नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
 कोयला व्यापारी से 10 लाख रूपये लेकर माल की सप्लाई नहीं कर की धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज

कोयला व्यापारी से 10 लाख रूपये लेकर माल की सप्लाई नहीं कर की धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज

रायपुर। एक कोयला व्यापारी से 10 लाख रूपये लेकर कोयला की सप्लाई नहीं कराकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

खमतराई थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विजय कुमार वर्मा निवासी श्रीनगर खमतराई जो कोयला व्यापारी है के द्वारा आरोपी विवेक श्रीवास्तव को कोयला खरीदने के लिए आर्डर दिया हुआ था। इस आर्डर के एवज में एडवांस में आरोपी को 10 लाख रूपये उसके बताये खाते में जमा भी कराए, लेकिन रूपये प्राप्त करने के बाद भी आरोपी द्वारा कोयला की सप्लाई प्रार्थी को नहीं कर धोधाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। 
 आज राजधानी पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, जानें कितनी डोज़ की होगी डिलीवरी

आज राजधानी पहुंचेगी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप, जानें कितनी डोज़ की होगी डिलीवरी

रायपुर। कोरोना महामारी से निपटने के लिए राहत का टीका बस पहुंचने ही वाला है। आज एयर कार्गो से कोरोना वैक्सीन की पहली खेप रायपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने वाली है। पहले खेप में सीरम इंस्टिट्यूट की कोविशील्ड वैक्सीन के 3 लाख 23 हजार डोज होगी। पहले चरण में 2 लाख 67 हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को यह टीका लगाया जाना है।

अधिकारियों ने बताया, स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर हवाई अड्डे से राज्य वैक्सीन भंडार तक टीकों के परिवहन के लिए इंसुलेटेड वैक्सीन वैन की व्यवस्था की है। इसमें टीकों को 2 डिग्री सेल्सियस से 8 डिग्री सेल्सियस तक के अनुकूलित तापमान में रखा जाएगा। राज्य वैक्सीन भंडार से इंसुलेटेड वैक्सीन वैन के जरिए ही सभी जिलों में ये टीके भेजे जाएंगे। इसके लिए एक राज्य स्तरीय, तीन क्षेत्रीय और 27 जिला स्तरीय कोल्ड चेन पॉइंट बनाए गए हैं।

अधिकारियों का कहना है, प्रदेश में टीकों के सुरक्षित भंडारण व परिवहन के लिए अभी 630 क्रियाशील कोल्ड चेन पॉइंट एवं 85 हजार लीटर से अधिक कोल्ड चेन स्पेस उपलब्ध है। इनके साथ ही 81 अतिरिक्त कोल्ड चेन पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं। वैक्सीन के परिवहन के लिए 1 हजार 311 कोल्ड-बॉक्स उपलब्ध हैं। सीरिंज, नीडल एवं अन्य सामग्रियों के भंडारण के लिए 360 ड्राई-स्टोरेज भी बने हैं।

यहां लगना है राहत का टीका-
राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. अमर सिंह ठाकुर ने बताया, प्रदेश में टीकाकरण के लिए 1349 बूथ चिन्हित किए गए हैं। इन केंद्रों पर कुल दो लाख 67 हजार 399 हेल्थ-केयर वर्करों, राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों तथा सशस्त्र बलों को टीके लगाए जाएंगे। इन सब की जानकारी कोविन पोर्टल में एंट्री की गई है।

16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण अभियान-
महामारी से निपटने के लिए टीकाकरण का अभियान 16 जनवरी से शुरू हो रहा है। इस पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगना है। इस चरण के लिए छत्तीसगढ़ में पहले दिन 99 बूथों से टीकाकरण की शुरुआत होगी। आवश्यकता महसूस होने पर केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पहले चरण के बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगना है। उनको भी चिन्हित कर कोविन एप में पंजीकृत किया जाएगा।
 बर्ड फ्लू: रायपुर में बड़े पैमाने में मिले कबूतरों के शव, वेटनरी विभाग की बढ़ी चिंता

बर्ड फ्लू: रायपुर में बड़े पैमाने में मिले कबूतरों के शव, वेटनरी विभाग की बढ़ी चिंता

रायपुर। शहर में मंगलवार की शाम कुछ कबूतरों के मरने की खबर आई। इस खबर से वेटरनरी विभाग चिंता में आ गया है। प्रदेश भर में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच राजधानी रायपुर में इस तरह पक्षियों के मरने का यह पहला मामला है। आसपास देखने पर कुछ ही दूरी पर करीब 12 कबूतर मृत मिले।

अचानक इतनी तादाद में कबूतरों के मारे जाने की खबर मिलते ही जिला पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी, महापौर एजाज ढेबर, पार्षद बंटी होरा भी मौके पर पहुंचे। पीपीई किट पहने पशु चिकित्सक भी आए। मरे हुए कबूतरों का मुआएना कर उन्हें यहां से हटाया गया। वेटरनरी डिपार्टमेंट की टीम ने कबूतरों के सैंपल लिए। नगर निगम की टीम अन्य मरे हुए कबूतरों को साथ ले गई।

जिला पशु अस्पताल के डॉक्टर संजय जैन ने बताया कि कबूतरों का इस तरह से मरना बर्ड फ्लू ही हो यह जरूरी नहीं है। यहां पाए गए कबूतरों के सैंपल की जांच की जाएगी इसके लिए सैंपल भोपाल भेजे जाएंगे । 3 दिन के समय के बाद रिपोर्ट आएगी जिससे यह साफ हो सकेगा कि कबूतरों की मौत किस वजह से हुई । डॉक्टर जैन ने दावा किया कि कई बार फूड प्वाइजनिंग या मौसम के बदलाव की वजह से भी पक्षियों में इस तरह से मौत देखी जाती है।

रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर में मंगलवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर एस भारती दासन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बर्ड फ्लू को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष चर्चा की। इस बैठक में पोल्ट्री फार्म संचालकों को खास तौर पर बुलाया गया था। अधिकारियों ने बर्ड फ्लू को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में निर्देश दिए। सभी पोल्ट्री फॉर्म संचालकों से साफ तौर पर कहा गया है कि मुर्गियों में होने वाली बीमारी के संबंध में फौरन विभागीय अधिकारियों को जानकारी दें। अपने फार्म में साफ सफाई की व्यवस्था रखें । एक्सपर्ट्स ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक एक भी बर्ड फ्लू का मामला सामने नहीं आया है।
 
 छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार पिकअप, हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत

कांकेर। नेशनल हाईवे-30 में दर्दनाक हादसा हुआ है। तड़के 4 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा चारामा के जैसा कर्रा गांव के पास हुआ है। हाईवे पर हुई हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रास्ते में ही तीन की मौत हो गई। जबकि एक का उपचार चल रहा है।

अभी तक मृतकों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस शव को बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया है। इधर नेशनल हाईवे में हादसे के बाद गाड़ियों का जाम लग गया। जिसे पुलिस ने सड़क किनारे कर यातायात को दूरस्त किया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
पैरोल में रिहा कैदियो के लिए उच्च न्यायलय ने जारी किया आदेश, देखें क्या कहा...

पैरोल में रिहा कैदियो के लिए उच्च न्यायलय ने जारी किया आदेश, देखें क्या कहा...

रायपुर । छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि कोरोनकाल के कारण पैरोल और अग्रिम जमानत पर रिहा किये गए कैदियों के जेल वापसी से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण अनिवार्य रूप से करवाना होगा। वहीं उच्च न्यायालय ने पहले ही जेल वापसी कर चुके कैदियों का भी आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाने का भी आदेश दिया है। हाइकोर्ट द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी प्रफुल्ल भारत ने कहा कि चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन और जस्टिस पार्थ प्रीतम साहू ने ये फैसला सुनाया। डिवीज़न बेंच ने कहा कि अगर कैदी को टेस्ट में सकारात्मक पाया जाता है, तो उसे कोविड केंद्र भेजने की व्यवस्था की जाए। सुनवाई के दौरान, राज्य के वकील ने युगलपीठ को बताया कि जिन कैदियों ने अब तक पैरोल के बाद जेल वापसी की है शासन ने उनका एंटीजन टेस्ट किया है। सुनवाई के दौरान, न्यायाधीशों ने कहा कि एंटीजन टेस्ट हमेशा सही नहीं होता है। सभी कैदियों का आरटी-पीसीआर टेस्ट ही होना चाहिए। बता दे उच्च न्यायालय ने जेलों में भीड़भाड़ को कम करने के लिए कैदियों को पैरोल पर रिहा करने से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद 31 दिसंबर तक कैदियों की पैरोल को बढ़ा दिया था। इसी बीच, पैरोल में छूट कैदियों में से एक जय जायसवाल ने पैरोल की अवधि बढ़ाने के लिए पिछले साल 31 दिसंबर से पहले उच्च न्यायालय में एक आवेदन दायर किया था लेकिन छुट्टियों के कारण उसपर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जायसवाल ने तब उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसने उच्च न्यायालय को जायसवाल की अर्जी पर सुनवाई करने का आदेश दिया था।
 

टांगी से वार कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

टांगी से वार कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

रायगढ़ । जिले के तमनार थानांतर्गत इंदिरा नगर में एक महिला की हत्या उसके पति ने कर दी। महिला की हत्या के बाद पति दरवाजा बंद कर फरार हो गया। पड़ोसी ने छत से महिला के शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। तमनार पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है, फिलहाल आरोपी पति फरार है। 

इस दिन जिले की समस्त देशी और विदेशी मदिरा दुकानें, बंद

इस दिन जिले की समस्त देशी और विदेशी मदिरा दुकानें, बंद

अम्बिकापुर । कलेक्टर झा ने छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिकर आबकारी विभाग रायपुर के अधिसूचना के अनुसार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2021 को और महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी 2021 को शुष्क घोषित किया गया है। इस दिन जिले की समस्त देशी और विदेशी मदिरा दुकानें, एफ.एल. 8 और मद्य भांडागार बंद रहेंगे तथा मदिरा का विक्रय पूर्णत: बंद रहेगी। उन्होंने शासन के आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर  कौन सा जिला पहुंचा प्रदेश में टॉप पर, पढ़े पूरी खबर

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर कौन सा जिला पहुंचा प्रदेश में टॉप पर, पढ़े पूरी खबर

कवर्धा । पूरे प्रदेश में कबीरधाम जिला खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर किसानों से शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से धान खरीदी करने के मामले लगातार टॉप पर अपना स्थान बनाए हुए है। जिले में धान खरीदी के शुरुआत से लेकर अब तक 88 प्रतिशत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर लिया गया है। कबीरधाम जिले में धान उपार्जन के लिए खरीफ विपणन वर्ष में जिले के कुल 1 लाख 385 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। जिसका कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 8 हजार 764 हेक्टेयर है। धान खरीदी से शुरूआत से लेकर अब तक जिले के 88 हजार 690 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 3267940 क्विंटल धान बेच लिया है। इस लिहाज से जिले मे अब तक पंजीकृत रकबा में से 88 हजार हेक्टयर का धान किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदी कर लिया गया है। किसानों के विक्रय किए गए धान का कुल मूल्य 614 करोड़ रूपए है। प्रदेश में किसानों के पंजीकृत रकबे में से सर्वाधिक रकबा प्रतिशत का धान का क्रय कर कबीरधाम प्रथम स्थान पर है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि जिले के पंजीकृत किसान, धान खरीदी के मामले में फैलाई जा रही किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं आए। जिले के सभी पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी की जाएगी।
कबीरधाम जिले में 2.5 एकड़ तक के पंजीकृत कृषक 64090 है। जिसमें से 55469 किसान एक बार में ही समिति में अपना समस्त धान विक्रय कर चुके हैं। उन्हें धान विक्रय के लिए दोबारा समिति आने की आवश्यकता ही पड़ी। जिले में 2.5 एकड़ से 5 एकड़ भूमि वाले 24878 पंजीकृत किसानों में से 22700 किसान धान विक्रय कर चुके है।
धान उठाव में आई तेजी, अब तक 1040127 क्विंटल धान उपार्जन केन्द्रों से हुआ उठाव:-
धान खरीदी के जिला नोडल अधिकारी और डिप्टी कलेकट संदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में संचालित 94 धान उपार्जन केन्द्रों से जिले के दो संग्रहण केन्द्रों के लिए धान उठाव में तेजी आई है। जिले में मार्कफेड के कुल दो संग्रहण केन्द्रों में 379197 क्विंटल धान आज तक संग्रहित किया जा चुका है। जिले के राईस मिलर्स के डिलवरी आर्डर के माध्यम से कुल 660930 क्विंटल धान उपार्जन केन्द्रों से उठाया जा चुका है। इस प्रकार जिले के धान उपार्जन केन्द्रों से कुल 1040127 क्विंटल धान का उठाव हो चुका है। जिले में धान उपार्जन हेतु कुल 94 समितियां कार्यरत है। 11 जनवरी की स्थिति में अब तक किसी भी समिति में धान उपार्जन कार्य विशेष परिस्थिति को छोड़कर बंद नहीं हुआ है। कम जगह वाली समितियों में तौलाई के लिए वैकल्पिक भूमि की व्यवस्था कर धान खरीदी कार्य लगातार किया जा रहा है। 

13 जनवरी से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पढ़े निर्धारित कार्यक्रम

13 जनवरी से दो दिवसीय महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पढ़े निर्धारित कार्यक्रम

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 जनवरी से महाराष्ट्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्वान्ह 10.30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल से विमान द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे साई बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल शिरडी पहुँचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 12.20 बजे अमृतवाहिनी इंजीनियरिंग कॉलेज संगमनेर हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां से कार द्वारा 12.50 बजे मालपानी लॉन संगमनेर पहुँचकर जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। भूपेश बघेल कार्यक्रम के बाद 3.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा शिरडी सांई बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.15 बजे शिरडी के साईं बाबा अंतर्राष्ट्रीय विमानतल से रवाना होकर 6 बजे नागपुर के डॉ. बाबा साहब अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल आएंगे। बघेल रात्रि विश्राम नागपुर में करेंगे।
 छत्तीसगढ़: सखी ’’वन स्टॉप सेंटर’’ महिलाओं का कर रही पुनर्वास, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़: सखी ’’वन स्टॉप सेंटर’’ महिलाओं का कर रही पुनर्वास, पढ़े पूरी खबर

कवर्धा। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला द्वारा जिले में सखी ’’वन स्टॉप सेंटर’’ का संचालन अम्बेडकर चौक के पास किया जा रहा है। सेंटर द्वारा एक ही छत के निचे महिलाओ को निशुल्क विधिक, चिकित्सा, परामर्श एवं अधिकतम 5 दिवस आश्रय देने का प्रावधान है, जिसके लिए सेंटर में में कुल 21 सेवाप्रदाता सेवारत है साथ ही पुलिस विभाग से एक महिला पुलिस अधिकारी, विधिक सेवा प्राधिकरण से एक पैरालीगल वोलिंटियर, स्वास्थ्य विभाग से एक नर्स एवं 2 नगर सैनिक प्रतिनियुक्ति आधार पर अपनी सेवा दे रहे है। जिनके द्वारा सेंटर में 24 घंटे 7 दिन अपनी सेवा जिले की पीड़ित, असहाय महिला एवं बालिकाओ को दी जा रही है। सेंटर द्वारा परिवार से परित्यक्त, असहाय, मानसिक मंद महिलाओं का पुनर्वास किया जा रहा है। 

महिला बाल विकास अधिकारी ने बताया कि 6 जनवरी को रात्रि 7 बजे चौकी पोड़ी को एक अज्ञात युवती चौकी के आस पास घूमती हुई मिली जिसे आश्रय एवं पुनर्वास के सम्बन्ध में उचित कार्यवाही हेतु सेंटर में लाया गया। उक्त युवती अपना नाम, पता या स्वयं के सम्बन्ध में किसी तरह की जानकारी देने में असमर्थ थी। प्रथम दृष्टया युवती मानसिक मंद परिलच्छित हो रही थी, जिसे जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कवर्धा के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में मानसिक एवं स्वस्थ्य परीक्षण कराया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार महिला को उचित उपचार हेतु राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, जिला बिलासपुर उपचार हेतु भेजा गया। क्रमंशः 7 जनवरी को थाना पांडातराई द्वारा लगभग 48 वर्षीय भटकती महिला को आश्रय एवं पुनर्वास सम्बन्धी उचित कार्यवाही हेतु सखी वन स्टॉप सेंटर लाया गया। उक्त महिला के सम्बंध में सखी वन स्टॉप सेंटर के सेवाप्रदाओं द्वारा पतासाजी किया गया तथा महिला के परिजनो से सम्पर्क किया गया। प्रारंभ में महिला के परिजन महिला को साथ नहीं रखना चाहते थे एवं महिला भी अपने परिजनो के व्यावहार से मानसिक रूप से प्रताड़ित थी। सखी वन स्टॉप सेंटर के सेवाप्रदाताओं द्वारा लगातार प्रयास किया जाता रहा है व महिला के परिजनों को बुलाकर परामर्श किया गया। जिसके पश्चात महिला के परिजन महिला को ससम्मान साथ ले जाने को तैयार हुये व महिला भी स्वयं अपने पति, बेटो के व्यवहार में परिवर्तन देख सहर्ष साथ जाने को सहमत हुई तथा महिला के परिजन द्वारा पूर्व में महिला के प्रति किए कृत्य हेतु अपनी गलती स्वीकार कर, भविष्य में गलती नहीं दोहराने की बात स्वीकार करते हुए, सखी वन स्टॉप सेंटर के सदस्यो के प्रति आभार व्यक्त किया। सेंटर में अब तक कुल 473 प्रकरण प्राप्त हुए है, जिसमें से कुल 423 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है। जिसमें कुल 25 विक्षिप्त महिलाओ, युवतियों को मानसिक उपचार हेतु राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी, बिलासपुर भेजा जा चुका है। उपचार उपरांत स्वस्थ हुई महिलाओ में से क्रमंशः 8 महिलाओं को परिजनो के सुपुर्द किया , 3 महिलाओं का नारी निकेतन रायपुर, 2 महिलाओ का मदर टेरेसा बिलासपुर, 1 महिला का प्रशामक गृह कवर्धा जिला कबीरधाम, 1 महिला का उज्वला होम बिलासपुर में सफलतापूर्वक पुर्नावास किया गया।
 
छत्तीसगढ़ का ये जिला रहा कोविड अस्पतालों में बेहतर सुविधा देने वालों में

छत्तीसगढ़ का ये जिला रहा कोविड अस्पतालों में बेहतर सुविधा देने वालों में

कोण्डागांव । जिला चिकित्सालय से प्राप्त सूत्रों के अनुसार प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोविड अस्पताल की रैंकिंग में बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के आधार पर कोण्डागांव जिला पहले नम्बर पर है। यह रैंकिंग कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों को समय पर ईलाज, दवा और सुविधा देने के आधार पर तय की गई है। ज्ञातव्य है कि शासन की ओर से यह सर्वेक्षण कोविड अस्पतालों में कोरोना के ईलाज के बाद डिस्चार्ज होने वाले मरीजों से फीडबैक के आधार पर किया गया है और अस्पतालों को दिये गये सभी रैंकिंग मरीजों के फीडबैक के आधार पर है। इस प्रकार कोण्डागांव जिले में भी सर्वेक्षण के दौरान फीडबैक एकत्रित किये गये थे। इसके तहत् डेडिकेटेड अस्पताल कोविड केयर्स सेंटर्स एवं प्राइवेट अस्पताल शामिल थे। इसमें डाॅक्टरों द्वारा प्रतिदिन मरीजों की जांच, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का मरीजों के संग स्वास्थ्य संबंधी दूरभाष वार्तालाप, दवाईयों के किट एवं मास्क वितरण, सहीं समय पर भोजन का वितरण, उसकी गुणवत्ता, पेयजल एवं गर्म पानी की सुविधा, प्रसाधन कक्ष एवं वार्ड की साफ-सफाई, स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार जैसे सूचकांक शासन द्वारा निर्धारित किये गये थे। जिला चिकित्सालय द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि अब तक 01 हजार 22 मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती किये गये थे, जिसमें से 963 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अस्पताल में भर्ती किये गये मरीजों में से 04 की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी, जबकि 55 मरीजों को जिले के बाहर बेहतर उपचार हेतु अस्पतालों में रेफर किया गया है। जिले के कोविड केयर सेंटर और कोविड अस्पताल में 14 डाॅक्टर एवं 34 स्टाॅफ नर्स एवं 08 वार्ड ब्वाॅय तैनात हैं साथ ही 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में 30 बिस्तर सेंट्रल आॅक्सीजन से जुड़े हैं एवं सभी कोविड-19 मरीजों को ‘सीटी स्कैन‘ की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस कोरोना संक्रमण के दौरान 03 सफल प्रसव भी जिला चिकित्सालय में किया गया है। उल्लेखनीय है कि शुरूवात में कोविड-19 अस्पताल में मरीजों द्वारा कुछ असुविधाओं के संबंध में जिला प्रशासन को सूचित किया गया था, जिसके उपरांत कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने स्वयं संज्ञान लेते हुए अस्पताल में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर मरीजों को दिये जाने वाले खाने, स्वच्छता का ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया था साथ ही कलेक्टर स्वयं प्रत्येक जिले में होने वाले कोरोना से मृत्यु के कारणों की समय-समय पर समीक्षा जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से करते रहे हैं। इसके अलावा जिले में स्वास्थ्य जांच, मरीजों की स्थिति, वाहनों की उपलब्धता आदि के संबंध में समय-समय पर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकें सम्पन्न होती है। वर्तमान में जिले में कुल 4947 कोरोना पाॅजिटीव पाये गये हैं, जिनमें से 4869 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि जिले के 32 निवासियों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
 

 छत्तीसगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर के आस-पास धारा 144 लागू, पढ़े पूरी खबर

छत्तीसगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर के आस-पास धारा 144 लागू, पढ़े पूरी खबर

उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर ने भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(1) के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर कांकेर और उसके आसपास प्रतिबंधात्मक आदेश धारा 144 लागू किया गया है। जो 6 अप्रैल 2021 तक प्रभावशील रहेगा। किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, सभा, रैली-जुलूस या नारेबाजी इत्यादि केेे लिए कलेक्ट्रेट परिसर और परिसर के आस-पास 200 मीटर की दूरी को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है। 
 
 छत्तीसगढ़: 26 जनवरी में इस बार न होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और न ही होंगे स्कूली छात्र एकत्रित, गाइडलाइन जारी

छत्तीसगढ़: 26 जनवरी में इस बार न होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और न ही होंगे स्कूली छात्र एकत्रित, गाइडलाइन जारी

रायपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर जिला व जनपद स्तर पर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी किये हैं। छत्तीसगढ़ में इस बार 26 जनवरी पर कार्यक्रम का स्वरूप बदला हुआ नजर आयेगा। 

पढ़िए पूरी खबर-
बता दे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर राज्य सरकार ने 26 जनवरी के कार्यक्रम को लेकर राज्य, जिला व जनपद स्तर पर कार्यक्रम के लिए अलग-अलग गाइडलाइन जारी किये हैं। जीएडी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक कोरोना के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम किये जायेंगे। हालांकि इस बार कार्यक्रम में स्कूली छात्र व छात्राओं को एकत्रित नहीं किया जायेगा।

नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम-
इस बार गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन नहीं होगा। कुछ लोगों को ही अतिथि के तौर पर बुलाया जायेगा। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा। राज्य स्तर पर राज्यपाल 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे, लिहाजा जिला व शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम 8 बजे के पहले खत्म कर लियाजायेगा।

जनता के नाम संबोधन-
राज्य स्तरीय आयोजन रायपुर में होंगे, जिसमें राज्यपाल ध्वजारोहण करेंगी। जवानों के परेड का प्रदर्शन होगा। वहीं प्रदेश की जनता के नाम संबोधन होगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डाक्टर, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों व स्वच्छताकर्मियों को आमंत्रित कर सम्मानित किया जायेगा।
 
 बी.सी.सी. आई टी-20 ट्राफी टुर्नामेन्ट: महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ को हराया

बी.सी.सी. आई टी-20 ट्राफी टुर्नामेन्ट: महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ को हराया

रायपुर। बी.सी.सी.आई के आयोजित सैय्यद मुष्ताक अली टी-20 ट्राफी टुर्नामेन्ट 10 जनवरी से आरम्भ हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ का दूसरा मैच 12 जनवरी को एफ.बी.कालोनी ग्राउण्ड वडोदरा में छत्तीसगढ विरूद्ध महाराश्ट्रा के बीच खेला गया। जिसमें छत्तीसगढ़ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन 5 विकेट 20 ओवर में बनाए। 

छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराश्ट्रा को 20 ओवर में 193 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए महाराष्ट्रा ने 196 रन 20 ओवर 2 विकेट खोकर बनाए और मैच में 8 विकेट से जीत हासिल की
 
 कांग्रेस सरकार में किसान जितना परेशान है उतना पहले कभी नहीं हुआ: रमन सिंह

कांग्रेस सरकार में किसान जितना परेशान है उतना पहले कभी नहीं हुआ: रमन सिंह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर एक बार फिर ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में किसान जितना परेशान है उतना पहले कभी नहीं हुआ है। 

डॉ. सिंह ने कहा कि इस सरकार ने किसानों से दाना-दाना खरीदने और 2500 एमएसपी देने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा नहीं निभाया। उपर से शड्यंत्र कर बिचौलियों को फायदा पहुंचाने खरीदी में अड़ंगा जरूर लगा रही है।
 बड़ी खबर: अनियंत्रित होकर पलटी मिनी ट्रक 7 घायल, एक की हालत गंभीर

बड़ी खबर: अनियंत्रित होकर पलटी मिनी ट्रक 7 घायल, एक की हालत गंभीर

दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल थाना अंर्तगत बेनपाल मार्ग पर मिनी ट्रक वाहन क्रमांक सीजी18 एल 4218 अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार ट्रक ड्राइवर मजदूर सहित 07 घायल हैं, इसमें से एक महिला मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर में हुई दुर्घटना में किरंदुल बेंनपाल मार्ग पर ईटों से भरा ट्रक चढ़ाई में अनियंत्रित होकर पलटा जिसमें सवार कुल सात लोग घायल है। घायलों में सुनीता, विकास, सीता, आशु, गल्लों,पीवी मूर्ति शामिल है। बेनपाल निवासी सुनीता की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सभी का इलाज बचेली के अपोलो अस्पताल में जारी है। 
मुख्यमंत्री ने नगर निगम रिसाली के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने नगर निगम रिसाली के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

रायपुर | मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर दुर्ग-भिलाई के प्रवास के दौरान रिसाली नगर निगम के नवीन कार्यालय भवन का शुभारंभ किया। उन्होंने इस कार्यक्रम में राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टों का वितरण किया।

पढ़ें : शर्मनाक हरकत: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हैवानो ने प्राईवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और दागे सिगरेट 

    मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की-
    रिसाली में 30 बिस्तर अस्पताल तत्काल प्रारंभ करने की घोषणा, इस अस्पताल को 100 बिस्तरों     तक विस्तारित किया जाएगा।
    रिसाली में आउटडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।
    उद्यान निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की मंजूरी।
    तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य भी होगा।
    जनता से फीडबैक लेकर विकास का संपूर्ण खाका खींचा जाएगा।
इस अवसर पर गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वनमंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायक श्री अरुण वोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

    

BIG BREAKING : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट हुआ हैक, पढ़ें पूरी खबर

BIG BREAKING : उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल का ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट हुआ हैक, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल का उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट हैक हो गया है। उच्च शिक्षा मंत्री कार्यालय द्वारा एकाउंट हैक होने की सूचना प्रभारी साईबर सेल सिविल लाईन में दी गई है। सूचना के अनुसार उमेश नंदकुमार पटेल के नाम से संचालित ऑफिसियल फेसबुक एकाउंट 12 जनवरी को प्रातः से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हैक कर लिया गया है।  


बड़ी खबर: अंग्रेजी शराब दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में आरोपीयों की तस्वीरे कैद

बड़ी खबर: अंग्रेजी शराब दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में आरोपीयों की तस्वीरे कैद

बालोद। जिले के डौंडीलोहारा अंग्रेजी शराब दुकान में बीती रात 2 अज्ञात आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़ 1 लाख 67 हजार से अधिक नगद रकम उड़ा ले गए। उक्त दोनों अज्ञात आरोपीयों की तस्वीरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं।
 
 
नगद रकम के अलावा अपने साथ शराब की बोतलें नही ले गए हैं। वही मामले की जानकारी लगते ही पुलिस व आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुच आगे की कार्यवाही में जुट गई हैं। एएसपी डीआर पोर्ते ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को सोशल मीडिया में वायरल कर लोगो से अज्ञात आरोपियों को पकडऩे में अपील की हैं। वही श्री पोर्ते ने बताया कि मंगलवार की सुबह तड़के 3 से 4 बजे के बीच की घटना है। 
कोरोना वैक्सीन को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, जाने क्या कहा सीएम ने

कोरोना वैक्सीन को लेकर सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, जाने क्या कहा सीएम ने

रायपुर। कोरोना वैक्सीन की चिंताओं को लेकर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की मांग है कि केंद्रीय मंत्रियों को पहले टीका लगवाना चाहिए, ताकि जनता में विश्वास पैदा हो।
 

सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि केंद्रीय मंत्रियों को पहले वैक्सीन लगाकर जनता में विश्वास पैदा करना चाहिए। केंद्र सरकार का काम है लोगों में वैक्सीन के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास करे। जनता चाहती है जनप्रतिनिधि पहले वैक्सीन लगवाएं ताकि विश्वास बढ़े। लेकिन प्रधानमंत्री चाहते हैं वैक्सीन को लेकर नेता पहले लगाने की होड़ न लगाएं। दोनों ही अपनी अपनी जगह सही है। केंद्र के मंत्रियों को पहले लगाकर विश्वास बढ़ाना चाहिए।
 

बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश कांग्रेस के कई नेता वैक्सीन को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त कर चुके हैं। ससंदीय सचिव विकास उपाध्याय और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने भी बीते दिनों कहा था कि बिना परीक्षण के वैक्सीन को अनुमति दी गई, जो जनता के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

 
देशभर में कोरोना वैक्सिनेशन की शुरुआत 16 जनवरी से होने वाली है। वैक्सीन की पहली खेप आज गुजरात सहित कई हिस्सों में भेजे गए हैं। वहीं, दूसरी ओर वैक्सीन को लेकर अभी लोगों में चिंताएं बनी हुई है। 
 बड़ी खबर रायपुर: हिस्सा नही देने पर बेटे ने टंगिया से पिता पर किया वार, मामला दर्ज

बड़ी खबर रायपुर: हिस्सा नही देने पर बेटे ने टंगिया से पिता पर किया वार, मामला दर्ज

रायुपर। हिस्सा बंटवारा को लेकर बेटे ने पिता को टंगिया से मारकर चोट पहुँचाया। घटना की रिपोर्ट टिकरापारा थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार बोरियाखूर्द साहुपारा रायपुर निवासी मुन्ना धु्रव 65 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि मजदूरी का काम करता है। 11 जनवरी को शाम 7.30 बजे प्रार्थी का बेटा गोलू धु्रव हिस्सा बटवारा नही कर रहे रहे हो कहकर गाली-गलौच कर घर में रखे टंगिया से सिर के बाये तरफ एक बार वार किया व जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 
गेंदबाजी में महापौर ढेबर तो बल्लेबाजी में चमके इरफान: मेयर-11 ने पुलिस रेंज रायपुर को हराया

गेंदबाजी में महापौर ढेबर तो बल्लेबाजी में चमके इरफान: मेयर-11 ने पुलिस रेंज रायपुर को हराया

रायपुर। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के तत्वावधान में स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल स्मृति कांग्रेस कॉरपोरेट लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पांचवे दिन प्रथम चरण के 3 मैच खेले गए। आयोजक खेल कांग्रेस के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन का पहला मैच जय अंबे 11 और ऋषभ बिल्डर्स के बीच खेला गया।
 
 
टॉस जीतकर ऋषभ बिल्डर्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जय अंबे निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर केवल 65 रन ही बना सकी। जवाब में उतरी ऋषभ बिल्डर्स ने यह लक्ष्य 5 ओवरों में ही प्राप्त कर लिया और यह मैच 10 विकेटों से जीत लिया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच निलेश रहे जिन्होंने 18 गेंदों पर 41 रन बनाये। 
 
 
 

 
दिन का दूसरा मैच एंटी करप्शन ब्यूरो और सीजी डायल 112 के मध्य खेला गया, टॉस जीतकर एंटी करप्शन ब्यूरो ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया, पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीजी डायल 112 के बल्लेबाजों ने 6 विकेट खोकर 10 ओवरों में 123 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जिसमें सर्वाधिक स्कोर आतिश का रहा इन्होंने 9 गेंदों पर 26 रन बनाए, लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम केवल 63 रन ही बना सकी, इस मैच के मैन ऑफ द मैच आतिश को चुना गया।
 
 
दिन का तीसरा व अंतिम मैच रायपुर मेयर 11 और रायपुर पुलिस रेंज की टीमों के मध्य खेला गया, मेयर 11 के कप्तान महापौर एजाज ढेबर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 7 विकेट खोकर टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर 146 रन बनाए, जिसमें इरफान ने 6 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 25 गेंदों पर शानदार 71 रनों की आतिशी पारी कबाइली, महापौर एजाज ढेबर ने भी गेंदबाजी में 2 विकेट झटके, लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायपुर सुपर कॉप्स की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 113 रन ही बना सकी। इरफान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
 मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: छत्तीसगढ़ में फिर ठण्ड के दस्तक की चेतावनी

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: छत्तीसगढ़ में फिर ठण्ड के दस्तक की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम पर विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक आज से फिर ठण्ड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से ठंडे और शुष्क हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट संभावित है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट 15 जनवरी तक 4 से 5 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। इस दौरान मौसम में नमी बनी रहेगी और आकाश मुख्यतः साफ रहेगा। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने भी ये भी बताया है की दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक चक्रीय चक्रवाती घेरा स्थित है। इससे प्रदेश के दक्षिणी भाग में हल्के बादल छाए रहने की सम्भावना है, जिससे न्यूनतम तापमान में आज कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। हालांकि कल से वहां भी न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किया जाएगा।
बड़ी खबर छत्तीसगढ़: दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, खुलासे में आया सामने

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, खुलासे में आया सामने

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के पुलगांव शासकीय प्राथमिक विद्यालय की छत पर मिले युवक की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवक की हत्या कोई और नहीं बल्कि युवक के दोस्तों ने ही मिलकर की थी।
 

पढ़िए पूरी खबर-  
10वीं के छात्र दानेश्वर को उसके दोस्त ने ही मार डाला। दुर्ग पुलिस ने 6 घंटे बाद जब दानेश्वर की मौत का खुलासा हुआ तो चौकाने वाली बातें सामने आयी । चिढ़ाने से नाराज दानेश्वर ने जब अपने दोस्तों को गाली दे दी, तो गुस्से में दो दोस्तों ने मिलकर उसका गला घोंट दिया। इस मामले में आरोपी दोनों नाबालिग छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
आपको बता दें कि दुर्ग के पुलगांव शासकीय प्राथमिक विद्यालय की छत पर कल दानेश्वर की लाश मिली थी। 13 वर्षीय वर्षीय युवक दानेश्वर साहू उर्फ पप्पू का शव देखकर ही मालूम पड़ रहा था कि हत्या गला घोंटकर की गयी थी। उक्त तीसरी मंजिल पर जाने के लिए कोई भी सीढ़ी वहां पर नहीं है इससे यह बात स्पष्ट हुई कि, तीसरी मंजिल चढ़ने वाले ऐसे युवकों की खोज की जाए जो वहां अक्सर जाया करते हैं। टीम द्वारा अपनी विवेचना का एवं पूछताछ का का केंद्र बिंदु यह बात रखते हुए सभी से पूछताछ की जाने लगी। साथ ही मृतक के सभी दोस्तों से बारी-बारी से पूछताछ किया जाना शुरू किया गया।

 
इस बीच मौके पर एफएसएल की टीम एवं डॉग स्क्वाड भी पहुंचा एफएसएल टीम के प्रभारी डॉ मनोज पटेल द्वारा बताया गया कि उपरोक्त हत्या गले में किसी चीज को बांधकर की गई है और इस हत्या में संभवत 2 से 3 लोग शामिल होने का अनुमान लगाया गया इस आधार पर भी आगे की पूछताछ की जाती रही। इस बीच ऐसे सभी युवक जो उस स्कूल की छत पर अक्सर चढ़ा करते थे उनसे लगातार पूछताछ की गई। इसी बीच एक अन्य सूचना मुखबिर के द्वारा प्राप्त हुई की मृतक आख़िरी समय में अपने कुछ दोस्तों के साथ देखा गया है।

 
उनसे भी अलग से बुलाकर पूछताछ की गई जिसमें उक्त युवकों ने जो कि नाबालिक युवक थे, ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया दोनों ही अपचारी बालक जिनकी उम्र क्रमशः 17 वर्ष एवं 15 वर्ष है उन्होंने बताया कि दानेश्वर साहू उर्फ पप्पू को हम अक्सर चिढ़ाया करते थे, और कल भी उसे चिढ़ा रहे थे। जिससे वह गुस्सा होकर आरोपी को मां बहन की गाली देने लगा जिससे उन लोगों को क्रोध आ गया। और उन्होंने प्लान किया कि इसे स्कूल की छत पर ले जाते हैं ऐसा सोचकर उन्होंने उसे स्कूल की छत चलने के लिए तैयार किया। और वहां ले जाने के बाद उससे बहस हुई बहस के दौरान पुनः मृतक ने उन्हें गाली दी।

जिससे उनके द्वारा मृतक के गले को हुड वाले जैकेट जिसमें लेस लगा होता है। उसके लेस को निकालकर एक अपचारी बालक द्वारा गले मे कसकर बांध कर खींचा दिया गया। तथा दूसरे अपचारी बालक द्वारा उसके पैर को पकड़ कर रखा गया। दोनों अपचारी बालक द्वारा अपना जुर्म स्वीकार कर लिया गया है। तथा हत्या में प्रयुक्त लेस को भी आरोपी के शिनाख्त पर घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला थाना प्रभारी उत्तर वर्मा si डोमार साहू हेड कांस्टेबल शिव तिवारी, आरक्षक जावेद खान, धीरेंद्र यादव, सुरेंद्र साहू, मुकेश चंद्राकर, गजेंद्र यादव, अनिल सोनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बड़ी खबर : राजधानी के सिविल लाइन CSP को फ़ोन पर मिली सीएम बघेल और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : राजधानी के सिविल लाइन CSP को फ़ोन पर मिली सीएम बघेल और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की धमकी, पढ़ें पूरी खबर

रायपुर | रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है | खबर मिली है कि राजधानी रायपुर के सिविल लाइन नगर पुलिस अधीक्षक को फोन पर धमकी मिली है | जानकारी मिली है कि 11 जनवरी को दोपहर करीब 3:30 बजे CSP सिविल लाइन नसर सिद्दीकी के सरकारी मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से टेक्स्ट मैसेज आया।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर के भीड़ भाड़ इलाके में मकान मालिक ने की अपने किरायेदार की निर्मम हत्या, मामला दर्ज 

मिली जानकारी के अनुसार टेक्स्ट मैसेज में 24 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को जान से मारने की बात लिखी हुई थी। इस पूरे मामले की शिकायत CSP सिविल लाइन ने थाना में दर्ज कराई है। इस मामले के सामने आने के कुछ घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी रायपुर के इस क्षेत्र में गाड़ी के अन्दर पड़ी मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का नाम मनीष झाबक (40) है जो लक्ष्मी नगर रायपुर का रहने वाला है। वह इससे पहले भी राष्ट्रपति और SC के चीफ जस्टिस को भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 506,507 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।