बलौदाबाजार| शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी ग्राम धौराभांठा थाना कसडोल निवासी महेश्वर दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया है| वही जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश श्रीवास्तव ने आजीवन कारावास व जुर्माने की सजा सुनाई। थाना कसडोल की ओर शासकीय अधिवक्ता समीर अग्रवाल ने पैरवी की।
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कार्य, विद्युत कार्य, मरम्मत कार्य, जल कार्य, इत्यादि के लिए वाहनों का उपयोग किया जाता है! अब निगम के इन सभी वाहनों में आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी कि अभिनव बहुत से जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है जिससे यह पता चलेगा कि कौन सा वाहन कहां पर है, किस ओर जा रहा है, कितनी देर से वाहन किस स्थान पर खड़ी है! मोबाइल के माध्यम से इन वाहनों पर नजर रखी जा सकेगी! लगभग 20 वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा चुका है! निगम के 100 से अधिक वाहनों में भी इस सिस्टम को लगाया जाना है जिसका कार्य नैन लक्ष्मी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है 2 से 3 दिनों में जीपीएस सिस्टम लगाने का कार्य पूर्ण किए जाने की संभावना है! निगम में कार्यों के हिसाब से वाहनों की संख्या में भी इजाफा हुआ है इन वाहनों पर नजर रखना भी अनिवार्य हो गया है जिसके लिए जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है! निगमायुक्त ने दिन शनिवार को वाहन शाखा का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने जीपीएस सिस्टम की जानकारी प्राप्त की तथा वाहन शाखा में रखे हुए कबाड़ आदि को नीलामी प्रक्रिया करने के निर्देश वाहन विभाग के अधिकारियों को दिए!
रायपुर। संगठन ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उसे किसी भी कीमत पर टूटने नहीं दूंगा। रायपुर शहर स्वच्छता की रैकिंग में निश्चित रूप से नंबर वन की पोजिशन पर आएगा और शहरवासियों को एक नया रायपुर देखने को मिलेगा।
रायपुर। कल रात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय कैंपस में जमकर बवाल और मारपीट हुई। स्टूडेंट्स यूनियन और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बीच झड़प हुई। जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने JNU हिंसा पर कहा की केंद्र सरकार छात्रों का दमन कर रही है, भाजपा को याद रखना चाहिए कि छात्र आंदोलनों से ही इनकी सरकार बनी थी, अब उलटे छात्रों की आवाज को दबाने में लगे हैं। उन्होने कहा कि अब भाजपा के जाने का वक़्त आ गया है।
कवर्धा नगर पालिका में भी कांग्रेस विजयी
मुंबई। महाराष्ट्र के कमाठीपुरा (नागपाड़ा) की एक इमारत में आग लगने की खबर है। इस घटना में पांच लोग झुलस गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि शहर के भीड़भाड़ वाले कामठीपुरा के नागपाड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक पुरानी इमारत में आग लग गई। फिलहाल दमकल की कई गाडिय़ां आग बुझाने के लिए पहुंची हुई हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इमारत से निकलने वाला धुंआ काफी दूर से देखा जा सकता है।
नईदिल्ली। चुनाव अयोग सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा करेगा। आयोग के सूत्रों के अनुसार 70 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिये चुनाव की घोषणा दोपहर साढ़े तीन बजे की जाएगी।
अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 5 की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी. सभी घायलों को गाजियाबाद के संजय नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
बीजापुर | बीजापुर नगर पालिका के चौथे अध्यक्ष बेनहुर रावतिया और पुरषोत्तम सल्लुर को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया है । भाजपा ने इस चुनाव में भाग नही लिया इस कारण वोटिंग नही कराया गया है । सभी निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि भी कर दी जायेगी ।
कांकेर | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा के पंचायत भवन में नक्सलियों ने बैनर लगाकर पंचायत चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। गांव के बीच पंचायत भवन में नक्सलियों ने देर रात बैनर लगाए हैं, जिसमें नक्सलियों ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बहिष्कार की बात लिखी है। सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो गांव के बीच नक्सली बैनर देख दहशत में आ गए। लंबे समय के बाद नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा गांव के बीच अपनी उपस्तिथि दिखाने की कोशिश की है। चुनाव बहिष्कार के बैनर रावघाट एरिया कमेटी ने जारी किए हैं ।
जगदलपुर । नगर निगम क्षेत्र के शिवमंदिर वार्ड के डोंगाघाट क्षेत्र में स्थित जाम बगीचा, बीजाभाटा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई एसडीएम एसआर मरकाम द्वारा रविवार की सुबह की गई। जिसके तहत अनाधिकृत रूप से बने मकानों को जेसीबी के द्वारा तोड़ा गया। इस कार्रवाई के चलते काफी संख्या में डोंगाघाट क्षेत्र के लोग जमा हो गये और प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का विरोध करने लगे। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही का विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि उनका मकान प्रतिवर्ष बाढ़ में डूब जाता है। 1996 में इंद्रावती नदी में आई भयानक बाढ़ से गांव के अधिकांश मकान डूब गये, लोगों को नाव से निकाला गया था। प्रशासन द्वारा उन्हें व्यवस्थित करने के लिए करकापाल में भूमि दी गई थी। जिस पर दूसरे लोगों ने कब्जा कर लिया है। इसी कड़ी में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया गया है।
रायपुर । रायपुर नगर निगम में आज होने वाले महापौर चुनाव के ठीक पहले भाजपा नेता सूर्यकांत राठौर की आपत्ति खारिज हो गई। इसके साथ ही महापौर पद के लिए कांग्रेस-भाजपा की ओर से पांच दावेदारों के नामांकन पत्र जमा हुए और इसकी जांच पड़ताल के बाद दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी का समय दिया गया है। दोपहर 2.30 बजे से महापौर पद के लिए मतदान प्रारंभ होगा और दोपहर 3.30 बजे तक मतदान होगा।
जगदलपुर । महिंद्रा बस क्रमांक सीजी 19 एफ 0268 रायपुर से जगदलपुर बस स्टैंड पहुंची, जिसमें भवानी शर्मा पति रामनरेश शर्मा उम्र 30 वर्ष जाति बढ़ाई निवासी बचेली जिला दंतेवाड़ा एवं अन्य परिवार के सदस्य आ रहे थे। जिसमें भवानी शर्मा 09 माह की गर्भवती महिला बस में सफर कर रही थी। अचानक प्रसव पीड़ा होने से जगदलपुर पहुंचने से पहले बस में ही प्रसव हो गया, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ थे। तत्काल 102 को कॉल किया गया मौके पर 108 वाहन के स्टॉप वह कोतवाली बायसन वन के स्टाफ के साथ मिलकर मां बच्चे को सुरक्षित बस से उतारकर महारानी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर द्वारा मां एवं बच्चे को सुरक्षित स्वस्थ होना बताया है।
चिरमिरी | कोरिया जिले की एकमात्र नगर निगम चिरमिरी में भी कांग्रेस का कब्जा हो गया है। यहां कांग्रेस की कंचन जयसवाल निर्विरोध मेयर चुनी गई है। भाजपा ने यहां नाम वापस ले लिया है। इसके साथ ही सभापति पद पर भी कांग्रेस की गायत्री बिरहा निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
रायपुर | BJP से मीनल चौबे, मृत्युंजय दुबे, सूर्यकांत राठौर, प्रमोद साहू ने भरा महापौर पद के लिए नामांकन | रायपुर नगर निगम में 70 वार्ड के पार्षद कांग्रेस के 34, भाजपा के 29 और 7 निर्दलीय पार्षद हैं। निर्दलीय पार्षदों का समर्थन ही तय करेगा कि रायपुर नगर निगम में महापौर किस पार्टी के बनेंगे |




















