BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |
 बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए प्रभावितों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के निर्देश

बेमौसम बारिश से हुए नुकसान के लिए प्रभावितों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के विभिन्न जिलों में हुई बेमौसम बारिश से फसलों और अन्य परिसंपत्तियों को हुए नुकसान के लिए प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। राजस्व विभाग की सचिव ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर फसलों और अन्य परिसंपत्तियों सहित अन्य के हुए नुकसान का आकलन कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए है। 
जिले के भीतर, अंर्तजिला तथा अंतर्राज्यीय पास जारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

जिले के भीतर, अंर्तजिला तथा अंतर्राज्यीय पास जारी करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में 3 मई 2020 तक लॉकडाउन घोषित किया गया है। भारत सरकार एवं राज्य शासन द्वारा समय-समय पर कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप को देखते हुए केवल अत्यावश्यक सेवाओं के निर्बाध संचालन एवं अत्यावश्यक कारणों से आवागमन की अनुमति देने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए है। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी कर राज्य के सभी कलेक्टरों एवं जिला दण्डाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों को सक्षम अनुमति, स्वीकृति के बगैर आवागमन पास जारी नहीं करने तथा सभी चेक प्वाइंट एवं बैरियर पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा गया है।

जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में जिले के भीतर आवश्यक कारणों से आवागमन के लिए अनुमति पत्र, पास एवं छत्तीसगढ़ राज्य में अंर्तजिला आवागमन के लिए मृत्यु, मेडिकल इमरजेंसी एवं अन्य आपातिक प्रकरणों में अनुमति पत्र आवदेक के निवास स्थान के जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से जारी किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य से अन्य राज्यों, अंतर्राज्यीय आवागमन के लिए अनुमति केवल राज्य स्तर से दी जाएगी। आवेदक के निवास स्थान वाले जिला दण्डाधिकारी कार्यालय से आपात  स्थिति होने पर ही अनुमति हेतु अनुशंसा ई-मेल के माध्यम से राज्य स्तर पर ई-मेल पर गृह विभाग के सचिव को भेजी जाएगी। अंतिम निर्णय राज्य स्तर से लिया जाएगा। राज्य शासन स्तर से अनुमति प्राप्त करने के उपरांत ही जिला दण्डाधिकारी कार्यालय द्वारा अनुमति पत्र पास जारी किया जाएगा।

अनुमति पत्र हेतु आवेदन निर्धारित प्रारूप में प्रवास करने वाले व्यक्तियों में से ही आवेदनकर्ता होना आवश्यक है। आवेदक एवं प्रवास करने वाले व्यक्तियों का पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड अनिवार्य रूप से लिया जाएगा। आवागमन के उद्देश्य की पुष्टि के लिए आवश्यक दस्तावेज देना होगा। जैसे-मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा ग्राम पंचायत अथवा चिकित्सक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, मेडिकल इमरजेंसी प्रकरण में चिकित्सा संबंधी दस्तावेज-रेफरकर्ता चिकित्सक, चिकित्सालय का प्रमाण पत्र, चिकित्सालय का नाम व स्थान जहां इलाज किया जाना है तथा अन्य आपातिक, अत्यावश्यक कारण के लिए सुसंगत दस्तावेज आदि आवेदक को देना होगा। प्राप्त आवेदनों के संबंध में प्रथम दृष्टया सत्यापन एवं पुष्टि जिला स्तर पर की जाएगी तथा वास्तविक आवश्यकता होने पर ही आवेदन राज्य स्तर पर अग्रेषित किया जाए। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रवास के समय सोशल डिस्टेंस से संबंध गाइडलाईन का पालन किया जाए। 
एसआई समेत 4 लोग शराब तस्करी करते गिरफ्तार,55 लीटर अवेध शराब बरामद

एसआई समेत 4 लोग शराब तस्करी करते गिरफ्तार,55 लीटर अवेध शराब बरामद

कांकेर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर जिला पुलिस ने शराब की तस्करी कर रहे एक एसआई समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, और उनकी कार से 55 लीटर देशी शराब जब्त कर कार्रवाई कर रही है।
कोरोना के चलते लॉकडाउन में छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें बंद की गई है, जिसकी वजह से अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है, मोटी रकम की कमाई के चलते कई रसूखदार लोग भी इसमें शामिल हो गए, जिसमे शराब तस्कर तो शामिल थे ही.. लेकिन अब वर्दीधारी भी शराब की अवैध स्मगलिंग करने लगे, जिसका खुलासा कांकेर पुलिस ने किया।
ताजा घटनाक्रम कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र की है, बीती रात एक सब इंस्पेक्टर अपने तीन साथियों के साथ अवैध रूप से शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया गया है। दरअसल चारामा पुलिस को सूचना मिली थी, कि माचांदुर गांव के पास दुर्ग के पाटन थाना में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर देवानंद पटेल 55 लीटर देशी महुआ शराब के साथ अपने तीन सहयोगियों के साथ स्विफ्ट डिजायर कार में लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही माचांदुर गांव के नाका के पास घेराबंदी की, और स्विफ्ट डिजायर वाहन क्रमांक सी जी 07 बी एच 0697 में जांच के बाद 55 लीटर शराब पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों एसआई देवानंद पटेल, पप्पू लहरे, सुरेश बंछोर, बल्लभ को चारामा थाना ले आई, जहां विवेचना के बाद चारों आरोपियों के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

अलर्ट: इस माह सिलेंडर न लेने पर अगले माह नहीं आएगी खाते में राशि, 65 फीसदी हितग्राही अब तक नहीं ले पाई हैं सिलेंडर

अलर्ट: इस माह सिलेंडर न लेने पर अगले माह नहीं आएगी खाते में राशि, 65 फीसदी हितग्राही अब तक नहीं ले पाई हैं सिलेंडर

महासमुंद। केन्द्र सरकार द्वारा उज्जवला हितग्राहियों को सिलेंडर लेने के लिए सरकार द्वारा राशि तभी दी जाएगी जब वे अप्रैल माह का सिलेंडर लेंगे। इस माह सिलेंडर न लेने पर हितग्राहियों को आगामी माह सरकार की ओर से राशि नहीं दी जाएगी। दरअसल, जिले की कई हितग्राहियों ने अब तक सिलेंडर नहीं लिया है। ऐसे हितग्राहियों को सरकार की ओर से आगामी दो माह की राशि सिलेंडर लेने पर ही दी जाएगी।

 

शहर के गौरव गैस एजेंसी के प्रबंधक पंकज चंद्राकर ने बताया कि उनके यहां उज्जवला योजना के करीब साढ़े 11 हजार हितग्राही हैं। जिनमें से अप्रैल माह तक करीब 35 फीसदी हितग्राहियों ने ही अब तक सिलेंडर लिया है जबकि 65 फीसदी हितग्राही अभी तक सिलेंडर नहीं ले पाई हैं। उन्होंने हितग्राहियों से अपील की है कि अप्रैल माह के सिलेंडर की बुकिंग इस माह कराकर होम डिलिवरी सिलेंडर प्राप्त कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक जिले में उज्जवला योजना के करीब एक लाख 76 हजार हितग्राही हैं। इनमें इण्डेन के कुल 102651, एचपी के 46535 और भारत गैस के कुल 27201 हितग्राही हैं। जिनमें से करीब 40 फीसदी हितग्राहियों ने ही इस माह सिलेंडर लिया है। शेष हितग्राहियों द्वारा अब तक सिलेंडर नहीं लिया गया है जिससे आगामी माह उन्हें सिलेंडर के लिए राशि नहीं मिल पाएगी।

नए कनेक्शन के लिए आ रहीं महिलाएं-
इधर, सरकार की ओर से उज्जवला योजना हितग्राहियों के खातेे में राशि जमा कराए जाने की खबर मिलने के बाद जिलेभर की गैस एजेंसियों में महिलाएं उज्जवला योजना के तहत नए कनेक्शन लेने एजेंसी पहुंच रहीं हैं। खातों में राशि नहीं आने की शिकायत लेकर भी हितग्राही एजेंसी का चक्कर लगा रही हैं। जिसके लिए एजेंसी संचालकों द्वारा हितग्राहियों का सहयोग किया जा रहा है।


उज्जवला के उन्हीं हितग्राहियों के खातें में राशि जमा होगी जिनके द्वारा आगामी तीन माह तक नियमित रूप से सिलेंडर लिया जाएगा। जिन लोगों ने अप्रैल माह में सिलेंडर बुक नहीं कराया है उनके खाते में राशि तभी आएगी जब वे सिलेंडर बुक कराएंगे। 
दंतैल हाथियों के झुंड ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला, जंगल लकड़ी काटने गए थे ग्रामीण

दंतैल हाथियों के झुंड ने दो ग्रामीणों को कुचलकर मार डाला, जंगल लकड़ी काटने गए थे ग्रामीण

सूरजपुर। पूरे देश में कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन हैं, लोग अपने घरों पर समय व्यतीत कर रहे हैं। इसी क्रम में अनेक जंगली जानवरों का भी उत्पाद देखने को मिल रहा है। 

छत्तीसगढ़ के सरगुजा सम्भाग के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में हाथियों का आंतक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल में लकड़ी लेने गए दो ग्रामीणों को दंतैल हाथी ने कुलचकर मार डाला है। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन कर्मी और पुलिस की टीम ने दोनों की लाश बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार हाथियों के आतंक की यह घटना ग्राम करौंधा की है। बताया जा रहा है कि दोनों ग्रामीण हर दिन की तरह आज भी लकड़ी लेने जंगल गए थे। इस दौरान ग्रामीणों का सामना दंतैल हाथियों से हो गया। वहीं दोनों की मौत की खबर मिलते ही गांव में दहशत फैल गया।

जंगल मे मौजूद हैं 15 हाथियों का दल-
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में करीब 15 हाथियों का दल मौजूद है जो लोगों की जान ले रहा है। इस बीच वन विभाग का कहना है कि ग्रामीणों को लगातार समझाइश दी जा रही है कि वे जंगल में महुआ बीनने या लकड़ी काटने के इरादे से न जाएं। वहां हाथियों का विचरण लगातार हो रहा है।
बीएसपी मकान के भीतर गुटका बेचते दो गिरफ्तार, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे थे हवा

बीएसपी मकान के भीतर गुटका बेचते दो गिरफ्तार, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ा रहे थे हवा

भिलाई। कोरोनावायरस के चलते प्रशासन ने गुटखा सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दी है ऐसे में पुलिस का अमला जगह-जगह जाकर अवैध रूप से गुटका जैसे मादक पदार्थों को बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है  इसी प्रकार भिलाई शहर के सेक्टर-6 सड़क 24 क्र्वाटर-1 क्यू में दो युवक गुटखा बेच रहे थे। गुटखा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। लोग जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की हवा उड़ा रही थे। इसी बीच सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी ऋषभ कपूर और सचिन कुंभलवार को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ धारा 269,270,34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

भिलाई नगर थाना पुलिस ने बताया कि सोशल डिस्टेसिंग व्यवस्था बनाए रखने लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। आरोपी ऋषभ कपूर व सचिन कुंभलवार मिलकर घर में गुटखा की बिक्री कर रहे थे। जिन्हें कार्रवाई के बाद समझाईश देकर मुचलके पर रिहा कर दिया गया है।
टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 मवेशी की मौत, जाने कहा की है खबर

टूटे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 5 मवेशी की मौत, जाने कहा की है खबर

गरियाबंद। जिले के तेतलखुटीं गांव में मंगलवार तड़के सुबह करीब 8 बजे एक बड़ा हादसा हो गया| हाईटेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से 5 मवेशियों की मौत हो गई है| घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग, पशु चिकित्सक पुलिस विभाग मौके पर पहुंचे हुए है| गांव के जोगेश्वर साहू, अरखित साहू, सोहन साहू, विमानचंद साहू और अंगद साहू के मवेशियों की मौत हुई है।

इधर घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा और पुलिस की टीम ने मवेशियों के शव का पंचनामा कर लिया है।
 बड़ी खबर: आईजी ऑफिस में पदस्त दो पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में मचाया उत्पाद, वायरल हुआ विडियो

बड़ी खबर: आईजी ऑफिस में पदस्त दो पुलिसकर्मियों ने शराब के नशे में मचाया उत्पाद, वायरल हुआ विडियो

बिलासपुर। शराब के नशे में दो पुलिसकर्मियों ने रतनपुर क्षेत्र के खैरा में जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। इनमे से एक आईजी दफ्तर में एएसआई है, और दूसरा आरक्षक।

रतनपुर के पास खैरा गांव में सोमवार शाम को दो व्यक्ति कार में सवार होकर पहुंचे, इनमें से एक पुलिस की वर्दी में था। शराब के नशे में चूर दोनों पुलिसकर्मियो ने एक युवक का शर्ट फाड़ दिया, और उससे वे अपनी गाड़ी पोंछने लगे। इसके बाद गांव के ही एक अन्य युवक प्रीतम का मोबाइल दोनों ने लूट लिया। जब प्रीतम की मां मौके पर पहुंचकर हंगामा मचाने लगी, तो किसी तरह दोनों ने प्रीतम को उसका मोबाइल वापस किया।

इन दोनों की हरकतों से परेशान ग्रामीणों ने संदेह होने पर रतनपुर पुलिस को सूचना दी। रतनपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, और दोनों की कुंडली खंगाली जाने लगी। कहते हैं रतनपुर पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि यह दोनों बिलासपुर आईजी कार्यालय में कार्यरत हैं।

इधर ग्रामीणों ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जिसके बाद बिलासपुर से लेकर रतनपुर तक हंगामा मच गया। रतनपुर पुलिस ने पूछताछ की, तो पता चला, कि इनमें से एक आईजी दफ्तर में पदस्थ एएसआई (एम) प्रेम उपाध्याय और दूसरा आरक्षक दिलीप तिवारी है। दोनों के खिलाफ धारा 188 व आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
राहत भरी खबर: एम्स रायपुर में भर्ती दो महिला मरीज हुए स्वस्थ्य, अस्पताल से मिली छुट्टी

राहत भरी खबर: एम्स रायपुर में भर्ती दो महिला मरीज हुए स्वस्थ्य, अस्पताल से मिली छुट्टी

रायपुर। आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए काफी राहत और सुकून भरा है। कोटा से बच्चों को लेकर जहां बसें सुरक्षित छत्तीसगढ़ लौट आई है तो वहीं एम्स में भर्ती कोरोना के 5 मरीजों में से 2 और मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। 

एम्स प्रबंधन से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि एम्स में कोविड-19 से पीडि़त 5 में से दो मरीजों को आज स्वस्थ्य होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। यह दोनों मरीज महिला हैं जिन्हें आज एम्स रायपुर से डिस्चार्ज किया गया है। इन दोनों मरीजों  की दूसरी बार कोविड-19 की जांच की गई जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। इसके बाद प्रबंधन ने इन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। अब छत्तीसगढ़ में कोविड-19 से पीडि़त केवल तीन मरीज शेष रह गए हैं। इनमें एम्स के नर्सिंग अधिकारी भी शामिल हैं। एम्स प्रबंधन से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि एम्स में भर्ती कोविड-19 के तीन मरीजों की हालत पूरी तरह से स्थिर और सामान्य बना हुआ है। इन मरीजों का बेहतर उपचार किया जा रहा है और जल्द ही तीनों मरीज भी पूर्ण स्वस्थ्य हो जाएंगे। यह छत्तीसगढ़ के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन भी साबित होगा क्योंकि आज ही कोटा-राजस्थान से बच्चों को लेकर बसें राज्य पहुंच चुकी हैं और सुबह दो बसें राजधानी रायपुर पहुंच चुकी है। शेष बसें राज्य के अलग-अलग संभाग मुख्यालयों में अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंच जाएंगे। 
 दो कार से पुलिस ने जब्त की तीस लीटर महुआ शराब, दो युवक गिरफ्तार, दो फरार

दो कार से पुलिस ने जब्त की तीस लीटर महुआ शराब, दो युवक गिरफ्तार, दो फरार

महासमुंद। लॉकडाउन के चलते महुआ शराब की अवैध बिक्री व तस्करी जमकर हो रही है। शनिवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने घेराबंदी कर दो कार से तीस लीटर महुआ शराब जब्त किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब का अवैध रूप से परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपी को पकड़ा। वहीं दो मौके पर से फरार हो गए है। जिसकी टीम पतासाजी कर रही है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। घटना पटेवा व बागबाहरा थाना क्षेत्र का है। बागबाहरा थाना प्रभारी ने संजय राजपूत ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि झलप रोड की ओर से एक सफेद रंग की इनोवा कार क्रमांक सीजी 04 जेसी 5100 बागबाहरा की तरफ आई है। कार में सवार युवक महुआ शराब की अवैध रूप से तस्करी कर रहे हैं। टीम को जब पता चला कि कार चंडी मंदिर की ओर गई हैँ तब उसका पीछा किया। इधर, चालकों ने पुलिस को देखकर वाहन को खड़ी कर फरार हो गए। टीम ने जब कार की तलाशी ली तो दो 10- 10 लीटर वाली दो जरिकेन में 20 लीटर महुआ शराब जब्त हुआ। जिसकी कीमत चार हजार रूपये आंकी गई है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इसी प्रकार पटेवा पुलिस ने भी दो युवकों से 10 लीटर महुआ शराब तस्करी करते हुए पकड़ा है। ये आरोपी कार में तस्करी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर आरंग जिला रायपुर निवासी  विवेक दुबे पिता शिवसेवक दुबे (37) एवं सुनील कंसारी पिता नीलमणी कंसारी (32) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों से 10 लीटर महुआ शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार क्रमांक सीजी 04 एलडब्लू 1566 को जब्त की है। 
लॉकडाउन के बिच नाबालिग युवती का दिनदहाड़े अपहरण, जाने पूरी खबर

लॉकडाउन के बिच नाबालिग युवती का दिनदहाड़े अपहरण, जाने पूरी खबर

महासमुंद। बसना क्षेत्र की 13 वर्षीया किशोरी को दिनदहाड़े दो युवक बाइक में भगा ले गए। अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपरहरण का मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पौंसरा निवासी दीपेंद्र विशाल और चंद्रमणी भोई ने शनिवार अपरान्ह करीब तीन बजे नाबालिग को उसके घर के बाहर से ही बाइक में जबरन बिठाकर भाग गए। बाद अधेड़ पिता ने शाम को थाना पहुंच इसकी जानकारी दी। पुलिस धारा 363/34 के तहत अपराध दर्ज करते हुए नाबालिग की तलाश में जुट गई है।

 लॉकडाउन के बिच राजधानी में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से 38,800 रुपये जब्त

लॉकडाउन के बिच राजधानी में जुआ खेलते आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से 38,800 रुपये जब्त

रायपुर। नेवरा थाने से मिली जानकारी के अनुसार संतोष यदु आयु 40 वर्ष पिता केशव यदु एवं अन्य आठ साथियों के साथ नहर पुलिया के पास नेवरा में खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते पुलिस ने पकड़ा। आरोपियों से पुलिस ने घटनास्थल पर ही 38,800 की राशि जब्त कर उन पर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया। 
कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन कराने डीजीपी ने दिये निर्देश

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लॉकडाउन का पालन कराने डीजीपी ने दिये निर्देश

रायपुर। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के आदेश क्रमांक पुमु/डीजीपी/पीए/214 27 अप्रैल को जारी आदेश में पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा प्रदेश के समस्त रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों, समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों एवं रेल पुलिस अधीक्षक को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लगाए गए लाकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिये। डीजीपी द्वारा जारी आदेश पत्र में जिन जिलों से अन्य प्रदेशों की सीमा लगी हुई है वहां के पुलिस अधीक्षक विशेष ध्यान दें कि लाकडाउन के दौरान बार्डर पूरी तरह से सील रखी जाये। उपयुक्त अनुमति के बिना किसी भी प्रकार से लोगों को बार्डर से प्रदेश में प्रवेश न करने दिया जाए। पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 28 जिलों के पुलिस अधीक्षकों को जारी लाकडाउन का पालन करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एक जिले से दूसरे जिले में भी आवागमन के लिए केवल आवश्यक पासधारी व्यक्ति को ही अनुमति राज्य शासन द्वारा दी गई है। अत: पुलिस अधीक्षक यह सुनिश्चित करें कि बिना अनुमति के एक जिले से दूसरे जिले में अनावश्यक आवागमन न होने दिया जाए। जिले के भीतर भी जिस प्रकार की व्यवस्था राज्य शासन एवं कलेक्टर द्वारा आदेशित की गई है उसका कड़ाई से पालन कराया जाए। जारी आदेश में डीजीपी ने कहा है कि यह देखने में आ रहा है कि कुछ जगहों में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी के दौरान आमजनों तथा पुलिस कर्मियों से बातचीत के दौरान अत्याधिक समीप आ जाते हैं जबकि अधिकारी /कर्मचारियों की ड्यूटी फिक्स पिकेट /पेट्रोलिंग आदि में लगाई गई है उन्हें ड्यूटी के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाये रखने, मास्क लगाने, सेनेटाइजर का उपयोग करने का कड़ाई से आदेश पालन हेतु दिया जाए। डीजीपी ने किसी भी दशा में उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने पर एवं नियमों का कड़ाई से पालन नहीं कराने पर पुलिस अधिकारियों /कर्मचारियों के विरुद्ध दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 
 लॉज में रंगरेलिया मनाते मिले प्रेमी जोड़े, लॉज संचालन पर विभिन्न धाराओं के तहत हुई कार्यवाही

लॉज में रंगरेलिया मनाते मिले प्रेमी जोड़े, लॉज संचालन पर विभिन्न धाराओं के तहत हुई कार्यवाही

भिलाई। लॉकडाउन काल में होटल व लॉज के कमरों की बुकिंग पर पाबंदी होने के बावजूद, लोगों को कमरे उपलब्ध कराने वाले आकाशगंगा सुपेला स्थित कुणाल लॉज संचालक व उसके केयर टेकर के खिलाफ सुपेला पुलिस ने कार्रवाई की। लॉज के एक कमरे में एक जोड़ा रंगरेलियां मना रहा था। इसकी सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस ने वहां दबिश दी और शारदा पारा कैम्प 02 के जोड़े को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। दोनों के बालिग होने का हवाला देने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया और लॉज संचालक व केयर टेकर के खिलाफ भादवि की धारा 188,269,270,के तहत अपराध दर्ज कर  कार्रवाई की।

आकाशगंगा के कुणाल लॉज के केयर टेकर हेमंत कुमार ने शारदा पारा कैंप-2 निवासी एक युवक 28 साल  व एक युवती 24 साल  को बिना किसी दस्तावेज और रजिस्टर में जानकारी एंट्री किए बिना ही उन्हें कमरा नंबर 202 दे दिया था। इसके कुछ देर बाद ही पुलिस ने वहां दबिश दी और इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। केयर टेकर हेमंत कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि लॉज संचालक विनोद कुमार बांधे के कहने पर ही उसने कमरा दिया था। पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपित एप के माध्यम से ऑनलाइन कमरा बुक किए जाने की बात कहकर भ्रमित करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि लॉकडाउन में एप से बुकिंग भी बंद है। पुलिस ने दोनों आरोपी हेमंत कुमार और विनोद कुमार बांधे के खिलाफ लॉक डाउन में लागू प्रतिबंध का उल्लंघन और संक्रामक रोग को फैलाने की धाराओं के तहत कार्रवाई की।
भाजपा नेता के घर हुई चोरी, चोरों ने पार किये साइकिल और गैस सिलेंडर

भाजपा नेता के घर हुई चोरी, चोरों ने पार किये साइकिल और गैस सिलेंडर

बिलासपुर। भाजपा नेता सुरेंद्र गुम्बर के घर हुई चोरी की घटना अज्ञात चोरो लॉक डाउन का फायदा उठाकर  अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार साइकिल और सिलेंडर को चोरों ने पार किया है। चोरी की घटना की फुटेज सीसीटीवी पर आयी हैं। घटना पुराना हाईकोर्ट के बगल पंचवटी स्कूल के पीछे की घटित हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश कर रही हैं।
बड़ी खबर: लॉकडाउन के बीच चार अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

बड़ी खबर: लॉकडाउन के बीच चार अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

रायपुर। लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ से एक खबर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ सरकार ने  लोक निर्माण विभाग के चार अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। आपको बता दे की यह आदेश लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी किया गया है। देखे पूरी सूचि-

कोटा से आ रहे विद्यार्थियों के लिए बनाये गए चार क्वारेंटाइन सेंटर, कलेक्टर, एसपी व नगर निगम कमिश्नर ने किया क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण

कोटा से आ रहे विद्यार्थियों के लिए बनाये गए चार क्वारेंटाइन सेंटर, कलेक्टर, एसपी व नगर निगम कमिश्नर ने किया क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण

रायपुर। कोटा राजस्थान से आने वाले विद्यार्थियों को क्वारेंटाइन करने कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन के निर्देश पर 4 सेंटर बनाए गए हैं, जहां इन विद्यार्थियों को ठहराया जाएगा। इस हेतु नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर सभी सेंटरों के लिए समन्वय प्रभारी व जोन व सफाई की सुदृढ़ व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए हैं।

इन चार सेंटरों में कुल 709 लोगों को ठहराने की व्यवस्था रायपुर में की गई है। इस संबंध में जारी आदेश में बताया गया है कि 709 विद्यार्थियों के लिए 4 क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। इसमें शासकीय प्रयास कन्या विद्यालय गुढिय़ारी में 216 छात्राओं को ठहराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के सहायक अभियंता  प्रदीप यादव को समन्वय प्रभारी बनाया गया है। इस सेंटर में जोन स्तर पर समन्वय हेतु उप अभियंता  दीपक देवांगन एवं सफाई व्यवस्था हेतु जोन-1 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी उमेश नामदेव को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह ज्ञानगंगा एजुकेशन एकेडमी नरदहा, जहां 112 महिलाओं के रुकने की व्यवस्था की गई है। वहां के लिए नगर निगम के सहायक अभियंता निशिकांत वर्मा समन्वय प्रभारी होंगे तथा जोन-2 के उप अभियंता संतोष सोनी जोन स्तर पर समन्वय तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी सी.एस.वास्तव सफाई व्यवस्था के प्रभारी होंगे।

तीसरी क्वॉरेंटाइन सेंटर, गोयल स्कूल नरदहा में, जहां 100 छात्रों को ठहराया जाएगा, वहां पर सहायक अभियंता आभास मिश्रा समन्वय प्रभारी होंगे, साथ ही जोन-3 के साथ समन्वय हेतु जोन-3 के उप अभियंता अंशुल शर्मा जोन से समन्वय तथा जोन-3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी सी.एस.श्रीवास्तव सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। शासकीय प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू में 281 छात्रों के ठहरने की व्यवस्था है। इस केंद्र में सहायक अभियंता राजेश राठौर समन्वय प्रभारी बनाए गए हैं एवं जोन-2 के उप अभियंता अजय श्रीवास्तव को जोन समन्वय तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावण्या को सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है।

संचालक, स्वास्थ्य सेवाओं के आदेश के अनुरूप विद्यार्थियों के रायपुर पहुंचने के बाद उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों को 1 मीटर की दूरी पर बैठाने के लिए आवश्यक कुर्सी, टेबल एवं टेंट की व्यवस्था भी नगर निगम द्वारा की गई है। कलेक्टर डॉ.एस.भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख तथा नगर निगम कमिश्नर सौरभ कुमार ने आज सभी क्वॉरेंटाइन सेंटरों में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। नगर निगम के स्वास्थ्य अमले ने भी आज इन सभी केंद्रों को सेनेटाइज कर फॉगिंग मशीन से दवा का छिड़काव किया है। इस क्वॉरेंटाइन सेंटर में विद्यार्थियों के भोजन व स्वल्पाहार की व्यवस्था नगर निगम कर रहा है और नगर निगम का सफाई अमला भी शहर में संचालित अन्य क्वॉरेंटाइन सेंटर की तरह यहां भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
आबकारी विभाग ने राजधानी के 10 होटलों में मारा छापा, जाने पूरी खबर

आबकारी विभाग ने राजधानी के 10 होटलों में मारा छापा, जाने पूरी खबर

रायपुर। कोरोना वायरस(कोविड-19)के संक्रमण को दृष्टि में रखते हुए राज्य शासन के निर्देशानुसार, छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें, समस्त बार और क्लब को बंद किया गया है, जिसका कठोरता से पालन कराया जा रहा है।

इस विषय में कतिपय शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ बारों द्वारा अवैध रूप से मदिरा का विक्रय किया जा रहा है। प्राप्त शिकायतों को आबकारी विभाग द्वारा गंभीरता से लिया गया तथा आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार 26 अप्रैल को राज्य स्तरीय उडऩदस्ता तथा संभागीय उडऩदस्ता रायपुर की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से रायपुर शहर में स्थित होटल ग्रैंड इम्पेरियाय, द लिविंग रूम कैफेय क्यू लखनवी रेस्टॉरेंटय 3 किंग्स रेस्टॉरेंटय शीतल इंटरनेशनलय ऑर्चिड बारय मोनू बारय होटल सिमरनय होटल पुनीतय होटल सी रॉकय  कुल 10 स्थानों पर आकस्मिक दबिश दे कर जांच की गई।

जांच में उपरोक्त 10 स्थानों में से 06 स्थान पूर्णत: बंद पाए गए तथा शेष 04 स्थानों की जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि दर्शित नहीं हुई। समस्त स्थानों पर स्टॉक रूम विधिवत सील पाए गए जो कि बंदी आदेश के परिपेक्ष में लगाए गए थे। उपरोक्त जांच के पूर्व छद्म क्रेता के माध्यम से मदिरा विक्रय का परीक्षण भी कराया गया जिसमें किसी भी स्थान से मदिरा का विक्रय किया जाना नहीं पाया गया।
 "आप हमारे परिसर में सुरक्षित हैं"- बालको मेडिकल सेंटर

"आप हमारे परिसर में सुरक्षित हैं"- बालको मेडिकल सेंटर

रायपुर | दुनिया भर में कोरोनो वायरस के खिलाफ मानव जाति की लड़ाई में चिकित्सा समुदाय सबसे आगे है। भारत ने सामूहिक रूप से लगभग चार सप्ताह के लॉकडाउन का सफलतापूर्वक अवलोकन किया और इस तरह से कोविड संक्रमण के प्रसार को धीमा करने में कामयाब रहा। इस मोड़ पर, यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि यह अनिश्चितता कब समाप्त होगी। इन परिस्थितियों में, अस्पतालों को कैंसर जैसी अन्य बीमारियों के इलाज के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि उनका उपचार अनिश्चित काल के लिए स्थगित नहीं किया जा सकता है। अनावश्यक देरी कैंसर उपचार के परिणाम पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। तो वर्तमान महामारी के साथ, कैंसर के रोगियों  का सुरक्षित रूप से इलाज करने का तरीका सख्त प्रोटोकॉल का पालन करना है।

बालको मेडिकल सेंटर में, कोरोनावायरस के प्रकोप की शुरुआत से पहले ही, अस्पताल की संक्रमण नियंत्रण समिति ने कड़े सिस्टम और प्रक्रियाएं स्थापित की थीं। इस महामारी के बाद, रोगियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त प्रोटोकॉल रखे गए हैं। बालको मेडिकल सेंटर के सी.ओ.ओ. श्री एस. वेंकट कुमार ने बताया कि अस्पताल कैसे कोविड 19 की स्थिति में समस्याओ से भली-भांति निपट रहा है। उन्होंने उल्लेख किया कि “हमारे परिसर में सभी मरीज सुरक्षित हैं। हमारे पास एक मजबूत कोविड रैपिड  रिस्पांस  टीम  है, जो एक मल्टीमॉडलिटी टीम है, जिसमें चिकित्सा सेवा, संक्रमण नियंत्रण और गुणवत्ता टीमों और चिकित्सा और इंजीनियरिंग विशेषज्ञों के प्रमुख शामिल हैं।

श्री वेंकट ने कहा कि बी.एम.सी. ने विभिन्न स्तरों पर तैयारियों के बारे में बताते हुए कहा है कि बी.एम.सी. ने मुख्य द्वार पर हर प्रवेशकर्ता की थर्मल स्कैनिंग, सख्त सामाजिक दूरी, हाथ की स्वच्छता प्रथाओं का पालन करने और व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण (पीपीई) निर्धारित न्यूनतम स्तर से अधिक सुनिश्चित करने के उपाय किए हैं। सभी रोगियों और उनके परिचारकों को ट्रिपल लेयर सर्जिकल मास्क भी प्रदान किए जाते हैं। कोविड रोग के लक्षणों, यात्रा और कोविड रोगियों के संपर्क इतिहास के लिए सभी रोगियों को पहले सावधानीपूर्वक जांच की जाती है। यह संदिग्धों को एक अलग आइसोलेशन वार्ड में भेजने के लिए सुनिश्चित करना है।

अस्पताल के अंदर, फर्नीचर को ऐसा व्यवस्थित किया गया है की सोशल डिस्टन्सिंग  बनी रहे , वॉश बेसिन और सैनिटाइज़र आसानी से उपलब्ध करवाया गया है ताकि सुरक्षा सावधानी बरतने के लिए उनके उपयोग और आवधिक घोषणाओं को प्रोत्साहित किया जा सके। भीड़भाड़ को रोकने के लिए, रोगी के साथ केवल एक परिचर को अनुमति दी जा रही है। इसके अलावा, कुशल इंजीनियरिंग नियंत्रण जैसे कि वायु परिवर्तन, विशेष रूप से उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में, किसी भी एयरोसोल उत्पन्न करने की प्रक्रिया के लिए समर्पित नकारात्मक दबाव कमरे हैं। पूरे अस्पताल और एम्बुलेंस की लगातार स्वच्छता और फॉगिंग सुनिश्चित करने के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन किया जाता है।

अस्पताल लगातार संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण का आयोजन करता है और अस्पताल संक्रमण नियंत्रण प्रथाओं पर मॉक ड्रिल करता है, कर्मचारियों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए पीपीई का उचित उपयोग करता है। माइक्रोबायोलॉजिस्ट और एचआईसी की प्रमुख डॉ. मनीषा साहू ने बताया कि हमारे सभी मरीज केवल क्लीनिकल, गैर-नैदानिक और प्रशासनिक सभी स्तरों पर समर्पण और प्रतिबद्धता के कारण सुरक्षित हैं।

सीओओ ने आगे कहा, "हमें लगता है कि कैंसर के मरीज के  इलाज में किसी भी कीमत पर समझौता नहीं होना चाहिए। हमने  टेली  कंसल्टेशन ’सेवाएं शुरू कर दी  हैं ताकि रोगी जिनको डॉक्टरों के साथ परामर्श करने की आवश्यकता है वे अपने घर से आराम से ऐसा कर सकें। फिर भी, डॉक्टर किसी भी आपात स्थिति और रोगियों की आवश्यकता का जवाब देने के लिए हमारे अस्पताल में हमेशा उपलब्ध रहते हैं। किसी भी परिस्थिति में हमारे रोगियों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। "

2019 बैच के आईएएस अफसरों को प्रशिक्षण उपरांत मिली पोस्टिंग, जाने किनको मिला कहा का प्रभार

2019 बैच के आईएएस अफसरों को प्रशिक्षण उपरांत मिली पोस्टिंग, जाने किनको मिला कहा का प्रभार

रायपुर | भारतीय प्रशासनिक सेवा 2019 बैच के आईएएस अफसरों को प्रशिक्षण उपरांत जिलों में पोस्टिंग दे दी गई है। सभी आईएएस अफसरों को विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर बनाया गया है।

 

वर्ष 2019 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को प्रशिक्षण विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के रूप में पोस्टिंग दी गई है। इस बैच में इकलौती छत्तीसगढ़ की आईएएस नम्रता जैन को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में पोस्टिंग मिली है। जितेंद्र यादव को दुर्ग का सहायक कलेक्टर बनाया गया है, वहीं ललितादित्य नीलम को राजनांदगांव, रैना जमील को कांकेर और विश्वदीप को कोरिया जिले का सहायक कलेक्टर बनाया गया है। इन सभी ट्रेनी आईएएस अफसरों ने लाल बहादूर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी मसूरी में प्रथम दौर की ट्रेनिंग पूरी कर ली है। मसूरी से रिलीव होने के बाद सभी अधिकारी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में अब ज्वाइनिंग देंगे। 
 
 बड़ी खबर: एक राज्य से दूसरे राज्य चोरी-छुपे लिफ्ट लेकर पहुँच रहे थे मजदुर, वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल

बड़ी खबर: एक राज्य से दूसरे राज्य चोरी-छुपे लिफ्ट लेकर पहुँच रहे थे मजदुर, वाहन पलटने से एक की मौत, आधा दर्जन घायल

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) से एक और जहां पुरे देश में हड़कंप सा मचा हुआ है। तो वही दूसरी ओर लोग सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। आपको बता दे की कोरोना वायरस (कोविड-19) से नियंत्रण व् रोकथाम के लिए राज्य व् केंद्र की सरकार कई प्रयास कर रही है। केंद्र की सरकार ने पुरे भारत देश में लॉकडाउन के साथ-साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी है। इसके साथ ही एक राज्य से दूसरे राज्य में लोगो की आवा-जाही भी बंद करा दी गई है। इसके बाउजूद लोग नियनो की धज्जियां उड़ने में लगे हुए है। 

पढ़िए पूरी खबर-
लॉकडाउन के कारन कई लोग अपने घर से दूर व् दूसरे राज्य में फंसे हुए है वे अब नियमो का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। बता दे की दूसरे राज्य में फंसे लोग अपने घरो के लिए पैदल ही या मालवाहक में चोरी-छुपे एक राज्य से दूसरे राज्य पहुंच रहे है। मालवाहक के जरिये ऐसे कई लोग एक जगह से दूसरी जगह आसानी से पहुंच रहे है| इस पर प्रसासन द्वारा कुछ खास ध्यान नही दिया जा रहा है| दूसरे राज्य से आये लोग बिना क्वारेंटाइन व् बिना जाँच किये अपने घर पहुंच रहे है। जिससे कोरोना के फैलने का खतरा और भी बढ़ गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से एक खबर सामने आ रही है जहां राजधानी रायपुर से सटे आरंग के पास आज सुबह एक मालवाहक पलट गया। इस घटना में 1 मज़दूर की मौत हो गई। मालवाहक में 6-7 मजदूर सवार थे। वे नागपुर से बहुत दूर पैदल और लिफ्ट लेकर रायपुर तक पहुंचे थे, रायपुर बंगाल की दिशा में जाने वाली वाली गाडिय़ों से लिफ्ट लेकर बढ़ रहे थे, इस दौरान मालवाहक में सवार हुए, जो आरंग के पास पलट गया, जिसमे एक कि मौत हो गई, नागपुर की किसी फैक्टरी के मजदूर है, जिनका नाम तथा विवरण पता नहीं चल पाया है मृतक के शव को पंचनामा कर पुलिस ने मेकाहारा में रखा है तथा घायल मजदूरों का भी इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है।        
 पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 14 थाना प्रभारियों का किया गया तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 14 थाना प्रभारियों का किया गया तबादला आदेश जारी, देखे पूरी सूचि

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से लॉकडाउन के बीच एक खबर सामने आ रही है जहां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने अलग अलग थानों में पदस्थ 14 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है देखे पूरी सूचि-
शहर में तेजी से पैर पसार रहा है पीलिया: वॉटर फिल्टर प्लांट में फिल्टर बेड मीडिया बदलने की जरूरत

शहर में तेजी से पैर पसार रहा है पीलिया: वॉटर फिल्टर प्लांट में फिल्टर बेड मीडिया बदलने की जरूरत

रायपुर। कोरोना संक्रमण के भीषण खतरे के बीच राजधानी में तेजी से पैर पसार रहे पीलिया की रोकथाम के लिए अब निगम के फिल्टर प्लांट में लगे फिल्टर बेड मीडिया को बदला जाएगा। वर्तमान में इसकी सफाई का कार्य चल रहा है। 

निगम सूत्रों की माने तो महापौर के साथ ही निगम के अफसरों ने फिल्टर प्लांट में चल रहे मरम्मत कार्य और सफाई कार्य का जायजा लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया है। वर्तमान में प्लांट के अंदर स्थापित फिल्टर बेड मीडिया की सफाई की जा रही है, ताकि प्लांट से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति बाधित न हो। दूसरी ओर जानकारों का कहना है कि प्लांट में लगे फिल्टर बेड को बदलने की जरूरत महसूस हो रही है। इस बात  की जानकारी महापौर के साथ ही जिम्मेदार अफसरों को दे दी गई है। सूत्रों ने बताया कि प्लांट के अधिकारियों ने महापौर को यह बता दिया है कि फिल्टर प्लांट के एक फिल्टर मीडिया बदलने के लिए 9 से 10 लाख रूपए की लागत आती है। इसके अलावा फिल्टर बेड की गहराई चार लेयर की होती है और फिल्टर बेड पांच लेयर की रहती है। जिससे पानी साफ किया जाता है। ज्ञात हो कि  1 50 और 80 एमएलडी प्लांट के 16 फिल्टर बेड का मीडिया बदला जाना है, इसके लिए अब निविदा जारी किया जाएगा। शहर में जिस तेजी से पीलिया अपना पैर पसार रहा है, इससे आने वाले समय में स्थिति भयावह हो सकती है। यही वजह है कि निगम का पूरा अमला शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। चूंकि वर्तमान में गर्मी भी बढ़ चुकी है, ऐसे में पानी की खपत भी बढ़ गई है। बेड मीडिया बदलने में लगने वाले वक्त तक पानी आपूर्ति रोका भी नहीं हा सकता, लिहाजा वर्तमान में फिल्टर बेड मीडिया बदलने से ज्यादा जरूरी इसकी सफाई कर कार्य जारी रखना भी है। दूसरी ओर शहर में पीलिया संक्रमित संदिग्धों की संख्या भी 1100 के करीब पहुंच चुकी है। 
कोरोना महामारी के लिए विधानसभा सचिवालय में कंट्रोल रूम की स्थापना

कोरोना महामारी के लिए विधानसभा सचिवालय में कंट्रोल रूम की स्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सचिवालय में कोरोना महामारी के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार गत 21 अप्रैल को लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला की राज्य विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारियों के साथ हुई वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान लिये गये निर्णय के अनुसार लोकसभा सचिवालय में सांसदों, विधायकों के प्रयासों में समन्वय एवं सहयोग करने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य सांसदों, विधायकों और आम जनता के बीच शीघ्र संपर्क स्थापित करने में मदद करना है। 

विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत के निर्देशानुसार विधानसभा सचिवालय में भी एक नियंत्रण कक्ष स्भापित किया गया है जिसके प्रभारी अधिकारी अपर सचिव जीएस मूर्ति होंगे। 

इस नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली समस्याओं को उनके निकरारण में समन्वय एवं सहयोग हेतु संबंधित राज्य की विधानसभाओं में स्थापित नियंत्रण कक्ष को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा जायेगा तथा अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ से संबंधित प्राप्त होने वाली समस्याओं के निराकरण हेतु राज्य शासन के संबंधित विभागों, जिलाधीश को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा जायेगा एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहल की जायेगी।
चचेरे भाई-बहन की तालाब में डूबकर हुई मौत, जाने पूरी खबर

चचेरे भाई-बहन की तालाब में डूबकर हुई मौत, जाने पूरी खबर

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम भटवाड़ा में चचेरे भाई-बहन लच्छनदेई और गणेश मंडावी की तालाब में डूबकर मौत हो गयी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तालाब में डूबने घटना में 08 साल की लच्छनदेई और 05 साल के गणेश मंडावी की मौत हो गई है। ग्राम भटवाड़ा के 03 बच्चे खेलते-खेलते तालाब तक पंहुचकर बच्चे तालाब में पानी से खेलने लगे थे, इस दौरान दो बच्चों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चे चचेरे भाई-बहन हैं। 
 
भैरमगढ़ थाना टीआई अमोल खलखो ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों बच्चे चचेरे भाई-बहन थे जिनकी कल तालाब में डूबने से दोनो की मृत्यु हो गई है।