्तेमाल आईफोन और ऐंड्रॉयड दोनों तरह के यूजर्स कर सकते हैं। अपने स्मार्टफोन से वॉट्सऐप को अनइंस्टॉल करने के बाद फिर से इंस्टॉल करें। फिर से वॉट्सऐप चालू करने पर यह गूगल ड्राइव या iCloud से बैकअप मांगेगा। बैकअप को रिस्टोर कर लें। पूरी चैट के साथ आपका मेसेज भी वापस आ जाएगा।
स्पा की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, ग्राहक बन कर पहुंची पुलिस ने किया खुलासा

स्पा की आड़ में चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, ग्राहक बन कर पहुंची पुलिस ने किया खुलासा

जयपुर। पुलिस ने स्पा की आड़ में चल रही सेक्स रैकेट का पर्दाफास कर दिया है बताया जा रहा है की जयपुर के जालूपुरा स्थित एक स्पा में सुचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी जहां देह व्यपार चलाया जा रहा था पुलिस ने तीन युवतियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है तीनों युवतियां दिल्ली की रहने वाली है। 


ग्राहक बन कर पहुंची पुलिस-

पुलिस को स्पा और मसाज पार्लर जिस्मफरोशी के धंधे की जानकारी मिली थी। जालूपुरा थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि पिंकसिटी हैवन्स स्पा सेंटर में मसाज की आड़ में गलत काम होने की मुखबिर से लगातार सूचनाएं मिलने पर एक टीम का गठन किया गया, जिसने सेंटर पर बोगस ग्राहक भेजकर सौदा तय किया और फिर टीम ने इशारा पाकर सेंटर में दबिश दी। पुलिस ने बताया कि जयपुर के अंबर टॉवर में एक महीने पहले पिंकसिटी हैवन्स स्पा सेंटर खुला था। यहां पर दिल्ली की तीनों लड़कियों को प्रति माह की पगार पर रखा गया था। वहीं अब दबिश के बाद पता चला कि यहां तीनों लड़कियों से सेक्स का धंधा चलाया जा रहा था। युवतियों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

शिक्षक ने दिया छात्रा को ऐसी सजा की काटनी पड़ रही है छात्रा के शरीर का ये हिस्सा, जाने कहा का है यह पूरा मामला...

शिक्षक ने दिया छात्रा को ऐसी सजा की काटनी पड़ रही है छात्रा के शरीर का ये हिस्सा, जाने कहा का है यह पूरा मामला...

चीन| एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आरहा है जहां एक शिक्षक ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को ऐसी सजा दी की उसके काटने पढ़ रहे है हाथ की उंगलियां जी हा बताया जा रहा है की उत्तर-पूर्वी चीन के स्कूल में शिक्षक ने स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को बर्फ साफ करने का काम दिया। लगभग 3 घंटे तक लगातार बर्फ में काम करते रहने के चलते यहां पढ़ने वाली लू यानयान के हाथ की उंगलियां बुरी तरह से सूज गईं और काली पड़ गईं। आनन फानन में लू को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखकर चिंता

डॉक्टरों का कहना है कि हालात ज्यादा खराब हुए तो उसकी उंगलियां भी काटनी पड़ सकती हैं। बताया गया कि लू ने अपने साथियों के साथ -1 डिग्री तापमान के बीच ये काम किया। उसने हाथों में दस्ताने भी नहीं पहने थे। कई बार बोलने के बावजूद भी शिक्षक ने कक्षा में आने की इजाजत नहीं दी और कहा कि जब तक बर्फ साफ नहीं हो जाती, तब तक कोई कक्षा में नहीं आएगा।

 लू का कहना है कि-
कई स्थानीय अस्पताल उनकी बेटी का इलाज करने से मना कर चुके हैं। इन डॉक्टरों का कहना है कि वो उस इलाज की जिम्मेदारी नहीं ले सकते जो संभव नहीं है। हालांकि अब लू डाकिंग स्थित एक अस्पताल में भर्ती है, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में है। यहां के डॉक्टरों का कहना है कि उंगलियों का सूजा हुआ हिस्सा जल्द ठीक हो जाएगा। लेकिन काले पड़ चुके हिस्से को ठीक होने में वक्त लगेगा और अगर यह ठीक नहीं हुआ तो इन्हें काटना पड़ सकता है।
बोर्ड परीक्षा: उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

बोर्ड परीक्षा: उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

रायपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इधर बोर्ड ने इस बार उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ सख्ती बरतने का भी मन बना लिया है। 


माशिमं सूत्रों ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी के साथ ही परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने तथा गत वर्ष हुई त्रुटियों को सुधारने का भी जतन शुरू कर दिया है। बोर्ड में सबसे ज्यादा शिकायत उत्तरपुस्तिकाओं के सही मूल्यांकन के न होने की आती है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद पुर्नमूल्यांकन में कई छात्रों के नंबर काफी अधिक बढ़ जाते हैं। ऐसे में बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम के प्रभावित होने तथा संशोधित होने को एक बड़ी चूक मानी जा सकती है। परंतु इस बार बोर्ड के अधिकारियों ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इस बार सख्ती बरतने का मन बना लिया है। बताया जाता है कि इस बार बोर्ड परीक्षा के ठीक बाद शुरू होने वाले उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में विशेष सावधानी बरती जाएगी। उत्तरपुस्तिकाओं में प्राप्तांक की दो से तीन बार क्रास चेकिंग का भी विकल्प खुला रखा गया है। हालांकि इस पर अभी अधिकृत निर्णय नहीं लिया गया है। दूसरी ओर उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर सख्त कार्यवाही का मन बना लिया गया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कई दफे यह प्रकरण सामने आया है कि उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकनकर्ताओं की लापरवाही का खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ता है। अच्छा पर्चा दिए जाने के बाद भी छात्रों को पर्याप्त नंबर नहीं मिल पाता। बाद में पुर्र्नमूल्यांकन में जब बारीकी से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच होती है तो प्राप्तांक कई प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इस बार इस तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए बोर्ड ने सख्ती का मन बना लिया है। 
 नसबंदी कराने आयी महिला को डॉक्टर ने मारा मुक्का ,टूटा महिला का दांत, जाने क्या है पूरा मामला...

नसबंदी कराने आयी महिला को डॉक्टर ने मारा मुक्का ,टूटा महिला का दांत, जाने क्या है पूरा मामला...

अम्बिकापुर। शहर के मेडिकल कॉलेज में नसबंदी कराने आई महिला के साथ डाक्टरो ने किसी असमाजितक तत्व की तरह व्यवहार किया है। दरअसल नसबंदी कराने आई महिला के साथ डॉक्टरों ने मारपीट करते हुए उसके दांत तोड़ दिए। मामले को लेकर पीडि़ता के पति ने शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर के घुटरापारा वार्ड क्रमांक 23 मे रहने वाली महिला संतोषी सिंह को वार्ड मे रहने वाली मितानिन टीटी नसबंदी के लिए लेकर आई थी। लेकिन जब संतोषी को नसबंदी के लिए अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर मे लेकर आया गया। तो डाक्टर जे एक्का ने अपनी ऑपरेशन की फार्मेलिटी के लिए महिला को पेट दबाने के लिए कहा औऱ वो नही दबा पाईं। इस बात से नाराज होकरडाक्टर ने उसे चेहरे पर मुक्के से वार कर दिया। डॉक्टर के हमले से महिला का दांत टूट गया। पीडि़ता के पति के मुताबिक अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे किसी महिला की डाक्टर द्वारा पिटाई के बाद दांत टूटने की घटना अपने आप में पहली घटना होगी। इस मामले मे बिना किंतु परंतु के आरोपी डाक्टर पर कार्रवाई होना चाहिए। मामले में खुद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जानकारी ली है। उन्होंने कहा है कि सरकार की नसबंदी जैसी प्रतोत्साहन योजनाओं में जिन डाक्टरो को ईमानदारी से काम करना चाहिए, उसी में लगे डाक्टर मरीजों से मारपीट कर रहे हैं। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
टॉकीज में पिक्चर चलाने वाले व्यक्ति की मिली लाश, टॉकीज में मचा हडकंप, जाने पूरी खबर

टॉकीज में पिक्चर चलाने वाले व्यक्ति की मिली लाश, टॉकीज में मचा हडकंप, जाने पूरी खबर

जगदलपुर | शहर के लिए बुरा दिन साबित हो गया जब एक और शव मिला, शहर के झंकार टॉकीज के बने कमरे में एक व्यक्ति मृत पाया गया, व्यक्ति की मृत्यु कब हुई इसकी जांच की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति बाहर का रहने वाला है और उसका नाम पुरषोत्तम है। वह नई-नई मूवी टॉकीज में लाता था और टॉकीज में पिक्चर चलाने का काम करता था साथ ही वह 05 महीने से टॉकीज के अंदर बने कमरे में रहता था। आज देर शाम जब खाना देने कोई गया तो वह पलंग में पड़ा मिला जिसके बाद 112 और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और कमरे में जाकर देखी तो वह व्यक्ति मृत मिला, फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।
 
 दुर्ग के नवनिर्वाचित महापौर बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री बघेल से भेंट की, जाने पूरी खबर

दुर्ग के नवनिर्वाचित महापौर बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री बघेल से भेंट की, जाने पूरी खबर

रायपुर | मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज दुर्ग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर धीरज बाकलीवाल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक अरूण वोरा भी थे।

नगर निगम दुर्ग के महापौर पद के लिए हुए चुनाव में कल श्री बाकलीवाल निर्वाचित हुए। निर्वाचित होने के बाद श्री बाकलीवाल आज मुख्यमंत्री श्री बघेल से मिलने उनके निवास पहुंचे। श्री बाकलीवाल के साथ कांग्रेस विधायक श्री वोरा भी थे। श्री बघेल ने इस भेंट के दौरान श्री बाकलीवाल को उनके महापौर बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
BREAKING NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, 4 हाइवा वाहनों को किया आग के हवाले, जाने पूरी खबर

BREAKING NEWS : नक्सलियों ने मचाया उत्पाद, 4 हाइवा वाहनों को किया आग के हवाले, जाने पूरी खबर

राजनांदगाव | छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में लंबे समय से खामोश बैठे नक्सलियों ने फिर एक बार उत्पात मचाने शुरू कर दी है यहां के  के मानपुर मुख्यालय के औंधी थाना क्षेत्र के सरखेड़ा और गौतमपुर पेदोड़ी के बीच सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी की गई है. नक्सलियों ने 4 हाइवा को आग के हवाले कर दिया है. जानकारी के मुताबिक सभी हाईवा लैंड मार्क कंट्रक्शन कंपनी की बताई जा रही है. इससे पूर्व भी नक्सलियों ने सीता गांव के भीतर आधा दर्जन गाडिय़ां उक्त कंपनी की आग के हवाले कर दिया था। आगजनी की वजह से हाइवा पूरी तरह से जलकर खाक हो गए हैं. वाहन के सामने का हिस्सा धूं-धूंकर जल गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई है और पूरे मामले की जांच कर रही है।

 
15 साल सत्ता सुख भोगने के बाद निकाय चुनाव में करारी हार से भाजपा में छाई बेचैनी, जाने पूरी खबर

15 साल सत्ता सुख भोगने के बाद निकाय चुनाव में करारी हार से भाजपा में छाई बेचैनी, जाने पूरी खबर

रायपुर । राज्य में 15 साल तक सत्ता सुख भोगने के बाद विधानसभा चुनाव में करारी हार और अब नगरीय निकाय चुनाव में मिली करारी पराजय से बौखलाए भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर लोकतंत्र से खिलवाड़ का आरोप लगाया है। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रय उसेंडी ने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव की घोषणा की तारीख से ही भाजपा लगातार प्रशासनिक व्यवस्था पर चुनाव आयोग से शिकायत करती रही। पार्टी की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया। राज्य सरकार के दबाव में पूरी चुनाव प्रक्रिया को बदल दिया गया। श्री उसेंडी ने कांग्रेस पार्टी पर प्रशासनिक तंत्र का बेजा इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन नगरीय निकाय चुनाव मतपत्र से कराए जाने का निर्णय लिया गया, उसी दिन से भाजपा यह आरोप लगाते आ रही है कि राज्य की कांग्रेस सरकार चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाएगी। 
इधर विधानसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब भाजपा के अंदर भी खलबली मची हुई है। नगरीय निकाय चुनाव में जिस तरह से राज्य के अंदर भाजपा का सूपड़ा साफ हुआ है, इससे यह स्पष्ट है कि प्रदेश की जनता के मन में बदलाव की जो लहर विधानसभा चुनाव में उठी थी वह अभी भी कायम है। अब पंचायतों का चुनाव होना शेष है, देखने वाली बात होगी कि पंचायत चुनाव का परिणाम किसके पक्ष में आता है। 
 
पति-पत्नी ने एकसाथ लगाई फांसी, कारण अज्ञात, जाने कहा की है ये घटना

पति-पत्नी ने एकसाथ लगाई फांसी, कारण अज्ञात, जाने कहा की है ये घटना

धमतरी ।  जिले में अर्जुनी थाना इलाके के डोड़की गांव में एक दंपती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों की लाश पुलिस ने उसके कमरे से बरामद की है। इधर घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार डोड़की गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को पता चला कि पति पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों की लाश एक ही फंदे पर लटक रही थी।
रहवासियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पलिस ने शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। वहीं, अभी तक खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले में घरवालों और उसके परिचितों से पूछताछ कर रही है।
 
इलेक्ट्रनिक दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़ी व आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे

इलेक्ट्रनिक दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की गाड़ी व आसपास के लोग आग बुझाने में जुटे

रायपुर | इलेक्ट्रानिक दुकान में आग लगने के चलते लाखों रुपये के सामान खाक हो गया। मिली जानकारी के अनुसार तिल्दा क्षेत्र में पुराना बसस्टैंड के पास इलेक्ट्रानिक दुकान में शार्ट सर्किट अशोक इलेक्ट्रानिक्स के दुकान व गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना दुकानदार ने तत्काल फायर बिग्रेड को दिया। वहीं आग बढऩे के चलते आसपास के दुकानों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया इसे देखते ही आसपास के लोग आग पर काबू पाने के लिए अपने अपने घरों से बाल्टियों में पानी लेकर बुझाने की कोशिश किया लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। फायर बिग्रेड का अमला पिछले दो घंटे से आग बुझाने में जुटी हुई है। बताया जात रहा है भीषण आग के चलते दुकान में रखा लाखों रुपये का इलेक्ट्रानिक सामान जलकर खाक हो गया है। दुकानदार का कहना है कि आग बुझने के बाद ही कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन किया जा सकता है। 

 
चरित्र शंका को लेकर नाबालिग पुत्र ने की थी मां की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, जाने कहा की है ये घटना

चरित्र शंका को लेकर नाबालिग पुत्र ने की थी मां की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, जाने कहा की है ये घटना

रायगढ़ | थाना छाल में चंद्रशेखरपुर एडु के ठाकुरदेव देवराज ट्रस्ट में चौकीदारी करने वाले जागेश्वर यादव की पत्नी श्रीमती लता यादव उम्र 40 वर्ष की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दिये जाने की रिपोर्ट मृतिका के नाबालिग पुत्र द्वारा दर्ज कराया गया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया पहुंचे और विवेचक को घटना के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। जांच के बाद मृतिका का बेटा पुलिस के संदेह में आने के बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर देवराज आयु 16 वर्ष 5 माह ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी को मृतिका का पति गांव (गुर्दा) चले गया था। उसकी मां के कमरे की ओर गया तो झोपड़ी से किसी व्यक्ति को निकलकर जंगल की तरफ  भागते देखा और झोपड़ी में जाकर अपनी मां से पूछा तो उसकी मां नहीं बताई । पुत्र को अपनी मां के चरित्र पर पूर्व से शंका तथा पूर्व में भी वह इसी बात को लेकर आपत्ति किया था । मां का दूसरे व्यक्ति से अवैध संबंध होने से नाबालिक पुत्र आक्रोशित होकर मां को झोपड़ी में पड़े लकड़ी से सिर पर मार कर गिरा दिया फि र सब्बल एवं टंगिया से गर्दन पर संघातिक चोट पहुंचाकर वहीं छोड़ दिया और अपने कमरे में जाकर सो गया । सुबह झोपड़ी में आकर देखा तो उसकी मां मर चुकी थी। डर से नाबालिग बालक ने घटना में प्रयुक्त टंगिया को झोपड़ी के पीछे नदी संगम में फेंक दिया? और छाल पुलिस को अपने द्वारा रची मनगढ़ंत घटना की रिपोर्ट लिखाया। प्रकरण में अपचारी बालक द्वारा साक्ष्य नष्ट करना पाए जाने पर धारा 201 भादंवि विस्तारित की गई है तथा अपचारी बालक से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी एवं लोहे का सब्बल जप्त कर अपचारी बालक को 6 जनवरी को बाल किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने भेजा गया है। 

 
BREAKING NEWS :  जिला सहकारी बैंक के सीईओ के घर  ईओडब्ल्यू का छापा, मचा हड़कंप

BREAKING NEWS : जिला सहकारी बैंक के सीईओ के घर ईओडब्ल्यू का छापा, मचा हड़कंप

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के जिला सहकारी बैंक दुर्ग के सीईओ के घर मंगलवार अल सुबह 4 बजे ईओडब्ल्यू ने छापा मारा है। मिली जानकारी के अनुसार जिला सहकारी बैंक सीईओ के कार्यालय को भी आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने सील कर दिया है। छापे की खबर से दुर्ग-भिलाई में हड़कंप मच गया है। सीईओ एसके निवसरकर पर गड़बडिय़ों के गंभीर आरोप लगे हैं। ऐसे में छापे से जिला सहकारी बैंक के कर्मियों में भी हड़कंप मच गया है।

जिला सहकारी बैंक सीईओ एसके निवसरकर के स्मृति नगर निवास के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इधर आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार टीम घर में रखे दस्तावेजों की जांच कर रही है। वहीं घर से किसी भी सदस्य को बाहर निकलने से मना कर दिया है। बताया जाता है कि दुर्गेश के जिला सहकारी बैंक में पिछले कई माह से पटा स्थापना को लेकर विवाद चल रहा था इस विवाद के चलते यहां लाखों रुपए की गड़बड़ी का मामला भी प्रकाश में आया था।
 
जिला रोजगार कार्यालय 600 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन करेगा 8 जनवरी को, पढ़े पूरी खबर

जिला रोजगार कार्यालय 600 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू का आयोजन करेगा 8 जनवरी को, पढ़े पूरी खबर

रायपुर | प्रदेश में शिक्षित बेरोजगारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर की तरफ से छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 जनवरी बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज रायपुर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है जिले के उप संचालक ने बताया कि इस प्लेसमेंट के माध्यम से द्ग-श्चद्वह्य सॉल्यूशन आईपी रायपुर द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज ब्लॉक कोऑर्डिनेटर टेलीकॉलर रिसेप्शनिस्ट वही उनके 616 पदों से ज्यादा पर महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित है दसवीं बारहवीं स्नातक एवं कंप्यूटर कार्य की दक्ष अनुभवी योग्य आवेदक उक्त पदों पर अपना आवेदन प्लेसमेंट कैंप के लिए निर्धारित दिन समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप में भाग ले सकते हैं।

 
शिर्डी में बनेगा छत्तीसगढ़ भवन, दर्शनार्थियों को मिलेगी ठहरने की सुविधा, जाने पूरी खबर

शिर्डी में बनेगा छत्तीसगढ़ भवन, दर्शनार्थियों को मिलेगी ठहरने की सुविधा, जाने पूरी खबर

रायपुर |  शिर्डी के सांई बाबा के दर्शन के लिए प्रतिदिन छत्तीसगढ़ से यात्रियों का काफिला महाराष्ट्र जाता है। श्रद्धालुओं की रूकने की व्यवस्था नहीं होने के कारण आम श्रद्धालु वहां पर आवास व्यवस्था के लिए भटकता रहा है। इसे ध्यान में रखकर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ भवन शिर्डी में जल्द से जल्द बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। आम  श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शीघ्र ही छत्तीसगढ़ भवन के लिए भूमि पूजन की तिथि घोषित की जाएगी। 

छत्तीसगढ़ सरकार साईं बाबा की नगरी शिरडी महाराष्ट्र में छत्तीसगढ़ भवन बनाने पर विचार कर रही है इसकी संभावना तलाशने पर्यटन मंत्री तामसू साहू बुधवार को शिर्डी के दौरे पर जा रहे हैं साहू वहां शिर्डी में जिला कलेक्ट्रेट एवं मंदिर ट्रस्ट से छत्तीसगढ़ भवन निर्माण के संबंध में चर्चा करेंगे प्रस्तावित द्वारा कार्यक्रम के अनुसार साहू बुधवार को 9:00 बजे विशेष विमान से प्रस्थान कर 11:00 बजे मुंबई महाराष्ट्र पहुंचेंगे इसके बाद कार से शिरडी जाएंगे वहां श्री साईं बाबा का दर्शन करेंगे साथ ही छत्तीसगढ़ भवन को लेकर स्थानीय प्रशासन से बातचीत करेंगे साहू शिर्डी से रात्रि 8:00 बजे रायपुर लौटेंगे।
आज दिनांक 07 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 07 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 07 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ करेंगे। अपने सामाजिक जीवन में मित्रों के साथ निजी या गुप्त रहस्यों का हल निकाल सकते हैं।

वृषभ:

आपकी आय अच्छी बने रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

मिथुन:

नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकती हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ कुछ नरम रहेगा।

कर्क:

आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। बैक्टीरिया/संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

सिंह:

दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर तरीके से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति हो सकती है।

कन्या:

सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद उत्पन्न हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों को आप बेहतर तरीके से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है।

तुला:

आज आप इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोये रहेंगे तथा कुछ कल्पनाएं आपके मन को व्यथित कर सकती हैं। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

वृश्चिक:

इस समय आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सामान्यत: ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

धनु:

इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।

मकर:

महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।

कुंभ:

वित्तीय कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

मीन:

समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आ सकती है।

सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति हटाये गए, पढ़े पूरी खबर

सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति हटाये गए, पढ़े पूरी खबर

अंबिकापुर | सरगुजा विश्वविद्यालय के कुलपति रोहिणी प्रसाद को राज्य सरकार ने हटाए जाने की अनुशंसा राज्यपाल को भेज दी है।

सरगुजा विश्वविद्यालय को लेकर भूपेश सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें उल्लेख है कि, गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा के क्रियाकलापों में कुप्रशासन और अव्यवस्था, समन्वय की कमी, आंतरिक विवाद के कारण स्वस्थ शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण का अभाव और जनसाधारण एवं छात्रों के मन में विश्वविद्यालय के विश्वसनीयता के प्रति गिरावट आई है।जिस वजह से छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 13,14,23से 25 तक,40,47,54 तथा 68 के प्रावधानों को लागू किया जाता है।

इस के मायने यह हैं कि राज्य सरकार यह मान रही है कि कुलपति रोहिणी प्रसाद को तत्काल हटाया जाना है, और सरकार ने अपनी अनुशंसा राज्यपाल भवन भेज दी है।
सरगुजा विश्वविद्यालय के 11 वर्षों के इतिहास में यह पहला मौक़ा है जबकि किसी कुलपति को हटाए जाने का फ़ैसला लिया गया हो।हालाँकि इस के बाद अभी राज्यपाल भवन से अंतिम औपचारिक आदेश निकलना बाक़ी है।

प्रमोद दुबे बने रायपुर नगर निगम के नए सभापति, जाने उन्हें कितने वोट पड़े

प्रमोद दुबे बने रायपुर नगर निगम के नए सभापति, जाने उन्हें कितने वोट पड़े

 रायपुर | रायपुर नगर निगम के नए सभापति बने प्रमोद दुबे | सभापति चुनाव में कांग्रेस को 39 वोट और बीजेपी को 31 वोट मिले।