जांजगीर,6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने जिसमे से जांजगीर से पांच और एक सरगुजा से एक है।एक ही दिन में 25 नए मरीज आज आए सामने
एक्टिव मरीजों की संख्या 33 हुई ।

जांजगीर,6 और कोरोना पॉजिटिव मरीज आए सामने जिसमे से जांजगीर से पांच और एक सरगुजा से एक है।एक ही दिन में 25 नए मरीज आज आए सामने
एक्टिव मरीजों की संख्या 33 हुई ।

आज 18 मई का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक अपने सहयोगियों को पीछे छोड़ते हुए उच्चाधिकारियों से प्रशंसा पाने में कामयाब होंगे। धन प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करने की जरूरत नहीं है। कुछ जातकों को अपने परिवार के वरिष्ठजनों से धन प्राप्ति का योग भी बन रहा है।
वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों का यह समय कार्यक्षेत्र में सुख सुविधाओं के साथ साथ नए अनुबंध दिलाने वाला भी है। पार्टनर से कुछ विवाद हो सकता है। इस समय फालतू वाद-विवाद से बचना अच्छा है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं हैं।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय कठिन शोध का है। इस समय सारा ध्यान काम पर रहेगा और परेशानियों से बाहर आने के लिए किए हुए प्रयास सार्थक भी होंगे। धन प्राप्ति की राह आसान नहीं है। बढ़ते हुए खर्चे परेशानियां पैदा कर रहे हैं।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत बहुत करनी पड़ेगी। फिर भी कार्य से संतुष्टि नहीं मिलेगी। अपने आप को नकारात्मक विचारों से बचाना जरूरी है। धन प्राप्ति के सभी प्रयास सफल होंगे भाग्य का सहयोग भी पूरा मिलेगा।
सिंह:
सिंह राशि के जातक को काम से रिलेटेड शोध करने की बहुत जरूरत है। ताकि वो अपने काम को और बेहतरीन ढंग से कर सकें इस समय बहुत से मौके उनकी राह में है अत: चुनाव करते समय सावधानी बरतें। धन की दृष्टि से सामान्य दिन है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के काम बनते बनते रुक जाएंगे। आज का दिन सब कुछ भूलकर अगले सप्ताह के लिए ऊर्जा एकत्रित करने का दिन है। धन प्राप्ति में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। निराशा से बचना इस समय बहुत जरूरी है।
![]()
तुला:
तुला राशि के जातकों को आज प्रैक्टिकल होकर काम करना है। बहुत मेहनत के बाद भी अपेक्षित लाभ नहीं होने की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। मित्रों से बातचीत से समस्या का हल निकल सकता है। धन प्राप्ति की संभावना कम है।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों को विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। विरोधी ताकतवर रहेंगे। अत: आप अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों के काम में टांग ना अड़ाएं धन की प्राप्ति होगी लेकिन उसके भी खर्च के योग हैं।
धनु:
धनु राशि के जातकों के लिए वक्री ग्रह आत्ममंथन व पुरानी गलतियों को ठीक करने की ओर इशारा कर रहे हैं। आज के दिन शांत होकर अपने सभी निवेश पर भी पुनर्विचार करें और उन्हें बेहतर ढंग से निवेश करने के लिए योजना बनाएं। धन प्राप्ति के लिहाज से दिन कुछ खास नहीं है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को आज अपने किए हुए कामों की समीक्षा का दिन है। कहां गलती हुई कैसे चीजों को और बेहतर बनाया जा सकता था इस पर पुनर्विचार करें। शांत मन से भविष्य की योजना बनाएं ताकि भविष्य को बेहतर किया जा सके।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को आज आराम को त्याग कर काम के लिए नई योजनाएं बनाने और उससे संबंधित जरूरी सामान को एकत्रित करने का दिन है। रेग्युलर इनकम में कमी की वजह से आर्थिक रूप से अपने आप को बंधा हुआ महसूस कर रहे हैं परंतु जल्दी ही समय आपके फेवर में हो जाएगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों को आज बहुत ज्यादा सोच विचार से बचना चाहिए। अपने आपको रिलैक्स रखने का प्रयास करें। समय की धारा के अनुरूप अपने आप को ढाल लें। अपेक्षा अनुरूप धन प्राप्ति के योग नहीं हैं। खर्च परेशान कर सकते हैं।
जांजगीर,छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब कोरोना के मरीज आज दिन भर घटते और बढ़ते रहे ,कल तक जांजगीर जिले में 5 मरीज थे आज एक मरीज और कोरोना संक्रमित पाया गया जिसकी पुस्ती आई जी दीपांशु काबरा जी ने ट्विट कर के दी है,आपको बता दें कि एक ही दिन में कुल 19 मरीज निकल कर सामने आए हैं अब प्रदेश में कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 27 हो गयी है.
#छत्तीसगढ़ #chhattisgarh
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) May 17, 2020
COVID 19 Update-16 more positive patients found in Balod(7), Balodabazar(6), Kawardha(2) and Rajim(1).
एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या 27
बालोद 11
कोरिया 1
कवर्धा 2
जांजगीर 6
बलौदाबाजार 6
गरियाबंद ( राजिम ) 1
एक्टिव मरीजों की संख्या अब 27
रायपुर,प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजो की लगातार संख्या बढ़ रही है ताजा जानकारी के अनुसार 16 नए कोरोना संक्रमित मरीजो की पहचान हुई है
जिसमे से 7 बालोद से,6 बलोदाबजार से,2 कवर्धा और 1 राजिम से है.
COVID 19 Update-16 more positive patients found in Balod(7), Balodabazar(6), Kawardha(2) and Rajim(1).#CoronaWarriors #CoronaWarriors #AIIMS
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) May 17, 2020
रायपुर पिछले 24 घंटे में जिस तेजी से मरीज निकल कर सामने आ रहे है ठीक वैसे ही स्वस्थ हो कर घर भी जा रहे है इसी बीच दुर्ग के एक मरीज जिसे 3 मई को भर्ती कराया गया था उसकी आज शाम को एम्स से छुट्टी कर दी गयी है इसी के साथ अब प्रदेश में कुल 10 संक्रमित बचे है जिनका इलाज चालू है
COVID 19 Update- One male patient from Durg admitted on 3rd May, 2020 has been cured and discharged by AIIMS on Sunday. Presently, there are four patients from Balod getting treatment in AIIMS and all are in stable condition.#CoronaWarriors #CoronaUpdatesInIndia #AIIMS
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) May 17, 2020
नई दिल्ली. देश भर में कोविड-19 के मद्देनजर जारी लॉकडाउन 3.0 की मियाद 17 मई को खत्म हो रही है. इससे पहले गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन 4.0 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं. कोरोना वायरस के कारण लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू होगा और इसमें लोगों को ज्यादा रियायत और लचीलापन देखने को मिलेगा. देश में सभी तरह की घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय विमान यात्राएं बंद रहेंगी. हालांकि घरेलू मेडिकल सेवाओं, घरेलू एयर एंबुलेंस को छूट रहेगी.
इन कामों पर रहेगी रोक
-मेट्रो रेल सेवाओं पर रोक जारी रहेगी. स्कूल, कॉलेज, सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे. ऑनलाइन पढ़ाई पर कोई रोक नहीं है.
-होटल, रेस्त्रां, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल्स, जिम, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर, बार और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे.
-सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों पर पूरी तरह से रोक जारी रहेगी.
-सभी सार्वजनिक धार्मिक स्थान बंद रहेंगे. धार्मिक बैठकों पर पूरी तरह से रोक रहेगी
कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार रहेगी यहां सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुलेंगी और ई-कॉमर्स के जरिए भी जरूरी सामान ही मंगवाया जा सकेगा.
Ministry of Home Affairs (MHA) issues National Directives for #COVID19 Management and offenses and penalties for violation of lockdown measures. https://t.co/JE02r23lTn pic.twitter.com/0c8bYOOy5M
— ANI (@ANI) May 17, 2020
नई दिल्ली,केंद्र सरकार ने 31 मई तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. लॉकडाउन-4 अब 14 दिन का होगा जिसकी मियाद 31 मई तक की रखी गई है. इसके नियम कायदों की घोषणा थोड़ी देर में होगी. लॉकडाउन-3 की मियाद आज खत्म होने वाली है. 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब पहली बार लॉकडाउन की घोषणा की थी तो देश में कोरोना वायरस के लगभग 300 मरीज थे.
आज लगभग 53 दिनों बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 90000 से ऊपर पहुंच गई है. जबकि देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 53946 है. 34108 लोगों का इलाज किया जा चुका है और 2872 लोगों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. तब ये लॉकडाउन 21 दिनों के लिए था. इसके बाद लॉकडाउन 2 की घोषणा की गई. इसकी मियाद 3 मई तक थी. इसके बाद फिर लॉकडाउन को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया. अब आज लॉकडाउन-3 की आखिरी तारीख है.
लॉकडाउन को लागू हुए भले ही 50 दिन से ज्यादा का वक्त हो चुका है, लेकिन कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है. हां पिछले 50 दिनों में दूसरे देशों के मुकाबले में भारत में इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी जरूर रही है
source:AAJ TAK
हैदराबाद | देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में अब तक 90 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि 2872 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के बढ़ते आंकड़े अभी लोगों को डरा ही रहे हैं कि हैदराबाद से आई एक खबर ने प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. बताया जाता है कि हैदराबाद के मदन्नापेट इलाके में एक ही अपार्टमेंट के कुल 25 लेागों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. एक साथ इतने लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद इलाके में कोरोना के और भी मरीज मिलने की संभावना बढ़ गई. यही कारण है कि अब इन लोगों के रिश्तेदारों की भी जांच तेज कर दी गई है.
बालोद | छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है | बालोद जिले मे दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं | रायपुर एम्स हॉस्पिटल ने ट्विट करके जानकारी दी | आपको बता दे कि 72 घंटो मे कुल चार मरीज बालोद से मिले है |
COVID 19 Update-Two more positive male patients found in Balod. They will be admitted in AIIMS shortly.#CoronaWarriors#coronaupdatesindia
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) May 17, 2020
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज की पांचवीं किस्त की घोषणा कर रही हैं. वित्त मंत्री ने बताया कि पैकेज को लेकर यह आखिरी घोषणा है. लगातार पांचवें दिन यह प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने निम्नलिखित बाते कही:-
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि कुल 20 करोड़ जनधन खातों में पैसे डाले गए हैं. जरूरतमंदों को सीधे कैश पहुंचा रहे हैं. 16,394 करोड़ सीधे खाते में ट्रांसफर किये गए. 6.81 करोड़ उज्जवला सिलेंडर बांटे गए.
निर्मला सीतारमण ने कहा कि पिछले दो दिनों की घोषणाओं में कई सुधार रहे हैं जिसमें जमीन, मज़दूर, लिक्विडिटी और कानून को संबोधित किया गया है. आज हम उसी श्रृंखला में आगे बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि गरीबों को तुरंत आर्थिक मदद पहुंचाई जा रही है, साथ ही खाना भी मुहैया करा रहे हैं
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि दालें भी 3 महीने पहले एडवांस में दे दी गईं. मैं FCI, NAFED और राज्यों के ठोस प्रयासों की सराहना करती हूं जिन्होंने लॉजिस्टिक की इतनी बड़ी चुनौती के बाद भी इतनी ज्यादा मात्रा में दालें और अनाज बांटा.
वित्त मंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत मौजूदा तकनीक का इस्तेमाल किया और इसलिए नकदी का डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर कर पाए. 2,000 रुपये की एक बार नकदी ट्रांसफर 8.19 करोड़ किसानों तक पहुंची है और इसकी कुल लागत 16,394 करोड़ है.
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया, नेशनल सोशल असिस्टेंस प्रोग्राम जो वृद्ध, अपंग और विधवाओं के लिए शुरू किया गया था उसके तहत 2 करोड़ 81लाख लाभार्थियों को 2,807 करोड़ रुपए अब तक ट्रांसफर कर दिया गया है. इसमें कुल 3000 करोड़ ट्रांसफर करना था.
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई गई ट्रेनें का किराया 85 फीसदी केंद्र सरकार ने दिया है. ट्रेन के अंदर खाना भी मुहैया करवाया गया. आज हम मनरेगा, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस, कंपनी एक्ट, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और राज्य सरकारों के रिसोर्स पर केंद्रित करेंगे. 200 नई पाठ्यपुस्तकें ई-पाठशाला में जोड़ी गईं.
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने 15000 करोड़ की योजना की घोषणा की थी जिसमें से 4113 करोड़ राज्यों को दे दिया गया है. आवश्क वस्तुओं पर 3750 करोड़ खर्च किया गया. टेस्टिंग लैब्स और किट्स पर 505 करोड़ खर्च किया गया. मनरेगा के लिए 40,000 करोड़ अतिरिक्त जारी किया गया.
वित्त मंत्री ने बताया कि आईटी का उपयोग करते हुए ईस्ट संजीवनी कंसल्टेंसी सर्विस की शुरुआत की गई. आरोग्य सेतु ऐप को करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया. भीम ऐप की तरह ये भी लोगों को बहुत लाभकारी है. पहले जहां भारत में एक भी पीपीई किट बनाने की एक भी कंपनी नहीं थी, आज 300 से ज्यादा यूनिट हैं. आज एक दिन में 3 लाख से ज्यादा पीपीई किट बनाई जाती हैं. एन95 मास्क भी लाखों की संख्या में बनाये जा रहे हैं. करीब 11 करोड़ एचसीक्यू टैबलेट का भी का उत्पादन किया.
वित्त मंत्री ने कहा, कोरोना संकट के समय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राशन देने का काम हमारी सरकार ने किया. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में 5 किलो गेहूं-चावल और 1 किलो दाल देने ने लिए ये योजना हम लाए.
वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस तरह सरफेसी और DRT एक्ट में पहले रिकवरी के प्रयास किए जाते थे. इंसॉल्वेंसी बैंकरप्सी कोड 2016 आने के बाद दोगुनी से ज्यादा रिकवरी हुई है. 221केसों में 44% रिकवरी हुई है, एडमिटेड क्लेम 4 लाख 13 हजार करोड़ हैं और वसूली योग्य रकम 1 लाख 84 हजार करोड़ है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया, स्वयं प्रभा जो एक डायरेक्ट टेलीकास्ट मोड है इसमें 3 चैनल पहले से ही स्कूली शिक्षा के लिए चिन्हित हैं अब 12 और चैनलों को इसमें जोड़ा जाएगा. मुझे यकीन है कि ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में भी इससे काफी मदद मिलेगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ई-लर्निंग जरूरी है और सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए सहायता मुहैया कराएगी. सभी बच्चे न सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे बल्कि कम्युनिटी रेडियो और पॉडकास्ट के जरिए भी उन्हें शिक्षा मुहैया कराई जाएंगी.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, राज्यों की तरह राजस्व में भारी गिरावट का सामना करने के बाद भी केंद्र राज्यों की लगातार मदद कर रहा है. अप्रैल के पहले सप्ताह में SDRF के लिए एडवांस 11,092 करोड़ रुपये का फंड रिलीज किया गया. एंटीCOVID गतिविधियों के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4,113 करोड़ रिलीज किए.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया, पब्लिक सेक्टर इंटरप्राइज (PSE) नीत-सभी क्षेत्रों को निजी सेक्टर के लिए भी खोल दिया जाएगा. भारत सरकार अब एक नई नीति की घोषणा करेगी जो मोटे तौर पर स्ट्रेटेजिक सेक्टर और अन्य को बांटेगी. स्ट्रेटेजिक सेक्टर जिसमें PSE मौजूद रहेंगी उसकी अधिसूचना दे दी जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन सेक्टर में PSE की अधिसूचना दी जाएगी उनमें कम से कम एक PSE मौजूद होगी लेकिन 4 से ज्यादा नहीं. निजी क्षेत्र को भी इसमें अपनी भूमिका निभाने की अनुमति दी जाएगी. अगर किसी अधिसूचित स्ट्रेटेजिक सेक्टर में 4 से ज्यादा PSE हैं तो उनका आपस में विलय कर दिया जाएगा.
नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों के लिए कई बड़े ऐलान किए. इनमें ऑनलाइन क्लासेज से लेकर और भी तमाम घोषणाएं की गईं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ई-लर्निंग जरूरी है और सरकार इसे बढ़ावा देने के लिए सहायता मुहैया कराएगी. सभी बच्चे न सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे बल्कि कम्युनिटी रेडियो और पॉडकास्ट के जरिए भी उन्हें शिक्षा मुहैया कराई जाएंगी.
Technology-driven education to be the focus- PM eVIDYa programme for multi-mode access to digital/online education to be launched immediately. Top 100 universities will be permitted to automatically start online courses by 30th May 2020: FM pic.twitter.com/1gVywcaSi6
— ANI (@ANI) May 17, 2020
वित्त मंत्री द्वारा की गई कुछ बड़ी घोषणाएं ये हैं-
- टेक्नोलॉजी ड्रिविन शिक्षा
- स्कूली शिक्षा को लेकर दीक्षा प्लेटफॉर्म
- एक क्लास के लिए एक चैनल होगा
- वन नेशन, वन डिजिटल प्लेटफॉर्म
- कम्युनिटी रेडियो और पॉडकास्ट होगा
- दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष ई-कंटेंट तैयार किया जाएगा
- 100 टॉप विश्वविद्यालय ऑनलाइन कोर्सेस की शुरू कर सकें, इसकी अनुमति दी गई.
नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक पैकेज की पांचवीं किस्त की घोषणा कर दी है. निर्मला सीतारमण ने बताया कि कुल 20 करोड़ जनधन खातों में पैसे डाले गए हैं और जरूरतमंदों को सीधे कैश पहुंचा रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब तक 16 हजार 394 करोड़ सीधे खाते में ट्रांसफर किए गए हैं और 6.81 करोड़ उज्जवला सिलेंडर बांटे गए हैं.
वित्त मंत्री ने कहा, कोरोना संकट के समय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राशन देने का काम हमारी सरकार ने किया. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में 5 किलो गेहूं-चावल और 1 किलो दाल देने ने लिए ये योजना हम लाए.
नई दिल्ली, कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए तीन चरणों में लागू 54 दिनों का लॉकडाउन आज खत्म होने जा रहा है. लॉकडाउन का चौथा चरण सोमवार से शुरू होगा और इसके लिए केन्द्र सरकार आज गाइडलाइंस जारी करेगी. पीएम मोदी ने पिछली बार राष्ट्र के नाम संबोधन में लॉकडाउन-4 का एलान किया था. मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन-4 नए रंग ढंग वाला होगा.
17 मई तक बढ़ा दिया गया था लॉकडाउन
पीएम मोदी ने 11 मई को राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी. आर्थिक गतिविधियां कैसे शुरू हों, पीएम मोदी ने राज्यों से सुझाव भी मांगे थे. लॉकडाउन के चौथे चरण में राज्य पांबदियों में अधिक छूट दिए जाने के पक्ष में हैं. राज्यों ने शर्तों के साथ और ट्रेनें चलाने, घरेलू उड़ानें शुरू करने और छोटे कारोबारियों को दुकानें खोलने की छूट देने का प्रस्ताव दिया है.
बता दें कि पीएम मोदी ने 24 मार्च को पहली बार 21 दिन के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी. इसके बाद इसे तीन मई तक और फिर 17 मई तक बढ़ा दिया गया था.
source:ABP News
आज 17 मई का राशिफल
मेष:
आज आपका दिन विशेष रूप से लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं, सभी कार्य फलीभूत होंगे। मगर सेहत का इस वक्त आपको विशेष ध्यान रखना होगा। काम की भागदौड़ में शरीर की अनदेखी करना सही नहीं है। हो सके तो इस वक्त इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए खानपान पर ध्यान दें। भाग्य आज 87 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:
आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर से ऑफिस का काम करते हुए परिवार के साथ भी तालमेल बैठा सकेंगे। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंतित हो सकते हैं। इस वक्त आपको थोड़ा सा समय निकालकर बच्चों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर के कामों में भी हाथ बंटाएं। भाग्य आज 78 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:
भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। आपकी सेहत के लिए यह अच्छा भी है कि इस दौर में खाली वक्त सबके पास है तो प्रभु के भजन में मन लगाएं। आज जीवनसाथी के साथ किसी योजना को लेकर चर्चा हो सकती है और उसके बेहतर परिणाम आपको प्राप्त होंगे। भाग्य आज 90 फीसदी साथ देगा।
कर्क:
आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अगर कोई जरूरी कार्य न हो तो घर से बाहर निकलें और जिन लोगों को बाहर का काम है वे इस समय बहुत ही सावधानी रखें। दुकानों और ऑफिसों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। इस वक्त सुरक्षा सबकी अपने हाथ में है। भाग्य आज 60 फीसदी साथ देगा।
सिंह:
आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। भागदौड़ और नेत्र विकार होने की आशंका है। आपके शत्रुओं का भी नाश होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। भाग्य आज 79 फीसदी साथ देगा।
कन्या:
सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। भाग्य आज 89 फीसदी साथ देगा।
![]()
तुला:
आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगे उठेंगी। बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने से सुख प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। आपकी भलाई भी इसी में है। भाग्य आज 81 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:
आज आपकी मन:स्थिति नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। आज आपको अस्वथता भी घेर सकती है। किसी काम में मन नहीं लगेगा और चिढ़ पैदा हो सकती है। फोन पर चाहें तो किसी डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। बाहर न जाएं। भाग्य आज 55 फीसदी साथ देगा।
धनु:
मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे, आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। संतान के उत्तरदायित्व की भी पूर्ति होगी। भाग्य आज 92 फीसदी साथ देगा।
मकर:
आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। भाग्य आज 89 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। जिससे कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव होगा। परिवार के लोगों के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी से करीबी और बढ़ेगी। दोस्तों के साथ चर्चा में भाग लेने से मन हल्का होगा और थकान मिटेगी। भाग्य आज 84 फीसदी साथ देगा।
मीन:
आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा। किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है। भाग्य आज 50 फीसदी साथ देगा।
रायपुर,पिछले 24 घंटे में 7 नए मरीज मिलने के बाद अभी शाम को राहत मिली अभी दो कोरोना पॉजिटिव मरीज को छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि दो मरीजों में से एक सूरजपुर और एक दुर्ग से है। इस बात की जानकारी एम्स ने ट्विट कर दी ,
इसके साथ है प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजो की संख्या अब 9 हो गयी.
COVID 19 Update-Two patients, one each from Surajpur and Durg have been cured and discharged by AIIMS on 16.05.2020. Presently, there are two active patients getting treatment and both are in stable condition.#CoronaUpdatesInIndia #CoronaWarriors
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) May 16, 2020
COVID 19 Update-One more 20 years old male found positive in Balod. He will be admitted in AIIMS shortly.#IndiaFightsCorona #CoronaUpdatesInIndia
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) May 16, 2020
निर्मला सीतारमण ने रक्षा श्रेत्र को लेकर भी बड़ा एलान किया है. उन्होंने कहा,'' सरकार ऐसे हथियार, वस्तुओं, स्पेयर्स को नोटिफाइ करेगी जिसमें आयात को बैन किया जाएगा और उनकी स्वदेशी आपूर्ति की जाएगी. हथियारों के मामले में विदेशी निर्भरता कम करनी है. ऑर्डिनंस फैक्ट्री का कॉर्पोरेटाइजेशन होगा. प्राइवेटाइजेशन नहीं होगा. रक्षा उत्पादन में FDI की सीमा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत की गई है.

नई दिल्ली | केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा (सीबीएसई) बोर्ड की बारहवीं और दसवीं के बचे हुए पेपरों की परीक्षा की तिथियों की घोषणा शनिवार शाम पांच बजे कर दी जाएगी। मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। बता दें कि दिल्ली के उत्तरी इलाके में दंगे के कारण दसवीं के कुछ पेपर नहीं हो सके थे जबकि पूरे देश मे दसवीं के पेपर हो गए थे। इसके अलावा लॉकडाउन के कारण बारहवीं के कुछ पेपर नहीं हो पाए थे। सीबीएसई शेष पेपर की परीक्षा की तिथियां अपनी वेबसाइट पर डाल देगी।
Attention Students!
— Dr Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) May 16, 2020
Releasing the date sheet for #CBSE Board Examinations for Class 10th and 12th today at 5.00 pm.
Stay tuned for more details...#IndiaFightsCOVID19@PMOIndia@HMOIndia@HRDMinistry@mygovindia@SanjayDhotreMP@cbseindia29@PIB_India@MIB_India@DDNewslive
औरैया | उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह दो वाहनों की भिड़ंत में कम से कम 24 प्रवासी श्रमिकों की मृत्यु हो गई जबकि 35 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तड़के ढाई से तीन बजे के बीच यह हादसा चिरूहली- मिहौली गांव के बीच हुआ जब एक चूना लदा ट्राला सड़क किनारे खड़े एक मिनी ट्रक से टकरा कर पलट गया जिससे उसमें सवार श्रमिक चूने की बोरियों के नीचे दब गए।
