BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
छात्रों ने ट्रेन को किया आग के हवाले, जाने क्या है मामला

छात्रों ने ट्रेन को किया आग के हवाले, जाने क्या है मामला

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित परीक्षा की प्रक्रिया का विरोध कर रहे युवाओं की नाराजगी बढ़ती ही जा रही है, पहले आक्रोशित छात्रों ने ट्रेन रोक कर झंडा फहराया तो वहीं अब एक ट्रेन को ही आग के हवाले करने की जानकारी सामने आ रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गया जिले में प्रदर्शनकरियो ने MT ट्रेन में आग लगा दी. जिसके बाद बोगी को आउटर में ले जाकर खड़ा करना पड़ा. सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हल्के बल का भी इस्तेमाल किया.
गौरतलब है कि रेलवे ने अपनी भर्ती परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को लेकर परीक्षार्थियों के हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद एनटीपीसी और लेवल-1 की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है. रेलवे के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी.
प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल और असफल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगा. बिहार के कई स्थानों पर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कई ट्रेनों को रोका. इस दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया.
प्रवक्ता ने बताया कि रेलवे ने एक समिति भी बनाई है, जो विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से आयोजित परीक्षाओं में सफल और असफल होने वाले परीक्षार्थियों की शिकायतों की जांच करेगी. बिहार के कई स्थानों पर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और कई ट्रेनों को रोका. इस दौरान पुलिस ने भी बल प्रयोग किया.
छात्रों के समर्थन में उतरे थे राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से आयोजित परीक्षा की प्रक्रिया का विरोध कर रहे युवाओं का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि अधिकारों के लिए आवाज उठाने को हर नौजवान आजाद है. उन्होंने बिहार में एक ट्रेन रोककर राष्ट्रगान गा रहे युवाओं का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने को हर नौजवान स्वतंत्र है, जो भूल गए हैं, उन्हें याद दिला दो कि भारत लोकतंत्र है, गणतंत्र था, गणतंत्र है!’’

 

Kapil Sibal ने Ghulam Nabi Azad को पद्म अवॉर्ड मिला तो अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

Kapil Sibal ने Ghulam Nabi Azad को पद्म अवॉर्ड मिला तो अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) ने गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किए जाने की घोषणा को लेकर बुधवार को अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि कांग्रेस को आजाद की सेवाओं की जरूरत नहीं है, जबकि राष्ट्र उनके योगदान को स्वीकार कर रहा है.
सरकार की ओर से मंगलवार को पद्म सम्मानों की घोषणा की गई. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद को सार्वजनिक मामलों में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा जाएगा.


सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. बधाई हो भाईजान. यह विडंबना है कि कांग्रेस को उनकी सेवाओं की जरूरत नहीं है जबकि राष्ट्र सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को स्वीकार करता है.’’
आजाद और सिब्बल दोनों कांग्रेस के उस ‘जी 23’ का हिस्सा हैं जिसने साल 2020 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में आमूल-चूल परिवर्तन और जमीन पर सक्रिय संगठन की मांग की थी. कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी आजाद को बधाई दी. बहरहाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को आजाद पर कटाक्ष किया.
रमेश ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की ओर से पद्म भूषण सम्मान को अस्वीकार किए जाने को लेकर आजाद पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया, ‘‘यही सही चीज थी करने के लिए. वह आजाद रहना चाहते हैं गुलाम नहीं.’’

सिब्बल के इसी बयान को ट्विटर पर कोट करते हुए असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा ने गुलाम नबी आजाद की तारीफ की. उन्होंने कहा, ''मैं गुलाम नबी आजाद को कई सालों से जानता हूं. वह प्रतिष्ठित राजनेता, सज्जन और राष्ट्रवादी हैं. आजाद जी को पद्म भूषण प्रदान करने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार.''

 

मुंबई में Google के CEO सुंदर पिचाई के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई में Google के CEO सुंदर पिचाई के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई पुलिस ने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने एक अदालत के आदेश के बाद पिचाई के खिलाफ कॉपी राइट की धाराओं के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है.
क्या है मामला?
भारतीय फिल्ममेकर और डायरेक्टर सुनील दर्शन ने कोर्ट में शिकायत की थी कि उनकी बनाई फिल्म को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. जिसके बाद कोर्ट ने मुंबई पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए थे. उसी आदेश के बाद MIDC पुलिस ने पिचाई समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है.
 

कोरोना वायरस : कोरोना का कहर,  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.85 लाख केस मिले, 665 लोगों की मौत

कोरोना वायरस : कोरोना का कहर, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.85 लाख केस मिले, 665 लोगों की मौत

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण मामलों में लगातार वृद्धि होते जा रही है। स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किये गए आकड़ो के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.85 लाख केस मिले. चौंकाने वाली बात ये है कि मंगलवार की तुलना में करीब 30 हजार नए केस मिले इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 2,55,874 केस सामने आए थे।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,99,073 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 3,73,70,971 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। रिकवरी रेट 93.23% हो गया. हालांकि, देश में एक्टिव केस अभी भी 22,23,018 हैं. वहीं, डेली पॉजिटिविटी रेट 16.16%, वीकली पॉजिटिविटी रेट 17.33% है।
देश में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 665 लोगों की जान गई है।

इससे पहले मंगलवार को 614 लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली में कोरोना के मामलों में अब लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना के 6028 नए मामले सामने आए हैं और 31 लोगों ने दम तोड़ दिया है। संक्रमण दर भी 10.55% फीसदी पर पहुंच चुका है

सीएम केजरीवाल कह रहे हैं कि जल्द ही दिल्ली को पाबंदियों से मुक्त कर दिया जाएगा. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 33,914 नए मामले आए। 30,500 लोग ठीक हुए. जबकि 86 लोगों की कोरोना से मौत हुई।
 

बिजनेस ट्रिप के बहाने पूर्व प्रेमिका के साथ टाइम स्पेंड कर घर लौटा था पति, एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश

बिजनेस ट्रिप के बहाने पूर्व प्रेमिका के साथ टाइम स्पेंड कर घर लौटा था पति, एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश

अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो अपराध करने के बाद कोई न कोई सबूत छोड़ ही जाता है. फिल्मों, कहानियों और हकीकत की दुनिया में आपने ऐसे बहुत उदाहरण देखे होंगे जहां एक शख्स ने पूरी प्लानिंग के साथ क्राइम किया हो लेकिन आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही जाता है. यदि आपने ऐसा कोई उदाहरण नहीं सुना तो आज हम आपको एक ऐसी ही कहानी से रूबरू कराने जा रहे हैं, जहां एक पति बिजनेस ट्रिप पर के बहाने अपनी पूर्व प्रेमिका के संग टाइम स्पेंड कर लौटता है, उसने इस राज को राज रखने की तमाम कोशिश की लेकिन उसकी एक गलती उसके लिए नासूर बन गई.
बेकी ने टिकटॉक पर बयां की पूरी कहानी
दरअसल, बेकी नाम की महिला ने अपने टिकटॉक चैनल पर अपने पति की यह करतूत बयां की है. बेकी ने बताया कि उसका पति एक महीने पहले एक बिजनेस ट्रिप पर गया था और वह उसी होटल में ठहरा जिसमें उसकी पूर्व प्रेमिका ठहरी हुई थी. दरअसल वह उसी के ऑफिस में काम करती है. उसे अपने पति पर पहले से ही शक था. इसलिए उसने उससे मैसेज के जरिए बात की. इस पर उसके पति ने बताया ऐसा कुछ भी नहीं है.
हालांकि उसने स्वीकार किया कि उसने अपनी एक्स से यह जरूर पूछा था कि क्या अभी भी उसमें इंटरेस्ट है. मैसेज में बेकी ने अपने पति से कहा- तुम्हारे साथ जैस (गर्लफ्रेंड) है, इसलिए मैं परेशान हूं, मुझे नहीं पता कि मुझे परेशान होना चाहिए कि नहीं. इस पर उसका पति जवाब देता है- 'तुम्हें चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. हम एक होटल में नहीं ठहरे हैं. वह मेरे बगल वाले होटल में है. इसलिए चिंता मत करो. यहां तक की अब वह मुझे पसंद भी नहीं करती है.'
होटल का नाम बताने से कर दिया मना
बेकी इसके बाद अपने पति से उस होटल का नाम जानने की कोशिश करती है जिसमें वह ठहरा हुआ था, ताकि वह वहां फोन करके पता लगा से कि वहां कौन-कौन ठहरा है. लेकिन उसका पति उसे होटल का नाम बताने से मना कर देता है और कहता है कि वह घर आकर बताएगा. अब बेकी का शक और गहरा जाता है.
एक गलती ने कर दिया पर्दाफाश
जैसे ही उसका पति बिजनेस ट्रिप से घर आता है वह चुपचाप से अपने पति का सूटकेस खोलती है, जिसमें उसे कुछ ऐसा दिखाई देता है जिससे उसके पति का पर्दाफाश हो जाता है. बेकी ने बताया कि सूटकेस से कपड़े निकालते हुए मुझे पति के मोजे में अटका हुआ एक नाखून (नकली नाखून) दिखाई देता है. बेकी ने बताया कि वह नाखून उनका नहीं था क्योंकि लंबे वक्त से उन्होंने इस तरह के नाखूनों का इस्तेमाल नहीं किया था.
जब बेकी ने यह बात अपने पति को बताई तो उसने कहा कि वह नाखून उसकी मां का है, लेकिन उसकी मां का नाखून उसके कपड़ों में कैसे आ सकता था. अगर उसका पति सूटकेस में जांच परख के बाद कपड़े रखता तो शायद बेकी को इस बात का कभी पता न चलता.

 

BIG NEWS: मुझे पद्म भूषण नहीं चाहिए... इस ने ठुकरा दिया सम्मान

BIG NEWS: मुझे पद्म भूषण नहीं चाहिए... इस ने ठुकरा दिया सम्मान

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा उन्हें दिए गए पद्म भूषण को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के पोलित ब्यूरो के पूर्व सदस्य बुद्धदेब भट्टाचार्य 2002 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री थे। उन्होंने एक बयान में कहा, "मैं पद्म भूषण पुरस्कार के बारे में कुछ नहीं जानता, किसी ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया। अगर मुझे पद्म भूषण से सम्मानित किया गया होता, तो मैं इसे अस्वीकार कर देता।"
 

राज्य में बदल सकते है मुख्यमंत्री, 5 राज्यों के चुनावों के बाद फैसला संभव, इस वजह से नाखुश हुआ हाई कमान

राज्य में बदल सकते है मुख्यमंत्री, 5 राज्यों के चुनावों के बाद फैसला संभव, इस वजह से नाखुश हुआ हाई कमान

कर्नाटक में एक बार फिर मुख्यमंत्री बदले जा सकते हैं। जी हां, भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का शीर्ष नेतृत्व एक बार फिर राज्य में सीएम बदलने पर विचार कर रहा है। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लिहाजा पार्टी चुनाव से पहले यह बड़ा बदलाव करना चाहती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व राज्य की मौजूदा बसवाराज बोम्मई सरकार के प्रदर्शन से नाखुश है। हालांकि, पार्टी पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में व्यस्त है, ऐसे में इस बात की संभावना है कि चुनाव नतीजों के बाद इसपर कुछ फैसला लिया जा सकता है।
बोम्मई सरकार के प्रदर्शन से नाखुश बीजेपी
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व कर्नाटक के उप-चुनावों और स्थानीय निकाय चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन को लेकर बोम्मई सरकार से नाखुश है। खुद सीएम के विधानसभा क्षेत्र हनागल में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा था। इस हार की वजह से पार्टी 2023 में होने वाले चुनावों को लेकर चिंतित है। यह भी कहा जा रहा है कि राज्य के कई मंत्री और विधायक भी सीएम बोम्मई से नाराज चल रहे हैं।
युवा चेहरे की तलाश
बताया जा रहा है कि राज्य में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को अपने नए सीएम के लिए युवा चेहरे की तलाश है। पार्टी इसके लिए लिंगायत समुदाय से किसी बड़े चेहरे की तलाश में है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी इस शीर्ष पद के लिए किसी दलित चेहरे का चुनाव भी कर सकती है।
कैबिनेट में होगा बदलाव
सीएम का चेहरा बदलने के अलावा पार्टी राज्य कैबिनेट में भी बड़े बदलावों पर विचार कर रही है। कहा जा रहा है कि मौजूदा वरिष्ठ मंत्रियों केएस ईशवरप्पा, मुरुगेश निरानी, सीसी पाटिल और प्रभु चौहान जैसे मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कैबिनेट में कई मंत्रियों के पद अभी रिक्त भी हैं और करीब 40 विधायक विभिन्न पदों के लिए अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में भी लगे हुए हैं। बीजेपी से जुड़े शीर्ष सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमान राज्य में पहले सीएम के चेहरे को बदलेगा और फिर कैबिनेट में भी अहम बदलाव किये जाएंगे ताकि राज्य में पार्टी को मजबूती दी जा सके।
याद दिला दें कि पिछले साल जुलाई के महीने में बीएस येदियुरप्पा ने अपने सीएम पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद भाजपा ने बसवाराज बोम्मई को इस कुर्सी पर बैठाया था। उस वक्त कहा गया था कि बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा के करीबी हैं और यहां तक कि उनका नाम खुद येदियुरप्पा ने ही पार्टी आलाकमान को सुझाया था।

 

इस राज्य में Corona के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 55 हजार से अधिक मामले

इस राज्य में Corona के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 55 हजार से अधिक मामले

केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 55475 नए मामले सामने आए हैं, जो राज्य में एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं. 55475 में से एर्नाकुलम में सबसे अधिक 9405, तिरुवनंतपुरम में 8606 और त्रिशूर में 5520 मामले आए हैं.
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 30,226 लोग संक्रमण से उबरे हैं और 70 मरीजों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 52,141 मरीजों की मौत हुई. इस समय 285365 मरीजों का इलाज चल रहा है. राज्य में अब तक 57,25,086 लोग संक्रमित हुए हैं. केरल में सोमवार को 26514, रविवार को 45449 और शनिवार को 45136 मामले आए थे. राज्य में 20 जनवरी को 46 हजार 387 मामले आए थे.
 

BIG NEWS : देह व्यापार में लिप्त होटलों और स्पा को सील करेगी पुलिस

BIG NEWS : देह व्यापार में लिप्त होटलों और स्पा को सील करेगी पुलिस

इंदौर : पुलिस नगर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। उन होटलों, फ्लैट और स्प सेंटर को एक वर्ष के लिए सील किया जाएगा, जिन पर गड़बड़ी के आरोप हैं। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने पॉश इलाके में संचालित होटल, स्पा और फ्लैट मालिकों को नोटिस जारी किया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) निमीष अग्रवाल के अनुसार यह कार्रवाई पीटा एक्ट की धारा 18 के तहत हो रही है। विजयनगर स्थित स्पा (एटम्स) पर पुलिस ने दूसरी बार कार्रवाई की है। अपराध शाखा ने छापा मारा तो पता चला कि यहां विदेशी लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने प्रबंधक संजय वर्मा, ग्राहक और युवतियों को तो जेल भेज दिया और संपत्ति मालिक पल्लवी मिश्रा को नोटिस जारी कर दिया। सुनवाई के बाद आयुक्त सील करने की कार्रवाई करेंगे। स्पा विजयनगर चौराहा स्थित शगुन आर्केड में चल रहा था।  

दर्दनाक सड़क  हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खाई में गिरी, भाजपा विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत

वर्धा : महाराष्ट्र के वर्धा में रात करीब साढ़े 11 बजे एक भीषण हादसे में विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा वर्धा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग तुलजापुर पर सेलसुरा शिवार में हुआ। गाड़ी में सवार सभी 7 छात्र सवांगी मेघे मेडिकल कॉलेज में पढ़ते थे। वे यवतमाल से सवांगी मेघे लौट रहे थे।

बताया जा रहा है कि सेलसुरा शिवार से गुजरते समय पुल के पास अचानक जंगली जानवर आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में मरने वाले छात्रों में अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा), नीरज चौहान, नीतीश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जाय और पवन शक्ति शामिल हैं।

वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब, सामने से आ रहे वाहन ने नियंत्रण खो दिया। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना की भयावहता कार की हालत देखकर जाहिर होती है। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार चला रहे व्यक्ति ने जानवर से बचने के लिए स्टेरियंग को जोर से घुमाया, जिससे वाहन पुलिया के नीचे खाई में गिर गया। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि मौके पर ही छात्रों की मौत हो गई।

रात का समय होने के कारण हादसे की सूचना नहीं मिली। हालांकि तेज आवाज को देखकर इलाके के लोगों को लगा कि हादसा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मदद से युवकों के शवों को निकाला गया है।
 

करंट लगने से पांच साल के बच्चे की हुई मौत...

करंट लगने से पांच साल के बच्चे की हुई मौत...

मेरठ : सोमवार दोपहर लिसाड़ी रोड पर करंट लगने से एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने लिसाड़ी रोड पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग की है। सोमवार दोपहर लिसाड़ी रोड पर करंट लगने से एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई।

इस घटना से गुस्साएं लोगों ने लिसाड़ी रोड पर जाम लगा दिया और कार्रवाई की। गुस्साएं लोगों का कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। इस दौरान मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन वह कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाए रहे।
 

बड़ा हादसा होने से टला : रेवले ट्रैक से खुले मिले नट बोल्ट...

बड़ा हादसा होने से टला : रेवले ट्रैक से खुले मिले नट बोल्ट...

अयोध्या : जनपद के जालपा नाला पर बने रेलवे पुल संख्या 297 पर ट्रैक के हुक व बोल्ट गायब मिलने की खबर मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं। सोमवार को दिन भर विभाग के अधिकारियों की मीटिंगों का दौर चलता रहा। रेलवे सुरक्षा बल ने कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है। वहीं आरपीएफ ने बोल्ट चोरी का केस दर्ज कर लिया है। खबर है कि पूरे मामले को गंभरीता से संज्ञान लेते हुए डीआरएम एसके सपरा ने मंडल सहायक अधिकारी (एडीईएन) बनवारी लाल व आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष राय को तलब किया है। चुनाव व गणतंत्र दिवस से ठीक पहले रामनगरी में बड़ी रेल दुर्घटना का षड्यंत्र सामने आया है।

यहां रेल पुल के तीन हुक और तीन बोल्ट रातों रात खोल दिए गए। स्लीपर और पटरी को पुल से जोड़कर रखने में ये बोल्ट अत्यन्त महत्वपूर्ण होते हैं। रविवार सुबह जब तक रेल कर्मचारियों की नजर पड़ी तब तक तीन प्रमुख ट्रेनें इस पुल से गुजर गईं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर एल बराइक ने इस कृत्य से रेल हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए रेलवे सुरक्षा बल के थाना अयोध्या कैंट और कोतवाली अयोध्या में तहरीर दी है।रेल पथ की निगरानी से जुड़े एक जिम्मेदार अधिकारी ने इसके पीछे बड़े षड्यंत्र की आशंका जताई है। रविवार सुबह एक रेल कर्मी ने देखा कि अयोध्या के जालपा नाला पर बने रेल पुल संख्या 297 पर बोल्ट लापता हैं। उसने तत्काल सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) बराइक को इसकी सूचना दी।

एसएसई के अनुसार, बोल्ट को कोई आसानी से नहीं खोल सकता है। इस घटना को सामान्य चोरी नहीं माना जा सकता है। यदि दो-तीन बोल्ट और लापता हो जाते तो ट्रेन भी पलट सकती थी। रात 2:30 बजे के करीब ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, उसके बाद साबरमती व मरुधर एक्सप्रेस इसी पुल से होकर गुजरी थीं। कोतवाल अयोध्या देवेंद्र पांडेय ने बताया कि अधिकार क्षेत्र रेलवे सुरक्षा बल का होने की वजह से इस प्रकरण में आरपीएफ ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले की संयुक्त जांच आरपीएफ और अयोध्या पुलिस कर रही है। जांच के बाद पता चल सकेगा कि बोल्ट चोरी करने के पीछे क्या कारण है। 

मामुली विवाद को लेकर पति ने पत्नी को पीटा..

मामुली विवाद को लेकर पति ने पत्नी को पीटा..

जौनपुर : शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में मामुली विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति ने अपने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया ।

उक्त गांव निवासी सुसमा (35)पत्नी विरेन्द्र का घर में बच्चों को लेकर हुए विवाद हो गया जिसकी वजह से पति ने अपने पत्नी को पीटकर घायल कर दिया भुक्तभोगी घटना की सूचना पुलिस को देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया । 

बड़ी खबर :  रंजिश में पड़ोसी पर पिस्टल से फायर...

बड़ी खबर : रंजिश में पड़ोसी पर पिस्टल से फायर...

रुड़की : रंजिश में बाइक सवार ने पड़ोसी पर पिस्टल से फायर कर दिया गया। हालांकि फायर में पीडि़त किसी तरह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने तहरीर पर बाइक सवारों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


गंगनहर कोतवाली को सुरेंद्र कुमार निवासी मकान नंबर.175 चावमंडी ने तहरीर देकर बताया कि करीब एक साल पूर्व कूड़ा डालने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया था। तभी से पड़ोसी रंजीश रखता आ रहा है। रविवार को सुरेंद्र शाम के वक्त चौहान डेरी के पास कुछ सामान लेने गए थे। इस बीच पड़ोसी अपने दोनों के साथ बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। रास्ते में रोककर गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।


आरोप है कि इस बीच पड़ोसी ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की नियत से फायर झोंक दिया। शोर-शराबा होने पर कई लोग मौके पर आए। उन्होंने बाइक सवार को पकडऩे का प्रयास किया। लेकिन वह फरार हो गए। इंस्पेक्टर एश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय निवासी चावमंडी और उसके दो साथियों के खिलाफ जान से मारने की धमकी और हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
 

दबंग युवक से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिये क्या है पूरा मामला...

दबंग युवक से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिये क्या है पूरा मामला...

महोबा : पुलिस की सख्ती के बाद भी दबंगों के हौसले बुलंद है। इससे आम लोगों में दहशत व्याप्त है। दबंगों की दहशत से एक युवती की जान भी चली गई। दबंगों की हरकतों से परेशान युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना महोबकंठ क्षेत्र के एक ग्राम निवासी अनुसूचित जाति की युवती पिछले एक माह से अपने पड़ोसी दबंग युवक से परेशान थी। वह आते-जाते अक्सर उस पर फब्तियां कसता था। इस बात की शिकायत युवती के पिता ने आरोपी के परिजन से किया तो उल्टे वही मारपीट पर उतारू हो गए थे। पीडि़त पिता ने महोबकंठ थाने में मामले की शिकायत की थी।

पुलिस ने आरोपियों से मिल कर रुपयों का लेनदेन बता कर मामला रफदफा कर दिया था। आखिर घटना के कुछ दिन पहले ही युवती के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी शिकायत की। इस पर सीओ उमेशचंद्र ने गुरुवार को पिता और पुत्री के बयान दर्ज किए थे और कार्यवाही का भरोसा दिया था। दूसरी तरफ आरोपित ने गुरुवार शाम को फिर धमकाया था, इसी से परेशान होकर युवती ने शुक्रवार को घर पर ही फंदा लगा कर आत्म हत्या कर ली थी। मामले में मुख्य आरोपी उदयभान, उसके भाई करन, पिता मिहीलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक मनोज कुमार तिवारी ने आरोपी की सूचना मिलने पर टीम के साथ ग्राम रिवई तिराहा में औचक दबिश दी। उन्होंने वांछित उदयभान पुत्र मिहीलाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

 दो हादसों में सात लोगों की हुई मौत..

दो हादसों में सात लोगों की हुई मौत..

ढाका : बंगलादेश में एक रेल और एक सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चपैनवाबगंज में ट्रेन की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। इस बीच नटोर के धमोइरहाट में एक ट्रक की टक्कर में चार मोटरसाइकिल सवारों की मौत हो गई। 

बड़ी खबर : चीन ने 39 लड़ाकू विमान ताइवान की ओर भेजे...

बड़ी खबर : चीन ने 39 लड़ाकू विमान ताइवान की ओर भेजे...

ताइपे : चीन ने 39 लड़ाकू विमानों को ताइवान की ओर भेजा है। इस साल उसके द्वारा ताइवान की ओर भेजा गया लड़ाकू विमानों का यह सबसे बड़ा जत्था है।


ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन द्वारा भेजे गए विमानों में 24 'जे-16 लड़ाकू विमानÓ और 10 'जे-10 विमानÓ, अन्य सहायक विमान और 'इलेक्ट्रॉनिकÓ लड़ाकू विमान थे। ताइवान की वायु सेना ने इस गतिविधि का पता चलने पर अपने विमान भी फौरन रवाना किए और वायु रक्षा रडार प्रणाली से 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मीÓ (चीन के) के विमानों पर नजर रखी।


ताइवान की सरकार पिछले डेढ़ साल से नियमित रूप से इस संबंध में आंकड़े जारी कर रही है। उनके अनुसार, तब से चीनी पायलट लगभग रोज ताइवान की ओर उड़ान भर रहे हैं। इससे पहले चीन के सर्वाधिक 56 विमानों ने पिछले साल अक्टूबर में ताइवान की ओर उड़ान भरी थी।
गौरतलब है कि चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र बताते हुए उस पर दावा करता है। वह लोकतांत्रिक रूप से चुनी गयी ताइवान की सरकार को मान्यता देने से इनकार करता है। ताइवान और चीन 1949 के गृह युद्ध में अलग हो गए थे। ताइवान के अंतरराष्ट्रीय संगठनों में शामिल होने का भी चीन लगातार विरोध करता है।
 

इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत हो जाएगी आधी, आईआईटी ने विकसित किया ऑन बोर्ड चार्जर

इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत हो जाएगी आधी, आईआईटी ने विकसित किया ऑन बोर्ड चार्जर

नई दिल्ली : देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की उपलब्धता को आसान बनाने के लिए आईआईटी बीएचयू ने ऑन बोर्ड चार्जर की नई तकनीक विकसित की है। इसकी मदद से सभी दो पहिया व चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत आधी रह जाएगी।

बीएचयू में कार्यरत टीम ने लैब स्तर पर तकनीक का सफल परीक्षण कर लिया है। बस सुधार और व्यवसाय के स्तर पर काम चल रहा है। तकनीक में आईआईटी गुवाहाटी और आईआईटी भुवनेश्वर के विशेषज्ञ भी सहयोग कर रहे हैं। वहीं देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनियों ने तकनीक में रुचि दिखाई है।

अभी कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल में ऑन बोर्ड चार्जर को शामिल करती हैं। देश में उच्च शक्ति की बोर्ड चार्जिंग सुविधा की कमी होने से वाहनों को आउटलेट पर ही चार्ज करना पड़ता है। ऐसे में ये वाहन काफी महंगे हो जाते हैं। नई तकनीक से वाहन में अभी भी ऑन बोर्ड चार्जर होगा, लेकिन उसकी चार्जिंग क्षमता कम शक्ति की होगी। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 50 फीसदी तक कम हो जाएगी।

आईआईटी बीएचयू के मुख्य परियोजना अन्वेषक डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पेट्रोल के बढ़ते दाम और प्रदूषण स्तर में वृद्धि को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल एक बेहतर विकल्प है। इस तकनीक से ऑन बोर्ड चार्जर की कीमत अपने आप 40 से 50 फीसदी तक कमी हो जाएगी। इसका प्रभाव यह पड़ेगा कि ईंधन पर निर्भरता कम होगी। अभी व्यावसायिक उत्पाद तैयार करके इसे मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहनों पर लगाने की बात चल रही है।
 

IT Raid : सुपारी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का शिकंजा, जाचं करोड़ो रुपये बरामद

IT Raid : सुपारी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग का शिकंजा, जाचं करोड़ो रुपये बरामद

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर है कि पुराने लखनऊ के रकाबगंज इलाके में नरेंद्र अग्रवाल के घर के ठिकानों पर आयकर विभाग ने कार्रवाई कर 3 करोड़ की रकम बरामद की है। पता चला है कि छापे की कार्रवाई अभी जारी है। यह कार्रवाई गोंडा में हवाला कारोबारियों पर की गई कार्रवाई के बाद मिले इनपुट के आधार पर की गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अग्रवाल के ठिकानों से अब तक करीब तीन करोड़ से अधिक की रकम जब्त की जा चुकी है। आयकर विभाग की टीम ने बीते शनिवार को यहां रकाबगंज के रुकमणी धर्मशाला के पास रहने वाले अग्रवाल के घर और दुकान पर छापेमारी शुरू की थी, जो अब तक जारी है। आयकर के करीब दो दर्जन से ज़्यादा अधिकारी इस मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं और अग्रवाल के घर के बाहर अब भी पुलिस फ़ोर्स मौजूद है। जांच में टैक्स चोरी के तमाम दस्तावेज बरामद होने की संभावना जताई जा रही है।

बता दें कि आयकर अफसरों की टीम ने 21 जनवरी को गोंडा में रेड मारकर 65 लाख रुपये की नकदी बरामद की थी। सूत्रों के मुताबिक, वहीं से पूछताछ में नरेंद्र अग्रवाल का नाम सामने आया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह रकम लखनऊ से लाई गई है।
इसके बाद आयकर अफसरों ने रकाबगंज स्थित अग्रवाल के ठिकानों पर रेड में भारी तादाद में कैश बरामद किया। इतनी ज्यादा नकदी मिलने अधिकारियों ने उससे इसका स्रोत पूछा, जिसका सबूत वह नहीं दे सका, जिसके बाद यह रकम जब्त कर ली गई और आगे की तफ्तीश जारी है।
 

Weather Update : पूरे उत्तर भारत में सर्दी की मार, बारिश ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

Weather Update : पूरे उत्तर भारत में सर्दी की मार, बारिश ने तोड़ा 121 साल का रिकॉर्ड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी

नई दिल्ली :रिकॉर्ड तोड़ बारिश और पहाड़ों पर भारी बर्फबारी ने पूरे उत्तर भारत को शीत की चादर से ढ़क दिया है। दिल्ली-एनसीआर व उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में तो ये हाल है कि सारा दिन अलाव के सामने बैठकर गुजर रहा है। उधर, दिल्ली के आसपास कोहरे की चादर भी छाने लगी है। हालत यह हो गए हैं कि दिन के समय दृश्यता शून्य के बराबर भी पहुंच जाती है। इसके अलावा कश्मीर, शिमला, उत्तराखंड के कुछ पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी ने भी जीना मुहाल किया हुआ है।

इस बार जनवरी के महीने में बारिश ने 121 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, साल के पहले महीने में इससे पहले इतनी बारिश 1901 में हुई थी। आईएमडी के मुताबिक, अब तक 88.2 मिलीमीटर बारश हो चुकी है। पालम में 110 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले 1989, जनवरी में 73.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक हिमालय के इलाके में हल्ली से मध्यम बारिश के कारण से दिल्ली-एनसीआर में आज भी हल्की बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, बिहार से पश्चिम बंगाल तक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश के कारण औसतन तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इससे गलन व ठंड और भी ज्यादा बढ़ेगी। वहीं छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है।