

रायपुर | छत्तीसगढ़ सोसाइटी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस (CGSPS) ने आज राष्ट्रीय युवा दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया। युवा दिवस में छत्तीसगढ़ सोसाइटी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस के अध्यक्ष श्री रवि किशोर अग्रवाल एवं छत्तीसगढ़ सोसायटी आफ फार्मास्यूटिकल साइंस महिला विभाग की हेड डॉक्टर अंशिता सोनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। छत्तीसगढ़ सोसाइटी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस ने आज युवा दिवस पर एक दिवसी वर्कशॉप आयोजित किया जिसका थीम चैनेलाइजिंग यूथ पावर फॉर नेशन बिल्डिंग था ।
इस अवसर पर पहले स्पीकर डॉ विकास आर चंद्राकर फाउंडर केवीसीआर एंड दूसरे स्पीकर श्री सरस्वती प्रसाद मिश्रा फाउंडर सरस टॉक्स थे। दोनों ही स्पीकर ने लगभग ढाई सौ युवाओं का अपने स्पीच द्वारा उत्साहवर्धन किया डॉ विकास आर चंद्राकर को छत्तीसगढ़ सोसायटी आफ फार्मास्यूटिकल साइंस में यूथ ऑफ द ईयर 2020 से नवाजा एवं उनका उन्हें ई-सर्टिफिकेट प्रदान कर गौरवान्वित किया आज के इस युवा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सोसाइटी ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस प्रदेश एवं देश के समस्त युवाओं को बधाई देता है एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
विगत दिनों चितवन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के स्वास्थ मनोरंजन और अन्य मासिक व डेली गतिविधियों में योगदान के लिए एवं कोरोना संक्रमण के कारण एहतियातन बंद कर दी गई सभी गतिविधियों को पुनः प्रारम्भ करने के लिए संस्थापक और चेयरमैन राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में वृंदावन हाल में एक बैठक रखी गई थी जिसमें शहर की अलग अलग समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा स्वयंसेवी लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए । इस बैठकके प्रारंभ में राजेश अग्रवाल जी ने इस वृद्धाश्रम के संचालन के लिए बनाई गई कार्य योजना की जानकारी देते हुए कहा कि यहां हम बुजुर्गों के लिये ऐसा वातावरण बना कर रखना चाहते हैं कि जीवन की संध्या में उन्हें अकेलेपन का ज़रा भी एहसास न हो । साथ ही उनके जीवन मे खुशनुमा माहौल बना रहे और वे खालीपन के शिकार न हों । इसके लिए सभी सदस्य यथा समय अपनी उपस्थिति देकर समय दान दे सकते हैं । इस पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी अपनी राय दी जिसमे ये बात बहुत प्राथमिकता से आई कि उनके साथ अपनापन जता कर हम उन्हें अकेलेपन से उबार सकतेंहैं । इसक्रम में प्रति माह मंदिर,गार्डन की सैर,सुबह की शुरुआत योग और प्राणायाम से तथा प्रति माह गार्डन और किसी धर्मस्थल की यात्रा ,माह में एक बार शहर से बाहर ले किसी पर्यटन स्थल में ले जाना, किसी एक दिन किसी वालेंटियर सदस्य के घर पर भोजन तथा उनके शुभ काम मे भागीदारी निभाने के लिए आमंत्रित करना,, किसी दो मेम्बर को अपना पालक बनाना एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण आश्रम पर ही उच्च स्तरीय चिकित्सकों के परामर्श द्वारा करना जैसे प्रोग्राम को अंतिम रूप दिया गया । इस अवसर पर कोरोना काल मे भी बुजुर्गों की सेवा करने वाले चिकित्सक डॉक्टर संदीप साहु,ब्यूटी थैरेपी के रूप में सपना कुकरेजा, राज श्रीवास्तव,मिथलेश चौहान के समूह को सम्मान किया गया । बैठक में प्रमुख रूप से बसन्त अग्रवाल,अजय किरण अवस्थी,अमिताभ दुबे, सतनाम पनाग,पवन अग्रवाल,अजय अग्रवाल,निलेश देशाई,लीना वाढेर, जे.सी.आईं के सदस्य सहित आश्रम संचालक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे,,
रायपुर । एसएसपी अजय यादव व एच.डी.एफ.सी. बैंक के अधिकारियों की अगुवाई में सायबर अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा, बचाव एवं सायबर संबंधी अपराधों की विवेचना के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रायपुर जिले के पुलिस राजपत्रित अधिकारी, एच.डी.एफ.सी. बैंक के अधिकारी सहित समस्त थानों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं बैंक के अधिकारियों ने वर्तमान समय में तेजी से अपना पैर पसार रहें सायबर अपराध, ऑनलाइन फ्राॅड एवं सोशल मीड़िया से संबंधित अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा एवं बचाव हेतु अधि./कर्म. को कई महत्वूपर्ण सुझाव व अन्य जानकारियां दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सायबर संबंधी अपराधों की विवेचना किस प्रकार से की जाए ताकि अज्ञात आरोपियों की पहचान हो सके, के संबंध में भी जानकारी प्रदान की। सायबर संबंधी अपराधों की विवेचना में किसी भी प्रकार से परेशानी होने पर सायबर सेल रायपुर के अधि./कर्म. का सहयोग लेकर प्रकरणों का त्वरित निकाल कर दोषियों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। रायपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान ‘‘साइबर संगवारी‘‘ के तहत् लोगों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर एवं अन्य एप्लीकेशनों का उपयोग, ऑनलइन वॉलेट जैसे पे-टीएम, भीम, गूगल-पे आदि के उपयोग, एटीएम कार्ड का उपयोग एवं फ्राॅड काॅल से बचने के सुझाव देने के निर्देश दिये गये, ताकि इस प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण पाया जा सके एवं कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के सायबर संबंधी अपराध का शिकार न हो।
बिलासपुर। निषाद (केवंट) समाज का प्रतिनिधि मण्डल आज महापौर से मिलकर उनका व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट किया। महापौर रामशरण यादव के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने 3 जनवरी को बिलासपुर प्रवास के दौरान चकरभाठा एयरपोर्ट का नाम विरांगना बिलासा दाई केवटीन के नाम पर करने की घोषणा की थी। उक्त जानकारी देते हुए समाज के परसराम कैवर्त ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महापौर रामशरण यादव, कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव, विधायक एवं संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह सभी का लगाव बिलासा दाई के नाम पर था। इसलिए एयरपोर्ट का नाम बिलासा दाई के नाम पर हुआ परस कैवर्त ने निषाद केवंट समाज की ओर से सभी नेताओं का आभार प्रकट किया। केवंट समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने महापौर को मांग पत्र सौप कर शहर में बिलासा और बिलासा म्यूजियम निर्माण करने की भी बात कही। प्रतिनिधि मण्डल ने कहा कि शहर में एक भव्य बिलासा के नाम पर होना चाहिए। वही बिलासा म्यूजियम पजरी घाट जूना बिलासपुर में स्थापित किया जाए। पचरी घाट बिलासपुर के प्राचीन घाट है व बिलासा का निवास स्थान भी माना जाता है और वहा बिलासा चबुतर भी स्थापित है। प्रतिनिधि मण्डल को महापौर ने आश्वस्थ किया कि उक्त मांग पत्र पर कार्यवाही की जाएंगी और मुख्यमंत्री से चर्चा कर बिलासा और म्यूजियम निर्माण की स्थापना के लिए प्रयास किया जाएगा। महापौर से मुलाकात के समय जिला पंचायत अरूण सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, महामंत्री देवेंन्द्र सिंह बाटू भी उपस्थित थे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों को नई पदस्थापना दी गई है। इंदिरा देहरी को संयुक्त कलेक्टर राजनांदगॉंव, सीपी बघेल अपर परीक्षा नियंत्रक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। वहीं जगन्नाथ वर्मा को डिप्टी कलेक्टर रायपुर पदस्थ किया गया है।






.jpg)










