नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE MAIN 2020 के लिए आवेदन फिर से खोला, जाने कब तक कर सकते है आवेदन

एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE MAIN 2020 के लिए आवेदन फिर से खोला, जाने कब तक कर सकते है आवेदन

नई दिल्ली | हाल ही में जिन छात्रों ने 12वीं पास किया है उनके लिए एक अच्छी खबर है | एनटीए ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2020 के लिए आवेदन फिर से खोल दिए हैं। ऐसे में उन छात्रों के लिए आवेदन का अच्छा मौका है जिन्होंने किसी वजह से पहले आवेदन नहीं किया था। छात्र एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 24 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कंपलीट एप्लीकेशन फॉर्म 24 मई शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे जबकि फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से (क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई/पेटीएम) रात साढ़े 11 बजे तक किया जा सकता है। जेईई मेन परीक्षा 18 जुलाई 2020 से शुरू होकर 23 जुलाई 2020 तक होगी।

जेईई मेन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन खुलने की जानकारी केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर दी। उन्होंने ट्वीट में कहा, 'जिन स्टूडेंट्स ने विदेश जाकर पढ़ने का आइडिया ड्रॉप कर दिया है, उन्हें भारत में पढ़ाई का अवसर दिया जा रहा है। मैंने एनटीए को जेईई मेन 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की विंडो फिर से खोलने की सलाह दी थी। जल्दी करें। फॉर्म 24 मई तक उपलब्ध हैं।'

पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक अशोक चतुवेर्दी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, पढ़ें पूरी खबर

पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक अशोक चतुवेर्दी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर।  सर्वोच्च न्यायालय से आज पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक अशोक चतुर्वेदी को थोड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने अशोक चतुर्वेदी पर ईओडब्ल्यू एसीबी रायपुर में हुई एफआईआर के विरूद्ध याचिका पर सुनवाई हुई। एफआईआर पर स्टे लगाते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में सुनवाई तक अशोक चतुर्वेदी को परेशान ना करने कहा गया। बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों न्यायमूर्ति एएम खानविलकर, न्यायमूर्ति दिनेश माहेश्वरी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के समक्ष सुनवाई हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने एफआईआर 16/2019 और 19/2020 में स्थगन आदेश दिया है। कहा गया कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई तक किसी भी प्रकार से याचिका कर्ता को परेशान ना किया जाए।

पढ़िए पूरी खबर-
सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में मामले की सुनवाई तक किसी भी प्रकार से याचिकाकर्ता को परेशान ना किया जाए। याचिकाकर्ता के वकीलों ने बताया कि राज्य के बड़े उच्चाधिकारियों के दबाव में दुर्भावनावश बार बार एफआईआर की जा रही है। इसे सर्वोच्च न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए स्थगन आदेश जारी किया है। सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ को यह भी बताया गया कि तीन मामलों में पूर्व में उच्च न्यायालय से अंतरिम राहत दिए जाने के बावजूद अवमानना करते हुए एफआईआर पंजीबद्ध किया गया जिस पर सर्वोच्च न्यायालय ने अवमानना याचिका की बात भी कही है। याचिकाकर्ता ने प्रदेश के तीन अफसरों को उत्तरवादी बनाते हुए गम्भीर आरोप लगाए हैं। मामले की पैरवी सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता मुकुल रोहोतगी एवं उनके साथी अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव , आशुतोष पाण्डेय, शशांक ठाकुर, ए.व्ही.श्रीधर एवं हिमांशु सिन्हा ने की।
बड़ी खबर: समाजवादी नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या,  सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

बड़ी खबर: समाजवादी नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

उत्तर प्रदेश। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के संभल से एक खबर सामने आ रही है जहां समाजवादी पार्टी के नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आपको बता दे की डबल मर्डर का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हत्यारे अपनी हाथ में बंदूक लिए पहले विवाद करते और फिर गोली मारकर भागते हुए नजर आ रहे है। 

पढ़िए पूरी खबर-
जानकारी के अनुसार-  बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर शमसोई गांव के ही दबंगों ने सपा पार्टी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र चंदौसी के दलित प्रत्याशी रहे छोटे लाल दिवाकर और उनके बेटे सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और इसका वीडियो वायरल हो गया।  बतादें कि समाजवादी पार्टी के नेता छोटे लाल दिवाकर की पत्नी गांव की प्रधान हैं।  ऐसे में उनका ज्यादातर काम छोटेलाल दिवाकर ही देखते थे। छोटे लाल दिवाकर मंगलवार की सुबह अपने बेटे सुनील के साथ गांव के बाहर मनरेगा के तहत बन रही सड़क का जायजा लेने गए थे।  आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही कुछ दबंग वहां पहुंच गए और आगे अपने खेत होने का हवाला देते हुए सड़क निर्माण रोकने की हिदायत दी। जब छोटे लाल दिवाकर ने ऐसा करने से इंकार कर दिया, तब दबंगों ने उन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
 
 #संभल में सपा नेता छोटेलाल दिवाकर और उनके बेटे की जमीनी विवाद में गोली मारकर सरेआम हत्या, आरोपी मौजूदा ग्रामप्रधान का पति है, फिलहाल फरार है#UP#CrimesInUP#CrimesInIndia#SP#Chotelal
केन्द्र सरकार का आर्थिक पैकेज सिर्फ बकवास- जयराम रमेश ने कसा तंज

केन्द्र सरकार का आर्थिक पैकेज सिर्फ बकवास- जयराम रमेश ने कसा तंज

नईदिल्ली। भारत समेत दुनिया के तमाम देश इन दिनों कोरोना संकट से जूझ रहे हैं| देश में अब तक कोविड-19 संक्रमण के एक लाख से ज्यादा केस आ चुके हैं| कोरोना संकट से निपटने के लिए मोदी सरकार ने अलग-अलग सेक्टर के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का आर्थिक पैकेज जारी किया है| कांग्रेस ने इसे बकवास करार दिया है| कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने इस पैकेज को बोगस बताते हुए, इससे जुड़े कुछ आंकड़े दिए हैं|

जयराम रमेश ने 20 लाख करोड़ पैकेज का एक ब्रेकअप ट्वीट किया है| इसमें इंटरनेशनल और इंडियन बैंकर्स का एस्टीमेट है उन्होंने लिखा- च्सरकार के बोगस दावों का खुलासा| ये फ्रॉड पैकेज है. क्या हम सब गलत हैं और सिर्फ पीएम मोदी ही सही हैं?

इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जारी की गई आर्थिक पैकेज के चौथी किस्त पर जयराम रमेश ने कहा था, च्प्रवासी मजदूर घर नहीं पहुंच पा रहे हैं और हमारी वित्त मंत्री अंतरिक्ष की सैर का रास्ता खोलने की बात कर रही हैं|

वहीं, आर्थिक पैकेज के पांचवीं और आखिरी किस्त पर कांग्रेस नेता ने कहा था कि सरकार की घोषणाओं में साफ दिख रहा है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा कुछ कंपनियों को ही मिलना है| उन्होंने कहा था कि बिजली की खपत स्थिर है या घट रही है, लेकिन वित्त मंत्री परमाणु ऊर्जा को निजी क्षेत्र के खोलना चाहती हैं|
आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बाद आरबीआई से उम्मीद, क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने को घटेगी ब्याज दर

आत्मनिर्भर भारत पैकेज के बाद आरबीआई से उम्मीद, क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने को घटेगी ब्याज दर

नईदिल्ली। राहत पैकेज की घोषणा के बाद सरकार का पूरा जोर अब क्रेडिट ग्रोथ बढ़ाने पर है, यानी ज्यादा लोन देने पर है। ऐसे में ब्याज दर में और कटौती की गुंजाइश निकालने की कोशिश की जाएगी। सरकार चाहती है कि बैंक, आम आदमी से लेकर छोटे कारोबारियों को ज्यादा से ज्यादा कर्ज दें, ताकि मार्केट में मनी फ्लो बढ़ सके। यही कारण है कि इस मसले पर वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक के बीच जल्द ही बैठकों का दौर शुरू होगा।

रिजर्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी की समीक्षा 5 जून को होने जा रही है। इससे पहले आरबीआई के साथ बैठकों का दौर शुरू होगा। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार, राहत पैकेजों के तहत किसानों और कुछ सीमित आय वालों को होम लोन पर ब्याज दरों में कुछ समय के लिए कटौती का तोहफा दिया गया है, मगर आम आदमी के लिए लोन की ब्याज दरों में उतनी कटौती नहीं की गई है, जितनी उम्मीद थी। 
 
रिजर्व बैंक द्वारा रीपो रेट में की गई जोरदार कटौती के बाद भी बैंकों ने उस अनुपात में लोन सस्ता नहीं किया है, जबकि इस वक्त की सबसे जरूरत है कि लोन इतने सस्ते हों कि आम आदमी ज्यादा लोन ले, ताकि मार्केट में मनी फ्लो बढ़े। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार और रिजर्व बैंक इस दिशा में आगे कदम बढ़ाएंगे। अधिकारी के अनुसार, आने वाले दिनों में ब्याज दरों में और कटौती हो सकती है। लोन और सस्ते हो सकते हैं।
देश में कहीं भी जाने के लिए अब एक ही जगह से बनेगा ई-पास, जाने इससे जुडी पूरी खबर

देश में कहीं भी जाने के लिए अब एक ही जगह से बनेगा ई-पास, जाने इससे जुडी पूरी खबर

नईदिल्ली। देश ने लॉकडाउन के चौथे चरण में प्रवेश किया है ताकि कोरोना वायरस ज्यादा न फैल सके। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि लॉकडाउन 4 नए रंग रूप वाला होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस लॉकडाउन में कई ढ़ील दी है। अब लॉकडाउन 4.0 के तहत नए नियम बनाए गए हैं जो आपको थोड़ा और घूमने की अनुमति देंगे। भारत सरकार ने कोविड-19 ई-परमिट पास के लिए आवेदन करने के लिए एक वेबसाइट बनाई है जो आपको ज़रूरत पडऩे पर राज्यों में यात्रा करने की अनुमति देगी।

राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा बनाई गई इस वेबसाइट में 17 राज्यों के लिए ई पास है। जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं। यह ई-परमिट कुछ श्रेणियों जैसे छात्रों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों, आपातकालीन/चिकित्सा यात्रा और विवाह प्रयोजनों के लिए मान्य है। वेबपेज के अनुसार, कोई भी व्यक्ति या समूह ई-पास के लिए आवेदन कर सकता है और उसे इसके लिए सभी अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

इस साइट के जरिए अभी तक 3,335,373 लोग ई-पास के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 1,160,123 पास जारी किए गए हैं। 9,89,363 अभी प्रोसेस में हैं जबकि 1,185,887 पास रिजेक्ट हुए हैं।

जिन राज्यों के लोग ई-पास के लिए अप्लाई कर सकते हैं उनमें आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू एंड कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीपस, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेर, सिक्किम, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
शहर के एक अपार्टमेंट में खेलते-खेलते पांचवीं मंजिल से गिरा मासूम, मौके पर हुई मौत

शहर के एक अपार्टमेंट में खेलते-खेलते पांचवीं मंजिल से गिरा मासूम, मौके पर हुई मौत

जबलपुर। लॉक डाउन के बिच जबलपुर शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां, एक 8 साल का मासूम खेलते-खेलते 5वीं मंजिल से गिर गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

पढ़िए पूरी खबर-
मिली जानकारी के अनुसार- यह पूरा मामला जबलपुर शहर के आस्था नगर अपार्टमेंट का है। जहां, 8 साल का मासूम पांचवीं मंजिल में खेल रहा था। इस दौरान गलती से उसका पैर फिसल गया। वहीं पांचवीं मंजिल से गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इन बातों को पुष्टि नहीं की है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही जब रहवासी घर से बाहर निकले तो सामने मासूम की लाश देख लोगों का दिल दहल गया। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। इस घटना से अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया है।
बड़ा हादसा: ट्रक और बस की टक्कर में 9 मजदूरों की मौत, जाने कहा की है यह खबर

बड़ा हादसा: ट्रक और बस की टक्कर में 9 मजदूरों की मौत, जाने कहा की है यह खबर

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बस और ट्रक की टक्कर में 9 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, एक बस दरभंगा से बांका जा रही थी, इसी दौरान खरीक के अंभो चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे लोहे से लदे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी और ट्रक पलट गया। ट्रक पर लदे लोहे के पाइप के उपर कई मजदूर बैठे थे। ट्रक पलटने के बाद सभी मजदूर लोहे के पाइप के नीचे दब गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस समेत कई इलाकों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सड़क पर बिखरे बड़े-बड़े लोहे की पाइप को हटाया गया। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में 9 मजूदरों की मौत हुई है। पुलिस पाइप हटाने में जुटी हुई है। आशंका है कि दुर्घटना स्थल पर और अधिक शव दबे हो सकते हैं। इस हादसे में बस पर सवार 4 लोग भी घायल हुए हैं। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है तथा विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

बता दें कि मंगलवार सुबह 3 राज्यों में हुए अलग-अलग हादसों में 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। सबसे पहले उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रवासी मजदूरों का ट्रक पलट गया जिसमें 3 महिलाओं की मौत हो गई। इसके बाद महाराष्ट्र के यवतमाल में बस के ट्रक से टकराने पर तीन प्रवासी मजदूरों सहित चालक की मौत हो गई। अब बिहार के भागलपुर में प्रवासी मजदूरों को लेकर जा रही एक बस पाइप लदे हुए ट्रक से टकरा गई। घटना में नौ प्रवासियों की मौत हो गई है।
रायपुर में सेलून,ब्यूटीपार्लर, पान दुकान खोलने की मिली अनुमति लेकिन यह शर्तों को करना होगा पालन

रायपुर में सेलून,ब्यूटीपार्लर, पान दुकान खोलने की मिली अनुमति लेकिन यह शर्तों को करना होगा पालन

 रायपुर जिला अंतर्गत पान दुकान एवं सैलून, नाई दुकान, ब्यूटी पार्लर को प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु सामान्य निर्देशों के पालन करते हुए संचालन करने की अनुमति निम्नांकित शर्तों के अधीन दी जाती है उपरोक्त का आदेश आज रायपुर जिला कलेक्टर के द्वारा जारी किया गया

देखे आदेश और नियम

 

 

 

 

बड़ी खबर: अब इस ​जिले में मिले दो कोरोना पाजिटिव मरीज, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई इतनी

बड़ी खबर: अब इस ​जिले में मिले दो कोरोना पाजिटिव मरीज, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई इतनी

रायपुर।रायगढ़ जिले में कोरोना के 2 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। दोनो मरीज ठाणे से लौटने वाले मजदूर है। दोनों को लैलूंगा के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है।

बता दें कि आज ही एक कोरोना पॉजेटिव मरीज सूरजपुर में मिला था इसके साथ ही प्रदेश मे अब कुल 36 एक्टिव मरीज हो गए है 

 

आज दिनांक  19मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 19मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज 19 मई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत करनी होगी, धन प्राप्ति के सारे प्रयास सफल भी होंगे। परंतु भावना में बहकर अत्यधिक धन खर्च करने की भी आशंका है। जिसकी वजह से बाद में परेशान भी होंगे।

वृषभ:

वृषभ राशि के जातकों आज कार्यक्षेत्र में कुछ प्राथमिकताएं तय करनी पड़ेंगी, जो काम जरूरी है। पहले उन पर फोकस करें, तभी पूर्ण रूप से सफल हो सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है। व्यवसाय के लिए धन खर्च का योग है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में भावनाओं में बहकर फैसला नहीं लेना चाहिए। जितना ज्यादा प्रैक्टिकल होकर काम करेंगे, उतना ज्यादा अच्छा होगा। अचानक कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, अत: स्वयं को मजबूत बनाए रखें। खर्च कंट्रोल करने का प्रयास करें।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों के मन में भ्रम और कन्फ्यूजन बहुत ज्यादा रहेगा। इस समय महत्वपूर्ण निर्णय को टालना बेहतर है। पैसों का इस्तेमाल बहुत सोच समझकर करना जरूरी है। खर्चों का नियंत्रण करना समय की मांग है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को आज अपने उच्च अधिकारियों की तरफ से निराशा हाथ लगेगी। मन मुताबिक उनके काम को सराहा नहीं जाएगा। इसकी वजह से मन परेशान रहेगा, आत्ममंथन का समय है। कमियों को दूर कर भविष्य की योजना बनाएं। धन प्राप्ति के लिए उत्तम समय है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक पूरे आत्म-विश्वास के साथ काम करेंगे और उसमें सफल भी रहेंगे। कुछ मुश्किलों के बाद सभी काम पूरे हो जाएंगे। धन प्राप्ति के सीमित अवसर मिलेंगे। मितव्ययिता इस समय की मांग है।

तुला:

तुला राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी नहीं मिलेगा। अपने काम पर ध्यान दें और मन को शांत रखने का प्रयास करें। खर्चों के लिए संचित धन का उपयोग करना पड़ सकता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों की एनर्जी कार्यक्षेत्र में तारीफ के काबिल रहेगी। उनके काम की प्रशंसा होगी। जितना ज्यादा प्रैक्टिकल होकर सोचेंगे, वह आपको मदद करेगा। धन प्राप्ति में भाग्य का सहयोग भी मिल रहा है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में बहुत मेहनत के बाद ही रिजल्ट मिलेंगे। आत्मविश्वास को बनाए रखें। सकारात्मक सोच नए रास्ते खोलेगी। खर्चो को जितना ज्यादा नियंत्रण में रखेंगे। उतने ज्यादा सुखी रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातकों को अपने क्रोध पर काबू रखना बहुत जरूरी है। काम की अधिकता मन को बेचैन करेगी। परंतु सही रूपरेखा बनाकर करेंगे तो सफल रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी हुई है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक अपने आत्मविश्वास के सहारे कार्यक्षेत्र की सभी मुश्किलों को आसान बना लेंगे। कुछ लोग नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उसके लिए उपयुक्त समय है। पुराना रुका हुआ पैसा मिलने का योग है, जिसे आप निवेश कर पाएंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों को भोग विलास की प्रवृत्ति से बाहर निकल कर काम पर फोकस करना जरूरी है। कार्यक्षेत्र की स्थितियां बहुत मेहनत के बाद ही धन लाभ कराएगी, ध्यान-पूर्वक काम करें। खर्च को ज्यादा से ज्यादा नियंत्रण में रखें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या सुने तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

 

पॉकेटमार को पकड़ना पुलिस को पड़ा भारी, पॉकेटमार निकला कोरोना पॉजिटिव, कोतवाल सहित 30 लोगों को किया गया क्वारंटाइन, जाने कहा की है यह खबर

पॉकेटमार को पकड़ना पुलिस को पड़ा भारी, पॉकेटमार निकला कोरोना पॉजिटिव, कोतवाल सहित 30 लोगों को किया गया क्वारंटाइन, जाने कहा की है यह खबर

भुवनेश्वर | उड़ीसा पुलिस लॉक डाउन के दौरान अपराधों की रोकथाम में जुटी है | लेकिन गुंडे, बदमाशों को पकड़ना अब पुलिस के लिए कम मुसीबत भरा काम नहीं है | जानकारी के अनुसार उड़ीसा के कुंभारपड़ा पुलिस थाने में छिनतई के आरोप में पुलिस पॉकेटमार को धर लाई, और तबियत से धुनाइ भी की गई। चार दिन बाद वो पॉकेटमार कोरोना पॉजिटिव निकला तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया | जिसके बाद आनन-फानन में थाने के कोतवाल से लेकर नगर सैनिक कुल 30 लोगों को क्वारनटाईन सेंटर भेजा गया |

बड़ी खबर : बालोद जिले में क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

बड़ी खबर : बालोद जिले में क्वारंटाइन सेंटर में युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है।  खबर मिली है कि बालोद जिले के ग्राम परसवानी के एक स्कूल में बनाये गए क्वारंटाइन सेंटर में क्वारंटाइन किये गए युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले युवक सूरत से छत्तीसगढ़ आया था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत इस मामले की जांच पुलिस कर रही हैं। 

 इस राज्य में कल से चलेंगे ट्रेन, बस और ऑटो, 31 मई तक 4 राज्यों के लोगों की इंट्री पर लगाया गया रोक

इस राज्य में कल से चलेंगे ट्रेन, बस और ऑटो, 31 मई तक 4 राज्यों के लोगों की इंट्री पर लगाया गया रोक

बैंगलोर। कोरोना की महामारी के चलते सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन-4 लगा दिया है। आपको बता दे की कोरोना वायरस कोविड-19 से पुरे देश में हडकंप सा मचा हुआ है जिसके चलते सरकार ने लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी थी जिसके बाद अब थोड़ी राहत दी जा री है | इस चरण के लॉकडाउन में पहले से अधिक छूट मिलेगी। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डॉ अश्वथ नारायण ने बताया कि राज्य में  अंदर लॉकडाउन 4.0 में ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा लॉक डाउन 4 में अलग-अलग जिलों में जाने के लिए बस सेवा और नगरीय बस सेवा कल से शुरू होगी। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 31 मई तक गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है।

पढ़िए पूरी खबर-
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने बताया कि- कर्नाटक में सिर्फ सड़क राज्य परिवहन निगम की बसें और प्राइवेट बसें ही चलेंगी।  कंटेनमेंट ज़ोन्स में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा और अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों अनुमति दी जाएगी।  रविवार को पूरे राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन रहा करेगा। सभी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी।  सभी ट्रेनों को राज्य के भीतर चलने की अनुमति दी जायेगा। 

डॉ अश्वथ नारायण ने बताया कि- टैक्सी और ऑटो को भी कल से चलने की अनुमति मिलेगी। कंटेंनमेंट एरिया को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर ट्रांसपोर्ट को अनुमति दी जाएगी लेकिन लॉक डाउन के नियमों का पालन भी होगा। उन्होंने कहा कि पब्लिक पार्कों को भी कल से खोल दिया जाएगा लेकिन सोशल डिस्पेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।
 
लॉकडाउन 4.0 में लगाए गए प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकते, गृह मंत्रालय ने दिये राज्य व केन्द्रशासित प्रदेशों को निर्देश

लॉकडाउन 4.0 में लगाए गए प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकते, गृह मंत्रालय ने दिये राज्य व केन्द्रशासित प्रदेशों को निर्देश

नईदिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए रविवार को लॉकडाउन प्रतिबंधों के बारे में संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए। चूंकि लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया, इसलिए प्रतिबंधों में व्यापक छूट दी गई।

आज से प्रभावी नए दिशा-निर्देशों के तहत, अब राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ही रविवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी संशोधित दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन का परिसीमन या निर्धारण करेंगे। रेड/ऑरेंज जोन के भीतर कंटेनमेंट (सील) और बफर (नियंत्रित) जोन की पहचान करने का काम स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा ही स्थानीय स्तर की तकनीकी जानकारियों एवं सूचनाओं और स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के आधार पर किया जाएगा। 

कंटेनमेंट जोन के भीतर पहले की तरह अब भी सख्त परिधि या दायरे को बनाए रखा जाएगा और केवल आवश्यक गतिविधियों या कार्यों की ही अनुमति होगी। सीमित संख्या में गतिविधियां या कार्य अब भी पूरे देश में प्रतिबंधित रहेंगे। गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत विशेष रूप से निषिद्ध किए गए कार्यों को छोड़ अन्य सभी गतिविधियों की अनुमति दी जाएगी।

इन बिंदुओं या तथ्यों को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को पुन: यह हिदायत दी है कि संशोधित दिशा-निर्देशों के तहत लॉकडाउन प्रतिबंधों में व्यापक छूट दिए जाने के बावजूद राज्य/केंद्र शासित प्रदेश गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों में लगाए गए प्रतिबंधों में ढील नहीं दे सकते हैं। यही नहीं, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश वर्तमान स्थिति के जमीनी स्तर के विश्लेषण के आधार पर आवश्यक समझने पर कुछ अन्य गतिविधियों या कार्यों को निषिद्ध कर सकते हैं या पाबंदियां लगा सकते हैं। 

इसके अलावा, इस आशय की सूचना दे दी गई है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न जोन का परिसीमन या निर्धारण करते समय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा द्वारा जारी किए गए संशोधित दिशा-निर्देशों में उल्लिखित मानदंड/सीमा को अवश्य ही ध्यान में रखना चाहिए। इतना ही नहीं, जनता की सहूलियत के लिए केंद्र और संबंधित राज्य के दिशा-निर्देशों का व्यापक प्रचार स्थानीय स्तर पर करने का आग्रह किया गया है।
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के मध्य होंगी सम्पन्न, स्थगित परीक्षाओं की नवीन समयसारिणी जारी

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के मध्य होंगी सम्पन्न, स्थगित परीक्षाओं की नवीन समयसारिणी जारी

 रायपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रतिवर्ष संचालित होने वाली दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं इस बार विश्वव्यापी कोरोना महामारी के कारण पूर्व में जारी समय सारिणी स्थगित होने के कारण सम्पन्न नहीं हो पाईं थीं। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा ट्वीट कर नवीन तिथि आज जारी की गई। जिसके तहत दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाईं के मध्य संचालित की जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार परीक्षाएं सुबह 10.30 से दोपहर 1 बजे के मध्य सम्पन्न कराई जाएंगी। 

 
गौरतलब है कि मानव संसाधन विकास मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर तिथियां जारी कर दी हैं। पूर्व में तिथि 16 मई को जारी होने वाली थी पर बाद में शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर तिथि को आगे बढ़ा दिया।
 
परीक्षाएं यथाअनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 1, 2, 10, 15 जुलाई को आयोजित की जाएंगी जबाकि 12वीं की 1, 2, 3, 4, 6, 7, 8, 9, 10, 11 जुलाई को आयोजित होंगी।

ट्वीट में लिखा था कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट को अंतिम रूप देने से पहले कुछ अतिरिक्त तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रख रहा है, इस वजह से आज 5 बजे होने वाली कक्षा 10 वीं और 12 वीं परीक्षा की डेटशीट की घोषणा अब सोमवार (18-05-2020) तक होगी।

मानव संसाधन विकास मंत्री द्वारा जारी ट्वीट में लिखा गया है कि देश भर में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन लागू है। ऐसे में देश भर के स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है और मार्च के बाद से परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं। ध्यान दें कि कुछ दिन पहले बोर्ड ने ये घोषणा की थी कि 1 जुलाई से 15 जुलाई के बीच 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। ये घोषणा 10वीं के नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के छात्र और 12वीं के सभी राज्यों के छात्रों के की गई थी। इसके अलावा बोर्ड ने लॉकडाउन के चलते और समय की कमी के कारण केवल प्रमुख 29 विषयों की परीक्षा कराने का निर्णय लिया था।
31 मई को मन की बात करेंगे मोदी, लोगों से ट्वीट कर मांगे सुझाव

31 मई को मन की बात करेंगे मोदी, लोगों से ट्वीट कर मांगे सुझाव

नईदिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संकटकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस माह 31 मई को अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे। कोरोना वायरस की वजह से देश में जारी पूर्णबंदी में पीएम मोदी की यह तीसरी मन की बात होगी। इस कार्यक्रम में मोदी आकाशवाणी से जनता को संबोधित करते हैं।

प्रधानमंत्री ने 31 मई को प्रसारित किये जाने वाले इस रेडियो कार्यक्रम में शामिल किये जाने के लिए जनता से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने सोमवार सुबह इस बारे में ट्वीट किया और लोगों से सुझाव भेजने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट में लिखा, 31 मई को होने वाले मन की बात कार्यक्रम के लिए मैं आपके सुझावों का इंतज़ार करूंगा।

सुझाव 1800-11-7800 पर संदेश रिकॉर्ड करके भेजे जा सकते हैं, साथ ही नमो ऐप या माईगॉव पर इन्हें लिखा जा सकता है। देश में लाकडाउन का चौथा चरण आज ही शुरु हुआ है जो 31 मई तक चलेगा। उम्मीद है की प्रधानमंत्री लाकडाउन को लेकर भी चर्चा करेंगे। कोरोना वायरस महासंकट के बीच मोदी की ये तीसरी मन की बात होगी, जिसे वह लॉकडाउन में ही संबोधित करेंगे। इससे पहले मार्च और अप्रैल महीने की मन की बात भी लॉकडाउन में ही संबोधित की गई थी।
 भांजे को हुआ मामी से प्यार, जुदाई के डर से दोनों ने कीया आत्महत्या का प्रयास

भांजे को हुआ मामी से प्यार, जुदाई के डर से दोनों ने कीया आत्महत्या का प्रयास

भिंड। लॉक डाउन के बिच एक अनोखा मामला सामने आ रहा है जहां एक भांजे को मामी से प्यार हो गय। जिसकी खबर घर वालो को लगते ही पुलिस को बुला लिया। जिसके बाद जुदाई के डर से दोनों ने आत्महत्या का प्रयास किय। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

जानिए पूरी खब-
मिली जानकारी के अनुसार- भिंड के चरथर गांव का रहने बाला रामू जाटव ग्वालियर के बिरलानगर में रहने बाले मामा हरि सिंह जाटव के घर आना जाना था। 6 साल पहले रामू जाटव को अपनी मामी सुनीता से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करने लगे। एक दिन सुनीता मामी और भांजे रामू का प्यार परवान चढ़ गया। दोनों की प्रेम की निशानी सुनीता ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। दोनों की प्रेम कहानी का पता रामू के मामा हरि जाटव को लग गया। हरि जाटव ने पत्नी सुनीता जाटव के साथ मारपीट कर दी। 13 मई को सुनीता जाटव अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे के साथ ग्वालियर से भिंड भाग आई। रास्ते मे सुनीता ने अपने प्रेमी भांजे रामू जाटव को फोन पर बुला लिया। रामू जाटव ने अपनी मामी सुनीता को बरुआ नगर इलाके में किराये से मकान लेकर रहने लगा। आज रविवार को प्रेमी भांजा रामू सिलेंडर भरबाने के लिए घर से निकला। बाजार में रामू के परिजनों ने उसे देख लिया और चुपचाप रामू का पीछा कर उसके घर पहुच गए। रामू के परिजनों ने पुलिस को बुलाया तो प्रेमी भांजे से जुदाई के डर से मामी ने धारदार चाकू से गला रेत लिया। प्रेमिका की हालत देख प्रेमी ने सुनीता से चाकू छीनकर खुद का गला काटने का प्रयास किया। परिजनों ने चाकू छुड़ा लिया। हाथ मे चाकू लगने से दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ मामी प्रेमिका की हालत गभीर बनी हुई है।
 शहर के मकान और दुकान में लगी भीषण आग, आग की लपटों में झुलसा पूरा परिवार

शहर के मकान और दुकान में लगी भीषण आग, आग की लपटों में झुलसा पूरा परिवार

 ग्वालियर। कोरोना की महामारी और लॉकडाउन के बिच आगजनि की घटना सामने आ रही है आपको बता दे की ग्वालियर शहर के इंदरगंज चौराहे पर भीषण आग लगी है। वहीं आग की लपटें कुछ की मिनटों में दुकानों और घरों में फैल गया है। इधर आग की खबर ​मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची हैं। आग से झुलसने से दो बच्चों की मौत की खबर मिल रही है। वहीं घर में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक दो लोगों को बाहर निकाला है, जिसमें एक 12 से 13 साल का बच्चा बुरी तरह से झुलस गया है, वहीं एक अन्य सुरक्षित है। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घर के अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। 

रायपुर में कल से कौन सी संस्थाएं कितने दिन और कितने बजे तक खुलेगी आदेश हुआ जारी

रायपुर में कल से कौन सी संस्थाएं कितने दिन और कितने बजे तक खुलेगी आदेश हुआ जारी

रायपुर में 18 मई से रायपुर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इन संस्थाओं को हफ्ते में ईतने दिन और ईन नियमों व शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है


देखे कब क्या खुलेगा और कितने बजे तक