नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
संतान प्राप्ति के नाम पर तांत्रिक ने युवती के साथ की ऐसी हरकत, की आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान..

संतान प्राप्ति के नाम पर तांत्रिक ने युवती के साथ की ऐसी हरकत, की आप भी जान कर हो जाएंगे हैरान..

धमतरी| मगरलोड थाना क्षेत्र एक खबर सामने आई है जहां दो पाखंडी बाबाओ ने तंत्र मंत्र की आड़ में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। पीड़िता ने दो तांत्रिकों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि तंत्र शक्ति से संतान प्राप्ति का झांसा देकर दोनों ने छेड़छाड़ की है। पीड़ित महिला ने यह भी कहा है कि इस काम के लिए दोनों तांत्रिकों ने डरा धमका कर 2800 रुपए ऐंठ लिए थे।


संतान प्राप्ति के नाम पर-
मिली जानकारी के अनुसार इलाके के दो तांत्रिकों पर आरोप है कि उन्होंने तंत्र शक्ति से संतान पैदा करने के नाम पर महिला से छेड़छाड़ की है। बताया गया कि दोनों ने महिला को तंत्र क्रिया करने के नाम पर एक बंद कमरे में ले गए और वहां उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। मामले को लेकर महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ऐंठ लिए पैसे-
पीड़िता ने का तांत्रिकों पर यह भी आरोप लगाया है कि अनुष्ठान के नाम पर 2800 रुपए की मांग की और नहीं देने पर डराने धमकाने लगे। इसके बाद पीड़िता ने दोनों को 2800 रुपए दिए थे।
राजधानी के बाजारों में प्याज का पारा गिरा: जान लीजिए कितने रूपये किलो बिक रहा प्याज..

राजधानी के बाजारों में प्याज का पारा गिरा: जान लीजिए कितने रूपये किलो बिक रहा प्याज..

मौसमी साग-सब्जियों की भी बढऩे लगी आवक 

रायपुर। मौसमी साग सब्जियों की आवक  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाजारों में दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। इसके फलस्वरूप राजधानी के निवासियों को ताजी और हरी सब्जियां उचित मूल्य पर मिलने लगी है। वहीं नई फसल के आने पर शहर में प्याज की आवक भी बढ़ गई है और जो प्याज पिछले हफ्ते 80 रूपए से 100 रूपए किलो के भाव से बिक रहा था वहीं अब इस प्याज का पारा गिरकर 60 रूपए से 70 रूपए के बीच आ गया है। राजधानी की सबसे बड़ी सब्जी मंडी शास्त्री बाजार में आज प्याज थोक विक्रेताओं के यहां 48 रूपए से 58 रूपए प्रति किलो पर बिका। वहीं चिल्हर विक्रेताओं द्वारा यह 60 रूपए प्रति किलो में बेचा गया, जबकि शहर के ही टिकरापारा स्थित सब्जी बाजार में ठेलों पर प्याज 70 रूपए प्रति किलो की दर से बेचा गया। शहर के विभिन्न इलाकों के खुदरा सब्जी विक्रेताओं के यहां साग-सब्जियों की कीमतें अलग-अलग रही। टिकरापारा सब्जी बाजार में फूल गोभी 40 रूपए, करेला 40 रूपए और टमाटर 20 रूपए प्रति किलो के भाव पर बेचा गया। अदरक 60 रूपए प्रति किलो की दर से बिका। 
दीपिका पादुकोण छात्रों का समर्थन करने जेएनयू पहुंचीं, विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष से की मुलाकात...

दीपिका पादुकोण छात्रों का समर्थन करने जेएनयू पहुंचीं, विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष से की मुलाकात...

नईदिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हिंसा के शिकार हुए छात्रों से मिलने मंगलवार रात अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जेएनयू कैंपस पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष आईषी घोष से मुलाकात की। रविवार 5 जनवरी की रात नकाबपोश हमलावरों ने आइशी घोष को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने जेएनयू प्रशासन की शिकायत पर आइशी घोष के खिलाफ मंगलवार को एक एफआईआर भी दर्ज कराई है।


दीपिका पादुकोण मंगलवार रात आइशी घोष व अन्य चोटिल छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताने जेएनयू पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की और जख्मी छात्रों का हाल जाना। दीपिका पादुकोण छात्रसंघ द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भी शामिल हुईं। इस दौरान जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी वहां मौजूद थे। दीपिका पादुकोण की मौजूदगी में कन्हैया व जेएनयू के छात्रों ने यहां जमकर नारेबाजी की। हालांकि दीपिका इस दौरान छात्रों के साथ खड़ी रहीं, लेकिन उन्होंने नारेबाजी में हिस्सा नहीं लिया। कन्हैया के साथ जेएनयू के छात्रों ने मंगलवार रात आजादी के नारे लगाए। छात्रों ने कहा, तुम जेल में डालो, तुम डंडे मारो, हम नहीं झुकेंगे।

दीपिका ने सोमवार को पहली बार जेएनयू में हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा, यह देखकर मुझे गर्व होता है कि हम अपनी बात कहने से डर नहीं हैं। यह देखकर खुशी होती है कि लोग सामने आ रहे हैं और बिना किसी खौफ के अपनी आवाज उठा रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने कहा कि यह जरूरी है कि लोग चुप न रहें, खुलकर अपने विचार व्यक्त करें।
 सब्जी नहीं देने पर साइड अफसर की लात घुसों से कर दी पिटाई, जाने कहा का है यह मामला...

सब्जी नहीं देने पर साइड अफसर की लात घुसों से कर दी पिटाई, जाने कहा का है यह मामला...

महासमुंद। ग्राम बेलसोंडा स्थित पीआरएल प्रोजेक्टर एंड इंफ्रास्टक्चर कंपनी के दो कर्मचारी सब्जी की बात को लेकर आपस में भिड़ गए और अपने ही साथी की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान एक नशे में धुत्त था। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार पीआरएल प्रोजेक्ट एण्ड इंफ्रास्टक्चर लिमिटेड कम्पनी का साईड आफिस ग्राम बेलसोण्डा में है। ग्राम जोगीबाहरा थाना बहरी जिला सीधी मध्यप्रदेश निवासी शिवकुमार सोधिया पिता राजमन वहां कार्य करता है। साथ ही नगरदा बलौदाबाजार निवासी रामगोपाल साहू पिता ब्रदीप्रसाद साहू भी कंपनी में काम करता है। 5 जनवरी की रात मेस में खाना खाने के लिए प्रार्थी बैठा हुआ था। तभी रामगोपाल नशे में आया और सब्जी मांगने लगा। सब्जी नहीं होने की बात सुनते ही वह बिफर गया और प्रार्थी की जमकर पिटाई कर दी।  
महाविद्यालय परीक्षा के लिए भरे जा रहे ऑनलाइन फार्म, च्वाइस सेंटर्स में छात्र-छात्राओं की लग रही भीड़

महाविद्यालय परीक्षा के लिए भरे जा रहे ऑनलाइन फार्म, च्वाइस सेंटर्स में छात्र-छात्राओं की लग रही भीड़

बीएम प्रथम वर्ष से अंतिम वर्ष तक के कक्षाओं के लिए भरे जा रहे परीक्षा फॉर्म

महासमुंद। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। आठ जनवरी तक महाविद्यालय में ऑनलाइन की हार्डकॉपी जमा करना था, लेकिन विश्वविद्यालय से जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है। महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विद्यार्थी अब 12 जनवरी तक ऑनलाइन फार्म भरकर जमा कर सकते हैं। फार्म भरने की प्रक्रिया 23 दिसंबर से शुरु हुई है। इस परीक्षा में बीए, बीएसी, बीकॉम रेगुलर व प्राइवेट व एमए एमकॉम प्राइवेट करने वाले विद्यार्थी परीक्षा फार्म भर सकते हैं। आठ जनवरी अंतिम तिथि होने के कारण च्वाइस सेंटरों में विद्यार्थियों की भीड़ देखी जा रही है। विद्यार्थी फार्म भरवाने के लिए च्वाइस सेंटर पहुंच रहे हैं। सर्वर डाउन होने के कारण फार्म भरने की गति धीमी चल रही है। शहर के सभी च्वाइस सेंटरों में छात्र-छात्राओं की भीड़ सुबह से लग रही है। 

समय पर नहीं भरे तो लगेगा विलंभ शुल्क
ऑनलाइन परीक्षा फार्म आवेदन जमा करने के लिए विश्व विद्यालय ने 12 जनवरी तक समय निर्धारित की गई है। इसके अलावा परीक्षा से वंचित न हो इसके लिए विलंब देर फार्म जमा करने वालों के लिए विलंब शुल्क भी रखा गया है। जिसकी राशि 100 रूपये है। विलंब शुक्ल के साथ परीक्षा शुल्क आवेदक को भरना पड़ेगा। 
 
परीक्षा शुल्क पर एक  नजर
कक्षाएं नियमित प्राइवेट
बीएस, बीकॉम 1100 1610
बीएससी, बीएसी होम साइंस 1130 1610
बीसीए 1810 -
एमए, एमकॉम - 1610
बस और मालगाड़ी की टक्कर में सात लोगों की मौत, 30 घायल, जाने कहा की है ये घटना

बस और मालगाड़ी की टक्कर में सात लोगों की मौत, 30 घायल, जाने कहा की है ये घटना

मेक्सिको सिटी | मेक्सिको के पश्चिमी हिस्से में एक बस और मालगाड़ी में टक्कर होने से सात लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। बस में दिहाड़ी मजदूर सवार थे। सीमावर्ती उत्तरी शहर सोनोरा के अभियोजक कार्यालय ने बताया कि बस का चालक क्रॉसिंग पर ट्रेन से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। दुर्घटना में ड्राइवर की जान बच गई है और उसे पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। 

मृतकों में 5 पुरुष और एक 16 साल का किशोर शामिल 
हादसे में चालक बच गया और जांच की जा रही है कि हादसे के वक्त क्या वह नशे में थे। कार्यालय ने बताया कि मारे गए लोगों में पांच पुरुष, एक महिला और 16 वर्षीय एक किशोरी शामिल है। बयान के अनुसार दोपहर तक स्यूदाद ओबरेगोन के जनरल अस्पताल में 32 लोगों को लाया गया। अन्य चार घायलों का इलाज काजमे के सामाजिक सुरक्षा क्लिनिक में जारी है।
 
 बाईक में दो युवको ने चैन स्केनिंग की घटना को दिया अंजाम, महिला के गले से लूट लिया सोने का हार

बाईक में दो युवको ने चैन स्केनिंग की घटना को दिया अंजाम, महिला के गले से लूट लिया सोने का हार

बिलासपुर। आमतौर पर चैन स्केनिंग की घटनाएं शहरो में सुनाई पड़ती है ,लेकिन चैन स्नेकरों की बदमाशी से अब गाँव भी अछूता न रहा। सेमरताल में आज दोपहर ढाई बजे ऐसी ही घटना घटी। आँगन बाड़ी कार्यकर्ता बिजमा गहवई सेमरताल से जलसो जाने वाली सड़क किनारे अपने घर के सामने खड़ी थी तभी बाईक में दो युवक जिसमें बाईक चालक रंग सांवला,कद ऊँचा था ,मुँह ढका था। दोनो की उम्र बीस से पच्चीस वर्ष है। जो छत्तीसगढ़ी में बात कर रहे थे।

वाहन चालक ने हरिश वर्मा और रामकुमार मानिकपुरी का पता पूछा और मौका पाते ही पीछे बैठे शख्श ने महिला के गले से सोने का हार जिसमें ग्यारह फर का माला व गेंहू दाना था झटक लिया और जलसो की ओर भाग निकले। महिला अकेली थी रोती चिल्लाती रही। पर कोई आते इससे पहले अपराधी फरार हो गये। इसकी सूचना कोनी थाने में  दी जा चुकी  है।
घर में जबरन प्रवेश कर महिला पर धारदार चीज से हमला, जुर्म दर्ज, जाने कहा की है ये घटना

घर में जबरन प्रवेश कर महिला पर धारदार चीज से हमला, जुर्म दर्ज, जाने कहा की है ये घटना

रायपुर | खरोरा थाना क्षेत्र के ग्राम केशला में एक महिला के घर जबरन प्रवेश कर उस पर धारदार चीज से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थियां डिगेश्वरी देवांगन पति अनुप 35 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी कामला देवांगन पिता दीपचंद निवासी केशला जो प्रार्थियां का पड़ोसी है 07 जनवरी को शाम 04 बजे डिगेश्वरी के घर में जबरन प्रवेश किया और   उस किसी धारदार चीज से यह कहते हुए हमला कर उसे घायल कर दिया कि वो अपने पति को शराब पीने से क्यों मना करती है। बताया जा रहा है कि धारदार चीज से महिला के सिर पर चोट लगी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 452, 294, 506, 324 के तहत जुर्म दर्ज किया है।
 
राजधानी में बुधवार को मौसम की सबसे भारी बर्फबारी देखी गई, जानिए कहा हुई बर्फ़बारी

राजधानी में बुधवार को मौसम की सबसे भारी बर्फबारी देखी गई, जानिए कहा हुई बर्फ़बारी

शिमला |  हिमाचल प्रदेश की राजधानी में बुधवार को मौसम की सबसे भारी बर्फबारी देखी गई, जिससे आंतरिक सड़क संपर्क टूट गया। लेकिन पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर मौज-मस्ती की। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, शिमला और उसके आसपास के इलाकों में रात भर बर्फबारी हुई और अब तक की यह सबसे भारी बर्फबारी है।

आसपास के स्थानों जैसे कुफरी और नरकंडा में भी बर्फबारी हुई, जिससे ये पर्यटक स्थल और खूबसूरत नजर आने लगे।
बर्फबारी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंचने लगे। शिमला में शून्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज हुआ, जबकि 20 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी हुई। वहीं, कुफरी और मशोबरा में 40 सेंटीमीटर से अधिक बर्फबारी दर्ज की गई।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शिमला में बर्फीला परिदृश्य दो-तीन दिनों तक बना रहेगा। रपटों में कहा गया है कि शिमला जिले के जुब्बल, खड़ापत्थर और चोपाल में भी बर्फबारी हुई। अधिकारी ने कहा, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों में ऊंची पहाड़ी वाले इलाकों में पिछले तीन दिनों से सामान्य से लेकर भारी बर्फबारी हो रही है।
मनाली में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ, जबकि 22 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई। मनाली से करीब 52 किलोमीटर दूर रोहतांग दर्रा में भी भारी बर्फबारी हुई। कल्पा और लाहौल व स्पीति जिले के केलांग में भी बर्फबारी हुई। सोलन और पालमपुर में क्रमश: 46 मिलीमीटर और 42 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में गुरुवार तक राज्य में और अधिक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई है।
 
ग्रामोद्योग  विभाग ने दिलाया 13 हजार 554 लोगों को रोजगार : मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 4506 लोग हुए लाभान्वित

ग्रामोद्योग विभाग ने दिलाया 13 हजार 554 लोगों को रोजगार : मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत 4506 लोग हुए लाभान्वित

रायपुर | ग्रामोद्योग विभाग के छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा राज्य के नई सरकार के गठन उपरांत अब तक 13 हजार 554 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बोर्ड द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत विगत एक साल में 821 इकाई स्थापित कर लगभग 5 करोड 52 लाख रूपए का अनुदान देकर 4 हजार 506 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। साथ ही प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक हजार एक सौ इकतीस इकाई स्थापित कर लगभग 25 करोड़ 44 लाख रुपए का अनुदान देकर 9 हजार 48 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

    मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम राज्य शासन की प्रायोजित योजना है। इस योजना के अंतर्गत परियोजना लागत राशि सेवा क्षेत्र हेतु एक लाख रूपए एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए 3 लाख रुपए दिया जाता हैं।  इसमें अनुदान की राशि बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है और अनुदान राशि की सीमा 35 प्रतिशत जिसमें लाभार्थी द्वारा स्वयं का अंशदान 5 प्रतिशत विनियोजन करना होता है। इस योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को छोटे-छोटे ग्रामोद्योग इकाईयों की स्थापना हेतु लाभान्वित कर ग्रामोद्योग का विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम खादी और ग्रामोद्योग आयोग द्वारा प्रायोजित योजना है इसके अंतर्गत आयोग द्वारा जारी नकारात्मक उद्योग को छोड़कर किसी भी ग्रामोद्योग इकाई स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपए सेवा क्षेत्र में एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए 25 लाख तक की लागत कि परियोजनाएं स्वीकार की जाती हैं। जिसमें सामान्य वर्ग के पुरुष हितग्राही को 25 प्रतिशत तथा अन्य वर्गों तथा महिलाओं को 35 प्रतिशत मार्जिन बतौर अनुदान उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में सामान्य वर्ग के पुरुष हितग्राही को 10 प्रतिशत तथा अन्य वर्गों एवं सामान्य वर्ग की महिला हितग्राही को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान विनियोजित करना होता है। इस तरह मात्र 65 प्रतिशत बैंक ऋण होता है जिसे 7 वर्षों में आसान किस्तों में ब्याज सहित वापस करना होता है। इस योजना को आयोग द्वारा ऑनलाइन किया गया है। इच्छुक आवेदक विभागीय वेबसाइट www.kviconline.gov.in  पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजधानी में ऑनलाइन दोपहिया वाहन बिक्री के नाम पर 88999 रूपये की ठगी, जाने क्या है पूरा मामला

राजधानी में ऑनलाइन दोपहिया वाहन बिक्री के नाम पर 88999 रूपये की ठगी, जाने क्या है पूरा मामला

रायपुर | आनलाईन दोपहिया वाहन की बिक्री करने के नाम पर 88999 रूपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की रिपोर्ट राखी थाना में दर्ज कराई गई है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुबेर भारती निवासी ग्राम खंडवा राखी ने आरोपी मोबाईल धारक द्वारा ओएलएक्स में अपनी स्कूटी बिक्री करने के लिए विज्ञापन दिया था, जिसे देखने के बाद प्रार्थी ने उक्त मोबाईल धारक को संपर्क कर जब स्कूटी खरीदने के संबंध में बातचीत की तो आरोपी मोबाइल धारक ने प्रार्थी से कई बार राशि पेटीएम करने कहा गया। प्रार्थी भी आरोपी के झांसे में आ गया और उसके कहने पर करीब 88999 रूपये पेटीएम कर दिए। रूपये लेने के बाद आरोपी ने प्रार्थी को स्कूटी नहीं देकर उसके साथ धोखाधड़ी की। मामले में पुलिस ने आरोपी मोबाईल धारक के खिलाफ 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 
 
रायपुर-विशाखापट्नम पैसेंजर 1 अप्रैल तक के लिए रद्द, जाने क्या है वजह

रायपुर-विशाखापट्नम पैसेंजर 1 अप्रैल तक के लिए रद्द, जाने क्या है वजह

महासमुंद ।  रायपुर से विशाखापट्नम और विशाखापट्नम से रायपुर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को मेंटेनेंस कार्य के चलते रद्द कर दिया गया है। पूर्व तट रेलवे की ओर से 7 जनवरी को यह सूचना जारी की गई है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार मेंटेनेंस कार्य को देखते हुए इन दोनों ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है। 10 जनवरी से रायपुर-विशाखापट्नम पैसेंजर 1 अप्रैल तक रद्द रहेगी। जबकि िवशाखापट्नम से रायपुर चलने वाली पैसेंजर 31 मार्च तक के लिए रद्द की गई है। इसके अलावा पूर्व तट रेलवे की एक और ट्रेन संबलपुर-कोरापुट पैसेंजर को भी 10 जनवरी से 31 मार्च तक के लिए रद्द किया गया है। 

 
बंद पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर ढाई लाख रूपये की ठगी, जुर्म दर्ज , जाने पूरी खबर

बंद पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर ढाई लाख रूपये की ठगी, जुर्म दर्ज , जाने पूरी खबर

रायपुर | एचडीएफसी लाईफ इंसुरेंश की बंद पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर एक व्यक्ति से ढाई लाख रूपये लेकर उसके साथ धोखाधड़ी करने का मामला प्रकाश में आया है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कैलाश देेवांगन पिता अंगद 32 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दो मोबाईल फोन धारक जो खुद को एचडीएफडी लाईफ इंसुरेंश के कर्मी बनकर फोन किए और उनकी बंद पड़ी पॉलिसी को चालू कराने के नाम पर उससे चार किश्तों में ढाई लाख रूपये उसके बताये खाता में जमा कराये। उक्त राशि जमा कराने के बाद भी आरोपी मोबाईल धारक द्वारा  प्रार्थी की पॉलिसी चालू नहीं कराई गई, जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में आरोपी मोबाईल धारक के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।
 
राजधानी में दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी युवक गिफ्तार, जाने पूरी खबर

राजधानी में दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी युवक गिफ्तार, जाने पूरी खबर

रायपुर | युवती को प्यार के जाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती की गंदी-गंदी तस्वीरें लेकर उसे वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रहा था।

धरसींवा पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता युवती की शिकायत के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक दुष्कर्म की तस्वीरें लेकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। पैसा नहीं देने पर युवती के घर वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था। घटना से डरे सहमे पीड़ित परिवार वालों ने मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं अब आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

 

यूपी के ईंट भट्ठे में कोरबा के एक परिवार को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया, जाने पूरी खबर

यूपी के ईंट भट्ठे में कोरबा के एक परिवार को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया, जाने पूरी खबर

कोरबा । यूपी के ईंट भट्ठे में जिले के एक परिवार को बंधक बनाकर काम कराने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने पुलिस व श्रम विभाग की टीम को बंधक महिला व उसके 3 नाबालिग बच्चों को छुड़ाने का निर्देश दिया है। 

बालको थाना अंतर्गत बेलगरी बस्ती निवासी रमेश कुमार कंवर 37 करीब एक साल पहले यूपी के बंकी थाना अंतर्गत मांझीपुर गांव के लालबहादुर क्षत्री के ईंट भट्ठे में काम करने गया था। उसके साथ पद्यी व 3 नाबालिग बच्चे भी गए थे। जहां रमेश पद्यी के साथ काम कर रहा था। दशहरा त्योहार से पहले रमेश ने परिवार समेत घर लौटने की इच्छा जताते हुए ईंट भट्टा के संचालक से मजदूरी भुगतान करने को कहा। तब लालबहादुर ने रमेश को परिवार समेत वहां लेकर पहुंचे दलाल जयनारायण गंधर्व को लाखों रुपए देने की बात कहते हुए बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी देते हुए बंधक बनकर काम करते रहने को कहा। वहीं भागने की कोशिश करने पर पकड़कर मारने की बात कही गई। डरकर रमेश कुछ महीने वहां काम करता रहा। कुछ दिन पहले वह मौका मिलते ही वहां से भागकर बालको नगर लौटा। उसने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रशासन से पत्नी व बच्चों को छुड़ाने की गुहार लगाई है। कलेक्टर किरण कौशल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस व श्रम विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करके महिला व बच्चों को छुड़ाने का निर्देश दिया है। मामले को लेकर अफ सरों का कहना है कि यूपी पुलिस से संपर्क कर जल्द से जल्द परिवार को छुड़ाने का प्रयास किया जाएगा। 
 
भिलाई इस्पात संयंत्र के मजदूर संगठन कर रहे है भारत बंद का समर्थन, 2000 से अधिक कर्मचारी बैठे हड़ताल पर, जाने पूरी खबर

भिलाई इस्पात संयंत्र के मजदूर संगठन कर रहे है भारत बंद का समर्थन, 2000 से अधिक कर्मचारी बैठे हड़ताल पर, जाने पूरी खबर

भिलाई | रायपुर के साथ साथ भिलाई में भी बंद का असर दिख रहा है | ट्रेड यूनियनों और बैंकों के हड़ताल को भिलाई इस्पात सयंत्र के मजदूर संगठनों ने आज अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा कई संगठन आज काम बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। भिलाई इस्पात सयंत्र के 2000 से अधिक कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। जिसके चलते काम पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। इन हड़ताल में कांग्रेस के मजदूर संगठन-इंटक के अलावा वामदलों के मजदूर संगठन एटक, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, यूटीयूसी, व एचएमएस समेत अनेक मजदूर संघ शामिल है।

आज दिनांक 08 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 08 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

 आज 08 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:

आज आपकी राशि पर द्वितीय भाव में चंद्रमा तथा नवम भाव में शनि भी आ जाएगा, फलस्वरूप आज आपको आपके कार्यक्षेत्र या दफ्तर में नए कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। रचनात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। संतान के विवाह का प्रसंग प्रबल होकर फाइनल हो सकता है।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र उच्चाभिलाषी है। शुक्र सांसारिक सुख भोगों का प्रतिनिधि है, अत: आवश्यक सामान की खरीदारी में शाम तक का समय व्यतीत होगा। घर परिवार के वृद्धजनों से बहसबाजी में न उलझें। उनकी राय भी सुन लें, उपयोगी सिद्ध होगी।

मिथुन:

द्वादश भाव में चंद्रमा और राशि से प्रथम भाव में मिथुन राशि का राहु आज आपको राज्य से सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा से अभिभूत करेगा। व्यापार के साझेदारों तथा पत्नी पक्ष से भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। कर्ज भार में कमी होगी।

कर्क:

एकादश भाव में चंद्रमा उत्तम संपत्ति और बहुत दिनों से रूके धन की प्राप्ति कराएगा। नए संबंधो में स्थायित्व बनेगा। राजनितिक और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। मानसिक तनाव और भ्रम के कारण दैनिक कार्यों में बाधा तथा आवागमन में अवरोध उत्पन्न होगा।

सिंह:

आज आप अपने निकटवर्ती व अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानें और उनके अनुसार चलने का प्रयास करें तो आपको आत्मसंतोष होगा। दुकान या कार्यालय में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे।

कन्या:

आपकी राशि से दशम राहु संचार कर रहा है। अपने आस पास खुशनुमा माहौल बनाने का प्रयास करें। कार्यालय में भी अकस्मात कोई नया परिवर्तन आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं।

तुला:

आज का दिन आपके लिए महान पुरूषों से मेल जोल कारक है। अकस्मात अकल्पित उलट फेर में आपको लाभ मिल सकता है। नए कार्य में वैधानिक और तकनीकि पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक विचार करने के उपरांत ही कुछ निर्णय लें। घर के पुराने लटके हुए कार्यों को बना लेने का मौका भी मिलेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। दिन के दुसरे भाग में महिला मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। मामला कार्यक्षेत्र का हो या घर का आप अपने सभी उत्तरदायित्वों को सफलतापूर्वक निभा लेंगे।

धनु:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आप अपनी पुरानी देनदारियों से मुक्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपके सुझावों का स्वागत होगा। कुछ आवश्यक घरेलू सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। अपनी जेब का खास ख्याल रखें। सांयकाल का समय घरवालों के साथ व्यतीत करें।

मकर:

आज आपकी राशि से पंचम का चन्द्रमा पास व दूर की यात्रा तथा राज्य विजय कारक है। बहन-भाई के विवाह इत्यादि मांगलिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। कोई पुराना मित्र या रिश्तेदार अचानक आपके सामने आकर खड़ा हो सकता है। यदि कोई आपसे उधार मांगे तो कदापि न दें।

कुंभ:

राजनितिक क्षेत्र में सफलता कारक है, सक्रिय राजनीति में भाग लेने का योग बन रहा है। प्रतिस्पर्धा में प्रतिद्वन्दी आपके पीछे रह जाएंगे। दिन का उत्तरार्ध भी शुभ व्यय कीर्ति की वृदि कारक है। पुण्य कार्यों पर भी व्यय हो सकता है।

मीन:

राशि का स्वामी देवगुरू पिछले कईं दिनों से धनु: राशि का होकर नवम भाव में चल रहा है। चन्द्रमा भी आज तृतीय घर में उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। खोया हुआ धन या रूका हुआ पैसा मिल जायेगा। मंत्रणा शक्ति के बल पर किसी कठिन समस्या का समाधान भी हो जाएगा।

निर्भया के गुनहगारों के खिलाफ  डेथ वारंट जारी, जाने कब होगी गुनहगारों को फांसी

निर्भया के गुनहगारों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, जाने कब होगी गुनहगारों को फांसी

नई दिल्ली | निर्भया सामूहिक बलात्कार और हत्या के दोषियों की डेथ वारंट पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोर्ट ने चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है। चारों दोषियों को 22 जनवरी को सात बजे फांसी दी जाएगी। इस मामले में मुकेश, विनय शर्मा, अक्षय सिंह और पवन गुप्ता को फांसी दी जानी है।

दोषियों के वकील एपी सिंह ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर करेंगे। कोर्ट के फैसले के बाद निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिला है। 4 दोषियों की सजा देश की महिलाओं को सशक्त बनाएगी। इस फैसले से न्यायिक प्रणाली में लोगों का विश्वास मजबूत होगा। इससे निर्भया की मां ने दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा हो इसके लिए अर्जी डाली थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने दोषियों को कानून से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 7 जनवरी 2020 तक की मोहलत दी थी और निर्भया के दोषियों को नोटिस देकर ये जानने की कोशिश की थी कि क्या वह अपने अपराध के लिए दया याचिका दाखिल करेगें? 
22 जनवरी को होगी निर्भया के दोषियों को फांसी
साल 2012 में निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को चारों दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया है। इन चारों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा।
खारिज हो चुकी है याचिका
इस मामले में अब निर्भया केस से जुड़ा कोई भी केस दिल्ली की किसी भी अदालत में लंबित नहीं है। पिछले 1 महीने के दौरान तकरीबन 3 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट से खारिज हो चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट एक दोषी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर चुका है। जबकि दिल्ली हाई कोर्ट ने एक और दोषी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उसने खुद को जुवेनाइल बताकर मामले की सुनवाई जेजे एक्ट के तहत करने की गुहार लगाई थी। पटियाला हाउस कोर्ट सोमवार को एक और दोषी के पिता की तरफ से लगाई गई उस अर्जी को भी खारिज कर चुका है जिसमें निर्भया केस के एकमात्र चश्मदीद गवाह और निर्भया के दोस्त अवनींद्र पांडे पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। याचिका में कहा गया था कि अवनींद्र ने मीडिया को दिए अपने बयान के एवज में पैसा लिया है इसलिए कोर्ट में दी उसकी गवाही को भी फर्जी माना जाए।
साध्वी जी श्री प्रियदर्शनाश्रीजी म सा ठाणा ७ का निर्वाणा आगमन, जाने पूरी खबर

साध्वी जी श्री प्रियदर्शनाश्रीजी म सा ठाणा ७ का निर्वाणा आगमन, जाने पूरी खबर

 प्रवचन एवं अभिनंदन कार्यक्रम

 बालाघाट-/श्रमणसंघ की महान साध्वी श्री प्रियदर्शनाश्रीजी म सा ठाणा ७ का आज दुर्ग चातुर्मास करने के पश्चात बालाघाट नगर में प्रवेश हुआ श्री सोहन वैद्य एवं सुभाष लोढा के दिशा निर्देश में बालाघाट की क्षेत्रों में साध्वी श्री का जोरदार मंगल प्रवेश हुआ प्रवेश के पश्चात पार्श्वनाथ जैन भवन एवं निर्वाणा स्वाध्याय भवन में आगमन हुआ। साध्वी श्री का जैन भवन में प्रार्थना प्रवचन दोपहर को महिलाओं की संस्कारशाला एवं रात्रि में प्रतिक्रमण पश्चात ज्ञान चर्चा निमित्त जारी है पूज्य साध्वी श्री के आगमन के पश्चात बालाघाट नगर में धर्म ध्यान की गंगा बह रही है जिसे वहां के धर्म निष्ठ श्रावक श्राविका इसका भरपूर लाभ उठा रहे हैं
श्रमण संघ दुर्ग का संघ साध्वी श्री के दर्शनार्थ बालाघाट गया और दिन भर सेवा भक्ति कर देर रात वापस लौट आया
  दोपहर में आयोजित धर्म सभा में प पू श्री विचक्षणश्रीजी म सा ने कहा कि अनंत पुण्य से प्राप्त इस अमूल्य मनुष्य जीवन को यूं ही बर्बाद नहीं करना है

सोने की तिजोरी में,कंकर नहीं भरना ।
मेरा निश्चय है अबसे,कभी पाप नहीं करना ।
 उपरोक्त गीत के माध्यम से मार्मिक उद्ब़ोधन दिया।
   साध्वी जी श्री रत्नज्योतिजी म सा ने पिक्चर हाल का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे पिक्चर हाल में द्वार बंद होता है वैसे ही सामायिक की आराधना में आश्रव द्वार बंद करो। भौतिकता का प्रकाश बंद करो और निंदा-विकथा की आवाज बंद करो तभी सामायिक की साधना सार्थक होगी। निंदा वही करता है जो स्वयं कुछ नहीं कर पाता।

कार्यक्रम के प्रारंभ में कांता चतुरमोहता, ममता बाघरेचा, एवं श्री सुशील बहु मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।सभा का संचालन करते हुए सुभाष लोढ़ा ने साध्वी मंडल का भावभीना स्वागत किया।

जिनका अभिनंदन किया गया
आयोजित समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने मैं कैलाश चौरडिया सुभाष पगारिया देवी चंद बोहरा भागचंद बोथरा एवं विहार सेवा में श्री राम कुमार गुप्ता का विशेष रुप से सहयोग रहा इसके अलावा
निर्वाणा रेसीडेंसी सोसायटी के
लखमीचंद जी लोढ़ा
प्रेमचंदजी,अनिल श्रेयांस वैद्य
श्रीमती ऊषा योगेशजी वैद्य
हुकमीचंदजी अनीस कांकरिया
श्रीजैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ के
प्रेमचंदजी नितीन  चोपड़ा
डॉ.चंद्रशेखर अनुराग चतुर्मोहता
शांतिलालजी संयोग कोचर
चंद्रप्रकाशजी अखिल वैद्य
विकासजी यशकुमार कांकरिया
हरिओमजी अग्रवाल
शिखरचंद जी चतुरमोहता
 दिलीप जी बागरेचा का विशेष सहयोग रहा
 
 मुख्यमंत्री नेे डीकेएस अस्पताल के संचालन व्यवस्था का फिर मांगा प्रस्ताव, जाने पूरी खबर...

मुख्यमंत्री नेे डीकेएस अस्पताल के संचालन व्यवस्था का फिर मांगा प्रस्ताव, जाने पूरी खबर...

संचालन व्यवस्था के प्रस्ताव के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित की गई है समिति
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डी.के.एस. अस्पताल के संचालन व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति से तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री को भी विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा डी.के.एस. अस्पताल की संचालन व्यवस्था के संबंध में अध्ययन कर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया था। समिति द्वारा अभी तक कोई प्रस्ताव प्रस्तुत नही किया गया है।