नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 सरकार अगर व्हाट्सएप के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो कैट करेगा कोर्ट का रुख

सरकार अगर व्हाट्सएप के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती तो कैट करेगा कोर्ट का रुख

रायपुर। कैट ने बताया की व्हाट्सप्प की नई निजता नीति के खिलाफ एक बार दोबारा हल्ला बोलते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज फिर केंद्रीय आई टी मंत्री रवि शंकर प्रसाद को भेजे एक पत्र में व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आरोप लगातया है।
 

यह निजता के गंभीर उल्लंघन और भारत के 40 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के विश्वास को खंडित करने का बड़ा अपराध और इसलिए इन पर कार्रवाई तुरंत जरूरी है। कैट ने कहा की कैट की शिकायतों के जवाब में व्हाट्सअप ने मीडिया में विज्ञापन देकर इस मामले पर सफाई देने की कोशिह की है। जो निहायत ही आधारहीन है और जिसमें कैट के उठाए गए तथ्यों के विषय में कुछ नहीं कहा गया है। इससे साफ जाहिर होता है की दाल में कुछ काला अवश्य है।
 

कैट ने आज केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद से मांग की है की सबसे पहले केंद्र सरकार व्हाट्सप्प को नई नीति को 8 फरवरी से लागू न करने का निर्देश दे। उसके बाद देश में इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स की तत्काल गहन तकनीकी ऑडिट कराए। क्योंकि इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म का स्वामित्व एक कम्पनी के पास है इस दृष्टि से यह देखा जाना जरूरी है की इन तीनों के बीच किस प्रकार डाटा अब तक साझा किया गया है। उसका क्या उपयोग हुआ है। कैट ने यह भी मांग की है की अब तक इन्होने जो डाटा देश के नागरिकों से लिया है। वो भारत में ही सुरक्षित है या फिर किसी अन्य देश में चला गया है, यह भी जांच में देखा जाए। डाटा पूरे देश की सुरक्षा, गोपनीयता, स्वतंत्रता और अखंडता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता।
 

कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने इस मुद्दे पर व्हाट्सअप की कड़ी आलोचना करते हुए कहा की देश के लोगों के अधिक से अधिक डेटा प्राप्त करने की मंशा में, व्हाट्सएप 8 फरवरी से अपनी नई गोपनीयता नीति लॉन्च करने के लिए तैयार है। उपयोगकर्ताओं की जबरन सहमति प्राप्त कर रहा है जो असंवैधानिक है, कानून का उल्लंघन है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है।

 
केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद को 10 जनवरी को अपना पहला शिकायत पत्र भेजने के बाद, आज दोबारा अपने पत्र में श्री प्रसाद से कहा है। व्हाट्सएप देश के नागरिको के मौलिक अधिकारों ला खुला अतिक्रमण कर रहा है। अपनी नई उपयोगकर्ता नीति को अपडेट करके, व्हाट्सएप ने न केवल किसी व्यक्ति की निजता के अधिकार के बुनियादी सिद्धांतों को चुनौती दी है। बल्कि इसने प्रत्येक नागरिक को बेईमान डिजिटल कंपनियों की झूठी, बेईमानी और चकाचैंध से भरी दुनिया का आदी बना दिया है। जिसके कारण लोगों की निजी जिंदगी में भी व्हाट्सअप बड़े पैमाने पर घुस गया है। व्हाट्सप्प की प्रस्तावित नई नीति स्वतंत्रता और जीवन के मौलिक अधिकार के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर भी एक बड़ा कुठाराघात है।
 
 मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची

मुख्यमंत्री ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की जारी की सूची

रायपुर। मुुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' और 'छत्तीसगढ़ी युवा' विषय पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता के विजेताओं की सूची ऑनलाइन जारी की। चयनित सर्वश्रेष्ठ 100 विजेताओं को एक-एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।  स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन हुई इस प्रतियोगिता में स्लोगन 1 जनवरी 2021 से 10 जनवरी 2021 तक आमन्त्रित किए गए थे। कुल 14029 पंजीकृत प्रतिभागियों ने स्लोगन भेजकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमे से 100 विजेता निर्णायक समिति द्वारा चुने गए। विजेताओं को शीघ्र राशि भेजी जाएगी। विजेताओं के नाम की सूची जनसम्पर्क की वेबसाइट अथवा लिंक पर उपलब्ध है। स्लोगन प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री अमरजीत भगत, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी और जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त सह संचालक तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे।
 अवैध शराब बेचते ढाबा संचालक एवं उसका साथी गिरफ्तार,नगदी व 47 पौवा देशी शराब जब्त

अवैध शराब बेचते ढाबा संचालक एवं उसका साथी गिरफ्तार,नगदी व 47 पौवा देशी शराब जब्त

रायपुर। ढाबा संचालक एवं उसके साथी के द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना पर ढाबा में रेड की कार्रवाही के दौरान 47 पौवा देशी शराब एवं नगदी रुपये पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद की है। 

मिली जानकारी के अनुसार खरोरा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम फरादा बंसे ढाबा में अवैध शराब बेचने की सूचना पर रेड मारकर ढाबा संचालक उमाकांत वंशे 30 वर्ष एवं उसके साथी देवेन्द्र दीवान 48 वर्ष निवासी ग्राम फरहदा खरोरा को अवैध शराब बेचने के जुर्म में गिरफ्तार कर उनके पास से 47 पौवा देशी शराब कीमत 6240 रुपये एवं नगदी 640 रुपये जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत कार्रवाही की गई है। 
रायपुर: जुआ खेलते 07 जुआरी गिरफ्तार,नगदी एवं ताश पत्ती जब्त

रायपुर: जुआ खेलते 07 जुआरी गिरफ्तार,नगदी एवं ताश पत्ती जब्त

रायपुर। जुआ खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गोबरानवापारा पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 14 जनवरी को रात 9.10 बजे हार-जीत की दाव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेलने की सूचना पर शीतला पारा नवापारा दुर्गा चौंक के पास कुछ लोग 52 पत्ती ताश सार्वजनिक स्थान पर खेलते पाए जाने पर घेराबंदी कर पकडऩे पर पूछताछ करने पर अपना नाम प्रमोद साहू 41 वर्ष पिता कोमल साहू निवासी किसान पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर, प्रफुल्ल यादव 29 वर्ष पिता कुमार यादव निवासी शीतला पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा ,योगेश यादव 22 वर्ष पिता किशन यादव शीतला पारा थाना गोबरा नवापारा ,संदीप यादव 23 वर्ष पिता कुमार यादव निवासी शीतला पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा,रवि सतनामी 20 वर्ष पिता दुखींचद सतनामी निवासी शीतला पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा ,कसीम खान 35 वर्ष पिता सलीम खान निवासी शीतला पारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा एवं भक्त प्रसाद यादव 25 वर्ष पिता दल्लु राम यादव निवासी शीतला पारा नवापारा बताया है। सभी जुआरियों के पास से नगदी 6100 रुपये एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है। पकड़े गए जुआरियों के खिलाफ धारा 13 के तहत कार्रवाही कर जमानतीय मुचलका पर रिहा किया गया है।  

 बड़ी खबर रायपुर: शादी के लिये ऑनलाईन साईड पर रजिस्टेशन करने का झांसा देकर युवती से लाखों रुपये की ठगी

बड़ी खबर रायपुर: शादी के लिये ऑनलाईन साईड पर रजिस्टेशन करने का झांसा देकर युवती से लाखों रुपये की ठगी

रायपुर। शादी के लिये ऑनलाईन साईड पर रजिस्टेशन करने पर युवती को ठग ने झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी कर लिया। घटना की रिपोर्ट राजेन्द्रनगर थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार आम्रपाली सोसायटी रायपुर निवासी किरन सिंह 28 वर्ष पिता रामाशंकर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि पीडि़ता भारत मेट्रीमानी साइड पर शादी के लिये अपना बायोडाटा डालकर एप पर रजिस्टेशन करायी थी। उसी दौरान 18 नंवबर 2020 को उसी साइड में मैसेज के जरिये उसमें रजिस्टर्ड व्यक्ति डां. रिजुल से बात हुई। बातचीत के दौरान उसने स्वयं को डाक्टर होना व गुजरात का रहने वाला बताया। उसने अपने मोबाईल नंबर 7466725852 से पीडि़ता के मोबाईल के व्हाटसअप पर काल किया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति से फोन व व्हाटसअप के जरिये बातचीत होने लगा। बातचीत के दौरान वह पीडि़ता के परिवार से मिलकर शादी की बात करने को कहा जिस पर उसके प्रति विश्वास बढ़ गया। 8 दिसंबर 2020 को कॉल करके बताया कि वह डाक्टरी पेशा की वजह से विदेश तुर्की जाने वाला है। अपना कुछ सामान व दस्तावेज प्रार्थिया को भेज पर छुड़ाकर रखने की बात कही व वापस आने पर घर आकर ले लगा। 10 दिसंबर को मोबाईल नंबर 9650974852 से फोन कर पार्सल आने की सूचना मिली जिसे छुड़ाने के लिये 26 हाजर 800 रुपये ट्रांसर्फर कहने पर दिये गए एकाउन्ट नंबर पर एमाउन्ट ट्रांसर्फर कर दिया। उसके बाद मेल आईडी मेल आया कि पार्सल में फारेन करेंसी पायी गई है। इस वजह से बीमा के लिये 76 हजार 800 रुपये जमा करने होंगे। इस पर रुपये दिये एकाउन्ट में जमा करा दिया। लेकिन पार्सल नही आया एवं लगातार रुपये जमा करने के लिये मेल आते गया व पीडि़ता 49 हजार 81 हजार 50 हजार,35 हजार,40 हजार 800 रुपये,1 लाख रुपये, 49 हजार एवं 15 हजार रुपये इस तरह से 10 नंवबर से 28 दिसंबर के मध्य कई बार में 5 लाख 23 हजार 400 रुपये का ऑनलाईन ठगी कर लिया व पैसा डालना बंद करने पर कॉल उठाना बंद कर दिया। घटना की रिपार्ट पर पुलिस ने अज्ञात मोबाईल फोन धारक के खिलाफ अपराध कायम कर ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। 

 

  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, बलात्कार का मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद कराया गर्भपात, बलात्कार का मामला दर्ज

रायपुर। युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा शादी से इंकार कर फरार हो जाने की शिकायत खमतराई थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार खमतराई निवासी युवती 24 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि रायपुर में रहने के दौरान शिवम वर्मा 30 वर्ष पिता महेश वर्मा से मुलाकात होने पर उसने दोस्ती कर विश्वास में लिया व शादी का झांसा देकर पीडि़ता के घर में रहकर करीब डेढ वर्ष तक शारीरिक संबंध बनाया व गर्भ ठहरने पर गर्भपात करा फरार हो गया। आरोपी राजनांदगांव का रहने वाला है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोपी तलाश में जुटी गई है। 
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अब ये भाजपा सांसद पाए गए कोरोना पॉजिटिव

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: अब ये भाजपा सांसद पाए गए कोरोना पॉजिटिव

भिलाई। भाजपा सांसद विजय बघेल कोरोना संक्रमित हो गये हैं उनकी कोरोना रिपोर्ट आज ही पॉजिटिव आयी है। उन्हें सर्दी खाँसी के अलावा हल्का बुखार भी है। सांसद के अंदर कोरोना के सारे लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग का महकमा सेम्पल लेने पहुँचा। दोपहर के वक्त ऐंटीजन टेस्ट लिया गया, 4 बजे आयी रिपोर्ट में उन्हें पॉजिटिव बताया गया। 13 जनवरी को उनको हल्का बुखार लगा था। विजय बघेल संध्या के समय रायपुर एम्स में भर्ती होने के लिए रवाना हुए।
 
 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बटालियन के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बटालियन के जवान ने की आत्महत्या, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

सुकमा। कोबरा बटालियन के एक जवान ने सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। मौके पर ही जवान की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, जवान हरजीत सिंह चिंतागुफा थाना मैं पदस्थ था। बटालियन के जवान जंगल मैं ऑपरेशन के लिए निकले थे। अचानक उन्होंने रायफल से खुद को गोली मार ली। जिससे घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। मृतक जवान पंजाब लुधियाना का रहने वाला है। मामले की एसपी सुकमा केएल धुव ने पुष्टि की है।

आखिर जवान ने ये आत्मघाटी कदम क्योंन उठाया, पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच मैं जुटी है।
 
 VIRAL: नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत की खबर हुई वायरल

VIRAL: नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत की खबर हुई वायरल

जगदलपुर। नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत की खबर फिर से वायरल है, इसका मुख्य कारण खुफिया एजेंसियों से मिली रही जानकारी के अनुसार नक्सली कमांडर हिड़मा काफी समय से बीमार चल रहा था। हालांकि आधिकारिक सूत्रों ने इस तरह की खबर की सत्यता को फिलहाल सिरे से खारिज किया है। नक्सली कमांडरों के मारे जाने की खबरें इससे पहले भी वायरल होती रहीं है। कुछ दिनों पूर्व नक्सली नेता पापा राव की मौत की खबरें आ चुकी हैं पर वह अब भी बस्तर में सक्रिय हैं।

गौरतलब है कि नक्सलियों के बटालियन नंबर 01 का नक्सली कमांडर हिड़मा कई वारदातों में मुख्य भूमिका निभा चुका है। 

बस्तर में घटी अब तक की दर्जनों बड़ी नक्सली घटनाओं में हिड़मा मास्टर माइंड रहा है। हिड़मा की मौत की खबर यदि सही है तो नक्सल प्रभावित बस्तर के लिए राहत वाली खबर होगी। नक्सलियों की मिलिट्री बटालियन के गठन के बाद से ही हिड़मा सक्रिय रूप से बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है, इसमे ताड़मेटला, बुरकपाल, कोताचेरु जैसी घटनाएं प्रमुख है। बस्तर के नक्सली नेता रमन्ना की मौत के बाद संगठन कमजोर पड़ा गया था, जिसके बाद से अब तक रमन्ना के स्थान पर किसी भी नक्सली नेता को कमान नही सौंपी गई है। जिसके बाद बस्तर की कमान 02 नक्सली नेता हिड़मा और पापाराव ने संभाल रखी है। नक्सल संगठन के बारे में जानकारों का कहना है कि यदि अब हिडमा की मौत की खबर सही साबित होती है, तो बस्तर में पहले ही कमजोर पड़ रहे नक्सलियों के संगठन को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
साईलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालकर घूमना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने बुलेट जप्तकर की कार्यवाही

साईलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालकर घूमना युवक को पड़ा भारी, पुलिस ने बुलेट जप्तकर की कार्यवाही

जगदलपुर। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटर साइकिल के साईलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालकर घूमना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक पर यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बुलेट मोटर साइकिल को जब्त कर थाने लाई जहां युवक के विरूद्ध मोटर अधिनियम की धारा 185, 3/181, 184, 112/183 (1) 190(2) के तहत कार्यवाही कि गई है। 

यातायात प्रभारी कौशलेश देवांगन ने बताया की बीती रात को सूचना मिली कि एक युवक के द्वारा खतरनाक ढंग से अपने बुलेट कमांक सीजी -17-केके -6413 पर साइलेंसर से फटाखा फोड़ेने की आवाज निकालकर शहर में उत्पात मचा रहा है, यातायात पुलिस की टीम द्वारा शहर के सड़को पर युवक की खोजबीन शुरू की गई। युवक पुलिस टीम को शहीद पार्क के पास मिला युवक शराब के नशे में था, और बुलेट मोटर साइकिल से फटाखे जैसी आवाज निकाल रहा था। पुलिस ने बुलेट मोटर साइकिल को जब्त कर थाने लाई जहां युवक के विरूद्ध मोटर अधिनियम की धारा 185, 3/181, 184, 112/183 (1) 190(2) के तहत कार्यवाही कि गई। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन नही करने वाले करीब 10 वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई और चालको से 2300 रूपये समन शुल्क वसूल किया गया।
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ का ड्रोन मास्टर हुआ लापता, परिजन परेशान

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ का ड्रोन मास्टर हुआ लापता, परिजन परेशान

रायपुर। छत्तीसगढ़ का ड्रोन मास्टर लापता हो गया है। मूलतः अंबिकापुर का निवासी और अरसे से रायपुर में रहकर ड्रोन के काम में विश्वसनीयता की मिसाल क़ायम करने वाला ड्रोन मास्टर पीयूष बीते दस जनवरी से दंतेवाड़ा से संदेहास्पद रुप से लापता है। पीयूष झा के बनाए ड्रोन सीआरपीएफ़ और बीएसएफ़ इस्तेमाल करती है। पीयूष झा के ड्रोन के बेहद स्तरीय और गुणवत्ता में बेहतरीन होने की वजह से ना केवल पैरा मिलेट्री फ़ोर्स बल्कि कृषि क्षेत्र, वन विभाग और रेलवे में भी ज़बर्दस्त मांग रखते हैं।

राजधानी से ही पीयूष ने 2015 में इंजीनियरिंग की डिग्री ली और ड्रोन बनाने में महारत हासिल की। शुरुआती संघर्ष के दौर में एक दिन ऐसा वक्त ऐसा आया था जबकि पीयूष हॉस्टल अधीक्षक की सरकारी नौकरी का लेटर आया और उसी दिन ड्रोन के लिए उसका मुद्रा लोन के तहत 45 हजार का लोन स्वीकृत हुआ। पीयूष ने ड्रोन बनाने का काम करना तय किया और फ़िलहाल उसकी कंपनी साढ़े तीन करोड़ वार्षिक का टर्न ओव्हर कर रही है।

परिजनों के अनुसार पीयूष का विवाद विशाल सिंह नामक व्यक्ति से चल रहा था और उसने उसकी शिकायत डीजीपी से बीते 22 दिसंबर को लिखित रूप में की थी।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पीयूष झा के साथ दस जनवरी को इस विवाद के संदर्भ में कुछ अप्रिय घटना घटी जिसकी जानकारी उसने परिजनों को दी थी, और उसके ठीक बाद उसका सेल फ़ोन ऑफ़ हो गया।

पीयूष झा के पिता संजय झा ने राजधानी स्थित विधानसभा थाने में पूरी सूचना दी है लेकिन मामले में फ़िलहाल केवल गुम इंसान की सूचना ली गई है, जबकि लापता पीयूष के पिता संजय झा ने चल रहे विवाद को लेकर की गई शिकायत और लापता होने के पहले के संदर्भ बताए गए है।
 
मनचला रईसजादा युवती को करता था गंदे मैसेज, अपराध दर्ज

मनचला रईसजादा युवती को करता था गंदे मैसेज, अपराध दर्ज

रायगढ़। रईसजादों की नगरी खरसिया में एक मनचला रईसजादा युवती को अश्लील मैसेज भेज कर परेशान करता था। ऐसे में युवती ने 13 जनवरी को पुलिस चौकी में लिखित आवेदन देकर संदीप अग्रवाल, पतंजली स्टोर डभरा रोड़ खरसिया के विरूद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
युवती का कहना है कि पिछले 2-3 दिनों से आरोपी संदीप अशोभनीय मैसेज कर उसे परेशान कर रहा था। मोबाइल नम्बर संदीप अग्रवाल, पतंजलि स्टोर डभरा रोड़ खरसिया का है। युवती के आवेदन पर संदीप अग्रवाल के विरूद्ध अप.क्र. 26/2021 धारा 354(घ) IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
बता दें कि इस अपराध के लिये पहली बार अगर व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसको तीन साल तक की सजा और जुर्माना हो सकता है और अगर वह व्यक्ति दूसरी बार इस तरह की वारदात में दोषी पाया जाता है । उसे पांच साल तक की कैद और जुर्माना भी हो सकता है।
 

BIG BREAKING : बालोद से भेजे गए सैम्पलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अर्लट जारी

BIG BREAKING : बालोद से भेजे गए सैम्पलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, अर्लट जारी

रायपुर। राज्य के बालोद जिले से जांच के लिए भेजे गए कुक्कुट (चिकन) सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल से आज शाम प्राप्त रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने इसकी सूचना छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्य सचिव सहित संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं को दी है। राज्य में बर्ड-फ्लू का यह पहला मामला है जो बालोद जिले में मिला है।
बालोद जिला स्थित जी.एस. पोल्ट्री फार्म गिधाली में कुक्कुट (चिकन) के 5 सेम्पल बीते 11 जनवरी को जांच के लिए राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान भोपाल भेजे गए थे। जांच में पांचों सेम्पल एच-5 एन-8 एविएन इनफ्लुएंजा वायरस से ग्रसित पाए गए। सेम्पल की ट्रेकियल स्वाब एवं क्लोकल स्वाब की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव पायी गई है। इसको लेकर राज्य के सभी जिलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है ।
संचालक पशु चिकित्सक ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार संक्रमित फार्म से एक किलोमीटर परिधि क्षेत्र को संक्रमित क्षेत्र घोषित कर रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संक्रमित क्षेत्र में कुक्कुट पक्षियों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जा रहा है। इसके साथ ही मनुष्यों एवं वाहनों के आवागमन को भी सीमित करने की कार्रवाई की जा रही है। बालोद के जीएस पोल्ट्री फार्म गिधाली के एक किलोमीटर से 10 किलोमीटर परिधि क्षेत्र को निगरानी क्षेत्र घोषित किया जा रहा है।

रमन सिंह में साहस है तो अपना और परिवार के सदस्यों का खाता सार्वजनिक करें, जिसमें न्याय-धान खरीद का पैसा आया- मोहन मरकाम

रमन सिंह में साहस है तो अपना और परिवार के सदस्यों का खाता सार्वजनिक करें, जिसमें न्याय-धान खरीद का पैसा आया- मोहन मरकाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपनी खोई हुई ताकत और जमीन को हासिल करने की लचर कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार उनकी 15 साल की नाकामियों से राज्य को उबारने की कोशिश कर रही है, तो यह गरीब व किसान विरोधी रमन सिंह और भाजपाइयों को रास नहीं आ रही है। वे लगातार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि राज्य की जिन कृषि योजनाओं का वे विरोध कर रहे हैं, उससे उन्हें खुद और उनके परिवार के लोगों को कितना लाभ हुआ है ? डॉ रमन सिंह में साहस है तो वे अपने और परिवार के सदस्यों का खाता सार्वजनिक करें, जिसमें न्याय योजना और धान खरीदी का पैसा पहुंचा है। रमन सिंह को खुद यह चुनौती को स्वीकार करनी चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि डॉ रमन सिंह और उनकी पार्टी भाजपा का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। सिंघु बार्डर में पिछले 50 दिनों से कड़कड़ाती सर्दी में लाखों किसान डटे हुए हैं और भाजपा की केन्द्र सरकार तीनों काले कानूनों को अमल में लाने के लिए षडयंत्र कर रही है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल सरकार बनने के पहले घंटे से किसानों की चिंता कर रहे हैं। उनके हर दिन की शुरुआत किसानों की चिंता से शुरु होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ लेने के एक घंटे के भीतर किसानों और गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो फैसले लिए हैं, उसका असर दिखने लगा है। रमन सिंह ने राज्य की आर्थिक और सामाजिक बुनियाद को खोखला कर दिया था। ये तमाम नाकामियां रमन सिंह के खाते में दर्ज हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वहां से राज्य को उबारने की कोशिश कर रहे हैं, तो वे जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा है कि रमन सिंह शक्ति-क्षीण नेता हो गए हैं, अन्यथा वे हौसले के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करते कि छत्तीसगढ़ के साथ बारदाना देने में सौतेला व्यवहार क्यों? छत्तीसगढ़ में किसानों को बोनस देने में अड़ंगे क्यों लगाए जा रहे हैं?
 

 बड़ी खबर: राजधानी के सुंदर नगर स्थित 3 मकानों में नकबजनी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

बड़ी खबर: राजधानी के सुंदर नगर स्थित 3 मकानों में नकबजनी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना डी.डी.नगर क्षेत्रांतर्गत सुंदर नगर स्थित 03 मकानों में नकबजनी करने वाला शातिर चोर/नकबजन संजय उर्फ गोलू नेताम को पुलिस ने 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं 04 नग मोबाईल फोन किया गया है जप्त।

पढ़िए पूरी खबर-
प्रार्थी विनोद हिशीकर ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह आदर्श चैक सुंदर नगर में अपने परिवार के साथ रहता है तथा सेवानिवृत्त बैंक कर्मी है। दिनांक 13.01.21 को प्रातः करीबन 06.00 बजे प्रार्थी का बेटा दीपक हिशीकर एवं बहू कंचन हिशीकर वाॅक करने के लिये कहकर घर से निकले। प्रार्थी की पत्नी सुबह करीबन 06.15 बजे जब सीढ़ीयों से उतर रही थी तभी एक अज्ञात व्यक्ति जो ग्रे कलर का जैकेट, मफलर, टोपी एवं मास्क पहने प्रार्थी के घर से बाहर निकल रहा था तो प्रार्थी की पत्नी ने प्रार्थी को आवाज लगाकर बुलाया तब तक वह चला गया था। कमरे अंदर जाकर देखे तो बेडरूम में रखा आलमारी खुला हुआ था पलंग पर सामान बिखरा हुआ था। आलमारी का लाॅकर चेक किया तो उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के तथा डायनिंग रूम में रखें 02 नग मोबाईल फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के दरवाजे से अंदर प्रवेश कर उक्त सामान को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 20/21 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

प्रार्थी प्रशांत शर्मा ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुंदर नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। दिनांक 31.12.20 के रात्रि करीबन 12.30 बजे अपने कमरे के बाहर बाथरूम के सामने बडी पेटी के उपर 02 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन को रखकर अपने कमरे में आकर सो गया। इसी दौरान कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर अंदर प्रवेश कर 02 नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 03/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

प्रार्थी देवेश बंसल ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह सुंदर नगर में अपने परिवार के साथ रहता है। दिनांक 10.01.21 को रात्रि करीबन 01.00 बजे प्रार्थी अपने सैमसंग ए-70 मोबाईल फोन को रूम के खिडकी के पास चार्जिंग लगाकर सो गया था। प्रार्थी करीबन 03.00 बजे बाथरूम जाने के लिये उठा तो देखा उसका उक्त मोबाईल फोन वहां पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के खिडकी की जाली को काट कर अंदर रखें उक्त मोबाईल फोन को चोरी कर ले गया।  जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 21/21 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय यादव द्वारा उक्त चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती श्री मनोज ध्रुव, प्रभारी सायबर सेल श्री आर.के.साहू एवं थाना प्रभारी डी.डी. नगर सुश्री योगिता खापर्डे को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर की संयुक्त टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गयी। टीम द्वारा सभी घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटनाओं के संबंध में प्रार्थियों एवं उनके परिजनों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। फुटेजों के अवलोकन पश्चात् टीम द्वारा अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिली। जिस पर टीम द्वारा डी.डी.नगर थाना क्षेत्रांतर्गत इन्द्रप्रस्थ बी.एस.यू.पी. कालोनी निवासी संजय उर्फ गोलू नेताम जो पूर्व में भी चोरी/नकबजनी के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी संजय उर्फ गोलू नेताम द्वारा चोरी की उक्त घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी की सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के एवं 04 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 5,00,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।    

गिरफ्तार आरोपी- 
संजय उर्फ गोलू नेताम पिता राजकुमार नेताम उम्र 26 साल निवासी इन्द्रप्रस्थ बी.एस.यू.पी. कालोनी डी.डी.नगर रायपुर।  

आरोपियों को गिरफ्तार करने में सायबर सेल से प्र.आर. जमील खान, आर. नोहर देशमुख, विजय पटेल, जसवंत सोनी, धनंजय गोस्वामी, राकेश पाण्डेय, थाना डी.डी.नगर से आर. गुरूदयाल सिंह, दीपक पाण्डेय एवं अभिलाष नायर की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।
 बड़ी खबर: मरीज की मौत पर परिजनों ने राजधानी के इस हास्पिटल में जमकर किया हंगामा

बड़ी खबर: मरीज की मौत पर परिजनों ने राजधानी के इस हास्पिटल में जमकर किया हंगामा

रायपुर। शहर के निजी चिकित्सा संस्थानों में कोरोना वायरस कोविड 19 महामारी के दौरान सामान्य रूप से किए जा रहे मर्ज के इलाज के उपरांत मरीज की मृत्यु होने पर कोविड मृत्यु बताकर मृतक के परिजनों से जमकर वसूली चल रही है। आमतौर पर अस्पताल में पीडि़तों के द्वारा चुपचाप बिल जमा करके शव ले जाया जाता है किंतु कुछ मामलों में मरीज के परिजनों द्वारा आईपीडी बिल के बारे में पूछताछ करने पर चिकित्सक एवं उनका आईपीडी स्टॉफ मरीज के परिजनों के साथ दुव्र्यवहार करता है। उक्त श्रृंखला में रायपुर रोड में स्थित जगन्नाथ हास्पिटल में उपचार के दौरान मरीज की मौत होने पर उसे कोरोना पॉजीटिव मृत्यु बताने पर जमकर विवाद हुआ। परिजनों द्वारा प्रबंधन से आपरेशन किए जाने का कारण जानने पर वहां मौजूद स्टॉफ ने मृतक के परिजनों से दुव्र्यवहार कर उन्हें 23 दिन में किए गए इलाज की राशि कुल जमा 6 लाख रूपए तत्काल जमा करने की मांग की। इस पर मृतक के परिजनों ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए प्रबंधन से इलाज के दौरान किए गए व्यय का ब्यौरा जानना चाहा। 

परिजनों ने जगन्नाथ अस्पताल प्रबंधप पर आरोप लगाया है कि मरीज की मौत के बाद उसे कोरोना पॉजिटिव बताकर उन्हें मृतक की लाश सौंपने से इंकार किया गया जबकि इलाज के लिए मरीज को सामान्य दशा में उपचार के लिए लाया गया था। मृतक के नजदीकी रिश्तेदारों ने उक्त मामले की जांच स्वास्थ्य मंत्री से तत्काल कराए जाने की मांग की है। 
 नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, काम में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का जायजा लेने पहुंचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, काम में तेज़ी लाने के दिए निर्देश

नई दिल्ली। नई दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 13 में बन रहे नए छत्तीसगढ़ सदन और भवन का छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने निरीक्षण कर निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने अधिकारियों को समय सीमा का ध्यान रखते हुये तेजी से कार्य निष्पादन ने निर्देश दिये। 

गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदेश से आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए द्वारका के सेक्टर 13 में 60 करोड़ 42 लाख की लागत से नवा छत्तीसगढ़ सदन का निर्माण किया जा रहा है। इस सदन के निर्माण के लिए 43 हजार 803 वर्गफीट भूमि 22.50 करोड़ रुपए में क्रय की गई है। नवा छत्तीसगढ़ सदन में 10 स्यूट रूम, 67 कमरे, डाइनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए टावर का निर्माण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जून में सदन का ऑनलाइन शिलान्यास किया था। निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ नई दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आर पी यादव भी उपस्थित रहे।
 छत्तीसगढ़ में अब नई युवा पीढ़ी को मिलेगी अंग्रेजी माध्यम में नि:शुल्क शिक्षा

छत्तीसगढ़ में अब नई युवा पीढ़ी को मिलेगी अंग्रेजी माध्यम में नि:शुल्क शिक्षा

कवर्धा। प्रदेश के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, विधि विधायी कार्य विभाग के मंत्री  मोहम्मद अकबर ने आज प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की जा रही अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर नगर पालिका अध्यक्ष  ऋषि शर्मा, कलेक्टर  रमेश कुमार शर्मा, जिला पंचायत सीईओ  विजय दयाराम, डीएफओ  दिलराज प्रभाकर,  कन्हैया अग्रवाल,  कलीम खान, उपाध्यक्ष  जमील खान,  भीखम कोसले,  मोहित महेश्वरी,  नरेन्द्र देवांगन,  चुनवा खान,  अशोक सिंह,  सुनील साहू,  दलजीत पाहुजा,  राजकुमार तिवारी, श्रीमती गंगोत्री योगी सहित पार्षदगण एवं  शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

कबीरधाम जिले के जिला मुख्यालय कवर्धा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम का यह पहला स्कूल खुलने जा रहा है। राज्य शासन द्वारा इस स्कूल के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ 48 लाख रूपए की मंजूरी दी गई है। इस स्कूल में दाखिला लेने वाले सभी विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा देने सर्व सुविधा युक्त प्रयोगशाला कक्ष, पुस्तकालय, ओपन जिम, बच्चों की खेलने की सुविधा, ऑडिटोरियम, शौचालय, साइकल स्टैंड, स्वच्छ पानी पीने की उत्तम व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं होगी। बेहतर और उत्कृष्ट शिक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को स्मार्ट क्लास प्रोजेक्टर के साथ अध्यापन कराया जाएगा। वर्तमान मे अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा पहली में 81, दूसरी में 96, तीसरी में 104, चौथी में 43, पांचवी में 41, छठवीं में 41, सातवी में 51, आठवी में 50, नवमी में 50, दसवी में 36, ग्यारहवी में 91 कुल इस तरह स्वामी आत्मानंद के इस स्कूल में 682 विद्यार्थी अध्यनरत है।

कोवडि-19 कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ सरकार की पढ़ई तुहंर दुआर कार्यक्रम के तहत ऑनलाईन पढ़ाई, टेस्ट परीक्षा, एसाईमेंट तथा विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक गतिविधियां और प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा हर समाज और देश की प्रगति का प्रतिबिम्ब है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सकारात्मक सोच से छत्तीसगढ़ सरकार ने उन परिवारों के सपनों को साकार करने का बीड़ा उठाया है, जो कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से अपने बच्चों को महंगे अंग्रेजी निजी स्कूलों में शिक्षा दिलाने में समर्थ नहीं थे। छत्तीसगढ़ शासन ने गरीब परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों के बेहतर शिक्षा के प्रबंध में एक और कड़ी को शामिल कर लिया है। यह कड़ी अंग्रेजी मीडियम के सरकारी स्कूल हैं, जहां बच्चों को मुफ्त में राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से दिए जाने की पहल शुरू कर दी गई है।

छत्तीसगढ़ जैसे हिंदी भाषी राज्य के छात्रों की प्रतिभा निखारने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की सभी प्रकार की प्रतियोगिताओं के काबिल बनाने के उद्देश्य से अंग्रेजी मीडियम में अध्ययन-अध्यापन को बढ़ावा देने के लिए स्वामी आत्मानंद के नाम से इंग्लिश मीडियम के स्कूल की शुरूआत की गई है। प्रथम चरण राज्य में 52 इंग्लिश मीडियम स्कूल राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शुरू कर दिए गए हैं। आगामी शिक्षा सत्र से 100 और नए इंग्लिश मीडियम स्कूल ब्लाक मुख्यालयों में खोले जाएंगे।
 छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

बीजापुर। जिले के जांगला थाने अंर्तगत ग्राम माटवाड़ा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की रेलिंग से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम को एक कार जगदलपुर से बीजापुर की ओर जा रही थी। माटवाड़ा के पास मोड़ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में मृतक की शिनाख्त अमोद राय निवासी जगदलपुर के रूप में की गई है। वहीं घायल की शिनाख्त अब्दुल सईद निवासी बीजापुर के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 हम नक्सल क्षेत्र में विश्वास के साथ विकास पर काम कर रहे: भूपेश बघेल

हम नक्सल क्षेत्र में विश्वास के साथ विकास पर काम कर रहे: भूपेश बघेल

रायपुर। गांधी सेवाग्राम आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अहिंसा का कोई विकल्प नहीं, लोग हिंसा से ऊब गए हैं। दो सालों में नक्सली घटनाओं में कमी आई है। बघेल ने कहा कि नक्सल से निपटने आदिवासियों का विश्वास जीत रहे हैं। हम नक्सल क्षेत्र में विश्वास के साथ विकास पर काम कर रहे हैं। नक्सली इलाकों में लघु वनोपज और फ़ूड प्रोसेसिंग प्लांट लगा रहे हैं। उन्होने शासन की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। देर शाम मुख्यमंत्री रायपुर लौट रहे हैं।
 
 बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ को आईएएस-2020 बैच के मिलेंगे 6 अफसर, एक भी होम कैडर का नहीं

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ को आईएएस-2020 बैच के मिलेंगे 6 अफसर, एक भी होम कैडर का नहीं

रायपुर। छत्तीसगढ़ को 2020 बैच के 6 आईएएस अफसर मिलेंगे। डीओपीटी ने चयनित 179 आईएएस अफसरों को उनके कैडर आवंटित कर दिये हैं। प्रदेश में सालों बाद ऐसा मौका है, जब एक भी होम कैडर का आईएएस अफसर नहीं होगा। मिले 6 अफसरों में सभी आउट साइडर हैं। दरअसल 179 आईएएस की लिस्ट में एक भी होम कैडर का अफसर था भी नहीं। छत्तीसगढ़ की भिलाई में रहते 31वीं रैंक हासिल करने वाली सिमी करण का भी होम कैडर ओड़िसा था, उन्हें असम मेघालय कैडर मिला है।

छत्तीसगढ़ में आईएएस बने अफसरों में दो झारखंड के हैं। ऑल इंडिया 73वीं रैंक पाने वाले झारखंड के अभिषेक कुमार, 182 रैंक पाने वाले ओड़िशा के कुमार विश्वरंजन, 356 रैंक पाने वाले झारखंड के प्रतीक रंजन, 413 रैंक पाने वाली यूपी की स्वेता सुमन, 432 रैंक पाने वाली दिल्ली की सुरूचि सिंह और 822रैंक पाने वाले महाराष्ट्र के नंदनवार हेमंत रमेश छत्तीसगढ़ में आईएएस बनेंगे।
 मकर संक्रांति पर गरीबों को तिल के लड्डू का वितरण कार्यक्रम- स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर

मकर संक्रांति पर गरीबों को तिल के लड्डू का वितरण कार्यक्रम- स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर

रायपुर। स्पर्श एक कोशिश वेलफेयर फाउंडेशन रायपुर के सदस्यों के द्वारा आज प्रातः 8 बजे, मोवा पंडरी के कुष्ठ रोगियों के बस्ती में  एवं साईं मंदिर देवेंद्र नगर के गरीबो को तिल के लड्डू बिस्किट एवं बच्चों को टॉफी का वितरण किया गया है। 
उक्त कार्यक्रम में  संस्था की  संस्थापिका श्रीमती अनीता लुनिया, सोनाली लुनिया, प्रदीप जी, पीयूष कोठरी, महेंद्र कश्यप, प्रियंका, एस जमुना अध्यापिका दीपिका सोनी जी, ममता सोनी ,स्वीटी सोनी अंकित और कार्यकरता  उपस्थिति रहें।
 
 छत्तीसगढ़: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वाक-इन-इंटरव्यु 28 से, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़: विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए वाक-इन-इंटरव्यु 28 से, पढ़े पूरी खबर

कोण्डागांव । कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत डी.एम.एफ से स्वीकृर्ति उपरांत चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी डेंटीस्ट/सर्जन, एनआरसी अटेण्डेट, डाटा इंट्री ओपेरटर, स्टाॅप नर्स, ए.एन.एम. और डेली टेक्निशियन के रिक्त पदों के लिए वाक-इन-इंटरव्यु 28 जनवरी से 01 फरवरी 2021 तक आयोजित किया जाना है।

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित दस्तावेज के मूल एवं छायाप्रति तथा निर्धारित शुल्क के साथ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव में विज्ञापन में निर्धारित समय-सारणी अनुसार प्रातः 11 बजे उपस्थित हो कर वाक्-इन-इंटरव्यु दे सकेगें। अभ्यर्थी विज्ञापन एवं भर्ती संबंधी सेवा शर्तों हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोण्डागांव के सूचना पटल एवं जिले की वेबसाइट द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
 
 रायपुर: मकर संक्रांति पर महादेव घाट में रौनक, श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

रायपुर: मकर संक्रांति पर महादेव घाट में रौनक, श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

रायपुर। कोरोना काल में मकर संक्रांति पर पहले जैसी रौनक तो कहीं नहीं नजर आ रही है। बावजूद इसके भी खारुन नदी पर महादेव घाट में मकर संक्रांति पर रौनक रही। यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने स्नान, दर्शन और दान का पुण्यलाभ उठाया। सूर्य के मकर राशि में आने से मकर संक्रांति पर्व मनाया जा रहा है। इस बार मकर राशि में सूर्य के साथ चंद्रमा, बुध, गुरु और शनि भी हैं। इन पांच ग्रहों का योग पिछले 200 साल में नहीं बना। साथ ही पांच राजयोग बन रहे हैं। इनमें सूर्य का उत्तरायण होना बहुत शुभ माना जा रहा है। मकर संक्रांति पर मंगल, शनि, बृहस्पति और चंद्रमा से रुचक, शश, गजकेसरी, दान और पर्वत नाम के राजयोग बन रहे हैं। इनमें तीर्थ स्नान, पूजा और दान करने से बहुत पुण्य मिलता है। इसके लिए सुबह 8:29 से शाम को सूर्यास्त तक पुण्यकाल रहेगा। मकर संक्रांति धार्मिक पर्व होने के साथ ही एक खगोलीय घटना भी है। जिससे धरती के उत्तरी गोलाद्र्ध में सूर्य के आने से दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। मकर संक्रांति से ही सूर्य उत्तरायण हो जाता है यानी उत्तरी गोलार्ध में सूर्य 24 डिग्री आगे बढ़ चुका होता है। इस कारण धरती पर सूर्य का ज्यादा असर पडऩे लगता है। इससे दिन के घंटे बढऩे लगते हैं। ज्योतिष ग्रंथों में मकर एक राशि है और एक काल्पनिक रेखा भी है। जो भूमध्य रेखा से करीब साढ़े 23 डिग्री उत्तर की और काल्पनिक रूप से मौजूद है। जब सूर्य धनु से मकर राशि में आता है तो उसकी किरणें मकर रेखा पर सीधे गिरती हैं। इसलिए भारतीय उप महाद्वीप में दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती हैं। जिससे सूरज की किरणों से इन जगहों के लोगों में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पेड़-पौधे भी जल्दी विकास करते हैं। ये ही वजह है कि इस मौसम में अनाज और धान उगता है।
 राजधानी के इस सरकारी शराब दूकान से 20 लाख लेकर सुपरवाइजर फरार, आबकारी अधिकारियों ने कर्मचारियों को जमकर पीटा

राजधानी के इस सरकारी शराब दूकान से 20 लाख लेकर सुपरवाइजर फरार, आबकारी अधिकारियों ने कर्मचारियों को जमकर पीटा

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर मिल रही है। शराब दुकान का सुपरवाइजर 20 लाख रुपये लेकर फरार हो गया है। ये पूरा मामला राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर इलाके का है। जानकारी के मुताबिक राजेंद्र नगर इलाके के अमलीडीह शराब भट्टी में ये सुपरवाइजर काम करता था, जहां से वो अवैध शराब बिक्री के मिले 20 लाख रुपये को लेकर फरार हो गया है।
 

पढ़िए पूरी खबर-
फरार सुपरवाइजर का नाम विपुल है, जो हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला है। पिछले दो दिनों से विपुल तिवारी का कोई पता नहीं चल पाया है। इस मामले में राजेंद्र नगर थाने में फरार युवक का मामला दर्ज किया गया है।

बताया जा रहा है कि जो पैसे चोरी हुए है वह पैसे नंबर दो के बताए जा रहे है। इन पैसों का कोई हिसाब नही होता था, यह पैसे आबकारी अधिकारी लेकर जाते थे। इस तरह सहायक जिला आबकारी अधिकारी अजय कुमार पांडेय द्वारा शराब के बड़े घोटाले का मामला सामने आया है।

शराब के पैसों को लेकर गायब होने की खबर के बाद आबकारी विभाग के अधिकारी बौखला गये हैं। गुस्से में सहायक आबकारी अधिकारी ने अमलीडीह शराब दुकान के कर्मचारियों पीटा भी है। पिटाई में शराब दुकान के कई कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी हो गये हैं। अब जख्मी शराब दुकान के कर्मचारी राजेंद्र नगर थाना पहुंचे हैं, जहां वो अपनी शिकायत दर्ज कर रहे हैं। इधर 20 लाख लेकर गायब होने की खबर के बाद राजधानी में सरगर्मियां तेज है।